Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अनियंत्रित होकर सवारी से भरा ऑटो पलटा, छह लोग जख्मी

आरा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर मठिया के समीप गुरुवार की शाम अनियंत्रित होकर सवारी से भरा ऑटो पलट गया. हादसे में ऑटो पर सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये, जिसके बाद घायलों में तीन लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जबकि जख्मी तीन अन्य लोगों का इलाज परिजन द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार घायलों में गजराजगंज ओपी क्षेत्र के अख्तियारपुर (बड़का गांव) निवासी बृज बिहारी पंडित उर्फ जगा पंडित, उनकी पत्नी बुधा देवी व बिहिया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी तारक पासवान की पत्नी रीता देवी एवं तीन अन्य लोग शामिल हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सभी लोग बलुआ-नरगदा गांव से ऑटो पर सवार होकर आरा आ रहे थे. उसी दौरान यादवपुर मठिया के समीप उनका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे सभी लोग जख्मी हो गये. इसके बाद घायलों में रीता देवी, बृज बिहारी पंडित उर्फ जगा पंडित व उनकी पत्नी बुधा देवी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जबकि तीनों लोगों का इलाज परिजन द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अनियंत्रित होकर सवारी से भरा ऑटो पलटा, छह लोग जख्मी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : पचरुखिया जंगल में 12 एकड़ में लगे अफीम खेती को किया ध्वस्त

मदनपुर. नशे के कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी है. एक बार फिर पचरूखिया के जंगल में पुलिस की टीम ने अफीम की फसल को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है. गुरुवार को पुलिस की टीम पचरूखिया के जंगल पहुंची और बड़े पैमाने पर अफीम खेती को नष्ट कर दिया. वैसे यह कार्रवाई मदनपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी इलाके के सागरपुर, ढकपहरी में की गयी. सदर एसडीपीओ दो अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि पचरुखिया पहाड़ के आसपास बड़े पैमाने पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है और उससे प्राप्त राशि का उपयोग माफियाओं द्वारा नक्सलियों के सहयोग मे किया जाता है. सूचना पर पुलिस अधीक्षक और जिला वन अधिकारी औरंगाबाद के निर्देशन मे सदर एसडीपीओ-2 अमित कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया. मदनपुर थाना की पुलिस, वन विभाग की टीम और सीआरपीएफ 47 बटालियन के जवान शामिल थे. पूरी टीम द्वारा पचरुखिया पहाड़ी से पांच किलोमीटर दक्षिण-पूरब सागरपुर व ढकपहरी के इलाके में लगभग 12 एकड़ से ज्यादा भूमि पर लगे अफीम एवं पोस्ता को नष्ट किया गया. इस मामले में अवैध माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. मौके से एक मोटर, सिंचाई के लिए पाइप, घेराबंदी के लिए जाल व नेट जब्त किया गया है. इस अभियान में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर शंकर मिश्रा, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर एसपी मिश्रा, मदनपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एसआइ सूरज कुमार, राहुल कुमार, सूरज कुमार, पीएसआई रोहित कुमार के साथ मदनपुर थाना की पुलिस, वन विभाग की टीम एवं सीआरपीएफ के जवान शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News : पचरुखिया जंगल में 12 एकड़ में लगे अफीम खेती को किया ध्वस्त appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News :सेविकाएं कैंप लगाकर मातृत्व वंदन योजना का लेंगी आवेदन

औरंगाबाद शहर. जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं को प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने अपने कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की. बैठक में आंगनबाड़ी (आईसीडीएस) से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिये. समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी. डीएम ने सभी बाल परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले दो दिनों के भीतर सेविकाओं के माध्यम से विशेष कैंप आयोजित कर पात्र गर्भवती एवं धात्री स्त्रीओं के आवेदन सुनिश्चित कराये जाये. इसके लिए सभी केंद्रों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे लाभार्थियों की पहचान कर जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें. उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य गर्भवती स्त्रीओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है. इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. वहीं उन्होंने कहा कि स्त्रीओं और बच्चों के कल्याण के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाना चाहिए, ताकि सही लाभुकों को अधिकतम लाभ मिल सके. बैठक में आइसीडीएस डीपीओ सहित कई सीडीपीओ शामिल हुईं. केंद्रों में आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं को लेकर भी चर्चा की गई. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युत कनेक्शन, शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये. उन्होंने कहा कि ये बुनियादी सुविधाएं बच्चों एवं स्त्रीओं के लिए अत्यंत आवश्यक हैं. इसलिए इनकी समुचित व्यवस्था करना प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने बाल परियोजना पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि वहां स्वच्छ वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों. बाल पोषण और सेवाओं की गुणवत्ता पर बल जिलाधिकारी ने बैठक में यह भी कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाये. बच्चों और गर्भवती स्त्रीओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए सेविकाओं को प्रशिक्षित करें और नियमित रूप से खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी करें और कुपोषित बच्चों की विशेष देखभाल की जाए. बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) सहित सभी बाल परियोजना पदाधिकारी उपस्थित रहीं. जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सतत निगरानी करें और आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं में सुधार लाने के लिए हर संभव प्रयास करें. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News :सेविकाएं कैंप लगाकर मातृत्व वंदन योजना का लेंगी आवेदन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aurangabad News : जानलेवा हमले में चार अभियुक्त दोषी करार

औरंगाबाद शहर. औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के एडीजे चार आंनद भूषण ने रफीगंज थाना कांड संख्या 72/17, सेशन ट्रायल संख्या-190/19 में निर्णय पर सुनवाई करते हुए ढकुरार गांव निवासी चार अभियुक्त उपेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, अरविंद सिंह और शिशु सिंह को भादंवि की धारा 323, 307 के तहत दोषी ठहराया है. सजा की बिंदु पर सुनवाई की तिथि 27 फरवरी को निर्धारित की गयी है. अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि ढकुरार निवासी प्राथमिकी सूचक राजेंद्र सिंह ने अभियुक्तों के खिलाफ एक मई 2017 को प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें कहा था कि 30 अप्रैल 2017 की दोपहर में अपने पोते के साथ घर के दरवाजे पर बैठा था. तभी हथियार से लैस होकर अभियुक्तों ने हमला कर दिया और मेरे पोते के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. उसे बचाने आए पुत्र को भी जख्मी कर दिया. शोर सुनकर गांव वालों के आने के बाद अभियुक्त चले गये. उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और न्याय के लिए थाना में आवेदन दिया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Aurangabad News : जानलेवा हमले में चार अभियुक्त दोषी करार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

24 फरवरी से पूर्णिया के सभी प्रखंडों में लगेगा जॉब कैंप

पूर्णिया. जिले के सभी प्रखंडों में आगामी 24 फरवरी से 12 मार्च तक क्रमवार जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसमें एक निजी सुरक्षा सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा 1100 बेरोजगार युवकों को रोजगार का अवसर दिया जाएगा. चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन व अन्य सुविधाएं मिलेगी. उप महाप्रबंधक जय कृष्ण गुप्ता ने बताया कि यह भर्ती केवल पुरुषों के लिए है. सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर और हाउसकीपिंग पद पर बहाली होगी. इसके लिए आयु सीमा 19 से 40 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता सुरक्षा जवान के लिए मैट्रिक पास, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए ग्रेजुएशन पास व एनसीसी सी व बी के लिए अभ्यर्थी को छूट, हाउसकीपिंग के लिए आठवीं पास लंबाई 165 सीएम सुरक्षा जवान के लिए,170 सीएम, सुपरवाइजर अनिवार्य है. सभी मापदंड पूरा करने के बाद लिखित परीक्षा ली जायेगी. चयनित अभ्यर्थी को साथ ही नियुक्ति पत्र भी दी जायेगी. प्रखंडवार आयोजित होने वाले जॉब कैंप 24 फरवरी को बैसा ब्लॉक परिसर25 फरवरी को अमौर ब्लॉक परिसर 27 फरवरी को बायसी ब्लॉक परिसर28 फरवरी को डगरूआ ब्लॉक परिसर 01 मार्च को श्रीनगर ब्लॉक परिसर03 मार्च को भवानीपुर ब्लॉक परिसर 04 मार्च को बनमनखी ब्लॉक परिसर05 मार्च को जलालगढ़ ब्लॉक परिसर 06 मार्च को कसबा ब्लॉक परिसर07 मार्च को कृत्यानंद नगर ब्लॉक परिसर 08 मार्च को धमदाहा ब्लॉक परिसर10 मार्च को रुपौली ब्लॉक परिसर 11 मार्च को पूर्णिया पूर्व ब्लाक परिसर12 मार्च को बरहरा कोठी ब्लॉक परिसर डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 24 फरवरी से पूर्णिया के सभी प्रखंडों में लगेगा जॉब कैंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

hajipur news. साइकिल से घर लौट रहे मजूदर की सड़क हादसे में मौत

सराय. सराय थाना क्षेत्र के सराय-बेंलकुंडा मार्ग पर अकबरमलाही गांव की डालडा फैक्ट्री के समीप बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गयी. मृतक दिनेश राम अकबरमलाही गांव के वार्ड नंबर-10 निवासी विगन राम का पुत्र था. हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोराहम मच गया. सूचना पर पहुंची सराय थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. बुधवार की देर शाम दिनेश मजदूरी कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था. घर लौटने के दौरान जैसे ही वह सराय-बेलकुंडा मार्ग पर अकबरमलाही गांव स्थित डालडा फैक्ट्री के समीप पहुंचा कि किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया. इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे के बाद उधर से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ी. हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गये. घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे लेकर सदर अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची सराय थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post hajipur news. साइकिल से घर लौट रहे मजूदर की सड़क हादसे में मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब गांव के बच्चे भी सीखेगें थियेटर का गुर

संत वियानी विद्यालय में 20 दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का शुभारंभ पूर्णिया. संस्कृति मंत्रालय हिंदुस्तान प्रशासन के सौजन्य से सांस्कृतिक आंचल मोहना टोल, रंगपुरा द्वारा संत वियानी विद्यालय सतमी में 20 दिवसीय थिएटर वर्कशॉप का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राष्ट्रीय नाटय विद्यालय नई दिल्ली से प्रतिष्ठा प्राप्त मिथलेश राय, संत वियानी विद्यालय के प्राचार्य पतरस हांसदा, शकुंतला सेवा सदन की सचिव अवधेश कुमार गुप्ता, सांस्कृतिक आंचल के अध्यक्ष नवीन कुमार, कार्यशाला निर्देशक रामाशंकर स्वर्णकार,वरिष्ठ रंगकर्मी शशिकांत कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मंच संचालन संत बियानी विद्यालय के प्राचार्य पतरस हांसदा ने किया. सचिव श्री गुप्ता ने बच्चों में अपनी छुपी हुई प्रतिभा को जागृत करने के लिए प्रेरित किया. सांस्कृतिक आंचल के अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि 20 दिवसीय थिएटर वर्क शॉप 10 मार्च तक चलेगा. वर्क शॉप में बच्चों को नाट्य कला, गायन कला, नृत्य कला, संवाद कला आदि का अलग-अलग योग्य प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण के उपरांत सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा एवं चयनित कलाकारों द्वारा नाट्य मंचन करवाया जाएगा. राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली से प्रतिष्ठा प्राप्त एवं राष्ट्रपति सम्मान से पुरस्कृत मिथिलेश राय द्वारा उपस्थित बच्चों को कला के प्रति उत्साहित करते हुए कहा की बड़े-बड़े शहरों में तो नाटक का मंचन होता है लेकिन गांव के लोग कला के प्रति जागृत नहीं होते हैं. जबकि उनमें कला और प्रतिभा छिपी हुई होती है. ऐसे में गांव में इस प्रकार के आयोजन से हमारे ग्रामीण संस्कृति को एवं ग्रामीण कलाकारों को अपनी प्रतिभा बिखरने का अवसर मिलेगा. उन्होंने अध्यनरत बच्चों को नाट्य कला से जुड़ने एवं अपने देश अपने राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया. प्रशिक्षक रामाशंकर स्वर्णकार, संत वियानी विद्यालय के शिक्षिका जोसेफा मुर्मू, शिक्षक सत्यम कुमार एवं अखिलेश सोरेन ने बच्चों को संबोधित किया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अब गांव के शिशु भी सीखेगें थियेटर का गुर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सत्संग से बरबन्ना में माहौल हुआ भक्तिमय

संतमत सत्संग में शामिल हुए विभा कुमारी व जितेंद्र कुमार पूर्णिया. पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बरबन्ना में दो दिवसीय सत्संग का आयोजन किया गया. उद्घाटन के मौके पर पूर्णिया की महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव भी शामिल हुए. महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव ने नवनिर्मित सत्संग मंदिर में स्थापित परमहंस जी महाराज सहित सभी संत-महात्माओं के तैलचित्र एवं प्रतिमा का दर्शन पूजन कर नगर निगम परिवार एवं जिले वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की. ज्ञात हो कि पूर्णिया पूर्व प्रखंड के कबैया पंचायत के बरबन्ना गांव निवासी ओमनंदन चौहान ने अपनी निजी जमीन देकर सार्वजनिक सत्संग मंदिर का निर्माण करवाया है. इसी मंदिर के उद्घाटन के मौके पर दो दिवसीय संतमत सत्संग महाधिवेशन का आयोजन किया गया था. सत्संग में कुप्पाघाट भागलपुर से आये भागीरथ जी महाराज एवं हरिद्वार से पधारे ज्ञान शेखर महाराज जी के द्वारा प्रवचन दिया गया. महापौर विभा कुमारी एवं समाजसेवी जितेंद्र यादव ने पूर्णिया पूर्व प्रखंड के श्रीनगर, बिलरिया गांव में भी चल रहे तीन दिवसीय संतमत सत्संग में शामिल होकर सत्संग का श्रवण किया. मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य विवेका यादव, पूर्व मुखिया प्रदीप साह, समिति सदस्य प्रतिनिधि आशीष यादव, मनोज कुमार मनोहर, पूर्व सरपंच अनारसी प्रसाद साह, सच्चिदानंद चौहान, प्रकाश चौहान, पैक्स अध्यक्ष कन्हैया चौहान, रूपेश यादव सहित हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post सत्संग से बरबन्ना में माहौल हुआ भक्तिमय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिसोम मारंग बुरु थान में हिजला के ग्रामीणों ने की पूजा-अर्चना

जनजातीय हिजला मेला महोत्सव कराने की कामना की संवाददाता, दुमका दुमका में राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव के शुभारंभ से ठीक पहले इस बार दिसोम मारंग बुरु संताली अरीचली आर लेगचार अखड़ा के बैनर तले हिजला, धतीकबोना, हडवाडीह आदि गांव के संताल आदिवासियों ने जनजातीय हिजला मेला महोत्सव शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो. इसे लेकर हिजला मेला परिसर में स्थित दिसोम मारंग बुरु थान में पूजा की. नायकी राजेंद्र बास्की ने बताया कि मेले में आनेवाले लोगों को कोई तकलीफ न हो. इसके लिए पूजा की गयी. ग्राम प्रधान सुनीलाल हांसदा ने बताया कि संताल आदिवासियों में परंपरा है कि कोई भी शुभ काम शुरू करने के पहले आपने इष्ट देवता मरांग बुरु की पूजा करते हैं. इसलिए 21 से 28 तक आयोजित होनेवाले मेले की शुरूआत से पहले सभी ग्रामीणों ने दिसोम मरांग बुरु थान में पूजा-अर्चना की. ग्रामीणों ने मेला को सफल बनाने का संकल्प लिया. शुक्रवार को मेला का शुभारंभ है. इस दिन को प्रशासन व मेला समिति के द्वारा विशेष पूजा का आयोजन किया जायेगा. मौके में जय गणेश हांसदा, प्रदीप हांसदा, प्रिंस मरांडी, प्रकाश सोरेन, एमेल मरांडी, प्रदीप मुर्मू, धनमुनि हेंब्रम, सलोनी सोरेन, सोना सोरेन, ललिता हेंब्रम, सुनील हांसदा, शिव हांसदा, अबित मरांडी, अशोक टुडू, सचिन मुर्मू आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post दिसोम मारंग बुरु थान में हिजला के ग्रामीणों ने की पूजा-अर्चना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से संस्थागत प्रसव पर लोगों का बढ़ा विश्वास

जनवरी में यह दायरा अपने लक्ष्य से 10 प्रतिशत अधिक रहा पूर्णिया. जिले में स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों और आम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का अब बेहतर परिणाम सामने आने लगा है. यही वजह है कि स्त्रीओं में गर्भधारण से लेकर प्रसव कराने तक लगातार जांच, दवा, टीकाकरण और चिकित्सीय सलाह और प्रसव के बाद जच्चे और शिशु की देखभाल से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध होने से संस्थागत प्रसव के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है. इसी का परिणाम है कि इस वर्ष के जनवरी माह में सभी प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्रों में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 110 प्रतिशत लाभार्थियों को संस्थागत प्रसव सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. वहीं 10.2 प्रतिशत बच्चों को कमजोर पाते हुए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करायी गयी. जनवरी माह में सभी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव के बाद पूर्णिया जिले में नवजातों का अनुपात 1000 बालक पर 911 बालिका दर्ज किया गया है. वहीं सभी अस्पतालों में प्रसव के बाद 99 प्रतिशत से अधिक बच्चों के वजन की जांच और स्तनपान सुविधा उपलब्ध करायी गयी. यह जानकारी राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच) के पारा मेडिकल केंद्र में सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में सामने आयी. इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा स्थानीय लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की सिविल सर्जन द्वारा जानकारी लेते हुए नियमित रूप से सभी सुविधा लोगों को लगातार लाभान्वित करने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. प्रसव पूर्व जांच में तेजी लाने का दिया निर्देश बैठक में सिविल सर्जन डॉ. कनौजिया ने गर्भवती स्त्रीओं और होने वाले शिशु के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रसव पूर्व जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने गर्भावस्था के दौरान सभी सामान्य गर्भवती स्त्रीओं के लिए प्रसव से पूर्व 04 जांच को जरूरी बताते हुए किसी भी तरह की समस्या पाए जाने पर उसे हाई रिस्क चिन्हित करते हुए विशेष जांच और चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. निर्धारित लक्ष्य से अधिक हुआ स्त्री बंध्याकरण जनवरी माह में सभी स्वास्थ्य केंद्रों में 135 प्रतिशत स्त्री बंध्याकरण सुविधा का लाभ उठाया गया है. जबकि शत प्रतिशत गर्भवती स्त्रीओं और नवजात शिशुओं को नियमित टीकाकरण सुविधा उपलब्ध कराई गई. सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने कहा कि बेहतर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने से लोगों का नजदीकी अस्पताल में विश्वास बढ़ रहा है और लोगों द्वारा इसका लाभ उठाया जा रहा है. उन्होंने आगे भी स्वास्थ्य सुविधाओं को कर्मठता पूर्वक निरंतर जारी रखने का निर्देश दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से संस्थागत प्रसव पर लोगों का बढ़ा विश्वास appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top