Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पंचायत सरकार भवन बनाने के विरोध की खबर पर पहुंचे सदर एसडीओ पर हमला, एक गिरफ्तार

बेगूसराय. पंचायत प्रशासन भवन बनाने का विरोध होने की सूचना पर पहुंचे सदर एसडीओ राजीव कुमार पर जानलेवा हमला हो गया. उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. साथ ही उनका मोबाइल भी छीनने का प्रयास किया गया. मामला सदर प्रखंड की लडू आरा पंचायत का है. मामले में सदर बीडीओ रवि शंकर कुमार ने सिंघौल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें लरुआरा पंचायत निवासी रहूल अमीन के 35 वर्षीय पुत्र मो. आरीफ को नामजद अभियुक्त बनाया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो. आरीफ को पकड़कर न्यायिक हिरासत के माध्यम से जेल भेज दिया. दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में कहा है कि पंचायत प्रशासन भवन निर्माण के विरोध के समाधान के लिए पहले एसपी व सदर एसडीओ के आदेश पर दंडाधिकारी की नियुक्ति की गयी थी ताकि तय अवधि में निर्माण कार्य पूरा हो सके, लेकिन कुछ अवांछित ग्रामीणों के विरोध करने पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था. प्रशासनी मोबाइल छीनने का प्रयास, सदर बीडीओ ने सिंघौल थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी इसी बात को लेकर लरुआरा पंचायत के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ सदर एसडीओ राजीव कुमार व बीडीओ रविशंकर कुमार की अगुवाई में पंचायत प्रशासन भवन के निर्माण को लेकर उत्पन्न व्यवधान से निपटने के लिए जावेद अख्तर के लरुआरा स्थित डेरा पर बैठक बुलाई गयी. मीटिंग में फैसला हो गया था कि प्रशासन के द्वारा निर्धारित स्थल पर ही पंचायत प्रशासन भवन का निर्माण होगा, लेकिन इसी दौरान कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा प्रशासनी कार्य में बाधा डालते हुए संवेदक को कार्य करने से रोका गया व हंगामा करने लगा. सदर एसडीओ के द्वारा हो हंगामा कर रहे उन लोगों को जब समझाने का प्रयास किया गया तो उनमें से एक रूहूल अमीन का पुत्र मो. आरिफ के द्वारा एसडीओ के साथ अभद्रता करते हुए पहले तो अमर्यादित और अभद्र व्यवहार किया गया. उसके बाद प्रशासनी कार्य में बाधा डालते हुए उनके प्रशासनी मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया गया. सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से मो. आरीफ को पकड़कर सिंघौल थाने की पुलिस को सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. साथ ही आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पंचायत प्रशासन भवन बनाने के विरोध की समाचार पर पहुंचे सदर एसडीओ पर हमला, एक गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

छापेमारी करने गयी बिजली विभाग की टीम से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

नासरीगंज. नगर के वार्ड चार में विद्युत चोरी के विरुद्ध छापेमारी करने गयी विभाग के अधिकारियों व कर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में विद्युत विभाग के जेइ पंकज कुमार शर्मा ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने व प्रशासनी कार्य मे बाधा पहुंचाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने कहा है कि 21 अप्रैल को लगभग 12 बजे शीर्ष कंपनी के आदेशानुसार बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी दल का गठन किया गया. इसमें मेरे अतिरिक्त राजमुनि कुमारी सहायक विद्युत अभियंता एसटीएफ डेहरी, नंदजी पंडित, रफीक इकबाल, मोतीलाल प्रसाद, रवींद्र कुमार सिंह, तबरेज आलम आदि शामिल थे. जब वार्ड नंबर चार में उपभोक्ता सोनू खान के दरवाजे पर पहुंचा, तो उनके द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया. और न ही मीटर दिखाया गया. इसके बाद बिजली पोल से काट दी गयी. इसके बाद पुनः मो मेराजुल हक के घर पर जांच टीम गयी, तो इन्होंने भी दरवाजा नहीं खोला और न हीं मीटर जांच करने दिया गया. इसके बाद इनका भी लाइन काट दिया गया. इसके बाद तुरंत उधर से राजा खान व सोनू खान गाली देते हुए आए और अपने साथ अगल-बगल के लोगों को बुलाकर पूरी टीम के साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे. इनके साथ में मेराजुल हक भी मारपीट में शामिल हो गये. इसके उपरांत इनलोगों ने मेरा प्रशासनी मोबाइल छीन लिया और उसमें जो भी वीडियो बनाये थे, उसको डिलीट कर दिया. राजमुन्नी कुमारी का भी मोबाइल छीन लिया. औरत होते हुए भी उनके साथ हाथापाइ व धक्का-मुक्की की गयी. इसके बाद हमको बचाने आए मानव बल सोनू कुमार के साथ मारपीट किया और उसका भी मोबाइल छीन लिया. इसके बाद राजा खान व सोनू खान तथा मेराजुल हक के उकसाने पर ढोढा मुकेरी के द्वारा मेरे गर्दन को दबाकर मारने की कोशिश की गयी. क्योंकि यह तीनों आदमी बार-बार मारने के लिए कह रहे थे. किसी प्रकार जान बचाकर हम लोग थाने की तरह भागे व एक मानव बल सोनू कुमार के द्वारा थाने पर भी फोन किया गया. बाद में हम लोगों का मोबाइल लौटाया गया. इसमें का सारा घटना का वीडियो डिलीट कर दिया व डायरी में लिखे हुए सारे पन्ने को फाड़ दिया गया. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि विद्युत जेइ के द्वारा चार लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट व प्रशासनी कार्य मे बाधा डालने का नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. बहुत जल्द दोषियों को गिरफ्तार किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post छापेमारी करने गयी बिजली विभाग की टीम से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Chhapra News : छात्रों की उपस्थिति और प्रयोगात्मक कक्षाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत : डीपीओ

मशरक. गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अजीत अमर हरिजन ने मशरक प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने मशरक मुख्यालय स्थित राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और तरैया के मैकडोनाल्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्रों की कम उपस्थिति पर असंतोष जताया और इसे विभागीय मानकों के अनुरूप नहीं बताया. मशरक में प्राचार्य मुकेश कुमार एवं तरैया में प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार सिंह को निर्देश देते हुए डीपीओ ने कहा कि शिक्षकों का रोस्टर बनाकर उन्हें पोषक क्षेत्रों में अभिभावकों से संपर्क कर छात्रों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित किया जाए. साथ ही सभी शिक्षकों को निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहकर ई-शिक्षा कोष पर उपस्थिति दर्ज करने का भी निर्देश दिया गया. डीपीओ ने उपस्थित शिक्षकों के साथ चर्चा कर विद्यालय में शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए. उन्होंने प्रयोगशाला और पुस्तकालय का गहन निरीक्षण किया तथा विषय शिक्षकों से प्रायोगिक गतिविधियों को नियमित करने पर बल दिया. प्रयोगशाला को समृद्ध बनाने के लिए आवश्यक उपकरणों की सूची तैयार कर जल्द उपलब्ध कराने को कहा। पुस्तकालय के बेहतर उपयोग पर प्रसन्नता जतायी. निरीक्षण के दौरान डीपीओ के साथ सहायक अवनीश कुमार सिंह राहुल भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय भवन, उपकरण, नामांकन आदि से संबंधित जानकारी एकत्र की। डीपीओ के इस औचक निरीक्षण से दोनों प्रखंडों के अन्य विद्यालयों में दोपहर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Chhapra News : छात्रों की उपस्थिति और प्रयोगात्मक कक्षाओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत : डीपीओ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शिविर सह मानव एकता दिवस में 156 लोगों ने किया रक्तदान

बेगूसराय. संत निरंकारी मिशन द्वारा जिला स्तरीय रक्तदान शिविर सह मानव एकता दिवस में 156 लोगों ने रक्तदान किया.मानवता के मसीहा बाबा गुरुवचन सिंह जी की पवन स्मृति में जिला स्तरीय रक्तदान शिविर का आयोजन संपूर्ण निरंकारी जगत द्वारा देश एवं दूर देशों में रक्तदान शिविरों के आयोजन से मानव एकता दिवस के रूप मे मनाया गया. प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव कल्याणार्थ हेतु संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा हिंदुस्तान वर्ष में स्थापित निरंकारी मिशन की लगभग सभी ब्रांचों सहित देश की राजधानी दिल्ली में रक्तदान शिविर जैसे महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें सभी रक्तदाता स्वेच्छा पूर्वक सम्मिलित होकर पूरे जोश एवं उत्साह से रक्तदान किया. यह कार्यक्रम बेगूसराय में संत निरंकारी सत्संग भवन शाहपुर में भी किया गया. सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन जिसका उदघाटन डॉ अशोक कुमार सिविल सर्जन सदर अस्पताल बेगूसराय ने किया.युग प्रवर्तक बाबा गुरुवचन सिंह जी ने सत्य के बोध द्वारा मानव जीवन को सभी प्रकार के भ्रमों से मुक्त करवाया साथ ही समाज उत्थान हेतु अनेक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया. जिनमें सदा शादियां, नशा मुक्ति एवं युवाओं को स्पोर्ट्सो के प्रति प्रेरित किया. समाज में व्याप्त कुरीतियों के उस दौर के उपरांत बाबा हरदेव सिंह जी के प्रेरक संदेश रक्त नाड़ियां में बहे, न की नालियों में द्वारा सभी श्रद्धालुओं को एक नई सकारात्मक दिशा मिली. संत निरंकारी मिशन के मीडिया सहायक रमेश भगत ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह महाअभियान बेगूसराय के सभी 6 ब्रांचों को मिलाकर आयोजित किया गया. रक्तदान शिविर में रक्तदान से पूर्व की जाने वाली जांच एवं स्वच्छता की ओर विशेष रूप से ध्यान दिया गया.साथ ही रक्तदाताओं हेतु जलपान की समुचित प्रबंध व्यवस्था भी की गई | रक्तदान शिविरों में रक्त संग्रहित करने हेतु दिनकर ब्लड बैंक सदर अस्पताल बेगूसराय एवं रोटरी क्लब बेगूसराय के योग्य एवं प्रशिक्षित टीम द्वारा किया गया. भागलपुर की मुखी बहन छाया जी मानव एकता दिवस के अवसर पर सत्संग संत महात्माओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निश्चित रूप मे लोक कल्याण हेतु चलाया जा रहा यह महाअभियान निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की सेवा प्रदत्त सिखलाइओ को दर्शाते हुए एकत्व एवं मानवता का दिव्य संदेश प्रेषित कर रहा है. जिससे निरंकारी जगत का हर प्राणी प्रेरणा प्राप्त कर अपने जीवन को कृतार्थ कर रहा है. इस अवसर पर बेगूसराय के मुखी पूज्य दशरथ प्रसाद गुप्ता, प्रमोद पोद्दार, डॉ उमेश , राजेंद्र महतो एवं उत्तर प्रदेश के गायक हरि भजन ने संगत में अपने भजन द्वारा संगत को सुंदर बना दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शिविर सह मानव एकता दिवस में 156 लोगों ने किया रक्तदान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news : रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, रेल पुलिस ने शुरू की जांच

मधुपुर . गिरिडीह- मधुपुर रेलखंड पर सुगापहाड़ी व जगदीशपुर के बीच गुरुवार को 36 वर्षीय अज्ञात स्त्री का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक से बरामद किया गया. बताया जाता है कि स्त्री के शरीर पर कपड़े नहीं थे. घटना के जानकारी पर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गये. घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह- तरह की चर्चा है. ग्रामीण संभावना व्यक्त कर रहे है कि स्त्री का दुष्कर्म कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है या ससुराल वालों ने हत्या कर रेलवे लाइन पर फेंक कर आत्महत्या का रूप दिया है. स्त्री आत्महत्या करती तो उसके शरीर पर कपड़े जरूर होते. स्त्री का नंग-धड़ंग लाश मिलना जांच का विषय बन गया है. बताया जाता है कि सुबह 4:15 बजे मधुपुर गिरिडीह ट्रेन के ऑन ड्यूटी लोको पायलट ने सुग्गापहाड़ी और जगदीशपुर के बीच रेलवे पोल किमी संख्या 08/ 08 पर क्षत विक्षत शव होने की सूचना आसनसोल रेलवे कंट्रोल को दी. सूचना पर आरपीएफ मधुपुर के एसआइ एसएस कुमार ने बुढ़ैई थाना को सूचित किया. बुढ़ैई थाना पुलिस जब वहां पहुंची तो रेलवे ट्रैक पर अज्ञात स्त्री का नग्न शव मिला. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया. अज्ञात स्त्री की पहचान के लिए पुलिस आसपास के ग्रामीणों से संपर्क कर रही है. पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला हत्या , दुष्कर्म का है या आत्महत्या है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : रेलवे ट्रैक पर मिला स्त्री का क्षत-विक्षत शव, रेल पुलिस ने शुरू की जांच appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

deoghar news : शादी से एक दिन पहले दुल्हा और उसकी रिश्तेदार की सड़क हादसे में मौत

वरीय संवाददाता, देवघर : शादी की खुशियों से सजे घर में एक पल में मातम पसर गया, जब दूल्हा बनने जा रहा युवक और उसकी रिश्तेदार एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गये. बुधवार की रात मधुपुर-गिरिडीह मार्ग पर बुढ़ैई थाना क्षेत्र के भिरखीबाद मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों को देर रात करीब 12 बजे देवघर सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में दोनों की मौत हो गयी. मृतकों में सीमावर्ती गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बालपहाड़ी गांव निवासी गुड़ी टुडू (20 वर्ष) व उसकी बहन के देवर मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी हेमलाल मुर्मू (22 वर्ष) शामिल हैं. सबसे दुखद बात यह रही कि हेमलाल की शादी अगले ही दिन यानी 25 अप्रैल को तय थी. शादी का उत्सव एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया, जिससे दोनों परिवारों में गम का माहौल है. सदर अस्पताल के डॉक्टर की सूचना पर बैद्यनाथधाम ओपी प्रभारी एएसआइ राजकुमार टुडू ने दोनों मृतकों के शव का पंचनामा कर गुरुवार दोपहर में पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए दोनों के शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतक हेमलाल की मां सीमाती टुडू ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि उसका बेटा बालपहाड़ी गांव शादी में शामिल होने गया था. वहीं से बहू की बहन गुड़ी को लेकर वह बाइक से बुधवार रात को घर लालपुर गांव लौट रहा था. उसी क्रम में बुधवार रात करीब 8:30 बजे भिरखीबाद मोड़ के समीप एक होटल के पास पहुंचा ही था कि विपरीत दिशा से आ रही कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए इनकी बाइक में धक्का मार दिया. घटना में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल व अचेत हो गये. घटना की सूचना पाकर वे सभी घटनास्थल पहुंचे, जहां दोनों को गंभीर स्थिति में देखकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जांच के बाद डॉक्टर ने गुड्डी को मृत घोषित कर दिया. वहीं उसके पुत्र हेमलाल को वार्ड में भरर्ती कर इलाज किया जा रहा था. उसी क्रम में उसकी मौत हो गयी. कल थी हेमलाल की शादी, आज होता मड़वा पुत्र के शव के पास उसकी मां यह कहकर रो रही थी कि 25 अप्रैल को हेमलाल की शादी होनी थी. आज मड़वा होता. शादी में ही शामिल कराने के लिए वह बहू की बहन गुड्डी को साथ लेकर घर आ रहा था. उसी दौरान कार ने भिरखीबाद मोड़ के पास इनलोगों की बाइक में धक्का मार दिया. घटना के बाद परिवार की खुशी गम में बदल गया. हाइलाइट्स मधुपुर-गिरिडीह मार्ग पर बुढ़ैई थाना क्षेत्र के भिरखीबाद मोड़ के समीप हुआ था हादसा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ा डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post deoghar news : शादी से एक दिन पहले दुल्हा और उसकी रिश्तेदार की सड़क हादसे में मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela News : पंचायती राज दिवस पर पानी बचाने की शपथ दिलायी गयी

खरसावां. खरसावां प्रखंड सभागार में गुरुवार को पंचायती राज दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख मनेंद्र जामुदा व बीडीओ प्रधान माझी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रमुख मनेंद्र जामुदा ने कहा कि राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस की शुरुआत 24 अप्रैल 1993 को हुई थी. इसके जरिए पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा दिया गया. पूरे देश में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को अपनाया गया. कहा कि गांवों के बिना देश का विकास संभव नहीं है. समावेशी व सतत विकास के लिए पंचायती राज व्यवस्था महत्वपूर्ण है. पंचायती राज के माध्यम से नए हिंदुस्तान का निर्माण करना है. बीडीओ प्रधान माझी ने पंचायती राज व्यवस्था लागू होने से लेकर इसके मुख्य उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी. कहा कि सशक्त पंचायतों से ही विकसित राष्ट्र के निर्माण का सपना पूरा हो सकता है. प्रखंड के 13 पंचायतों में चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी. जन भागीदारी व जनजागरूकता पर भी जोर दिया. इस दौरान सभी लोगों को पानी बचाने की शपथ दिलायी गयी. पंचायतों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया. स्वच्छता बनाये रखने की भी शपथ दिलायी गयी. मौके पर अश्विनी सरदार, खरसावां प्रखंड कार्यालय के कर्मी, जल सहिया आदि उपस्थित थे. इस दौरान बिहार के मधुबनी से राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव टेलीकास्ट किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela News : पंचायती राज दिवस पर पानी बचाने की शपथ दिलायी गयी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Seraikela News : फलों का राजा आम बाजार में दाख़िल, कीमत ₹120 किलो

खरसावां. फलों के राजा आम ने बाजार में दस्तक दे दी है. गर्मी बढ़ने के साथ सरायकेला-खरसावां के हाट बाजारों में आम की मिठास घुलने लगी है. बाजार में आम के भाव 120 से 140 रुपये प्रति किलो है. अधिक कीमत सुनकर फिलहाल लोग खरीदने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. इसके बावजूद भी कुछ लोग आम की खरीदारी कर रहे हैं. हालांकि, आम के दीवाने और खाने के शौकीनों के लिए कीमत मायने नहीं रख रही है, उन्हें तो बस आम के आने का इंतजार रहता है. इसलिए आम के शौकीनों ने खरीदी शुरू कर दी है. दाम अधिक होने के कारण लोग कम मात्रा में आम की खरीदारी कर रहे हैं. बाजार में रत्नागिरी का हापुस, दक्षिण हिंदुस्तान का बैगनपल्ली, गुलाब खास, रसालू और ललमुनिया की आवक शुरू हो गयी है. रत्नागिरी का हापुस सबसे महंगा, बैगनपल्ली सबसे किफायती हापुस आम सबसे महंगे दाम पर बिक रहा है. रत्नागिरी से आने वाला यह आम छह पीस का पैक 600 रुपये में मिल रहा है. सुनहरे पीले रंग और शानदार पैकेजिंग के कारण यह आम अब भी सिर्फ खास ग्राहकों की पसंद बना हुआ है. बैगनपल्ली और रसालू आम कीमत में किफायती हैं, इसलिए इनकी मांग अधिक है. इनकी कीमत 120 से 140 रुपये प्रति किलो है. गुलाब खास और ललमुनिया जैसे आम स्वादिष्ट तो हैं, पर कीमत अधिक होने के कारण इनकी बिक्री थोड़ी कम है. गुलाब खास की कीमत प्रति किलो 150-200 रुपये व ललमुनिया आम की कीमत 220 से 240 रुपये प्रति किलो है. इस साल बाजार में समय से पहले पहुंचा आम इस साल बाजार में समय से पहले आम पहुंचा है. आम के दाम अधिक होने के संबंध में दुकानदारों ने बताया कि धीरे-धीरे आवक बढ़ने के साथ ही दाम कम होंगे. फिलहाल आम के दाम अधिक होने के कारण आम आदमी की पहुंच से दूर जरूर हैं, लेकिन आवक बढ़ने के साथ ही कीमत भी घटेगी और खरीदारी बढ़ने लगेगी. आम व्यापारी जहांगीर आलम के अनुसार , इस बार बिहार, बंगाल और यूपी में फसल बेहतर है. अगर मौसम ने साथ दिया, तो लोगों को भरपूर आम खाने को मिलेंगे. मई के पहले सप्ताह में आम की दो नयी किस्में बाजार में आयेंगी आम व्यापारी जहांगीर आलम के अनुसार, मई के पहले सप्ताह से बाजार में दो और किस्में मद्रासी लंगड़ा और पलकुलमैन आनेवाली हैं. इनके आने से आम की कीमतों में गिरावट आयेगी. 15 मई के बाद भागलपुर का जरदालू, बंबइया, ओडिशा का लंगड़ा और बंगाल का हेमसागर बाजार में आयेंगे. जून के पहले सप्ताह से बिहार का लोकप्रिय लंगड़ा आम भी बाजार में दस्तक देगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Seraikela News : फलों का राजा आम बाजार में दाख़िल, कीमत ₹120 किलो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

bhagalpur news. लोन देने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह रेडियोएक्टिव मैटेरियल डील करने वाले गैंग में करता था निवेश, चार गिरफ्तार

तीन दिन पूर्व भागलपुर पुलिस ने बूढ़ानाथ मोहल्ले से लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीण क्षेत्र की स्त्रीओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था. उक्त मामले में भागलपुर की साइबर थाना पुलिस की ओर से की जा रही जांच और कार्रवाई में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. मामले में पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह से भी पैसों की ठगी करने वाले इस गैंग का खुलासा किया है. मामले में पुलिस भागलपुर सहित खरीक और मुंगेर के रहने वाले कुल चार लोगों की गिरफ्तारी की है. गिरफ्तार आरोपितों ने खुलासा किया है कि उनके द्वारा डीआरडीओ और वित्त मंत्रालय के बनाये गये फर्जी दस्तावेज के जरिये लोगों को रेडियोएक्टिव मैटेरियल का व्यापार करने की बात कहते थे. उनकी कंपनी में निवेश करने पर 10 गुणा ज्यादा रिटर्न आने की बात कह कर लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे. साइबर थानाध्यक्ष डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव ने इस बात की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. उन्होंने बताया है कि गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों से लोगों से लिये गये पैसों की बरामदगी को लेकर पूछताछ की गयी. आरोपितों ने बताया कि इशाकचक थाना क्षेत्र के इस्लामनगर नया टोला निवासी मो जमशेद अंसारी नामक व्यक्ति के जरिये उन लोगों ने रेडियोएक्टिव मैटेरियल का व्यापार करने वाली कंपनी में निवेश करने की बात कही. जिस पर पुलिस ने मो जमशेद अंसारी को हिरासत में लिया. उसके द्वारा की गयी पूछताछ के दौरान उसने अपने गैंग में शामिल तीन अन्य लोगों का नाम-पता बताया. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किये गये लोगों में विवि थाना क्षेत्र के साहेबगंज का रहने वाला आशीष कुमार, खरीक जिला के खैरपुर का रहने वाला नीरज हिंदुस्तानी और मुंगेर जिला के जमालपुर स्थित बड़ी दरियापुर का रहने वाला सिंघेश्वर मंडल शामिल था. उन लोगों के पास से पुलिस ने वित्त मंत्रालय का लोगाे लगा एक पम्प्लेट और डीआरडीओ संबंधित रेडियोएक्टिव सामान का व्यापार करने के संबंध में कुछ फर्जी दस्तावेज बरामद किया गया. उन लोगों के पास से पुलिस कुल 7 मोबाइलों को जब्त किया है. एसएसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम में साइबर थाना के इंस्पेक्टर राकेश कुमार, इंस्पेक्टर आलोक कुमार, एसआइ राममोहन कुमार, एसआइ विनोद कुमार, ट्रेनी एसआइ रामकृष्ण, प्रियरंजन, मो हनीफ, पुष्पराज, सिपाही संजीत कुमार, निकेश कुमार, कमलेश कुमार, दीपक कुामर, मो आसिफ, बिपिन सिंह, चालक सिपाही रवि कुमार और ओमप्रकाश साह शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post bhagalpur news. लोन देने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह रेडियोएक्टिव मैटेरियल डील करने वाले गैंग में करता था निवेश, चार गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल

किशनगंज. शहर के बिहार बस स्टैंड के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति को जोरदार ठोकर मार दी. ठोकर से बुजुर्ग व्यक्ति बलदेव दास बुरी तरह से घायल हो गया. बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरा जिससे बाइक सवार विजय ठाकुर भी बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग व्यक्ति और बाइक सवार युवक को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. डॉक्टर द्वारा बुजुर्ग व्यक्ति का उचित इलाज करते हुए स्थिति को नाजुक देख हायर सेंटर अस्पताल रेफर कर दिया. बाइक सवारी युवक का सदर अस्पताल में इलाज जारी है डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top