Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Train News: कटिहार से अमृतसर और हुबली से खुलेगी समर स्पेशल ट्रेन, देखें गाड़ी नंबर-टाइमिंग और रूट

Bihar Train News: स्पेशल ट्रेन हुबली से बुधवार (9 अप्रैल) को खुलेगी. ट्रेन संख्या 07325 एसएसएस हुबली-कटिहार समर स्पेशल 9 अप्रैल को यह ट्रेन हुबली से 15:15 बजे रवाना होगी. शुक्रवार को कटिहार 13:00 बजे पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन संख्या 07326 कटिहार-एसएसएस हुबली समर स्पेशल 12 अप्रैल, शनिवार से प्रारंभ होगी. यह ट्रेन कटिहार से 14:30 बजे रवाना होगी और सोमवार को हुबली 10:50 बजे पहुंचेगी. दोनों ट्रेनें 04-04 फेरों के लिए चलेंगी. कटिहार से अमृतसर जाएगी ट्रेन कटिहार से अमृतसर के लिए समर स्पेशल ट्रेन नंबर 05736 कटिहार से प्रत्येक बुधवार को परिचालित होगी. यह ट्रेन 21 मई से 25 जून तक चलेगी. जबकि ट्रेन नंबर 05735 अमृतसर से कटिहार के लिए 23 मई से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार परिचालित होगी. यह ट्रेन 13.25 बजे अमृतसर से खुलेगी जो कटिहार 23.45 बजे पहुंचेगी. इसे भी पढ़ें: बिना नंबर गाड़ी देने वाले एजेंसी पर लगेगा टैक्स का 15 गुणा जुर्माना, नया नियम लागू इस रूट की ट्रेन की जानकारी ट्रेन नंबर 05736 21 मई से 25 जून तक प्रत्येक बुधवार 10:00 बजे को खुलेगी. इस ट्रेन में 15 कोच लगाये जायेंगे. यह ट्रेन कुल छह फेरे लगायेगी. ट्रेन नंबर 05735 अमृतसर से कटिहार के लिए 23 मई से 27 जून तक प्रत्येक शुक्रवार परिचालित होगी. यह ट्रेन कुल छह फेरे लगायेगी. यह ट्रेन 13:25 बजे अमृतसर से खुलेगी जो कटिहार 23.45 बजे पहुंचेगी. कटिहार से हुबली के लिए ट्रेन नंबर 07326 कटिहार से नौ से 30 अप्रैल तक चलेगी. यह ट्रेन कटिहार से 14:30 बजे प्रत्येक शनिवार को खुलेगी जो 10.50 बजे हुबली पहुंचेगी. जबकि ट्रेन नंबर 07325 हुबली से 12 अप्रैल से 03 मई तक कटिहार के लिए खुलेगी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें The post Bihar Train News: कटिहार से अमृतसर और हुबली से खुलेगी समर स्पेशल ट्रेन, देखें गाड़ी नंबर-टाइमिंग और रूट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya : लकवाग्रस्त पिता को बेटे की मौत की सूचना देने की किसी में नहीं हुई हिम्मत, गांव में पसरा मातम 

Gaya :  गया स्थित टिकारी थाना क्षेत्र के लाव गांव के रहने वाले अवधेश मिश्रा के इकलौते बेटे सीआरपीएफ जवान आशुतोष कुमार मिश्रा की मौत की सूचना आते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल की सुरक्षा में तैनात आशुतोष के द्वारा खुद की पिस्टल से गोली मार कर आत्महत्या की सूचना सुन हर कोई स्तब्ध था. उनके घर के पास आसपास के गांवों व परिजनों का हुजूम उमड़ पड़ा.  बेटे की मौत की समाचार देने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे लोग शुरू में आशुतोष के घर में मौजूद बीमार माता-पिता को यह समाचार देने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पा रहा था. बाद में सभी रिश्तेदारों के आ जाने के बाद यह जानकारी दी गयी. इधर टिकारी बाजार में जिसने भी घटना के बारे में सुना, किसी न किसी माध्यम से लाव पहुंचा. मौके पर मौजूद लाव पंचायत के मुखिया आशुतोष मिश्र उदास मन से लोगों का फोन रिसीव कर रहे थे. मुखिया बताते हैं कि आशुतोश के पिता अवधेश मिश्रा लकवा रोग से ग्रसित हैं.  बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें सूडान भी गए थे आशुतोष  आशुतोष ने 2001 में सीआरपीएफ के जवान के रूप में नौकरी ज्वाइन की. बचपन से होनहार विद्यार्थी थे. सीआरपीएफ में ज्वाइन करने के बाद कुछ दिनों के लिए (विशेष पैकेज) पर केंद्र प्रशासन के द्वारा उन्हें सूडान भी भेजा गया था. वहां भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके थे. इसके बाद हिंदुस्तान में कई स्थानों पर तैनाती हुई और फिलहाल डॉ दिलीप जायसवाल की सुरक्षा में तैनात थे. मुखिया ने बताया कि वह करीब तीन माह पहले अपने गांव लाव आये थे. आशुतोष के सीआरपीएफ ज्वाइन करने के बाद घर और परिवार की माली हालत ठीक हुई. इसे भी पढ़ें : Bihar Train : रेलवे ने बिहार के लोगों को दिया तोहफा, पटना से पुरी के लिए समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान इसे भी पढ़ें : Bihar : पटना से दिल्ली के बीच चलेगी हाईस्पीड ट्रेन, महज 11 घंटे में पहुंचेंगे राजधानी, किराया होगा बेहद कम  The post Gaya : लकवाग्रस्त पिता को बेटे की मौत की सूचना देने की किसी में नहीं हुई हिम्मत, गांव में पसरा मातम  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

13 साल पहले 2 आईआईटियन ने बनाई थी 1 कंपनी, आज क्रिकेट प्रेमियों को बना रही करोड़पति

Dream11 Success Story: आज से ठीक 13 साल पहले वर्ष 2012 में दो आईआईटियन दोस्त हर्ष जैन और भव्य मित्तल ने एक स्टार्टअप कंपनी ड्रीम11 बनाई थी. जिस समय इन दोनों दोस्तों ने इस कंपनी को बनाया था, उस समय उनका सपना काफी छोटा था. इनका उद्देश्य यह था कि स्पोर्ट्स प्रेमियों को फैंटेसी स्पोर्ट्स के जरिए एक नए स्पोर्ट्स का एक्सपीरियंस कराया जाएगा. आज स्थिति यह है कि ड्रीम11 फैंटेसी प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिकेट प्रेमियों को करोड़पति बनने का मौका दे रही है. आइए, जानते हैं कि ड्रीम11 ने इन 13 सालों में सफलता कैसे हासिल की? ड्रीम11 बनाने के पीछे क्या था कॉन्सेप्ट ड्रीम11 के संस्थापक हर्ष जैन और भव्य मित्तल ने आईआईटी बॉम्बे और आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई की है. साल 2012 में इन दोनों युवा उद्यमियों ने मिलकर हिंदुस्तान में फैंटेसी स्पोर्ट्स की नींव रखी और ‘ड्रीम11’ की शुरुआत की. उनका उद्देश्य स्पोर्ट्स प्रेमियों को एक ऐसा मंच देना था, जहां वे अपने स्पोर्ट्स ज्ञान का इस्तेमाल करके वर्चुअल टीम बनाएं और रियल-टाइम पर प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार जीत सकें. हिंदुस्तान में यह कांसेप्ट नया था, लेकिन उन्होंने क्रिकेट को केंद्र में रखते हुए इसकी शुरुआत की. उन्हें इस बात का अंदाजा पहले से था कि देश में क्रिकेट का जुनून सबसे अधिक है. यूजर्स को अपने मनपसंद खिलाड़ियों की टीम बनानी होती थी और उनके असली मैच प्रदर्शन के आधार पर पॉइंट्स मिलते थे. इससे स्पोर्ट्स का अनुभव रोमांचक बन गया. शुरुआती चुनौतियां और रणनीतिक ग्रोथ शुरुआत में लोगों को फैंटेसी स्पोर्ट्स से जोड़ना आसान नहीं था, क्योंकि अधिकतर लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी. ड्रीम11 ने इसे लोकप्रिय बनाने के लिए आक्रामक मार्केटिंग की. इसमें टीवी विज्ञापन, क्रिकेट खिलाड़ियों की भागीदारी और सोशल मीडिया प्रचार शामिल था. साल 2013 में उन्हें पहली बड़ी सफलता तब मिली, जब Accel Partners और SAIF Partners जैसे निवेशकों से उन्हें फंडिंग मिली. इससे प्लेटफॉर्म को और ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाया गया. इसे भी पढ़ें: स्टॉक मार्केट में बूम आते ही अदाणी ग्रुप की 11 कंपनियों के शेयरों में तेजी IPLT और BCCI से साझेदारी बना माइलस्टोन ड्रीम11 की असली पहचान तब बनी, जब 2016 में IPL और BCCI ने इसे अपना आधिकारिक फैंटेसी पार्टनर बनाया. इस गठजोड़ ने कंपनी को देशभर के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों से जोड़ दिया. आईपीएल की लोकप्रियता के चलते ड्रीम11 को एक बड़ा यूजर बेस मिला और कंपनी की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त इजाफा हुआ. आज ड्रीम11 हिंदुस्तान ही नहीं, बल्कि एशिया के सबसे बड़े फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक गिना जाता है. इसे भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता BATA किस देश की कंपनी है? जान जाएगा को घर में लगा देगा जूते-चप्पलों की लाइन The post 13 साल पहले 2 आईआईटियन ने बनाई थी 1 कंपनी, आज क्रिकेट प्रेमियों को बना रही करोड़पति appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar: बिना नंबर गाड़ी देने वाले एजेंसी पर लगेगा टैक्स का 15 गुणा जुर्माना, नया नियम लागू

Bihar: कुमार गौरव: परिवहन मुख्यालय की ओर से बिना नंबर के चल रहे गाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग में सभी डीटीओ व एमवीआइ को निर्देश दिये गये. जिसमें स्पष्ट रूप कहा गया कि वाहन एजेंसी को गाड़ी के निबंधन व नंबर प्लेट के साथ गाड़ी की डिलीवरी वाहन मालिक को करनी है. अब वाहनों के निबंधन और नंबर प्लेट संबंधित सभी कार्य की जवाबदेही वाहन एजेंसी की है. इसके लिए उन्हें लॉगिन आइडी व पासवर्ड भी उपलब्ध कराया जा चुका है. बावजूद इसके ऐसा देखा जा रहा है कि वाहन एजेंसी बिना नंबर प्लेट लगाये गाड़ी की डिलीवरी कर दे रही है. बिना नंबर के गाड़ी चलाते हैं वाहन मालिक वाहन मालिक भी बिना नंबर की गाड़ी लेकर बाजार में निकल चलते है. सड़कों पर ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर इन गाड़ियों की पहचान नहीं हो पाती है. वहीं किसी प्रकार की दुर्घटना घटने पर भी पहचान नहीं हो पाती है. वाहन जांच के दौरान ऐसी गाड़ी जब पकड़ी जाती है तो मामले में पता चलता है कि वाहन मालिक को गाड़ी खरीदने के दो सप्ताह बाद भी नंबर प्लेट उपलब्ध नहीं हो पाया. इधर मामले में डीटीओ कुमार सत्येंद्र यादव ने बताया कि बिना नंबर के गाड़ी डिलीवरी करने वाले वाहन एजेंसी पर टैक्स का अधिकतम 15 गुणा तक जुर्माना किया जायेगा. गलती दोहराने पर ट्रेड लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई होगी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें 50 हजार टैक्स तो 7.5 लाख रुपये जुर्माना अगर वाहन एजेंसी बिना नंबर के गाड़ी की डिलीवरी करती है और वाहन जांच में ऐसी गाड़ी मिलती है जो बिना नंबर व प्लेट के है तो वाहन मालिक पर बिना निबंधन के गाड़ी चलाने का जुर्माना होगा. जबकि संबंधित वाहन एजेंसी पर टैक्स की राशि का 15 गुणा तक जुर्माना होगा. उदाहरण के तौर पर किसी चौपहिया वाहन का रजिस्ट्रेशन शुल्क 50 हजार रुपये है तो संबंधित वाहन एजेंसी पर 7.5 लाख रुपये का जुर्माना होगा. इस तरह दोपहिया वाहन में रजिस्ट्रेशन शुल्क 10 हजार रुपये है तो संबंधित वाहन एजेंसी पर 1.5 लाख रुपये जुर्माना लगेगा, जो कि करीब करीब एक दोपहिया वाहन की पूरी कीमत होगी. ऐसे हालत में वाहन मालिक के साथ वाहन एजेंसी दोनों को सावधानी बरतने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें: ‘मुसहर जाति का नेता बनेगा RJD का राष्ट्रीय अध्यक्ष’, पूर्व सीएम ने तेजस्वी यादव को क्यों कही ये बात The post Bihar: बिना नंबर गाड़ी देने वाले एजेंसी पर लगेगा टैक्स का 15 गुणा जुर्माना, नया नियम लागू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Train : रेलवे ने बिहार के लोगों को दिया तोहफा, पटना से पुरी के लिए समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान

Bihar Train :  पूर्व मध्य रेलवे प्राधिकारी ने प्रत्येक गुरुवार को पटना से आगामी 10 अप्रैल से 12 जून तक 10 ट्रिप तथा प्रत्येक शुक्रवार को पुरी से 11 अप्रैल से 13 जून तक 10 ट्रिप पटना- पूरी- पटना साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस दिन से शुरू होगी समर स्पेशल ट्रेन जानकारी देते हुए आसनसोल सूचना पदाधिकारी बी बाउरी ने बताया कि गाड़ी संख्या 03230 पटना-पुरी समर स्पेशल आगामी 10 अप्रैल और 12 जून के बीच 10 ट्रिप प्रत्येक गुरुवार को पटना से सुबह 08:45 बजे खुलेगी. अपनी यात्रा के दूसरे दिन सुबह 05:00 बजे पुरी पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 03229 पुरी-पटना समर स्पेशल आगामी11अप्रैल और 13 जून के बीच 10 ट्रिप प्रत्येक शुक्रवार को अपराह्न 02:55 बजे पुरी से खुलेगी. यह ट्रेन अपनी यात्रा के अगले दिन सुबह 10:45 बजे पटना पहुंचेगी. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें इन स्टेशनों पर रूकेगी ट्रेन उक्त ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में किऊल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर आदि स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और वातानुकूलित कोच उपलब्ध होंगे. इसे भी पढ़ें : Bihar : पटना से दिल्ली के बीच चलेगी हाईस्पीड ट्रेन, महज 11 घंटे में पहुंचेंगे राजधानी, किराया होगा बेहद कम The post Bihar Train : रेलवे ने बिहार के लोगों को दिया तोहफा, पटना से पुरी के लिए समर स्पेशल ट्रेन का ऐलान appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

Ramnavmi- रामनवमी शोभायात्रा में बीजेपी विधायक का बयान, हमारे धर्म में मृत पिता को भी जल दिया जाता है, औरंगजेब ने जीवित पिता को पानी नहीं दिया

नया विचार समस्तीपुर–  समस्तीपुर जिले में रामनवमी के बाद मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मोहिउद्दीन नगर ठाकुरवाड़ी से शुरू हुई यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। हिंदू पुत्र संगठन के बैनर तले निकली इस यात्रा का नेतृत्व संगठन के अध्यक्ष गोलू कुमार ने किया।शोभायात्रा में भाजपा विधायक राजेश सिंह भी मौजूद रहे। यात्रा में भगवान राम की आदमकद प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने हाथों में श्री राम का झंडा लेकर जय श्री राम के नारे लगाए। नगाड़ों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।यात्रा मोहिउद्दीन नगर ठाकुरवाड़ी से निकलकर बाजार होते हुए बलुआही गांव तक पहुंची। करीब 3 किलोमीटर की दूरी तय की गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मोहिउद्दीन नगर और मोहनपुर थाने की पुलिस तैनात रही। थाना अध्यक्ष गौरव कुमार भी दल-बल के साथ मौजूद रहे।विधायक राजेश सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यात्रा में सभी सनातनी एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि राम राज्य का मतलब हिंदू राज्य नहीं, बल्कि राम के आदर्शों का पालन और माता-पिता की सेवा है। विधायक ने औरंगजेब पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे धर्म में मृत पिता को भी जल दिया जाता है, जबकि औरंगजेब ने जीवित पिता को पानी नहीं दिया। उन्होंने बाबरनामा का हवाला देते हुए कहा कि बाबर ने लिखा है कि हिंदू बेहतर हैं जो मृत्यु के बाद भी पिता को जल अर्पित करते हैं।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बक्सर में विवाहिता का हत्या कर शव किया गायब, पिता ने दर्ज करायी FIR

बक्सर के नावानगर सिकरौल थाना क्षेत्र के गिरधरपुर गांव में एक विवाहिता की हत्या ससुराल वालों द्वारा कर दिया गया है. साथ ही साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को गायब कर दिया. मृतिका गिरधरपुर गांव निवासी मनीष चौधरी की पत्नी प्रियंका कुमारी है. घटना की जानकारी मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी और सिकरौल थानाध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद ने घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए. ससुराल पक्ष के लोग फरार पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पूरे परिवार के लोग घर छोड़ कर फरार हो गये है. जिससे पुलिस को जांच करने में दिक्कत हो रही है. इसको लेकर मृतिका के पिता दिनारा थाना क्षेत्र के छपरा टोला गांव निवासी उमाशंकर चौधरी द्वारा पति मनीष चौधरी, देवर पिंटू चौधरी सास, ससुर पर नामजद प्राथमिकी हेतु आवेदन दिया गया है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें 10 साल पहले हुई थी मृतका की शादी आवेदन में मृतिका के पिता ने लिखा है की मेरी बेटी की शादी 10 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ गिरिधरपुर गांव निवासी मनीष चौधरी के साथ सम्पन्न हुई थी. मंगलवार की देर रात मेरी बेटी का हत्या कर ससुराल वालों द्वारा शव गायब कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार मृतिका के दो लड़की और एक लड़का है. इसकी पुष्टि क सिकरौल थानाध्यक्ष ने भी किया है. इसे भी पढ़ें : Bihar : पटना से दिल्ली के बीच चलेगी हाईस्पीड ट्रेन, महज 11 घंटे में पहुंचेंगे राजधानी, किराया होगा बेहद कम  The post बक्सर में विवाहिता का हत्या कर शव किया गायब, पिता ने दर्ज करायी FIR appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gaya News: गया-पटना समेत इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी भारत गौरव ट्रेन, सात ज्योतिर्लिंग के कर सकेंगे दर्शन

Gaya News: IRCTC की ओर से हिंदुस्तान गौरव स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह स्पेशल ट्रेन 31 मई को धनबाद से खुलेगी. धनबाद से खुलने के बाद हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर और डीडीयू सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं को ट्रेन की सुविधा मिलेगी. कितने दिन का सफर होगा पटना के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार ने इस संबंध में बताया कि 12 रात और 13 दिन का सफर है. इस सफर के दौरान लोगों को उजैन्न, श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारिका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारिकाधीश मंदिर, सोमनाथ, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिर्डी सांईं बाबा दर्शन, त्र्यंबकेश्श्वर ज्योतिर्लिंग पुणे, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग सहित अन्य के दर्शन कराये जायेंगे. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें टिकट संबंधी जानकारी राजेश कुमार ने बताया कि 31 मई से लेकर 12 जून तक भ्रमण कराया जायेगा. ग्रुप में टिकट खरीदनेवालों में प्रत्येक व्यक्तियों को 750 रुपये की छूट होगी. स्लीपर क्लास में सफर करनेवालों 23 हजार 575 रुपये प्रत्येक व्यक्ति को शुल्क देना होगा. गया के लोगों के लिए हिंदुस्तान गौरव स्पेशल ट्रेन में सफर करने के लिए गया में एक स्पेशल काउंटर खोला गया है. लोगों को आइआरसीटीसी की बेबसाइट या 8595937731 8595937732 पर कॉल करके टिकट की बुकिंग करनी होगी. इसे भी पढ़ें:  ‘मुसहर जाति का नेता बनेगा RJD का राष्ट्रीय अध्यक्ष’, पूर्व सीएम ने तेजस्वी यादव को क्यों कही ये बात The post Gaya News: गया-पटना समेत इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी हिंदुस्तान गौरव ट्रेन, सात ज्योतिर्लिंग के कर सकेंगे दर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नहीं चला रिंकू सिंह का जादू, हाई वोल्टेज थ्रिलर में लखनऊ ने केकेआर को 4 रन से हराया

LSG vs KKR IPL 2025: 8 अप्रैल 2025 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में IPL 2025 का 21वां मुकाबला स्पोर्ट्सा गया, जहां लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच एक हाई-वोल्टेज थ्रिलर देखने को मिला. इस मैच में न सिर्फ बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा, बल्कि अंत तक दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखने वाला एक नाटकीय ट्विस्ट भी देखने को मिला. LSG ने चार रनों से यह मुकाबला जीतकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की, जबकि KKR को एक करीबी हार का सामना करना पड़ा. एक समय लग रहा था कि विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह केकेआर का बेड़ा पार कर देंगे, लेकिन वह अंत में कोई कमाल नहीं दिखा पाए. Rinku Singh’s magic did not work LSG defeated KKR by 4 runs in a high voltage thriller मारक्रम और मार्श ने की 112 रनों की साझेदारी टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG की शुरुआत धमाकेदार रही. मिचेल मार्श और एडन मार्करम ने KKR के गेंदबाजों पर शुरुआती ओवरों में कहर बरपाया. मार्श ने 48 गेंदों में 81 रन बनाए, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे, जबकि मार्करम ने 28 गेंदों में 47 रन ठोके. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की, जिसने LSG को मजबूत नींव दी. इसके बाद निकोलस पूरन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और 36 गेंदों में नाबाद 87 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 238/3 तक पहुंचाया. पूरन ने अपनी पारी में सात चौके और छह छक्के जड़े, जिसने KKR के गेंदबाजों को बेबस कर दिया. Thorough entertainment at the Eden Gardens 🏟 🍿 And it’s the Rishabh Pant-led @LucknowIPL that prevail in a thrilling run fest 🥳 They bag 2️⃣ crucial points with a 4️⃣-run victory over #KKR 👏 Scorecard ▶ https://t.co/3bQPKnxnJs#TATAIPL | #KKRvLSG pic.twitter.com/31clVQk1dD — IndianPremierLeague (@IPL) April 8, 2025 पावर प्ले में केकेआर ने बना डाले 90 रन KKR की ओर से आंद्रे रसेल ने 45 रन देकर 1 विकेट लिया, लेकिन बाकी गेंदबाज महंगे साबित हुए. 239 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR की शुरुआत भी शानदार रही. सुनील नरेन और अजिंक्य रहाणे ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 90 रन जोड़े. नरेन ने 13 गेंदों में 30 रन बनाए, लेकिन दिग्वेश राठी ने उन्हें लॉन्ग-ऑफ पर कैच आउट कराकर LSG को पहली सफलता दिलाई. रहाणे ने 61 रनों की तेज पारी स्पोर्ट्सी, लेकिन शार्दुल ठाकुर ने उन्हें आउट कर LSG को स्पोर्ट्स में वापस ला दिया. रिंकू सिंह का जादू नहीं चला इसके बाद वेंकटेश अय्यर ने 45 रनों की उपयोगी पारी स्पोर्ट्सी, जिसने KKR को उम्मीद बनाए रखी. लेकिन LSG के स्पिनरों राठी और रवि बिश्नोई ने मध्य ओवरों में कमाल दिखाया. 13वें से 16वें ओवर के बीच KKR ने चार बड़े विकेट गंवाए, जिसमें आंद्रे रसेल (7) और अंगकृष रघुवंशी जैसे खिलाड़ी शामिल थे. स्कोर 185/7 हो गया और जीत के लिए आखिरी चार ओवर में 54 रनों की जरूरत थी. यहां से रिंकू सिंह ने कमान संभाली और 15 गेंदों में 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी स्पोर्ट्सकर KKR को जीत के करीब ले गए. उनकी पारी में चार चौके और दो छक्के शामिल थे. आखिरी ओवर में 17 रन नहीं बना पाया केकेआर आखिरी ओवर में केकेआर को 17 रन चाहिए थे और रवि बिश्नोई के सामने रिंकू ने पहली गेंद पर चौका जड़ा. लेकिन बिश्नोई ने अगली गेंदों पर शानदार वापसी की और KKR को 234/7 पर रोक दिया. LSG ने चार रनों से यह रोमांचक मुकाबला अपने नाम किया. पूरन को उनकी विस्फोटक पारी के लिए “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया. इस जीत के साथ LSG पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर पहुंच गई, जबकि KKR को अपनी रणनीति पर फिर से विचार करना होगा. यह मैच IPL 2025 के सबसे हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबलों में से एक के रूप में याद किया जाएगा. ये भी पढ़ें… राजनीत में नई पारी का आगाज, भाजपा में शामिल होंगे हिंदुस्तानीय टीम के पूर्व खिलाड़ी केदार जाधव ‘पापा से डर…’, एमएस धोनी ने सुनाया वो किस्सा, जिससे उनमें आई ये बड़ी क्वालिटी बदली-बदली सी है RCB, सबको घर में घुस के दे रही शिकस्त, दोहरा दिया 13 साल पुराना रिकॉर्ड The post नहीं चला रिंकू सिंह का जादू, हाई वोल्टेज थ्रिलर में लखनऊ ने केकेआर को 4 रन से हराया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: लाइसेंसी राइफल लेकर आया और कुत्ते को मार दी गोली, रांची पुलिस ने किया अरेस्ट

Viral Video: नामकुम (रांची), राजेश वर्मा-रांची जिले के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के आदर्श नगर एसआरएस पार्क के समीप सड़क किनारे घूम रहे आवारा कुत्ते को एक शख्स ने गोली मारी दी. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना पर मौजूद अन्य लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद रांची पुलिस हरकत में आयी और वीडियो के आधार पर आरोपी प्रदीप पांडेय (पिता- स्वर्गीय दयाशंकर पांडेय, आदर्श नगर एसआरएस पार्क) को गिरफ्तार कर लिया और उसकी लाइसेंसी राइफल जब्त कर ली. पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी कुत्ते को गोली मारे जाने की जानकारी मिलने पर थाना पहुंचे पशु सुरक्षा गैर प्रशासनी संस्था के संचालक शिव शंकर के बयान पर पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की. इसके बाद मृत कुत्ते को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. ये घटना मंगलवार की सुबह सात बजे की बतायी जा रही है. ये भी पढ़ें: झारखंड की चरही घाटी में बड़ा हादसा, दो ड्राइवरों की मौत, कई यात्री घायल लाइसेंसी राइफल से मारी गोली आरोपी प्रदीप पांडेय लाइसेंसी राइफल लेकर मंगलवार की सुबह सड़क पर निकला और कुत्ते को गोली मार दी. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इससे भी जी नहीं भरा तो प्रदीप ने उसके पास जाकर एक और गोली मार दी. उसके बाद वह अपने घर चला गया. सड़क पर कुत्ते का शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने उसे दफना दिया. ये भी पढ़ें: झारखंड में 1373 माध्यमिक आचार्यों की होगी नियुक्ति, हेमंत सोरेन कैबिनेट की 14 एजेंडों पर मुहर आरोपी ने बतायी वजह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे और जांच के बाद प्रदीप पांडेय को गिरफ्तार कर लिया और हथियार जब्त कर लिया. उन्होंने बताया प्राथमिकी दर्ज की गयी है एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आरोपी ने पुसिस को बताया कि आवारा कुत्ते राहगीरों को दौड़ाते और काटते थे. इससे गुजरने वाले लोग परेशान हो गए थे. उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था. इससे गुस्से में उन्होंने गोली मार दी. ये भी पढ़ें: Video: झारखंड दौरे पर आ रहे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, वॉलेंटियर एवं बीएलओ से करेंगे मुलाकात The post Viral Video: लाइसेंसी राइफल लेकर आया और कुत्ते को मार दी गोली, रांची पुलिस ने किया अरेस्ट appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top