Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

deoghar news : नगर आयुक्त ने आइएसबीटी में सुविधाओं का लिया जायजा

संवाददाता, देवघर : आइएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) बाघमारा से यात्री बसों का संचालन 10 अप्रैल से शुरू हो जायेगा. इसके लेकर नगर आयुक्त रोहित सिन्हा ने फव्वारा चौक स्थित पुराने बस स्टैंड के साथ नये बस स्टैंड आइएसबीटी, बाघमारा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, प्रतीक्षालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं की जांच की. साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने देवघर डीसी से अनुरोध किया है कि नये बस स्टैंड के शुरुआती दिनों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए फव्वारा चौक स्थित पुराने बस स्टैंड के साथ रंगा मोड़, बैजनाथपुर चौक और कुंडा मोड़ जैसे संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती तीनों शिफ्ट की जाये, ताकि बसों का आवागमन बिना किसी रुकावट के हो सके. उन्होंने कहा कि अब तक फव्वारा चौक स्थित पुराने बस स्टैंड से बसें संचालित होती थी, लेकिन अब सभी तरह की बसें नये आइएसबीटी से चलेंगी. इससे शहर के बीचोबीच होने वाले ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है. नगर आयुक्त ने कहा कि नया आइएसबीटी, बाघमारा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा, और शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनायेगा. हमने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, ताकि 10 अप्रैल से बसों का संचालन बिना किसी समस्या के शुरू हो सके. नये टर्मिनल के संचालन से देवघर के सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में एक बड़ा सुधार होने की उम्मीद है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post deoghar news : नगर आयुक्त ने आइएसबीटी में सुविधाओं का लिया जायजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लॉ की फाइनल इयर की छात्रा की मौत में सात ग्रामीणों पर हत्या की प्राथमिकी

: सदर थाने में मृतका के पिता के बयान पर दर्ज की गयी प्राथमिकी : पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के भिखनपुरा गली नंबर 19 में रिटायर्ड कैप्टन रामएकबाल सिंह मकान में रहने वाली लॉ की फाइनल इयर की छात्रा तुलसी कुमारी (23) की मौत मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सीतामढ़ी के बेलसंड थाना स्थित पताही निवासी मृतका के पिता इंदल मंडल के लिखित आवेदन पर दर्ज एफआइआर में गांव के सात लोगों को नामजद आरोपी किया है. इनमें वशिष्ठ साह, अजय साह, विनय साह, मनीषा शर्मा, अंशु शर्मा, जयलाल पासवान, राजेश पासवान शामिल है. पुलिस काे दिए बयान में इंदल साह ने आरोप लगाया है कि पूर्व से नामजद आरोपियों से कोर्ट में केस -मुकदमा चल रहा है. उनकी बेटी लाॅ की छात्रा थी. वह कोर्ट में केस की सुनवाई पर आती जाती थी. घटना से कुछ दिन पूर्व बेटी घर पर आयी थी. नामजद आरोपियों ने उसे वकीलायीन कहकर चिढ़ाते व प्रताड़ित करते थे. जिससे बेटी काफी परेशान रहती थी. पिता ने बताया कि उन्हें सदर थाना के माध्यम से सूचना मिली कि तुलसी मर गई है. इसके बाद वह यहां पर पहुंचे. उन्होंने अपनी बेटी की हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की है. सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि पिता के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सात ग्रामीणों ने नामजद आरोपी बनाया गया है. पुलिस छानबीन कर रही है. जानकारी हो कि, भिखनपुरा स्थित किराये की मकान में लॉ की फाइनल इयर की छात्रा तुलसी का सोमवार को फंदे से लटका शव मिला था. घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की थी. उसकी दो सहेलियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लेने के बाद एफएसएल की टीम को जांच के लिए बुलाया था. फिर, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया था. मृतका के पिता ने गांव में चल रहे जमीन विवाद में बेटी की हत्या की आशंका जाहिर की थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post लॉ की फाइनल इयर की छात्रा की मौत में सात ग्रामीणों पर हत्या की प्राथमिकी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मगरावां पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी, शाम में होगी मतगणना

परैया. प्रखंड के मगरावां पैक्स का चुनाव बुधवार को निर्धारित है. जिसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. प्रखंड निर्वाची अधिकारी सह बीडीओ आइएस ट्विंकल ने बताया कि मतदान को लेकर राजकीय कन्या मध्य विद्यालय मगरावां के पुराने व नये भवन में चार मतदान केंद्र बनाये गये हैं. मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम चार बजकर तीस मिनट तक संचालित होगी. जिसमें दो हजार से अधिक मतदाता शामिल होंगे. जिसके बाद पांच बजे संध्या से किसान भवन परैया में मतगणना की जायेगी. ज्ञात हो कि मगरावां पैक्स के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में हैं. इसमें रवींद्र यादव, बबीता किशोर व अरविंद कुमार विद्यार्थी शामिल हैं. वहीं सदस्य पद के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मगरावां पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी, शाम में होगी मतगणना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विकास शिविर लगाने को लेकर अधिकारियों को दी गयी ट्रेनिंग

नीमचक बथानी. प्रखंड कार्यालय के सभागार परिसर में सोमवार को बीडीओ सदय कुमार की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति टोलों में विकास शिविर लगाने को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. बीडीओ ने बताया कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के परिवार प्रशासन के कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर लाभ ले पाये, इसके लिए विभागीय आदेश अनुसार प्रखंड क्षेत्र के सभी टोलों में क्रमबद्ध तरीके से विकास शिविर लगाया जायेगा. जिसे लेकर अधिकारियों को जिम्मेवारी दी गयी है. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों को चिह्नित कर तिथि निर्धारित की गयी है. वहां पर जाकर अधिकारियों के द्वारा विकास शिविर लगाया जायेगा. जहां पर योजनाओं की जानकारी देते हुए वंचितों को तत्काल लाभ अधिकारियों द्वारा दिलाया जायेगा. प्रखंड क्षेत्र में 19 अप्रैल से चिह्नित पदाधिकारी व कर्मी टोला में जाकर शिविर का आयोजन करवाएंगे तथा योजनाओं को लाभ दिलाने का कार्य करेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विकास शिविर लगाने को लेकर अधिकारियों को दी गयी ट्रेनिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

विधि विधान से की गयी चैती काली की पूजा-अर्चना

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा शिकारीपाड़ा में सिंहवाहिनी देवी व चैती काली की पूजा अर्चना मंगलवार को आयोजित की गयी. श्रद्धालुओं ने भगवती सिंहवाहिनी देवी को शृंगार की सामग्री ,फूल फल आदि अर्पित कर पूजा-अर्चना में शामिल हुए. मनोकामना पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा बकरे की बलि दी गयी. बताया जाता है कि गांव के सार्वजानिक कल्याण को लेकर सेवायत काजल पंडित के पूर्वजों व ग्रामीणों द्वारा काड़ाकाटा पहाड़ स्थित गुफा से सिंहवाहिनी देवी को विधि विधान से लाया गया था. सिंहवाहिनी देवी को लाने के दौरान गांव के बाहर सखुआ पेड़ के नीचे देवी को प्रतिष्ठित किया गया था. पेड़ के नीचे शुरुआत से ही चैत माह के चयनित तिथि पर सिंहवाहिनी देवी की परंपरागत पूजा की जाती है. इसमें मुख्य रूप से देवी की शृंगार सामग्री के साथ फल-फूल व मिष्ठान्न देवी के चरणों पर अर्पित की जाती है. बकरे की बलि चढ़ायी जाती है. सिंहवाहिनी देवी व चैती काली पूजा को संपन्न कराने में सेवायत विमला देवी, काजल पंडित,संतोष भंडारी, जर्मन राय, काबुल साहा , अभिषेक सिंह, अजित पाल आदि मुख्य भूमिका में रहे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post विधि विधान से की गयी चैती काली की पूजा-अर्चना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सारण प्रभात : मानसून से निबटने के लिए निगम ने तैयार किया ब्लूप्रिंट

छपरा. मानसून के दौरान शहर में जलजमाव की समस्या से निबटने के लिए नगर निगम ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है. नगर आयुक्त की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में विभिन्न एजेंसियों को जल निकासी, सफाई और अतिक्रमण हटाने से संबंधित टास्क सौंपे गये हैं. बैठक में नगर विकास विभाग की छह एजेंसियों ने भी भाग लिया और सभी को समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया. नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय ने जलजमाव पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बड़े नालों, छोटे नालों, अंडरग्राउंड नालों और मैंनहोल की सफाई का आदेश दिया. उन्होंने सफाई एजेंसी को 10 अप्रैल से ही इस काम को शुरू करने के लिए कहा. इसके साथ ही, जलजमाव की समस्या को लेकर आवश्यक उपायों की समीक्षा भी की गयी. नालों पर से अतिक्रमण हटाने के लिए टास्क फोर्स का हुआ गठन जल निकासी वाले नालों के ऊपर अतिक्रमण को हटाने के लिए टास्क फोर्स गठित की गयी है. यह टास्क फोर्स कई ग्रुप में विभाजित होगी, जिनके साथ पुलिस बल और मजिस्ट्रेट भी रहेंगे ताकि किसी भी मनमानी को रोका जा सके. यह अभियान एक सप्ताह के भीतर चलाकर अतिक्रमण हटाने का लक्ष्य रखा गया है. मिसिंग लिंक को किया जायेगा सुव्यवस्थित जल निकासी को सुगम बनाने के लिए मिसिंग लिंक वाले हिस्सों में कच्चे नाले का निर्माण कर इंटर कनेक्टेड जल निकासी की व्यवस्था की जायेगी. इस कदम से जलजमाव की समस्या को दूर करने की कोशिश की जायेगी, जो छोटे-छोटे जाम की वजह से उत्पन्न होती है. कनीय अभियंता को यह कार्य सौंपा गया है. नवनिर्मित और निर्माणधीन ड्रेनेज सिस्टम को पूर्ण क्षमता में करना होगा व्यवस्थित नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नये और निर्माणाधीन ड्रेनेज सिस्टम को पूर्ण क्षमता में कार्यरत किया जाये. बुडको के कनीय अभियंता को इस कार्य के लिए पहले से तैयार रहने के आदेश दिये गये हैं. किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी है. जल निकासी के लिए की गयी वैकल्पिक व्यवस्था आपात स्थिति में जलजमाव हटाने के लिए वैकल्पिक उपायों पर भी विचार किया गया. नगर निगम ने जरूरत पड़ने पर पंप किराए पर लेने या नए पंप खरीदने का निर्णय लिया है. इन पंपों का इस्तेमाल उन जगहों पर किया जायेगा, जहां जलजमाव की समस्या बनी रहती है, खासकर प्रशासनी कार्यालयों में. वहीं मानसून के दौरान मच्छरों के प्रकोप को लेकर भी नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है. संक्रामक रोगों से बचने के लिए जलजमाव वाले क्षेत्रों में ब्लीचिंग और टेक्निकल एंटीलार्वा फोगिंग करने के लिए स्वच्छता पदाधिकारी को आदेश दिया गया है. इस बैठक में उप नगर आयुक्त सुनील कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार, नगर प्रबंधक अरविन्द कुमार, बुडको के कनीय अभियंता, नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सारण प्रभात : मानसून से निबटने के लिए निगम ने तैयार किया ब्लूप्रिंट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

deoghar news : आर्म्स एक्ट के दो अभियुक्तों को तीन साल की सजा

विधि संवाददाता, देवघर : न्यायिक दंडाधिकारी सृष्टि घई की अदालत में चल रहे जीआर केस प्रशासन बनाम सौरभ पलिवार व अन्य की सुनवाई पूरी की गयी. पश्चात इस मामले के दो अभियुक्त सौरभ पलिवार व विकास पलिवार को दोषी पाकर तीन साल की सजा सुनायी गयी. साथ ही प्रत्येक दोषी को पांच -पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. इस मामले के एक आरोपित नंदलाल मंडल को संदेह का लाभ देते हुए रिहा कर दिया गया. सभी आरोपित नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और तत्कालीन एसआइ विनोद कुमार के बयान पर नगर थाना में केस दर्ज हुआ था. इसमें गैर जमानती धाराएं लगायी गयी थी. मुकदमा दर्ज होने के बाद केस का ट्रायल चला एवं अभियोजन पक्ष से छह लोगों ने गवाही दी तथा दोष सिद्ध करने में सफल रहे. मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से सहायक लोक अभियोजक अभिषेक भारद्वाज तथा बचाव पक्ष से अधिवक्ता प्रदीप कुमार झा ने पक्ष रखा. दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद उपरोक्त फैसला सुनाया गया. इस मामले में सात वर्ष के बाद फैसला आया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post deoghar news : आर्म्स एक्ट के दो अभियुक्तों को तीन साल की सजा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Deoghar news : राज्य सरकार के कोयले पर अतिरिक्त टैक्स लगाये जाने से घटी है मांग : रणधीर सिंह

प्रतिनिधि, चितरा . हेमंत प्रशासन के कोयला में अतिरिक्त टैक्स लगाये जाने के कारण झारखंड के कोयला खदानों के कोयले की मांग घट गयी है, जिससे कोयला व्यवसायियों, बेरोजगारों व मजदूरों को आर्थिक संकटों से गुजरना पड़ रहा है. इसका असर चितरा कोलियरी में भी देखने को मिल रहा है. उक्त बातें पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने मंगलवार को सहरजोरी स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही. उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन पहले भी कोयला में प्रति टन एक सौ रुपया टैक्स के रूप में वसूलती थी. लेकिन वर्तमान में एक सौ से बढ़कर ढाई सौ रुपया प्रति टन टैक्स कर दिया गया है. इससे चितरा कोलियरी सहित राज्य के तीन कोयला खदानों से कोयले की मांग पहले की तुलना में कम हो गयी है. उन्होंने कहा कि अवैध रूप से कोयला धड़ल्ले से बिना किसी टैक्स के ईंट भट्टे सहित अन्य जगहों में भेजा जा रहा है. कहा कि ज्यादा टैक्स भुगतान का लोड बढ़ने से झारखंड व अन्य राज्यों के कोयला व्यवसायी झारखंड का कोयला नहीं खरीदना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत प्रशासन आज तक नियोजन नीति लागू नहीं कर पायी और पूर्व के रघुवर प्रशासन में बनायी गयी नियोजन नीति को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया. वहीं चितरा कोलियरी के कोयला कर्मियों के संडे, होली-डे व ओटी काटे जाने पर कहा कि चितरा कोलियरी की ईंट से ईंट बजा देंगे. अगर समस्या का समाधान जल्द नहीं हुआ तो इस नीति का पुरजोर विरोध किया जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Deoghar news : राज्य प्रशासन के कोयले पर अतिरिक्त टैक्स लगाये जाने से घटी है मांग : रणधीर सिंह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेटी की शादी के लिए गये थे मैरिज हॉल, बंद घर से चोरों ने समेट लिया आठ लाख का सामान

: काजीमोहम्मदपुर थाना के पड़ाव पोखर लेन – 2 बैंकर्स कॉलोनी की घटना : रेलवे ट्रैक किनारे से पुलिस ने घर से दो पेटी व बक्सा किया बरामद : चोर 2.75 लाख नकदी व 4.5 लाख की ज्वेलरी पर हाथ किया साफ संवाददाता, मुजफ्फरपुर काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पड़ाव पोखर लेन नंबर – 2 निवासी बैंकर्स कॉलोनी मुश्ताक अहमद के बंद घर से चोरों ने आठ लाख की संपत्ति चोरी कर ली. घटना के समय गृहस्वामी अपने पूरे परिवार के साथ बेटी की शादी के लिए दीपक सिनेमा रोड स्थित रॉयल मैरिज हॉल में गए थे. चोर बंद घर को निशाना बनाते हुए 2.75 लाख नकदी व 4.5 लाख की ज्वेलरी समेत आठ लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिये. घटना के बाबत पीड़ित गृहस्वामी ने काजीमोहम्मदपुर थाने में मंगलवार को चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने गृहस्वामी के घर से चोरी दो पेटी, आभूषण का खाली डब्बा को रेलवे ट्रैक के किनारे से बरामद कर लिया है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में मो. मुशताक अहमद ने बताया है कि बीते पांच अप्रैल को उनकी बेटी की शादी थी. इस कारण पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए शाम छह बजे दीपक सिनेमा रोड स्थित रॉयल मैरिज हॉल में चले गए थे. रात्रि एक से दो बजे के बीच में उनके पड़ोसी ने मोबाइल पर फोन पर सूचना दी कि कुछ लोग आपके घर के दरवाजे का ताला काट रहे हैं. इसकी सूचना मिलने के बाद उनके रिश्तेदार व मित्र उनके घर पर पहुंचे. देखा कि घर के मेन गेट समेत तीन कमरों का ताला कटा हुआ था. कमरे के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था. एक कमरे में शादी के खर्च के लिए दो लाख 75 हजार नकदी रखा हुआ था. दूसरे कमरे में शादी से संबंधित ज्वेलरी इसमें सोने के गले का हार, सोने की चेन सेट, हाथ का कंगन, अंगूठी, झुमका व पैतृक सोने आदि चोरी कर ली. इसकी कीमत 4.50 लाख के आसपास थी. थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. घटना में स्मैकियर गिरोह के शामिल होने की आशंका है. पुलिस उनको चिन्हित करके गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बेटी की शादी के लिए गये थे मैरिज हॉल, बंद घर से चोरों ने समेट लिया आठ लाख का सामान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तिलौथू में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से कलाकारों ने बांधा समां

बड़ी संगत गुरुद्वारे में रामकथा के समापन पर भव्य भंडारा आयोजित फोटो -11-भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण करतीं स्त्री श्रद्धालु. प्रतिनिधि, तिलौथू. स्थानीय बड़ी संगत गुरुद्वारे में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के समापन पर मंगलवार को एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया. इस पावन अवसर पर वृंदावन से आये प्रसिद्ध कथावाचक धीरेंद्र नारायण शास्त्री ने अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रवचन से पूरे तिलौथू को राम के भव्य संदेश में डुबो दिया. रामकथा के नौ दिवसीय आयोजन में हजारों की संख्या में पुरुषों और स्त्रीओं ने भाग लिया और भगवान राम के अद्भुत चरित्र और शिक्षाओं का रसास्वादन किया. श्रोताओं ने हर दिन कथा के दौरान गहराई से ध्यान दिया और राम के जीवन से प्रेरणा ली. भंडारे के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसमें भोजपुरी के क्षेत्रीय कलाकारों ने अपने उम्दा गायिकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कलाकारों ने एक के बाद एक भजन गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस पावन आयोजन के प्रति प्रखंड के लोगों में उत्साह और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला. भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदू हृदय सेवा समिति के सारे सदस्यों ने पुरजोर मेहनत करके इस नौ दिवसीय राम कथा का शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया. हिंदू हृदय सेवा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार साह, कार्यक्रम के संयोजक दिलीप राज, कोषाध्यक्ष, रमेश भारद्वाज, सचिव पंकज कुमार, शंकर यादव मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post तिलौथू में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से कलाकारों ने बांधा समां appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top