Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के नये अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू करने को लेकर हुई बैठक

Jamshedpur news. डिमना चौक स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू होना है. इसमें कैंसर, न्यूरो, किडनी व हार्ट के मरीजों का इलाज होगा. इसके पहले चरण में ओपीडी सेवा शुरू करनी है. इसे लेकर बुधवार को आइटीडीए प्रोजेक्ट डायरेक्टर दीपांकर चौधरी ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिवाकर हांसदा, अधीक्षक डॉ आरके मंधान संबंधित विभागाध्यक्षों के साथ ऑनलाइन बैठक की. इसमें सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी को खोलने के लिए क्या-क्या समस्या है, किन-किन चीजों की जरूरत है. ओपीडी में लगने वाले उपकरणों की खरीदारी हुई या नहीं, इस पर चर्चा करते हुए जल्द ही सामानों की खरीदारी करने के लिए कहा गया, ताकि इन तीनों विभाग के ओपीडी को खोला जा सके. कुछ दिन पहले ही इन विभाग के ओपीडी के लिए डॉक्टर का इंटरव्यू हुआ है. उसको फाइनल करने के लिए कहा गया. सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में लगने वाले उपकरण इसीजी, इको मशीन, टेबल, चेयर सहित अन्य सामग्रियों की खरीदारी की जानी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के नये अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू करने को लेकर हुई बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार प्रवासी कामगार एप का किया गया शुभारंभ

राज्य से बाहर काम पर जाने से पहले अपना निबंधन कराएं श्रमिकः श्रम अधीक्षक सहरसा श्रम संसाधन विभाग बिहार प्रशासन द्वारा राज्य से बाहर काम कर रहे कामगार का पंचायत स्तर पर डेटाबेस तैयार करने के उद्येश्य से उनके निबंधन के लिए बिहार प्रवासी कामगार एप का शुभारंभ किया गया है. जानकारी देते श्रम अधीक्षक संतोष कुमार झा ने बताया कि बिहार प्रवासी कामगार एप विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये एपीके एप पर उपलब्ध है. जिसे प्रखंड में पदस्थापित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी या जिला श्रम अधीक्षक से प्राप्त किया जा सकता है. साथ ही गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है. एपीके एप से बिहार प्रवासी कामगार एप डाउनलोड कर बिहार से बाहर काम कर रहे कामगार अपना निबंधन एप में मौजूद कंटीन्यू ऐज गेस्ट में जाकर स्वयं कर सकते हैं. जो प्रवासी कामगार वर्तमान में बिहार राज्य के अंदर हैं या अपने स्थायी घर पर हैं वे राज्य से बाहर काम पर जाने से पहले अपना निबंधन प्रखंड में पदस्थापित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी या श्रम अधीक्षक कार्यालय से विहित प्रपत्र प्राप्त कर पूर्ण भरा हुआ आवेदन जमा करा सकते हैं. निबंधन के लिए प्रवासी कामगारों को अपना नाम, पिता का नाम, वर्तमान एवं स्थायी पता, शैक्षणिक योग्यता, ठिकेदार के माध्यम से जाने की स्थिति में ठिकेदार का नाम, आधार कार्ड सख्या, मोबाईल नंबर एवं बैंक खाता की आवश्यकता होगी. जिसके आधार पर एप में दिए गये प्रपत्र को भर कर जमा किया जा सकता है. प्रपत्र जमा करने पर उन्हें 12 अंकों का निबंधन संख्या प्राप्त होगा, जो भविष्य के उपयोग के लिए रखा जायेगा. जिससे योजना के क्रियान्वयन में सहुलियत हो सके. उन्होंने कहा कि बिहार के अदर वर्तमान में रह रहे प्रवासी कामगारों द्वारा इस एप को बिहार से बाहर रह रहे अपने सगे-संबंधियों एवं मित्रों को भी शेयर कर निबंधन के लिए प्रेरित कर सकते हैं. विभिन्न विभागों के प्रखंड, पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों, पंचायती राज निकायों के सभी स्तर के जन प्रतिनिधियों, एनजीओ, विकास मित्र, पंचायत रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका, टोला सेवक एवं श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों से श्रम संसाधन विभाग द्वारा प्रवासी श्रमिकों के डेटाबेस तैयार करने में सहयोग लिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में श्रम संसाधन विभाग बिहार प्रशासन द्वारा बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के तहत प्रवासी श्रमिकों की प्रवास के दौरान दुर्घटना मृत्यु एवं दुर्घटना के फलस्वरूप पूर्ण या आंशिक निशक्तता की स्थिति में क्रमशः दो लाख, एक लाख एवं पचास हजार रूपये की अनुदान राशि दी जाती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार प्रवासी कामगार एप का किया गया शुभारंभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मनोज मंडल बने मनिहारी विधानसभा प्रभारी

पूर्णिया. जदयू प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज मंडल को कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है. इस आशय का एक पत्र पार्टी की ओर से जारी किया गया है. मनोनयन के बाद श्री मंडल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया है और कहा है कि पार्टी आलाकमान ने जो जवाबदेही उन्हें सौंपी है, उसपर सौ फीसदी खड़ा उतरने का कोशिश करूंगा. उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की प्रशासन बनेगी. चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट गये हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मनोज मंडल बने मनिहारी विधानसभा प्रभारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बगाही में होली मिलन समारोह में गुलाल लगाकर दी बधाई

परैया. प्रखंड के बगाही गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में हीपारंपरिक गाने गाकर एक दूसरे को गुलाल लगाया. सामाजिक कार्यकर्ता राहुल रंजन उर्फ टुटु सिंह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ प्रतिनिधि, पत्रकार व अधिकारी शामिल हुए. थानाध्यक्ष सर्वनारायण के साथ एसआई प्रमोद कुमार, मंटू राय और सुरक्षा बल का स्वागत ग्रामीणों ने उत्साह उमंग के साथ किया. इसके बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अनुमंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि लगातार तीन वर्षों से आयोजित होने वाले होली मिलन बड़ी सामाजिक पहल है. जिससे होली पर्व के बीच ग्रामीण और प्रशासन के बीच सौहर्दपूर्ण वातावरण बनता है. कार्यक्रम में खिजरसराय से आये लोक कलाकारों ने पारंपरिक गीतों से सभी को होली के रंग में सराबोर कर दिया. कार्यक्रम में करहट्टा मुखिया अरुणोदय मिश्र, भाजपा नेता अनिल शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष चंदेश्वर मांझी, अजमतगंज मुखिया सुनील कुमार शर्मा, प्रिंस कुमार, राजेश पांडे, पूर्व उपप्रमुख श्रीकांत सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, अजमतगंज पैक्स अध्यक्ष धनंजय कुमार, रामाज्ञा सिंह, राघवेंद्र कुमार आदि शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बगाही में होली मिलन समारोह में गुलाल लगाकर दी बधाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साइबर ठगी से बचाव को लेकर किया जागरूक

पाकुड़ नगर. डीएलएसए के तत्वावधान में आउटरीच कार्यक्रम के तहत जागरुकता अभियान चलाया गया. यह अभियान जिले के सभी विद्यालयों में चलाया गया. इस दौरान पीएलवी की टीम ने स्कूलों व ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को विभिन्न कानूनी अधिकारों और प्रशासनी योजनाओं को लेकर जागरूक किया. अभियान के तहत बाल विवाह, साइबर ठगी से बचाव, सड़क सुरक्षा, डायन प्रथा उन्मूलन आदि के बारे में जानकारी दी गयी. इस अवसर पर पीएलवी अमूल्य रत्न रविदास, एजारूल शेख, चंदन रविदास ने जागरुकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. डालसा से मिलने वाले मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post साइबर ठगी से बचाव को लेकर किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

होली रंग व उत्साह का पर्व है : नितेश रंजन

घाघरा. घाघरा के देवी मंडप रोड स्थित भास्कर एजुकेशनल एकेडमी स्कूल में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें शिक्षकों व विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को चंदन का टीका व अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी. होली मिलन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि जिस प्रकार के होली के रंग वातावरण को उल्लास व उत्साह से भरने के साथ खुशियां फैलाते हैं. उसी प्रकार हमें भी दूसरों के जीवन में खुशी के रंग भरने चाहिये. इस अवसर पर शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों की मंगल कामना की. साथ ही जीवन में सफलता का मूल मंत्र दिया. प्राचार्य ने होली में सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को बधाई दिया. और आने वाले नववर्ष की शुभकामनाएं दी. मौके पर प्राचार्य नितेश रंजन भास्कर, प्रकाश पांडेय, शशि भूषण गोस्वामी, आकांशा सिंह, नूतन सिंह, निशा कुमारी, सोनी कुमारी, सारिका साहू, किरण कुमारी, संध्या कच्छप, प्रियंका कुमारी, सुभद्रा देवी, दीपा देवी, सपना कुमारी, कविता पांडेय, ज्योति देवी, जूही कुमारी सहित विद्यार्थी मौजूद थे. चेंबर कार्यालय में होली मिलन समारोह गुमला. चेंबर ऑफ कॉमर्स के बस स्टैंड रोड स्थित कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह ने चेंबर के पदाधिकारी, सदस्य व व्यापारी का स्वागत किया और सबों ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर प्रेम और भाईचारे की का परिचय दिया. सभी ने एक दूसरे को बधाई दी. सभी मेहमानों के लिए व्यंजन का भी इंतेज़ाम किया गया था. मौके पर चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, राजेश लोहानी, सचिव बबलू वर्मा, सह सचिव प्रणय साहू, कोषाध्यक्ष अमित गोलू, पीआरओ प्रतीक अग्रवाल, आदित्य गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष दामोदर कसेरा, पूर्व अध्यक्ष पदम साबू, पवन अग्रवाल, सरजू प्रसाद साहू, हिमांशु केसरी, दिनेश अग्रवाल, विकास सिंह, मुन्नीलाल साहू, दिलीप गुप्ता, गुरमीत सिंह, अजय कुमार राणा, अनिकेत कुमार, रितेश गुप्ता, शंकर लाल साहू, योगेश शर्मा, राहुल केशरी, रूपक कुमार, राजेश गुप्ता, रवि गुप्ता, शंकर जाजोदिया, मनोज गुप्ता, विजय गुप्ता, पंकज सोनी, चीनू साबू, मनीष गुप्ता, आनंद कुमार, दीपक गुप्ता, मनीष केसरी, रूपेश भगत मौजूद थे. पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील पालकोट. थाना परिसर में बुधवार को बीडीओ विजय उरांव की अध्यक्षता में होली, रमजान व सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति का बैठक हुई. बैठक में पदाधिकारियों ने आपसी मेल मिलाप व भाइचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने का निर्णय लिया. इस अवसर पर पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि होली के दौरान किसी प्रकार का असामाजिक तत्वों द्वारा आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास करने पर सीधे हवालात के अंदर होंगे. अंत में सभी लोगों ने एक दूसरे के चेहरे पर गुलाल लगाकर होली का शुभकामनायें दी. मौके पर एसआइ गौतम वर्मा, राघव पूर्ति, सांसद प्रतिनिधि बसंत गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि भूषण सिंह, मुखिया सुषमा केरकेट्टा, कांति केरकेट्टा, जंसिता मिंज, प्रेमचंद उरांव, रिजवान खान, कमालउद्दीन कादरी, सत्यनारायण केसरी सहित कई लोग मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post होली रंग व उत्साह का पर्व है : नितेश रंजन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण, लगाया जुर्माना

प्रतिनिधि, खूंटी. होली त्योहार को देखते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य सामग्री और मिठाइयों में मिलावट और नकली खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के उद्देश्य से अभियान चला रहा है. जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी और कार्यपालक दंडाधिकारी की टीम ने बुधवार को बाजार टांड़ परिसर स्थित मिठाई दुकान, भोजनालय और किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सभी दुकानदारों को खाद्य सामग्री के उचित रख-रखाव, सफाई और नियमित पेस्ट कंट्रोल सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. इस दौरान कंचन होटल को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करते हुए पाया गया. इसे लेकर संचालक पर 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं जांच के लिए बूंदी का नमूना एकत्र किया गया. बिरसा भोजनालय को किचेन के बर्तन धोनेवाले स्थान की साफ-सफाई सुनिश्चित करने का नोटिस जारी किया गया. चाय-नाश्ता दुकान के संचालक प्रमोद कुमार को व्यक्तिगत स्वच्छता और हाइजीन में कमी पाये जाने पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया. जिला प्रशासन ने सभी दुकानदारों से खाद्य सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की गयी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण, लगाया जुर्माना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

28 भूमिहीन परिवारों को विधायक ने दिये वासगीत पर्चे

डुमरिया. अभियान बसेरा-टू प्रशासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सुयोग्य श्रेणी के भूमिहीन परिवारों के बीच पांच डिसमिल तक की भूमि का वासगीत पर्चे का वितरण किया गया. डुमरिया अंचल कार्यालय परिसर के इ-किसान भवन सभागार मेंं बुधवार को शिविर लगाकर प्रखंड के 28 भूमिहीन परिवारों को यह लाभ दिया गया. इमामगंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक दीपा कुमारी उर्फ दीपा मांझी ने भूमिहीनों के बीच वासगीत पर्चा वितरण के दौरान कहा कि अभियान बसेरा-टू के तहत भूमिहीन परिवार अब बेघर नहीं रहेंगे. उन्हें बसाने के लिए प्रशासन वासगीत पर्चा का वितरण कर रही है. विधायक ने कहा कि क्षेत्र के भूमिहीन परिवारों के बीच भवन निर्माण के लिए वासगीत पर्चा वितरण का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा. मौके पर अंचल अधिकारी डुमरिया पुनीत कौसर मुख्य रूप से मौजूद थे. सीओ ने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी व इबीसी समुदाय के भूमिहीन परिवारों के बीच यह पर्चा वितरण किया गया. वहीं अंचल अधिकारी ने प्रशासन द्वारा दिये गये पर्चा को भविष्य के लिए अच्छी तरह संभाल कर रखने एवं प्रतिवर्ष लगान रसीद कटाते रहने की बात कही. उन्होंने बताया कि पर्चा वाली जमीन की खरीद-बिक्री नहीं करनी है. ऐसा करने पर पर्चे को रद्द कर दिया जायेगा और उन्हें घर से बेघर होना पड़ जायेगा. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 28 भूमिहीन परिवारों को विधायक ने दिये वासगीत पर्चे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

राजनीतिक दल के अध्यक्षों के साथ हुई बैठक

खिजरसराय. नीमचक बथानी अनुमंडल मुख्यालय सभागार में नेतृत्वक दलों के अध्यक्षों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नीमचक बथानी एसडीओ गोपाल कुमार ने एक बैठक की. बैठक के दौरान एसडीओ ने सभी अध्यक्षों को बताया कि अभी वोटर लिस्ट प्रक्रिया में नाम जोड़ने, हटाने सहित सुधार की प्रक्रिया चल रही है.इसके लिए आप सभी अपने स्तर से लोगों को जागरूक कर सुधार करवा सकते हैं. वहीं नेतृत्वक दलों के अध्यक्षों से बूथ लेवल पर बीएलए की नियुक्ति के बारे में भी बताया गया. इस बैठक को लेकर खिजरसराय, अतरी, मोहड़ा और नीमचक बथानी प्रखंड के नेतृत्वक दलों के अध्यक्ष मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post नेतृत्वक दल के अध्यक्षों के साथ हुई बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चोरी मामले का आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो सहित 9000 हजार रुपये नकद जब्त

हिरणपुर. वन विभाग कार्यालय के समीप स्थित आइडियल कंस्ट्रक्शन कार्यालय में बीते 17 जनवरी को हुई चोरी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की वारदात में प्रयुक्त बोलेरो वाहन और नकद भी बरामद किया है. इससे पहले पुलिस ने इस मामले में सूरज दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. उसकी निशानदेही पर अन्य पांच आरोपियों के नाम सामने आए थे. मंगलवार को गुप्त सूचना पर थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह के निर्देश पर दो टीमों का गठन किया गया. इनमें एसआइ गौरी शंकर प्रसाद, गोपाल महतो, एएसआइ सुरेश उरांव, दिलीप कुमार और नईमूल अंसारी शामिल थे. गठित टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें पश्चिम बंगाल के ढोड़िया निवासी अमित नारासुंदर को साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर पाकुड़ में उसके रिश्तेदार के घर से चोरी में प्रयुक्त बोलेरो (जेएच16एच/3834) बरामद किया गया. इसके अलावा आरोपी के ढोड़िया स्थित आवास से 9000 रुपये भी मिले. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे चोरी में 50,000 रुपये का हिस्सा मिला था, जिसमें से 9000 रुपये बचे थे. ग्रिल काटकर लगभग चार लाख की हुई थी चोरी गौरतलब है कि 17 जनवरी की रात चोरों ने आइडियल कंस्ट्रक्शन कार्यालय का ग्रिल काटकर लगभग 4 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. मामले में हिरणपुर के छिटकापाड़ा निवासी सूरज दुबे की गिरफ्तारी के बाद उसने घटना में शामिल अन्य आरोपियों के नाम उजागर किया था. इनमें ढोड़िया निवासी मिहिर नारासुंदर (घटना का मास्टरमाइंड), अमित नारासुंदर, सिंटू नारासुंदर, गोपालपुर निवासी दर्शन मंडल और चंदन साहा का नाम शामिल था. चंदन साहा ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि अमित नारासुंदर को बुधवार को जेल भेज दिया गया. बोले थाना प्रभारी इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पास से चोरी में प्रयुक्त वाहन और नकद बरामद की गयी है. बचे आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी. -रंजन कुमार सिंह, थाना प्रभारी डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post चोरी मामले का आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो सहित 9000 हजार रुपये नकद जब्त appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top