Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anti Aging Face Pack: अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगी हैं तो आजमाएं इन फेस पैक को , 40 की उम्र में दिखेंगे 30 के

Anti Aging Face Pack: उम्र के बढ़ने के साथ लोगों के त्वचा में ढीलापन , झुर्रियां,लकीरें और एजिंग का प्रभाव दिखने लगता है. इसके कई कारण होते हैं जिनमे खराब जीवनशैली, धूप ,प्रदूषण और तनाव शामिल हैं, ये सभी मिलकर स्किन को खराब करने लगते हैं. अब ऐसे में उम्र में वृद्धि के साथ स्किन का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है, लेकिन बहुत लोग बढ़ते उम्र के साथ त्वचा का देखभाल करना बंद कर देते हैं . इन सभी कारणों के परिणामस्वरूप स्किन ढीली और बेजान हो जाती है और स्किन पर लाइन्स-झुर्रियां साफ नजर आने लगती हैं जिससे इंसान अपने वास्तविक उम्र से ज्यादा बड़ा दिखने लगता है जो कई बार शर्मिंदगी का कारण बन जाता है.अब ऐसे में एक बात तो स्पष्ट है की अगर जवान दिखना है तो स्किन की देखभाल भी करनी होगी. अब अगर आप भी अपने स्किन का ध्यान रखना चाहते हैं तो आज हम आपको ऐसे कुछ फेस पैक के बारे में बताएंगे जो आपके चेहरे को रखेंगे हमेशा जवान, हेल्दी और ग्लोइंग. बेसन और दही से बना फेस पैक अगर आप अपने चेहरे की झुर्रियों ,दाग,टैनिंग और डलनेस से परेशान हैं या आपके चेहरे पर एजिंग का इफेक्ट दिखने लगा है तो आप बेसन-दही को मिलकर एक बेहतरीन फेस पैक तैयार कर सकते हैं. आईए जानते हैं इसे बनाने के बारे मेंसामग्री: बेसन 2 चम्मच, दही 2 चम्मच, 2 चुटकी हल्दी, नींबू रस की कुछ बूंदें और एलोवेरा. फेस पैक बनाने और लगाने का का तरीका: बेसन, दही ,हल्दी , एलोवेरा और नींबू को एक बाउल में अच्छी तरह मिक्स कर लें. अब इस फेस पैक को पूरे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट तक चेहरे पर रखने के बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धोकर अपने स्किन टाइप के हिसाब से कोई अच्छा मॉइश्चराइजर लगा लें , इतना करने से आपकी स्किन में निखार आएगा. अगर इस फेस पैक को सप्ताह में दो से तीन बार अप्लाई किया जाए तो चेहरे पर मौजूद झुर्रियां ,दाग, धब्बे और एजिंग का प्रभाव खत्म हो जाएगा. यह भी पढ़ें:Social Media Side Effects: स्वास्थ्य और समय दोनो बर्बाद कर रहा है सोशल मीडिया, कहीं आप भी तो नहीं फंस चुके हैं इसके चंगुल में? केला, शहद और नींबू का फेस पैक केला ,शहद और नींबू से आप एक बेहतरीन एंटी एजिंग फेस पैक बना सकते हैं. इस फेस पैक को बनाने के लिए उपयोग के हिसाब से केला लीजिए और उसे मसलकर उसमें नींबू और शहद को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें. 20 मिनट बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को धो ले. इससे चेहरे पर निखार आएगा और ऐसा सप्ताह में एक दो बार करने से चेहरे पर दिख रहा है एजिंग का प्रभाव खत्म हो जाएगा. संतरे का फेस पैक इस फेस पैक को बनाने के लिए आपके पास लगभग एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर, चंदन पाउडर और गुलाब जल होना चाहिए. संतरे के छिलके के पाउडर चंदन पाउडर और गुलाब जल तीनों में से एक -एक चम्मच लेकर इनको आपस में अच्छे से मिक्स कर दें . अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर अच्छे से लगा लें और 20 मिनट के बाद चेहरे को धो ले. ऐसा सप्ताह में दो-तीन बार करने से चेहरे पर दिख रही झुर्रियां और लाइंस खत्म हो जाएंगे. The post Anti Aging Face Pack: अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगी हैं तो आजमाएं इन फेस पैक को , 40 की उम्र में दिखेंगे 30 के appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गुस्से में है मजदूर! 20 मई को करेगा हड़ताल

Labor Unions Strike: निजीकरण और श्रम संहिताओं की वजह से देश का मजदूर गुस्से में है. समाचार है कि 20 मई 2025 को देशभर के श्रमिक संगठनों ने निजीकरण और श्रम संहिताओं के खिलाफ एक ऐतिहासिक हड़ताल करने जा रहा है. इस हड़ताल का उद्देश्य केंद्र प्रशासन की कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों और मजदूर विरोधी फैसलों के खिलाफ विरोध जताना है. हड़ताल का उद्देश्य और पृष्ठभूमि केंद्रीय मजदूर संगठनों और विभिन्न स्वतंत्र क्षेत्रीय महासंघों ने एक राष्ट्रीय श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें दो महीने के लंबे अभियान की योजना बनाई गई. इस अभियान का समापन 20 मई को देशव्यापी हड़ताल से होगा. श्रमिक संगठनों के नेताओं ने कहा कि यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और मजदूरों और किसानों के राष्ट्रीय स्तर पर निर्णायक संघर्षों की शुरुआत होगी. श्रमिक संगठनों की मुख्य मांगें इस सम्मेलन में कई प्रमुख श्रमिक संगठनों के नेताओं ने भाग लिया. इनमें इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, सेवा, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी शामिल हैं. इन संगठनों ने केंद्र प्रशासन की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं. श्रम संहिताओं का विरोध: श्रमिक संगठनों का आरोप है कि प्रशासन श्रमिकों के अधिकारों के खिलाफ श्रम संहिताओं को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है, जो मजदूरों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है. निजीकरण पर रोक: सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण रोकने की मांग की गई है, क्योंकि यह श्रमिकों के रोजगार सुरक्षा को खतरे में डालता है. न्यूनतम वेतन वृद्धि: न्यूनतम मासिक वेतन को बढ़ाकर 26,000 रुपये करने की मांग की गई है, जिससे श्रमिकों का जीवन स्तर सुधार सके. पेंशन योजना में सुधार: कर्मचारी पेंशन योजना के तहत न्यूनतम मासिक पेंशन को 9,000 रुपये करने की भी मांग की गई है. हिंदुस्तानीय श्रम सम्मेलन का नियमित आयोजन: हिंदुस्तानीय श्रम सम्मेलन के नियमित सत्र आयोजित करने की मांग की गई है ताकि श्रमिकों की समस्याओं पर ध्यान दिया जा सके और उनके अधिकारों की रक्षा की जा सके. केंद्र प्रशासन की नीतियों पर आरोप श्रमिक नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र प्रशासन की नीतियां कॉरपोरेट समर्थक और मजदूर विरोधी हैं, जिससे बेरोजगारी, गरीबी और असमानता बढ़ी है. इन नीतियों के चलते श्रमिकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है, और उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है. इसे भी पढ़ें: आधा हिंदुस्तान नहीं जानता पीपीएफ का 15+5 का फॉर्मूला, जान जाएगा तो हर महीने करेगा 40,000 की कमाई 20 मई की हड़ताल का महत्व इस हड़ताल को लेकर श्रमिक संगठनों का मानना है कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ना केवल मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करेगा, बल्कि हिंदुस्तानीय वित्तीय स्थिति में सुधार की दिशा में भी मदद करेगा. यह हड़ताल प्रशासन के खिलाफ एक मजबूत संदेश है कि मजदूरों को उनके हक से वंचित नहीं किया जा सकता. इसे भी पढ़ें: 82 के अमिताभ बच्चन ने सिर्फ 52 हफ्ते में कमाए 350 करोड़, चुकाया शाहरुख खान से भी ज्यादा टैक्स The post गुस्से में है मजदूर! 20 मई को करेगा हड़ताल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क हादसे में अपने रिलेटिव को खोया और बना दिया ‘रक्षक’, वरदान है झारखंड के बेटे रूपेश की बनायी शानदार डिवाइस

रांची-सड़क हादसे में घायल लोगों की जान बचाने के लिए झारखंड के बोकारो जिले के रूपेश कुमार ने एक डिवाइस विकसित की है. उसका नाम ‘रक्षक’ है. इस मोबाइल ऐप की मदद से दुर्घटना होते ही घटनास्थल के एक किलोमीटर के दायरे में सभी अस्पतालों, परिजनों और पुलिस को कॉल और एसएमएस से लोकेशन के साथ सूचना मिल जाती है. इससे समय पर घायल व्यक्ति तक एंबुलेंस पहुंच जाती है. सड़क हादसे में अपने रिश्तेदार को खोने के बाद उन्होंने यह डिवाइस विकसित की. पिता के मित्र की सड़क हादसे में चली गयी थी जान रूपेश कुमार बताते हैं कि उनके पिता रविशंकर कुमार के पूर्व सैनिक मित्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी. इस हादसे ने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्यों नहीं ऐसा उपकरण बनाया जाए जिससे सड़क हादसे में घायल लोगों की समय रहते जान बचायी जा सके. इस मामले में उन्होंने अपने शिक्षक मो ओबैदुल्लाह अंसारी से बात की और काम करना शुरू किया. रक्षक डिवाइस तैयार हो गयी. कैसे काम करती है डिवाइस? डिवाइस में एमसीयू (माइक्रो कंट्रोलर यूनिट), सेंसर, जीपीएस, सिम कार्ड, एक्सीलरेशन डिटेक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. ऐप में वाहन चालक का नाम, पता, ब्लड ग्रुप और परिजनों के मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड रहते हैं. रूपेश बताते हैं कि इसमें खास तरह का सेंसर होता है, जो कार की स्पीड और झटके के दबाव का पता लगाता है. अधिक रफ्तार होने पर यह डिवाइस ड्राइवर को अलर्ट भी करता है. एक्सीडेंट होने पर वाहन की गति और गाड़ी पर झटके से अचानक पड़ने वाले दबाव का पता लगाकर सेंसर एमसीयू को मैसेज भेजता है, जहां से संबंधित नंबरों पर फोन और एसएमएस चला जाता है. पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी: Donald Trump: दो सौ साल पुराने एलियन एनिमीज एक्ट 1798 से चर्चा में डोनाल्ड ट्रंप The post सड़क हादसे में अपने रिलेटिव को खोया और बना दिया ‘रक्षक’, वरदान है झारखंड के बेटे रूपेश की बनायी शानदार डिवाइस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Reliance Foundation Development League : जेएफसी रिजर्व टीम का सामना ईस्ट बंगाल से 23 को

जमशेदपुर. नॉर्थईस्ट जोनल राउंड में शानदार प्रदर्शन के बाद जमशेदपुर एफसी रिजर्व 23 मार्च से रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग के नेशनल ग्रुप स्टेज में भाग लेने के लिए तैयार है. अंडर-17 और अंडर-18 खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली इस युवा टीम जोनल स्टेज में तीसरे स्थान हासिल करते हुए नेशनल राउंड के लिए क्वालिफाइ किया है. जमशेदपुर एफसी पहली बार प्रतियोगिता के इस स्तर पर पहुंची है. नेशनल ग्रुप स्टेज के मुकाबले नवी मुंबई के रिलायंस कॉरपोरेट पार्क में स्पोर्ट्से जाएंगे. 23 मार्च को पहले मैच में जमशेदपुर एफसी को ईस्ट बंगाल एफसी का सामना करना होगा. नेशनल ग्रुप स्टेज में जमशेदपुर की टीम ग्रुप-ए में ईस्ट बंगाल, किकस्टार्ट एफसी, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी, एफसी गोवा और डायमंड हार्बर एफसी के साथ है. नेशनल ग्रुप स्टेज के मैचों का सीधा प्रसारण RFYouthsports YouTube चैनल पर लाइव होगा. जेएफसी रिजर्व टीम मुंबई के लिए 21 मार्च को टाटानगर से रवाना होगी. जेएफसी रिजर्व टीम का कार्यक्रम दिनांक बनाम 23 मार्च ईस्ट बंगाल एफसी (सुबह 8 बजे) 26 मार्च किकस्टार्ट एफसी (शाम 4 बजे) 29 मार्च नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी (सुबह 8 बजे) 1 अप्रैल एफसी गोवा (शाम 4 बजे) 4 अप्रैल डायमंड हार्बर एफसी (शाम 7 बजे) डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Reliance Foundation Development League : जेएफसी रिजर्व टीम का सामना ईस्ट बंगाल से 23 को appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दो कार में टक्कर से पांच जख्मी, दो रेफर

बांका. बांका-कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित झिरवा शिव मंदिर के समीप दो कार में आमने-सामने टक्कर हो गया. जिसमें पांच लोग जख्मी हो गये. जानकारी के अनुसार जगतपुर मोहल्ला निवासी विजया लक्ष्मी अपने परिजन को लेकर कार से देवघर जा रहे थे. इसी दौरान झिरवा शिव मंदिर के समीप सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो गया. जिसमें उक्त मोहल्ला निवासी विजया लक्ष्मी, विनिता दास, बेगमपुर निवासी प्रभात सिंह, कृष्ण कुमार व परवारा निवासी खुशबू कुमारी जख्मी हो गयी. घटना के बाद सभी जख्मी को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद विजया लक्ष्मी व विनिता दास को बेहतर उपचार के भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. शराब के साथ तीन गिरफ्तार बांका. उत्पाद विभाग की टीम ने जिले में अभियान चलाकर शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में उत्पाद विभाग के अधिकारी ने बताया कि अभियान चलाकर बसविट्टा निवासी वंश राज, डुमरिया निवासी गेलो राय व अमरपुर निवासी कुंदन कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसे आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दो कार में टक्कर से पांच जख्मी, दो रेफर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की मौत

खगड़िया. मोरकाही थाना क्षेत्र के खगड़िया-सोनमनकी पथ बीते सोमवार की देर रात बाइक की ठोकर से एक स्त्री जख्मी हो गयी थी. बेगूसराय में इलाज के दौरान जख्मी स्त्री की मौत हो गयी. मंगलवार को परिजनों ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया. मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार ने बताया कि पंचायत इटबा ढाला गांव निवासी बालेश्वर चौधरी की 45 वर्षीय पत्नी मंजू देवी उर्फ मंजूरवा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. बताया कि बीते सोमवार की रात 8 बजे मंजू देवी सड़क किनारे बैठी हुयी थी. अज्ञात वाहन चालक ने मंजू देवी को ठोकर मार दिया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी मंजू को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. मंगलवार की सुबह जख्मी स्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गया. इधर, घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सड़क दुर्घटना में जख्मी स्त्री की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आधार व आधार अपडेटेड मोबाइल नंबर से लिंक्ड होगा वाहन आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस

नया विचार-खास31 मार्च तक आधार लिंक की तिथि निर्धारित, अपडेट नहीं होने रोक दिया जायेगा प्रदूषण व फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं किया जायेगा निर्गत नवनीत, बांका आधार एक के बाद एक जरुरी दस्तावेज से जोड़ा जा रहा है. इसकी कड़ी में वाहन का आरसी और चालक अनुज्ञप्ति को भी आधार से लिंक किया जायेगा. परिवहन विभाग के नये नियम के अनुसार वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट व डाइविंग लाइसेंस को आधार से लिंक्ड कराना अनिवार्य हो गया है. इसके साथ ही दोनों दोनों प्रमाण पत्रों का आधार अपडेटेड मोबाइल नंबर से भी लिंक्ड कराना है. जानकारी के मुताबिक, यह कार्य हर हाल में 31 मार्च तक सुनिश्चित कराना है. यदि, किसी कारण वश यह प्रक्रिया लंबित रह जाती है जो जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. यानी 31 मार्च तक अपडेट नहीं कराने की स्थिति में जुर्माना वसूलने के साथ-साथ अन्य सुविधाओं पर भी रोक लगा दी जायेगी. बताया गया कि अपडेट होने के बाद ही प्रदूषण और फिटनेस प्रमाण पत्र निर्गत हो सकेगा. चूंकि, साॅफ्टवेयर को नये प्रावधान के अनुसार एक्टिव कर दिया गया है. विभागीय जानकारी के मुताबिक, जिला परिवहन कार्यालय में इसके लिए क्यूआर कोड उपलब्ध है. वाहन मालिक व चालक अनुज्ञप्तिधारी क्यूआर कोड के जरिये आधार और मोबाइल नंबर को लिंक्ड कर सकते हैं. यदि, स्वयं से करने में कठिनाई होती है तो वैसी स्थिति में आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व आवेदन मौजूद रहने के बाद कार्यालय कर्मी इस प्रक्रिया को नियमानुसार पूर्ण करेंगे. विभाग के अनुसार बांका डीटीओ कार्यालय से करीब एक लाख से अधिक सभी प्रकार के वाहनों का निबंधन है. यहां से 11 सीरीज के 110000 करीब वाहन नंबर जारी किये गये हैं. साथ ही चालक अनुज्ञप्ति की भी संख्या काफी है. चालान में होती है दिक्कत दरअसल, आरसी व डीएल को आधार व आधार अपडेटेड मोबाइल नंबर से लिंक्ड करने की कवायद इसीलिए प्रारंभ की गयी गयी कि अब यातायात उल्लंघन पर ऑनलाइन चालान काटा जाता है. इसमें दो तरह के चालान काटे जाते हैं, एक नकद भुगतान का चालान व दूसरा पेंडिग चालान शामिल है. पेंडिंग चालान में जुर्माने की राशि भुगतान करने के संबंध में मोबाइल पर सीधे मैसेज चला जाता है. परंतु, जिन व्यक्तियों का आरसी मोबाइल नंबर से लिंक्ड नहीं है, वैसे लोगों को मैसेज जाने में कठिनाई होती थी. इसके अलावा सड़क दुर्घटना में व्यक्ति व वाहन की पहचान इत्यादि में भी कठिनाई होती है. इस स्थिति में आरसी व डीएल को आधार व आधार अपडेटेड मोबाइल नंबर से लिंक्ड कराना अनिवार्य कर दिया गया है. ज्ञात हो कि इस संबंध में विभागीय सचिव ने विगत 12 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग की बैठक में भी उचित दिशा-निर्देश दिया है. ——————— कहते हैं अधिकारी जिले में कई ऐसे वाहन मालिक हैं, जिनका वाहन के रजिस्ट्रेशन व चालक अनुज्ञप्ति आधार कार्ड व आधार कार्ड अपडेटेड मोबाइल नंबर से लिंक्ड नहीं है. इस वजह कई तरह की परेशानियां आए दिन होती है. मुख्यालय से हर हाल में 31 मार्च तक यह प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश है. सभी वाहन चालक व वाहन मालिकों से अपील है कि निर्धारित समय-सीमा के अंदर इस प्रक्रिया को पूरी कर लें. जिला परिवहन विभाग के कार्यालय में इसके लिए पूरा सहयोग किया जायेगा. प्रेमकांत सूर्य, जिला परिवहन पदाधिकारी, बांका.B डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post आधार व आधार अपडेटेड मोबाइल नंबर से लिंक्ड होगा वाहन आरसी व ड्राइविंग लाइसेंस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चार दिनों तक बैंकों में ताला लगने की बढ़ी संभावना

बे-नतीजा रही प्रशासन के साथ बैंक यूनियन की वार्ता दरभंगा. जिले में सभी बैंक लगातार चार दिनों तक बंद रहेगा. इससे करोड़ों के कारोबार के साथ-साथ बैंक से जुड़े लेन-देन भी प्रभावित होंगे. इस बीच ऑनलाइन सिस्टम किसी कारणवश चॉक किया, तो आम लोगों का जीना दूभर हो जायेगा. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन विभिन्न मांगों के समर्थन में आगामी 24 एवं 25 मार्च को बैंकिंग सेवा के ठप करने का एलान किया है. 22 तारीख को अंतिम सेकंड सेटरडे एवं 23 तारीख को रविवार है. इस तरह से चार दिनों तक बैंक बंद रहेगा. बैंक ऑफ ऑफिसर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सरोज सिंह ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को प्रशासन के साथ यूनियन की वार्ता बे-नतीजा रही. अब 21 मार्च को एक बार फिर वार्ता होगी. इसमें भी सहमति नहीं बनी तो पूरे देश के सभी बैंक में चार दिनों तक ताला लटका रहेगा. बैंकों में हर स्तर के कर्मियों की काफी कमी : सरोज सिंह ने कहा कि बैंकों में हर स्तर के कर्मियों की काफी कमी है. सभी बैंकों में अभियान चलाकर अविलंब बड़े स्तर पर बहाली आवश्यक है. सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग, पेंशन अपडेशन, ग्रेच्युटी सीमा को बढ़ाने के साथ बैंक कर्मियों पर हो रहे हमले से सुरक्षा, बैंक के आंतरिक निर्णयों में डीएफएस के अनावश्यक हस्तक्षेप बंद किये जाने आदि मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चार दिनों तक बैंकों में ताला लगने की बढ़ी संभावना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दरभंगा में 13 वार्ड के लोग पानी के लिए टैंकर के सहारे

तापमान का पारा चढ़ते ही गहराया पेयजल संकट वार्ड वार गाड़े गये समरसेबुल के बावजूद स्थिति विकट दरभंगा. चैत्र मास की ठंडक को लेकर मिथिला में एक कहावत प्रचलित है कि गाय बेचकर इसी महीने में एक ब्राह्मण ने कंबल खरीदा था. आज यह कहावत पूरी तरह से अप्रासंगिक हो गयी है. चैत मास आरंभ होने से पूर्व ही पेयजल का संकट उस इलाके में गहरा गया है, जिसे तालाबों का शहर कहा जाता है. स्थिति इस कदर विकराल होने लगी है कि बमुश्किल आधा मार्च अभी गुजरा है और लगभग आधे शहर के लोग निगम के टैंकर से मिलने वाले पानी पर आश्रित हो गये हैं. उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों से गरमी अधिक प्रचंड रूप धारण करने लगी है. यही कारण है कि इन दिनों मौसम का मिजाज काफी तल्ख दिख रहा है. अभी ही दिन का औसत उच्चतम तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जो सामान्य से लगभग तीन से चार डिग्री अधिक बताया जा रहा है. बरसात की अवधि सिकुड़ती जा रही है. जलाशय खत्म होते जा रहे हैं. वर्षा भी कम होती है. इस वजह से प्रतिवर्ष पेयजल संकट विकराल होता जा रहा है, जिसकी झलक अभी से मिलनी शुरू हो गयी है. सामान्य चापाकल तो पिछले करीब एक दशक से बेकाम साबित हो रहे हैं. अब तो कम गहराई में गाड़े गये समरसेबुल से भी पहले की तरह पानी नहीं मिलता. इस वजह से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त होने लगा है. 13 वार्डों में निगम प्रशासन फिलहाल टैंकर की मदद से पेयजल की आपूर्ति कर रहा है. फिलहाल चार हजार लीटर क्षमता के चार टैंकरों से जलापूर्ति की जा रही है. इन वार्डों में पानी की किल्लत : नगर निगम में 48 वार्ड हैं. इसमें 13 वार्ड में पानी पहुंचाया जा रहा है. इन वार्डों में 10, 11, 12, 22, 24, 30, 31, 33, 37, 38, 42, 47 व 48 वार्ड सम्मिलित है. मांग के अनुरूप इन दिनों एक से दो टैंकर पानी की आपूर्ति की जा रही है. बताया जाता है कि चार हजार क्षमता वाले चार टैंकर से सेवा दी जा रही है, जबकि इसी क्षमता के छह टैंकरों में दो खराब पड़े हैं. वैसे दो हजार लीटर क्षमता के दो टैंकर हैं. 20 सिटेंक्स भी हैं, जिसमें 10 के क्षतिग्रस्त होने की बात कही जा रही है. प्रत्येक वार्ड में लगे हैं पांच-पांच समरसेबुल : 2019 में सर्वप्रथम विकराल हुए पेयजल की समस्या के बाद से अब तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निगम क्षेत्र के वार्डों में पांच-पांच समरसेबुल लगाये जा चुके हैं. इन समरसेबुलों में टैंकर लगाकर पाइप के जरिए लोगों के घर तक पानी पहुंचाया जा रहा है. इसके बावजूद पानी की किल्लत से वार्ड के लोगों को जूझना पड़ रहा है. इसके अतिरिक्त वार्डवार दो-दो और समरसेबुल लगाये जा रहे हैं. इसमें लगभग दर्जन भर समरसेबुल लगाये जा चुके हैं. इधर लोग आने वाले समय में इस समस्या के और गंभीर होने की चिंता से सहमे हुए हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दरभंगा में 13 वार्ड के लोग पानी के लिए टैंकर के सहारे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Tech Mahindra और Google Cloud की नई AI साझेदारी: इंडस्ट्री के लिए फायदे का सौदा

Tech Mahindra Google Cloud Partnership: टेक महिंद्रा ने गूगल क्लाउड के साथ मिलाया हाथ : सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टेक महिंद्रा ने गूगल क्लाउड के साथ अपनी एआई-आधारित क्लाउड सेवाओं को विस्तार देने के लिए लॉन्ग-टर्म पार्टनरशिप की घोषणा की है. इस साझेदारी का उद्देश्य दुनियाभर के एंटरप्राइज बिजनेस को आधुनिक डेटा आर्किटेक्चर और क्लाउड-आधारित AI सॉल्यूशंस अपनाने में मदद करना है. AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी में नया कदम Tech Mahindra और Google Cloud, इस साझेदारी के तहत, साथ मिलकर कंपनियों को AI-पावर्ड क्लाउड सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएंगे, जिससे वे अपनी आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड कर सकें और रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) को ऑप्टिमाइज कर सकें. Tech Mahindra के COO अतुल सोनेजा के अनुसार, “हमारी AI-संचालित टेक्नोलॉजी कंपनियों को ऑपरेशनल कॉम्प्लेक्सिटी को कम करने, एफिशिएंसी बढ़ाने और नये रेगुलेटरी स्टैंडर्ड्स के साथ आगे बढ़ने में मदद करेगी.” यह भी पढ़ें: iPhone और Android यूजर्स के लिए यह गलती पड़ेगी भारी, FBI ने किया अलर्ट AI एंटरप्राइज सॉल्यूशंस के लिए नया प्लैटफॉर्म Google Cloud के ग्लोबल पार्टनर इकोसिस्टम एंड चैनल प्रेसिडेंट, केविन आई. ने कहा कि यह साझेदारी कंपनियों को AI-एजेंट्स के विकास और तैनाती में मदद करेगी, जिससे वे Google Cloud के एडवांस्ड AI प्लैटफॉर्म का लाभ उठा सकें. मुख्य लाभ क्या हैं? AI एडॉप्शन में तेजीडेटा आर्किटेक्चर का आधुनिकीकरणक्लाउड-संचालित बिजनेस इनोवेशनबेहतर ROI और बिजनेस ऑप्टिमाइजेशन Tech Mahindra-Google Cloud साझेदारी: हिंदुस्तानीय बिजनेस पर प्रभाव इस समझौते से हिंदुस्तान के एंटरप्राइज सेक्टर में AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी का व्यापक इस्तेमाल बढ़ेगा. इससे न सिर्फ आईटी कंपनियों को फायदा होगा, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, बैंकिंग और रिटेल सेक्टर में भी AI-संचालित समाधान अपनाने की गति बढ़ेगी. स्मार्ट AI-समाधान Tech Mahindra और Google Cloud की यह साझेदारी एंटरप्राइजेज को स्मार्ट AI-समाधान अपनाने में मदद करेगी, जिससे वे अपने ऑपरेशन्स को ऑटोमेट कर सकें, लागत घटा सकें और अधिक इनोवेशन कर सकें. यह भी पढ़ें: PM इंटर्नशिप योजना के लिए आवेदन करना हुआ आसान, आ गया मोबाइल ऐप, हर महीने मिलेंगे इतने पैसे The post Tech Mahindra और Google Cloud की नई AI साझेदारी: इंडस्ट्री के लिए फायदे का सौदा appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top