Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Big Breakthrough: कॉर्निया पहुंचाने के लिए ड्रोन ने मिनटों में तय किया घंटों का सफर, हैरान करेगी कहानी

Big Breakthrough | Cornea Transplant Drone : हिंदुस्तान में स्वास्थ्य क्षेत्र में तकनीकी प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, हिंदुस्तानीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने AIIMS दिल्ली और डॉ श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण प्रयोग किया है. इस रिसर्च के तहत, ड्रोन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर इंसानी कॉर्निया और एमनियोटिक झिल्ली जैसे संवेदनशील बायोलॉजिकल मटेरियल को एक स्थान से दूसरे स्थान तक तेजी से पहुंचाने की संभावना का अध्ययन किया गया. 40 मिनट में सफल डिलीवरी, मरीज को मिला समय पर इलाज ICMR की इस नवाचार पहल के तहत, डॉ श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल (सोनीपत केंद्र) से ड्रोन के माध्यम से कॉर्निया ऊतक को पहले AIIMS झज्जर और फिर AIIMS दिल्ली तक पहुंचाया गया. आमतौर पर सड़क मार्ग से यह दूरी तय करने में 2 से 2.5 घंटे लगते हैं, लेकिन ड्रोन ने यह यात्रा सिर्फ 40 मिनट में पूरी कर ली. इस तेजी से डिलीवरी के चलते, कॉर्निया की गुणवत्ता बनी रही, जिससे मरीज को समय पर उपचार मिल सका और सफल सर्जरी के बाद उसकी रोशनी लौट आई. टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें ड्रोन टेक्नोलॉजी से हेल्थकेयर में क्रांति ICMR की i-DRONE (आई-ड्रोन) पहल पहले भी कई दूरस्थ क्षेत्रों में दवाओं और अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति के लिए ड्रोन का सफलतापूर्वक उपयोग कर चुकी है. यह नया प्रयोग दर्शाता है कि ड्रोन का उपयोग न केवल वैक्सीन और दवाइयों की आपूर्ति के लिए बल्कि अंग प्रत्यारोपण के लिए भी किया जा सकता है. ड्रोन ट्रांसपोर्टेशन के फायदे समय की बचत : ड्रोन से ट्रांसपोर्टेशन बेहद तेज और प्रभावी है.संवेदनशील मेडिकल सामग्री की सुरक्षा : तापमान और गुणवत्ता बनाये रखना संभव.ट्रैफिक जाम से बचाव : सड़क मार्ग की तुलना में अधिक कुशल समाधान.रिमोट एरिया में भी डिलीवरी संभव : दुर्गम इलाकों तक हेल्थकेयर सुविधाएं पहुंचाना आसान. भविष्य में हेल्थकेयर सेक्टर के लिए गेम-चेंजर ICMR और AIIMS की यह पहल दर्शाती है कि ड्रोन टेक्नोलॉजी के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाया जा सकता है. यह कदम विशेष रूप से कॉर्निया ट्रांसप्लांट और अन्य मेडिकल इमरजेंसी सेवाओं के लिए नये दरवाजे खोल सकता है. यह भी पढ़ें: WhatsApp स्टेटस पर अब डाल सकेंगे म्यूजिक, Instagram वाला फीचर जानें कैसे करें इस्तेमाल The post Big Breakthrough: कॉर्निया पहुंचाने के लिए ड्रोन ने मिनटों में तय किया घंटों का सफर, हैरान करेगी कहानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Crime: गया पुलिस लाइन में मिला शव, संदिग्ध हालत में सब-इंस्पेक्टर की मौत

Bihar Crime: गया. बिहार के गया पुलिस लाइन में गुरुवार की सुबह एक शव बरामद हुआ. संदिग्ध हालत में सब-इंस्पेक्टर की मौत की बात सामने आ रही है. सुबह सुबह हुई इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. फिलहाल एसआई की मौत पर अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. मृतक सब-इंस्पेक्टर का नाम नीरज कुमार बताया जा रहा है. नीरज कुमार लखीसराय के रहनेवाले बताए जा रहे हैं. मौत के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है. सामने आ रही आत्महत्या की बात भी बिहार में एक सब-इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. पुलिस लाइन में एसआई की मौत से हड़कंप मचा हुआ है. घटना गया जिले की है. बताया जा रहा है कि गया पुलिस लाइन में एसआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. सब-इंस्पेक्टर द्वारा खुद की सर्विस रिवॉल्वर से गोलीमार की आत्महत्या की बात भी सामने आ रही है. गया पुलिस लाइन में गुरुवार की सुबह हुई घटना के बाद सभी लोग अपनी-अपनी तरफ से कयास लगा रहे हैं. जांच में जुटी पुलिस फिलहाल एसआई की मौत पर अधिकारी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं. मृतक सब-इंस्पेक्टर का नाम नीरज कुमार बताया जा रहा है. नीरज कुमार लखीसराय के रहनेवाले बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद रामपुर थाना के पुलिस व वरीय अधिकारी घटनास्थल पहुंचे. मामले की जांच चल रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. सब-इंस्पेक्टर नीरज कुमार के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है. Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना The post Bihar Crime: गया पुलिस लाइन में मिला शव, संदिग्ध हालत में सब-इंस्पेक्टर की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

हाय रे महंगाई! तेल 160, दाल 140 रुपए किलो, जानें, सब्जी, फल, अनाज के दाम?  

Mandi Bhav of 27 March: लखनऊ मंडी में प्याज और लहसुन के दाम जहां ऊंचाई पर हैं, वहीं टमाटर और आलू के भाव में राहत देखी जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के मंडियों में सब्जियों के क्या दाम हैं? लखनऊ मंडी में सब्जी के दाम (Vegetable prices in Lucknow market) क्रम संख्या कृषि पदार्थ का नाम थोक भाव (/क्विंटल) फुटकर भाव (/किलो) 1 प्याज (लाल) 2220.00 35.00 2 टमाटर पक्का 670.00 12.00 3 आलू (सफेद) 1100.00 20.00 4 लहसुन 7500.00 100.00 5 अदरक 3500.00 55.00 6 हरी (मिर्च) 3150.00 60.00 7 बंदगोभी 1030.00 20.00 8 फूल गोभी 1100.00 20.00 9 गाजर 1480.00 28.00 10 मूली 1030.00 18.00 11 बैगन 1550.00 30.00 12 लौकी 1500.0 28.00 13 हरी मटर 2650.00 50.00 14 खीरा 2100.00 30.00 15 कद्दू 1420.00 25.00 16 पालक 1100.00 20.00 17 करैला 2600.00 50.00 18 शिमला मिर्च 3050.00 55.00 सोर्स- कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार निदेशालय, उत्तर प्रदेश प्रशासन लखनऊ मंडी में दाल के दाम (Price of pulses in Lucknow market) क्रम संख्या कृषि पदार्थ का नाम थोक भाव (/क्विंटल) फुटकर भाव (/किलो) 1 चना छोटा 7350.00 82.00 2 उरद दाल काली (छिलकेदार) 10250.00 125.00 3 चने की दाल 8200.00 92.00 4 मटर सफेद 4520.00 54.00 5 मटर की दाल 4890.00 58.00 6 अरहर दाल 12850.00 140.00 7 मसूर (छोटा दाना) 6780.00 80.00 सोर्स- कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार निदेशालय, उत्तर प्रदेश प्रशासन सांकेतिक फोटो लखनऊ में गेहूं और चावल के दाम (Wheat and rice prices in Lucknow) क्रम संख्या कृषि पदार्थ का नाम थोक भाव (/क्विंटल) फुटकर भाव (/किलो) 1 धान कॉमन 2270.00 — 2 चावल कॉमन 3280.00 38.00 3 मक्का पीली 2420.00 29.00 4 गेहूँ (दड़ा) 2620.00 30.00 सोर्स- कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार निदेशालय, उत्तर प्रदेश प्रशासन लखनऊ में तेल का दाम (oil price in lucknow) क्रम संख्या कृषि पदार्थ का नाम थोक भाव (/क्विंटल) फुटकर भाव (/किलो) 1 लाही (सरसों काली) 5830.00 — 2 सरसों का तेल 14430.00 160.00 सोर्स- कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार निदेशालय, उत्तर प्रदेश प्रशासन वाराणसी मंडी में सब्जियों के दाम (Vegetable prices in Varanasi market) क्रम संख्या कृषि पदार्थ का नाम थोक भाव (/क्विंटल) फुटकर भाव (/किलो) 1 आलू (लाल) 1385.00 18.00 2 प्याज (लाल) 2000.00 30.00 3 टमाटर पक्का 620.00 12.00 4 आलू (सफेद) 1250.00 17.00 5 लहसुन 7450.00 100.00 6 अदरक 3550.00 55.00 7 हरी (मिर्च) 3022.50 55.00 8 बंदगोभी 700.00 15.00 9 गाजर 1470.00 30.00 10 मूली 885.00 16.00 11 बैगन 1380.00 25.00 12 लौकी 1475.00 28.00 13 कद्दू 1250.00 25.00 14 पालक 975.00 18.00 15 शिमला मिर्च 2875.00 50.00 सोर्स- कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार निदेशालय, उत्तर प्रदेश प्रशासन सांकेतिक फोटो वाराणसी मंडी में अनाज के दाम (Grain prices in Varanasi market) क्रम संख्या कृषि पदार्थ का नाम थोक भाव (/कुंतल) फुटकर भाव (/किलो) 1 चावल बासमती 8450.00 95.00 2 चावल कॉमन 3280.00 38.00 3 मक्का पीली 2550.00 30.00 4 गेहूँ (दड़ा) 2750.00 32.00 5 जौ (दड़ा) 2480.00 30.00 सोर्स- कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार निदेशालय, उत्तर प्रदेश प्रशासन वाराणसी मंडी में फल के दाम (Price of fruits in Varanasi market) क्रम संख्या कृषि पदार्थ का नाम थोक भाव (/कुंतल) फुटकर भाव (/किलो) 1 नींबू 6780.00 — 2 संतरा 4150.00 65.00 3 मुसम्मी 3380.00 50.00 4 अंगूर 5080.00 80.00 5 केला (कच्चा) 1850.00 — 6 केला (पक्का) 3020.00 55.00 7 अनार 7985.00 140.00 8 पपीता (पक्का) 2750.00 55.00 9 सेब 9100.00 150.00 सोर्स- कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार निदेशालय, उत्तर प्रदेश प्रशासन सांकेतिक फोटो मुरादाबाद में सब्जियों के दाम (vegetable prices in moradabad) क्रम संख्या कृषि पदार्थ का नाम थोक भाव (/कुंतल) फुटकर भाव (/किलो) 1 प्याज (लाल) 2050.00 32.00 2 टमाटर पक्का 625.00 12.00 3 आलू (सफेद) 1050.00 17.00 4 लहसुन 6720.00 100.00 5 अदरक 3720.00 65.00 6 हरी (मिर्च) 3020.00 60.00 7 तरोई हरी 4080.00 60.00 8 बंदगोभी 840.00 15.00 9 फूल गोभी 1040.00 20.00 10 गाजर 1250.00 25.00 11 मूली 840.00 15.00 12 बैगन 1100.00 20.00 13 लौकी 1140.00 20.00 14 कटहल कच्चा 2475.00 45.00 15 खीरा 1530.00 30.00 16 कद्दू 1080.00 20.00 17 शिमला मिर्च 2580.00 40.00 सोर्स- कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार निदेशालय, उत्तर प्रदेश प्रशासन इसे भी पढ़ें: हे राम! पति ने प्रेमी से कराई पत्नी की शादी, देखें वीडियो The post हाय रे महंगाई! तेल 160, दाल 140 रुपए किलो, जानें, सब्जी, फल, अनाज के दाम?   appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CM Yogi Gift : किसानों को सीएम योगी ने दिया तोहफा, इजराइल का मिल रहा सहयोग

CM Yogi Gift : हर खेत को पानी उपलब्ध कराने के लिए यूपी की योगी प्रशासन काम कर रही है. योगी प्रशासन “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” की ओर भी अग्रसर है. प्रशासन की मंशा स्प्रिंकलर और ड्रिप जैसी अपेक्षाकृत दक्ष सिंचाई प्रणालियों को आगे बढ़ाना है. इसे प्रोत्साहन देकर सिंचाई के लिए उपलब्ध पानी के बेहतर प्रबंधन से सिंचन क्षमता को बढ़ाना प्रशासन का लक्ष्य है. इसके लिए प्रशासन ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी सिंचाई की सक्षम विधाओं पर 80 से 90 फीसद तक अनुदान देती है. लाखों किसानों ने इसका लाभ किया है. ड्रिप और स्प्रिंकलर विधा से सिंचाई के होने वाले लाभ इन विधाओं के प्रयोग के नतीजे भी दूरगामी होंगे. पानी बचेगा. साथ ही पानी को भूगर्भ जल से ऊपर खींचने वाली ऊर्जा भी. परंपरागत सिंचाई जिसमें पूरे खेत को पानी से भरा जाता है उससे होने वाली फसलों की क्षति भी नहीं होगी. बराबर से जरूरत के अनुसार बीज और पौधों को पानी मिलने से उनका अंकुरण (जर्मिनेशन) और बढ़वार (ग्रोथ) भी अच्छी होगी. असमतल भूमि पर भी इनका प्रयोग संभव होना अतिरिक्त लाभ होगा. इस सबका असर बढ़ी उपज और इसी अनुसार किसान की बढ़ी आय के रूप में दिखेगा. किसानों की यही खुशहाली डबल इंजन प्रशासन की मंशा भी है. अगर ऐसा हुआ तो उपलब्ध सिंचाई सुविधाओं से ही सिंचन क्षमता डेढ़ गुना से अधिक हो जाएगी. इनके विस्तार के लिए प्रशासन के साथ सहयोग कर रहा इजराइल इन विधाओं को लोकप्रिय और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन इजरायल प्रशासन से भी सहयोग ले सकती है. इस बाबत इजराइल के राजदूत से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उनसे इस बाबत बात भी हो चुकी है. खेतीबाड़ी से संबंधित कुछ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को इसका मॉडल भी बनाया गया है. बुंदेलखंड में इसके विस्तार पर खासा जोर पानी के लिहाज से सबसे संकटग्रस्त बुंदेलखंड से इसकी पहल भी हो चुकी है. कम पानी में अधिक रकबे की सिंचाई के लिए बतौर मॉडल प्रशासन तीन स्प्रिंकलर परियोजनाओं पर काम कर रही है. इनमें मसगांव चिल्ली( हमीरपुर) कुलपहाड़ (महोबा ) औऱ शहजाद (ललितपुर) परियोजनाएं शामिल हैं. बाद में सिंचाई की अन्य परियोजनाओं को भी स्प्रिंकलर से जोड़े जाने की भी योजना है. खेत-तालाब योजना के तहत निर्मित तालाबों को भी प्रशासन स्प्रिंकलर से जोड़ेगी. अब तक हुए सिंचन क्षमता का विस्तार उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सिंचाई परियोजना की मदद से योगी प्रशासन ने सरयू नहर परियोजना, अर्जुन सहायक परियोजना तथा बाण सागर परियोजना को जनता को समर्पित कर प्रदेश के सिचाईं क्षेत्र में मील का पत्थर स्थापित किया है. इन बड़ी परियोजनाओं को लेकर योगी के आठ वर्ष के कार्यकाल में छोटी, बड़ी कुल 976 परियोजनाएं पूरी हुईं  या प्रस्थापित की गईं हैं. इस सबका नतीजा यह रहा कि प्रदेश में करीब 48.32 लाख हैक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता सृजित हुई. इससे लगभग 185.33 लाख किसान लाभान्वित हुए. 2017 में प्रदेश में कुल सिंचित क्षेत्र का रकबा 82.58 लाख हेक्टेयर था. आठ वर्षों में यह बढ़कर 133 लाख हेक्टेयर हो गया. किसानों के व्यापक हित, फसल आच्छादन का रकबा और उपज बढ़ाने के लिए किए गए इस प्रयास का ही नतीजा है कि आज यूपी देश का इकलौता राज्य है जहां उपलब्ध भूमि के 76 फीसद हिस्से पर खेती हो रही है और कुल भूमि का करीब 86 फीसद हिस्सा सिंचित है. परियोजनाएं जिन पर काम जारी है सिंचन क्षमता बढ़ाने का यह सिलसिला अभी जारी है. मध्य गंगा नगर परियोजना फेज दो, कनहर सिंचाई परियोजना और रोहिन नदी पर महराजगंज में बैराज बनाने का काम जारी है. इन परियोजनाओं के पूरा होने से करीब 5 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता सृजित होगी. साथ ही इससे सात लाख किसानों को भी लाभ होगा. इसी तरह नदी जोड़ो परियोजना के तहत केन बेतवा लिंक के पूरा होने पर बुंदेलखंड के झांसी, महोबा, बांदा और ललितपुर के 2.51 लाख हेक्टेयर खेतों की प्यास बुझेगी. साथ ही 21 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा. उल्लेखनीय है कि बाढ़ और सूखे के स्थाई समाधान के लिए नदी जोड़ो परियोजना प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी का सपना था. उनके जन्मदिन पर पिछले साल 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शिलान्यास किया था. केंद्र और प्रदेश के क्रमशः 90 और 10 फीसद अंशदान वाली इस परियोजना पर योगी प्रशासन तेजी से काम भी कर रही है. The post CM Yogi Gift : किसानों को सीएम योगी ने दिया तोहफा, इजराइल का मिल रहा सहयोग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भारत की मदद से मिली थी बांग्लादेश को आजादी, PM मोदी की चिट्ठी ने यूनुस को फिर दिलाई याद

PM Modi letter to Muhammad Yunus: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस को 26 मार्च को एक खास पत्र भेजा है. यह चिट्ठी बांग्लादेश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा भेजी गई है. यह दिन बांग्लादेश के लिए एक ऐतिहासिक दिन माना जाता है. इसी दिन 1971 में हिंदुस्तानीय सेना की मदद से बांग्लादेश को पूर्वी पाकिस्तान से मुक्त कर एक स्वतंत्र देश बनाया गया था. इस पत्र में उन्होंने बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम के बारे में लिखा. साथ ही उस समय हिंदुस्तान और बांग्लादेश के गहरे रिश्तों के बारे में भी पत्र में जिक्र किया. साधारण भाषा में बोलते हुए बांग्लादेश की स्वतंत्रता में हिंदुस्तान द्वारा निभाई गई अहम भूमिका के बारे में पीएम मोदी ने यूनुस को याद दिलाया. पीएम मोदी का पत्र बांग्लादेश में स्थित हिंदुस्तानीय उच्चायोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, “बांग्लादेश का यह स्वतंत्रता का दिन हमारे संयुक्त इतिहास और बलिदान का साक्षी है, जिसके द्वारा इन दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी की नींव रखी गई है.” आगे उन्होंने पत्र में लिखा, “बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम की भावना दोनों देशों के संबंधों के लिए मार्गदर्शक बनी है, जो कि विभिन्न क्षेत्रों में फल-फूल रही है. हम शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए हमारी साझा आकांक्षाओं और एक-दूसरे के हितों के प्रति पारस्परिक संवेदनशीलता के आधार पर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.” पीएम मोदी और यूनुस क्या BIMSTEC समिट में मुलाकात करेंगे थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में 3 और 4 अप्रैल को BIMSTEC की समिट होने वाली है. आमतौर पर लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी और यूनुस इस समिट में एक-दूसरे से मुलाकात कर सकते हैं. हालांकि, अभी तक हिंदुस्तान की तरफ से इसे आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. हिंदुस्तान के विदेश मंत्री ने बयान देते हुए कहा था कि बांग्लादेश की तरफ से बहुत दिनों से आ रही मुलाकात की अपील पर अभी विचार किया जा रहा है. यह भी पढ़े: Donald Trump Impose Tariff on Car: अमेरिका में विदेशी कारों पर 25% टैक्स का हथौड़ा, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान The post हिंदुस्तान की मदद से मिली थी बांग्लादेश को आजादी, PM मोदी की चिट्ठी ने यूनुस को फिर दिलाई याद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार के अररिया में जदयू विधानसभा प्रभारी के घर भीषण चोरी, इफ्तार के लिए परिजनों के घर गए थे JDU नेता

मृगेंद्र मणि सिंह, अररिया: बिहार के अररिया में जदयू विधानसभा प्रभारी के घर में भीषण चोरी हुई है. बदमाशों ने नकदी, गहने समेत अन्य सामान चुरा लिए. पीड़ित गृहस्वामी सफाकुर्र रहमान उर्फ लड्डू हैं जो जेडीयू के नेता हैं. घटना के वक्त वो अपने घर में मौजूद नहीं थे. कुछ ही दिनों के बाद उनके नये प्रतिष्ठान का शुभारंभ होना था लेकिन उससे ठीक पहले बदमाशों ने इस घटना को अंजाम देकर उन्हें भारी नुकसान पहुंचाया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है. जदयू नेता के घर में भीषण चोरी नगर थाना क्षेत्र रैहिका टोला वार्ड संख्या 17 में अररिया पनार होटल के मालिक व जदयू के विधानसभा प्रभारी के घर में बुधवार की देर रात को भीषण चोरी हुई. पीड़ित गृहस्वामी सफाकुर्र रहमान उर्फ लड्डू ने बताया कि वे बुधवार को अपने चंद्रदेई स्थित निवास पर परिजनों के साथ गये थे. उन्होंने कहा कि रमजान को लेकर इफ्तार सारे परिवार के लोग एक साथ करते हैं, इसलिए वो गए थे. इस दौरान डकैती उनके घर में हो गयी. उन्होंने बताया कि नगद 04 से 05 लाख रुपये व जेवरात समेत कुल मिलाकर करीब 20-25 लाख रुपये का नुकसान पहुंचाया गया है. जदयू नेता के घर में चोरी जदयू नेता के घर में चोरी जदयू नेता के घर में चोरी ALSO READ: बिहार में जहां कन्हैया कुमार बोले उस जगह को गंगाजल से धोया गया, पीछा नहीं छोड़ रहा JNU विवाद एएसपी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे वहीं इस घटना की सूचना पाकर 112 की पुलिस गश्ती दल आवास पर पहुंची. इसके बाद एएसपी रामपुकार सिंह, नगर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार, दलबल के साथ जदयू नेता के आवास पर पहुंचे और जांच की . जदयू नेता के नये प्रतिष्ठान का होना था उद्घाटन 01 अप्रैल को जदयू नेता के नये प्रतिष्ठान का भी शुभारंभ होना था. डेयरी से जुड़े इस प्रतिष्ठान के लिए उन्होंने काफी तैयारियां की थी. जदयू नेता के रुप में काफी रसूख रखने वाले सफाकुर्ररहमान के घर हुई भीषण डकैती ने लोगों को सकते में डाल दिया है. The post बिहार के अररिया में जदयू विधानसभा प्रभारी के घर भीषण चोरी, इफ्तार के लिए परिजनों के घर गए थे JDU नेता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

TMKOC: टप्पू के बाल विवाह से भूतनी के प्रकोप तक, इन 6 मजेदार किस्सों ने बनाया शो को यादगार

TMKOC: सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ कई सालों से अपने अनोखे कहानियों और समाज के कई पहलुओं को मनोरंजक तरीके से दिखाता आ रहा है. बाल विवाह से लेकर पैसे के प्रलोभन तक, हर तरह की गंभीर समस्याओं को इस शो में हास्यपूर्ण ढंग से दर्शकों के सामने पेश किया है. इसके अलावा गोकुलधाम सोसाइटी में कई ऐसे किस्से भी हुए, जिसने ऑडियंस को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया है. साथ ही हमारी यादों में इन किस्सों ने खास जगह बना ली है. सही मायने में अब यह शो दर्शकों के लिए एक भावना बन गया है. ऐसे में आइये बताते हैं गोकुलधाम सोसाइटी के 6 मजेदार किस्से. चंपक चाचाजी से सोढ़ी की मुलाकात चंपक चाचाजी के गोकुलधाम आने के बाद सोढ़ी के साथ हुए गलतफहमी को दिखाया गया था. यह किस्सा हास्यपूर्ण तरीके से समाज में होने वाली विविधता और दूसरों के प्रति सम्मान की भावना को उजागर करता है. महाबलेश्वर में होली उत्सव होली के लिए सोसाइटी के सभी लोग महाबलेश्वर जाते हैं और त्योहार को सभी के साथ खुशी से मनाते है. इस एपिसोड में हंसी के ठहाकों के साथ हर समुदाय के एकता को भी केंद्रित किया गया है. सपने में टप्पू का बाल विवाह जेठालाल अपने सपने में बापूजी की जिद के बाद बेटे टप्पू की शादी होते हुए देखता है, जो अनोखे तरीके से हमें बहुत हंसाता है. साथ ही यह एपिसोड में बाल विवाह के मुद्दों को उजागर करता है और यह सीख देता है कि बच्चों को बिना किसी दबाव और परेशानी के अपने बचपन को जीना चाहिए. गोकुलधाम में पानी की समस्या सोसाइटी में पानी की कमी हो जाती है, तब सभी गोकुलधाम परिवार के लोग एक साथ इस समस्या का समाधान करते है. इसमें जल संरक्षण, जीवन की समस्या और अलग–अलग समुदायों के बीच एकता को दर्शाया गया है. भिड़े की लगी लॉटरी गोकुलधाम सोसाइटी के एकमेव सेक्रेटरी ‘आत्माराम भिड़े’ परेशानी में पड़ जाते हैं, जब उनकी 1 करोड़ की लॉटरी लग जाती है. इस एपिसोड में एक शिक्षक के सिद्धांत और पैसे की लालच के बीच संघर्ष को दिखाया गया है. भूतनी का प्रकोप जेठालाल और चंपकलाल एक भूत को अपने सोसाइटी में देखते हैं. सोसाइटी में डर तब पैदा होता है, जब कई सदस्य उसका सामना कर लेते है. सस्पेंस के साथ इस एपिसोड को बहुत दिलचस्प बनाया गया था. अंत में टप्पू सेना उस भूतनी और उसके साथियों का रीटा रिपोर्टर के साथ खुलासा करते है. यह भी पढ़े: Upcoming South Movies: मोहनलाल से डेविड वार्नर तक, ‘सिकंदर’ से भिड़ेगी इन स्टार्स की साउथ फिल्में The post TMKOC: टप्पू के बाल विवाह से भूतनी के प्रकोप तक, इन 6 मजेदार किस्सों ने बनाया शो को यादगार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anupama: पराग नहीं जानता मोहित है ख्याति का बेटा, राघव करेगा अपनी जान लेने की कोशिश, ये शख्स बनेगा मसीहा

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राघव की मां अनु को उसके अतीत के बारे में बताती है. वह कहती है कि राघव की शादी एक अमीर औरत से हुई थी. वह औरत राघव से हमेशा लड़ती थी और उसका भाई उसके साथ बुरा बर्ताव करता था. एक दिन वह औरत अचानक गायब हो गई और राघव पर उसकी हत्या का आरोप लग गया. इसकी वजह से उसे जेल जाना पड़ा. दूसरी तरफ राघव जेल से बाहर निकलने की तैयारी करता है. वह कार्तिक से कहता है कि बाहर उसका कोई इंतजार नहीं कर रहा है. अपनी जान लेने की कोशिश करेगी राघव अनुपमा में दिखाया जाएगा कि जेल से रिहा होने के बाद राघव को कुछ समझ नहीं आता कि वह कहां जाए. अनु, राघव को खोजती है और कहती है वह उसे उसकी मां से मिलवा कर रहेगी. दूसरी तरफ राघव को रास्ते पर चलते हुए पराग की आवाज सुनाई देती है. राघव उसकी आवाज सुनकर चौंक जाता है, लेकिन वह उसकी झलक नहीं देख पाता. राघव अपनी जान लेने की कोशिश करता है और तभी अनु आकर उसे रोक लेती है. राघव को वह बताती है कि उसे उसकी मां मिल गई है. राघव ये जानकर चौंक जाता है कि उसकी मां अभी तक जिंदा है. वह राघव को लेकर उसकी मां के पास जाती है. मोहित को देख चौंक गई ख्याति सीरियल में दिखाया जाएगा कि राही को कुछ बदमाश परेशान करते हैं. मोहित उसे बचाने के लिए आता है. तभी प्रेम भी वहां पहुंच जाता है. मोहित घायल हो जाता है और प्रेम और राही उसे कोठारी निवास लेकर जाता है. ख्याति, मोहित को घर में देखकर चौंक जाती है. दूसरी तरफ राघव 20 साल बाद अपनी मां से मिलता है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ख्याति, मोहित के घर आने से काफी परेशान हो जाती है. ऐसा लगता है पराग, मोहित के बारे में नहीं जानता है. राही और अनुपमा को प्रेम बताता है कि राही पर जिसने हमला किया था, पुलिस ने उसे पकड़ लिया है. यह भी पढ़ें- Empuraan Review: मोहनलाल की फिल्म एम्पुरान के क्लाइमेक्स की हो रही रही चर्चा, देखने से पहले जान लें क्या कह रही पब्लिक The post Anupama: पराग नहीं जानता मोहित है ख्याति का बेटा, राघव करेगा अपनी जान लेने की कोशिश, ये शख्स बनेगा मसीहा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में हुई ये खास चीज, बजा सनातन का डंका

Mahakumbh 2025 : सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को आगरा में दिवंगत संत योगी सिद्धनाथ जी के शंखाढाल एवं भंडारा कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे. उन्होंने राजा की मंडी स्थित प्राचीन दरिया नाथ मंदिर में पूजा- अर्चना भी की. सीएम योगी ने यहां संतों की धर्म सभा को संबोधित भी किया. अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ के बाद संतों का सबसे बड़ा जमावड़ा ब्रज की भूमि पर हो रहा है. महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता सभी ने देखी. यह संतों का आशीर्वाद था, उनका संकल्प था. पूरी देश और दुनिया ने देखा कि 45 दिनों में 66 करोड़ से अधिक लोग प्रयागराज पहुंचे थे. यह सनातन धर्म की ताकत है. उन्होंने कहा कि हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि सनातन धर्म/ नाथ संप्रदाय का एक म्यूजियम बनाया जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान पूरे देश से आए 1000 से अधिक साधु- संत मौजूद रहे. अयोध्या में 500 वर्षों के बाद राम मंदिर का बनना संभव हुआ: सीएम योगी सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों के बाद राम मंदिर का बनना संभव हुआ है, तो देश के अन्य जगहों पर भी संभावना बनी हैं. अयोध्या में राम मंदिर का बनना और महाकुंभ का आयोजन, दोनों संतों के संकल्प से पूरा हुआ. पहले माना जाता था कि महाकुंभ का आयोजन केवल संतों का है. लेकिन, संतों ने पूरे भाव के साथ समाज को जोड़ने का काम किया तो देखते ही देखते 66 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का आंकड़ा पार कर गया. इनमें साधु- संत करीब 50 लाख थे. सनातन का दौर अब दुनिया के अंदर बढ़ा: सीएम योगी सीएम योगी ने कहा कि सनातन का दौर अब दुनिया के अंदर बढ़ा है. उन्होंने कहा कि संतों की साधना की सिद्धि है. उनके संकल्पों का मूर्तरूप है. महाकुंभ के अवसर पर पूरे देश और दुनिया ने देखा है. 45 दिनों में 66 करोड़ों से अधिक संत और श्रद्धालुजन प्रयागराज आए. इतना बड़ा समागम दुनिया के अंदर कहीं नहीं हुआ. ये ताकत सिर्फ सनातन धर्म में ही है. हिंदुस्तान की संयुक्त परंपरा के प्रमुख पंत के रूप में नाथपंती का महत्वपूर्ण स्थान है. संतो को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संतों को संसार के उत्कर्ष के लिए कार्य करना होगा. विरासत और विकास को जोड़ने की एक सेतु के रूप में संत को आगे बढ़ना चाहिए, जो समाज को जोड़ सके, उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करें. सनातन सुरक्षित रहेगा, तो ही देश सुरक्षित रहेगा: योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सनातन सुरक्षित रहेगा, तो ही देश सुरक्षित रहेगा. उन्होंने साधु संतों से अपील की है कि आप किसी भी पंथ और संप्रदाय से जुड़े हुए हों, लेकिन राष्ट्र और समाज निर्माण के लिए ही कार्य करना चाहिए. उन्होंने साधु- संतों से मोबाइल का उपयोग कम करने की भी सीख दी. सीएम ने कहा कि मोबाइल पर जो आपको दिखता है या सुनते हैं, वह जरूरी नहीं सच हो. ऐसे में साधु संतों को साधना में लीन होकर के समाज को एक करने के लिए कार्य करना चाहिए.  उन्होंने कहा कि जो आप अपने साधन से अर्जित करेंगे. जो लोक कल्याण का माध्यम आपको बना सके. जिसमें जनता जनार्दन का अपार श्रद्धा और सम्मान आपको प्राप्त हो. जो कुछ भी आपके पास है लोक कल्याण के लिए समर्पित करिए. राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित करिए और याद रखना हम सभी संतों को इस बात का स्मरण रखना होगा हमारा पंथ कोई भी हो, संप्रदाय हो भी कोई भी हो, मठ हो कोई भी उपासना विधि हो वह तब ही सुरक्षित है जब सनातन धर्म सुरक्षित है. जो कुछ भी हो सनातन धर्म के लिए समर्पण का भाव हो. देश की सुरक्षा के लिए अपना सब कुछ समर्पित करना होगा. उन्होंने कहा कि हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि सनातन धर्म/ नाथ संप्रदाय का एक म्यूजियम बनाया जाए. अपने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले योगी सिद्धनाथ जी उस परंपरा के योगी थे. The post Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में हुई ये खास चीज, बजा सनातन का डंका appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Teacher: बिहार के सरकारी स्कूल में गाय और बकरी बने टीचर, ऑनलाइन हाजिरी देख शिक्षा विभाग सकते में

Bihar Teacher: पटना. बिहार के बांका जिले में ई-शिक्षा कोष के तहत शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी में लगातार गड़बड़ी हो रही है. अधिकारी सख्ती कर रहे हैं, लेकिन शिक्षक हाजिरी प्रणाली को धोखा देने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं. धोरैया के एक प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका पूनम कुमारी ने तो हाजिरी के दौरान ऐसी हरकत की, जिसने सभी को चौंका दिया. उन्होंने हाजिरी में गाय और बकरी की फोटो लगाई, जिससे शिक्षा विभाग सकते में है. शिक्षिका पूनम कुमारी की गड़बड़ी धोरैया के बगरोईया विद्यालय की शिक्षिका पूनम कुमारी ने 20 मार्च को सुबह 9 बजकर 28 मिनट पर ऑनलाइन हाजिरी में गाय और बछड़े की तस्वीर अपलोड की थी. इसके बाद 21 मार्च को उन्होंने आलमारी की फोटो लगाई. इतना ही नहीं 23 मार्च को तो उन्होंने हाजिरी में बकरी के बच्चों की तस्वीर डाल दी. यह हरकत शिक्षिका की हाजिरी प्रक्रिया में गड़बड़ी की हदों को पार करने का उदाहरण है. इसके अलावा, 18 मार्च को शिक्षिका ने खाली कुर्सी की तस्वीर अपलोड कर अपनी हाजिरी दर्ज कराई थी. इन गड़बड़ियों के बाद, शिक्षा विभाग के अधिकारी इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं. ई-शिक्षा कोष में अन्य गड़बड़ियां शिक्षिका पूनम कुमारी का मामला अकेला नहीं है. बांका जिले में कई और शिक्षकों द्वारा ई-शिक्षा कोष के तहत हाजिरी में गड़बड़ियां सामने आ रही हैं. कुछ शिक्षक स्कूल से बाहर होने के बावजूद ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कर रहे हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ शिक्षक जमशेदपुर, नवादा, भागलपुर, पटना जैसे जिलों से हाजिरी लगा रहे हैं. कुछ मामलों में शिक्षक ऑटो, रिक्शा या बस में सफर करते हुए भी अपनी हाजिरी दर्ज कर देते हैं. इस मामले के उजागर होने के बाद, डीपीओ (जिला कार्यक्रम पदाधिकारी) ने शिक्षिका पूनम कुमारी से स्पष्टीकरण मांगा है. डीपीओ ने सवाल किया है कि आखिर क्यों उन्होंने गाय, बकरी और दीवार की तस्वीरें हाजिरी में लगाई. इसके साथ ही, कुछ और शिक्षकों से भी जवाब तलब किया गया है. शिक्षा विभाग को चिंता में डाला पीएस नयाडीह सिकानपुर रजौन के प्रधान बिंदेश्वरी यादव, बगरोईया की प्रभारी फूल कुमारी और एनपीएस ढोढियाटीकर फुल्लीडुमर के संजय कुमार दास से भी जवाब मांगा गया है. इन स्कूलों में किसी भी शिक्षक की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं हो रही है, जो एक बड़ी समस्या बन गई है. बांका जिले में ई-शिक्षा कोष के तहत हो रही हाजिरी गड़बड़ियों ने शिक्षा विभाग को चिंता में डाल दिया है. शिक्षकों की ऐसी हरकतें न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि शिक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े करती हैं. अधिकारियों द्वारा दोषी शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है और ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे. Also Read: अगले तीन माह में नक्सलमुक्त होगा बिहार, पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान The post Bihar Teacher: बिहार के प्रशासनी स्कूल में गाय और बकरी बने टीचर, ऑनलाइन हाजिरी देख शिक्षा विभाग सकते में appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top