Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अभिजीत दीपके का दावा, BJP ज्वाइन करने की मिल रही धमकी; पीएम मोदी और शाह पर बोला हमला

महाराष्ट्र पहुंचने पर जब मीडिया ने उनसे बीजेपी की तरफ से मिले ऑफर के बारे में पूछा, तो अभिजीत दीपके ने कहा, “मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं कि मैं और मेरा परिवार बीजेपी में शामिल हो जाए. मुझे यह सोचकर भी शर्म आती है कि मैं पीएम मोदी और अमित शाह के पोतों की उम्र का हूं. उनके पोतों की उम्र के बच्चों को धमकियां दी जा रही हैं. अगर यही सब होना है, तो उनके प्रधानमंत्री और गृह मंत्री रहने का क्या फायदा?” दीपके की मां का दावा, वीडियो के जरिए मिली धमकी छत्रपति संभाजीनगर में अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने एक मराठी न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि जैसे ही उनके बेटे ने यह आंदोलन शुरू किया, उसे एक वीडियो के जरिए धमकी दी गई. वीडियो में साफ कहा गया था कि अगर अभिजीत बीजेपी में शामिल नहीं हुआ, तो उसके माता-पिता को मुसीबत में डाल दिया जाएगा और उनसे सख्ती से निपटा जाएगा. दीपके की मां का दावा, 16 दिनों तक रिश्तेदारों के घर रहना पड़ा अनीता दीपके ने बताया, बेटे अभिजीत दीपके की सलाह पर सुरक्षा के लिहाज से उन्हें अपना घर छोड़कर कोंकण इलाके में अपने एक रिश्तेदार के पास जाना पड़ा, जहां वे करीब 16 दिनों तक रहे. उन्होंने कहा, “अभिजीत ऐसी धमकियों से नहीं डरता, लेकिन मेरे पति को लो ब्लड प्रेशर की बीमारी है और अभिजीत उस समय हमारे साथ नहीं था, इसलिए उसकी चिंता को देखते हुए हमने कुछ दिनों के लिए घर छोड़ने का फैसला किया.” ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के समर्थन में आए CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, अमित शाह से मांगा इस्तीफा ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके का पीएम मोदी पर तंज: कहा- पद छोड़कर इन्फ्लुएंसर बन जाएं, उस काम में बहुत अच्छे हैं ये भी पढ़ें: संसद में NEET 2026 पर संग्राम: खरगे का केंद्र पर हमला, पूछा- छात्रों पर लाठीचार्ज का जिम्मेदार कौन? अमित शाह दें इस्तीफा ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग क्यों? घायलों का सही इलाज कराने का दिया निर्देश ये भी पढ़ें: “राहुल गांधी नव जवान मनके कहलैं इडियट”, जितेंद्र सिंह और अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद पर बोला हमला ये भी पढ़ें: अमित शाह पर विवादित टिप्पणी: राहुल गांधी ने कहा- मैं BJP, RSS से कभी माफी नहीं मांगूंगा The post अभिजीत दीपके का दावा, BJP ज्वाइन करने की मिल रही धमकी; पीएम मोदी और शाह पर बोला हमला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Flipkart पर 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा iPhone 16 Pro Max, अभी खरीदना सही या नहीं?

Apple ने हाल ही में लॉन्च किए गए iPhone 16 Pro Max पर बड़ी छूट दी है. Flipkart पर यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब ₹1,34,900 में उपलब्ध है, जो इसके लॉन्च प्राइस ₹1,44,900 से ₹10,000 कम है. इसके अलावा SBI और Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल रहा है. ऑफर और EMI विकल्प Flipkart इस डिवाइस पर नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी दे रहा है, जिसकी शुरुआती किस्त ₹4,743 प्रति माह है. पुराने स्मार्टफोन के बदले एक्सचेंज ऑफर में ₹55,750 तक का लाभ मिल सकता है. साथ ही, अतिरिक्त सुरक्षा के लिए AppleCare+ भी खरीदा जा सकता है. iPhone 16 Pro Max के स्पेसिफिकेशन इसमें 6.9-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें A18 Pro चिपसेट दिया गया है, जो Apple Intelligence फीचर्स को सपोर्ट करता है. कैमरा सेटअप में 48MP मेन सेंसर, 48MP अल्ट्रावाइड और 12MP टेलीफोटो लेंस (5x ऑप्टिकल जूम) शामिल हैं. फ्रंट में 12MP कैमरा दिया गया है. क्या अभी खरीदना सही रहेगा? स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और आने वाले मॉडल्स और महंगे हो सकते हैं. ऐसे में ₹10,000 से ज्यादा की सीधी छूट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज वैल्यू को देखते हुए यह डील काफी आकर्षक है. अगर आप A18 Pro चिप और एडवांस्ड कैमरा सेटअप वाला iPhone लेना चाहते हैं, तो यह सही समय हो सकता है. ये भी पढ़ें: हर साल नया iPhone या Samsung फोन चलाना चाहते हैं? बिना पूरा पैसा दिये ऐसे करें अपग्रेड The post Flipkart पर 10 हजार रुपये सस्ता मिल रहा iPhone 16 Pro Max, अभी खरीदना सही या नहीं? appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘मैं शायद कभी बूढ़ा नहीं हो पाऊंगा…’ जब इस दिग्गज एक्टर ने कर दी थी अपनी मौत की भविष्यवाणी, जानें ये किस्सा

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार संजीव कुमार आज भी अपनी शानदार अदाकारी के लिए याद किए जाते हैं. हालांकि वह ज्यादा दिनों तक दर्शकों को एंटरटेन नहीं कर पाए. नवंबर 1985 में महज 47 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. दशकों बाद अभिनेता सचिन पिलगांवकर और अभिनेत्री तबस्सुम ने उनसे जुड़ा एक इमोशनल किस्सा सुनाया था. Sanjeev Kumar Predicted His Own Early Death: अपनी मौत को लेकर संजीव कुमार ने कही थी ऐसी बात अभिनेत्री तबस्सुम ने संजीव कुमार से जुड़ा एक भावुक किस्सा साझा किया था. तबस्सुम के मुताबिक, संजीव कुमार ने उनसे कहा था, “एक हस्तरेखा विशेषज्ञ ने मुझसे कहा था कि मैं लंबी उम्र नहीं जी पाऊंगा और शायद कभी बुढ़ापा नहीं देख सकूंगा. इसलिए मैं फिल्मों में बुजुर्ग किरदार निभाता हूं, ताकि कम से कम पर्दे पर उस जिंदगी को महसूस कर सकूं, जिसे शायद असल जिंदगी में जीने का मौका मुझे न मिले.” यही वजह थी कि 30 और 40 की उम्र में भी संजीव कुमार ने ‘शोले’, ‘मौसम’, ‘सवाल’ और ‘त्रिशूल’ जैसी फिल्मों में उम्रदराज किरदार निभाए. When Sachin Pilgaonkar Recalled Last Meeting With Sanjeev Kumar: संजीव कुमार संग आखिरी मुलाकात को सचिन पिलगांवकर ने किया था याद सचिन पिलगांवकर और संजीव कुमार काफी अच्छे दोस्त हुआ करते थे. बॉलीवुड आज और कल संग एक पुराने इंटरव्यू में सचिन पिलगांवकर ने दिग्गज अभिनेता संग अपनी आखिरी मुलाकात को याद किया. उन्होंने कहा, “मैं उनसे एक दिन पहले मिला था, जब वह डबिंग कर रहे थे. उसी दौरान मैंने कहा था कि अगले दिन आपसे मिलने आऊंगा. उन्होंने मुझसे सुबह आने के लिए कहा, लेकिन मैंने जवाब दिया कि पहले कुछ काम निपटाने हैं, इसलिए दो या ढाई बजे तक पहुंचूंगा. उन्होंने फिर पूछा, ‘क्या थोड़ा पहले नहीं आ सकते?’ मैंने कहा कि काम खत्म करके ही आ पाऊंगा. इस पर उन्होंने कहा, ‘ठीक है.’” This Is How Sanjeev Kumar Died: कुछ यूं हुई थी संजीव कुमार की मौत सचिन ने आगे बताया, “अगले दिन मैं करीब ढाई बजे उनके घर पहुंचा. मैंने पूछा कि संजीव कुमार कहां हैं, तो घरवालों ने बताया कि वह अपने कमरे में हैं और नहा रहे हैं. मैं करीब आधे घंटे तक इंतजार करता रहा. फिर मैंने पूछा कि क्या उनकी तबीयत ठीक नहीं है. तब पता चला कि वह अस्वस्थ हैं और उनका सेक्रेटरी डॉक्टर को बुलाने गया है. कुछ देर बाद जमनादास जी और डॉक्टर गांधी वहां पहुंचे. मैंने उनसे पूछा कि आखिर हुआ क्या है. उन्होंने बताया कि संजीव कुमार को उल्टी हुई थी. वह पिछली रात करीब तीन या चार बजे घर लौटे थे.” सचिन ने कहा, “मुझे यह जानकर बहुत गुस्सा आया कि तबीयत खराब होने के बावजूद वह देर रात तक काम कर रहे थे. मैंने सोचा था कि जैसे ही उनसे मिलूंगा, उन्हें जरूर डांटूंगा. वह सिर्फ मेरे दोस्त ही नहीं थे, बल्कि मेरे मार्गदर्शक भी थे. हमारे बीच ऐसा रिश्ता था कि हम हर बात खुलकर एक-दूसरे से शेयर करते थे. समय बीतता जा रहा था और मुझे लगने लगा कि कुछ ठीक नहीं है. सबसे अजीब बात यह थी कि घर में कोई भी उनके कमरे के अंदर जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था. आखिर मैंने खुद ही अंदर जाने का फैसला किया. मैंने सोचा कि अगर वह कपड़े बदल रहे होंगे तो माफी मांगकर बाहर आ जाऊंगा.” सचिन ने भावुक होते हुए कहा, “जैसे ही मैंने कमरे का दरवाजा खोला, अंदर का नजारा देखकर मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई. पहले तो कोई दिखाई नहीं दिया, लेकिन फिर मेरी नजर कालीन पर पड़े उनके पैरों पर गई. मैं आगे बढ़ा तो देखा कि संजीव कुमार फर्श पर औंधे मुंह पड़े थे और उनका एक हाथ दरवाजे की तरफ फैला हुआ था. यह देखकर मैं जोर से चिल्लाया और तुरंत डॉक्टर को बुलाया. डॉक्टर ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की. उन्होंने संजीव कुमार को सीधा किया और उनकी छाती दबाकर उन्हें होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर बाद डॉक्टर ने हमें बताया कि उनका काफी पहले ही निधन हो चुका था. यह सुनते ही ऐसा लगा जैसे मेरे पैरों तले जमीन खिसक गई हो.” Sanjeev Kumar Bad Habit: संजीव कुमार को थी ये बुरी आदत सचिन पिलगांवकर ने बताया, “संजीव कुमार की कुछ ऐसी आदतें थीं, जो उनकी सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं थीं. शूटिंग खत्म होने के बाद वह अक्सर काफी शराब पीते थे और खाना भी भरपूर खाते थे. वरिष्ठ अभिनेता परीक्षित साहनी भी मानते थे कि यही आदतें उनकी बिगड़ती सेहत की बड़ी वजह बनीं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि लगातार शराब पीना, ज्यादा खाना और आखिरकार हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली.” Sanjeev Kumar Rented A House To Eat Non-Vegetarian Food: सचिन ने नॉन वेज खाने के लिए किराये पर लिया था घर सचिन ने एक और दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए बताया, “संजीव कुमार ने मुंबई के पाली हिल में एक अलग वन बीएचके फ्लैट किराए पर लिया था. वजह यह थी कि उनके पारिवारिक घर में नॉन-वेज खाना बनाने या खाने की अनुमति नहीं थी. इसलिए वह अपने दोस्तों के साथ वहीं समय बिताया करते थे.” उन्होंने कहा, “उस फ्लैट पर अक्सर शम्मी कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, रणधीर कपूर और मैं इकट्ठा होते थे. हम लोग घंटों बैठकर बातें करते, ड्रिंक्स लेते और फिर देर रात पाया और निहारी खाते थे. कई बार पाया को चार-पांच बार गर्म करना पड़ता था, क्योंकि हम सुबह करीब पांच बजे तक बैठे रहते थे. इसके बाद बेकरी के नान के साथ उस खाने का पूरा मजा लेते थे.” ये भी पढ़ें: लड़का अच्छा हुआ तो दिक्कत नहीं… फैन को डेट करने पर शहनाज गिल ने खोले दिल के राज The post ‘मैं शायद कभी बूढ़ा नहीं हो पाऊंगा…’ जब इस दिग्गज एक्टर ने कर दी थी अपनी मौत की भविष्यवाणी, जानें ये किस्सा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राहुल गांधी के समर्थन में आए CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, अमित शाह से मांगा इस्तीफा

विरोध प्रदर्शन के 40 दिनों बाद महाराष्ट्र लौटने के बाद दीपके ने मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी के सुर में सुर मिलाया और कहा, “मैं राहुल गांधी के बयान से पूरी तरह सहमत हूं. जिस तरह से शांतपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों का खून बहाया गया, वह सीधे तौर पर अमित शाह के निर्देशों का नतीजा है. उन्हें तुरंत पद छोड़ देना चाहिए.” CJP पर विदेशी फंडिंग के आरोप को दीपके ने किया खारिज अपनी पार्टी पर लग रहे विदेशी फंडिंग के आरोपों को खारिज करते हुए दीपके ने गृह मंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाए. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “यदि अमित शाह के गृह मंत्री रहते हुए भी विदेशी फंड आ रहा है, तो यह खुद उनकी विफलता है. खुद को ‘चाणक्य’ कहने वाले गृह मंत्री को इस नाकामी की जिम्मेदारी लेते हुए भी इस्तीफा देना चाहिए.” राहुल गांधी ने अमित शाह पर क्या आरोप लगाया? राहुल गांधी ने 20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर कथित तौर पर किए गए बलप्रयोग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर सदन के अंदर और बाहर हमला बोला. उन्होंने दावा किया, ‘‘गृह मंत्री में, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहीं है. उनमें इतनी हिम्मत नहीं है कि वह इस तरह आपके सामने खड़े होकर सवालों का सामना कर सकें. वह तो यहां से भाग जाएंगे. हमें उनसे संसद में आने की कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन हम जानते हैं कि इसकी जिम्मेदारी उन्हीं की है.’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष गृह मंत्री को जवाबदेही से बचकर निकलने नहीं देंगे. नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘मैंने 25 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर पूछा था कि क्या आपने छात्रों पर घातक बल प्रयोग करने के आदेश दिए और छात्रों को सादे कपड़ों में लाठियों से मारने वाले लोग कौन थे? लेकिन सवालों का कोई जवाब नहीं मिला.’’ ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके का पीएम मोदी पर तंज: कहा- पद छोड़कर इन्फ्लुएंसर बन जाएं, उस काम में बहुत अच्छे हैं ये भी पढ़ें: संसद में NEET 2026 पर संग्राम: खरगे का केंद्र पर हमला, पूछा- छात्रों पर लाठीचार्ज का जिम्मेदार कौन? अमित शाह दें इस्तीफा ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग क्यों? घायलों का सही इलाज कराने का दिया निर्देश ये भी पढ़ें: “राहुल गांधी नव जवान मनके कहलैं इडियट”, जितेंद्र सिंह और अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सांसद पर बोला हमला ये भी पढ़ें: अमित शाह पर विवादित टिप्पणी: राहुल गांधी ने कहा- मैं BJP, RSS से कभी माफी नहीं मांगूंगा The post राहुल गांधी के समर्थन में आए CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, अमित शाह से मांगा इस्तीफा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

घर में अपराजिता का पौधा लगाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, तभी मिलेगा शुभ फल

Vastu Tips for Aparajita Plant: हमारे सनातन धर्म और वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है. माना जाता है कि अगर आप अपने घर में सही पौधे लगाते हैं तो इससे पॉजिटिव एनर्जी आती है और साथ ही सुख-समृद्धि भी बनी रहती है. इन्हीं शुभ पौधों में से एक है अपराजिता का पौधा. कई लोग इसे विष्णुकांता या नीलकंठ के नाम से भी जानते हैं. इसके नीले और सफेद रंग के फूल देखने में बहुत ही सुंदर लगते हैं और साथ ही यह पौधा भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को भी बहुत प्रिय है. अगर आप अपने घर पर अपराजिता का पौधा लगाने की सोच रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है. जानकारों के अनुसार अगर आप इस पौधे का पूरा फायदा लेना चाहते हैं, तो यह आपको तभी मिलता है जब आप इसे लगाते समय कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखें. अगर आप इस पौधे को लगाते समय कुछ गलती कर देते हैं, तो आपको इसका पूरा फायदा या फिर शुभ फल नहीं मिल पाता है. तो चलिए बहुत ही आसान शब्दों में समझते हैं कि घर पर अपराजिता का पौधा लगाने से पहले आपको किन 5 सबसे जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए. vastu tips for aparajita plant सही दिशा में रखना है सबसे जरूरी वास्तु शास्त्र के हिसाब से आपको अपने घर पर अपराजिता के पौधे को हमेशा ही पूर्व, उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए. उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि इसी को भगवान का स्थान भी माना जाताहै. जब आप इस दिशा में अपराजिता का पौधा लगाते हैं, तो पोरे घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ने लगती है और साथ ही मेंटल स्ट्रेस भी कम होता है. गलती से भी इस पौधे को दक्षिण या फिर पश्चिम दिशा में न लगाएं, क्योंकि वहां पर इस पौधे को रखना कभी भी अच्छा नहीं माना जाता है. ये भी पढ़ें: मंदिर में दीपक जलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बढ़ सकता है वास्तु दोष और नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल सही दिन और समय पर लगाएं अगर आप अपराजिता के इस पौधे को अपने घर लेकर आ रहे हैं या फिर लगाने का सोच रहे हैं, तो इसका भी एक सही समय होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर पर लगाने के लिए गुरूवार और शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा होता है. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का होता है और वही शुक्रवार का दिन धन की देवी यानी कि माता लक्ष्मी का. इन दिनों में पौधा लगाने से घर में पैसों की तंगी दूर होती है और बरकत आती है. मुख्य द्वार पर रखते समय इस बात का रखें ख्याल अगर आप अपराजिता के इस पौधे को गमले में लगाकर घर के मुख्य द्वार पर रखने की सोच रह हैं, तो आपको हमेशा ही एक बात का ख्याल रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार जब भी आप अपने घर से बाहर निकल रहे हों, तो यह पौधा हमेशा आपके दाहिने हाथ की तरफ ही होना चाहिए. जब आप इस पौधे को घर के अंदर रखते हैं तो निगेटिव एनर्जी अंदर नहीं आ पाती है और साथ ही पूरे घर-परिवार में शांति भी बनी रहती है. ये भी पढ़ें: सुबह किचन में सबसे पहले किस चीज की सफाई करनी चाहिए? गैस, स्लैब या फिर सिंक में कौन आता है पहले? यहां जानें सही क्रम पौधे की देखभाल और साफ-सफाई वास्तु शास्त्र के अनुसार आप घर पर लगे किसी भी पौधे को किस हालत में रखते हैं, इसका काफी गहरा असर आपकी जिंदगी पर भी पड़ता है. अपराजिता का पौधा एक बेल की तरह बढ़ता है. अगर आप इसे घर पर लगा रहे हैं, तो आपको इस बात का ख्याल रखना पड़ेगा कि इसकी बेल जमीन पर बिखरी हुई या फिर नीचे की तरफ लटकती हुई न रहे. इसे हमेशा किसी लकड़ी या फिर धागे की मदद से ऊपर की तरफ चढ़ाएं. ऊपर जाती हुई इस बेल को जीवन में तरक्की और आगे बढ़ने का प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा, पौधे के आसपास हमेशा सफाई रखें और अगर कोई पत्ता या फूल सूख जाए, तो उसे तुरंत हटा दें. सूखा हुआ पौधा घर में उदासी लाता है. पूजा में नीले फूलों का इस्तेमाल करें अपराजिता का यह नीला फूल भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और शिव भगवान को बहुत ही ज्यादा प्रिय होता है. अगर आप रोज पूजा करते समय इसका फ्रेश फूलों को बग्गवान को चढ़ाते हैं, तो एक-एक करके आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन माता-लक्ष्मी को यह नीला फूल चढाने से रुका हुआ पैसा वापस मिलने लगता है और साथ ही काम या फिर बिजनेस में फायदा भी हो सकता है. ये भी पढ़ें: मोरपंख की असली ताकत जानकर रह जाएंगे हैरान, किस्मत और जिंदगी बदलनी है तो इसे घर की इन जगहों पर जरूर रखें The post घर में अपराजिता का पौधा लगाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, तभी मिलेगा शुभ फल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

2000 का भूला-बिसरा फैशन फिर हुआ वायरल, खुशी कपूर ने Capri Pants को बनाया Cool, जानिए स्टाइलिंग के तरीके

Capri Pants Fashion: फैशन की दुनिया में पुराने ट्रेंड्स की वापसी कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार कैप्री पैंट्स ने फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. लंबे समय तक आउट ऑफ ट्रेंड रहने के बाद यह Y2K स्टाइल एक बार फिर वार्डरोब में जगह बना रहा है. हाल ही में अभिनेत्री Khushi Kapoor ने अपने वेकेशन लुक में डेनिम कैप्री पैंट्स को बेहद सिंपल और एलिगेंट अंदाज में स्टाइल किया, जिसके बाद यह ट्रेंड फिर चर्चा में आ गया. अगर आप भी अपनी रोजमर्रा की स्टाइलिंग में कुछ नया और ट्रेंडी जोड़ना चाहती हैं, तो कैप्री पैंट्स एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं. आइए जानते हैं इन्हें स्टाइल करने के आसान और फैशनेबल तरीके. खुशी ने ब्लू डेनिम कैप्री के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप, बैले फ्लैट्स, प्रिंटेड स्कार्फ और शोल्डर बैग को पेयर किया. उनका यह लुक बताता है कि अगर सही तरीके से स्टाइल किया जाए तो कैप्री पैंट्स आज भी मॉडर्न और एलिगेंट दिख सकती हैं. क्यों खास लगा Khushi Kapoor का लुक? View on Instagram इस लुक की सबसे बड़ी खासियत इसकी सादगी है. उन्होंने कैप्री पैंट्स को जरूरत से ज्यादा एक्सेसरीज के साथ स्टाइल करने के बजाय क्लीन और मिनिमल रखा. व्हाइट टॉप ने आउटफिट को फ्रेश लुक दिया, जबकि बैले फ्लैट्स ने पूरे लुक में सॉफ्ट और फेमिनिन टच जोड़ा. वहीं स्कार्फ और शोल्डर बैग ने इसे क्लासी फिनिश दी. यह भी पढ़ें: सांवली स्किन पर सबसे ज्यादा खिलते हैं ये 7 रंग, पहनते ही मिलेगा रॉयल और एलिगेंट लुक ऐसे करें Capri Pants को स्टाइल क्लासिक शर्ट के साथ करें पेयर अगर आप कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो कैप्री पैंट्स के साथ व्हाइट या पेस्टल रंग की ओवरसाइज शर्ट पहनें. इसे हल्का-सा टक-इन करें और लुक को लोफर्स या बैले फ्लैट्स के साथ पूरा करें. फिटेड टॉप चुनें कैप्री पैंट्स के साथ फिटेड टी-शर्ट, स्लीवलेस टॉप या स्ट्रक्चर्ड ब्लाउज. ज्यादा बैलेंस्ड लुक देते हैं. बहुत लंबे टॉप पहनने से बॉडी प्रपोर्शन थोड़ा असंतुलित लग सकता है. एक्सेसरीज रखें सिंपल कैप्री पैंट्स खुद एक स्टेटमेंट पीस होती हैं, इसलिए भारी जूलरी की बजाय छोटे ईयररिंग्स, पतली चेन, क्लासिक वॉच और एक एलिगेंट हैंडबैग चुनें. फुटवियर पर दें ध्यान बैले फ्लैट्स, लोफर्स या लो-हील सैंडल्स कैप्री पैंट्स के साथ सबसे अच्छे लगते हैं. ये आउटफिट को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ पूरे दिन आरामदायक भी रखते हैं. क्या हर कोई पहन सकता है Capri Pants? कैप्री पैंट्स किसी एक बॉडी टाइप तक सीमित नहीं हैं. बस अपनी हाइट और बॉडी शेप के अनुसार सही फिट चुनना जरूरी है. हाई-वेस्ट और स्ट्रेट या स्लिम फिट कैप्री लगभग हर किसी पर अच्छी लगती है और स्टाइलिश लुक देती है. यह भी पढ़ें: सोने की बालियों के ये लेटेस्ट डिजाइन हैं डेली वियर के लिए परफेक्ट, 5 ग्राम में हो जाएंगी तैयार The post 2000 का भूला-बिसरा फैशन फिर हुआ वायरल, खुशी कपूर ने Capri Pants को बनाया Cool, जानिए स्टाइलिंग के तरीके appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डिजिटल राजनीति में कांग्रेस और राहुल गांधी का जलवा, YouTube पर बीजेपी से कई गुना आगे

YouTube Weekly Views: यू ट्यूब पर नेतृत्वक पार्टियों और नेताओं के साप्ताहिक व्यूज के मामले में इंडियन नेशनल कांग्रेस सबसे आगे रही. एक हफ्ते में (Week 30) 18 जुलाई से 24 जुलाई के बीच कांग्रेस ने कुल 109.1 मिलियन व्यूज हासिल किए, जो इस अवधि में सबसे अधिक रहे. दूसरे स्थान पर राहुल गांधी रहे, जिनके वीडियो को भी बड़ी संख्या में लोगों ने देखा. वहीं, आम आदमी पार्टी तीसरे स्थान पर रही और उसने भी काफी व्यूज दर्ज किए. यह आंकड़े दर्शाते हैं कि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर कांग्रेस और उसके प्रमुख नेताओं की मजबूत उपस्थिति बनी हुई है. रैंक पार्टी/नेता व्यूज़ व्यूज़ शेयर 1 हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय कांग्रेस 109 मिलियन 53% 2 राहुल गांधी 30.3 मिलियन 15% 3 आम आदमी पार्टी 16.4 मिलियन 8% 4 इंडियन यूथ कांग्रेस 15.7 मिलियन 8% 5 अरविंद केजरीवाल 13.2 मिलियन 6% 6 पीएम नरेंद्र मोदी 7.3 मिलियन 4% 7 आम आदमी पार्टी पंजाब 5.3 मिलियन 3% 8 उत्तर प्रदेश कांग्रेस 4.2 मिलियन 2% 9 हिंदुस्तानीय जनता पार्टी 3.2 मिलियन 2% 10 आम आदमी पार्टी (अन्य चैनल) 1.3 मिलियन 1% इंडियन नेशनल कांग्रेस का दबदबा YouTube व्यूज़ के आंकड़े बताते हैं कि डिजिटल मंच पर हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दबदबा साफ तौर पर बना रहा. कांग्रेस ने 109 मिलियन व्यूज के साथ कुल व्यूज का 53% हिस्सा अपने नाम किया. यह दर्शाता है कि पार्टी की डिजिटल रणनीति और वीडियो कंटेंट को दर्शकों का काफी समर्थन मिला. राहुल गांधी और कांग्रेस के सहयोगी संगठन भी मजबूत व्यक्तिगत नेताओं में राहुल गांधी 30.3 मिलियन व्यूज़ और 15% व्यूज शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहे. वहीं, इंडियन यूथ कांग्रेस ने 15.7 मिलियन व्यूज (8%) हासिल किए, जबकि उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने 4.2 मिलियन व्यूज़ (2%) दर्ज किए. इन आंकड़ों से साफ है कि कांग्रेस के विभिन्न संगठन और क्षेत्रीय इकाइयां भी सोशल मीडिया पर काफी प्रभावी रहीं हैं. आम आदमी पार्टी की स्थिति भी मजबूत आम आदमी पार्टी ने भी YouTube पर जबरदस्त प्रदर्शन किया. पार्टी के राष्ट्रीय चैनल को 16.4 मिलियन व्यूज (8%) मिले, जबकि अरविंद केजरीवाल को 13.2 मिलियन व्यूज (6%) मिले हैं. इसके अलावा, आम आदमी पार्टी पंजाब ने 5.3 मिलियन व्यूज (3%) जबकि, आम आदमी पार्टी को 1.3 मिलियन व्यूज (1%) मिले हैं. कितनी है बीजेपी की डिजिटल मौजूदगी? हिंदुस्तानीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 7.3 मिलियन व्यूज (4%) मिले हैं, जबकि बीजेपी को 3.2 मिलियन व्यूज (2%) मिले हैं. 30वें हफ्ते के ये आंकड़े बता रहे हैं कि इस अवधि में YouTube पर कांग्रेस और उसके नेताओं का कंटेंट सबसे अधिक देखा गया, जबकि आम आदमी पार्टी ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई. दूसरी ओर, भाजपा का प्रदर्शन इस सप्ताह अपेक्षाकृत सीमित रहा. Also Read: संसद में NEET 2026 पर संग्राम: खरगे का केंद्र पर हमला, पूछा- छात्रों पर लाठीचार्ज का जिम्मेदार कौन? अमित शाह दें इस्तीफा The post डिजिटल नेतृत्व में कांग्रेस और राहुल गांधी का जलवा, YouTube पर बीजेपी से कई गुना आगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुमार विश्वास बोले- मुझे नमाज पढ़ते लोग सम्मोहित करते हैं, RSS की प्रार्थना पर जताई आपत्ति … पुराना video वायरल

मशहूर कवि और वक्ता डॉ. कुमार विश्वास का एक पुराना इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो में कुमार विश्वास नमाज और मदरसों को लेकर अपनी राय रखते हुए दिखाई देते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे नवाज पढ़ते कतार में बैठे लोग बहुत अच्छे लगते हैं. वहीं उन्होंने RSS की प्रार्थना गीत पर आपत्ति जताई. उनके पुराने बयान को लेकर एक बार फिर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. RSS का एक धर्म विशेष के प्रति अनुराग और एक धर्म के विद्वेष है, वो मुझे नहीं भाता. उनकी प्रार्थना में एक शद्ब आता है हिन्दू राष्ट्रांगभूता.ये मेरे हिसाब से हिंदुस्तानीय राष्ट्रांगभूता हो तो ठीक है.- कवि कुमार विश्वास क्या कहा था कुमार विश्वास ने? इंटरव्यू के दौरान RSS, धर्म और नेतृत्व पर सवाल पूछे जाने पर कुमार विश्वास ने कहा था कि उन्हें नमाज पढ़ते हुए लोग इसलिए अच्छे लगते हैं क्योंकि वहां अमीर और गरीब एक साथ एक ही कतार में खड़े होकर इबादत करते हैं. उन्होंने कहा कि यह सामाजिक समानता उन्हें आकर्षित करती है. उन्होंने यह भी कहा था कि कुछ व्यवस्थाएँ, जैसे मदरसों का अनुशासन, उन्हें प्रभावित करता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां जो बात अच्छी लगती है, उसकी खुलकर सराहना करनी चाहिए. View on Instagram पुरानी बात, नई बहस यह बयान कई साल पुराना है, लेकिन हाल के दिनों में फिर वायरल होने लगा है. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे कुमार विश्वास के पुराने विचारों का उदाहरण बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनके वर्तमान में रामकथा ‘अपने-अपने राम’ के मंचों पर दिए जाने वाले वक्तव्यों से इसकी तुलना कर रहे हैं। इसी वजह से यह क्लिप फिर चर्चा का विषय बन गई है. संदर्भ समझना भी जरूरी पूरा इंटरव्यू देखने पर स्पष्ट होता है कि कुमार विश्वास किसी धर्म का समर्थन या विरोध नहीं कर रहे थे, बल्कि धार्मिक व्यवस्थाओं में दिखाई देने वाली सामाजिक समानता और अनुशासन की बात कर रहे थे. सोशल मीडिया पर अक्सर छोटे-छोटे वीडियो क्लिप संदर्भ से अलग साझा किए जाते हैं, जिससे बयान का अर्थ बदल सकता है. इसलिए किसी भी वायरल वीडियो पर राय बनाने से पहले उसका पूरा संदर्भ देखना जरूरी है. यह भी पढ़ें- नारेबाजी के जोश में बैरिकेड पर चढ़े बीजेपी नेता, उतरने में फंसे… VIDEO में कैद हुआ पूरा मामला The post कुमार विश्वास बोले- मुझे नमाज पढ़ते लोग सम्मोहित करते हैं, RSS की प्रार्थना पर जताई आपत्ति … पुराना video वायरल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संसद में NEET 2026 पर संग्राम: खरगे का केंद्र पर हमला, पूछा- छात्रों पर लाठीचार्ज का जिम्मेदार कौन? अमित शाह दें इस्तीफा

राज्यसभा में बहस के दौरान विपक्षी सांसदों के भारी शोर-शराबे के बीच खरगे ने दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में छात्रों के विरोध प्रदर्शनों पर हुई पुलिस कार्रवाई पर गहरा रोष जताया. उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनकारी छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया, जिसमें 100 से अधिक छात्र घायल हुए हैं. कई छात्रों की आंखों में छर्रे लगे हैं और कई के हाथ-पैर टूट गए हैं. खरगे ने संसद में सवाल उठाते हुए प्रशासन से पूछा? सादे कपड़ों में छात्रों को पीटने वाले लोग कौन थे? RAF और CRPF को छात्रों पर बल प्रयोग का आदेश किसने दिया? इस पूरी घटना का असली मास्टरमाइंड कौन है? “गृह मंत्री अमित शाह बंद कमरे में बैठकर ये सब देख रहे हैं, लेकिन वे ज्यादा देर छिप नहीं सकते. अगर वे इन सवालों का जवाब नहीं दे सकते और नैतिकता के आधार पर जिम्मेदारी नहीं लेते, तो उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. वरना प्रधानमंत्री को उन्हें पद से हटाना चाहिए.” – मल्लिकार्जुन खरगे NTA की कार्यप्रणाली और NTA सुधारों पर उठाए सवाल ‘पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल 2026’ पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ कानूनों में जुर्माना और सजा बढ़ाने से पेपर लीक नहीं रुकेंगे. जब तक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जैसी संस्थाओं के भीतर व्यापक बदलाव नहीं किए जाएंगे, तब तक हर कुछ दिनों में पेपर लीक होते रहेंगे और संसद में बहस चलती रहेगी. पिछले 10 वर्षों में देश भर में 152 बार पेपर लीक हुए : खरगे खरगे ने कहा कि 2015 से लेकर 2026 तक NEET लगातार विवादों और अनियमितताओं से घिरा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 वर्षों में देश भर में 152 बार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, लेकिन आज तक किसी बड़े आरोपी को सजा नहीं मिली. उन्होंने NEET 2024 के आरोपी संजीव मुखिया को क्लीन चिट मिलने और हालिया NEET 2026 मामले में CBI के वकील के कोर्ट में पेश न होने का भी मुद्दा उठाया. 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया : खरगे NEET UG-2026 का जिक्र करते हुए विपक्ष के नेता ने कहा कि 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है. जांच से पता चला है कि परीक्षा से 15 दिन पहले ही पर्चा बाजार में घूम रहा था. खरगे ने पूछा कि जब एक संगठित नेटवर्क खुलेआम पेपर बेच रहा था, तब प्रशासन की इंटेलिजेंस एजेंसियां क्या कर रही थीं? खरगे ने संसद के पटल से रखी ये मांग वार्षिक परीक्षा कैलेंडर: यूपीएससी की तर्ज पर सभी राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक सख्त और समयबद्ध ‘एनुअल कैलेंडर’ लागू किया जाए. 20 जुलाई की घटना पर जवाब: प्रशासन 20 जुलाई को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और कार्रवाई का पूरा सच संसद के सामने रखे. खरगे ने कहा, 2024 में ही कांग्रेस ने कड़े कानून लाने की मांग की थी खरगे ने कहा कि प्रशासन जो कड़े कानून आज बना रही है, उसकी मांग विपक्ष ने 2024 में ही की थी, लेकिन प्रशासन ने दो साल का समय व्यर्थ गंवाकर लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया. ये भी पढ़ें: क्या जंतर-मंतर को प्रदर्शनों के लिए कर दिया गया है बंद? वायरल समाचार पर दिल्ली पुलिस ने बताया सच ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग क्यों? घायलों का सही इलाज कराने का दिया निर्देश The post संसद में NEET 2026 पर संग्राम: खरगे का केंद्र पर हमला, पूछा- छात्रों पर लाठीचार्ज का जिम्मेदार कौन? अमित शाह दें इस्तीफा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

संसद भवन में पीएम मोदी ने की हाई लेवल बैठक, राजनाथ-जयशंकर और डोभाल समेत कई दिग्गज रहे मौजूद

बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विशेष रूप से मौजूद रहीं. इनके अलावा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी और सर्बानंद सोनोवाल ने भी चर्चा में भाग लिया. सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी पीएम मोदी की बैठक में थे मौजूद शीर्ष नेतृत्वक नेतृत्व के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा भी पीएम मोदी की हाई लेवल बैठक में शामिल हुए. बैठक के आधिकारिक एजेंडे को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें देश की सुरक्षा स्थिति, आगामी विधायी कार्यों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया. ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग क्यों? घायलों का सही इलाज कराने का दिया निर्देश ये भी पढ़ें: क्या जंतर-मंतर को प्रदर्शनों के लिए कर दिया गया है बंद? वायरल समाचार पर दिल्ली पुलिस ने बताया सच The post संसद भवन में पीएम मोदी ने की हाई लेवल बैठक, राजनाथ-जयशंकर और डोभाल समेत कई दिग्गज रहे मौजूद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top