Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जूतों से आने वाली गंदी बदबू से हैं परेशान? ये 5 घरेलू तरीके तुरंत दिलाएंगे समस्या से राहत

Smell Removing Tips: अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जूते को कुछ देर पहनने के बाद ही उसमें एक एक ऐसी बदबू आने लगती है जिसे सह पाना काफी ज्यादा कठिन हो जाता है. यह सिर्फ एक परेशानी की वजह नहीं बनती बल्कि कई बार दूसरों के सामने शर्मिंदगी का भी कारण बन जाती है. अगर आपके जूतों से भी ऐसी ही गंदी बदबू आ रही है तो उसके पीछे सबसे बड़ा कारण जूतों में पसीना होना, मॉइस्चर या फिर बैक्टीरिया का इकठ्ठा होना हो सकता है. यह समस्या गर्मियों के इन दिनों में ज्यादा देखने को मिलती है. अगर आप भी इस समस्य से जूझ रहे हैं, तो आज की यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें सिर्फ एक बार इस्तेमाल करके आप जूते से आ रही हर तरह की गंदी बदबू से मिनटों में ही छुटकारा पा सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से. जूतों को धूप में सुखाएं अगर आपके जूतों से बदबू आ रही है तो उससे छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका है कि आप उन्हें धूप में रख दें. कई बार जूतों से उसमें अंदर जमे मॉइस्चर की वजह से भी बदबू आने लगती है. जूते में मॉइस्चर की वजह से उसमें बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं और देखते ही देखते बदबू भी आने लगती है. इस समस्या से बचने के लिए अपने जूतों को हर कुछ दिनों में धूप में जरूर रखना शुरू कर दें. यह भी पढ़ें: दीवारों पर लगे पेंसिल और क्रेयॉन के दाग हटाना अब हुआ आसान, ये 4 घरेलू उपाय जरूर आएंगे आपके काम बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल जूतों से आ रही बदबू से छुटकारा पाने का एक जबरदस्त तरीका है कि आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना शुरू कर दें. रात को सोने से पहले अपने जूतों में बेकिंग सोडा डाल दें और अगली सुबह उसे अच्छे से झाड़ लें. बेकिंग सोडा की मदद से जूतों में मौजूद मॉइस्चर और बदबू को आसानी से कम किया जा सकता है. चाय की पत्तियों का इस्तेमाल अगर जूतों से काफी गंदी बदबू आ रही है तो आपको चाय की सूखी हुई पत्तियों का भी एक बार जरूर इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए आपको चाय की पत्तियों को किसी भी कपड़े में या फिर छोटे से पाउच में बांधकर जूतों के अंदर पूरी रात के लिए छोड़ दें. जूतों से आ रही बदबू को सोखने में चाय की पत्तियां काफी ज्यादा मदद कर सकती हैं और साथ ही उन्हें एक बार फिर से फ्रेश बनाने में भी. यह भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ रहा है बिजली का बिल? इस तरह फ्रिज का इस्तेमाल करके बचा सकते हैं हजारों रुपये नींबू के छिलकों से मिलेगा फायदा नींबू के छिलकों से आ रही नेचुरल खुशबू जूतों से आ रही बदबू को काफी हद तक कम करने में मदद करती हैं. अगर आपके जूतों से भी बदबू आ रही है तो आपको रात को सोने से पहले जूतों के अंदर नींबू के छिलकों को रख देना चाहिए. जब आप अगली सुबह अपने जूतों को पहनेंगे तो ये आपको ज्यादा फ्रेश महसूस होने लगेंगे. जूतों को साफ रखना है जरूरी अगर आप चाहते हैं कि आपके जूतों से बदबू न आए तो इसके लिए आपको उसकी सफाई का भी खास ख्याल रखना चाहिए. हर कुछ दिनों में अपने जूतों को धोते रहें और हर दिन एक ही जूता पहनने की जगह पर उन्हें बदल-बदलकर पहनें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके जूतों को बेहतर तरीके से सूखने का मौका मिलता है. यह भी पढ़ें: महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं, इन घरेलू चीजों से मिनटों में चमक उठेंगी कांच की खिड़कियां और आईने The post जूतों से आने वाली गंदी बदबू से हैं परेशान? ये 5 घरेलू तरीके तुरंत दिलाएंगे समस्या से राहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साप्ताहिक राशिफल 15 से 21 मार्च 226: इस हफ्ते किन राशियों पर बरसेगा धन-सौभाग्य और किन्हें रहना होगा सतर्क

Saptahik Rashifal 15 To 21 March 2026: इस सप्ताह की शुरुआत 15 मार्च 2026 दिन रविवार से हो रही है, और समाप्ति 21 मार्च 2026 दिन शनिवार को होगी. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्णपक्ष की एकादशी तिथि से सप्ताह शुरू होगा और चैत्र शुक्लपक्ष की तृतीया को समाप्त होगा. इस सप्ताह ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शुक्र और शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध और राहु कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे. सप्ताह की शुरुआत में चंद्रमा मकर राशि संचरण करेंगे और आखिरी दिन मेष राशि में मौजूद रहेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से 12 राशियों का प्रभाव. मेष साप्ताहिक राशिफल मेष राशि: इस सप्ताह कुंभ के मंगल और राहु आपके ग्यारहवें भाव में आय के नए स्रोत बनाएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. करियर के मामले में नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी और सम्मान मिल सकता है, जो भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा. पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ संवाद बेहतर होगा, हालांकि माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन सप्ताह के अंत में चंद्रमा के मेष में आने से मानसिक बेचैनी और थकान महसूस हो सकती है, इसलिए पर्याप्त विश्राम लें. वृषभ साप्ताहिक राशिफल वृषभ राशि: इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी शुक्र मीन में सूर्य और शनि के साथ एकादश भाव में गोचर करेंगे, जिससे पुराने निवेश से बड़ा लाभ संभव है. करियर में प्रगति के अवसर मिलेंगे और व्यापार में नई साझेदारी से मुनाफे के योग बनेंगे, बस दस्तावेजी कार्यों में थोड़ी सावधानी बरतें. लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी और अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, विशेषकर गले या छाती में संक्रमण से बचाव करें और खान-पान में अनुशासन बनाए रखें. मिथुन साप्ताहिक राशिफल मिथुन राशि: इस सप्ताह आपकी राशि में स्थित गुरु और कुंभ के राहु-बुध आपके भाग्य और संचार कौशल में जबरदस्त वृद्धि करेंगे, जिससे हर कार्य में सफलता मिलेगी. करियर में पदोन्नति की चर्चा हो सकती है और जो जातक शिक्षा या मार्केटिंग से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय स्वर्णिम साबित होगा. रिश्तों में गहराई आएगी और मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन कार्य की अधिकता के कारण आंखों में थकान हो सकती है, इसलिए नियमित अंतराल पर ब्रेक लेते रहें. कर्क साप्ताहिक राशिफल कर्क राशि: इस सप्ताह चंद्रमा का मकर से मेष तक का सफर आपके कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती पेश करेगा. करियर में धीरे-धीरे प्रगति होगी, लेकिन मीन के सूर्य-शनि के प्रभाव से कार्यों में थोड़ी देरी या रुकावटें आ सकती हैं, धैर्य बनाए रखें. रिलेशनशिप में जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. हालांकि छोटी-छोटी बातों पर भावुक होने से बचें ताकि रिश्तों में तनाव पैदा न हो. स्वास्थ्य के मामले में पेट से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधान रहें और सुबह की सैर को अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं. सिंह साप्ताहिक राशिफल सिंह राशि: इस सप्ताह आपकी राशि में स्थित केतु और सप्तम भाव के मंगल-राहु वैवाहिक जीवन और व्यापारिक साझेदारी में थोड़ा तनाव दे सकते हैं, इसलिए क्रोध पर नियंत्रण रखें. करियर में आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा और प्रशासनी क्षेत्र से जुड़े जातकों को कोई शुभ समाचार या रुकावटों से मुक्ति मिलने के प्रबल योग हैं. परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी और पुराने रिश्तों में फिर से नई ऊर्जा का संचार होगा. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें, रक्तचाप और हृदय संबंधी जांच नियमित कराते रहें, ताकि किसी भी बड़ी समस्या से बचा जा सके. कन्या साप्ताहिक राशिफल कन्या राशि: इस सप्ताह मीन राशि में सूर्य, शुक्र और शनि की सप्तम भाव में युति आपके व्यापार और वैवाहिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव और जिम्मेदारी लेकर आएगी. करियर में प्रतिद्वंद्वियों पर आपकी जीत होगी और नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन आपके भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा. रिश्तों में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है, किसी भी गलतफहमी को बातचीत के जरिए तुरंत दूर करें ताकि संबंधों की मजबूती बनी रहे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन त्वचा या एलर्जी से जुड़ी छोटी समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए स्वच्छता और संतुलित आहार पर ध्यान दें. तुला साप्ताहिक राशिफल तुला राशि: इस सप्ताह कुंभ के ग्रहों का पंचम भाव में होना आपकी रचनात्मकता को बढ़ाएगा, जिससे कला और मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. करियर में बदलाव के लिए समय अनुकूल है. नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे और आर्थिक पक्ष पहले की तुलना में अधिक मजबूत होगा. रिलेशनशिप में प्रेम और रोमांच का अनुभव होगा, लेकिन सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष की चिंता थोड़ी मानसिक उलझन बढ़ा सकती है. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें. कमर दर्द या नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती है, इसलिए भारी वजन उठाने से परहेज करें. वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल वृश्चिक राशि: इस सप्ताह मिथुन के गुरु का अष्टम भाव में होना आपकी आध्यात्मिक रुचि बढ़ाएगा, जबकि कुंभ के ग्रह सुख स्थान पर होकर संपत्ति से लाभ दिलाएंगे. करियर में नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ समय है, आपके साहस और पराक्रम की सराहना कार्यस्थल पर हर जगह होगी. पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और किसी पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा कर देगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा, लेकिन खान-पान में अनियमितता से बचें ताकि पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करता रहे. धनु साप्ताहिक राशिफल धनु राशि: इस सप्ताह कुंभ के मंगल और राहु आपके पराक्रम भाव में गोचर करेंगे, जिससे आप कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना दृढ़ता और साहस के साथ कर पाएंगे. करियर में छोटी यात्राएं लाभकारी सिद्ध होंगी और मार्केटिंग या सेल्स से जुड़े जातकों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं. रिश्तों में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और घर में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है, जिससे परिवार में एकजुटता बढ़ेगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

1200 साल पुराने हैं रुद्रपुर में मिले शिवलिंग, विश्व धरोहर में होंगे शामिल; प्रभात खबर की खबर का असर

जगरनाथ/जयकरणGumla: गुमला से 70 किमी दूर जारी प्रखंड के रूद्रपुर गांव स्थित करीब 1200 वर्ष पुराने ध्वस्त शिव मंदिरों और राजमहलों के अवशेषों पर अब शोध होगा. इसके लिए हिंदुस्तानीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद डॉक्टर नीरज कुमार मिश्र ने स्थल का दौरा कर सर्वेक्षण किया है. हाल ही में नया विचार में ‘रुद्रपुर में हैं कई प्राचीन शिव मंदिर व अनगिनत शिवलिंग’ शीर्षक से समाचार छपी थी. उसी समाचार पर पुरातत्व विभाग ने संज्ञान लिया है. इसके बाद डॉक्टर नीरज कुमार मिश्र रुद्रपुर गांव पहुंचे और जहां-जहां प्राचीन अवशेष मौजूद हैं. वहां की जानकारी लेकर प्रारंभिक सर्वेक्षण किया. बुजुर्गों ने बताई वर्षों पुरानी बातें स्थानीय बुजुर्ग और जानकारों के अनुसार प्राचीन काल में राजा रुद्रप्रताप सिंह जब इस क्षेत्र से गुजर रहे थे. तब यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से प्रभावित होकर उन्होंने अपने सेनापतियों को यहां मंदिर और राजमहल निर्माण का आदेश दिया था. राजमहल और मंदिर बनकर तैयार भी हो गये थे, लेकिन बाद में जब मुगल बादशाह औरंगजेब इस मार्ग से गुजरे तो उनकी नजर इन मंदिरों और राजमहलों पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने अपने सैनिकों को इन्हें तोड़ने का आदेश दिया. जिसके बाद सभी मंदिर और राजमहल ध्वस्त कर दिये गये. पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा इधर, सर्वेक्षण के दौरान ग्रामीण जगत प्रसाद सिंह, पुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे. प्राचीन ईंट, पत्थर और मंदिर के अवशेष आज भी रूद्रपुर गांव में मौजूद हैं जो उस ऐतिहासिक धरोहर की गवाही देते हैं. पुरातत्व विभाग के सर्वे से क्षेत्र के इतिहास को उजागर होने की उम्मीद जतायी जा रही है. गांव के लोगों को उम्मीद है कि यदि यहां पुरातत्व विभाग खुदाई करती है तो ऐतिहासिक धरोहर सामने आयेंगे. गांव अगर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होता है तो गांव के दिन भी बहुरेंगे. सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जायेगी : डॉक्टर नीरज हिंदुस्तानीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद डॉक्टर नीरज कुमार मिश्र ने बताया कि उपलब्ध संकेतों के अनुसार इन शिव मंदिरों का निर्माण लगभग 1200 वर्ष पूर्व शिव समाज के लोगों द्वारा कराया गया था. इस प्रकार के प्राचीन शिव मंदिर बहुत कम देखने को मिलते हैं. उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जायेगी. उन्होंने कहा कि यहां वैज्ञानिक तरीके से खुदाई करायी जायेगी. कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक अवशेष मिलने की संभावना है. नया विचार की पहल से आज नवरत्नगढ़ विश्व धरोहर है नया विचार लगातार गुमला के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल व धरोहरों को अखबार के माध्यम से लोगों तक पहुंचाते रहा है. जिसका असर है कि आज नागवंशी राजाओं के गढ़ नवरत्नगढ़ विश्व धरोहर है. वहीं टांगीनाथ व आंजनधाम का तेजी से विकास हुआ है. अब पुरातत्व विभाग ने जारी के प्राचीन धरोहर रूद्रपुर को विश्व धरोहर में शामिल करने की पहल शुरू कर दी है. ये भी पढ़ें… पलामू के मेदिनीनगर में गैस एजेंसी के ऑफिस में सिलेंडर ब्लास्ट, तीन कर्मचारी झुलसे जमशेदपुर के टाटा कमिंस में रसोई गैस की भारी किल्लत, कर्मचारियों की थाली से चपाती गायब The post 1200 साल पुराने हैं रुद्रपुर में मिले शिवलिंग, विश्व धरोहर में होंगे शामिल; नया विचार की समाचार का असर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिन्ह क्यों जरूरी है? जानें वास्तु एक्सपर्ट की राय

Swastik on Main Door Vastu Benefits: हिंदुस्तानीय संस्कृति में कई ऐसे प्रतीक हैं जिन्हें सिर्फ धार्मिक चिन्ह नहीं बल्कि ऊर्जा और सकरात्मकता का स्रोत माना जाता है. वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जय मदान के अनुसार, स्वस्तिक का चिन्ह हिंदू धर्म में स्वास्थ्य, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का सबसे शक्तिशाली प्रतीक माना जाता है. यह केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि घर में सकारात्मक कॉस्मिक ऊर्जा को सक्रिय करने का माध्यम भी माना जाता है. घर के मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाते हैं? जान लें वास्तु के ये खास फायदे (Swastik on Main Door Vastu Benefits) घर के दरवाजे पर स्वस्तिक बनाना क्यों माना जाता है शुभ? 1. स्वस्तिक के चारों हाथ उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम दिशाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं. माना जाता है कि इसे घर में बनाने से चारों दिशाओं से सकारात्मक ऊर्जा आती है और जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन बना रहता है. 2. डॉ. जय मदान के अनुसार स्वस्तिक का संबंध नवग्रह यानी नौ ग्रहों से भी माना जाता है. स्वस्तिक की पूजा करने से ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय होती है, जिससे स्वास्थ्य और भाग्य दोनों मजबूत होते हैं. 3. हिंदू धर्म में स्वस्तिक को सुख, शांति और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है. पूजा, गृह प्रवेश, त्योहारों और शुभ कार्यों में इसे बनाना जरूरी माना जाता है क्योंकि यह घर में सकारात्मक वातावरण बनाता है. 4. यह भी मान्यता है कि घर के मुख्य दरवाजे पर स्वस्तिक बनाने से नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पातीं. इससे घर में शांति और संतुलन बना रहता है. यह भी पढ़ें: वास्तु एक्सपर्ट डॉ. जय मदान से जानें शंख रखने के खास नियम और उपाय यह भी पढ़ें: Vastu Benefits of Hanging Ganesha Bells at Home: घर में गणेश घंटी लगाई तो खुल सकते हैं भाग्य के द्वार – वास्तु के ये नियम जरूर जानें The post मुख्य द्वार पर स्वस्तिक का चिन्ह क्यों जरूरी है? जानें वास्तु एक्सपर्ट की राय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल-असम से तमिलनाडु-केरल तक: 4 राज्यों और एक UT में चुनाव तिथियों का ऐलान, पूरा शेड्यूल देखें

West Bengal Assam Election Dates: चुनाव आयोग ने बताया असम, पुडुचेार और केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी. बंगाल में दो चरण में चुनाव होगा. 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग होगी. सभी 5 राज्यों में 4 मई को मतगणना होगी. असम, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है. असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में कुल मतदाता 17.4 करोड़ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया, असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कुल मतदाता 17.4 करोड़ हैं. विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 824 मतदान केंद्रों की संख्या लगभग 2.19 लाख चुनावी तंत्र में लगभग 25 लाख कर्मचारी शामिल होंगे असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को समाप्त हो रहा है. केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को समाप्त हो रहा है. पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को समाप्त हो रहा है. तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को समाप्त हो रहा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है. एसआईआर के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गईं मतदाताओं की सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी गई हैं. 2021 में सभी पांच राज्यों के नतीजे एक नजर में 2021 बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे कुल सीट – 294टीमएसी – 215बीजेपी – 77कांग्रेस – 0लेफ्ट – 0 2021 असम विधानसभा चुनाव नतीजे कुल सीट – 126बीजेपी – 60कांग्रेस – 29एआईयूडीएफ – 16एजीपी – 9 2021 पुडुचेरी विधानसभा चुनाव नतीजे कुल सीट – 30एआईएनआरसी – 10बीजेपी – 6कांग्रेस – 2डीएमके – 6एआईडीएमके – 0 2021 केरलम विधानसभा चुनाव नतीजे कुल सीट – 140लेफ्ट – 79कांग्रेस – 21एनसीपी – 2बीजेपी – 0आईयूएमएल – 15 2021 केरलम विधानसभा चुनाव नतीजे कुल सीट – 234डीएमके – 133एआईडीएमके – 66कांग्रेस – 18बीजेपी – 4अन्य – 13 The post बंगाल-असम से तमिलनाडु-केरल तक: 4 राज्यों और एक UT में चुनाव तिथियों का ऐलान, पूरा शेड्यूल देखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गौतम गंभीर ने खोला राज, संजू सैमसन को टीम में क्यों मिली जगह?

Highlights तेज शुरुआत के लिए सैमसन को चुना जिम में हुई वापसी की बात पहले छह ओवर में मैच पलटने की ताकत प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने सैमसन Gautam Gambhir on Sanju Samson: हेड कोच गौतम गंभीर ने टी20 वर्ल्ड कप में संजू सैमसन की वापसी का असली कारण बताया है. गंभीर के अनुसार सैमसन को टीम में शामिल करने का मुख्य लक्ष्य शुरुआती ओवरों में तेज बल्लेबाजी करना था. सैमसन ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले हिंदुस्तानीय बैटर बने. उन्होंने एक ही टी20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने का विराट कोहली का पुराना रिकॉर्ड भी पार कर लिया. इस दौरान उन्होंने कई अहम मैचों में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया. तेज शुरुआत के लिए सैमसन को चुना गौतम गंभीर ने जियो हॉटस्टार पर बातचीत में साफ किया कि सैमसन का चयन किसी खास स्पिनर को रोकने के लिए नहीं हुआ था. उनका मकसद पावरप्ले यानी पहले छह ओवर में तेजी से रन बनाना था. पिछले डेढ साल से टीम इंडिया की सोच आक्रामक क्रिकेट स्पोर्ट्सने की रही है. गंभीर ने कहा कि लगातार तीन बाएं हाथ के बैटर्स के क्रम को बदलने की बात सिर्फ एक अफवाह थी. असली कारण टीम की बल्लेबाजी को और ज्यादा मजबूत करना और आक्रामक शुरुआत पाना था. जिम में हुई वापसी की बात सैमसन को टीम में वापस लाने की जानकारी बहुत ही सामान्य तरीके से दी गई थी. गंभीर ने बताया कि जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले दोनों जिम में एक साथ ट्रेनिंग कर रहे थे. वहीं गंभीर ने सैमसन को उनके स्पोर्ट्सने की बात बताई. सैमसन ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि वह इसके लिए तैयार हैं. गंभीर के मुताबिक कोच और उनके बीच एक दोस्त जैसा रिश्ता है. उनकी ज्यादातर बातचीत अभ्यास के दौरान ही हो जाती है. यह कोई बहुत औपचारिक चर्चा नहीं थी. पहले छह ओवर में मैच पलटने की ताकत हेड कोच ने सैमसन की काबिलियत पर पूरा भरोसा जताया. उनका मानना है कि सैमसन एक बेहतरीन बैटर हैं जो किसी भी तरह के स्पिनर या तेज गेंदबाज के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं. अगर वह अपनी लय में आ जाएं तो पहले छह ओवर में ही मैच का नतीजा बदल सकते हैं. अभिषेक, संजू और ईशान के टॉप ऑर्डर के बाद सूर्या, हार्दिक, तिलक, शिवम और अक्षर जैसे क्रिकेटर टीम को और गहराई देते हैं. इससे टीम का संतुलन काफी बेहतर होता है. प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने सैमसन यह टी20 वर्ल्ड कप सैमसन के लिए शानदार रहा. शुरुआती मैचों में बाहर बैठने के बाद उन्होंने जोरदार वापसी की. वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच से लेकर न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल तक उन्होंने लगातार हाफ सेंचुरी बनाई. उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. उन्होंने 5 पारियों में 199.37 की स्ट्राइक रेट और 80.25 की औसत से 321 रन बनाए. इसमें 27 चौके और 24 छक्के शामिल हैं. वह टूर्नामेंट में तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर रहे. इसी के साथ उन्होंने साल 2014 में बनाए गए विराट कोहली के 319 रनों का रिकॉर्ड भी पार कर लिया. ये भी पढ़ें- हिंदुस्तान का DNA चैंपियन वाला और हमारा… पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी टीम को लताड़ा तोड़ियों मत… ऋषभ पंत ने आयुष बडोनी को दिया अपना बैट, वीडियो वायरल 12 करोड़ की फरारी के मालिक बने हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका संग ड्राइव का वीडियो वायरल The post गौतम गंभीर ने खोला राज, संजू सैमसन को टीम में क्यों मिली जगह? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बर्बाद कर सकता है आपका पहला क्रेडिट कार्ड, अगर इग्नोर की ये 4 बातें!

How to Choose First Credit Card: अपना पहला क्रेडिट कार्ड लेना आपकी फाइनेंशियल आजादी की शुरुआत है. यह कार्ड सिर्फ शॉपिंग का जरिया नहीं, बल्कि आपका क्रेडिट स्कोर बनाने का एक टूल भी है. लेकिन सावधानी जरूरी है, क्योंकि गलत चुनाव से आप भारी ब्याज और हिडन चार्जेस (Hidden Charges) में फंस सकते हैं. आइए जानते हैं अपना पहला क्रेडिट कार्ड लेने पर किन 4 बातों का ध्यान रखना सबसे जरूरी है. फीस और चार्जेस का क्या चक्कर है? शुरुआत में हमेशा Zero Annual Fee या कम फीस वाला कार्ड चुनें. कुछ कार्ड्स में एक निश्चित रकम खर्च करने पर सालाना फीस माफ (Waiver) हो जाती है. इसके अलावा, लेट पेमेंट फीस और कैश निकालने पर लगने वाले चार्ज को भी ध्यान से पढ़ें. याद रखें, सिर्फ रिवॉर्ड्स के चक्कर में अपनी क्षमता से ज्यादा खर्च करना समझदारी नहीं है. ब्याज दरें कितनी भारी पड़ सकती हैं? क्या आप जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड पर सालाना 30% से 42% तक का भारी ब्याज लग सकता है? अगर आप समय पर पूरा बिल नहीं भरते, तो यह आपकी जेब खाली कर सकता है. लगभग 40% नए यूजर्स इन चार्जेस को नहीं समझ पाते और कर्ज में डूब जाते हैं. हमेशा उतना ही खर्च करें जिसे आप अगले महीने चुका सकें. रिवॉर्ड पॉइंट्स और कैशबैक कैसे मिलेंगे? हर कार्ड पर खर्च करने पर कुछ पॉइंट्स मिलते हैं, जिसे Base Conversion Rate कहते हैं. कार्ड वही चुनें जो आपकी लाइफस्टाइल से मेल खाता हो. अगर आप ट्रैवल ज्यादा करते हैं तो एयर माइल्स वाला कार्ड लें, और अगर ग्रोसरी या डाइनिंग पर खर्च ज्यादा है तो कैशबैक वाला कार्ड बेहतर रहेगा. पॉइंट्स की कैश वैल्यू चेक करना न भूलें. एलिजिबिलिटी और लिमिट कितनी होनी चाहिए? कार्ड अप्लाई करने से पहले अपनी इनकम और बैंक की शर्तों को जरूर देखें. बार-बार रिजेक्शन से आपका क्रेडिट स्कोर गिर सकता है. शुरुआत में Moderate Limit (औसत लिमिट) वाला कार्ड लेना बेहतर है ताकि आप फिजूलखर्ची से बचें और जिम्मेदारी से पैसा मैनेज करना सीखें. ये भी पढ़ें: Airtel Axis Bank Credit Card Changes: 12 अप्रैल से बदलेंगे कैशबैक और लाउंज एक्सेस के नियम The post बर्बाद कर सकता है आपका पहला क्रेडिट कार्ड, अगर इग्नोर की ये 4 बातें! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पलामू के मेदिनीनगर में गैस एजेंसी के ऑफिस में सिलेंडर ब्लास्ट, तीन कर्मचारी झुलसे

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट Gas Cylinder Blast: झारखंड के पलामू प्रमंडल के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के बैरिया चौक स्थित इंडियन गैस एजेंसी के कार्यालय में अचानक गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई. इस विस्फोट में तीन कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के समय कार्यालय में मौजूद लोग दहशत में आ गए और आसपास के लोग भी मदद के लिए दौड़ पड़े. आग लगने का कारण और बचाव कार्य सूचना मिलने के बाद तुरंत मेदिनीनगर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का कार्य शुरू किया. सिलेंडर के ब्लास्ट के कारण आग कार्यालय में फैल गई थी, लेकिन दमकलकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया. विस्फोट से कार्यालय का कुछ हिस्सा और आसपास का मार्ग प्रभावित हुआ, जिसे सुरक्षात्मक कारणों से बंद कर दिया गया. घायलों का अस्पताल में इलाज घायलों को तुरंत इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच में भर्ती कराया गया. हादसे में धर्मेंद्र कुमार सिंह, लातेहार के विक्रम कुमार सिंह, कुटमू के आलोक कुमार और सूदना के मुकेश कुमार झुलसे हैं. डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है, लेकिन जानलेवा खतरे से बाहर बताया जा रहा है. पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई घटना की सूचना मिलने के बाद मेदिनीनगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सिलेंडर ब्लास्ट के कारणों की जांच में जुट गई. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग और विस्फोट किस कारण से हुआ. साथ ही अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आसपास के क्षेत्र में किसी तरह का खतरा न रहे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में रसोई गैस की कालाबाजारी, 2800 में 953 का सिलेंडर बेच रहे बिचौलये मार्ग और सामान्य जीवन प्रभावित सिलेंडर विस्फोट के कारण कार्यालय के पास मार्ग को बंद करना पड़ा, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ. स्थानीय लोग और वाहनधारक कुछ समय के लिए परेशान रहे. आग बुझाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद धीरे-धीरे मार्ग खुला और सामान्य जीवन बहाल होने लगा. घटना ने एक बार फिर गैस सिलेंडरों की सुरक्षा और कार्यालयों में सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर किया. प्रशासन और संबंधित एजेंसी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नुकसान कम करने का प्रयास किया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर के टाटा कमिंस में रसोई गैस की भारी किल्लत, कर्मचारियों की थाली से चपाती गायब The post पलामू के मेदिनीनगर में गैस एजेंसी के ऑफिस में सिलेंडर ब्लास्ट, तीन कर्मचारी झुलसे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की चालबाजी से आर्यन खुश, कहानी में नया ट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान से विद्या पूछती है कि क्या उसने अभीरा के साथ ड्रामा शुरू कर दिया और क्या उसने मायरा के रिएक्शन के बारे में सोचा. वहीं आर्यन, अरमान का धन्यवाद करता है और कहता है कि उसे अपनी गर्लफ्रेंड का प्यार अरमान और अभीरा की मदद से ही मिला है. जब मायरा को पता चलता है कि आर्यन की शादी हो रही है, तो वह शादी के समारोह की खरीदारी में लग जाती है. वह अरमान से अपनी छुट्टी की बात कहती है और घर लौटने का फैसला लेती है. मायरा के लिए सख्त होगा अरमान अरमान ठान लेता है कि मायरा शादी में शामिल नहीं होगी, जिससे मायरा और अभीरा दोनों हैरान रह जाते हैं. मायरा, अरमान से पूछती है कि ऐसा क्यों है और अरमान कहता है कि वह अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ सकती और सात दिन तक शादी में नहीं रह सकती. मायरा पूछती है कि क्या वह सिर्फ शादी के दिन आ सकती है. अरमान फिर भी उसे परमिशन नहीं देता. दूसरी तरफ, मनीषा, दमयंती से पूछती है कि अगर वे चाहती हैं कि दिशा सगाई तक उनके साथ रहे तो गलत क्यों सोच रही हैं. दमयंती कहती है कि परंपरा के खिलाफ नहीं जा सकते. मनीषा कहती है कि दोनों परिवार साथ रहकर एक-दूसरे को बेहतर समझ सकते हैं. अभीरा का स्मार्ट ऑफर अभीरा, दिशा के परिवार के लिए एक ऑफर लेकर आती है कि दिशा जब तक पोद्दार परिवार में रहेगी, आर्यन, दिशा के परिवार के साथ रहेगा. दमयंती, अभीरा के इस ऑफर को मान लेती है. इससे आर्यन बहुत खुश हो जाता है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मायरा और मुक्ति शादी में जाने का प्लान करती है. दमयंती, अरमान और अभीरा से उनकी अंगूठियां बदलने के लिए कहती हैं. मायरा, अभीरा और अरमान को अंगूठियां बदलते देखकर हैरान रह जाती है. यह भी पढ़ें– ये रिश्ता क्या कहलाता है: आर्यन ने रखी अजीब शर्त, क्या अभीरा और अरमान बनेंगे नकली पति-पत्नी? The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा की चालबाजी से आर्यन खुश, कहानी में नया ट्विस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत का DNA चैंपियन वाला और हमारा… पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी टीम को लताड़ा

Highlights पाकिस्तान सुपर 8 से हुआ बाहर जीतने और हारने का DNA  10 साल की मेहनत का नतीजा है टीम इंडिया PCB एक कमजोर क्रिकेट बोर्ड Rashid Latif Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सफर सुपर 8 में ही खत्म हो गया. इसके बाद से टीम की लगातार आलोचना हो रही है. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने अपनी टीम और बोर्ड को आड़े हाथों लिया है. लतीफ ने हिंदुस्तान और पाकिस्तान की टीमों के प्रदर्शन की तुलना की है. उनका कहना है कि चैंपियन बनना हिंदुस्तान के डीएनए में है, जबकि नॉकआउट से पहले बाहर हो जाना पाकिस्तान का डीएनए बन चुका है. पाकिस्तान सुपर 8 से हुआ बाहर 8 मार्च को खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान का स्पोर्ट्स बहुत साधारण रहा. टीम सुपर 8 राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई. टूर्नामेंट में टीम को हिंदुस्तान और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों से हार झेलनी पड़ी. साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से पाकिस्तान की टीम किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई है. इसी खराब स्पोर्ट्स को लेकर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी नाराज हैं. जीतने और हारने का DNA  लतीफ ने दोनों देशों के स्पोर्ट्स पर सीधा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान का डीएनए ट्रॉफी जीतना है. टीम इंडिया का डीएनए फाइनल मैच स्पोर्ट्सना और वहां जीत दर्ज करना है. दूसरी तरफ, उन्होंने अपनी टीम पर निशाना साधते हुए कहा कि पाकिस्तान का डीएनए अब नॉकआउट मैचों से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो जाना बन गया है. Rashid Latif says that India have a “DNA to win trophies,” while Pakistan’s DNA has been getting knocked out. He added that India have changed the game, even after losing the toss, a total of around 250 can be enough that “nobody will catch you.”pic.twitter.com/15n8oQKiJa — Cricketopia (@CricketopiaCom) March 12, 2026 10 साल की मेहनत का नतीजा है टीम इंडिया राशिद लतीफ ने हिंदुस्तानीय टीम की तारीफ में कहा कि हिंदुस्तान रातों रात चैंपियन नहीं बना है. यह टीम इंडिया की पिछले 10 से 15 साल की मेहनत का नतीजा है. उनके मुताबिक, टॉस हारने के बाद भी हिंदुस्तानीय बल्लेबाज 250 रन का स्कोर बना देते हैं. हिंदुस्तान ने हाल ही में न्यूजीलैंड को हराकर अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता है. हिंदुस्तानीय टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल स्पोर्ट्सा और टी20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर कब्जा जमाया है. PCB एक कमजोर क्रिकेट बोर्ड खराब स्पोर्ट्स के साथ लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने पीसीबी को एक कमजोर बोर्ड बताया. पूर्व कप्तान का मानना है कि बोर्ड अपने खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट को सही तरीके से मैनेज नहीं कर पा रहा है. उन्होंने कहा कि एक सही कॉन्ट्रैक्ट में इनाम और जुर्माने दोनों की जानकारी साफ होनी चाहिए. ये भी पढ़ें- तोड़ियों मत… ऋषभ पंत ने आयुष बडोनी को दिया अपना बैट, वीडियो वायरल 12 करोड़ की फरारी के मालिक बने हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका संग ड्राइव का वीडियो वायरल पाक और बांग्लादेश विवाद पर जय शाह का पहला बयान, बोले- आईसीसी से ऊपर कोई नहीं The post हिंदुस्तान का DNA चैंपियन वाला और हमारा… पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपनी टीम को लताड़ा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top