Hot News

बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली

Encounter In Bihar: (शुभम कुमार) बिहार में एक के बाद एक अपराधियों का एनकाउंटर किया जा रहा है. इस बीच पटना में रात करीब 2 बजे दो शार्प शूटर्स का एनकाउंटर किया गया. बिहटा के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान दोनों अपराधियों को दौड़ाकर पुलिस ने गोली मारी. दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

घटना स्थल से हथियार बरामद

जानकारी के मुताबिक, घायल अपराधियों में विदेशी राय और पप्पू राय शामिल है. पटना पुलिस की विशेष टीम इस ऑपरेशन में शामिल रही. इस तरह से आधी रात में हुए एनकाउंटर की वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. कहा जा रहा है कि पुलिस को घटना स्थल से हथियार भी बरामद हुए हैं. पुलिस के अनुसार, ये दोनों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इलाके में जमा हुए थे.

​घेराबंदी देख अपराधियों ने शुरू की फायरिंग

घटना के संबंध में दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहटा के आनंदपुर गांव के पास बांध के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी साजिश को रचने के लिए इकट्ठा हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी शुरू की. खुद को पुलिस से घिरा देख अपराधियों ने बचने के लिए अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों शूटर्स के पैर में गोली लगी.

​इलाज के लिए पटना एम्स रेफर

मुठभेड़ के बाद घायल अपराधियों ने सरेंडर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया. मौके से पुलिस ने कई अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं. अपराधियों को पहले प्राथमिक उपचार के लिए बिहटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन घाव की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया है. फिलहाल दोनों पुलिस की कड़ी निगरानी में है.

पुलिस इन अपराधियों की तलाश में जुटी थी. पकड़े गए दोनों शूटर्स पर पहले से ही हत्या और लूट जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं. पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास को खंगालने के साथ-साथ इनके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी कर रही है.

​छह महीने में एनकाउंटर के आंकड़ों में बढ़ोतरी

राज्य में पिछले कुछ महीनों से अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हुआ है. आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह महीनों में अलग-अलग इलाकों में लगभग 19 मुठभेड़ की घटनाएं सामने आई हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है और यह ताजा कार्रवाई उसी कड़ी का हिस्सा है.

Also Read: आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 50-60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD की एडवाइजरी जारी

The post बिहार में आधी रात 2 अपराधियों का एनकाउंटर, पुलिस ने शार्प शूटर विदेशी और पप्पू को दौड़ाकर मारी गोली appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top