Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ग्रह-नक्षत्र बताएंगे कैसा रहेगा आपका कल, 24 मार्च का राशिफल पढ़कर जानिए किसे मिलेगी खुशखबरी

Kal Ka Rashifal 24 March 2026: आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शुक्र और शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध, राहु कुम्भ राशि में विराजमान है. चंद्रमा वृषभ राशि संचरण करेंगे. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं, ज्योतिषाचार्य एवं आध्यात्मिक गुरु डॉ. श्रीपति त्रिपाठी से कि कल इन ग्रहों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा. मेष कल का राशिफल मेष राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के द्वितीय भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज का दिन आपके लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आएगा. कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे. अधूरे कार्य पूरे होने की संभावना है. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा और अपनों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.शुभ अंक: 9शुभ रंग: लाल वृषभ कल का राशिफल वृषभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के प्रथम भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज का दिन धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने का है. कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल होंगी और आय में वृद्धि के संकेत हैं. खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें. परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.शुभ अंक: 6शुभ रंग: क्रीम मिथुन कल का राशिफल मिथुन राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज आपकी बुद्धिमत्ता और वाणी का प्रभाव देखने को मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार में लाभ के योग हैं. परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा. मित्रों से मुलाकात खुशी देगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.शुभ अंक: 5शुभ रंग: हरा कर्क कल का राशिफल कर्क राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज आपको भावनात्मक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में धैर्य से काम लें, सफलता धीरे-धीरे मिलेगी. परिवार में शांति और सहयोग बना रहेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा.शुभ अंक: 2शुभ रंग: सफेद सिंह कल का राशिफल सिंह राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज आपका आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल बढ़ेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे. व्यापार में विस्तार के योग हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.शुभ अंक: 1शुभ रंग: सुनहरा कन्या कल का राशिफल कन्या राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज आपकी मेहनत और अनुशासन आपको सफलता दिलाएंगे. कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता की सराहना होगी. आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.शुभ अंक: 7शुभ रंग: भूरा तुला कल का राशिफल तुला राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज संतुलन और समझदारी से काम लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा. नौकरी में सहयोग मिलेगा और कार्य समय पर पूरे होंगे. व्यापार में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं. परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.शुभ अंक: 4शुभ रंग: आसमानी वृश्चिक कल का राशिफल वृश्चिक राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के सप्तम भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज आपको साहस और आत्मसंयम के साथ आगे बढ़ना होगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत सफल होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं. परिवार में सहयोग बना रहेगा. स्वास्थ्य धीरे-धीरे बेहतर होगा. ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी.शुभ अंक: 8शुभ रंग: मैरून धनु कल का राशिफल धनु राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के षष्ठम भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज भाग्य आपका साथ देगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यात्रा के योग बन सकते हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.शुभ अंक: 3शुभ रंग: पीला मकर कल का राशिफल मकर राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज मेहनत और धैर्य का अच्छा परिणाम मिलेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आज भविष्य की योजनाएं बनाना शुभ रहेगा.शुभ अंक: 10शुभ रंग: नीला कुंभ कल का राशिफल कुंभ राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के चतुर्थ भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज का दिन नए विचारों और रचनात्मकता से भरपूर रहेगा. नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. परिवार में खुशी बनी रहेगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.शुभ अंक: 11शुभ रंग: बैंगनी मीन कल का राशिफल मीन राशि: कल चंद्रमा आपकी राशि के तृतीय भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आज आपकी संवेदनशीलता और कल्पनाशक्ति में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. ध्यान और भक्ति से मानसिक शांति प्राप्त होगी.शुभ अंक: 12शुभ रंग: हरा Also Read: साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च 2026: किन राशियों को मिलेगी सफलता, किन्हें रहना होगा इस सप्ताह सावधान? The post ग्रह-नक्षत्र बताएंगे कैसा रहेगा आपका कल, 24 मार्च का राशिफल पढ़कर जानिए किसे मिलेगी खुशसमाचारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

₹10 लाख की FD, एक साथ जमा करें या 10 अलग-अलग टुकड़ों में? जानिए आपके लिए क्या है बेहतर

Fixed Deposit: जब निवेश की बात आती है, तो हिंदुस्तानीय परिवारों की पहली पसंद आज भी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ही होती है. सुरक्षित रिटर्न और गारंटीड मुनाफे की वजह से लोग इसमें पैसा लगाना पसंद करते हैं. लेकिन एक बड़ा सवाल अक्सर सामने आता है: अगर आपके पास ₹10 लाख हैं, तो क्या एक ही बड़ी FD बनाना सही है या ₹1-1 लाख की 10 अलग-अलग FD? आइए, इसे आसान भाषा में समझते हैं. गणित क्या कहता है ? सबसे पहले यह जान लें कि अगर ब्याज दर (Interest Rate) एक समान है, तो मुनाफे में कोई फर्क नहीं पड़ेगा. निवेश: ₹10 लाख समय: 10 साल ब्याज: 7% (अनुमानित) कुल मुनाफा: लगभग ₹19.67 लाख (चाहे आप एक FD करें या 10, मैच्योरिटी पर रकम बराबर ही मिलेगी). एक साथ ₹10 लाख की FD के फायदे और नुकसान फायदा : इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको सिर्फ एक कागज संभालना है और एक ही तारीख याद रखनी है. झंझट कम है. नुकसान (पैसे की जरूरत पड़ने पर मुश्किल): मान लीजिए आपको अचानक ₹50,000 की जरूरत पड़ गई. ऐसी स्थिति में आपको अपनी पूरी ₹10 लाख की FD तोड़नी पड़ेगी. बैंक इस पर ‘प्री-मैच्योर विड्रॉल पेनल्टी’ लगाएगा, जिससे आपको ब्याज का नुकसान होगा. साथ ही, बाकी बचे ₹9.50 लाख पर भी पुराने हिसाब से ब्याज मिलना बंद हो जाएगा. ₹1-1 लाख की 10 FD बनाने के फायदे और नुकसान फायदा (पैसे की आजादी/Liquidity): यह सबसे स्मार्ट तरीका है. अगर आपको ₹1 लाख की जरूरत है, तो आप सिर्फ एक FD तोड़ेंगे. आपकी बाकी 9 FD (₹9 लाख) सुरक्षित रहेंगी और उन पर पूरा ब्याज मिलता रहेगा. फायदा (सुरक्षा का कवर): हिंदुस्तान में DICGC नियम के तहत, एक बैंक में आपके सिर्फ ₹5 लाख तक (मूलधन + ब्याज) का ही बीमा (Insurance) होता है. अगर आप ₹10 लाख को अलग-अलग बैंकों में बांट देते हैं, तो आपका पूरा पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है. Also Read: AC खरीदना पड़ेगा भारी, कच्चे माल महंगे और LPG संकट का असर ! The post ₹10 लाख की FD, एक साथ जमा करें या 10 अलग-अलग टुकड़ों में? जानिए आपके लिए क्या है बेहतर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

WhatsApp पर किन-किन लोगों को कर रखा है आपने ब्लॉक? जानें कैसे पता करें

WhatsApp दुनिया के सबसे पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक है. इसमें आपको कई काम के फीचर्स मिलते हैं, जिनमें से एक है किसी भी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक करने का ऑप्शन. कई बार हम स्पैम कॉल्स, अनजान लोगों के मैसेज या बार-बार परेशान करने वालों से बचने के लिए नंबर ब्लॉक कर देते हैं. लेकिन ऐसा भी होता है कि गलती से किसी जरूरी कॉन्टैक्ट को भी ब्लॉक कर देते हैं. ऐसे में टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. WhatsApp आपको एक खास फीचर देता है, जिसकी मदद से आप एक ही जगह पर अपने सभी ब्लॉक किए गए कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट देख सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे. iPhone में ब्लॉक किए गए कॉन्टैक्ट्स कैसे देखे? सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें.  इसके बाद नीचे दाईं तरफ दिख रहे अपने प्रोफाइल आइकन पर टैप करें. अब यहां से Privacy वाले ऑप्शन में जाएं.  थोड़ा नीचे स्क्रॉल करेंगे तो आपको Contacts का सेक्शन दिखेगा. उसी पर टैप करें. यहां आपको Blocked contacts का ऑप्शन मिलेगा, जहां आप देख सकते हैं कि आपने कितने लोगों को ब्लॉक किया हुआ है.  अगर आप किसी को unblock करना चाहते हैं, तो उस नंबर पर टैप करके आसानी से unblock कर सकते हैं. Android में ब्लॉक किए गए कॉन्टैक्ट्स कैसे देखे? सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp खोलें. अब स्क्रीन के ऊपर दाईं तरफ दिख रहे तीन डॉट मेन्यू पर टैप करें. सबसे नीचे दिख रहे Settings पर टैप करें  इसके बाद Privacy वाले ऑप्शन में जाएं. यहां आपको Contacts सेक्शन मिलेगा. उस पर क्लिक करें. अब आपको Blocked accounts का ऑप्शन दिखेगा, जहां आप देख सकते हैं कि आपने कितने लोगों को ब्लॉक किया हुआ है. जिसे भी unblock करना है, बस उसके नंबर पर टैप करें और उसे आसानी से unblock कर दें. ध्यान देने वाली बातें अगर आपने किसी को ब्लॉक कर दिया है, लेकिन आप दोनों एक ही ग्रुप में हैं, तो वहां आप एक-दूसरे के मैसेज फिर भी देख पाएंगे. इसलिए बेहतर है कि ऐसे ग्रुप्स जॉइन करने से बचें, जहां ऐसे लोग हों जिनसे आप बात नहीं करना चाहते. साथ ही, अगर आपकी प्राइवेसी सेटिंग ‘Everyone’ पर है, तो ब्लॉक करने के बाद भी उस ग्रुप की ऑनलाइन लिस्ट में आपका नाम दिख सकता है. हालांकि, अच्छी बात ये है कि वो व्यक्ति यह नहीं देख पाएगा कि आप ऑनलाइन हैं या नहीं. यह भी पढ़ें: WhatsApp पर ही देख सकते हैं Instagram Reels, बहुत कम लोगों को पता है तरीका The post WhatsApp पर किन-किन लोगों को कर रखा है आपने ब्लॉक? जानें कैसे पता करें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अपने ही अड्डे पर कैसे मारा गया लश्कर आतंकी बिलाल आरिफ? चाकू और गोली से छलनी कर दी गई दर्दनाक मौत

Pakistan LeT Terrorist Bilal Arif Killed: 21 मार्च 2026, शनिवार को ईद का दिन, जगह पाकिस्तान का मुरीदके में मरकज के पास का इलाका. सड़क पर एक आदमी को किसी ने गोली मार दी. बाद में पता चला कि उसे चाकू भी घोंपा गया था. खून से लथपथ आदमी को बचाने की कोशिश की जा रही थी…. लेकिन वह बच नहीं सका. कौन था वह? बहुत ज्यादा जाना पहचाना नाम नहीं, पर्दे के पीछ से आतंक के लिए काम करने वाला यह आदमी बिलाल आरिफ सलाफी था. वह बिलाल, जो लश्कर ए तैयबा का रिक्रूटर और फंडिंग के साथ हथियार सप्लायर का काम करता था.  हिंदुस्तान में मुरीदके से बहुत ज्यादा लोग परिचित नहीं थे. कम से पिछले साल तो नहीं. लेकिन जून 2025 के बाद यह नाम फिर से चर्चा में आ गया. ऑपरेशन सिंदूर में हिंदुस्तान के कुछ शुरुआती हमलों में यह स्थान भी था. यहां स्थित मरकज लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का मुख्यालय था, जिसे हिंदुस्तानीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान निशाना बनाया था. लश्कर ए तैयबा का चीफ हाफिज सईद है, जिसके आतंकी कारनामों ने हिंदुस्तान को कई दर्द दिए हैं. इसी एलईटी के वरिष्ठ कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की गोली मारकर और चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. बिलाल आरिफ की हत्या किसने की? एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को ईद की नमाज के बाद उसके ही परिवार के सदस्यों ने यह काम किया. वहीं एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया सूत्रों ने इस बेहद नजदीक से किया गया हमला  बताया. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने सलाफी पर गोली चलाई, जबकि एक स्त्री ने उन्हें बार-बार चाकू मारा. इससे यह संकेत मिलता है कि हत्या के पीछे कोई व्यक्तिगत या पारिवारिक विवाद हो सकता है. हालांकि, मरकज तैयबा जैसे अत्यधिक सुरक्षित परिसर के अंदर इस तरह की घटना बिना अंदरूनी मदद के संभव नहीं है. किस पर जताया जा रहा शक? कुछ रिपोर्ट्स में यह शक जताया जा रहा है कि बिलाल की हत्या, लश्कर के वरिष्ठ ऑपरेटिव गाजी उबैदुल्लाह खान ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर की. इसे ईद की नमाज के तुरंत बाद मरकज तैयबा के अंदर अंजाम दिया गया. यह हमला उसके दामाद अबू बक्र की हत्या का बदला लेने के लिए किया गया. अबू बक्र की हत्या 3-4 साल पहले बिलाल आरिफ ने ही की थी.  बिलाल आरिफ को, जकी-उर-रहमान लखवी का करीबी सहयोगी माना जाता था. इसलिए उसे कोई सजा नहीं हुई, लेकिन उबैदुल्लाह बदले की आग में जल रहा था और मौका मिलते ही उसने एक तरह से दिल की ख्वाहिश को अंजाम दे दिया. हमले में शामिल दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. इस घटना ने लश्कर के अंदर गहरी आंतरिक दरारों को उजागर कर दिया है. लखवी मुंबई अटैक 2008 के सबसे अहम सूत्रधार में  से एक है. वह लश्कर के टॉप कमांडर्स में से एक है. फिलहाल उसे पाकिस्तान की जेल में रखा गया है. मुंबई हमलों के आरोप में उसे 5-5 साल के तीन टर्म के लिए जेल की सजा सुनाई गई है. सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें आतंकी को जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ देखा जा सकता है. हालांकि, इन वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है. इन्हें आप भी देख सकते हैं-  Sensitive content🚨🚨 Lashkar-e-Taiba(LeT) commander Bilal Arif Salafi was shot and stabbed to death inside the Markaz Taiba complex in Muridke, near Lahore, Pakistan, shortly after Eid prayers on Sunday. A man opened fire at close range, while a woman repeatedly stabbed him… pic.twitter.com/BMhVV7n54k — SK Chakraborty (@sanjoychakra) March 21, 2026 कौन था सराफी और क्या काम था उसका? बिलाल आरिफ सराफी 2005 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था, जिसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी संगठन घोषित किया गया है. लश्कर-ए-तैयबा का एक प्रमुख चेहरा माने जाने वाले सराफी तैबा कॉलोनी में अन्य वरिष्ठ कमांडरों के साथ रहता था. वह मुरीदके के मरकज तैयबा परिसर से काम करता था.  रिपोर्ट्स के मुताबिक वह संगठन का मेन रिक्रूटर और विचारधारा फैलाने वाले लोगों में शामिल था. कश्मीर में जिहाद के नैरेटिव को मजबूत करने और पाकिस्तान के युवाओं को हिंदुस्तान विरोधी आतंकवादी गतिविधियों में शामिल करने में उनकी अहम भूमिका रही थी.  रिपोर्ट्स के अनुसार, उसका काम लोगों को वैचारिक प्रशिक्षण देकर उनका ब्रेनवॉश करना था. ये भी पढ़ें:- आसमान से चेतावनी, जमीन से जवाब… कैसे काम करता है अमेरिकी सुरक्षा नेटवर्क, जानिए पूरी कहानी ये भी पढ़ें:- खत्म हो गई ब्रिटेन की 700 साल पुरानी परंपरा, अब कोई नहीं होगा जन्मजात ‘लॉर्ड’ इसके अलावा, वह लॉजिस्टिक्स, आतंक के लिए फंडिंग और हथियारों की आपूर्ति से भी गहराई से जुड़े हुए थे. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, संगठन तक लगातार धन और हथियार पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी. सार्वजनिक रूप से ज्यादा सक्रिय न होने के बावजूद, उसे लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष नेतृत्व के करीबी माना जाता था. अधिकारियों का मानना है कि उनकी मौत से संगठन के कैडर जुटाने और भर्ती नेटवर्क में अस्थायी खालीपन आ सकता है. इतने सीक्रेट तरीके से काम करने के बावजूद वह कभी हिंदुस्तान के राडार में नहीं आया, इसीलिए बिलाल हिंदुस्तान में वांछित नहीं था. हालांकि, अब इसकी मौत हो गई है. The post अपने ही अड्डे पर कैसे मारा गया लश्कर आतंकी बिलाल आरिफ? चाकू और गोली से छलनी कर दी गई दर्दनाक मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लोकसभा में आज 2 बजे पीएम मोदी वेस्ट एशिया के हालात पर बोलेंगे

बजट सत्र के बीच आज दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में वेस्ट एशिया में चल रहे तनाव और उस पर हिंदुस्तान का रुख साफ करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई बैठक में कैबिनेट सचिव ने पूरी ग्लोबल सिच्वेसन पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस संकट को लेकर प्रशासन अब तक क्या कदम उठा चुकी है? आगे क्या योजनाएं बनाई जा रही हैं? अलग-अलग मंत्रालय और विभाग मिलकर हालात से निपटने के लिए तैयारी कर रहे हैं, ताकि देश पर इसका असर कम से कम पड़े. At 2 PM today, Prime Minister Narendra Modi will speak in the Lok Sabha on key aspects of the ongoing West Asia conflict. pic.twitter.com/DisWargi3C — ANI (@ANI) March 23, 2026 सभी पार्टियों की बैठक बुलानी चाहिए थी : कांग्रेस सांसद मल्लू रवि कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने कहा कि पीएम मोदी को शुरुआत में ही सभी पार्टियों की बैठक बुलानी चाहिए थी, ताकि एलपीजी से जुड़ी समस्या से बचा जा सकता. उन्होंने कहा कि अभी भी समय है, सभी दलों को साथ बैठाकर देश की राय ली जाए. #WATCH | Delhi | On PM Modi chaired CCS meeting to review ongoing West Asia Conflict, Congress MP Mallu Ravi says, “The Prime Minister should have called for an All-Party meeting in the beginning so that the problem regarding LPG could have been avoided. Now it looks like a… pic.twitter.com/BEWqjdtBuj — ANI (@ANI) March 23, 2026 पीएम खुद नजर रखे हुए हैं : जेडीयू सांसद संजय कुमार झा जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि यह नहीं पता कि यह तनाव कब तक चलेगा. प्रधानमंत्री ने पूरे हालात की समीक्षा की है. फिलहाल एलपीजी की स्थिति नियंत्रण में है और पीएम खुद नजर रखे हुए हैं. आगे अगर हालात बिगड़ते हैं, तो प्रशासन उससे निपटने का रास्ता भी निकाल लेगी. #WATCH | Delhi | On PM Modi chaired CCS meeting to review ongoing West Asia Conflict, JDU MP Sanjay Kumar Jha says, “There is no idea till when the conflict will last. The PM reviewed the entire matter. Everything seems under control with regard to the LPG situation, and the PM… pic.twitter.com/BKSZqo7keI — ANI (@ANI) March 23, 2026 इस बैठक से क्या नतीजा निकला : कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि लोग जानना चाहते हैं कि इस बैठक से क्या नतीजा निकला? यह पहले क्यों नहीं हुई? उन्होंने मांग की कि संसद में पीएम बताएं कि जनता के पैसे की कैसे बचत हो रही है. लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए क्या इंतजाम किए गए हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले में नाकाम साबित हो रही है. #WATCH | Delhi | On PM Modi chaired CCS meeting to review ongoing West Asia Conflict, Congress MP Ujjwal Raman Singh says, “The people want to know what is the outcome of the meeting and that why it did not take place earlier… We demand that during the Parliament session, the… pic.twitter.com/xPQnYCOysJ — ANI (@ANI) March 23, 2026 The post लोकसभा में आज 2 बजे पीएम मोदी वेस्ट एशिया के हालात पर बोलेंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छोटे सरकार के जेल से निकलने पर जश्न, 3 लाख रसगुल्ले-गुलाब जामुन का शाही भोज

Anant Singh: बिहार की नेतृत्व के ‘दबंग’ कहे जाने वाले अनंत सिंह आज बेऊर जेल की सलाखों से बाहर आ रहे हैं. करीब चार महीने बाद बाहर आ रहे ‘बाहुबली’ नेता के स्वागत में पटना से मोकामा तक भव्य तैयारियां हैं, जहां जश्न, भीड़ और शक्ति प्रदर्शन एक साथ देखने को मिल सकता है. 3 लाख रसगुल्ले, 15,000 लोगों का शाही भोज और मीलों लंबा गाड़ियों का काफिला मोकामा के विधायक की इस ‘विजय वापसी’ ने पूरे सूबे का सियासी पारा चढ़ा दिया है. मोकामा के विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में बेल मिलने के बाद 23 मार्च को बेऊर जेल से रिहा किया जा रहा है. पटना स्थित उनके आवास पर 3 लाख रसगुल्लों और भव्य महाभोज के साथ 10–15 हजार समर्थकों के जुटने की तैयारी है. टेंट, पंखे और कूलर की व्यवस्था की गई है. रिहाई के बाद… pic.twitter.com/rxkeGH6CA9 — Naya Vichar (@prabhatkhabar) March 23, 2026 3 लाख रसगुल्ले और भव्य स्वागत की तैयारी बाहुबली विधायक अनंत सिंह के समर्थकों के लिए 23 मार्च का दिन किसी ऐतिहासिक उत्सव से कम नहीं है. पटना स्थित 1, मॉल रोड आवास को छावनी के बजाय उत्सव केंद्र में बदल दिया गया है. स्वागत की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाढ़ से विशेष रूप से बुलाए गए हलवाइयों की टीम ने 3 लाख रसगुल्ले और गुलाब जामुन तैयार किए हैं. समर्थकों का हुजूम सुबह से ही जुटना शुरू हो गया है, जिनके लिए शाही पनीर, पुलाव और लिट्टी-चोखा जैसे लजीज व्यंजनों की व्यवस्था की गई है. 15 हजार लोगों के लिए दावत पटना में उनके आवास पर करीब 15 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है. इसके लिए बड़ा वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया है. गर्मी को देखते हुए कूलर और वॉटर मिस्ट फैन भी लगाए गए हैं, ताकि समर्थकों को कोई परेशानी न हो. तपती गर्मी को देखते हुए पूरे परिसर में वाटर-मिस्ट पंखे और एयर कूलर लगाए गए हैं ताकि ‘छोटे प्रशासन’ के स्वागत में आए प्रशंसकों को कोई असुविधा न हो. जेल में रहकर जीती जंग अनंत सिंह की यह रिहाई इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव की जंग जेल की कालकोठरी में रहते हुए ही जीत ली थी. उन्होंने राजद की वीणा देवी को 28,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी थी. बिना प्रचार किए मिली इस जीत के बाद यह पहला मौका होगा जब वे शारीरिक रूप से अपने क्षेत्र की जनता का आभार जताने निकलेंगे. मंगलवार 24 मार्च को सुबह 8 बजे जब उनका काफिला पटना से मोकामा के लिए कूच करेगा, तो हजारों गाड़ियों का रेला साथ होने की उम्मीद है. बरहिया स्थित प्रसिद्ध महारानी स्थान मंदिर में मत्था टेकने के बाद वे सीधे अपने गढ़ मोकामा में प्रवेश करेंगे, जहां हर चौराहे पर उनके स्वागत की तैयारी की गई है. हाई कोर्ट की कड़ी हिदायत पटना हाई कोर्ट के जस्टिस रुद्र प्रकाश मिश्रा की पीठ ने अनंत सिंह को 15,000 रुपये के निजी मुचलके पर नियमित जमानत दे दी है. दुलारचंद यादव हत्याकांड में बचाव पक्ष की दलीलों और सबूतों के अभाव को देखते हुए कोर्ट ने यह राहत प्रदान की है. अदालत ने एक सख्त शर्त भी रखी है कि यदि केस के गवाहों या पीड़ित परिवार को किसी भी तरह से धमकाने की कोशिश की गई, तो जमानत तुरंत रद्द कर दी जाएगी. प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि पटना से बख्तियारपुर मार्ग पर यातायात बाधित न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे. अनंत सिंह की रिहाई सिर्फ एक नेतृत्वक घटना नहीं, बल्कि शक्ति प्रदर्शन और जनसमर्थन का बड़ा संदेश भी मानी जा रही है. Also Read: बिहार के CM फेस पर बोले चिराग पासवान- गठबंधन में सहमति लगभग पूरी, सम्राट मॉडल पर क्या कहा? The post छोटे प्रशासन के जेल से निकलने पर जश्न, 3 लाख रसगुल्ले-गुलाब जामुन का शाही भोज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Board 12th Result 2026: बिना इंटरनेट चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें पूरी मार्कशीट

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद लाखों छात्र अपने परिणाम देखने में जुटे हुए हैं. आमतौर पर रिजल्ट देखने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, लेकिन कई बार वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से साइट खुलने में परेशानी होती है. ऐसे में छात्र बिना इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए SMS और अपने स्कूल से जानकारी लेने का विकल्प भी मौजूद है. SMS से ऐसे चेक करें Bihar Board 12th Result 2026 अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या वेबसाइट सही से नहीं खुल रही है, तो आप SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट जान सकते हैं. इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर एक छोटा सा मैसेज भेजना होगा. सबसे पहले अपने मोबाइल का मैसेज (SMS) बॉक्स खोलें. अब नया मैसेज लिखें. मैसेज में टाइप करें: BIHAR12 स्पेस देकर अपना रोल नंबर. उदाहरण: BIHAR12 12345678 इसके बाद इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें. कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर एक SMS आएगा, जिसमें आपके रिजल्ट की जानकारी मिल जाएगी. इसके बाद इस मैसेज को 56263 नंबर पर भेज दें. कुछ ही सेकंड में आपके मोबाइल पर एक SMS आएगा, जिसमें आपके कुल अंक और रिजल्ट की जानकारी मिल जाएगी. यह तरीका खासतौर पर उन छात्रों के लिए काफी उपयोगी है, जिनके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या जिनके इलाके में नेटवर्क की समस्या रहती है. स्कूल से भी मिल सकती है पूरी जानकारी रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने स्कूल जाकर भी परिणाम की जानकारी ले सकते हैं. कई स्कूलों में रिजल्ट जारी होने के बाद नोटिस बोर्ड पर टॉपर्स लिस्ट और छात्रों के अंक भी लगाए जाते हैं. इसके अलावा स्कूल प्रशासन की ओर से छात्रों को उनकी प्रोविजनल मार्कशीट भी उपलब्ध कराई जाती है. स्कूल से मिलने वाली मार्कशीट में विषयवार अंक, कुल अंक और पास या फेल की पूरी जानकारी दी होती है. बाद में बिहार बोर्ड की ओर से जारी की गई ओरिजिनल मार्कशीट भी स्कूल के माध्यम से ही छात्रों को दी जाती है. ऑनलाइन मार्कशीट भी कर सकते हैं डाउनलोड जो छात्र इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होता है. रिजल्ट स्क्रीन पर आने के बाद उसका प्रिंट या स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रखा जा सकता है. यह भी पढ़ें: Bihar Board Result 2026 LIVE Update: बिहार बोर्ड रिजल्ट थोड़ी देर में होगा जारी, टॉपर मुजफ्फरपुर से भी The post Bihar Board 12th Result 2026: बिना इंटरनेट चेक करें बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे देखें पूरी मार्कशीट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कांग्रेस ने कहा- असम में JMM को थोड़ा बड़ा दिल दिखाना चाहिए था

Assam Election 2026 : झारखंड कांग्रेस के नेता राकेश सिन्हा ने कहा कि हम असम चुनाव में झामुमो (JMM) के साथ मिलकर लड़ना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. उनका कहना है कि झामुमो को थोड़ा बड़ा दिल दिखाना चाहिए था, ताकि दोनों पार्टियां साथ आकर चुनाव लड़ पातीं. न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए उन्होंने ये बात कही. देखें वीडियो. VIDEO | Jharkhand Congress leader Rakesh Sinha on JMM contesting solo in the Assam Assembly polls says, “We wanted an alliance with JMM to contest the Assam polls; they should have shown a big heart.” (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/vjK7W7A6p4 — Press Trust of India (@PTI_News) March 23, 2026 राकेश सिन्हा ने कहा कि असम कांग्रेस के नेता  गौरव गोगोई झारखंड भी आये थे. उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से बातचीत भी की थी. हम चाहते थे कि असम में हमारा गठबंधन हो. हमारी भी मंशा है कि बीजेपी को सत्ता से हटाया जाए. झारखंड में झामुमो हमारे बड़े भाई की भूमिका में है. असम में झामुमो अगर बड़ा दिल दिखाती तो हमारा गठबंधन मजबूत होता. ऐसे भी असम से बीजेपी प्रशासन का जाना तय है. VIDEO | Assam polls: Congress leader Rajesh Thakur on JMM contesting the Assam polls says, “It is a mutual decision; both parties have their own targets and constraints.” (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/bgALeVCbwC — Press Trust of India (@PTI_News) March 23, 2026 कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा कि यह दोनों पार्टियों का आपसी फैसला है. हर पार्टी के अपने-अपने लक्ष्य और मजबूरियां होती हैं. उसी के हिसाब से यह निर्णय लिया गया है. झामुमो के नेता विनोद पांडेय ने क्या कहा झामुमो के नेता विनोद पांडेय ने बताया कि कांग्रेस के साथ बात नहीं बन पाई, इसलिए अब झामुमो अकेले ही चुनाव लड़ेगी. हमारी पार्टी 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, जबकि एक सीट वाम दलों के लिए छोड़ी गई है. दोनों पार्टियों के बीच काफी समय से सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही थी, लेकिन आखिर में कोई समझौता नहीं हो सका. यह भी पढ़ें : असम में बिना हाथ के चलेगा तीर, झामुमो ने 19 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद दिल्ली जाकर कांग्रेस नेताओं से मिले, वहीं विनोद पांडेय असम में रहकर तैयारी करते रहे. लेकिन इतनी कोशिशों के बाद भी सीटों के बंटवारे पर बात नहीं बन पाई. The post कांग्रेस ने कहा- असम में JMM को थोड़ा बड़ा दिल दिखाना चाहिए था appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक, मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पहुंची एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंडिंग के समय जमीन पर खड़ी एक गाड़ी (ट्रक) से टकरा गई. इस घटना के बाद अमेरिकी एविएशन अथॉरिटी (FAA) ने तुरंत एक्शन लेते हुए एयरपोर्ट पर सभी उड़ानों को कुछ समय के लिए रोक दिया. हादसे के बाद का वीडियो सामने आया है. देखें वीडियो. 🚨 BREAKING UPDATE: MULTIPLE CRITICAL PATIENTS AFTER AIR CANADA FLIGHT COLLIDES WITH VEHICLE WHILE LANDING AT LAGUARDIA AIRPORT. POSSIBLE FATALITIES. https://t.co/hZWimAuwe5 pic.twitter.com/62SUgxoUkA — Breaking911 (@Breaking911) March 23, 2026 बताया जा रहा है कि एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट और फायर ब्रिगेड की गाड़ी के बीच टक्कर हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की आशंका है.  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर हादसे के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में एयरपोर्ट पर राहत और बचाव का काम चलता दिख रहा है. एक वीडियो में दिखा कि विमान का अगला हिस्सा थोड़ा ऊपर उठा हुआ था, जबकि यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा था. An Air Canada Express plane flying from Montreal collided with a ground vehicle upon landing at New York’s La Guardia Airport, according to flight tracking website FlightRadar24. The U.S. Federal Aviation Administration (FAA) issued a ground stop for all planes at the airport… — ANI (@ANI) March 23, 2026 हालांकि, अभी तक अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि कितने लोग घायल हुए हैं या नुकसान कितना हुआ है. The post एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Board Result 2026 Update: बिहार बोर्ड रिजल्ट आज होगा जारी, यहां देखें पक्की खबर 

Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड रिजल्ट आज होगा जारी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से नोटिस जारी करके रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय की घोषणा की गई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज यानी कि दिनांक 23-03-2026 को 1:30 बजे इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल जारी किया जाएगा. BSEB Notice: बिहार बोर्ड ने जारी किया नोटिस बिहार बोर्ड ने X पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि आज बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. खुद शिक्षा मंत्री सुनील कुमार 1:30 बजे रिजल्ट जारी करेंगे. इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र भी रहेंगे. #BSEB #BiharBoard #Bihar #Inter_Result_2026 #BiharBoardResult pic.twitter.com/gU9ycp341o — Bihar School Examination Board (@officialbseb) March 23, 2026 किन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट? बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, बिहार बोर्ड रिजल्ट https://interbiharboard.com अथवा https://www.bsebexam.com पर उपलब्ध रहेगा. कैंडिडेट्स यहां से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. Bihar Board Result 2026: कैसे चेक करें बिहार बोर्ड का रिजल्ट? सबसे पहले बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं होमपेज पर दिख रहे “Result” या “Intermediate Result” लिंक पर क्लिक करें अब Bihar Board 12th Result 2026 के लिंक को ओपन करें अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स भरें सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा पिछले साल का रिजल्ट बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में भी पिछले साल लड़कियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जहां तीनों स्ट्रीम में टॉपर्स में लड़कियां थीं. आर्ट्स स्ट्रीम में अंकिता कुमारी (वैशाली) और शाकिब शाह (बक्सर) ने 473 अंक यानी 94.6% के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया था, जबकि साइंस स्ट्रीम में प्रिया जायसवाल और कॉमर्स स्ट्रीम में रोशनी कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया था. यह भी पढ़ें- Bihar Board Result 2025: रिजल्ट से पहले देखें पिछले साल के टॉपर्स, लड़कियों ने मारी थी बाजी The post Bihar Board Result 2026 Update: बिहार बोर्ड रिजल्ट आज होगा जारी, यहां देखें पक्की समाचार  appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top