धुरंधर 2 का नया पोस्टर रिलीज, रणवीर सिंह के इंटेंस लुक ने बढ़ाया क्रेज
Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ कुछ दिन बाकी हैं और सोशल मीडिया पर इसका खूब क्रेज बना हुआ है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही लोग इसके लिए और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. अब रणवीर सिंह ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. नए पोस्टर में दिखे रणवीर सिंह के दो अवतार View this post on Instagram A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) आज यानी सोमवार देर शाम रणवीर सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘धुरंधर 2’ का नया पोस्टर शेयर किया. इस पोस्टर में एक्टर के दो अलग-अलग लुक देखने को मिल रहे हैं. पोस्टर में पहला अवतार जसकीरत सिंह रंगी का है, जबकि दूसरा अवतार हमजा अल मजारी का दिखाया गया है. बताया जा रहा है कि कहानी में पाकिस्तान जाने से पहले और वहां पहुंचने के बाद रणवीर सिंह का यह डबल लुक नजर आएगा. दोनों किरदारों में एक्टर का इंटेंस अंदाज साफ दिखाई दे रहा है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. पोस्टर के साथ लिखा दमदार कैप्शन रणवीर सिंह ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “भगवान का प्रकोप आने वाला है.” उनका यह कैप्शन सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. पोस्टर सामने आते ही फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. फिल्म धुरंधर 2 इसी महीने के 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का इंतजार तब से हो रहा है जब इसका पहला पार्ट रिलीज हुआ था. पहले पार्ट के अंत में ही यह इशारा दे दिया गया था कि कहानी का दूसरा पार्ट भी आएगा. उसी समय से फैंस इसके अगले हिस्से का इंतजार कर रहे थे. यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 का जबरदस्त क्रेज, एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई उम्मीदें, क्या तोड़ेगा पार्ट वन का रिकॉर्ड? The post धुरंधर 2 का नया पोस्टर रिलीज, रणवीर सिंह के इंटेंस लुक ने बढ़ाया क्रेज appeared first on Naya Vichar.

