Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद ये शख्स निभाएगा विलेन का रोल, तेजु और नील के लाइफ में लाएगा परेशानियां

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के लोकप्रिय शो गुम है किसी के प्यार में ने हाल ही में लीप लिया है. जिसके बाद भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज ने शो छोड़ दिया और नए स्टारकास्ट की एंट्री हुई. सिंह, सनम जौहर और वैभवी हंकारे नए लीड्स के तौर पर दिखाई दे रहे हैं. ताजा कहानी और कलाकारों ने पहले ही दर्शकों का दिल जीतना शुरू कर दिया है. अब ऋतुराज की भूमिका निभाने वाले सनम जौहर ने खुलासा किया कि लीप के बाद विलेन का रोल कौन निभाएगा. कौन होगा गुम है किसी के प्यार में का नया विलेन दरअसल सनम जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक ऑटो-रिक्शा की तस्वीर शेयर की. जिस पर “विलेन” शब्द लिखा हुआ है. फैंस यह देखकर एक्साइटेड हो गए कि सीरियल का विलेन ऋतुराज बनेगा. वह तेजू और नील की जिंदगी में तबाही मचाएगा. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ”चलो अब मजा आएगा… सवी और रजत के जाने का दुख है, लेकिन कहानी ट्विस्ट और टर्न के लिए तैयार है.” गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में क्या देखेंगे दर्शक गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में देखेंगे कि तेजू, अपने परिवार के साथ कोंकण जाती है. जहां उसकी मुलाकात नील से होती है. इधर ऋतुराज अपने अमेरिकी कार्यक्रम की तैयारी में व्यस्त हैं. कहानी में नाटकीय मोड़ तब आता है, जब तेजू के पिता मोहित को सीने में तेज दर्द होता है. नील मदद के लिए आगे आता है और एक डॉक्टर के रूप में अपनी असली पहचान बताता है. हालांकि, मोहित की आकस्मिक मृत्यु के साथ पूरा परिवार टूट जाता है. हालांकि निधन से पहले मोहित चाहते थे कि तेजू और नील की शादी हो जाए. यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नील ने शो की गिरती टीआरपी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- पिछले ट्रैक को… The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद ये शख्स निभाएगा विलेन का रोल, तेजु और नील के लाइफ में लाएगा परेशानियां appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dabba Cartel Trailer: टिफिन बॉक्स में खाना या ड्रग्स? ‘डब्बा कार्टेल’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज

Dabba Cartel Trailer: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अपने बेहतरीन और कंटेंट्स की भरमार के लिए एक शानदार मंच है. यहां दर्शकों को हमेशा कुछ यूनिक और जबरदस्त देखने को मिलता है. इसी बीच अब नेटफ्लिक्स ने स्त्री ड्रग माफियाओं पर आधारित एक नए शो ‘डब्बा कार्टल’ का ऐलान किया है, जिसका ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है. इस ट्रेलर को देखकर आपके मन में कई तरह के सवाल खड़े होंगे, लेकिन कुल मिलाकर शो के लिए आपकी एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच जाएगी. ऐसे में आइए इस शो के सभी डिटेल्स आपको विस्तार से बताते हैं. यहां देखें ‘डब्बा कार्टेल’ का ट्रेलर: View this post on Instagram A post shared by Netflix India (@netflix_in) इस दिन रिलीज होगी ‘डब्बा कार्टेल’ नेटफ्लिक्स के यह अपकमिंग शो 28 फरवरी से ओटीटी पर स्ट्रीम होगा, जिसमें शबाना आजमी, गजराज राव, ज्योतिका, निमिषा सजयान, शालिनी पांडे, अंजलि आनंद, सई ताम्हणकर, जिशु सेनगुप्ता, लिलेट दुबे और भूपेंद्र सिंह जादावत जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. स्त्रीओं पर आधारित इस शो का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस शो का निर्देशन हितेश भाटिया ने किया है और इसे प्रोड्यूस फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने किया है. सीरीज की कहानी क्या है? ‘डब्बा कार्टेल’ की कहानी मुंबई के ठाणे में रहने वाली 5 महिलों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आम स्त्रीओं की तरह टिफिन सर्विस चलाती हैं. वहीं, कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब पता चलता है कि टिफिन सर्विस की आड़ में यह स्त्रीएं ड्रग माफिया भी चला रही हैं. ऐसे में जब यह सच सामने आता है, तब इन स्त्रीओं की परेशानी बढ़ जाती है. इसकी झलक हम शो के ट्रेलर में देख सकते हैं, जो काफी दिलचस्प और रोमांचकारी है. सीरीज की निर्माता ने क्या कहा? इस सीरीज की निर्माता शिबानी अख्तर ने कहा, ‘डब्बा कार्टेल के साथ, हम हाउस वाइफ की यात्रा का पता लगाना चाहते थे. यह दोस्ती, धोखे और पावर की कहानी है. जो एक ऐसी दुनिया की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसका हिस्सा होने की उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. हम दर्शकों को इस सीरीज के रोमांचकारी एक्सपीरियंस पर ले जाने का इंतजार नहीं कर सकते हैं.’ यह भी पढ़े: Bhool Chuk Maaf Teaser: राजकुमार राव की ‘भूल चूक माफ’ करने को हो जाएं तैयार, मैडॉक की अगली फिल्म का टीजर आउट The post Dabba Cartel Trailer: टिफिन बॉक्स में खाना या ड्रग्स? ‘डब्बा कार्टेल’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pradeep Sardana: जब राज कपूर ने मुझसे बातें करते करते सदा के लिए आंखे मूंद लीं

Pradeep Sardana: महान फिल्मकार राज कपूर ने सिनेमा को जो योगदान दिया उसे दुनिया जानती है। लेकिन राज कपूर का रंगमंच से भी गहरा नाता रहा, नाट्य जगत के लिए भी उन्होंने बहुत कुछ किया। राज कपूर की जड़ों में रंगमंच की ही शक्ति थी, जिसने उन्हें शिखर पर पहुंचाया। उन्हीं राज कपूर ने 37 बरस पहले मुझसे बातें करते-करते, जब सदा के लिए आँखें मूँद लीं थीं तो मैं अवाक रह गया था। Pradeep sardana उपरोक्त विचार वरिष्ठ पत्रकार और विख्यात फिल्म समीक्षक श्री प्रदीप सरदाना ने कल शाम को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) में आयोजित ‘राज कपूर जन्म शताब्दी’ व्याख्यान में व्यक्त किए। जहां इन दिनों विश्व के सबसे बड़े नाट्य उत्सव ‘हिंदुस्तान रंग महोत्सव’ का आयोजन भी चल रहा है। राज कपूर के साथ अपने बरसों के अनुभव और संस्मरण सुनाते हुए श्री प्रदीप सरदाना ने महान फ़िल्मकार को लेकर ऐसी बहुत सी बातें साझा कीं, जिन्हें सुन सभी मंत्रमुग्ध हो गए। श्री सरदाना ने कहा-‘’राज कपूर ने 5 वर्ष की उम्र में अपना पहला नाटक ‘द टॉय कार्ट’ किया था। बाद में जब उनके पिता पृथ्वीराज कपूर ने 1944 में अपने ‘पृथ्वी थिएटर’ की शुरुआत की तो पृथ्वी के पहले नाटक ‘शकुंतला’ की सेट डिजायन से प्रकाश और संगीत व्यवस्था का जिम्मा राज कपूर ने संभाला। साथ ही राज कपूर ने नाटक ‘दीवार’ में तो रामू की ऐसी भूमिका की, जिसके बाद फिल्मों तक में नौकर की भूमिका करने वाले चरित्र का नाम रामू या रामू काका हो गया। राज कपूर का यह नाट्य जगत से लगाव ही था कि 1948 में जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘आग’ बनाई तो उसकी कहानी भी नाट्य जगत से जुड़ी थी।   श्री प्रदीप सरदाना ने यह भी कहा कि राज कपूर ने अपनी ‘आवारा’ फिल्म से अपने नाम के साथ हिंदुस्तान के नाम को भी दुनिया में बुलंद किया। रूस, ताशकंद, ईरान और चीन जैसे कितने ही देशों में आज भी राज कपूर का जादू बरकरार है। राज कपूर से पहले और उनके बाद कितने ही अच्छे और दिग्गज फ़िल्मकार देश में आए। लेकिन उन जैसा ग्रेट शोमैन आजतक कोई और नहीं हुआ। यह संयोग था या उनसे पूर्व जन्म का कोई रिश्ता 1988 में राष्ट्रपति से फाल्के सम्मान लेने से पूर्व ही राज कपूर को जब अस्थमा का भयावह दौरा पड़ा। तब मैं ही उन्हें राष्ट्रपति भवन की एंबुलेंस से एम्स लेकर गया। उनकी अंतिम चेतनावस्था में अस्पताल में उनकी पत्नी और मैं ही उनके साथ थे। जहां मुझसे बात करते हुए ही वह कौमा में चले गए थे।‘’ इस व्याख्यान में रंगमंच और सिनेमाई दुनिया के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। समारोह में एनएसडी के पूर्व निदेशक और वर्तमान में ‘गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी’ के निदेशक प्रो॰ दिनेश खन्ना ने श्री प्रदीप सरदाना का स्वागत करते हुए कहा, ‘आज देश में सिनेमा के अच्छे समीक्षक और ज्ञाता बहुत कम रह गए हैं। लेकिन प्रदीप सरदाना जी अपने में सिनेमा का 100 बरस के दस्तावेज़ समेटे हुए हैं। उनकी स्मृतियों में ऐसे हजारों संस्मरण हैं जिन्हें घंटों दिलचस्पी के साथ सुना जा सकता है।’    यह भी पढ़े: Sikandar Poster: आंखों में निडरता… हाथ में लोहे की रोड… सलमान खान की सिकंदर का धांसू पोस्टर आउट The post Pradeep Sardana: जब राज कपूर ने मुझसे बातें करते करते सदा के लिए आंखे मूंद लीं appeared first on Naya Vichar.

समस्तीपुर

रायपुर स्थित एसएच 88 पर ट्रक की ठोकर से एक घायल, लोगों ने किया सड़क जाम 

नया विचार,सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग गांव के निकट एसएच 88 पर मंगलवार की दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वार्ड 13 निवासी प्रदीप सहनी के रूप में की गई है। घायल को इलाज के लिए सरायरंजन पीएचसी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है। घायल की स्थिति नाजुक बताई गई है।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बांस –बल्ला लगाकर सड़क को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि ठोकर मारने वाले वाहन को जब्त कर चालक के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की जाए एवं घायल के इलाज की व्यवस्था की जाए। सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई । सड़क जाम से यात्रियों में काफी परेशानी देखी गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाने– बुझाने का प्रयास किया जा था।

आस्था, समस्तीपुर

यज्ञ हवन एवं संकीर्तन के साथ गायत्री महायज्ञ संपन्न 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के बथुआ बुजुर्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ में मंगलवार की शाम यज्ञ हवन एवं संकीर्तन के साथ तीन दिवसीय महायज्ञ भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया। पिछले तीन दिनों से जारी वैदिक मंत्रोच्चार से बथुआ बुजुर्ग सहित आसपास का क्षेत्र गूंजायमान रहा। इस संबंध में गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक प्रमोद प्रसाद सिंह ने बताया कि अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में तीन दिवसीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ के प्रथम दिन भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। दूसरे दिन विभिन्न प्रकार के संस्कार संपन्न कराए गए। वहीं संध्या में दीप यज्ञ का आयोजन हुआ। मंगलवार को समापन के दिन यज्ञ हवन, सुंदरकांड का पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस महायज्ञ में शांतिकुंज के प्रतिनिधि परमानंद सिंह,राकेश कुमार, राजेश्वर शर्मा,विजय कुमार चौरसिया,नारायण सिंह,अजय प्रसाद सिंह,रेणु देवी, मूंगा देवी,मुन्नी देवी,नवीन सिंह,संजय सिंह,दीपक कुमार, रवींद्र कुमार, रोहित कुमार,राजा कुमार आदि ने सक्रिय सहयोग दिया।

समस्तीपुर

पारिवारिक कलह में वृद्ध ने की खुदकुशी 

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रुपौली बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत गाछी टोला निवासी एक वृद्ध ने पारिवारिक कारणों से खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने मंगलवार की सुबह मृतक के शव को उसके घर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी स्व. सुधीहर चौधरी के पुत्र अशोक कुमार चौधरी (65) के रूप में की गई है। संवाद प्रेषण तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई थी। संभावना जताई जा रही है कि पारिवारिक कारणों से उक्त वृद्ध ने अपनी इहलीला समाप्त की है। इस संबंध में पूछे जाने पर मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि इस घटना को लेकर मृतक के स्वजनों द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

समस्तीपुर

नकली पुलिस इंस्पेक्टर बन दुकान से 40 किलो मिठाई मंगवाने वाला युवक गिरफ्तार

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी चौक स्थित एक मिष्ठान भंडार से नकली पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 40 किलो मिठाई मंगवाने वाले युवक को पुलिस ने मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान वैनी थाना क्षेत्र के कजिया बिशनपुर निवासी रामेश्वर सिंह के पुत्र राम शोभित सिंह के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मुसरीघरारी स्थित सुबोध मिष्ठान भंडार के संचालक सुबोध साह ने बताया कि विगत 10 फरवरी की रात एक अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल आया कि 17 फरवरी को मुसरीघरारी थाना में एक कार्यक्रम है,जिसके लिए उन्हें 400 पैकेट नाश्ता की जरूरत है। नाश्ता का पैकेट मांगने वाले युवक ने अपना नाम इंस्पेक्टर राजीव कुमार बताया। फिर 11 फरवरी की सुबह उसी मोबाइल से कॉल आया कि फिलहाल 40 किलो मिठाई की जरूरत है। शेष मिठाई 17 फरवरी को मंगवा लेंगे। मिठाई मंगवाने के लिए तत्काल दुकान पर एक ऑटो को भेजा जा रहा है। जब एक ऑटो चालक उक्त मिठाई की दुकान पर रुक कर मिठाई मांगने लगा तो दुकानदार ने 40 किलो मिठाई उसके ऑटो में रख दिया। इसके बाद मिठाई लदा ऑटो वहां से निकल गया। जब पैसा मांगने के लिए दुकानदार ने उक्त मोबाइल पर संपर्क साधा तो उसकी कॉल को रिसीव नहीं किया गया। शंका होने पर जब दुकानदार मुसरीघरारी थाने पर पहुंचा तो उन्हें पता चला कि वहां राजीव कुमार नाम का ना तो कोई इंस्पेक्टर है, ना ही थाना पर मिठाई ही मंगवाई गई है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपित नकली पुलिस इंस्पेक्टर को वैनी थाना क्षेत्र के कजिया बिशनपुर से गिरफ्तार कर लिया।

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Premanand Ji Maharaj: जानिए प्रेमानंद महाराज से, कैसे चलते-फिरते मंत्र जाप से होते हैं अद्भुत फायदे

Premanand Ji Maharaj: आज के व्यस्त जीवन में मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन पाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चलते-फिरते भी आप अपनी मानसिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं. प्रेमानंद महाराज ने इस सरल लेकिन प्रभावी साधना को बढ़ावा दिया है.यह एक ऐसी साधना है जो न केवल मानसिक तनाव को कम करता है बल्कि आपके जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता का संचार करता है. मानसिक शांति: चलने के दौरान मंत्र जाप करने से मानसिक शांति मिलती है. यह हमें तनाव और चिंताओं से दूर रखता है. शारीरिक रूप से सक्रिय होते हुए भी हमारा मन शांत और एकाग्र होता है. आध्यात्मिक उन्नति: प्रेमानंद महाराज के अनुसार नियमित मंत्र जाप से हमारी आत्मा को शुद्धि मिलती है.यह आध्यात्मिक उन्नति का एक प्रभावी तरीका है.जब हम ध्यान करते हैं तब हम आध्यात्मिक रूप से प्रगति करते हैं. सकारात्मक ऊर्जा का संचार: मंत्र जाप से हमारी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है.यह न केवल हमें आत्मविश्वास देता है बल्कि आसपास के वातावरण में भी सकारात्मकता का संचार करता है. चलते-फिरते मंत्र जाप से आप अपने आत्मबल को मजबूत कर सकते हैं. ध्यान में स्थिरता: अगर आप भी अपने जीवन में शांति, संतुलन और आध्यात्मिक उन्नति चाहते हैं तो मंत्र जाप को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और देखें कि कैसे आपके जीवन में अद्भुत परिवर्तन आते हैं. कर्मों में सुधार: जब हम चलते-फिरते मंत्र जाप करते हैं तो यह हमारे कर्मों को भी शुद्ध करता है. यह हमें अपने कार्यों और विचारों में शुद्धता लाने के लिए प्रेरित करता है. जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान शांति और संयम से होता है. Also Read : Premanand Ji Maharaj: स्वामी प्रेमानंद महाराज जी से जानें, पति-पत्नी के बीच प्यार और समझ को बढ़ाने का सीक्रेट Also Read : Premanand Ji Maharaj Sucess Tips: : अगर आप भी चाहते हैं सफलता, तो अपनाइए प्रेमानंद जी महाराज के बेस्ट टिप्स Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Premanand Ji Maharaj: जानिए प्रेमानंद महाराज से, कैसे चलते-फिरते मंत्र जाप से होते हैं अद्भुत फायदे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Numerology: जिद्दी स्वभाव के होते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, रुपये-पैसे से भरा रहता है घर

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में संख्याओं के सहारे जीवन के विभिन्न पहलुओं का विश्लेषण किया जाता है, क्योंकि हर व्यक्ति के जीवन में अंको का एक खास प्रभाव माना जाता है. ये अंक व्यक्ति की जीवन यात्रा, व्यक्तित्व, भविष्य और भाग्य को प्रभावित करते हैं. इस शास्त्र में मुख्य तौर पर 1-9 तक की संख्याओं के बीच अध्ययन किया जाता है. इसे निकालने के लिए जन्म की तारीख से मूलांक की गणना की जाती है और इन सभी मूलांकों का संबंध किसी न किसी ग्रह से जरूर होता है. ऐसे में आज हम उस मूलांक की बात करने वाले हैं, जिनमें बहुत खूबियां होती है. लेकिन वह स्वभाव से जिद्दी माने जाते हैं. यह भी पढ़ें- Numerology: 40 साल के बाद ही चमकती है इन तारीखों में जन्मे लोगों की किस्मत, अचानक हो जाते हैं मालामाल यह भी पढ़ें- Numerology: अचानक अमीर हो जाते हैं इस तारीख में जन्में लोग, धन-धान्य का लग जाता है अंबार जानें तारीख अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 4 होता है. इस मूलांक में जन्मे लोगों का ग्रह स्वामी राहु होता है. ऐसे में आइए इस तारीख में जन्मे लोगों की विशेषताओं के बारे में जानते हैं. प्लानिंग करने में माहिर इन तारीखों में जन्में लोग प्लानिंग करने में माहिर होते हैं. किसी भी काम को करने के लिए पहले वह एक योजना बनाते हैं. ये लोग दिमाग से काफी तेज माने जाते हैं. इसके अलावा, इस मूलांक के लोग समय के पाबंद होते हैं और हर विषय में जानकारी रखते हैं. संघर्षशील प्राणी मूलांक 4 में जन्में लोग अच्छे नेतृत्वज्ञ बन सकते हैं, क्योंकि ये लोग संघर्षशील प्राणी होते हैं. जो काम ये लोग ठान लेते हैं, उसे पूरा किए बिना पीछे नहीं हटते हैं. जिसकी वजह से दूसरे व्यक्ति इन लोगों को देखकर आश्चर्यचकित होते हैं. घुमक्कड़ी प्रकृति इस मूलांक में जन्में लोग अपनी सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करने से पीछे नहीं हटते हैं. ये लोग घुमक्कड़ी प्रकृति के होते हैं, क्योंकि घूमना बहुत पसंद होता है. यही कारण है कि लोग इनसे कभी-कभी परेशान हो जाते हैं. साफ-साफ बात करना पसंद मूलांक 4 में जन्में लोगों को साफ-साफ बात करना पसंद होता है. इन्हें किसी की चापलूसी करने की आदत नहीं होती है. इन्हें पीठ पीछे बुराई करने की आदत नहीं होती है, जो भी कहना होता है मुंह पर कहते हैं. शादीशुदा जिंदगी होती है अच्छी इस मूलांक में जन्में लोगों का प्रेमसंबंध ज्यादा दिन तक नहीं चलता है. हालांकि, शादीशुदा जिंदगी अच्छे से बीतती है. इसके अलावा, धन कमाने में ये लोग बहुत आगे रहते हैं. यह भी पढ़ें- Numerology: प्यार और दोस्ती में हमेशा धोखा खाते हैं इस मूलांक के लोग, दिखावा करना नहीं होता पसंद Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है. The post Numerology: जिद्दी स्वभाव के होते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, रुपये-पैसे से भरा रहता है घर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Ranveer Allahbadia: यूट्यूब से हर महीने कितना कमाते हैं रणवीर अल्लाहबादिया? इस चैनल ने दिलाई पॉपुलैरिटी

Ranveer Allahbadia: रणवीर अल्लाहबादिया इस समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए कानूनी आरोपों का सामना कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने भी यूट्यूब सेलिब्रिटी की कड़ी आलोचना की और कहा कि इस तरह के व्यवहार की निंदा की जानी चाहिए. शीर्ष अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि पॉडकास्टर के दिमाग में कुछ “बहुत गंदा” था, जिसे उन्होंने शो में ‘उल्टी’ कर दिया. यूट्यूब से हर महीने कितने कमाते हैं रणवीर अल्लाहबादिया ऐसे में क्या आप जानते हैं कि रणवीर अल्लाहबादिया हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यूट्यूबर में से एक हैं. साल 2014 में उन्होंने अपना बीयरबाइसेप्स यूट्यूब चैनल शुरू किया था. जिसमें अभी 7 शोज चलते हैं. इससे वह महीने में 8-10 लाख कमाते हैं. उनकी टोटल नेटवर्थ 60 करोड़ रुपये के करीब है. यूट्यूब के अलावा यहां से कमाई करते हैं अल्लाहबादिया एक YouTuber होने के अलावा, अल्लाहबादिया ने मोनके एंटरटेनमेंट की सह-स्थापना की, जो एक कंटेंट मार्केटिंग और टैलेंट प्रबंधन फर्म है, जो ब्रांडों को प्रभावशाली लोगों से जोड़ती है. उन्होंने बीयरबाइसेप्स स्किलहाउस भी लॉन्च किया है. इतनी पॉपुलैरिटी के बाद भी एक्टर के नॉर्मल लाइफ जीते हैं. उनके पास 34 लाख की स्कोडा कोडियाक है. वह 5 लाख प्रति माह पर एक शानदार जुहू टैरेस अपार्टमेंट में रहते हैं. यह भी पढ़ें- Ranveer Allahbadia Net Worth: यूट्यूब वीडियोज से रणवीर इलाहाबादिया ने कर ली करोड़ों की कमाई, कुल संपत्ति जान लगेगा झटका The post Ranveer Allahbadia: यूट्यूब से हर महीने कितना कमाते हैं रणवीर अल्लाहबादिया? इस चैनल ने दिलाई पॉपुलैरिटी appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top