Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : गांवों में भाकपा-माले ने मनाया 56वां स्थापना दिवस

कुर्था. माले के 56वां स्थापना दिवस प्रखंड क्षेत्र के इब्राहिमपुर, हेलारपुर, चिरारीबिगहा, सेवाविगहा गांव में मनाया गया. पार्टी का झंडाेत्तोलन कर शहीद वेदी पर फूल-माला चढ़ाकर तथा शहीदों की याद में एक मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. पार्टी का स्थापना दिवस के मौके पर साथियों को संबोधित करते हुए प्रखंड सचिव अवधेश यादव ने कहा कि पार्टी की स्थापना 22 अप्रैल 1969 ई को लेनिन के जन्मदिन पर हुआ था जो कि लेनिन का जन्म उत्सव का 155वीं सालगिरह भी मनाया गया. पार्टी केंद्रीय कमेटी का आह्वान पत्र पढ़ा गया, आह्वान पत्र में कहा गया है कि पार्टी स्थापना दिवस 30 अप्रैल तक गांव के हरेक ब्रांच में मनाया जाये और पार्टी और लेनिन तथा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर का बताये रास्ते पर चलते हुए संविधान के बारे में बताया जाये. आगे उन्होंने कहा कि चारु मजूमदार के नेतृत्व में पार्टी के स्थापना हुआ था. उन्होंने अपने खून-पसीना से सींच कर पार्टी को खड़ा किया है और बाबा साहब का बनाया हुआ संविधान को भाजपा प्रशासन खत्म करना चाहती है. स्मार्ट मीटर तथा घरेलू गैस से लोग त्रस्त हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : गांवों में भाकपा-माले ने मनाया 56वां स्थापना दिवस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : 35 लोगों को लौटाया गया मोबाइल

अरवल. पुलिस प्रशासन द्वारा जिले में चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत 35 लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल सुपुर्द किया गया. एसपी इमामुल हक मैगनु के द्वारा कार्यालय कक्ष में गुरुवार को जिला के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल फोन सुपुर्द किया गया. इस संबंध में एसपी ने बताया कि इसके पूर्व में भी जिला के पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत 181 लोगों को मोबाइल फोन सुपुर्द किया जा चुका है. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि स्वामित्व का सत्यापन कर मोबाइल फोन लौटी गयी है, इससे उनके चेहरे पर खोया हुआ मुस्कान लौट गयी है. उन्होंने अपील किया है कि मोबाइल खो जाने पर पुलिस द्वारा जारी ऐप पर अपना खुद से कम्प्लेन दर्ज कर उसकी प्राप्ति रसीद अपने निकटतम थाने में जमा कर दें, ताकि आपका फोन पुलिस प्रशासन द्वारा खोज कर आपको सुपुर्द किया जा सके. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : 35 लोगों को लौटाया गया मोबाइल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jehanabad : अगलगी की घटनाओं में 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

हुलासगंज . कोकरसा और बिशनपुर गांव के बधार में रविवार को दोपहर भीषण लगने से भारी तबाही मच गई. किसानों के अनुसार करीब 50 बीघा में लगी गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गयी. स्थानीय ग्रामीणों और कोकरसा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार ने बताया कि इससे एक दिन पहले भी बिजली के शॉर्टसर्किट की वजह से लगभग 25 बीघा गेहूं जल गया था. लगातार दो दिनों में हुई इस भारी क्षति से क्षेत्र के किसान गहरे सदमे में हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने का कारण पास के पश्चिम लोदीपुर गांव के बधार में गेहूं की कटाई के बाद खूंटी जलाना बताया जा रहा है. तेज हवा के कारण आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते कोकरसा व बिशनपुर के बधार तक फैल गई. आग की लपटें इतनी तेजी से फैल रही थीं कि लोग कुछ समझ ही नहीं पाए तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची. ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन हवा की तीव्रता के कारण आग और अधिक फैलती चली गयी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jehanabad : अगलगी की घटनाओं में 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. चारा लाने गये किशोर की नदी में डूबने से मौत

राघोपुर. रूस्तमपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर पंचायत के केवला घाट पर बीते बुधवार को गंगा नदी में डूबे किशोर का शव एसडीआरएफ टीम ने ग्यासपुर घाट किनारे से बरामद कर लिया है. इसकी जानकारी मिलते ही रूस्तमपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है. मृतक बहरामपुर पंचायत के मदहा गांव निवासी विजय राय के 15 वर्षीय पुत्र टुन्नू कुमार बताया गया. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. घटना के संबंध में बताया गया कि बीते बुधवार की सुबह टुन्नू कुमार केवला घाट बालू के टीले पर पशु चारा काटने गया था. इसी दौरान शराब भट्टी ध्वस्त करने गई पुलिस को देखते ही किशोर भगाने के क्रम में गंगा नदी में डूब गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग जुट गये. घटना की जानकारी पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को दी. मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव की काफी खोजबीन की, लेकिन बुधवार की शाम तक शव नहीं मिला. गुरुवार की सुबह एसडीआरएफ टीम ने शव की खोजबीन के लिए नदी में किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया. खोजबीन के दौरान गयासपुर घाट किनारे से किशोर का शव बरामद किया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर गांव चले गए. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते बुधवार को गंगा नदी में डूबे किशोर का शव गुरुवार को एसडीआरएफ टीम ने बरामद किया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतक के पिता विजय राय के आवेदन पर यूडी केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. चारा लाने गये किशोर की नदी में डूबने से मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी, देखें 27 अप्रैल से 03 मई का साप्ताहिक राशिफल

Pisces Weekly Horoscope 27 April to 3 May 2025: अप्रैल माह का आखिरी सप्ताह और मई का शुरूआत कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं “दैवज्ञ” ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल. मीन साप्ताहिक राशिफल अप्रैल 2025 मीन:यह सप्ताह भावुकता की जगह व्यावहारिकता अपनाने की आवश्यकता होगी. करियर/बिजनेस: कला, शिक्षा या सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा. रिलेशनशिप: पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी. हेल्थ: पेट या एलर्जी की समस्या हो सकती है. खानपान नियंत्रित रखें. शुभ डेट: 27,29,01शुभ कलर-गुलाबी, पीला , लालशुभ दिन-सोमवार, मंगलवार, गुरुवार सावधानी: भावनाओं में बहकर निर्णय न लें.उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और जरूरतमंदों को मिठाई बांटे. The post मीन राशि वालों के दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी, देखें 27 अप्रैल से 03 मई का साप्ताहिक राशिफल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Weather Forecast: उष्ण लहर की चपेट में उत्तर से लेकर मध्य और पूर्वी भारत, दो दिन IMD का हीट वेव का अलर्ट

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है. दिल्ली, यूपी राजस्थान से लेकर बिहार, झारखंड, एमपी, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. मौसम विभाग के अनुसार मध्य, उत्तर-पश्चिम, पूर्वी हिंदुस्तान और उत्तर हिंदुस्तान के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भीषण उष्ण लहर की संभावना है. मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक चिलचिलाती गर्मी से लोग दो चार होंगे. एक नजर डालते हैं आज देश भर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज. कई राज्यों में अधिकतम तापमान में इजाफा मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिनों में कई राज्यों का अधिकतम तापमान बढ़ेगा. उत्तर,पूर्वी और मध्य हिंदुस्तान में तापमान में दो से चार डिग्री का इजाफा हो सकता है. हीट वेव का भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में… पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है. अगले 3 दिनों में उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. पूर्वी और मध्य हिंदुस्तान में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई है. अगले दो दिन हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड प्रशासन ने भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. ओडिशा के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है. इन राज्यों में हीट वेव का दौर पश्चिमी मध्य प्रदेश 24 से 30 अप्रैल राजस्थान 25 से 30 अप्रैल पूर्वी मध्य प्रदेश 24 से 27 अप्रैल उत्तर प्रदेश में 24 से 26 अप्रैल विदर्भ, बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में 25 से 29 अप्रैल पंजाब, हरियाणा दिल्ली में 24 और 25 अप्रैल को हीट वेव का दौर दिख सकता है. दिल्ली में अगले दो दिनों तक हीट वेव अलर्ट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है. बीते दिन यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो मौसम के औसत से 3.5 डिग्री अधिक है. आईएमडी के मुताबिक न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी का अनुमान है दिल्ली का तापमान आने वाले दो दिनों में और बढ़ेगा. शुक्रवार और शनिवार को हीट वेव का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. ओडिशा में भीषण गर्मी के साथ हीट वेव की चेतावनी (Heat Wave Alert) हिंदुस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने ओडिशा के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है. राज्य के सुंदरगढ़, संबलपुर, सोनपुर, बौध, बोलनगीर और बरगढ़ जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि कालाहांडी, नुआपाड़ा, देवगढ़ और अंगुल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. आईएमडी ने लोगों के लिए कई जरूरी गाइडलाइन भी जारी करी है. आईएमडी का हीट वेव गाइडलाइन आईएमडी के मुताबिक, लोग लंबे समय तक धूप में न रहे, आईएमडी ने दिन के 11 बजे से दोपहर के तीन बजे के बीच बाहर जाते समय सिर को ढकने, गीले कपड़े, टोपी या छाते का उपयोग करने की सलाह दी है. IMD ने पशुओं को भी ठंडे और छायादार स्थानों पर रखने और उन्हें समय-समय पर पाने का पानी देते रहने की सलाह दी है. इसके अलावा आईएमडी ने लोगों को शराब, चाय, कॉफी समेत अधिक प्रोटीन वाले भोजन से बचने की सलाह दी है. झारखंड के कई हिस्सों में भीषण गर्मी झारखंड के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. डाल्टनगंज जिले में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इसके अलावा सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिलों के लिए 26 अप्रैल तक भीषण गर्मी का यलो अलर्ट जारी किया गया है.रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य भर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. उन्होंने कहा कि दक्षिणी क्षेत्र के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की गई है. The post Weather Forecast: उष्ण लहर की चपेट में उत्तर से लेकर मध्य और पूर्वी हिंदुस्तान, दो दिन IMD का हीट वेव का अलर्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

DSPMU के छात्रों ने रचा ऐसा ‘Guldasta’… जिसे देखकर आप खुद को रोक नहीं पाएंगे!

Webseries Guldasta: छोटे शहर के बड़े सपनों की एक नई मिसाल बनकर उभरी है ‘गुलदस्ता’ वेब सीरीज. इसे छात्रों की एक टीम ने तैयार किया है. सभी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (dspmu) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के छात्र हैं. अपनी पढ़ाई को जारी रखते हुए इस पारिवारिक वेब सीरीज का निर्देशन किया रांची के युवा फिल्ममेकर ए सत्यम पाठक ने किया है. वे कहते हैं कि सपना देखने की कोई उम्र और जगह नहीं होती, बस हौसला चाहिए. सीरीज गुलदस्ता 25 अप्रैल 2025 से हर शुक्रवार को ‘Focus Cinematics’ के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी. हालांकि ‘गुलदस्ता’ में काम करने वाले सभी कलाकार पहली बार अभिनय कर रहे हैं और किसी का भी थिएटर बैकग्राउंड नहीं है, लेकिन सभी ने मेहनत और लगन से बेहतरीन प्रदर्शन किया है. ये भी पढ़ें: ‘मेरे यार मुरारी रे’ में सजी कृष्ण-सुदामा की दोस्ती, Vidhi Deshwal का नया भजन यूट्यूब पर मचा रहा धूम मिडिल क्लास परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है गुलदस्ता बता दें कि, ‘गुलदस्ता’ एक पारिवारिक ड्रामा है, जिसकी कहानी एक आम हिंदुस्तानीय मिडिल क्लास परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. सत्यम कहते हैं कि हमें इसी राह पर आगे बढ़ते रहना है. हमेशा से सिनेमा बनाने की इच्छा थी, लेकिन रांची जैसे छोटे शहर में इतने बड़े सपने को उड़ान देना आसान नहीं था. एक दिन हमें यह प्रस्ताव मिला कि क्या हम एक वेब सीरीज बना सकते हैं. तब हम एक जीरो बजट प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे. यहीं से ‘गुलदस्ता’ की कहानी शुरू हुई. वे कहते हैं कि इस वेब सीरीज की प्रेरणा भी उन्हीं परिवारिक अनुभवों से मिली जो हर मिडिल क्लास घर में देखने को मिलते हैं. हमने अपने आसपास के माहौल से कहानी ली, और उसमें थोड़ा कल्पना का तड़का लगाया. ये भी पढ़ें: Webseries Dupahiya में बिहार के इस कलाकार ने निभाया है Deendayal का किरदार, Laapataa Ladies में भी अपनी अदाकारी ने जीत चुके हैं दर्शकों का दिल सीरीज की खासियत भावनाओं का गुलदस्ता वर्तमान समय में में जहां हर दिन नई-नई वेब सीरीज आ रही हैं, वहीं ‘गुलदस्ता’ दर्शकों को परिवार के साथ बिताए लम्हों की अहमियत याद दिलाती है. टीम के अभिषेक पांडेय का कहना है कि हम इतने व्यस्त हो गए हैं कि परिवार के साथ बैठना और हंसना भूल चुके हैं. यह सीरीज अपनों के साथ कुछ प्यारे पल बिताने का मौका देगी. पांच एपिसोड की इस सीरीज में जीवन की छोटी-छोटी बातों को बेहद सरल तरीके से दिखाया गया है, जिससे हर कोई जुड़ाव महसूस करेगा. सीरिज में अभिषेक पांडेय, निकिता बेक, तेजस राज, उत्तम कुमार व अन्य मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. ये भी पढ़ें: थिएटर से सफर की शुरुआत कर बनी टीवी स्टार, सुनिए बिहार की इस अभिनेत्री की संघर्ष भरी कहानी ..और धीरे-धीरे कैमरे से हो गई दोस्ती टीम के सभी सदस्य छात्र हैं. लेकिन, इस प्रोजेक्ट को अपनी पढ़ाई के साथ सभी ने मैनेज किया. टाइमिंग सबसे बड़ी चुनौती रही, लेकिन सभी ने शूटिंग को प्राथमिकता दी और अपने समय का बेहतरीन प्रबंधन किया. पहली बार कैमरे के सामने आने का अनुभव साझा करते हुए कलाकार अंशिका प्रिया ने कहा कि शुरुआत में डर लग रहा था, लेकिन धीरे-धीरे कैमरे से दोस्ती हो गई. वे कहती हैं कि निर्देशक 20 से ज्यादा शॉर्ट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं, इसलिए उन्हें तकनीकी रूप से ज्यादा दिक्कत नहीं हुई. उन्होंने खास ध्यान रखा कि यह प्रोजेक्ट किसी लोकल वीडियो की तरह न लगे, बल्कि एक सिनेमा जैसा अनुभव दे. ये भी पढ़ें: पंकज कश्यप ने पर्दे पर पेश की रंगभेद की कहानी, बताया चेहरे के रंग ने कई लोगों की जिंदगी खराब कर दी The post DSPMU के छात्रों ने रचा ऐसा ‘Guldasta’… जिसे देखकर आप खुद को रोक नहीं पाएंगे! appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आखिरकार घर में जीता RCB, विराट के बल्ले से धमाल के बाद हेजलवुड की कातिलाना गेंदबाजी

RCB vs RR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुरुवार को एक बेहद करीबी और रोमांचक मुकाबले में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का अपना मुकाबला जीत लिया है. इस सीजन में यह आरसीबी का पहले होम ग्राउंड पर पहली जीत है, साथ ही टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस सीजन में अपने घर में पहला अर्धशतक भी जड़ा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 205 का स्कोर बनाया, जिसमें कोहली के 70 रन और देवदत्त पडिक्कल के 50 रन थे. विराट ने 42 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 70 रन बनाए. कोहली के रन 166.67 के स्ट्राइक रेट से आए. RCB finally won at home after Virat Kohli batting performance Josh Hazlewood lethal bowling बेहतर शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाया आरआर 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआर की शुरुआत अच्छी रही. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के साथ बेहतर शुरुआत की. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की. यह साझेदारी तब टूटी, जब सूर्यवंशी 12 गेंद पर 16 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए. उसके बाद जायसवाल ने 19 गेंद पर 49 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. जायसवाल के 3 छक्के और 7 चौके की पारी का अंत जोश हेजलवुड ने किया. उन्होंने इस बल्लेबाज को रोमारियो शेफर्ड के हाथों कैच करा दिया. L, L, L, 𝙒 ❤ RCB didn’t disappoint the energized home crowd as they held their nerve in a last-over thriller, winning their first home game of the season! 🙌#IPLonJioStar 👉 #CSKvSRH | FRI, 25th APR, 6:30 PM | LIVE on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar pic.twitter.com/4VMuEhPjJs — Star Sports (@StarSportsIndia) April 24, 2025 ध्रुव जुरेल का विकेट टर्निंग प्वाइंट 72 के स्कोर पर आरआर ने अपना दूसरा विकेट छठे ओवर में गंवाया. इसके बाद टीम ने समय-समय पर अपने विकेट गंवाए. ध्रुव जुरेल से एक बार फिर उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने निराश किया और 34 गेंद पर 47 रन बनाकर 19वें ओवर में पवेलियन लौट गए. हेजलवुड ने उनको विकेट के पीछे कैच कराया, जहां मैदानी अंपायर ने नॉटआउट का फैसला दिया, लेकिन आरसीबी ने रिव्यू का फैसला किया और इस महत्वपूर्ण बल्लेबाज का विकेट हासिल कर लिया. आखिरी ओवर में आरआर को 17 रनों की जरूरत थी, लेकिन वह 11 रन पीछे रह गए. घर में आरसीबी ने दर्ज की पहली जीत आरसीबी के घर में पहली जीत के हीरो रहे जोश हेजलवुड, जिन्होंने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की और 4 बल्लेबाजों को आउट किया. उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए. दो महत्वपूर्ण विकेट क्रुणाल पांड्या के नाम रहे. उन्होंने 4 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट हासिल किए. एक-एक सफलता भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल को मिली. 206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरआर की टीम 194 रन ही बना सकी. आरसीबी ने एक और जीत दर्ज कर 12 अंक हासिल कर लिए हैं और अंक तालिका में तीसरे नंबर पर खुद को मजबूत कर लिया है. ये भी पढ़ें… RCB vs RR: रियान पराग ने छोड़ा फिल सॉल्ट का कैच तो सुनील गावस्कर ने लगाई फटकार पहलगाम आतंकी हमले का असर क्रिकेट पर, हिंदुस्तान में नहीं किया जाएगा PSL का प्रसारण The post आखिरकार घर में जीता RCB, विराट के बल्ले से धमाल के बाद हेजलवुड की कातिलाना गेंदबाजी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पराली जलाने वाले 17 किसानों का डीबीटी पंजीकरण रद्द

सासाराम नगर. पराली जलानेवाले 17 किसानों का डीबीटी पंजीकरण रद्द कर दिया गया है. कृषि विभाग ने बुधवार को जिले में पराली जलाने की वजह से हुई आग की घटनाओं में इन किसानों की संलिप्तता पायी थी. इसके बाद इनपर सख्त कार्रवाई करते हुए पंजीकरण रद्द कर दिया. इससे इन किसानों को अब प्रशासन की ओर से मिलने वाला लाभ प्राप्त नहीं होगा. इनमें कोचस प्रखंड के चितांव पंचायत के दो, करगहर प्रखंड के भोखरी पंचायत के एक, खैरा शाहमल के एक, रिवां के एक, कल्याणपुर के एक, ठोरसन के एक, दिनारा प्रखंड भुई पंचायत के दो, दिनारा के दो, चिल्हरुआ के दो, करहसी के दो और करंज पंचायत के दो किसानों का पंजीकरण रद्द किया गया है. इसके अलावा डीएम के निर्देश पर विभाग ने इन 17 किसानों के पंचायत सलाहकार और कृषि समन्वयक को भी शोकॉज किया है. अगर इनके क्षेत्र में अब भी पराली जलाने की घटनाएं हुईं, तो इनपर विभाग के निर्देश के अनुसार कार्रवाई भी करने की तैयारी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पराली जलाने वाले 17 किसानों का डीबीटी पंजीकरण रद्द appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पुण्यतिथि पर याद किये गये राष्ट्रकवि दिनकर

बेगूसराय/बीहट. राष्ट्रकवि स्व रामधारी सिंह दिनकर की 51वी पुण्यतिथि पर दिनकर भवन में आदमकद प्रतिमा पर डीएम तुषार सिंगला एवं एसपी मनीष ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन निवेदित किया. सर्वप्रथम उनके पैतृक ग्राम सिमरिया अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत सिमरिया एक में स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. साथ ही दिनकर के आवास पर उनके आदमकद प्रतिमा एवं तैलीय चित्र पर भी माल्यार्पण किया गया. इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा जीरोमाइल स्थित दिनकर जी की आदमकद प्रतिमा पर, दिनकर कला भवन एवं स्वर्ण जयंती पुस्तकालय परिसर में स्थित दिनकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. इस अवसर पर मेयर पिंकी देवी, उपमहापौर अनिता राय, उप-विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा किशन कुमार समेत अन्य उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दिनकर जी के प्रमिता पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया. डीएम ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी के कारण हिंदुस्तान में बेगूसराय जिला की अलग पहचान है. दिनकर की रचनाओं का बेगूसराय के विकास में अहम योगदान रहा है और आगे भी रहेगा. उन्होंने कहा कि साहित्य, कला एवं संस्कृति से जुड़े लोगों के लिये दिनकर प्रेरणादायक रहे है. डीएम ने युवाओं, छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर भविष्य के लिये दिनकर द्वारा लिखी गई कविताओं से प्रेरणा लेने की बात कही. दिनकर के पैतृक गांव पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी जिला पदाधिकारी व एसपी समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने दिनकर के गांव सिमरिया पंचायत भवन स्थित दिनकर जी मूर्ति पर माल्यार्पण किया एवं उनके पैतृक घर जाकर उनके स्मृतियों का अवलोकन किया.इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दिनकर के दालान का जीर्णोद्धार आगामी 23 सितंबर से पहले हो जाना चाहिए. इस मौके पर दिनकर स्मृति विकास समिति के सचिव प्रदीप कुमार, अध्यक्ष कृष्णा कुमार शर्मा,कोषाध्यक्ष रामनाथ सिंह, राजेश कुमार,लक्ष्मण देव कुमार,अमरदीप सुमन,जितेंद्र झा,दिनकर पुस्तकालय के अध्यक्ष विश्वंभर सिंह,कृष्णा मुरारी,मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार, सूरज कुमार,कपिल देव सिंह,राजेंद्र राय,जिला परिषद उपाध्यक्ष राजीव कुमार,पूर्व जिला परिषद सदस्य शंभू सिंह,सरपंच प्रतिनिधि विपिन कुमार सिंह,अश्विनी कुमार बबलू समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे. डंडारी प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह की पूण्य तिथि स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया. स्मृति दिवस के अवसर पर बुद्धिजीवियों एवं समाजसेवियों ने दिनकर जी के तैल चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. सामाजिक कार्यकर्ता मुरारी झा के नेतृत्व में तेतरी में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दिनकर जी ने अपनी कालजयी रचनाओं से आमजनों को ऊर्जावान बनाने का काम किया है. दिनकर जी एक विलक्षण निबंधकार, राष्ट्रीय कवि के साथ – साथ गद्य साहित्य के अनमोल रचनाकार थे. जिन्होंने देश में क्रांतिकारी आंदोलन को नया स्वर दिया था. इसी वजह से आजादी के बाद उन्हें राष्ट्रकवि का दर्जा प्राप्त हुआ. मौके पर रौशन झा, कन्हैया हजारी, पिंकू झा, लल्लू सिंह, शक्तिभूषण झा, कारेलाल झा, श्याम सिंह, कुमार अजीत आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post पुण्यतिथि पर याद किये गये राष्ट्रकवि दिनकर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top