Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ChatGPT का बाप निकला ये App, मिनटों में बना देगा Resume

How to Make Resume Using App: नौकरी के लिए आवेदन करते समय सबसे ज्यादा मेहनत Resume तैयार करने में लगती है. कभी बार तो बार-बार जॉब डिस्क्रिप्शन पढ़ने के बाद भी ये क्लिकर नहीं हो पाता है कि किस तरह का रिज्यूम तैयार करें. हर जॉब प्रोफाइल की नीड के अनुसार, रिज्यूम में बदलाव करना जरूरी है. ऐसे में आइए आज हम आपको एक ऐसे एप्लिकेशन के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से आप मिनटों में अपना Resume तैयार कर सकते हैं. सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर Anya ने एक वीडियो में Jobsuit AI के इस्तेमाल का तरीका शेयर किया है, जो जॉब डिस्क्रिप्शन के आधार पर रिज्यूम तैयार करने में मदद करता है. पहले मनपसंद Job खोजें यह एक वेबसाइट है, जिसका इस्तेमाल रिज्यूम तैयार करने के लिए किया जाता है. सबसे पहले LinkedIn या किसी दूसरे जॉब प्लेटफॉर्म पर उस जॉब को खोजें, जिसके लिए आप अप्लाई करना चाहते हैं. नौकरी मिलने के बाद उसके जॉब डिस्क्रिप्शन को कॉपी कर लें और इस वेबसाइट पर डालकर अपना रिज्यूम तैयार करा सकते हैं. दिलचस्प बात ये है कि ये फ्री है. View on Instagram Jobsuit AI से रिज्यूमे कैसे बनाएं? लिंक्डइन या दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहले वैसे जॉब खोजें, जिसके लिए आप अप्लाई करना चाहते हैं. अब जॉब डिस्क्रिप्शन को कॉपी करें. इसके बाद Jobsuit AI वेबसाइट पर जाएं. यहां पर कॉपी किया हुआ डिस्क्रिप्शन पेस्ट करें. अब Format And Add Job के ऑप्शन पर क्लिक करें. ये वेबसाइट आपके लिए दिए गए जॉब डिस्क्रिप्शन में से जरूरी कीवर्ड्स खोज निकालेगा. अब क्लिक करें Except or Reject जो भी ऑप्शन चाहें. अगर आप Except का ऑप्शन क्लिक करते हैं तो आपका CV तैयार हो जाएगा. नौकरी के हिसाब से Resume बनाने में मदद इस तरह हर नौकरी के लिए अलग से रिज्यूम तैयार करने की मेहनत कम हो सकती है. खासकर उन लोगों के लिए यह App उपयोगी हो सकता है, जो अलग-अलग कंपनियों में आवेदन करते समय जॉब डिस्क्रिप्शन के मुताबिक अपने Resume को तैयार करना चाहते हैं. हालांकि AI से तैयार Resume को आवेदन करने से पहले एक बार खुद जरूर पढ़ लें और अपनी सही जानकारी ही उसमें शामिल करें. ये भी पढ़ें: AI से बनाएं Resume, जॉब इंटरव्यू में जरूर मिलेगी सफलता The post ChatGPT का बाप निकला ये App, मिनटों में बना देगा Resume appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jharkhand : अमाईनगर हादसे पर फूटा गुस्सा, पिता-बेटी की मौत के बाद गोपालपुर सड़क जाम, मुआवजे के लिए जारी है प्रदर्शन

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के अमाईनगर पुलिया पर दो सितंबर की रात में भीषण सड़क हादसे ने अब जनाक्रोश का रूप ले लिया है. मासूम बेटी श्रेया सिन्हा के बाद बुधवार को उसके पिता सुब्रतो सिन्हा (42) की मौत से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को गोपालपुर स्थित शहीद दिलीप बेसरा चौक के पास सड़क जाम कर दिया है. सड़क पर शव लेकर बैठ गए परिजन घाटशिला अनुमंडल अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद शव एंबुलेंस में रखकर लोग सड़क पर बैठ गए. प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों ने वी वांट जस्टिस, स्टॉप रैश ड्राइविंग, दोषियों को सजा दो जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया. इस दौरान घाटशिला पुलिस-प्रशासन के खिलाफ भी नाराजगी जताई गयी. प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा. ये हैं प्रमुख मांगें आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन के समक्ष पांच प्रमुख मांगें रखीं हैं. 1. पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए, 2. मृतक की पत्नी को प्रशासनी नौकरी मिले, 3. दो वर्षीय बेटे के भविष्य और पालन-पोषण की जिम्मेदारी प्रशासन उठाए, 4. मुख्य आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, 5. वाहन मालिक को सामने लाकर इलाज समेत सभी खर्च वहन कराया जाए (एमएसीटी के तहत) इसके अलावा ग्रामीणों ने घाटशिला को नशामुक्त करने, वाहनों की सघन जांच और तेज रफ्तार पर रोक लगाने की भी मांग उठायी. जारी है वार्ता. प्रशासन से मौके पर वार्ता जारी सड़क जाम की सूचना मिलते ही घाटशिला अंचलाधिकारी निशांत अंबर और थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मुंडा मौके पर पहुंचे. प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच करीब एक घंटे से वार्ता जारी रही. अधिकारियों ने लोगों को समझाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देने का प्रयास किया. हादसे ने झकझोरा इलाका गौरतलब है कि दो सितंबर की रात अमाईनगर पुलिया पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए थे. पहले 5 वर्षीय श्रेया की मौत हुई और अब उसके पिता सुब्रतो सिन्हा ने भी दम तोड़ दिया. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा के उपाय किए गये होते, तो शायद यह हादसा टल सकता था. अब लोग न्याय और ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं. The post Jharkhand : अमाईनगर हादसे पर फूटा गुस्सा, पिता-बेटी की मौत के बाद गोपालपुर सड़क जाम, मुआवजे के लिए जारी है प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

IRCTC केस में बढ़ीं लालू परिवार की मुश्किलें, दिल्ली कोर्ट ने तय किए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप

Lalu Yadav: लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने IRCTC होटल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है. यह मामला उस समय का है, जब लालू प्रसाद यादव केंद्र में रेल मंत्री थे. उन पर आरोप है कि IRCTC के रांची और पुरी स्थित होटलों के संचालन से जुड़े टेंडर में गड़बड़ी की गई और इसके बदले जमीन से जुड़ा लाभ पहुंचाया गया. कोर्ट ने लालू यादव की भूमिका पर क्या कहा? आरोप तय करने के आदेश के दौरान अदालत ने लालू प्रसाद यादव की भूमिका को लेकर टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा कि पहली नजर में देखने पर यह संदेह पैदा होता है कि रेल मंत्री रहते हुए लालू यादव ने अपने पद का दुरुपयोग किया. अदालत ने यह भी कहा कि रेलवे अधिकारियों ने रांची और पुरी से जुड़े होटल टेंडर में लालू यादव के कहने पर कथित तौर पर हेरफेर किया. लारा प्रोजेक्ट्स को कथित लाभ पर भी सवाल सुनवाई के दौरान लारा प्रोजेक्ट्स एलएलपी को मिले कथित लाभ का मुद्दा भी सामने आया. अदालत ने कहा कि कंपनी को जिस तरह का कथित फायदा मिला, उससे लालू यादव की भूमिका पर संदेह पैदा होता है. कोर्ट ने इस मामले को केवल नेतृत्वक आरोप के तौर पर देखने से भी इनकार किया. अदालत की टिप्पणी के अनुसार लालू यादव के खिलाफ हुई जांच को नेतृत्वक रूप से प्रभावित नहीं माना जा सकता. लालू, राबड़ी और तेजस्वी समेत इन पर आरोप तय स्पेशल जज विशाल गोगने ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, सरला गुप्ता, लारा प्रोजेक्ट्स एलएलपी, सुजाता होटल्स और अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है. इस आदेश के बाद लालू परिवार से जुड़े इस पुराने मामले की कानूनी कार्रवाई अब आगे बढ़ेगी. मामले की अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी. आखिर क्या है IRCTC होटल मामला? यह मामला लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान IRCTC के दो होटलों के संचालन से जुड़े टेंडर से जुड़ा है. सीबीआई का आरोप है कि 2004 से 2009 के बीच रांची और पुरी स्थित IRCTC के होटलों का संचालन सुजाता होटल्स को कथित तौर पर नियमों में हेरफेर कर दिया गया. जांच एजेंसियों के मुताबिक, इस कथित लाभ के बदले ऐसी जमीन के लेनदेन का आरोप है, जिसकी कीमत बाजार भाव से काफी कम थी और जिसका संबंध लालू परिवार से बताया गया. CBI के बाद ED ने दर्ज किया था मनी लॉन्ड्रिंग केस इस मामले में पहले CBI ने एफआईआर दर्ज की थी. बाद में इसी एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया. ED की जांच कथित अपराध से हासिल रकम और उससे जुड़े संपत्ति लेनदेन पर केंद्रित रही है. इस मामले में लालू यादव और उनके परिवार ने आरोपों से इनकार किया है और इसे नेतृत्वक साजिश बताया है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें 2025 में CBI केस में भी तय हुए थे आरोप IRCTC मामले से जुड़े CBI केस में भी लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ पहले ही आरोप तय किए जा चुके हैं. 13 अक्टूबर 2025 को इसी अदालत ने लालू यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी समेत कई आरोप तय किए थे. उस मामले में राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ भी आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में आरोप तय किए गए थे. इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी ने मुंगेर से दबाया बटन, सीधे 1.05 करोड़ लोगों के अकाउंट में आए 1100 रुपये, ऐसे चेक करें अपना बैलेंस The post IRCTC केस में बढ़ीं लालू परिवार की मुश्किलें, दिल्ली कोर्ट ने तय किए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोनम वांगचुक ने दी फिर आंदोलन की चेतावनी, 19 से 24 सितंबर तक प्रदर्शन का ऐलान

लद्दाख में राज्य का दर्जा और संवैधानिक सुरक्षा की मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन का माहौल बनता दिख रहा है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने केंद्र प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि अगर प्रशासन एक सप्ताह के भीतर लद्दाख से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों पर भरोसा देने वाला कदम नहीं उठाती है, तो 19 से 24 सितंबर के बीच नया आंदोलन शुरू किया जा सकता है. 9 सितंबर की बैठक से क्यों नाराज हैं वांगचुक? वांगचुक ने 9 सितंबर को दिल्ली में हुई गृह मंत्रालय की उपसमिति की बैठक पर निराशा जताई. यह बैठक लद्दाख की राज्य का दर्जा देने और संवैधानिक सुरक्षा से जुड़ी मांगों पर बातचीत के लिए बुलाई गई थी. बैठक के बाद वांगचुक ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बातचीत से उन्हें ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन इसमें बहुत कुछ नया सामने नहीं आया. ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान की जंग में फंसा पाकिस्तान, ईरान का साथ छोड़े तो पड़ोसी नाराज, अमेरिका से दूरी बनाए तो बढ़ेगी मुश्किल पहले भी टल चुका है Kargil-Leh मार्च इससे पहले KDA (Kargil Democratic Alliance) ने 10 से 24 सितंबर तक कारगिल से लेह तक पैदल मार्च का ऐलान किया था. 9 सितंबर को केंद्र के साथ होने वाली बातचीत को देखते हुए इस मार्च को फिलहाल टाल दिया गया था. वांगचुक ने भी कहा था कि अगर बातचीत में ठोस प्रगति नहीं होती है, तो बड़े पैमाने पर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ सकता है. ये भी पढे़ं: BRICS Summit: बांग्लादेश PM तारिक रहमान नहीं होंगे शामिल, मंत्री ने कहा- हमें न्योता ही नहीं मिला लद्दाख के मुद्दे पर केंद्र और क्षेत्रीय नेताओं के बीच बातचीत जारी है. 10 सितंबर को हुई रिपोर्टों के मुताबिक, गृह मंत्रालय की उपसमिति के साथ बातचीत में लद्दाख के लिए एक निर्वाचित केंद्र शासित प्रदेश स्तर की संस्था और भूमि, संस्कृति, भाषा, वन तथा प्राकृतिक संसाधनों जैसे विषयों पर विधायी अधिकार को लेकर चर्चा हुई है. वहीं, केंद्र प्रशासन पहले भी कह चुकी है कि वह लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं को लेकर संवैधानिक सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है और मुद्दों का समाधान बातचीत के जरिए निकालना चाहती है. The post सोनम वांगचुक ने दी फिर आंदोलन की चेतावनी, 19 से 24 सितंबर तक प्रदर्शन का ऐलान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुशांत सुसाइड या हत्या? ‘2-3 बार दबाया गया था गला’… पोस्टमार्टम स्टाफ के दावे से फिर गरमाया मामला

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को 6 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन यह मामला आज भी लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है. 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित फ्लैट में सुशांत सिंह राजपूत मृत पाए गए थे. उनकी मौत को लेकर कई तरह के सवाल और दावे सामने आए. अब पोस्टमार्टम से जुड़े स्टाफ सदस्य रोपकुमार शाह का पुराना स्टिंग ऑपरेशन एक बार फिर चर्चा में है. रोपकुमार शाह ने क्या दावा किया था? रोपकुमार शाह ने एक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान दावा किया था कि सुशांत सिंह राजपूत के शव पर ऐसे निशान दिखाई दिए थे, जो उन्हें सामान्य फांसी से अलग लग रहे थे. उनके मुताबिक, शरीर पर गला दबाए जाने जैसे निशान थे. शाह ने कथित तौर पर यह भी दावा किया था कि सुशांत का गला 2-3 बार दबाया गया हो सकता है. View on Instagram क्या कहती है आधिकारिक जांच? सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच की थी. बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद CBI ने भी जांच अपने हाथ में ली. AIIMS के मेडिकल बोर्ड ने भी उपलब्ध मेडिकल और पोस्टमार्टम रिकॉर्ड की समीक्षा की थी. CBI ने मार्च 2025 में इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की और फाउल प्ले की संभावना को खारिज किया. यानी मौजूदा आधिकारिक जांच के रिकॉर्ड के मुताबिक सुशांत की मौत में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है. फिर क्यों वायरल हो रहा है पुराना दावा? सुशांत की मौत से जुड़े पुराने वीडियो और बयान अक्सर सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल होते रहते हैं. रोपकुमार शाह का यह दावा भी उन्हीं पुराने बयानों में से एक है, जिसे अब फिर से शेयर किया जा रहा है. इस बीच, सितंबर 2026 में सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने CBI जांच का आदेश दिया है, जिसके बाद 2020 की दोनों मौतों को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, दिशा सालियान मामले में CBI जांच का आदेश दिए जाने का मतलब यह नहीं है कि इससे सुशांत सिंह राजपूत की मौत में हत्या का दावा साबित हो गया है. दोनों मामलों को लेकर सामने आए दावों और आधिकारिक जांच के निष्कर्षों को अलग-अलग देखना जरूरी है. ये भी पढ़ें: Friday OTT Releases: बोरिंग वीकेंड को बोलिए बाय-बाय, OTT पर एक साथ आ रही हैं ये नई फिल्में-सीरीज The post सुशांत सुसाइड या हत्या? ‘2-3 बार दबाया गया था गला’… पोस्टमार्टम स्टाफ के दावे से फिर गरमाया मामला appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

मिथुन ह”त्या’कांड में आरोपी महिला को छोड़े जाने पर थाना घेरा, परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया मनमानी का आरोप

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। घटहो थाना क्षेत्र के मूसापुर ठाकुरबारी के समीप झाड़ी से बुधवार को मिथुन गिरि का शव बरामद होने के बाद गुरुवार की सुबह परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नामजद आरोपी स्त्री को पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद छोड़ दिए जाने से नाराज ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने घटहो थाना का घेराव कर जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में शामिल सभी आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के पिता रामप्रवेश गिरि ने अवधेश गिरि और कामिनी देवी समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने अपने पुत्र की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि घटना के संबंध में बुधवार को ग्रामीणों ने नामजद आरोपी कामिनी देवी को पुलिस के हवाले किया था। इसके बावजूद पुलिस ने उसे हाजत से छोड़ दिया। इसी बात को लेकर गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और मृतक के परिजन थाना पहुंच गए और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों का कहना था कि मिथुन की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच कर घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार किया जाए। प्रदर्शन के दौरान थाना परिसर के बाहर काफी संख्या में लोग जुट गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। तात्कालिक साक्ष्य नहीं मिलने पर स्त्री को छोड़ा : घटहो पुलिस के अनुसार, कामिनी देवी के खिलाफ तत्काल कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने के कारण पूछताछ के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के पिता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर करीब आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलने पर वरीय पुलिस अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए और थाना घेराव समाप्त किया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

समस्तीपुर

संघ शताब्दी वर्ष पर महंत राम रक्षा विद्यालय में पौधारोपण

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। प्रखंड स्थित राजकीयकृत महंत राम रक्षा उच्च माध्यमिक विद्यालय, नरघोघी में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सरायरंजन खंड के तत्वावधान में संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित करना था। मौके पर आरएसएस के खंड कार्यवाह विजय कुमार चौरसिया ने शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करना अत्यंत आवश्यक है। पेड़-पौधों से हमें शुद्ध हवा, छाया और फल प्राप्त होते हैं। इसके अलावा वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि प्रत्येक छात्र वर्ष में कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसकी नियमित देखभाल करे। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी चाहिए। विद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल के लिए विद्यार्थियों को भी जिम्मेदारी लेने की बात कही गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. इशलाम, सरायरंजन नगर मंत्री मोहित कुमार, दीपक कुमार सिंह, चंदन कुमार भट्ट, विजय कुमार पौदार, विजय उपाध्याय, शकील अहमद, संजय पंडित, जितेंद्र कुमार, मंजित कुमार सहनी, दिनेश महतो सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। श्यामा कुमारी, निशा कुमारी, अंजली हिंदुस्तानी, आदिति कुमारी, सीमा कुमारी, दीपमाला कुमारी, आयुषी कुमारी, ब्यूटी कुमारी, तन्नु कुमारी, यश राज एवं अमर कुमार ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया।

समस्तीपुर

गंगापुर स्थित प्रसिद्ध विषहर स्थान के सौंदर्यीकरण की मांग 

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत गंगापुर चौक के नजदीक वार्ड संख्या -02 में प्रसिद्ध विषहर माता का स्थान है। जहां सावन मास की नागपंचमी के दिन से पूर्णिमा तक विशेष पूजा और मेले का आयोजन किया जाता है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालू दर्शन करने आते हैं। इस पाचीन प्रसिद्ध विषहर स्थान के संबंध में कहा जाता है कि 60-70 वर्ष पहले गिरा हुआ एक बड़गद का पेड़ जिसका सभी डाल कटा होने के बावजूद इसी सावन मास में नाग पंचमी के दिन अपने आप खड़ा हो गया था।इस स्थान को स्थापित करने वाले गंगापुर के वार्ड संख्या 02 के हीं स्व. संत राम अशीष दास एवं उनकी धर्म पत्नी स्व. लक्ष्मी देवी है, जिन्हें मुख्य रूप से इस स्थान को स्थापित करने में वार्ड 02 गंगापुर चौक के डाॅ.स्व. बलदेव यादव, स्व. गोपी साह, वार्ड 01 के स्व. बालचंद राय एवं स्व. लूटन राय हैं।इस स्थान की मान्यता है कि, जो भी व्यक्ति सावन मास की नाग पंचमी के दिन से पूर्णमासी तक यहां आकर दर्शन करता है उसकी मन्नते पूरी होती है।यह स्थान गंगापुर चौक के हाट परिसर से सटा हुआ गंगापुर-मोरवा बाजार रोड पर स्थित है। पंचायत के वार्ड 02 निवासी एवं जिला साक्षरता समिति समस्तीपुर के पूर्व कार्यकारिणी समिति के सदस्य-सह-प्रखंड साक्षरता समिति सरायरंजन के समन्वयक राम प्रवेश दास ज्योति ने क्षेत्र के माननीय सांसद नित्यानंद राय एवं विधायक -सह- उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी से निवेद्न पूर्वक आग्रह के साथ अपने-अपने विकास निधि कोष से इस स्थान का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की है।

समस्तीपुर

मंडल भाजपा की बैठक में सेवा और संकल्प कार्यक्रम पर चर्चा

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: भाजपा सरायरंजन दक्षिणी मंडल की बैठक मनिकपुर पंचायत के जगदीशपुर में गुरुवार को नवनियुक्त पंचायत अध्यक्ष शशिकांत साह के आवास पर मंडल अध्यक्ष बबलू झा के नेतृत्व में आहूत की गई मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष शशिधर झा एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामयाद शांडिल्य मौजूद थे। संगठन के द्वारा सेवा और संकल्प कार्यक्रम की कार्यशाला में 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव दिवस के अवसर पर सभी पंचायत में प्रत्येक लाभार्थी के घर आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत दीप प्रज्ज्वलित करने का निर्णय लिया गया।सेवा और संकल्प कार्यशाला के बाद प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा आयोजित मन की बात कार्यक्रम की समीक्षा की गई एवं जिलाध्यक्ष के द्वारा नवनियुक्त पंचायत अध्यक्ष शशिकांत साह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए संगठन को और भी विस्तार करने की बात कही।इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा महामंत्री चन्देश्वर राय,जेपी सेनानी सुरेश चौरसिया, मण्डल महामंत्री कुंदन सिंह, दिनेश सहनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुदर्शन साह,रंजीत राय,सुधा पासवान, घनश्याम सिंह,शम्भु सिंह,अरविंद पासवान,विदेशी राय इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video : चीन में कार्गो शिप बना आग का गोला, 20 की मौत

Video : चीन के पूर्वी हिस्से के एक बंदरगाह पर खड़े इंटरनेशनल कार्गो शिप में गुरुवार (10 सितंबर) को अचानक आग लग गई. चीन की प्रशासनी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इसकी जानकारी दी. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राहत और बचाव के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि अबतक 20 लोगों की मौत हो चुकी है.  न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, चीन के किंगदाओ शहर में मरम्मत के लिए खड़े एक इंटरनेशनल कार्गो शिप में भीषण आग लग गई. हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग अभी लापता हैं. जहाज पर कुल 42 लोग मौजूद थे. इनमें से 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. आग सुबह करीब 11:15 बजे किंगदाओ बेइहाई शिपयार्ड में लगी. करीब 20 साल पुराने मालवाहक जहाज में लगी आग चीन के प्रशासनी मीडिया के मुताबिक, आग पर दोपहर तक काबू पा लिया गया था. शिन्हुआ की जारी तस्वीर में जहाज का नाम ‘ओशन मेलोडी’ बताया गया है. यह करीब 20 साल पुराना मालवाहक जहाज है और लाइबेरिया के झंडे के तहत चलता है. जहाज 31 अगस्त को किंगदाओ शिपयार्ड पहुंचा था. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों की तलाश तेज करने, हादसे की जल्द जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. यह शिपयार्ड चीन की प्रशासनी कंपनी चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (CSSC) के अधीन है. यह दुनिया की बड़ी जहाज बनाने वाली कंपनियों में शामिल है. कंपनी चीन के लिए युद्धपोत और दूसरे बड़े जहाज बनाती है. The post Video : चीन में कार्गो शिप बना आग का गोला, 20 की मौत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top