Hot News

IPL Points Table में टॉप पर पहुंची गुजरात टाइटंस, अंक तालिका में बड़ा फेरबदल

IPL Points Table: आईपीएल 2026 का 56वां मुकाबला गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किया. गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गए हैं. इसके साथ ही गुजरात की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई करने करीब आ चुके हैं. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को हार से नुकसान हुआ है.

16 अंकों के साथ गुजरात टाइटंस की टीम पहले स्थान पर है. जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मुकाबले को गंवाकर दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. हैदराबाद 12 मैचों में 7 जीत के साथ तीसरे पायदान पर है. अभी हैदराबाद के दो और मुकाबले बाकी है. वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आरसीबी और चौथे नंबर पंजाब किंग्स की टीम मौजूद है.

IPL 2026 अपडेटेड पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 गुजरात टाइटंस 12 8 4 0 16 +0.551
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 11 7 4 0 14 +1.103
3 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331
4 पंजाब किंग्स 11 6 4 1 13 +0.428
5 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 12 +0.185
6 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
7 दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 10 4 5 1 9 -0.169
9 मुंबई इंडियंस (बाहर) 11 3 8 0 6 -0.585
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (बाहर) 11 3 8 0 6 -0.907

मुकाबले का हाल

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में स्पोर्ट्से गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए. साई सुदर्शन ने 61 और वाशिंगटन सुंदर ने 50 रनों की पारी स्पोर्ट्सी.

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 86 रनों पर सिमट गई. हैदराबाद के बल्लेबाजों के लिए विकेट पर टिकना मुश्किल हो रहा है. सबसे ज्यादा रन पैट कमिंस ने बनाए. कमिंस ने 19 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा ने 3 और जेसन होल्डर ने 3 विकेट चटकाए. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने भी 2 विकेट अपने नाम किए.

यह भी पढ़ें: GT vs SRH: गुजरात टाइटंस ने लगाया जीत का ‘पंच’, सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों से हराया

The post IPL Points Table में टॉप पर पहुंची गुजरात टाइटंस, अंक तालिका में बड़ा फेरबदल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top