Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

समस्तीपुर

नराकास की हिंदी लेखन प्रतियोगिता में अविनाश गिरि को द्वितीय पुरस्कार

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड के हरसिंगपुर निवासी पूर्व वायु सैनिक सह बैंककर्मी अविनाश कुमार गिरि को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), मुजफ्फरपुर की 26वीं छमाही बैठक में हिंदी लेखन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से सरायरंजन सहित समस्तीपुर जिले में हर्ष है।मझौलिया रोड स्थित द एमरॉल्ड होटल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक ऑफ इंडिया के अंचल प्रमुख शैलेंद्र प्रसाद ने की। मुख्य अतिथि गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के उपनिदेशक विचित्र सेन गुप्ता थे। बैठक में नराकास से संबद्ध 39 सदस्य कार्यालयों के प्रमुखों ने भाग लिया।हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय, मुजफ्फरपुर की ओर से आयोजित हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता में यूको बैंक की श्वेता कुमारी को प्रथम, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मालिघाट शाखा के अविनाश कुमार गिरि को द्वितीय तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के देवव्रत मोहन को तृतीय पुरस्कार मिला। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय समस्तीपुर के राजभाषा अधिकारी डॉ. ऋषि शंकर चौधरी ने अविनाश गिरि को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि बैंक एवं क्षेत्रीय कार्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि और रचनात्मक लेखन को बढ़ावा देती हैं।

आस्था, समस्तीपुर

उदापट्टी में सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन, 25 पंडितों ने कराया विधि-विधान से अनुष्ठान फोटो भगवान का ध्यान लगाते हैं यजमान

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन। उदापट्टी गांव स्थित पछियारी टोल ब्रह्मस्थान परिसर में सोमवार को सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर सुबह से ही परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। 25 पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पार्थिव शिवलिंग तैयार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई। पूरे दिन परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय बना रहा। अनुष्ठान के दौरान सात यजमान अपनी-अपनी पत्नी के साथ पूजा में शामिल हुए। यजमानों ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव की आराधना की। पंडितों ने वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा की विभिन्न प्रक्रियाएं संपन्न कराईं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना में यजमान के रूप में कीर्तन झा, विभूतिनाथ झा, रामविनोद चौधरी, मनोज झा, चंदन कुमार झा, रामाकांत झा और राजेश कुमार झा शामिल हुए। वहीं, धार्मिक अनुष्ठान को संपन्न कराने में पंडित घनश्याम मिश्र, पंडित सीताराम मिश्र सहित 25 पंडितों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पंडितों ने पूरे दिन मंत्रोच्चार के साथ पार्थिव शिवलिंग पूजन कराया। आयोजन के दौरान ब्रह्मस्थान परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी। पूजा में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच अनुष्ठान के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूजा स्थल पर पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन किया और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में गांव के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया। ग्रामीणों ने पूजा स्थल की व्यवस्था से लेकर श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और अन्य व्यवस्थाओं में अपनी भूमिका निभाई। सहयोग करने वालों में निरंजन चौधरी, राधाकांत झा, गणेश झा, सत्रोहन झा, दीपक झा, कृष्ण कुमार झा, अजय झा, नवीन झा और सीताराम झा सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य सामूहिक रूप से भगवान शिव की आराधना करना और गांव में सुख-शांति, समृद्धि एवं आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस अनुष्ठान में पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। शाम तक पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा। आयोजन को लेकर गांव में उत्साह का माहौल रहा।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नितिन नबीन ने किया बीजेपी की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल को मिली अहम जिम्मेदारी

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है. नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ स्त्रीओं और युवाओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, संगठन में हुए इस फेरबदल को आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. वसुंधरा राजे समेत 13 नेता बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीजेपी की नई टीम में वसुंधरा राजे सिंधिया, तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, हिंदुस्तानी प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एम. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद्र कर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालने वाले सभी साथियों को बधाई दी. पीएम मोदी ने कहा कि इस ऊर्जावान टीम के पास जहां संगठन का भरपूर अनुभव है, वहीं जमीनी स्तर पर भी मजबूत जुड़ाव है. मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे ये साथी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ जनकल्याण के कार्यों को भी आगे बढ़ाएंगे. सभी को मेरी ढेरों शुभकामनाएं. स्मृति ईरानी समेत 8 नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी बीजेपी ने विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है. वहीं बीएल संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बने रहेंगे. शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है. 16 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया नई टीम में कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, भोला सिंह, प्रदीप वर्मा, जगदीश पटेल, संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्यक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, एम. वेंकटेशन, मनोज टिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है. पीयूष गोयल को खजाने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है. तरुण चुघ को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है. वहीं संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक बनाया गया है. मोर्चों और मीडिया टीम में भी बदलाव हेमांग जोशी को युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी को स्त्री मोर्चा और अमरपाल मौर्य को ओबीसी मोर्चा की जिम्मेदारी मिली है. बंसीलाल गुर्जर किसान मोर्चा, शिवेश कुमार राम एससी मोर्चा, मन्नालाल रावत एसटी मोर्चा और कुंवर बासित अली अल्पसंख्यक मोर्चा संभालेंगे. अमित मालवीय की जगह नई सोशल मीडिया टीम अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक और दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक बनाया गया है. प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव सोशल मीडिया सह संयोजक होंगे. नई टीम में उत्तर प्रदेश से भी कई नेताओं को जगह मिली है, जिससे चुनावी राज्य में बीजेपी की संगठनात्मक रणनीति का संकेत मिल रहा है. ये भी पढ़ें: विशाखापत्तनम में जूनियर डॉक्टरों की 8 दिन से हड़ताल, जानिए क्या हैं उनकी 3 प्रमुख मांगें The post नितिन नबीन ने किया बीजेपी की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल को मिली अहम जिम्मेदारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कोलकाता से एक और ISI एजेंट गिरफ्तार, राणा रऊफ का मददगार है इमरान

ISI Network Kolkata: पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) ने सोमवार को एक और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के कथित एजेंट और राणा रऊफ के मुख्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये संदिग्ध की पहचान इमरान के रूप में हुई है. उसे कोलकाता के तपसिया इलाके के एक फ्लैट से हिरासत में लिया गया. फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनाने का स्पोर्ट्स एसटीएफ की जांच में सामने आया है कि इमरान फर्जी दस्तावेजों की मदद से राणा रऊफ के लिए हिंदुस्तानीय पासपोर्ट बनवाने में मदद कर रहा था. पुलिस को आशंका है कि यह पूरा गिरोह कोलकाता को अपना बेस बनाकर आतंकियों का ‘स्लीपर सेल’ तैयार करने की कोशिश में जुटा था. एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया है कि इस गिरोह में कई अन्य लोग भी शामिल हैं. उन सभी लोगों की एसटीएफ सरगर्मी से तलाश कर रही है. ये भी पढ़ें: बंगाल में ISI के नेटवर्क! संदिग्ध आतंकी हमीम की गर्लफ्रेंड झारखंड से गिरफ्तार नेपाल के रास्ते हिंदुस्तान में घुसपैठ और जासूसी संदिग्ध आईएसआई एजेंट राणा रऊफ को पिछले सप्ताह उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा से गिरफ्तार किया गया था. मूल रूप से पाकिस्तान के फैसलाबाद का रहने वाला रऊफ नेपाल में कई साल गुजारने के बाद वर्ष 2012 में जाली (फर्जी) कागजातों के सहारे हिंदुस्तान में घुसा था. वह हिंदुस्तानीय सेना (Indian Army) और रेलवे (Indian Railways) से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं तक पहुंचा रहा था. ये भी पढ़ें: बंगाल में हिंदुस्तान विरोधी नेटवर्क तैयार कर रही थी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई, 2 संदिग्ध गिरफ्तार SIR से पहले पासपोर्ट हासिल करने की साजिश जांच एजेंसियां इस पहलू की भी जांच कर रही हैं कि क्या राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू होने से पहले रऊफ तेजी से हिंदुस्तानीय पासपोर्ट हासिल करने की फिराक में था. फिलहाल एसटीएफ इमरान को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि इस पूरे जासूसी नेटवर्क की हर कड़ी का पर्दाफाश किया जा सके. ये भी पढ़ें: बंगाल में ISI और जैश-ए-मोहम्मद के राज खोलेगी अर्पिता प्रशासन! हमीम ने सौंपा था हनीट्रैप का जिम्मा The post कोलकाता से एक और ISI एजेंट गिरफ्तार, राणा रऊफ का मददगार है इमरान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

3 वेरिएंट, 55kmpl तक माइलेज… ₹80 हजार से कम में आता है ये स्कूटर, ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए है परफेक्ट

इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में स्कूटरों की डिमांड इतनी बढ़ गई है कि बाइकों के लिए चुनौती बनती जा रही है. खासकर स्कूटर स्त्रीओं के लिए एक बढ़िया साधन है, जिसमें न गियर चेंज करने का लफड़ा होता है और न ही क्लच संभालना पड़ता है. यदि आप डेली ऑफिस आने-जाने के लिए एक शानदार स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल हो सकता है. यहां हम Hero Pleasure Plus की बात कर रहे हैं, जिसे रोजाना इस्तेमाल करने के लिए कंपनी ने डिजाइन किया है. 55 kmpl तक माइलेज और 3 अलग-अलग वेरिएंट में आने वाला यह स्कूटर आपके लिए परफेक्ट चॉइस बन सकता है. आइए इसके बारे में हम आपको बताते हैं. Hero Pleasure Plus: वेरिएंट्स और कीमत  हीरो Pleasure Plus स्कूटर कुल 3 अलग-अलग वेरिएंट्स के साथ आता है, जिसमें Pleasure+ XTEC ZX, Pleasure+ VX और Pleasure+ LX शामिल हैं. Pleasure+ XTEC ZX सबसे टॉप वेरिएंट है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 77,162 रुपये है, जबकि इसका मिड वेरिएंट Pleasure+ VX है, जिसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 72,779 रुपये है. वहीं, बेस वेरिएंट Pleasure+ LX की दिल्ली में शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 69,766 रुपये है. Hero Pleasure Plus: इंजन और परफॉर्मेंस  Pleasure Plus में 110.9cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर OHC इंजन मिलता है. यह इंजन 7250 rpm पर 8bhp की पावर और 5750 rpm पर 8.70 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसे इलेक्ट्रिक और कीक के जरिए स्टार्ट किया जा सकता है. इसके अलावा कंप्रेशन रेशियो 10:01 है. इसके अलावा 4.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा, जिससे आप लंबी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं. इसका वजन 106 kg (ZX+) / 104 kg (LX, VX) है. 155 mm ग्राउंड क्लियरेंस मिलेगा.  Hero Pleasure Plus: फीचर्स  फीचर Pleasure+ XTEC ZX Pleasure+ VX Pleasure+ LX टेलिस्कोपिक सस्पेंशन हां हां नहीं ब्लूटूथ कनेक्टिविटी हां नहीं नहीं व्हील टाइप कास्ट कास्ट शीट i3s हां हां नहीं स्पीडोमीटर डिजिटल डिजी-एनालॉग एनालॉग इनर पैनल कलर डुअल टेक्सचर्ड ब्लैक ब्लैक बैकरेस्ट हां नहीं नहीं क्रोम फेसिया और एक्सेंट्स हां हां हां LED हेडलैंप प्रोजेक्टर LED हैलोजन हैलोजन तीनों वेरिएंट्स में एक जैसे फीचर्स नहीं हैं. हरेक वेरिएंट्स के हिसाब से फीचर्स अलग-अलग हैं. आपको सबसे टॉप वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलेगी, जबकि बाकी के दोनों वेरिएंट्स में यह फीचर नहीं है. बेस वेरिएंट में i3S टेक्नोलॉजी नहीं है. ZX+ में कंपनी आर्मरेस्ट ऑफर करती है, वहीं बाकी दोनों में ये नहीं है. टॉप वाले में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप हैं, मिड और बेस में हैलोजन मिलेगा. LX में डीजी एनालॉग, VX एनालॉग और ZX+ में डिजिटल मिलता है. टेलिस्कोपिक सस्पेंशन तीनों में है. क्रोम फेसिया एंड एक्सेंट भी ऑल वेरिएंट्स में है.  ये भी पढ़ें: आपके इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपे हैं ये 5 कमाल के फीचर्स, काफी राइडर्स नहीं करते इस्तेमाल ये भी पढ़ें: एक में 165 KM रेंज, तो दुसरे में 52 लीटर बूट स्पेस… ये हैं 2 न्यू लॉन्च इलेक्ट्रिक स्कूटर, मॉडर्न फीचर्स मिलेंगे The post 3 वेरिएंट, 55kmpl तक माइलेज… ₹80 हजार से कम में आता है ये स्कूटर, ऑफिस जाने वाली स्त्रीओं के लिए है परफेक्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JPSC Student Protest: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की वार्ता, कांग्रेस ने की भरोसा रखने की अपील

रांची से नवीन शर्मा की रिपोर्ट JPSC Student Protest: झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और झारखंड प्रशासन के बीच चौथे दौर की वार्ता शुरू होने वाली है. मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में लगातार तीन दौर की बातचीत के बाद एक बार फिर प्रशासन और छात्र प्रतिनिधि से बातचीत करने के लिए तैयार हो गई है. इस बीच कांग्रेस की ओर से छात्रों से प्रशासन पर भरोसा रखने की अपील की गई है. कांग्रेस नेता ने कहा कि अतीत में गलतियां हुई हैं, लेकिन अब प्रशासन छात्रों के साथ गलत नहीं होने देगी. जाहिर है, भरोसे की बहाली का काम आसान नहीं है, क्योंकि छात्रों का आंदोलन केवल आश्वासनों से शांत होने वाला मामला नहीं रह गया है. पहले दौर में छात्रों ने रखीं अपनी प्रमुख मांगें प्रशासन और आंदोलनकारी छात्रों के बीच बातचीत की शुरुआत छात्रों की प्रमुख मांगों को लेकर हुई थी. छात्र परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे. प्रशासन की ओर से भी छात्रों की बात सुनने और समाधान निकालने का भरोसा दिया गया. हालांकि पहले दौर की बातचीत में तत्काल सभी मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी. छात्रों ने साफ किया कि केवल मौखिक आश्वासन पर्याप्त नहीं है और वे अपनी मांगों पर ठोस कार्रवाई चाहते हैं. इसी वजह से आगे की वार्ता का रास्ता खुला रखा गया. दूसरे दौर में समाधान और जांच के मुद्दों पर हुई चर्चा दूसरे दौर की बातचीत में प्रशासन की ओर से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का संकेत दिया गया. परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और भविष्य में भर्ती परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रशासन और छात्रों के बीच कुछ मुद्दों पर सहमति बनने के संकेत जरूर मिले, लेकिन सभी मांगों पर अंतिम फैसला नहीं हो सका. इसके बाद दोनों पक्षों ने बातचीत जारी रखने का निर्णय लिया. आंदोलनकारी छात्रों ने भी स्पष्ट किया कि वे वार्ता के पक्ष में हैं, लेकिन उनके लिए निष्कर्ष और कार्रवाई ज्यादा महत्वपूर्ण है. तीसरे दौर से पहले प्रतिनिधिमंडल पर फंसा था पेच तीसरे दौर की वार्ता में छात्र प्रतिनिधिमंडल को लेकर कुछ समय तक गतिरोध बना रहा. छात्रों ने पहले 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल तैयार किया था, लेकिन प्रशासन ने इसमें शामिल तीन गैर-छात्र प्रतिनिधियों पर आपत्ति जताई. इसके बाद वार्ता के लिए 10 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल तय किया गया. प्रशासन के स्तर पर सदर एसडीओ कुमार रजत और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर धनंजय कुमार ने आंदोलन स्थल पर छात्रों से बातचीत की और नए प्रतिनिधिमंडल को लेकर सहमति बनाने की कोशिश की. छात्रों के बीच भी प्रतिनिधिमंडल को लेकर मतभेद था. कुछ छात्र नेताओं ने अलग से बैठक कर प्रतिनिधियों के नाम तय किए. अंततः प्रशासन ने 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की. इसमें रवींद्र पासवान, पीयूष कुमार, राजेश प्रसाद, नीतू कुजूर, अंकित राज, कार्तिक सोरेन, शालू कुमारी, रवींद्र कुमार रवि, आनंद कुमार और अंकित कुमार शामिल रहे. चौथे दौर की वार्ता पर टिकीं सबकी निगाहें अब चौथे दौर की वार्ता में छात्रों की मांगों और प्रशासन के प्रस्तावों पर आगे की बातचीत हो रही है. कांग्रेस की ओर से भरोसा रखने की अपील करते हुए कहा गया है कि पहले गलतियां हुईं, लेकिन अब छात्रों के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा. चौथे दौर की वार्ता इसलिए अहम है क्योंकि 10 अगस्त को विधानसभा घेराव के बाद अब तक की बैठकों में संवाद तो बढ़ा है, लेकिन छात्रों को ठोस और स्पष्ट समाधान का इंतजार है. प्रशासन के सामने चुनौती केवल वार्ता करने की नहीं, बल्कि भरोसे को ठोस फैसलों में बदलने की भी है. आखिर आंदोलन में बैठे छात्रों के लिए सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस बार बातचीत का नतीजा केवल अगली बैठक की तारीख बनेगा या कोई वास्तविक समाधान सामने आएगा. बैठक में प्रशासन के मंत्री समूह के सदस्य सुदिव्य कुमार सोनू दीपिका पांडेय सिंह संजय प्रसाद यादव चमरा लिंडा इसे भी पढ़ें: JPSC Student Protest: छात्रों के बीच पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, आंदोलन को दिया समर्थन 10 सदस्यीय छात्र डेलिगेशन में कौन-कौन? रविंद्र पासवान पीयूष कुमार सिंह रविंद्र कुमार रवि कार्तिक सोरेन राजेश प्रसाद उमेश प्रसाद शशांक कुमार अंकित कुमार आनंद कुमार शालू कुमारी इसे भी पढ़ें: ‘हेमंत सोरेन बड़े भाई… निकालेंगे आभार यात्रा’, जानें CM आवास घेराव पर छात्रों ने क्या कहा? The post JPSC Student Protest: प्रशासन और छात्रों के बीच चौथे दौर की वार्ता, कांग्रेस ने की भरोसा रखने की अपील appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

JPSC-JSSC Protest: छात्रों की मांगों पर राहुल गांधी ने CM हेमंत को लिखा पत्र, कहा- छात्रों से व्यक्तिगत मुलाकात करें

आनंद मोहन की रिपोर्ट  रांची : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. 14 अगस्त को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा है कि इससे प्रशासन की ओर से छात्रों की शेष मांगों के समाधान के प्रति प्रतिबद्धता मजबूत होगी. छात्र आंदोलन को राहुल गांधी का समर्थन राहुल गांधी ने पत्र में कहा है कि शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का अधिकार हिंदुस्तानीय संविधान में लोकतंत्र के केंद्रीय स्तंभों में से एक है. कांग्रेस ने पिछले कुछ महीनों से पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश की शिक्षा व्यवस्था को आरएसएस और भाजपा ने अपने नियंत्रण में लेकर छात्रों के शोषण और दमन के औजार में बदल दिया है. ये भी पढ़ें- प्रशासन के साथ छात्रों की वार्ता चंद घंटो में, नतीजे पर सबकी निगाहें झारखंड के छात्रों की मांगें जायज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को संबोधित पत्र में राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में भी छात्र राज्य की भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने आंदोलन को शांतिपूर्ण बताते हुए छात्रों की मांगों को जायज बताया. राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें इस बात की सराहना है कि झारखंड प्रशासन ने छात्रों के साथ बातचीत शुरू की है और इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा एक समिति भी गठित की गयी है. उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा उठायी गयी कई मांगों पर सहमति भी बनी है, लेकिन इसके बावजूद आंदोलन जारी है और कुछ छात्र अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. प्रशासन से उचित कार्रवाई का आग्रह राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान के युवा देश का भविष्य हैं. ऐसे समय में उनके साथ एकजुटता और समर्थन जताना जरूरी है. उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रों की बात सुनने और उनकी शेष समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया. राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री यदि स्वयं आंदोलनकारी छात्रों के प्रतिनिधियों से मिलते हैं, तो इससे प्रशासन और छात्रों के बीच संवाद को मजबूती मिलेगी तथा लंबित मुद्दों के समाधान की दिशा में भरोसा बढ़ेगा. ये भी पढ़ें- कोकर में जमीन के नाम पर लाखों की ठगी, व्यवसायी को जान से मारने की मिली धमकी The post JPSC-JSSC Protest: छात्रों की मांगों पर राहुल गांधी ने CM हेमंत को लिखा पत्र, कहा- छात्रों से व्यक्तिगत मुलाकात करें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

उज्जैन : भीड़ की वजह से नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ , बैरिकेड पर गिरे कई श्रद्धालु ; 13 बेहोश

मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान अचानक बढ़ी भीड़ के बीच कई श्रद्धालु गिर पड़े और कुछ लोग बैरिकेड के नीचे दब गए. हादसे में 13 लोग बेहोश हो गए और कुछ के घायल होने की समाचार है. अस्पताल में भर्ती एक घायल की मां मीनू ने बताया कि घटना हरसिद्धि चौराहे के पास हुई. उनका बेटा नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था, तभी वह बैरिकेड के नीचे आ गया. मीनू के अनुसार, उस समय मौके पर किसी ने उसकी मदद नहीं की. बाद में एक व्यक्ति उसे उठाकर अस्पताल ले गया. उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि दो लोगों ने जी मिचलाने की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ये भी पढ़ें: अशोकधाम मंदिर हादसा: लखीसराय में 7 स्त्रीओं की मौत, करंट नहीं इस वजह से हुई दुर्घटना, DM-ADM ने की पुष्टि करंट की अफवाह के बाद मची भगदड़ शुरुआती जानकारी के अनुसार, सोमवार (17 अगस्त) को नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. इसी दौरान हरसिद्धि चौराहे के पास बैरिकेड में करंट आने की अफवाह फैल गई. इससे लोगों में अचानक डर फैल गया और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. भीड़ के दबाव में बैरिकेड टूट गए और कई श्रद्धालु गिरकर घायल हो गए. इसके बाद बड़ा गणेश मंदिर, नीलकंठ चौराहा और कर्कराज पार्किंग से हरसिद्धि प्रवेश द्वार तक भी अफरा-तफरी की स्थिति रही. घायलों को इलाज के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला. अधिकारियों के पहुंचने के बाद हालात पर काबू पाया गया और व्यवस्था सामान्य कराई गई. The post उज्जैन : भीड़ की वजह से नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ , बैरिकेड पर गिरे कई श्रद्धालु ; 13 बेहोश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड JPSC-JSSC Protest : JSSC सचिव के घर पर रेड, CID की टीम कर रही पूछताछ

CID Raid: JSSC CGL परीक्षा को लेकर चल रही जांच अब और तेज हो गई है. झारखंड पुलिस की अपराध अनुसंधान विभाग (CID) की टीम ने सोमवार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के कार्यालय में छापेमारी की. इस दौरान आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ की गई और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों एवं रिकॉर्ड की पड़ताल की गई. इससे पहले CID की टीम सचिव के निजी आवास पर भी छापेमारी कर चुकी है. आयोग कार्यालय में गोपनीय तरीके से हुई जांच मिली जानकारी के अनुसार, CID की टीम ने आयोग कार्यालय पहुंचकर परीक्षा से संबंधित फाइलों और दस्तावेजों को अपने कब्जे में लेकर उनकी बारीकी से जांच की. अधिकारियों की मौजूदगी में परीक्षा की पूरी प्रक्रिया से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले गए. कार्रवाई के दौरान टीम ने सचिव सुधीर गुप्ता से भी सीधे पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक, जांच अधिकारियों ने परीक्षा आयोजित कराने की प्रक्रिया, टेंडर आवंटन, प्रश्नपत्र की छपाई और सुरक्षा व्यवस्था समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सवाल-जवाब किए. परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचने और उसके बाद की प्रक्रिया से संबंधित रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में हैं. सचिव के आवास पर छापेमारी के बाद आयोग में दबिश JSSC कार्यालय में CID की यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब जांच एजेंसी इससे पहले आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता के निजी आवास पर भी छापेमारी कर चुकी है. बताया जा रहा है कि आवास से मिले दस्तावेजों और डिजिटल इनपुट की जांच के बाद आयोग कार्यालय में उपलब्ध रिकॉर्ड से उनका मिलान किया जा रहा है. जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परीक्षा प्रक्रिया के दौरान नियमों का कहीं उल्लंघन हुआ या किसी स्तर पर अनियमितता को अंजाम दिया गया. डिजिटल रिकॉर्ड और दस्तावेजों के बीच किसी तरह की विसंगति मिलने पर जांच का दायरा और बढ़ सकता है. सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की होगी स्क्रूटनी जांच का एक अहम पहलू JSSC CGL परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों से भी जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, CID सफल सभी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच कर सकती है. इसमें शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के साथ परीक्षा से संबंधित अन्य रिकॉर्ड की भी पड़ताल शामिल हो सकती है. जांच के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है या किसी तरह की फर्जीवाड़े अथवा अनियमितता के प्रमाण मिलते हैं, तो संबंधित अभ्यर्थी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. हालांकि, किसी भी अभ्यर्थी को दोषी मानने से पहले जांच में ठोस साक्ष्य सामने आना जरूरी होगा. OMR, बायोमेट्रिक और डिजिटल रिकॉर्ड भी जांच के दायरे में CID परीक्षा से जुड़े डिजिटल और भौतिक रिकॉर्ड का मिलान भी कर रही है. इसमें OMR शीट, उपस्थिति रिकॉर्ड, बायोमेट्रिक डेटा, परीक्षा केंद्रों से संबंधित दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड शामिल हो सकते हैं. सर्वर और डिजिटल सिस्टम से जुड़े लॉग की जांच के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा सकती है कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी स्तर पर अनधिकृत हस्तक्षेप तो नहीं हुआ. परीक्षा केंद्रों से भेजे गए सीलबंद दस्तावेजों के रिकॉर्ड का भी मिलान किए जाने की जानकारी है. जांच एजेंसी कथित अनियमितता के किसी भी तकनीकी या दस्तावेजी प्रमाण को नजरअंदाज नहीं करना चाहती. अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच बढ़ी कार्रवाई JSSC CGL समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर राज्य में अभ्यर्थी लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं. ऐसे में CID की कार्रवाई से अभ्यर्थियों के बीच भी हलचल बढ़ गई है. छात्रों की प्रमुख मांगों में परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और कथित गड़बड़ियों के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई शामिल रही है. अब जांच एजेंसी की कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि मामला केवल प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा तक सीमित नहीं रहने वाला है. यदि जांच में किसी अधिकारी, कर्मचारी, अभ्यर्थी या कथित बिचौलिये की संलिप्तता के पुख्ता प्रमाण मिलते हैं, तो उसके आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई हो सकती है. इसे भी पढ़ें: JSSC CGL परीक्षा रद्द कर सकती है प्रशासन या नहीं? जानें क्या कहते हैं पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल फिलहाल CID की जांच जारी है और आयोग से जुटाए जा रहे दस्तावेजों तथा डिजिटल रिकॉर्ड की पड़ताल महत्वपूर्ण मानी जा रही है. जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले निष्कर्ष ही यह तय करेंगे कि JSSC CGL परीक्षा में वास्तव में किस स्तर पर अनियमितता हुई और इसके लिए कौन जिम्मेदार है. यानी फिलहाल कागज बोल रहे हैं और अफसर सुन रहे हैं, अंतिम फैसला सबूतों को ही करना है. इसे भी पढ़ें: JPSC Student Protest: छात्रों के बीच पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कुनिका सदानंद, आंदोलन को दिया समर्थन The post झारखंड JPSC-JSSC Protest : JSSC सचिव के घर पर रेड, CID की टीम कर रही पूछताछ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत, आय से अधिक संपत्ति के मामले में हाईकोर्ट को कार्यवाही रोकने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत देते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट से फिलहाल इस मामले में आगे कार्यवाही न करने को कहा है.न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जानकारी दी है कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और ईडी को भी निर्देश दिया कि वे राहुल गांधी के खिलाफ मामले के संबंध में इलाहाबाद हाई कोर्ट में कोई रिपोर्ट फाइल न करें. राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जिसमें सीबीआई और ईडी को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया गया था. The post सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को मिली राहत, आय से अधिक संपत्ति के मामले में हाईकोर्ट को कार्यवाही रोकने का आदेश appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top