Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Patna News : कोईलवर व मोकामा तक गंगापथ के विस्तार के लिए अगले माह होगा टेंडर

प्रमोद झा,पटना : जेपी गंगापथ का दीघा से कोईलवर के वीर कुंवर सिंह सेतु तक और दीदारगंज से मोकामा तक विस्तार करने को मंजूरी मिलने के बाद से इसके निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेज हो गयी है. इसके के निर्माण को लेकर चयनित कंसल्टेंट द्वारा प्रिलिमिनरी प्रोजेक्ट रिपोर्ट (पीपीआर) इस माह के अंत तक सौंपी जायेगी, जिसके आधार पर डीपीआर बनाने के साथ टेंडर निकालने का काम अगले माह होगा. दीघा से कोईलवर तक और दीदारगंज से अथमलगोला तक जेपी गंगापथ का निर्माण कार्य बिहार राज्य पथ विकास निगम की देखरेख में होगा, जबकि अथमलगोला से मोकामा तक इसका निर्माण पथ निर्माण विभाग की देखरेख में होगा. इस पर लगभग 7000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. सीएम की पटना जिले की 21 फरवरी को प्रगति यात्रा के दौरान जेपी गंगापथ के विस्तार की घोषणा की गयी थी. इसके बाद 25 फरवरी को प्रोजेक्ट को प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी. निर्माण के कार्य में तेजी लाने की प्रक्रिया को लेकर पथ निर्माण मंत्री ने समीक्षा की. एलिवेटेड रोड के साथ बांध पर बनेगी सड़क जानकारों के अनुसार दीघा से शेरपुर होते हुए कोईलवर तक लगभग 36 किलोमीटर में एलिवेटेड रोड के साथ बांध पर सड़क बनेगी. इसके तहत दीघा से शेरपुर के बीच एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा. इसकी लंबाई लगभग 12.5 किलोमीटर है. शेरपुर से कोईलवर पुल के बीच लगभग 23 किलोमीटर में साढ़े चार किलोमीटर एलिवेटेड रोड व 18.5 किलोमीटर बांध पर सड़क होगा. सूत्र ने बताया कोईलवर तक नयी सड़क बनने से कोईलवर में सोन नदी पर बने छह लेन पुल से होकर लोग आरा पहुंच जायेंगे. वीर कुंवर सिंह सेतु से जोड़ने को लेकर शेरपुर से आगे सोन नदी पर नये पुल का निर्माण किया जायेगा.पटना के पूरब में दीदारगंज से मोकामा तक सड़क निर्माण होगा. पटना व आसपास में जाम से मिलेगी निजात कोईलवर से मोकामा तक जेपी गंगापथ का सोन व गंगा नदी पर बने सात पुलों से कनेक्टिविटी रहेगी. इससे पटना और आसपास के क्षेत्रों में यातायात बेहतर होने के साथ जाम की समस्या से निजात मिलेगी. इससे उत्तर बिहार व दक्षिण बिहार के बीच लोगों का आवागमन आसान होने के साथ समय की बचत होगी. उत्तर व दक्षिण बिहार आने-जाने में होगी सहूलियत पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि जेपी गंगापथ के विस्तार को लेकर प्रक्रिया तेजी से हो रहा है. प्राइमरी रिपोर्ट इस माह मिलने पर अगले माह टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू होगी. जेपी गंगापथ का विस्तार होने से सात पुलों से कनेक्टिविटी होने से उत्तर व दक्षिण बिहार आने-जाने में सहूलियत बढ़ेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Patna News : कोईलवर व मोकामा तक गंगापथ के विस्तार के लिए अगले माह होगा टेंडर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News :विस में गूंजा एट लेन सड़क पर मौत का कट, ट्रॉमा सेंटर का मामला

Dhanbad News : नया विचार में छपी जन सरोकार से जुड़े दो मामले विधानसभा में उठे. मंगलवार को सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने जहां एट लेन पर हो रही दुर्घटनाओं का मामला उठाया. वहीं धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने एसएनएमएमसीएच में ट्रॉमा सेंटर का मामला उठाया. एसएनएमएमसीएच में जल्द शुरू हो ट्रॉमा सेंटर : राज धनबाद के विधायक ने शून्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं और स्पोर्ट्स सुविधाओं के लिए प्रशासन से सख्त कदम उठाने की अपील की. एसएनएमएमसीएच के एसआइसीयू में 82 लाख रुपये की लागत से बने ट्रामा सेंटर को जल्द चालू करने की मांग की. कहा कि यह ट्रामा सेंटर पिछले 50 महीनों से बनकर तैयार है, लेकिन अब तक दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीजों को यहां भर्ती करने की बजाय रिम्स रांची रेफर किया जा रहा है. इसके साथ ही ओटी सालों से बंद है और जरूरी चिकित्सा उपकरणों की भी कमी है. साथ ही जिला खनन फाउंडेशन ट्रस्ट(डीएमएफटी) की रॉयल्टी मद से लंबित योजनाओं का मामला भी उठाया. कहा कि सैंकड़ों योजनाएं अब भी लंबित है. निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाये प्रशासन : रागिनी झरिया की विधायक रागिनी सिंह ने धनबाद जिला सहित पूरे राज्य में निजी विद्यालयों की मनमानी से छात्र- छात्राओं को हो रही परेशानियों व अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का मामला उठाया. छात्रों, अभिभावकों को प्रताड़ित किया जा रहा है. री- एडमिशन के नाम पर हर साल अतिरिक्त बोझ अभिभावकों पर डाला जाता है. वही अधिकृत विक्रेताओं से किताबें लेने के लिए दबाव दिया जाता है. हर वर्ष पाठ्यक्रम में बदलाव कर नई किताबें लेने के लिए विवश किया जाता है. प्रशासन इस पर रोक के लिए तत्काल ठोस कदम उठाये. एट लेन सड़क पर क्रॉसिंग, यू-टर्न की व्यवस्था हो : चंद्रदेव सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने धनबाद गोल बिल्डिंग से कांको मठ तक झारखंड की पहली एट लेन सड़क पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं का मामला विधानसभा में उठाया. नया विचार में 18 मार्च को छपी समाचार का जिक्र करते हुए कहा कि इस सड़क पर कहीं भी ना तो रोड क्रॉसिंग और ना ही यूटर्न की सुविधा है. जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं घटती रहती है. आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होते रहती हैं. नेशनल हाइवे की तरह फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की, ताकि सड़क घटनाओं को रोका जा सके. जाताखूंटी में बंद विद्युत उप केंद्र चालू कराये विभाग : मथुरा टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने टुंडी प्रखंड के जाताखूंटी के पास बंद पड़े विद्युत उपकेंद्र करमाटांड़ का मामला शून्यकाल में सदन में उठाया. इस केंद्र को शीघ्र ही नियमित रूप से चालू कराने की मांग की. कहा की इसके चालू नहीं रहने से पश्चिमी टुंडी के हजारों लोगों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ती है. उद्घाटन के बाद से ही इस उपकेंद्र की स्थिति ठीक नही थी और विभिन्न कारणों से इसे बंद कर दिया गया है, इसलिए जनहित के मद्देनजर इसे खोला जाये. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News :विस में गूंजा एट लेन सड़क पर मौत का कट, ट्रॉमा सेंटर का मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : आधार केंद्र में मोबाइल नंबर जुड़वाने के लिए सुबह से ही कतार में लगी महिलाएं

मंईयां सम्मान योजना को लेकर जिले के सरायढेला स्थित आधार केंद्र पर मंगलवार को सुबह से स्त्रीओं की भीड़ रही. एसएसएलएनटी कॉलेज के पास आधार केंद्र पर भी काफी संख्या में स्त्रीएं अपने पति व बच्चों के साथ पहुंची थी. यहां स्त्रीओं ने आधार अपडेट कराया. अधिकतर स्त्रीएं अपने आधार से मोबाइल नंबर जुड़वाने पहुंची थी. कुछ स्त्रीएं गिरिडीह व जामताड़ा जिले से भी पहुंची थी. जामताड़ा से आयी पूनम कुमारी ने बताया कि मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं आ रहा है. सीओ कार्यालय जाने पर कर्मियों ने आधार को मोबाइल से लिंक करानने को कहा. मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए लिया जा रहे सौ रुपये : आधार से मोबाइल नंबर लिंक करवाने के लिए आधार सेंटर के संचालक सौ रुपये ले रहे हैं. केंद्र पर आये लोगों के बताया कि पास की दुकान से पांच रुपए में फॉर्म दिया जा रहा है. केंद्र में आधार से मोबाइल नंबर लिंक करने के एवज में सौ रुपये लिये जा रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : आधार केंद्र में मोबाइल नंबर जुड़वाने के लिए सुबह से ही कतार में लगी स्त्रीएं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SNMMCH : बिजली कटते ही बंद हो जाती हैं कंसंट्रेटर मशीन, ऑक्सीजन के लिए तड़पने लगते हैं मरीज

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के सेंट्रल इमरजेंसी स्थित वार्ड में बिजली गुल होते ही मरीज ऑक्सीजन के लिए तड़पने लगते हैं. इमरजेंसी के स्त्री व पुरुष वार्ड में कुछ बेडों पर ही पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन स्पलाई की व्यवस्था है. इनमें से आधे से ज्यादा बेड के समीप लगे ऑक्सीजन रेगुलेटर खराब हैं. ऐसे में इमरजेंसी के स्त्री व पुरुष वार्ड में गंभीर मरीजों को कंसंट्रेटर लगाकर ऑक्सीजन मुहैया कराया जा रहा है. ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन बिजली से संचालित होती है. इमरजेंसी का पावर कट होने पर मशीन भी बंद हो जाती है और ऑक्सीजन का उत्पादन ठप हो जाता है. 28 में 20 बेड का ऑक्सीजन रेगुलेटर खराब : इमरजेंसी के स्त्री व पुरुष वार्ड मिलाकर कुल 58 बेड हैं. दोनों वार्ड मिलाकर 28 बेड के समीप पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन सप्लाइ की व्यवस्था है. इनमें 20 बेड के समीप ऑक्सीजन रेगुलेटर खराब व चोरी हो गये है. कुछ रेगुलेटर मशीन मरीज के परिजनों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिये गये हैं. इमरजेंसी के कर्मियों के अनुसार दो माह से ज्यादा समय से वार्ड के ज्यादातर बेड में पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था ठप है. इमरजेंसी के वार्डों में गंभीर मरीज होते है भर्ती : बता दें कि इमरजेंसी बिल्डिंग में बने स्त्री व पुरुष वार्ड में गंभीर मरीजों को ही भर्ती लिया जाता है. इनमें से ज्यादातर मरीजों को ऑक्सीजन स्पोर्ट की जरूरत पड़ती है. वर्तमान में कुछ बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था होने के कारण अन्य जरूरतमंद मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कैथलैब के बेडों के समीप लगे रेगुलेटर हो गये गायब : एसएनएमएमसीएच के मेडिसिन विभाग में मरीजों की संख्या अधिक और सीमित बेड की व्यवस्था है. इस समस्या से निबटने के लिए प्रबंधन ने कैथलैब बिल्डिंग में 30 बेड की व्यवस्था कर वार्ड का संचालन शुरू किया है. कैथलैब में बने वार्ड के बेड पर पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की व्यवस्था है. कुछ माह से बेड के समीप लगे सभी ऑक्सीजन रेगुलेटर गायब हो चुके हैं. ऐसे में कुछ दिनों से ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों को कैथलैब में भर्ती नहीं लिया जा रहा है. केस स्टडी सांस लेने की तकलीफ होने के बाद टुंडी के मरीज को रविवार को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. इमरजेंसी के पुरुष वार्ड में उसे कंसंट्रेटर मशीन से ऑक्सीजन स्पोर्ट दिया जा रहा है. सोमवार की रात लगभग नौ बजे अचानक इमरजेंसी की बिजली गुल होने से मशीन से ऑक्सीजन का उत्पादन बंद हो गया. जेनेरेटर चलाने में थोड़ा विलंब हुआ. लगभग पांच से सात मिनट के अंतराल पर इमरजेंसी की बिजली लौटी. इस बीच ऑक्सीजन के लिए मरीज तड़पता रहा. इसी तरह मंगलवार को बिजली गुल होने व कंसट्रेटर मशीन के बंद होने से स्त्री वार्ड में अस्थमा से ग्रसित वृद्धा ऑक्सीजन के लिए तड़पती रही. उक्त मरीज के ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के लिए कंसंट्रेटर मशीन लगायी गयी है. वर्जन इमरजेंसी के वार्ड में ऑक्सीजन संबंधित कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए बहाल एजेंसी ने बीच में काम छोड़ दिया है. इस वजह से परेशानी हो रही है. जल्द ही सभी बेड पर रेगुलेटर की व्यवस्था की जायेगी. वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर गंभीर मरीजों को एसआइसीयू में भर्ती करने का निर्देश जारी किया गया है. डॉ दिनेश गिंदौरिया, अधीक्षक, एसएनएमएमसीएच डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post SNMMCH : बिजली कटते ही बंद हो जाती हैं कंसंट्रेटर मशीन, ऑक्सीजन के लिए तड़पने लगते हैं मरीज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News : शिक्षकों ने करायी प्रश्नों की फोटो कॉपी, बाजार से खरीद कर दी कॉपी, तब शुरू हुई परीक्षा

जिले के प्रशासनी विद्यालयों में प्रथम से सप्तम तक की परीक्षा सोमवार से शुरू तो हो गयी है, लेकिन व्यवस्था ने शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को परेशान कर रखा है. नया विचार की टीम मंगलवार को स्कूलों में पहुंची तो अलग ही नजारा देखने को मिला. एसए वन की परीक्षा के बाद एसटू की परीक्षा में भी प्रश्न पत्र व कॉपी उपलब्ध नहीं करायी गयी है. गुरुजी एप पर प्रश्न उपलब्ध कराया गया. मजबूरी में शिक्षकों ने ब्लैकबोर्ड पर सवाल लिखे. इसके बाद छात्रों ने कॉपी में सवाल उतार कर परीक्षा दी. वहीं प्रश्न लिखना मुश्किल हो जाने पर शिक्षकों ने अपनी व्यवस्था के तहत प्रश्नों की फोटोकॉपी करा कर और उत्तर लिखने के लिए कॉपी बाजार से खरीद कर बच्चों को दी. एक ही बेंच पर तीन से चार बच्चों बैठा कर परीक्षा ली गयी. वह भी प्रश्न पत्र की एक ही फोटोकॉपी से देख कर उत्तर लिखना था. जुगाड़ तंत्र के सहारे जैसे-तैसे परीक्षा ली गयी. यह परीक्षा ना होकर मजाक बन कर रह गयी है. क्या हुई दिक्कत : कमोबेश यही व्यवस्था जिले के अधिकांश स्कूलों में रही. इससे शिक्षकों को काफी परेशानी हुई. क्योंकि, कई ऐसे स्कूल हैं, जहां वर्ग एक से आठ तक पढ़ाई होती है. जहां शिक्षकों की भी कमी है. ऐसे में एक ही शिक्षक को कई कक्षाओं में जाकर गुरुजी ऐप के से मिले सवाल को ब्लैकबोर्ड पर उतारना संभव नहीं हुआ तो उन्हें प्रश्नों की फॉटोकॉपी करा कर देनी पड़ी. वहीं बहुत से स्कूलों में ब्लैकबोर्ड पर प्रश्न लिखे गये, जिसे कॉपी में उतारने के बाद छात्रों ने परीक्षा दी. मध्य विद्यालय हीरापुर : नया विचार की टीम दोपहर 12.58 बजे मध्य विद्यालय हीरापुर पहुंची. यहां शिशु मध्याह्न भोजन कर रहे थे, जबकि दोपहर 12.30 बजे से 2.30 बजे तक परीक्षा होनी तय है. दोपहर 1.10 बजे बच्चों को कक्षाओं में बैठाया गया. इसके बाद परीक्षा के लिए कॉपी की खोज शुरू हुई. शिक्षकों ने प्रश्नों का फोटोकॉपी करा कर तो रख लिया था. हर एक बेंच पर एक प्रश्न दिया गया था. इसमें तीन से चार शिशु बैठे हुए थे. वहीं कॉपी कम पड़ गयी. इसके बाद शिक्षक बगल की दुकान में कॉपी लेकर पहुंचे तो परीक्षा शुरू हुई. कक्षा तीसरी से सातवीं तक की परीक्षा दूसरी पाली में ली जानी थी. शिक्षकों ने बताया कि इतने प्रश्नों को ब्लैकबोर्ड पर लिखना मुश्किल है. इसके बाद छात्र को काॅपी में उतारना है. फिर उत्तर लिखना है. ऐसे में प्रश्नों की फोटोकॉपी कर बच्चों को दी गयी है. 217 में 167 बच्चों की उपस्थिति रही है. एचइ स्कूल : नया विचार की टीम दोपहर 1.25 बजे भिश्तीपाड़ा स्थित एचइ स्कूल पहुंची तो यहां भी परीक्षा के नाम पर खानापूर्ति चल रही थी. कक्षा सातवीं के शिशु परीक्षा दे रहे थे. दूसरे कमरे में चौथी कक्षा के कुछ शिशु परीक्षा में बैठे हुए थे. कुछ शिशु मध्याह्न भोजन कर रहे थे. सातवीं की परीक्षा में एक बेंच पर तीन से चार शिशु बैठे हुए थे. टीम को देखते ही सभी अलग-अलग बेंचों पर बैठ गये, लेकिन बच्चों के पास फोटोकॉपी कर प्रश्न दिये गये थे. प्रश्न इतने छोटे थे कि देखने में दिक्कत हो रही थी. उत्तर लिखने के लिए बच्चों को झारखंड शिक्षा परियोजना वार्षिक मूल्यांकन 2016-17 की कॉपी दी गयी थी. इसी में शिशु उत्तर लिख रहे थे. सातवीं कक्षा में 36 में 36 शिशु उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News : शिक्षकों ने करायी प्रश्नों की फोटो कॉपी, बाजार से खरीद कर दी कॉपी, तब शुरू हुई परीक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: बॉयफ्रेंड संग भागी बेटी को परिवार ने मरा घोषित कर कराया पिंडदान

Viral Video: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील के ग्राम घुड़ावन में एक परिवार ने अपनी बेटी के अंतरजातीय विवाह को इस हद तक अस्वीकार किया कि उन्होंने विरोध के रूप में अपनी जीवित बेटी को मृत मानकर उसके लिए अंतिम संस्कार की प्रक्रिया, पिंडदान, कर दी.इस अवसर पर परिवार ने मुंडन भी कराया और शांति भोज का आयोजन भी किया.इस प्रकार की घटना क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बन गई है. मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की खाचरौद तहसील के घुड़ावन गांव की वर्दीराम गरगामा की पुत्री मेघा गरगामा ने अपने प्रेमी दीपक के साथ भागकर विवाह कर लिया.इस घटना के संबंध में मेघा के परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी.पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मेघा और दीपक को थाने लाया, जहां पुलिस ने मेघा से उसके परिवार की पहचान करने के लिए कहा, लेकिन मेघा ने परिवार को पहचानने से इनकार कर दिया. View this post on Instagram A post shared by Adv Tarik Anwar (@adv_tarikanwar) परिवार ने बेटी का पिंडदान किया इस स्थिति से दुखी होकर परिवार ने मेघा की शोक पत्रिका छपवाने का निर्णय लिया और समाज के लोगों को आमंत्रित कर विधिपूर्वक उसका पिंडदान किया तथा शांति भोज का आयोजन किया.शोक पत्रिका में उल्लेख किया गया कि आज के समाज के युवा आधुनिकता को विनाश का साधन मानते हैं.वे आधुनिक संचार उपकरणों का दुरुपयोग करते हुए माता-पिता की विनम्रता और सहजता का लाभ उठाते हैं, जिससे समाज और परिवार की मान-मर्यादा का ध्यान नहीं रखा जाता. जी से वायरल हो ररहा है शोक संदेश बेटी की शादी से असंतुष्ट परिवार ने 16 मार्च को पिंडदान और भोज का आयोजन किया.इस कार्यक्रम की शोक पत्रिका सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा की गई है.शोक संदेश में उल्लेख किया गया है – “गहरे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि वरदीराम जी की पुत्री और रघुनंदन की छोटी बहन मेघा का निधन 15 मार्च 2025, शनिवार को हुआ.उनकी आत्मा की शांति के लिए उत्तरकार्य निम्नलिखित रूप से आयोजित किया गया है।” बेटी की शादी से असंतुष्ट परिवार ने 16 मार्च को पिंडदान और भोज का आयोजन किया.इस कार्यक्रम की शोक पत्रिका सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा की गई है.” The post Viral Video: बॉयफ्रेंड संग भागी बेटी को परिवार ने मरा घोषित कर कराया पिंडदान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

इतिहास रचकर लौटीं सुनीता विलियम्स, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़

Sunita Williams Returns: हिंदुस्तानवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी की ओर लौटने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है. नासा ने उन्हें जून 2024 में एक सप्ताह के मिशन पर अन्य अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजा था, लेकिन इसके बाद वे वहां रुक गईं. तब से अमेरिका सहित पूरी दुनिया उनकी वापसी की प्रतीक्षा कर रही थी. 3 बजकर 27 मिनट पर स्पेसक्राफ्ट उतरा स्पेसएक्स का क्रू 9 ड्रैगन यान फ्लोरिडा के तट पर समुद्र में सफलतापूर्वक लैंड कर चुका है. नासा ने यह पुष्टि की है कि 19 मार्च की सुबह हिंदुस्तानीय समयानुसार 3 बजकर 27 मिनट पर यह स्पेसक्राफ्ट सुरक्षित रूप से उतरा. इस महत्वपूर्ण वापसी के साथ, नासा लगातार मिशन से संबंधित जानकारी प्रदान कर रहा है. सुनीता विलियम्स की सफल लैंडिंग सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतरिक्ष में 9 महीने का समय व्यतीत किया. इस दौरान, सुनीता ने 60 घंटे का स्पेस वॉक भी किया. लैंडिंग के लगभग 1 घंटे बाद चारों अंतरिक्ष यात्रियों को कैप्सूल से बाहर निकाला गया. अब उन्हें चिकित्सा जांच के लिए ले जाया जा रहा है. सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया. सुनीता की सफल लैंडिंग के बाद सोशल मीडिया रिएक्शन और कमेंट्स से भर गया है. एक्स (ट्विटर) पर लोगों के कमेंट्स देखे जा सकता है. एक यूजर ने लिखा है देखकर बहुत अच्छा लगा. बहुत खुश हूं कि वे सुरक्षित और स्वस्थ घर पहुंच गए हैं. एक यूजन ने कमेंट किया है वेलकम बैक, सुनीता विलियम्स. एक अन्य यूजर ने लिखा है स्पेसएक्स (spacex) और नासा (NASA) के लिए एक शानदार दिन, 4 अंतरिक्ष यात्री फिर से सुरक्षित रूप से धरती पर वापस आ गए. इसे संभव बनाने वाले सभी क्रू सदस्यों और कमांड सेंटर में काम करने वाले सभी लोगों को बधाई. आपने अंतरिक्ष को फिर से अद्भुत बना दिया है. एक कमेंट में बधाई देते हुए लिखा गया है शून्य गुरुत्वाकर्षण के साथ अंतरिक्ष में उन्नीस महीने, अलगाव विकिरण और अज्ञात कारक. फिर भी सुनीता और बुच विल्मोर मजबूत रहे और पृथ्वी से परे साबित कर दिया कि मानव आत्मा की कोई सीमा नहीं है. यह सिर्फ एक चुनौती नहीं थी, यह पूरी तरह असंभव था. The post इतिहास रचकर लौटीं सुनीता विलियम्स, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

NASA Live Video : सुनीता विलियम्स की सफल लैंडिंग, 286 दिन बाद अंतरिक्ष से लौट आई भारत की बेटी

Sunita Williams Return Live Video : अंतरिक्ष में फंसे नासा के दो अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 286 दिन बाद बुधवार तड़के 3 बजकर 27 मिनट पर धरती पर सकुशल लौट आये. अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रूसी अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी उनके साथ हैं. हिंदुस्तानीय मूल की नासा की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स धरती पर सुरक्षित लौट आई हैं. सुनीता और विल्मोर को लेकर स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) से मंगलवार सुबह 8.15 बजे रवाना हुआ था. बुधवार तड़के 3.27 बजे स्पेसएक्स के यान ने फ्लोरिडा के तट पर पानी में लैंडिंग की. नासा ने इस उनके लैंडिंग बेहद खूबसूरत वीडियो लाइव किया. सबसे पहले आप वह वीडियो देखिए. Splashdown confirmed! #Crew9 is now back on Earth in their @SpaceX Dragon spacecraft. pic.twitter.com/G5tVyqFbAu — NASA (@NASA) March 18, 2025 यह पूरी दुनिया के लिए एक अविस्मरणीय क्षण था. सुनीता और विलमोर ने स्पेसएक्स के सीइओ एलन मस्क और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रति आभार व्यक्त किया है. सुनीता और विल्मोर बोइंग के नये स्टारलाइनर कैप्सूल से पांच जून, 2024 को केप कैनवेरल से आइएसएस के लिए रवाना हुए थे. दोनों एक सप्ताह के लिए ही गये थे, लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण वे लगभग नौ माह से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए थे. ऐसे में बहुत से लोगों को उनके कुशलता को लेकर भी चिंता होने लगी. कई बार अंतरिक्ष में हुई अनहोनी को याद दिलाकर लोग उनकी कुशलता की प्रार्थना करते. लेकिन हिंदुस्तान की बेटी ने हर जरूरी मौकों पर अपनी बेहतरीन तस्वीरें भेजकर, मैसेज भेजकर लोगों का दिल जीत लेंती. आखिरकार 19 मार्च 2025 को वो सकुशल धरती पर लौट आई हैं. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की पूरी कहानी क्या चाहता है हिंदुस्तान का मुसलमान ? क्यों शिक्षा के क्षेत्र में वह अब भी है सबसे निचले पायदान पर संपत्ति पर आदिवासी स्त्रीओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ Magadha Empire : वैशाली की नगरवधू आम्रपाली, जिसके प्रेमसंबंध मगध के राजाओं से थे ; उसने संन्यास क्यों लिया? उन्हें वापस लाने के लिए स्पेसएक्स का यान रविवार को आइएसएस पहुंच गया था. दोनों की वापसी पर सोशल मीडिया में जमकर पोस्ट देखको मिल रही हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें धैर्य और दृढ़ता की मूर्ति बताया है. The post NASA Live Video : सुनीता विलियम्स की सफल लैंडिंग, 286 दिन बाद अंतरिक्ष से लौट आई हिंदुस्तान की बेटी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Russia Ukraine War: खत्म हो गया रूस यूक्रेन युद्ध? राष्ट्रपति ट्रंप से बात कर माने पुतिन, जल्द शुरू होगी आगे की चर्चा

Russia Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बातचीत के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं. मंगलवार को फोन पर हुई वार्ता के बाद क्रेमलिन की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों और बुनियादी ढांचों पर हमले 30 दिनों के लिए रोकने पर सहमति जताई है. रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के मुताबिक पुतिन ने बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप से कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए अमेरिका और उसके सहयोगियों को यूक्रेन को सैन्य और खुफिया सहायता देना बंद करना होगा. यूक्रेन में जारी युद्ध को रोकने की दिशा में ट्रंप की इस पहल को बेहद अहम माना जा रहा है. इससे पहले यूक्रेन ने अमेरिका के सीज फायर प्रस्ताव पर अपनी सहमति जता चुका है. सऊदी अरब में अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ बातचीत में यूक्रेन ने हामी भरी थी. इधर ट्रंप ने पुतिन से फोन पर बातचीत से पहले कहा था कि वह रूस के साथ उन क्षेत्रों और बिजली संयंत्रों पर चर्चा करेंगे जिस पर तीन साल से जारी युद्ध के दौरान रूस ने कब्जा कर लिया है. व्हाइट हाउस ने सोशल मीडिया पर जारी किया बयान रूस और अमेरिका के राष्ट्रपति की बातचीत के बात व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन युद्ध में शांति और युद्ध विराम की जरूरत के बारे में बात की. दोनों नेताओं ने सहमति जाहिर की है कि इस संघर्ष को स्थायी शांति के साथ समाप्त करने की आवश्यकता है. उन्होंने अमेरिका और रूस के बीच बेहतर द्विपक्षीय संबंधों की आवश्यकता पर भी जोर दिया. यूक्रेन और रूस दोनों ने इस युद्ध में जो खून और पैसा खर्च किया है, उसे अपने लोगों की जरूरतों पर खर्च करना बेहतर होगा. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : Donald Trump: दो सौ साल पुराने एलियन एनिमीज एक्ट 1798 से चर्चा में डोनाल्ड ट्रंप जल्द शुरू होगी वार्ता व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह लड़ाई कभी शुरू नहीं होना चाहिए थी. बयान में कहा गया कि इस बात पर सहमति जाहिर की गई है कि शांति की दिशा में बढ़ते हुए बुनियादी ढांचे के युद्ध विराम के साथ-साथ काला सागर में समुद्री युद्ध विराम, पूर्ण युद्ध विराम और स्थायी शांति के कार्यान्वयन पर जल्द वार्ता शुरू हो. बताया गया है कि यह बातचीत मध्य-पूर्व जल्द ही शुरू होगी. Readout of President Donald J. Trump’s Call with President Vladimir Putin: Today, President Trump and President Putin spoke about the need for peace and a ceasefire in the Ukraine war. Both leaders agreed this conflict needs to end with a lasting peace. They also stressed the… — Karoline Leavitt (@PressSec) March 18, 2025 संघर्ष विराम कराना चाहते हैं ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान ही ट्रंप ने घोषणा कर दी थी कि अगर वो राष्ट्रपति बनते हैं तो उनकी बड़ी प्राथमिकताओं में एक रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाना शामिल होगा. ट्रंप लगातार इस दिशा में काम भी कर रहे हैं. व्हाइट हाउस के बयान के मुताबिक युद्ध विराम समझौते को लेकर ट्रंप काफी आशावादी है. जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को रूस की नीयत पर संदेह है. यूक्रेन का कहना है कि पुतिन ट्रंप को दिखावटी समर्थन देने के अलावा और कुछ नहीं कर रहे हैं, जबकि रूसी सेना उनके देश पर बमबारी जारी रखे हुए है. इसके बावजूद ट्रंप ने संघर्ष को जल्द खत्म करने को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बना लिया है. इसके लिए ट्रंप ने अमेरिका के पुराने सहयोगियों की भी परवाह नहीं कर रहे हैं. ट्रंप ने क्या कहा सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि “रूस में स्थिति खराब है, यूक्रेन के भी हालात अच्छे नहीं हैं. यूक्रेन में जो कुछ हो रहा है, वह अच्छा नहीं है, लेकिन हम देखेंगे कि क्या हम शांति समझौता, युद्ध विराम और शांति स्थापित कर सकते हैं. और मुझे लगता है कि हम ऐसा करने में सक्षम होंगे.” अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वाशिंगटन और मास्को ने संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौते के हिस्से के रूप में यूक्रेन और रूस के बीच कुछ संपत्तियों को विभाजित करने पर लगातार चर्चा कर रहा है. The post Russia Ukraine War: खत्म हो गया रूस यूक्रेन युद्ध? राष्ट्रपति ट्रंप से बात कर माने पुतिन, जल्द शुरू होगी आगे की चर्चा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

AI अब देश की संसद में भी मचाएगा धमाल, इन कामों में करेगा माननीयों की मदद

AI in Indian Parliament: हिंदुस्तान की संसद में विभिन्न भाषाओं की बाधाओं को समाप्त करने और संसदीय कार्यों को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से, “संसद भाषिणी” नामक एक उन्नत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) समाधान पेश किया गया है. इस पहल के तहत, लोकसभा सचिवालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए. AI की मदद से संसद में भाषाओं का अनुवाद यह AI-आधारित प्रणाली सांसदों, शोधकर्ताओं और शिक्षाविदों के लिए बहुभाषी संसदीय अभिलेखों की सुविधा प्रदान करेगी. इस पहल के अंतर्गत: विभिन्न हिंदुस्तानीय भाषाओं में उपलब्ध संसदीय दस्तावेजों का त्वरित अनुवाद किया जा सकेगासांसदों को अपनी भाषा में संसदीय कार्यवाही को समझने और उसमें भाग लेने की सुविधा मिलेगीसंसदीय प्रक्रियाओं को डिजिटल रूप से सुव्यवस्थित किया जाएगा. टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें ‘संसद भाषिणी’ के लाभ संसदीय वाद-विवाद का त्वरित अनुवाद AI की मदद से संसद में किए गए भाषणों का त्वरित अनुवाद विभिन्न भाषाओं में किया जाएगा, जिससे सांसदों को अपनी मातृभाषा में कार्यवाही समझने में आसानी होगी संसदीय अभिलेखों की बहुभाषी उपलब्धता यह प्रणाली सांसदों और शोधकर्ताओं को संसद में हुए ऐतिहासिक वाद-विवाद, विधेयकों और अन्य संसदीय दस्तावेजों को अपनी पसंदीदा भाषा में पढ़ने की सुविधा देगी. डिजिटल और तकनीकी सशक्तिकरण संसद में AI के प्रवेश से कार्यवाही को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाया जाएगा. यह डिजिटल इंडिया पहल के तहत एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. तकनीक और भविष्य की संभावनाएं AI और मशीन लर्निंग के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, संसद में AI का उपयोग लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी और समावेशी बना सकता है. यह पहल हिंदुस्तान की विविध भाषाओं को सशक्त बनाने और डिजिटल युग में संसद को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. संसदीय कामकाज बनेंगे सुचारू और डिजिटल रूप से उन्नत “संसद भाषिणी” के माध्यम से AI का उपयोग न केवल सांसदों को भाषाई सहायता प्रदान करेगा, बल्कि संसदीय कार्यों को अधिक सुचारू और डिजिटल रूप से उन्नत भी बनाएगा. यह पहल हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक बड़ा तकनीकी बदलाव लाने में सहायक होगी. यह भी पढ़ें: PM इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करना हुआ आसान, आ गया मोबाइल ऐप, हर महीने मिलेंगे इतने पैसे यह भी पढ़ें: iPhone और Android यूजर्स के लिए यह गलती पड़ेगी भारी, FBI ने किया अलर्ट The post AI अब देश की संसद में भी मचाएगा धमाल, इन कामों में करेगा माननीयों की मदद appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top