Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Giridih News :कांग्रेस बड़ी पार्टी, हम इसके फूल और माली भी हैं : श्वेता सिंह

जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक रविवार को गिरिडीह के एक होटल में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने की. मौके पर बोकारो की विधायक व गिरिडीह जिला प्रभारी श्वेता सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थीं. मुख्य अतिथि श्वेता सिंह ने कहा कि कांग्रेस बहुत बड़ी पार्टी है. हम सभी इसके फूल भी हैं और माली भी हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनकी समस्याओं से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया जायेगा. साथ ही प्रभारी होने के नाते सभी कार्यकर्ताओं का ख्याल रखना अपनी जवाबदेही बतायी. बैठक को इनके अलावे जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया, प्रदेश सचिव अजय कुमार सिन्हा, नरेश वर्मा सहित प्रखंड अध्यक्षों ने भी संबोधित किया. मौके पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, उपाध्यक्ष यश सिन्हा, बिमल सिंह, महेश भगत, नकुल सिंह, शमीम, मो. ताजुद्दीन, नेसाब अहमद, मदन लाल विश्वकर्मा, श्यामसुंदर साहा, जुनैद आलम, इकबाल अंसारी, बालेश्वर राय, कैलाश मोदी, महमूद अली खान, प्रदीप पांडेय, रजनीश सिंह, मोहन सिंह, सोहेल कुरेशी, योगेश्वर महत्ता, राहुल सिंह, दयानंद, अशोक यादव, चांद, राजेश तुरी, अमित सिन्हा, चंद्रशेखर सिंह, अनिल चौधरी, दिनेश विश्वकर्मा, सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Giridih News :कांग्रेस बड़ी पार्टी, हम इसके फूल और माली भी हैं : श्वेता सिंह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bokaro News : जिला महिला क्रिकेट टीम में चुनी गयी मजदूर की बेटी

ललपनिया. गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी गांव निवासी दिहाड़ी मजदूर की बेटी खुशी कुमारी बोकारो जिला स्त्री अंडर-19 क्रिकेट टीम में चुनी गयी है. गोमिया के क्रिकेट एकेडमी के कोच रवि कुमार ने गांव में खुशी में मिठाई बांटी. उन्होंने बताया कि 17 मार्च को बोकारो का पहला मैच लोहरदगा के खिलाफ जमशेदपुर में होगा. खुशी के पिता रामजी प्रसाद व मां मुनिका देवी ने कहा कि बेटी स्पोर्ट्स और शिक्षा के प्रति गंभीर रहती है. उसके लगन से सफलता मिली है. परिवार गौरवान्वित है. राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले साजिद का हुआ स्वागत चंद्रपुरा. पटना में आयोजित 20वीं राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले चंद्रपुरा के साजिद का चंद्रपुरा लौटने पर रविवार को स्वागत किया गया. स्टेशन रोड निवासी पत्रकार मो नौशाद आलम के पुत्र साजिद ने बालक वर्ग अंडर 18 में 110 मीटर हर्डल्स में पदक जीता है. साथ ही उसका चयन सऊदी अरब में होने वाले छठी एशियन यूथ एथलेटिक्स के लिए हुआ है. मो नौशाद ने बताया कि बेटे की सफलता पर गर्व है. चंद्रपुरा के मुखिया अनुग्रह नारायण सिंह, पंसस धीरेंद्र हजाम, जदू महतो, इस्लाम अंसारी, प्रमुख चांदनी परवीन, पूर्व प्रमुख अनिल महतो, प्रवीण सिंह, मो फखरूद्दीन, खुर्शीद आलम, मो सलीम, प्रमोद कुमार सिन्हा, अरविंद शर्मा आदि ने साजिद को बधाई दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bokaro News : जिला स्त्री क्रिकेट टीम में चुनी गयी मजदूर की बेटी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आधा भारत नहीं जानता 1 व्हाट्सऐप अकाउंट 2 फोन में यूज करने का तरीका, जानेगा तो लोग पूछेंगे- कैसे किया

WhatsApp Trick: WhatsApp आज की डिजिटल कम्युनिकेशन का एक अहम हिस्सा बन चुका है. लोग अक्सर यह सोचते हैं कि क्या वे अपने एक ही WhatsApp नंबर को दो अलग-अलग स्मार्टफोन्स पर इस्तेमाल कर सकते हैं? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी समाचार है! अब WhatsApp का एक ऐसा फीचर आता है, जिससे आप अपने मौजूदा नंबर को एक साथ दो स्मार्टफोन्स पर चला सकते हैं. WhatsApp Trick: WhatsApp के ‘Companion Mode’ से संभव हुआ कमाल WhatsApp का नया Companion Mode यूजर्स को यह सुविधा देता है कि वे अपने एक ही नंबर को दो डिवाइसेस पर ऐक्सेस कर सकें. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो एक से अधिक डिवाइस का उपयोग करते हैं. WhatsApp Trick: एक ही नंबर को दो स्मार्टफोन्स पर इस्तेमाल करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड WhatsApp अपडेट करें सबसे पहले अपने दोनों स्मार्टफोन्स पर WhatsApp के लेटेस्ट वर्जन को इंस्टॉल या अपडेट कर लें. सेकेंडरी डिवाइस पर WhatsApp खोलें दूसरे स्मार्टफोन में WhatsApp खोलें और Get Started ऑप्शन पर क्लिक करें. अब Link a Device पर जाएं. प्राइमरी फोन से QR कोड स्कैन करें अब अपने मुख्य स्मार्टफोन (जिसमें पहले से WhatsApp एक्टिव है) में Linked Devices ऑप्शन पर जाएं और Link a Device पर टैप करें. QR कोड स्कैन करके कनेक्ट करें अब मुख्य डिवाइस से दूसरे फोन के स्क्रीन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करें. WhatsApp चैट्स और मैसेज ऐक्सेस करें कनेक्ट होते ही सेकेंडरी फोन पर भी आपकी सभी WhatsApp चैट्स और मैसेजेस सिंक हो जाएंगे. अब आप एक ही नंबर को दोनों डिवाइसेस पर आसानी से चला सकते हैं. टेक्नोलॉजी की अन्य समाचारें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें पढ़ें नया विचार की प्रीमियम स्टोरी : iPhone vs Android: प्रॉडक्ट और सर्विसेज के रेट्स में इतना अंतर क्यों? WhatsApp Trick: WhatsApp ‘Companion Mode’ के फायदे दो डिवाइसेस पर एक ही नंबर से व्हाट्सऐप इस्तेमाल करने की सुविधाऑफिस और पर्सनल फोन के बीच बिना किसी परेशानी के मैसेज ऐक्सेस करनाबैकअप और डेटा लॉस की चिंता किये बिना चैट्स का ऐक्सेस WhatsApp Trick: ध्यान देने वाली बातें यह फीचर केवल स्मार्टफोन्स के लिए ही उपलब्ध है, टैबलेट्स या अन्य डिवाइसेस पर यह सपोर्ट नहीं करता.इस सुविधा का उपयोग करने के लिए दोनों डिवाइसेस पर इंटरनेट कनेक्शन जरूरी है.यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है, इसलिए अगर आपको यह ऑप्शन नहीं मिल रहा है, तो थोड़ा इंतजार करें. WhatsApp का यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है, जो एक ही नंबर को दो स्मार्टफोन्स पर इस्तेमाल करना चाहते हैं. अब आप बिना किसी परेशानी के अपने WhatsApp को दो अलग-अलग डिवाइसेस पर चला सकते हैं और कहीं भी, कभी भी अपने मैसेज ऐक्सेस कर सकते हैं. WhatsApp के डिलीट किये गए मैसेज कैसे पढ़ें? लेटेस्ट ट्रिक्स की यहां मिलेगी जानकारी आधा हिंदुस्तान नहीं जानता व्हाट्सऐप चैट अनलॉक करने का तरीका, जानेगा तो कहलाएगा स्मार्ट The post आधा हिंदुस्तान नहीं जानता 1 व्हाट्सऐप अकाउंट 2 फोन में यूज करने का तरीका, जानेगा तो लोग पूछेंगे- कैसे किया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Viral Video: जंगल के राजा से भिड़ गए दो-दो बाज, छिड़ गई भयंकर जंग, कौन जीता मुकाबला? देखिए वायरल वीडियो

Viral Video: जंगल के राजा शेर के साथ दो बाजों की खूनी जंग छिड़ गई. शेर अपने ताकतवर जबड़ों से बाजों को चबा जाने के लिए उन पर लगातार हमला करता रहा. वहीं, अपनी बेमिसाल उड़ान क्षमता और फुर्ती से बाज न सिर्फ बचते रहे, बल्कि शेर पर पलटवार भी करते रहे. काफी देर तक जंगल के राजा और आसमान के बादशाह में जंग होती रही. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बाज को काबू में करने के लिए शेर बहुत ऊंची छलांग लगाता है, लेकिन अपनी फुर्ती से बाज उसके चंगुल में आने से बच जाता है. इसके बाद बाज भी शेर पर पलटवार करता है. एक अन्य बाज भी अपने साथी को खतरे में देख शेर पर टूट पड़ता है. काफी देर तक यह जंग चलती है. बाज भी शेर से हारने को तैयार नहीं थे. Eagle vs Lion. 🦅 🐆 pic.twitter.com/7Q0LKrL2oU — Juanita Broaddrick (@atensnut) March 14, 2025 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को @atensnut नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुआ है. इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है. इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. हालांकि कई यूजर्स इसे एआई वीडियो बता रहे हैं. वहीं कई यूजर्स ने कमेंट भी किया है. एक यूजर ने लिखा ‘प्रकृति क्रूर है लेकिन सुंदर है’. The post Viral Video: जंगल के राजा से भिड़ गए दो-दो बाज, छिड़ गई भयंकर जंग, कौन जीता मुकाबला? देखिए वायरल वीडियो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. बागबेड़ा : आपसी रंजिश को लेकर मारपीट के बाद फायरिंग, एक जख्मी

Jamshedpur news. बागबेड़ा थानांतर्गत रोड नंबर चार में दो पक्ष के बीच विवाद के बाद एक पक्ष के लोगों ने महेश ठाकुर पर फायरिंग कर दिया. फायरिंग में महेश के हाथ और कनपट्टी के पास गोली लगी है. महेश को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया. घटना 14 मार्च की है. इस संबंध में राम स्पोर्ट्सावन राम के बयान पर नीरज प्रसाद, पंकज प्रसाद, राजकुमार प्रसाद, संदीप सिंह, धनंजय सिंह, पप्पू सिंह, डीएन सिंह, राकेश शर्मा के खिलाफ घर में घुस कर मारपीट करने और फायरिंग करने का केस दर्ज कराया है. घटना के संबंध में महेश ठाकुर के भाई ने बताया कि महेश ठाकुर का केबल का कारोबार है. दो-तीन दिन पूर्व भी संदीप का महेश के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. घटना के वक्त संदीप सिंह अपने कुछ दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा करने लगा. उसके बाद वह फिर से आया और कहा कि अब उसे झगड़ा नहीं करना है. जो हो गया, वह हो गया. इस दौरान वह महेश से मिलने लगा, लेकिन इसी दौरान उसने अचानक से महेश पर दो राउंड फायरिंग कर दिया. फायरिंग करने के बाद संदीप सिंह और उसके साथी मौके से फरार हो गये. मौके पर मौजूद परिवार और आसपास के लोगों ने फौरन महेश को लेकर टीएमएच गये, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया. परिवार के लोगों ने रविवार को ही महेश ठाकुर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर लिया. उनकी हालत अभी खतरे से बाहर है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. छानबीन के दौरान पुलिस ने मौके से दो खोखा भी बरामद किया. पुलिस ने बताया कि 11 मार्च को एक शादी की पार्टी में नाच- गाना के दौरान दोनों पक्ष में विवाद हो गया था. उसी बात का बदला लेने के लिए मारपीट हुई. उसके बाद फायरिंग की घटना हुई. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. छानबीन के दौरान पुलिस ने मौके से दो खोखा भी बरामद किया. पुलिस ने बताया कि 11 मार्च को एक शादी की पार्टी में नाच- गाना के दौरान दोनों पक्ष में विवाद हो गया था. उसी बात का बदला लेने के लिए मारपीट हुई. उसके बाद फायरिंग की घटना हुई. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. बागबेड़ा : आपसी रंजिश को लेकर मारपीट के बाद फायरिंग, एक जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: जिले का 35वां स्थापना दिवस आज

बक्सर . आज 35वां जिला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम को लेकर स्थल भी पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है. जिसको लेकर जिले में सोमवार को सुबह से ही कार्यक्रम का दौर शुरू हो जाएगा. वहीं जिला स्थापना दिवस के मौके पर विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. जिसमें जिले के साथ ही भोजपुरी के नामचीन गायिका कल्पना पटवारी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपना जलवा विखेरेंगी. इसके साथ ही स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह से ही कार्यक्रमों का आयोजन शुरू होगा. वहीं रविवार को विश्वामित्र महोत्सव को लेकर डीडीसी डॉ महेंद्र पाल के नेतृृत्व में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया. तैयारी का निरीक्षण करते हुए कमियों को आवश्यक तैयारी को लेकर निर्देशित भी किया गया. जिसके तहत 6:30 बजे पूर्वाह्न में सभी नगर निकायों एवं पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता अभियान चलाने हेतु निदेशित किया गया. 6:45 बजे पूर्वाह्न में जिला एवं प्रखंड में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा. प्रभात फेरी शिक्षा विभाग के माध्यम सेे किया जाएगा. 7:00 बजे पूर्वाह्न में सभी प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला मुख्यालय में मुख्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. 7:30 बजे पूर्वाह्न में 11 नंबर लख इटाढी से महदह पुल तक मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा. विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा. प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 5000 रुपए, दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 3000 रुपए, तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 2000 रुपए प्रदान किया जाएगा. 11:30 बजे पूर्वाह्न में समाहरणालय बक्सर अवस्थित पार्क परिसर में स्थापना दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलन, केक कटिंग एवं बैलून गुच्छ छोड़ने का कार्यक्रम किया जाएगा. 1:00 बजे अपराह्न में समाहरणालय बक्सर अवस्थित पार्क परिसर में जीविका दीदी, आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका द्वारा रंगोली कार्यक्रम किया जाएगा. 12:00 से 4:00 बजे अपराह्न में समाहरणालय बक्सर में रक्तदान शिवर का आयोजन किया जाएगा. 3:00 अपराह्न से 9:30 बजे रात्रि तक विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. जिसमें ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी. बक्सर जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय प्रशासनी भवनों के साथ साथ प्रमुख चौक चौराहों पर ब्लू लाइट लगाया जाएगा. जिला स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों को बक्सर के इतिहास एवं पौराणिक गौरव से अवगत कराने हेतु सीताराम संग्रहालय, कथकौली, चौसा लड़ाई का मैदान एवं अन्य पर्यटन स्थलों पर भ्रमण कराया जाएगा. सुरक्षित भ्रमण हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी सभी आवश्यक व्यवस्था करेंगे. बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. विजेताओं को बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2025 को पुरस्कृत किया जाएगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: जिले का 35वां स्थापना दिवस आज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: डुमरांव में करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत

डुमरांव. शुक्रवार को मुरार थाने के बैंदा गांव से एक हृदय-विदारक घटना सामने आई है. एक तरफ जहां सभी लोग होली का त्योहार मनाने की तैयारी कर रहे थे. तभी कुछ ऐसी घटना घट गई. जिससे पूरे गांव में मातम व सन्नाटा पसर गया. बता दें कि जूता-चप्पल बनाने की फैक्ट्री चलाने वाली 40 वर्षीय स्त्री समूखा देवी की बिजली के करेंट के चपेट में आने से मौत हो गई. इस घटना ने पूरे ग्रामीणों को झकझोर के रख दिया. घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है बता दे कि शुक्रवार को समुखा देवी साफ सफाई कर रही थी. जैसे ही सफाई के लिए घर के बाहर आई की घर के बाहर पानी टंकी के पास बिजली के खम्भे से तार टूट कर गिर गया था. नज़र नहीं पड़ने के कारण स्त्री का पैर उस तार के ऊपर पड़ गया. जिसमें बिजली प्रवाहित हो रहा था. तार के चपेट में आते ही स्त्री की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुरार थानाध्यक्ष अमन कुमार ने घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिए. मुरार थाना क्षेत्र के वैदा गांव में स्त्री उद्यमी समुखा देवी एबी लेदर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फैक्ट्री चलती थी. उनके फैक्ट्री में कानपुर से कच्चा सामग्री लेकर विभिन्न प्रकार के फुटवेयर तैयार किया जाता था. जिसके तैयार होने के बाद बक्सर, कोलकाता और समस्तीपुर में थोक में बेचा जाता था. ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और फैक्ट्री के लिए लिए गए लोन की राशि को माफ करने की मांग रखी है. वहीं घटना के सूचना मिलते ही डुमरांव विधायक डॉ. अजित कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दिए और उन्होंने कहा कि समुखा देवी अपने परिवार की एक मजबूत खंभा थी. मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत उन्होंने व्यवसाय भी किया गांव और समाज में सभी लोगों से मिल कर रहती थी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: डुमरांव में करेंट की चपेट में आने से स्त्री की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चार साल की बहन को बचाया, पर चली गयी आठ साल के रूपेश की जान

औरंगाबाद ग्रामीण. फेसर थाना क्षेत्र के फेसर गांव में बिजली प्रवाहित तार की जद में आने से झुलस रही बहन को बचाने के दौरान एक आठ वर्षीय शिशु की मौत हो गयी. वहीं, उसकी बहन भी झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. मृतक की पहचान फेसर गांव निवासी धीरंजन के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है. उसकी चार वर्षीया बहन अंजलि कुमारी जख्मी हो गयी. घटना शुक्रवार की शाम की है. सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे परिजनों ने बताया कि दोनों भाई-बहन घर के बाहर स्पोर्ट्स रहे थे. अचानक घर के समीप ही टूटकर झूल रहे बिजली के तार की जद में अंजली आ गयी. अंजलि को तार की चपेट में आते देख रूपेश उसे बचाने के लिए गया. इस दौरान वह भी करेंट की चपेट में आ गया और दोनों झुलसकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद परिजनों ने जख्मी भाई-बहन को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रूपेश की मौत हो गयी. वहीं, उसकी बहन की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है. घटना के बाद से परिवार वालों को रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में होली का माहौल मातम में बदल गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चार साल की बहन को बचाया, पर चली गयी आठ साल के रूपेश की जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Buxar News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की गयी जान

चौसा . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत होली के दिन हुए सड़क हादसे ने चुन्नी गांव का माहौल गमगीन कर दिया. मुफ्फसिल थाना के शनिवार की शाम करीब छह बजे कमरपुर-पवनी-चुन्नी मार्ग पर रेलवे गुमटी और पवनी फिल्ड के बीच दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 24 वर्षीय युवक प्रेम प्रकाश चौबे की मौत हो गयी. जबकि दूसरा बाइक सवार भी घायल हो गया. लेकिन, वह कहा गया उसका पता नही चल पाया. ग्रामीणों के बताने के अनुसार उसकी स्थिति भी काफी नाजुक होने के कारण उसे इलाज हेतु वाराणसी ले जाया गया है. मृतक प्रेम प्रकाश चौबे, चुन्नी गांव के संजय चौबे का पुत्र था. वह बक्सर में रहता था और होली मनाने के लिए बाइक से चुन्नी गांव जा रहा था. तभी उक्त घटनास्थल के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों बाइक के युवक सड़क पर गिर गये. जबकि, गंभीर रूप से घायल प्रेम प्रकाश को राहगीरों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया. होली एकाएक फीकी पद गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की कानूनी कार्रवाई जारी है. मुफ्फसिल थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया होली के दिन कमरपुर चुन्नी मार्ग पर दो बाइक की दुर्घटना हो गई थी. जिसमे एक युवक की मौत हो गई है. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Buxar News: दो बाइकों की टक्कर में युवक की गयी जान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कार की चपेट में आने से होली खेल रही किशोरी की मौत, एक घायल

औरंगाबाद ग्रामीण. शहर के नगर थाने के समीप पासवान मुहल्ले में शुक्रवार को अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक 13 वर्षीया किशोरी की मौत हो गयी. मृतका की पहचान नवीनगर थाना क्षेत्र के बसडीहा गांव निवासी विनय पासवान की पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, कोमल मुहल्ले में अपनी सहेलियों के साथ होली स्पोर्ट्स रही थी. इस दौरान मुहल्ले में एक कार को उसका चालक स्टार्ट कर ही रहा था कि कार अनियंत्रित हो गयी और कोमल को अपनी चपेट में लेते हुए दीवार से जा टकरायी. इस हादसे में कोमल के साथ-साथ एक और बच्ची घायल हो गयी, जिसे आनन-फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा सभी का इलाज किया गया. हालांकि, स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने कोमल को रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन कोमल को बेहतर इलाज के लिए पटना लेकर जा रहे थे, लेकिन सदर अस्पताल परिसर में ही मौत हो गयी. कोमल की मौत की समाचार सुनते ही परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया. इधर, आक्रोशित परिजनों ने अपने घर के सामने ही घटना का विरोध जताया. कुछ लोगों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया. नगर थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार की चपेट में आने से किशोरी की मौत हुई है. मामले में परिजनों द्वारा आवेदन भी प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कार की चपेट में आने से होली स्पोर्ट्स रही किशोरी की मौत, एक घायल appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top