Hot News

Buxar News: जिले का 35वां स्थापना दिवस आज

बक्सर

. आज 35वां जिला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा. इसको लेकर प्रशासनिक तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम को लेकर स्थल भी पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है. जिसको लेकर जिले में सोमवार को सुबह से ही कार्यक्रम का दौर शुरू हो जाएगा. वहीं जिला स्थापना दिवस के मौके पर विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. जिसमें जिले के साथ ही भोजपुरी के नामचीन गायिका कल्पना पटवारी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपना जलवा विखेरेंगी. इसके साथ ही स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह से ही कार्यक्रमों का आयोजन शुरू होगा. वहीं रविवार को विश्वामित्र महोत्सव को लेकर डीडीसी डॉ महेंद्र पाल के नेतृृत्व में कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया. तैयारी का निरीक्षण करते हुए कमियों को आवश्यक तैयारी को लेकर निर्देशित भी किया गया. जिसके तहत 6:30 बजे पूर्वाह्न में सभी नगर निकायों एवं पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. सभी कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने अपने क्षेत्रांतर्गत स्वच्छता अभियान चलाने हेतु निदेशित किया गया. 6:45 बजे पूर्वाह्न में जिला एवं प्रखंड में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा. प्रभात फेरी शिक्षा विभाग के माध्यम सेे किया जाएगा. 7:00 बजे पूर्वाह्न में सभी प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला मुख्यालय में मुख्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. 7:30 बजे पूर्वाह्न में 11 नंबर लख इटाढी से महदह पुल तक मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा. विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा. प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 5000 रुपए, दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 3000 रुपए, तीसरा स्थान प्राप्त करने पर 2000 रुपए प्रदान किया जाएगा. 11:30 बजे पूर्वाह्न में समाहरणालय बक्सर अवस्थित पार्क परिसर में स्थापना दिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलन, केक कटिंग एवं बैलून गुच्छ छोड़ने का कार्यक्रम किया जाएगा. 1:00 बजे अपराह्न में समाहरणालय बक्सर अवस्थित पार्क परिसर में जीविका दीदी, आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका द्वारा रंगोली कार्यक्रम किया जाएगा. 12:00 से 4:00 बजे अपराह्न में समाहरणालय बक्सर में रक्तदान शिवर का आयोजन किया जाएगा. 3:00 अपराह्न से 9:30 बजे रात्रि तक विश्वामित्र महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. जिसमें ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी. बक्सर जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सभी प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला स्तरीय प्रशासनी भवनों के साथ साथ प्रमुख चौक चौराहों पर ब्लू लाइट लगाया जाएगा. जिला स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यालय के बच्चों को बक्सर के इतिहास एवं पौराणिक गौरव से अवगत कराने हेतु सीताराम संग्रहालय, कथकौली, चौसा लड़ाई का मैदान एवं अन्य पर्यटन स्थलों पर भ्रमण कराया जाएगा. सुरक्षित भ्रमण हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी सभी आवश्यक व्यवस्था करेंगे. बक्सर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. विजेताओं को बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2025 को पुरस्कृत किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

The post Buxar News: जिले का 35वां स्थापना दिवस आज appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top