Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Datia By Election Result Live: बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने किया जीत का दावा, कहा- विकास के एजेंडे पर जनता ने लगाई मुहर

Datia By Election Result Live: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है. इस चुनाव में कुल 21 उम्मीदवार आमने-सामने है. 30 जुलाई को हुए मतदान में दतिया सीट पर 71.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था. पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ The post Datia By Election Result Live: बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी ने किया जीत का दावा, कहा- विकास के एजेंडे पर जनता ने लगाई मुहर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Parliament Live : NEET और राम मंदिर चंदा विवाद पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

Parliament Live : संसद का मानसून सत्र अब तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है. पिछले दो हफ्तों में NEET पेपर लीक मामला सबसे बड़ा मुद्दा बना रहा. प्रशासन और विपक्ष के बीच तीखी बहस के बाद पेपर लीक रोकने वाले कानून में बदलाव को लोकसभा और राज्यसभा से मंजूरी मिल गई है. संसद में अब आगे किन मुद्दों पर चर्चा होगी और क्या फैसले लिए जाएंगे, इसकी हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें. The post Parliament Live : NEET और राम मंदिर चंदा विवाद पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पहली सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, जुटेंगे 2 लाख से ज्यादा भक्त

Shravani Mela 2026 : राजकीय श्रावणी मेले की पहली सोमवारी पर बाबा नगरी में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. रविवार से ही कांवरियों की भीड़ ने रफ्तार पकड़ ली. दिन ढलने के साथ कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि प्रशासन ने पहली सोमवारी पर दो लाख से अधिक कांवरियों के देवघर पहुंचने की संभावना जतायी है. लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए आइजी पटेल मयूर कन्हैया लाल और एसपी प्रवीण पुष्कर सुबह से दोपहर तक बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में मौजूद रहे. दोनों अधिकारियों ने मंदिर के प्रवेश द्वारों, कतार मार्ग और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर पुलिस पदाधिकारियों को दिशानिर्देश दिये.  रविवार को 151621 कांवरियों ने जलार्पण किया  रविवार को बाबा मंदिर का पट तय समय पर खुला. इसके बाद कांचा जल पूजा और दैनिक सरदारी पूजा के बाद सुबह 4:10 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए जलार्पण शुरू हुआ. पूर्व निर्धारित निर्णय के अनुसार रविवार और सोमवार को कूपन व्यवस्था पूरी तरह बंद रखी गयी. इसके स्थान पर नवनिर्मित दोनों ओवरब्रिज का उपयोग सामान्य कतार के संचालन के लिए किया गया.  ये भी पढ़ें: डिग्री घोटालाः 33 अभ्यर्थियों के नामांकन से परीक्षा पास करने तक की होगी जांच, उच्च शिक्षा विभाग को मिली जिम्मेवारी ये भी पढ़ें: 234 एकड़ के पहाड़ पर विराजमान मरासिल्ली बाबा करते हैं मनोकामना पूरी, सावन में पहुंचते हैं हजारों शिवभक्त The post पहली सोमवारी पर बाबाधाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, जुटेंगे 2 लाख से ज्यादा भक्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

RJ से टीवी के ‘सबसे महंगे एंकर’ तक, जोक्स पर विवाद, फिल्मों में नाकामी.. फिर भी मनीष पॉल का जलवा बरकरार

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर होस्ट्स और एक्टर मनीष पॉल का आज (3 अगस्त) जन्मदिन है. अपनी शानदार एंकरिंग, दमदार स्टेज प्रेजेंस और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग के दम पर उन्होंने छोटे पर्दे पर खास पहचान बनाई. कई बड़े रियलिटी शोजऔर अवॉर्ड फंक्शन्स की होस्टिंग कर वह दर्शकों के पसंदीदा होस्ट बन गए. हालांकि, उनके करियर में कई ऐसे दौर भी आए, जब उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. कभी सबसे ज्यादा फीस लेने वाले होस्ट्स में नाम आने को लेकर चर्चा हुई तो कभी स्टेज पर किए गए जोक्स और फिल्मों में उम्मीद के मुताबिक सफलता न मिलने की वजह से वह सुर्खियों में रहे. Maniesh Paul: रेडियो जॉकी से बने टीवी के बड़े होस्ट मनीष पॉल ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के रूप में की थी. इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा और अपनी शानदार होस्टिंग स्किल के दम पर दर्शकों के बीच अलग पहचान बना ली. उनका दमदार स्टेज प्रेजेंस और मनोरंजक अंदाज उन्हें टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर होस्ट्स में ले गया. View on Instagram Maniesh Paul Popularity: इन शोज ने दिलाई घर-घर पहचान मनीष पॉल को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी बतौर होस्ट मिली. उन्होंने ‘डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स’, ‘झलक दिखला जा’, ‘इंडियन आइडल’, ‘सारेगामापा’ और कई बड़े अवॉर्ड शोज की होस्टिंग की. इन शोज में उनकी कॉमिक टाइमिंग और दर्शकों से जुड़ने का तरीका लोगों को खूब पसंद आया. यही वजह रही कि वह टीवी के सबसे पसंदीदा होस्ट्स में अपनी जगह बनाने में सफल रहे. Maniesh Paul Fees: फीस को लेकर भी खूब हुई चर्चा जैसे-जैसे मनीष पॉल की पॉपुलैरिटी बढ़ी, वैसे-वैसे उनकी फीस भी चर्चा का विषय बनने लगी. कई मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें टीवी के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले होस्ट्स में शामिल बताया गया. उनकी फीस को लेकर इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर समय-समय पर बहस होती रही. View on Instagram Maniesh Paul Jokes: स्टेज पर किए गए जोक्स पर उठे सवाल मनीष पॉल अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. लाइव शोज और अवॉर्ड फंक्शन्स के दौरान उनके कई मजाक दर्शकों को पसंद आए. हालांकि, कुछ मौकों पर उनके कुछ जोक्स सोशल मीडिया पर आलोचना का कारण भी बने. कुछ लोगों ने उनके मजाक को जरूरत से ज्यादा व्यक्तिगत बताया, जबकि कई दर्शकों ने इसे लाइव एंटरटेनमेंट का सामान्य हिस्सा माना. Maniesh Paul Films: फिल्मों में नहीं मिल सकी टीवी जैसी सफलता छोटे पर्दे पर लगातार सफलता मिलने के बाद मनीष पॉल ने फिल्मों का रुख किया. वह ‘मिक्की वायरस’, ‘तेरे बिन लादेन: डेड ऑर अलाइव’, ‘बा बा ब्लैक शीप’ और ‘जुगजुग जीयो’ जैसी फिल्मों में नजर आए. हालांकि, बड़े पर्दे पर उन्हें वैसी सफलता नहीं मिली, जैसी पहचान उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में बनाई थी. उनकी फिल्मों के प्रदर्शन के बाद कई बार उनके फिल्मी करियर को लेकर सवाल भी उठे. मनीष पॉल कई बार अपने इंटरव्यू और बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे हैं. हालांकि, उन्होंने विवादों को बढ़ाने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना बेहतर समझा और प्रोफेशनल रवैया बनाए रखा. View on Instagram Maniesh Paul Career: आज भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हैं एक्टिव मनीष पॉल आज भी मनोरंजन जगत का हिस्सा हैं. वह टीवी और ओटीटी के कई रियलिटी शोज, अवॉर्ड फंक्शन्स और बड़े इवेंट्स की होस्टिंग करते नजर आते हैं. इसके अलावा वह अपने पॉडकास्ट, सोशल मीडिया कंटेंट और अलग-अलग ब्रांड प्रोजेक्ट्स के जरिए भी लगातार दर्शकों से जुड़े हुए हैं. Maniesh Paul Popularity: आलोचनाओं के बावजूद कायम है पॉपुलैरिटी आलोचनाओं और चर्चाओं के बावजूद मनीष पॉल की पॉपुलैरिटी में कोई खास कमी नहीं आई. आज भी उन्हें टीवी इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद और सफल होस्ट्स में गिना जाता है. बड़े मंचों पर उनकी मौजूदगी दर्शकों को पसंद आती है और वह लगातार मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय हैं. 3 अगस्त को जन्मदिन के मौके पर मनीष पॉल का करियर यह दिखाता है कि सफलता के साथ आलोचनाएं भी आती हैं. इसके बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, शानदार होस्टिंग और दमदार स्टेज प्रेजेंस के दम पर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान कायम रखी. ये भी पढ़ें: ‘स्पेशल 26’ के 11 साल बाद फिर साथ आए अक्षय कुमार-नीरज पांडे, इस फिल्म में करेंगे स्पेशल रोल The post RJ से टीवी के ‘सबसे महंगे एंकर’ तक, जोक्स पर विवाद, फिल्मों में नाकामी.. फिर भी मनीष पॉल का जलवा बरकरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

VIDEO : 3 लेयर सुरक्षा के बीच बांकीपुर उपचुनाव की काउंटिंग जारी, सेंटर के बाहर का माहौल क्या है? देखिए

Bankipur By Election Result : पटना के एएन कॉलेज में 3 लेयर सुरक्षा के बीच बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. एएन कॉलेज के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं. काउंटिंग सेंटर के बाहर का माहौल आप वीडियो में साफ तौर से देख सकते हैं. पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू बता दें कि, पोस्टल-बैलेट की गिनती की जा रही है. इससे से पहले पटना के डीएम और एसएसपी एएन कॉलेज स्थित काउंटिंग सेंटर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. केंद्र पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है. अंदर जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही है, जबकि परिसर के बाहर लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जा रही है. Also Read : Bankipur By Election Result Live Updates: पोस्टल-बैलेट की गिनती शुरू, डीएम और एसएसपी पहुंचे काउंटिंग सेंटर, 8:30 बजे से आएंगे रुझान The post VIDEO : 3 लेयर सुरक्षा के बीच बांकीपुर उपचुनाव की काउंटिंग जारी, सेंटर के बाहर का माहौल क्या है? देखिए appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले महीने कॉकरेच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल एक लड़की ने किया था. मामले में ताजा अपडेट है कि उस नाबालिग लड़की पर दर्ज FIR पर पुलिस आगे कार्रवाई नहीं करेगी. दिल्ली पुलिस ने उसकी उम्र और मामले की परिस्थितियों को देखते हुए केस आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है. नोएडा पुलिस की ओर से जीरो FIR दर्ज किए जाने के बावजूद दिल्ली पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया है. आरोपी नाबालिग लड़की ने बाद में एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी. उसने खुद को 15 साल का बताते हुए कहा था कि प्रदर्शन स्थल पर कुछ लोगों के प्रभाव में आकर उसने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. वीडियो में लड़की ने माफी मांगी जारी किए गए वीडियो में लड़की ने माफी मांगते हुए कहा कि वह सिर्फ 15 साल की है और उससे बड़ी गलती हुई है. उसने माना कि उसने कई गलत बातें कहीं. लड़की ने इसे अपनी पहली और आखिरी गलती बताते हुए पूरे देश से माफी मांगी और कहा कि उसे अपने किए पर शर्मिंदगी है. उसने लोगों से उसे माफ करने की अपील की. ये भी पढ़ें: पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाली लड़की की मां बोलीं- माफी के बाद भी FIR वापस नहीं, सुरक्षा चाहिए बच्चों को माफ करें लोग : पीएम मोदी सोशल मीडिया पर नाबालिगों को माफी देने की मांग तेज होने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले शुक्रवार (31 जुलाई) को कहा कि उन्होंने उन्हें माफ कर दिया है. पीएम ने कहा कि ऐसे बच्चों को सजा देने या कोर्ट के चक्कर लगवाने से हालात नहीं बदलेंगे. पीएम ने समाज से भी अपील की कि वे उनकी बात को स्वीकार करें और इन बच्चों को माफ करें. The post आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Saharsa Samastipur Passenger Train Fire: समस्तीपुर रेलमंडल के सहरसा-मानसी रेलखंड स्थित सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया. समस्तीपुर से सहरसा जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 63344 के स्टेशन पहुंचते ही उसके इंजन और एक बोगी में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते ट्रेन से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे स्टेशन परिसर में हड़कंप और अफरातफरी मच गई. अलसुबह 3 बजे हुआ हादसा, यात्रियों में मची भगदड़ जानकारी के अनुसार, ट्रेन तड़के करीब सुबह 3:00 बजे सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची ही थी कि उसके इंजन और उससे सटी बोगी में आग की तेज लपटें दिखाई देने लगीं: यात्रियों में हड़कंप: आग और धुएं के गुबार को देखकर ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई. यात्री अपनी जान बचाने के लिए आनन-फानन में सामान छोड़कर ट्रेन से नीचे उतरने लगे. तत्काल बचाव कार्य: स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मियों और जीआरपी/आरपीएफ के जवानों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत अग्निशमन यंत्रों (Fire Extinguishers) की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की. दमकल विभाग ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद पाई सफलता घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड (अग्निशमन विभाग) को दी गई: फायर ब्रिगेड की कार्रवाई: सूचना मिलने के बाद करीब सुबह 4:00 बजे दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया. जांच शुरू: आग लगने के कारणों का फिलहाल सटीक पता नहीं चल सका है. आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की वजह से आग लगी होगी. Saharsa Samastipur Passenger Train Fire: रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे, नुकसान का आकलन जारी घटना की समाचार मिलते ही समस्तीपुर रेलमंडल और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया: जांच कमेटी: रेलवे अधिकारियों ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. क्षति का आंकलन: आग के कारण इंजन और बोगी को कितना नुकसान पहुंचा है, इसका सटीक आकलन तकनीकी टीम की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. राहत की बात यह रही कि समय रहते यात्रियों के उतर जाने से कोई हताहत नहीं हुआ. इसे भी पढ़े: बिहार के इन 24 जिलों में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की एडवाइजरी The post सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर समस्तीपुर–सहरसा पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, मची अफरा-तफरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान पर था ‘विश्व युद्ध जैसा’ हमले का प्लान

Video : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर अमेरिका ने ईरान पर सैन्य हमला किया होता, तो वह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला होता. उनके मुताबिक, इससे ईरान को भारी नुकसान होता. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने युद्ध की बजाय बातचीत का रास्ता चुना, क्योंकि उनका मानना है कि कूटनीति से हालात बेहतर तरीके से संभाले जा सकते हैं. एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच सोमवार दोपहर से बातचीत शुरू होगी. हालांकि, उन्होंने समझौते के लिए कोई समय सीमा तय करने से इनकार किया. ट्रंप ने कहा कि सैन्य कार्रवाई की योजना फिलहाल टाल दी गई है और अब विवाद का समाधान बातचीत के जरिए निकालने की कोशिश की जाएगी. “हम ईरान के साथ बातचीत कर रहे हैं. यह बातचीत 3 अगस्त की दोपहर शुरू होगी और इसके बाद ही आगे की स्थिति साफ होगी. मैं किसी और जंग के बजाय बातचीत के जरिए समाधान को प्राथमिकता देता हूं.” — डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति. डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत को लेकर कहा कि अगर समझौता हो जाता है, तो इससे कई लोगों की जान बचाई जा सकेगी. ट्रंप ने यह भी कहा कि कूटनीतिक समाधान से बड़े पैमाने पर होने वाली तबाही को रोका जा सकता है, क्योंकि युद्ध के बाद चीजों को दोबारा खड़ा करने में कई साल लग जाते हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘’ईरान नहीं चाहता था कि हम (सैन्य कार्रवाई) करें. सऊदी अरब भी बातचीत के पक्ष में था, क्योंकि उसे लगता है कि समझौता जल्द होने वाला है.” ईरान ने समझौते के लिए और समय मांगा : ट्रंप ट्रंप ने इससे पहले कहा था कि ईरान और कुछ अन्य मध्य-पूर्वी देशों ने समझौते के लिए और समय मांगा है. इस समझौते का मकसद होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलना और ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करना है.  The post Video : डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान पर था ‘विश्व युद्ध जैसा’ हमले का प्लान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

3 अगस्त को किस शहर में महंगा और कहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? यहां देखें पूरी लिस्ट

सोमवार को देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला, जबकि कुछ शहरों में दाम पहले जैसे ही बने रहे. इस बीच इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड करीब 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है. हिंदुस्तान अपनी जरूरत का 85% से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए ग्लोबल मार्केट में होने वाले बदलाव का असर घरेलू ईंधन कीमतों पर भी पड़ सकता है.  कहां बदले पेट्रोल के दाम? आज बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतों में बदलाव हुआ है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 55 पैसे सस्ता होकर ₹113.37 प्रति लीटर पर पहुंच गया. वहीं रांची में ₹1.02 प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई. लखनऊ में 30 पैसे की तेजी रही, जबकि नोएडा में 23 पैसे की गिरावट आई.  दिल्ली, गुरुग्राम, कोलकाता और कई अन्य शहरों में कीमतें स्थिर रहीं.  पेट्रोल रेट टेबल: शहर आज का रेट (₹/लीटर) कल का रेट (₹/लीटर) बदलाव पटना 113.37 113.92 -0.55 बेगूसराय 113.94 113.34 +0.60 भागलपुर 114.54 114.72 -0.18 दरभंगा 114.67 114.07 +0.60 गया 113.37 114.26 -0.89 मुजफ्फरपुर 114.67 114.10 +0.57 रांची 106.19 105.17 +1.02 देवघर 106.02 105.82 +0.20 धनबाद 106.02 105.82 +0.20 जमशेदपुर  105.22 105.17 +0.05 लखनऊ 101.86 101.56 +0.30 नोएडा 101.89 102.12 -0.23 दिल्ली 102.12 102.12 कोई बदलाव नहीं गुरुग्राम 102.97 102.97 कोई बदलाव नहीं कोलकाता 113.51 113.51 कोई बदलाव नहीं मुंबई 111.18 111.21 -0.03 चेन्नई 107.76 107.77 -0.01 बेंगलुरु 111.68 111.68 कोई बदलाव नहीं भोपाल 114.54 114.45 +0.09 डीजल की कीमतों में क्या हुआ? डीजल के रेट में भी कई शहरों में बदलाव दर्ज किया गया. पटना में डीजल 54 पैसे सस्ता होकर ₹99.36 प्रति लीटर हो गया. रांची में 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई. लखनऊ में 30 पैसे की तेजी रही, जबकि नोएडा में 19 पैसे की कमी आई. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और गुरुग्राम में डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ.  डीजल रेट टेबल: शहर आज का रेट (₹/लीटर) कल का रेट (₹/लीटर) बदलाव पटना 99.36 99.90 -0.54 बेगूसराय 99.90 99.34 +0.56 भागलपुर 100.46 100.63 -0.17 दरभंगा 100.59 100.02 +0.57 मुजफ्फरपुर 100.59 100.05 +0.54 रांची 101.31 100.41 +0.90 देवघर 101.10 100.91 +0.19 धनबाद 101.10 100.91 +0.19 जमशेदपुर  100.42 100.41 +0.01 लखनऊ 95.36 95.06 +0.30 नोएडा 95.37 95.56 -0.19 दिल्ली 95.20 95.20 कोई बदलाव नहीं गुरुग्राम 95.64 95.64 कोई बदलाव नहीं कोलकाता 99.82 99.82 कोई बदलाव नहीं मुंबई 97.83 97.83 कोई बदलाव नहीं चेन्नई 99.55 99.55 कोई बदलाव नहीं बेंगलुरु 99.56 99.56 कोई बदलाव नहीं भोपाल 99.64 99.55 +0.09 आखिर क्यों बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट? पेट्रोल और डीजल की कीमतें सिर्फ कच्चे तेल के दाम से तय नहीं होतीं. इनके पीछे कई कारण काम करते हैं, जैसे— इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति केंद्र और राज्य प्रशासनों के टैक्स रिफाइनिंग और ट्रांसपोर्ट का खर्च ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की लागत ये भी पढ़ें: पटना में 75 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल, नोएडा में बढ़े दाम, जानें 2 अगस्त के ताजा रेट The post 3 अगस्त को किस शहर में महंगा और कहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? यहां देखें पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल: मालदा के एक फ्लैट में मिला पैसों का ढेर, गिनने के लिए लगानी पड़ी मशीन

मालदा: बीरभूम के ‘पत्थर सम्राट’ टुलू मंडल से करोड़ों रुपये और सोना बरामद होने के बाद राज्य में हंगामा मच गया है. इसी बीच, मालदा के एक फ्लैट से भी करोड़ों रुपये बरामद हुए हैं. सिर्फ पैसा ही नहीं, प्रतिबंधित कफ सिरप भी बरामद हुआ है.  तृणमूल कार्यकर्ता का है यह फ्लैट  रविवार रात को मालदा पुलिस स्टेशन, दक्षिण दिनाजपुर पुलिस और राज्य पुलिस की विशेष अभियान टीम ने संयुक्त रूप से मालदा के मंगलबाड़ी स्थित फ्लैट में तलाशी अभियान चलाया. यह फ्लैट तृणमूल के एक कार्यकर्ता का है. हालांकि, उन्होंने बताया कि उन्होंने फ्लैट किसी और को किराए पर दिया हुआ है. बड़ी मात्रा में सोना बरामद रविवार रात पुलिस ने अचानक फ्लैट पर छापा मारा. फ्लैट में घुसते ही वे चौंक गए. अलमारी में पैसों के बंडल करीने से रखे हुए थे. पैसों की गिनती के लिए एक मशीन मंगाई गई. रविवार रात तक करीब 25 लाख टका की गिनती हो चुकी थी. सोना भी बरामद हुआ है. हालांकि, सोने की मात्रा अभी तक पता नहीं चल पाई है. प्रतिबंधित कफ सिरप की हुई थी बरामदगी पुलिस सूत्रों के अनुसार, 5 जुलाई को दक्षिण दिनाजपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप की 1,500 बोतलों के साथ चार नशीले पदार्थों के डीलरों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस को मंगलबाड़ी स्थित इस फ्लैट का पता चला. यह फ्लैट दिलीप साहा नाम के व्यक्ति का है. वह इलाके में तृणमूल कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं.  किराये पर रहता है पिंटू प्रशासन पिंटू प्रशासन नाम का एक व्यक्ति फ्लैट किराए पर ले रहा था. फ्लैट से नकदी और प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद होने के बाद, दिलीप साहा ने दावा किया कि उसने फ्लैट किराए पर दिया था. उसे नहीं पता था कि किराएदार किराए के पैसे का क्या कर रहा था. जांच में जुटी पुलिस पुलिस का दावा है कि इस पैसे का इस्तेमाल मादक पदार्थों की तस्करी, खासकर प्रतिबंधित कफ सिरप की कालाबाजारी में किया गया था. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या इसमें कोई अंतरराज्यीय गिरोह शामिल है. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें   भाजपा ने रखी मांग प्रतिबंधित कफ सिरप दक्षिण दिनाजपुर में बरामद हुआ था, इसलिए दक्षिण दिनाजपुर पुलिस और राज्य पुलिस विशेष अभियान दल ने मालदा पुलिस स्टेशन के साथ मिलकर यह तलाशी अभियान चलाया. भाजपा ने इस गिरोह के किसी भी नेतृत्वक संबंध की जांच की मांग की है. Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम The post बंगाल: मालदा के एक फ्लैट में मिला पैसों का ढेर, गिनने के लिए लगानी पड़ी मशीन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top