Ram : विवादों से परे सांस्कृतिक एकता का सूत्र
Ram : इतिहास में कुछ यात्राएं सिर्फ तारीखों में दर्ज नहीं होतीं. वे पीढ़ियों की यादों, लोक-कथाओं, आस्था और सामूहिक चेतना में अपनी एक खास जगह बनाती हैं. राम की गाथा ऐसी ही एक यात्रा है. यह सिर्फ आराध्य तक नहीं है. राम नाम इस अखंड भूभाग के सांस्कृतिक पहचान है. उस पहचान में संवाद की भाषा है. उस भाषा में एहसास की शैली है. और फिर उस शैली में आराध्य की पहचान है. यही राम है. राम किसी एक मंदिर, एक नगर या एक कालखंड में सीमित नहीं हैं. वे हिंदुस्तान की सांस्कृतिक स्मृति के उन दुर्लभ प्रतीकों में हैं जो समय के साथ और अधिक व्यापक होते गए. वे केवल आराध्य नहीं, बल्कि मर्यादा के मानक हैं. केवल देवत्व नहीं, बल्कि मनुष्यता की सर्वोच्च संभावना हैं. करुणा में राम हैं, त्याग में राम हैं, कर्तव्य में राम हैं, सत्य के आग्रह में राम हैं और लोकमंगल की प्रत्येक आकांक्षा में राम हैं. कालातीत राम हिंदुस्तानीय जनजीवन में राम का नाम किसी धार्मिक उद्घोष से कहीं अधिक एक सांस्कृतिक अभिवादन, नैतिक विश्वास और सामाजिक आत्मीयता का पर्याय बन गया है. इसीलिए जब कोई हिंदुस्तानीय ‘राम’ कहता है, तो वह केवल एक देवता का स्मरण नहीं करता. वह एक ऐसी जीवन- दर्शन का उच्चारण करता है जिसमें शक्ति के साथ संवेदना, शासन के साथ न्याय, विजय के साथ विनम्रता और धर्म के साथ लोककल्याण का समन्वय है. यही कारण है कि रामकथा हिंदुस्तान की सीमाओं से निकलकर नेपाल, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, कंबोडिया, लाओस और सम्पूर्ण दक्षिण-पूर्व एशिया तक विविध रूपों में जीवित रही. भाषा बदली, पात्रों के नाम बदले, कथानक की शैली बदली, पर राम का आदर्श लोकमानस में बना रहा. श्री राम मंदिर से जुड़ा विवाद असाधारण है. जो तथ्य निकल कर आ रहें है वो भी सोच से परे है. पर जिसे सबसे ज्यादा ठेस पहुंची है, वो जनभावना है जो राम नाम के इर्द-गिर्द घूमती है. राम किसी एक निर्णय की परिणति नहीं, बल्कि उस अनश्वर सांस्कृतिक यात्रा का नाम हैं. इसने सहस्राब्दियों से (हजारों सालों से) हिंदुस्तानीय समाज को एक साझा भाषा, साझा संवेदना और साझा नैतिक आधार प्रदान किया है. विवाद समय के साथ इतिहास बन जाते हैं, किंतु सभ्यताओं को जीवित रखने वाले मूल्य कालातीत (जो समय से परे हो) होते हैं. राम उसी कालातीत हिंदुस्तानीय आत्मा के सबसे उज्ज्वल और स्थायी प्रतीकों में से एक हैं. Ram : मर्यादा से महिमा तक हिंदुस्तानीय संस्कृति में राम का एक खास स्थान है क्योंकि वे न केवल एक पूजनीय देवता हैं, बल्कि एक आदर्श इंसान भी हैं. वाल्मीकि रामायण में राम को एक ऐसे राजकुमार के रूप में दिखाया गया है जो निजी खुशी से ज़्यादा अपने कर्तव्य को महत्व देते हैं. वे एक आज्ञाकारी बेटे, स्नेही भाई, समर्पित पति, भरोसेमंद दोस्त और न्यायप्रिय राजा के रूप में सामने आते हैं. इसी वजह से हिंदुस्तान में ‘राम’ नाम एक खास चरित्र, मूल्यों के समूह और जीवन-दर्शन का प्रतीक बन गया है. तुलसीदास की रामचरितमानस ने इस भावना को और बढ़ाया, और आम बोलचाल की भाषा के जरिए इस कहानी को बहुत मर्मस्पर्शी (दिल को छूनेवाला) और आम लोगों तक पहुंचाया. उन्होंने राम को केवल दिव्यता के ऊंचे दर्जे पर ही नहीं रखा, बल्कि उन्हें हर घर की आत्मा में बसा दिया. उनके लिए, राम की कहानी सिर्फ एक कथा नहीं, बल्कि जीवन के जरुरी मूल्यों को विकसित करने का एक जरिया है. रामचरितमानस का मुख्य संदेश यह है कि मानव जीवन को तभी सही अर्थ मिलता है जब उसमें भक्ति, विनम्रता, सेवा, सच्चाई और आत्म-संयम का तालमेल हो. तुलसीदास की यह सोच लंबे समय तक हिंदुस्तानीय समाज में नैतिक चेतना का आधार बनी रही. कबीर के राम भक्ति साहित्य में कबीर के ‘राम का महत्व और भी गहरा हो जाता है. कबीर के लिए, राम केवल बाहरी रीति-रिवाजों और पूजा-पाठ का विषय नहीं हैं, बल्कि वे आंतरिक शुद्धि और आत्म-साक्षात्कार (अपने सच्चे स्वरूप को पहचानने) के प्रतीक हैं. वे दिखावे के बजाय सच्ची आध्यात्मिक साधना को अधिक महत्व देते हैं. कबीर की रचनाओं में राम कई रूपों में दिखाई देते हैं, जैसे ‘निर्गुण ब्रह्म’ (निराकार परम सत्य), आत्मा में वास करने वाला सत्य, और उस परम सत्य का नाम जो जाति, धर्म और बाहरी भेदों से परे है. इस प्रकार, कबीर के राम सामाजिक विभाजनों के विरुद्ध खड़े आध्यात्मिक एकता के प्रतीक के रूप में भी उभरते हैं. हमारी भाषा और मूल्यों में रचे-बसे राम हिंदुस्तानीयों की रोजमर्रा की जीवन में राम शब्द का इस्तेमाल अक्सर होता है. कोई व्यक्ति दूसरों का अभिवादन जय श्री राम, या जय सिया राम कहकर कर सकता है. किसी को मिलवाने के लिए लोग राम-सलाम यानि अभिवादन करते है. शांति और भरोसे के साथ राम का नाम ले सकता है, या अपने बच्चों में नैतिक मूल्य जगाने के लिए राम का उदाहरण दे सकता है. आमतौर पर मौत के समय राम नाम सत्य है कहा जाता है. कोई व्यक्ति किसी के प्रति नाराजगी जाहिर करने के लिए राम राम कह सकता है. गांधी जी के आखिरी शब्द थे हे राम. इस तरह, राम सिर्फ पूजा की चीज नहीं हैं, बल्कि हमारी भाषाई संस्कृति का एक अहम हिस्सा बन गए हैं. किसी को राम जैसा बताना तारीफ मानी जाती है, जिसका मतलब है ऐसा स्वभाव जो सरल, संयमित, गरिमापूर्ण और नेक हो. इससे साफ पता चलता है कि हिंदुस्तानीय समाज के मूल्यों और भाषा में राम कितनी गहराई से रचे-बसे हैं. मर्यादा और कर्तव्य: राम के जीवन का सार राम का महत्व केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक भी है. उनके जीवन में वनवास, विछोह, संघर्ष, त्याग और विजय शामिल हैं, फिर भी, हर परिस्थिति में वे मर्यादा का पालन करते हैं. उचित आचरण का यह पालन ही हिंदुस्तानीय जीवन-दर्शन का मुख्य आधार है. राम हमें सिखाते हैं कि सच्ची महानता केवल सफलता से नहीं, बल्कि मुश्किल समय में भी अपने आचरण की गरिमा बनाए रखने से मिलती है. इसीलिए, हिंदुस्तानीय समाज में राम को धैर्य, आत्म-संयम और कर्तव्य-पालन के सर्वोच्च आदर्श के रूप में पूजा जाता है. ‘रामराज्य’ की अवधारणा इसी आदर्श का विस्तार है. इसका अर्थ केवल शासन का कोई धार्मिक स्वरूप नहीं है, बल्कि एक ऐसा समाज है जहां अन्याय कम से कम हो, लोगों का




