Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दूसरे दिन अग्निवीर टेक्निकल पद के लिए 10 जिलाें के अभ्यर्थियों ने लगायी दौड़

अग्निवीर भर्ती रैली. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को ग्राउंड में प्रवेश कराया गया कटिहार. शहर के सिरसा आर्मी कैंप स्थित गढ़वाल ग्राउंड में मंगलवार को अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर आर्मी भर्ती रैली दूसरे दिन भी जारी रही. दूसरे दिन अग्निवीर टेक्निकल पद के लिए कटिहार एआरओ अंतर्गत शेष 10 जिला यथा अररिया, बांका, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मुंगेर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल के अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लिया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को ग्राउंड में प्रवेश कराया गया. अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित किया गया. जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने गढ़वाल ग्राउंड पहुंच बहाली प्रक्रिया व विधि व्यवस्था का जायजा भी लिया. प्रशासनिक स्तर से जानकारी दी गयी कि शांतिपूर्ण तरीके से निर्धारित प्रक्रिया के तहत अग्निवीर भर्ती रैली चल रही है. इसके लिए जिला पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की ओर से व्यापक व्यवस्था की गयी है. बुधवार को अग्निवीर जीडी पद के लिए कटिहार एआरओ अंतर्गत बेगूसराय व खगड़िया जिला के अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट में हिस्सा लेंगे. उल्लेखनीय है कि अग्निवीर भर्ती रैली आगामी 13 फरवरी तक चलेगी इस भर्ती रैली में एआरओ कटिहार अंतर्गत 12 जिले के अभ्यर्थी शामिल हो रहे है. अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग जिले के अभ्यर्थी को शामिल होने के लिए कैलेंडर जारी किया गया है. अग्निवीर टेक्निकल के बाद अग्निवीर जीडी सहित अन्य पदों पर भर्ती की प्रक्रिया निर्धारित शिड्यूल के मुताबिक ही होगा. The post दूसरे दिन अग्निवीर टेक्निकल पद के लिए 10 जिलाें के अभ्यर्थियों ने लगायी दौड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हथियार के बल पर आभूषण दुकानदार से जेवर और मोबाइल की लूट

आरा. अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह हथियार के बल पर एक आभूषण दुकानदार से लूटपाट की गयी है. बाइक सवार अपराधियों ने दुकान जा रहे दुकानदार से हजारों रुपये के जेवर और मोबाइल लूट लिया. बदमाश बाइक और दुकान के लॉकर की चाबी भी छीन कर लेते गये. घटना संदेश थाना क्षेत्र के रामासाढ़ गांव निवासी कन्हैया साव के पुत्र सह आभूषण व्यवसायी संटू साव के साथ हुई. सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी ली. उसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गयी. उसे लेकर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. मोबाइल लोकेशन की भी जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि रोज की तरह मंगलवार की सुबह संटू साव बाइक से खेड़ी व कमरिया स्थित अपनी दुकान जा रहे थे, तभी कमरिया पुल के समीप बाइक सवार दो बदमाश पहुंच गये और उन्हें रोक दिया. उसके बाद हथियार के बल पर उनसे सोने का एक लॉकेट, एक जोड़ी सोने की कान बाली, दो मोबाइल, बाइक और दुकान के लॉकर की चाबी छीन लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी खेड़ी की ओर भाग गये. घटना के बाद दुकानदार द्वारा हो हल्ला करने पर ग्रामीण पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गयी. इधर, लूट की सूचना पर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए कमरिया, खेड़ी बाजार और मेघरिया में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है. लूट के समय का टावर डंप के जरिए उस एरिया में एक्टिव मोबाइल नंबरों को भी खंगाल रही है. The post हथियार के बल पर आभूषण दुकानदार से जेवर और मोबाइल की लूट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय भवन निर्माण का कराया जाय शिलान्यास

मुंगेर. किला क्षेत्र स्थित शहीद स्मारक सभागार में मंगलवार को प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा की बैठक की गयी. इसकी अध्यक्षता संयोजक प्रो विनय कुमार सुमन व संचालन उपसंयोजक मो शकील अहमद ने किया. बैठक में मोर्चा के पूर्व संरक्षक स्व. नरेश सिंह यादव ने मुंगेर के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उनके बाद रिक्त हुए संरक्षक पद पर सर्वसम्मति से हसीबुर रहमान का चयन किया. बैठक में जिला प्रशासन से मांगकी गयी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुंगेर कार्यक्रम के दौरान नौवागढ़ी में हर हाल में मुंगेर विश्वविद्यालय भवन निर्माण का शिलान्यास कराया जाये. डॉ हेमंत कुमार ने होम्योपैथिक कॉलेज की दुर्दशा के लिए जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि को दोषी ठहराया. अन्य वक्ताओं ने कहा कि शहर का उत्तरी किला जिला प्रशासन के अनदेखी के कारण जीर्णशीर्ण अवस्था में है. संघर्ष मोर्चा ने जिला प्रशासन से मांग की कि पुरातत्व विभाग से इसकी समीक्षा कराकर इसका पुनर्निर्माण कराया जाये. शंकर दास ने कहा कि सदर हॉस्पिटल में स्त्रीओं के प्रसव के दौरान आठ हजार रुपये घूस लिया जाता है. इसमें डॉक्टरों की भी भागीदारी रहती है. बैठक में सर्वसम्मति से सभी मुद्दों के चुनाव व उस पर संघर्ष के रणनीति के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. जिसमें संजीवन कुमार सिंह, दीपक सिन्हा, डॉ हेमंत कुमार, अक्षय कुमार, अशोक रजक, शंकर दास, रविंद्र मंडल, वकील राम, योगेंद्र प्रसाद यादव, राम अवतार पंडित, अशोक चौधरी, राजीव कुमार एवं कौशल फैयाज को सदस्य बनाया गया. मौके पर उपेंद्र मंडल, शैलेंद्र कुमार शर्मा, सकीचंद पासवान, भावानन्द कुशवाहा, मो कमाल अहमद, प्रकाश चंद्र, विजय कुमार गुप्ता, अधिवक्ता राकेश कुशवाहा मौजूद थे. The post मुख्यमंत्री की यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय भवन निर्माण का कराया जाय शिलान्यास appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हादसे के 38 घंटे बाद मिला डूबे विशाल का शव

कोईलवर. रविवार की दोपहर 12 बजे के करीब अपने दो दोस्तों के साथ सोन नदी में डूबे विशाल का शव नहीं मिलने पर ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया. तीसरे दिन भी शव न मिलने पर आक्रोशित ग्रामीण कोईलवर-डोरीगंज पथ पर आगजनी करते हुए सड़क जाम कर धरने पर बैठ गये. इधर तीसरे दिन सुबह से ही सोन नदी में खोजबीन कर रही एसडीआरएफ की टीम को महाजाल की मदद से घटना के 38 घंटे बाद दोपहर ढाई बजे के करीब डूबे विशाल के शव को ढूंढने में सफलता हाथ लगी. इधर सड़क जाम कर रहे लोगों को जब शव मिलने की सूचना मिली तो सभी जाम समाप्त कर सोन नदी पहुंचे. सड़क जाम के कारण लग रहा लंबा जामइधर सड़क जाम की वजह से कोईलवर-डोरीगंज फोरलेन पर दो घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा, जिससे आमजन, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस बाबत थानाध्यक्ष नरोतमचंद्र ने बताया कि रविवार की दोपहर पुराना हरिपुर के छह दोस्त अपने गांव के समीप सोन नदी में नहाने पहुंचे थे, जहां नहाने के क्रम में गहरे पानी में डूबने से तीन की मौत हो गयी थी. घटना के दिन ही दो युवकों के शव को ढूंढ निकाला गया था, लेकिन एक युवक विशाल का शव काफी प्रयासों के बाद भी नहीं मिल सका था. रविवार की देर शाम तक सर्च अभियान चलाकर डूबे युवक की तलाश की गयी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली. दूसरे दिन सोमवार को भी एसडीआरएफ की टीम ने पूरे दिन नदी में सर्च अभियान चलाया, लेकिन निराशा हाथ लगी थी. तीसरे दिन मंगलवार को पुनः एसडीआरएफ की टीम सोन नदी में उतरी और सर्च अभियान चलाया, जहां घटना के लगभग 38 घंटे बाद दोपहर ढाई बजे के करीब महाजाल की मदद से शव को नदी के तलहटी से खोज निकाला गया. इधर शव मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया. घटना को लेकर अहले सुबह से ही ग्रामीणों का हुजूम सोन नदी घाट पर पहुंच गया था. दिन चढ़ने के बाद भी शव की बरामदगी नहीं होने पर नदी किनारे जुटे लोगों का आक्रोश बढ़ गया और वे परिजनों के साथ मुख्य सड़क पर आकर आगजनी कर सड़क जाम कर धरने पर बैठ गये. लगभग दो घंटे से अधिक समय तक सैकड़ों लोग सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करते रहे. दोपहर बाद ढाई बजे शव बरामद होने की सूचना मिली तब जाकर सड़क जाम समाप्त हो सका. The post हादसे के 38 घंटे बाद मिला डूबे विशाल का शव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक ही रात तीन घरों को बनाया निशाना, शोर मचने पर मोबाइल लेकर फरार

बड़हिया. नगर के वार्ड संख्या एक स्थित श्रीकंठ टोला में सोमवार की देर रात चोरों ने एक साथ तीन घरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी. चोरों ने राजेंद्र सिंह, विजय शंकर सिंह व मुकेश कुमार के सटे हुए घरों में छत के रास्ते प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. हालांकि, घर के एक शिशु की सूझबूझ व शोर मचाने के कारण चोर बड़ी घटना को अंजाम देने में असफल रहा. केवल मोबाइल फोन लेकर भागने में सफल रहा. जानकारी के अनुसार, चोर सबसे पहले राजेंद्र सिंह के घर में घुसा. वहां से एक एंड्रॉयड मोबाइल उड़ा लिया. इसके बाद वह विजय शंकर सिंह के घर में दाखिल हुआ, जहां उसे चांदी की एक कटोरी मिली, लेकिन शायद वह उसे पहचान नहीं पाया व वहीं फेंक दिया. अंत में चोर छज्जे के रास्ते मुकेश कुमार के घर में घुसा. वहां से तीन कीमती एंड्रॉयड मोबाइल लेकर चंपत हो गया. चोरी गए फोनों में एक हाल ही में खरीदा गया सैमसंग का महंगा सेट भी शामिल है. चोरी के दौरान मुकेश कुमार के घर के एक शिशु की अचानक नींद खुल गयी. उसने घर के भीतर एक संदिग्ध को देखा. जैसे ही उसे आभास हुआ कि वह बाहरी व्यक्ति है, उसने ‘चोर-चोर’ का शोर मचाना शुरू कर दिया. शोर सुनते ही चोर छत व सीढ़ी के रास्ते नीचे कूदकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया. परिजनों ने जब चोरी गए मोबाइल पर कॉल किया, तो चोर ने घबराहट में कुछ पल के लिए फोन रिसीव भी किया, लेकिन तुरंत बाद सभी फोन स्विच ऑफ कर दिए गए. मंगलवार की सुबह घर के बाहर से एक लावारिस सैंडल बरामद हुई है, जो संभवतः चोर की ही है. पीड़ितों के अनुसार, चोर काले रंग का था, जिसके बाल घुंघराले व हल्की दाढ़ी थी. वह भगवा रंग का गमछा, नीले रंग का जैकेट व ब्लू जींस पहने हुए था. रात में ही सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन उस समय सैंडल पर किसी की नजर नहीं पड़ी थी. घटना के बाद पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ितों के बयान व हुलिए के आधार पर संदिग्ध की तलाश की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. इस घटना के बाद से वार्ड के ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है. The post एक ही रात तीन घरों को बनाया निशाना, शोर मचने पर मोबाइल लेकर फरार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाट मलिक के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, दुकानदारों ने किया हंगामा

जांच की बात कहकर पल्ला झाड़ा हाट मलिक ने कोढ़ा. कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के हाट परिसर में अवैध वसूली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. हाट के अंदर कटरा में वर्षों से कपड़ा, किराना व अन्य सामग्री की दुकान चला रहे दुकानदारों ने नगर पंचायत कर्मियों और कथित हाट मलिक के प्रतिनिधियों पर जबरन राशि वसूलने का गंभीर आरोप लगाया है. दुकानदारों का कहना है कि हाट मलिक का कर्मी बताकर उनसे 10 से 20 हजार रुपये तक की अवैध मांग की जा रही है, जबकि राशि नहीं देने पर दुकानों में ताला लगाने जैसी कार्रवाई की जा रही है. मामले से आक्रोशित दुकानदारों ने फोन के माध्यम से कटिहार के एसडीओ को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और न्याय की मांग की. दुकानदारों का आरोप है कि हाट में लंबे समय से उगाही का स्पोर्ट्स चल रहा है. इससे छोटे व गरीब व्यापारियों का जीवन संकट में पड़ गया है. एक दुकानदार ने बताया कि उनका परिवार दादा-परदादा के समय से कोढ़ा हाट में कपड़े का व्यवसाय करते आ रहे है. हाट का जो भी वैध शुल्क निर्धारित है. वह समय पर जमा किया जाता है. इसके बावजूद हाल के दिनों में विकास कुमार नामक व्यक्ति, जो खुद को हाट मलिक का कर्मी बताता है. उसके द्वारा जबरन 60 हजार रुपये की मांग की गयी. जब पैसे देने से इनकार किया गया तो दुकान में ताला लगा दिया गया. बाद में परिवार के भरण-पोषण की मजबूरी के कारण 30 हजार रुपये देकर ताला खुलवाना पड़ा. दुकानदारों का दावा है कि इस तरह से कई अन्य दुकानदारों से भी 10 हजार से 20 हजार रुपये तक की अवैध वसूली की गयी है. पीड़ित दुकानदारों ने जिला प्रशासन और प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इधर, इस मामले पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शाहबाज राजा ने कहा कि उन्हें भी वरीय अधिकारियों का कॉल प्राप्त हुआ है. यदि कोई नगर पंचायत कर्मी या हाट मलिक का कोई व्यक्ति बिना वैध पर्ची या रसीद के पैसे की मांग करता है तो यह नियमों के विरुद्ध है. ऐसे मामलों में जांच कर विधिवत कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी बताया कि कई बार हाट मलिक को नगर पंचायत बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक वे कार्यालय नहीं पहुंचे हैं. हाट मलिक ने बताया कि विकास कुमार हाट का कर्मी है, लेकिन उनके संज्ञान में अब तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं आयी है. यदि कोई भी व्यक्ति उनके नाम या उनके कर्मी होने का दावा कर अवैध वसूली करता है, तो उसे पकड़कर रखा जाये. ऐसे व्यक्ति पर वे स्वयं कानूनी कार्रवाई करेंगे. The post हाट मलिक के नाम पर अवैध वसूली का आरोप, दुकानदारों ने किया हंगामा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Palak Corn Kofta Recipe: बिना डीप फ्राई मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पालक कॉर्न कोफ्ता, लंच और डिनर के लिए परफेक्ट रेसिपी

Palak Corn Kofta Recipe: पालक कॉर्न कोफ्ता की यह रेसिपी उन लोगों के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है, जो हर दिन एक ही तरह की सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं. यह एक यूनिक और टेस्टी डिश है, जिसे आप बेहद आसानी से लंच या डिनर में बनाकर पूरे परिवार के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. हरी-भरी पालक और मीठे कॉर्न के बेहतरीन कॉम्बिनेशन से बनी यह रेसिपी न सिर्फ खाने में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इन कोफ्तों की सबसे खास बात यह है कि इन्हें डीप फ्राई करने की जरूरत नहीं पड़ती, जिस वजह से यह उन लोगों के लिए भी एक शानदार ऑप्शन है, जो अपने बढ़े हुए वजन को घटाना चाहते हैं और साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहते हैं. तो आइए जानते हैं पालक कॉर्न कोफ्ता बनाने की आसान रेसिपी. पालक कॉर्न कोफ्ता बनाने के लिए जरूरी सामग्री 2 कप बारीक कटी पालक 1 कप उबले हुए स्वीट कॉर्न 2 टेबलस्पून बेसन 1 टेबलस्पून ब्रेड क्रम्ब्स 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट आधा टीस्पून गरम मसाला नमक स्वादानुसार 1 टीस्पून तेल सिर्फ शैलो फ्राई या फिर एयर फ्रायर के लिए अलग से 2 टेबलस्पून तेल 1 प्याज बारीक कटा 1 टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट 2 टमाटर की प्यूरी आधा टीस्पून हल्दी 1 टीस्पून धनिया पाउडर आधा टीस्पून लाल मिर्च पाउडर 2 टेबलस्पून क्रीम या काजू पेस्ट नमक स्वादानुसार यह भी पढ़ें: Sprouts Besan Chilla Recipe: वजन घटाना है तो ब्रेकफास्ट में जरूर ट्राय करें ये चीला, बड़ों ही नहीं बच्चों को भी पसंद आएगा इसका स्वाद पालक कॉर्न कोफ्ता बनाने की रेसिपी पालक कॉर्न कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले पालक को हल्का सा ब्लांच कर लें और पानी निचोड़कर बारीक काट लें. इसके बाद एक बाउल में पालक, उबले कॉर्न, बेसन, ब्रेड क्रम्ब्स, अदरक-लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इससे छोटे-छोटे कोफ्ते बनाएं और इन्हें पैन में हल्का सा शैलो फ्राई करें या एयर फ्रायर में 180 डिग्री पर 10 से 12 मिनट तक पकाएं. इसके बाद ग्रेवी बनाने के लिए कढ़ाही में तेल गर्म करें और फिर इसमें प्याज डालकर गोल्डन होने तक भूनें, फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें. अब टमाटर की प्यूरी और सारे सूखे मसाले डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं. लास्ट में क्रीम या काजू का पेस्ट डालकर ग्रेवी को स्मूद बनाएं. अब तैयार कोफ्तों को ग्रेवी में डालें और 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं. पालक कॉर्न कोफ्ता को आप रोटी, नान या जीरा राइस के साथ सर्व कर सकते हैं. बता दें ऊपर से थोड़ा सा फ्रेश क्रीम और हरा धनिया डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यह भी पढ़ें: Achari Veg Appe Recipe: सिर्फ 20 मिनट में बनाएं चटपटी और सब्जियों से लोडेड अप्पे, हर बाइट में मसालों का धमाका! The post Palak Corn Kofta Recipe: बिना डीप फ्राई मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पालक कॉर्न कोफ्ता, लंच और डिनर के लिए परफेक्ट रेसिपी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सदर अस्पताल में पलाश दीदी कैफे का शुभारंभ किया गया

लातेहार. जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार को पलाश दीदी कैफे का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद व सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो ने किया. मौके पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि पलाश दीदी कैफे स्त्री सशक्तीकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल है. इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूह की स्त्रीओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे तथा वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी, साथ ही अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ, पौष्टिक एवं किफायती भोजन उपलब्ध हो सकेगा. यह कैफे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की स्त्रीओं द्वारा संचालित किया जायेगा. जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होगा. जिला प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार की आजीविका आधारित पहलों को प्रोत्साहित किए जाने की बात कही गयी. मौके पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रतिनिधि व स्वयं सहायता समूह की दीदियां समेत कई लोग उपस्थित थे. पहले दिन छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे प्रतिनिधि बारियातू. जैक द्वारा आयोजित मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गयी है. पहले दिन मंगलवार को दो परीक्षा केंद्र, परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय व आदर्श मध्य विद्यालय बारियातू में परीक्षा हुई. मैट्रिक की परीक्षा में तीन व इंटर की परीक्षा से तीन विद्वार्थी अनुपस्थित रहे. परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि पहले दिन मैट्रिक के आईटीएस में 15, एयूटी में 39, एजीआर में 223 कुल 277 परिक्षार्थियों की परीक्षा होनी थी. इनमें से तीन परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं इंटर की भोकेशनल विषया की परीक्षा में 215 में से 212 विद्यार्थियाें ने परीक्षा दी. तीन विद्वार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा को कदाचार मुक्त बनाने में विक्षक उतम कुमार पांडेय, राकेश कुमार सिंह, निरज पासवान, बसंती मिंज, दीपू प्रसाद समेत अन्य शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा. The post सदर अस्पताल में पलाश दीदी कैफे का शुभारंभ किया गया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सात नेत्र रोग मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन

बांका. सदर अस्पताल में नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों के लिए राहत भरी समाचार सामने आयी है. अस्पताल में आयोजित विशेष नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर के दौरान मंगलवार को सात मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया. यह ऑपरेशन अनुभवी नेत्र चिकित्सक डॉक्टर धर्मवीर हिंदुस्तानी की टीम द्वारा आधुनिक उपकरणों की सहायता से किया गया. ऑपरेशन के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां और चिकित्सकीय सलाह भी दी गयी. साथ ही उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल आने के निर्देश दिये गये. The post सात नेत्र रोग मरीजों का हुआ सफल ऑपरेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IND-US ट्रेड डील पर राहुल गांधी का हमला, कहा- पीएम मोदी ने देश को बेच दिया

India US Trade Agreement: इंडिया-यूएस ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भयंकर दबाव में हैं, इसलिए उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किया है. उन्होंने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री ने इस समझौते के माध्यम से किसानों और देश को बेच दिया है. इस बात से डरे हुए हैं कि उनकी छवि का गुब्बारा कहीं फूट न जाए. नरेंद्र मोदी घबराए हुए हैं : राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी घबराए हुए हैं. जो व्यापार समझौता चार महीने से रुका हुआ था, उसमें कुछ बदला नहीं और कल शाम उस पर हस्ताक्षर कर दिया गया. इसके पीछे क्या कारण है, वो मैं जानता हूं और नरेंद्र मोदी जानते हैं. उन्होंने दावा किया, मोदी जी पर भयंकर दबाव है. उनकी छवि का जो गुब्बारा है, जिसे हजारों करोड़ रुपए खर्च कर बनाया गया था, वो फूट सकता है. PM Modi is Compromised. PM is too afraid to let me speak in Parliament about Naravane, Epstein Files and how he has surrendered on Tariffs. pic.twitter.com/V1J6yxZDM2 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 3, 2026 हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं : राहुल गांधी राहुल गांधी ने हमला जारी रखते हुए कहा- असल में समस्या पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे जी का बयान नहीं है, ये तो ‘साइड शो’ है. बड़ी बात यह है कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया, हिंदुस्तान के किसानों को यह समझना चाहिए कि इस समझौते में आपकी मेहनत और खून-पसीने को नरेन्द्र मोदी जी ने बेच दिया है क्योंकि वह कंप्रोमाइज्ड हैं. उन्होंने सिर्फ आपको नहीं, देश को बेच दिया है. राहुल गांधी ने बताया क्यों दबाव में हैं पीएम मोदी राहुल गांधी ने दावा किया, प्रधानमंत्री पर दबाव के पीछे दो बाते हैं। पहला कारण एप्सटीन फाइल हैं. एप्सटीन फाइल में अभी बहुत सामग्री है, जिसे जारी नहीं किया गया है. इनमें जो है, उसे पूरा देश जानना चाहता है. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के दबाव में आने का दूसरा कारण अमेरिका में उद्योगपति गौतम अडाणी के खिलाफ दर्ज मामला है. उनका कहना था, अमेरिका में अडाणी पर मामला है, लेकिन अमेरिका अडाणी को निशाना नहीं बना रहा है. यह निशाना नरेद्र मोदी के वित्तीय ढांचे पर है. जो अडाणी पर मामला है, वो दरअसल नरेंद्र मोदी पर मामला है. देश समझ ले कि प्रधानमंत्री कंप्रोमाइज्ड हैं. The post IND-US ट्रेड डील पर राहुल गांधी का हमला, कहा- पीएम मोदी ने देश को बेच दिया appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top