Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कहीं आपका शरीर भी तो नहीं दे रहा प्रोटीन की कमी के संकेत? दिखने लगें ये 5 बदलाव तो तुरंत हो जाएं सावधान

Protein Deficiency Symptoms: आज की बिजी लाइफस्टाइल में हम खुद को फिट और एक्टिव रखने के लिए सही डाइट तो फॉलो करते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कई बार ऐसा होता है कि हमारे शरीर में न्यूटिशन की कमी हो ही जाती है. प्रोटीन भी इन्हीं जरूरी न्यूट्रिएंट्स में से एक है. जब आपके डाइट में प्रोटीन की कमी होने लगती है तो इसका सीधा असर आप अपने शरीर में देख सकते हैं. कई बार आप इन संकेतों को नॉर्मल सी कमजोरी समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन जब इसपर लंबे समय तक ध्यान नहीं दिया जाता है तो एक समय के बाद प्रॉब्लम काफी ज्यादा बढ़ जाती है. आज की इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपको अपने शरीर में दिखने लग गए हैं, तो आपको यह समझ जाना चाहिए कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी होने लग गयी है. चलिए इन लशनों के बारे में जानते हैं ताकि आप समय रहते प्रोटीन की हो रही कमी को दूर कर सकें. हर समय कमजोरी और थकान रहना अगर आप ज्यादा काम नहीं कर रहे हैं फिर भी आपका शरीर थका-थका महसूस कर रहा है या फिर कमजोरी लगती रहती है, तो हो सकता है कि ये आपके शरीर में हो रहे प्रोटीन की कमी की तरफ इशारा कर रहा हो. प्रोटीन ही आपके शरीर को एनर्जी देने का काम करता है और साथ ही आपके मसल्स को भी स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है. अगर आपके शरीर में इसकी कमी हो जाए तो आपका शरीर काफी आसानी से थकने लग जाता है और उसके काम करने की कैपिसिटी भी कम हो जाती है. ये भी पढ़ें: क्या आप भी रातभर जागकर पुरानी बातें सोचते रहते हैं? जानें ओवरथिंकिंग के इस चक्रव्यूह से बाहर निकलने का तरीका बाल झड़ना और नाखूनों का कमजोर होना आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन आपके बाल और नाखून प्रोटीन से ही बने हुए होते हैं. जब आपके शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगती है, तो इसका सीधा असर आपके बालों और नाखूनों पर देखने को मिलता है. प्रोटीन की कमी से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं और नाखून भी काफी पतले और कमजोर हो जाते हैं. अगर आपके बाल काफी तेजी से झड़ रहे हैं और नाखून टूट रहे हैं, तो आपको अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करना शुरू कर देना चाहिए. बार-बार भूख लगते रहना जब आप अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल करते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. लेकिन जब आपके शरीर में प्रोटीन की कमी होने लगती है, तो आपको हर थोड़ी देर में ही भूख लगती रहती है. प्रोटीन की कमी होने से आपको बार-बार कुछ मीठा या फिर जंक फूड खाने की इच्छा होती रहती है. अगर आपके साथ भी बार-बार ऐसा हो रहा है, तो यह प्रोटीन की कमी के संकेत हो सकते हैं. ये भी पढ़ें: क्या होगा जब आप हर सुबह पीने लगेंगे मेथी का पानी? जान लें इसके 5 चौंका देने वाले फायदे मसल्स में दर्द और कमजोरी प्रोटीन सिर्फ आपके मसल्स को रिपेयर ही नहीं करता है, यह उन्हें स्ट्रॉन्ग बनाने में भी काफी मदद करता है. जब आपके शरीर में इसकी कमी होने लगती है तो आपके मसल्स कमजोर होने लगते हैं. ऐसा होने की वजह से आपको अपने शरीर में दर्द और अकड़न ज्यादा महसूस होने लग जाती है. कई बार तो आपको कुछ सीढ़ियां चढ़ने या फिर हल्के से हल्का काम करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी होने लग गयी है. स्किन का बेजान और ड्राई दिखना अगर आपकी स्किन अचानक से ही काफी ज्यादा ड्राई, बेजान और कमजोर दिखने लग गए हैं, तो इसके पीछे भी शरीर में हो रही प्रोटीन की कमी ही एक बड़ी वजह हो सकती है. बता दें यह प्रोटीन ही आपके स्किन के सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करता है. अगर आपके शरीर में इसकी कमी हो जाए तो आपके चेहरे पर रिंकल्स दिखने लगते हैं. इसके अलावा ड्राइनेस और डलनेस की प्रॉब्लम भी काफी ज्यादा बढ़ जाती है. ये भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद आपकी ये पुरानी आदतें पड़ सकती हैं भारी, आज ही अपनाएं नया लाइफस्टाइल The post कहीं आपका शरीर भी तो नहीं दे रहा प्रोटीन की कमी के संकेत? दिखने लगें ये 5 बदलाव तो तुरंत हो जाएं सावधान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

KGF 3 पर यश ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब आएगी फिल्म

KGF 3: यश की फिल्म ‘केजीएफ’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया था, जिसे आज भी लोग याद करते हैं. ‘केजीएफ’ और ‘केजीएफ 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद से ही फैंस इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. हर किसी के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर ‘KGF 3’ कब आएगी? अब इस सवाल पर खुद यश ने चुप्पी तोड़ी है. हाल ही में दिए इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया. साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज में हो रही देरी की वजह भी बताई. आइए जानते हैं पूरी डिटेल. यश ने क्या कहा? Variety India को दिए इंटरव्यू में यश ने बताया कि वह जानते हैं कि पूरी दुनिया KGF 3 का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रही है. लेकिन वह सिर्फ पैसे कमाने के लिए या नाम का फायदा उठाने के लिए जल्दी में फिल्म नहीं बनाना चाहते. यश ने कहा कि जब सही समय आएगा और उनके पास एक बहुत अच्छी कहानी होगी, तभी KGF 3 बनाई जाएगी. वह फैंस को कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो सच में धमाकेदार हो, इसलिए इसमें थोड़ा समय लग सकता है. आपको बता दें कि इससे पहले आए दोनों पार्ट (KGF 1 और KGF 2) बहुत बड़े ब्लॉकबस्टर रहे हैं. Kgf 1 box office report, pc: sacnilk Kgf 2 box office report, pc: sacnilk फिल्म ‘टॉक्सिक’ क्यों हो गई लेट? यश की एक और नई फिल्म आने वाली है जिसका नाम है ‘टॉक्सिक’. यह फिल्म पहले 4 जून 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. मेकर्स का कहना है कि फिल्म पूरी तरह से बनकर तैयार है, लेकिन वे इसे पूरी दुनिया में एक साथ बहुत बड़े स्तर पर रिलीज करना चाहते हैं. विदेशी डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ बातचीत चल रही है, इसलिए सही तारीख तय होते ही नई रिलीज डेट का ऐलान किया जाएगा. यश की आने वाली दूसरी बड़ी फिल्में ‘केजीएफ 3’ और ‘टॉक्सिक’ के अलावा यश के पास और भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. वह आने वाली फिल्म ‘रामायण’ (पार्ट 1 और 2) में भी नजर आएंगे. खास बात यह है कि इस फिल्म में यश रावण के दमदार किरदार में दिखाई देंगे. ‘रामायण पार्ट 1’ दिवाली 2026 पर रिलीज होने वाली है, जबकि इसका दूसरा भाग यानी ‘रामायण पार्ट 2’ साल 2027 में सिनेमाघरों में आएगा. यह भी पढ़ें: Mahakali: अक्षय खन्ना की ‘महाकाली’ में हुई इस हैंडसम हंक की एंट्री, लवर बॉय इमेज छोड़ पहली बार दिखेगा अलग अवतार The post KGF 3 पर यश ने तोड़ी चुप्पी, बताया कब आएगी फिल्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सोने से हटेगा पैसा, तो कहां बरसेगी ‘लक्ष्मी’? पीएम मोदी की अपील के बाद रियल एस्टेट और शेयर बाजार में तेजी के संकेत

Real Estate : हिंदुस्तानीय समाज में सोना (Gold) सिर्फ एक आभूषण नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चला आ रहा सबसे सुरक्षित निवेश और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक है. लेकिन, अगर देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह मानकर एक साल के लिए सोना खरीदना टाल देता है, तो लोगों की यह बचत दूसरे एसेट्स की तरफ मुड़ जाएगी. निवेश सलाहकारों का मानना है कि सोने से निकलने वाले इस फंड का एक बहुत बड़ा हिस्सा रियल एस्टेट (प्रॉपर्टी), शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स में शिफ्ट होने जा रहा है. फ्लैट, प्लॉट और जमीन की बढ़ेगी मांग सीए विनोद रावल के मुताबिक, हिंदुस्तानीय परिवारों के लिए सोने के बाद दूसरा सबसे भरोसेमंद विकल्प ‘प्रॉपर्टी’ है. प्रॉपर्टी में निवेश करने के कई फायदे हैं. इसमें आप खुद रह सकते हैं, इसे किराए पर देकर हर महीने फिक्स्ड इनकम पा सकते हैं और लंबे समय में इसकी कीमत भी बढ़ती है. ऐसे में जो पैसा पहले सोने के बिस्किट या गहनों में जाता था, वह अब घरों की डाउन पेमेंट के रूप में इस्तेमाल हो सकता है. ‘नेट जीरो’ और ‘लो AQI’ घरों का नया क्रेज देश की पहली लो AQI (कम प्रदूषण वाली) और नेट जीरो घर बनाने वाली कंपनी ‘बूट्स रियलिटी’ के एमडी दीपक राय ने इस पर कई दिलचस्प बातें साझा की हैं: नेट जीरो घर: ऐसे आधुनिक घर जो अपनी जरूरत की जितनी बिजली और पानी की खपत करते हैं, खुद उतनी ही बिजली-पानी पैदा भी करते हैं. लो AQI घर: इन घरों के अंदर एडवांस टेक्नोलॉजी के कारण हवा बिल्कुल साफ (50 AQI से कम) रहती है, जिससे प्रदूषण का असर नहीं होता. दीपक राय का कहना है कि सिर्फ बड़े शहरों में ही नहीं, बल्कि टियर-2 और टियर-3 (छोटे) शहरों में भी जमीनों और प्लॉट्स की मांग तेजी से बढ़ेगी. जब रियल एस्टेट चमकेगा, तो उससे जुड़े अन्य उद्योग जैसे सीमेंट, सरिया, ईंट और फर्नीचर बिजनेस को भी भारी मुनाफा होगा. ‘वर्क फ्रॉम होम’ से बढ़ेगी फ्लैट्स की डिमांड पीएम मोदी ने हाल ही में पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए कंपनियों से वर्क-फ्रॉम-होम (घर से काम) या हाइब्रिड मॉडल अपनाने का सुझाव दिया है. कोरोना काल के बाद से ही लोग अपने घरों में एक अलग ‘वर्कस्पेस’ (काम करने की जगह) को जरूरी मानने लगे हैं. अगर कंपनियां पीएम की बात मानती हैं, तो दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, गुरुग्राम) और बेंगलुरु जैसे शहरों में बड़े फ्लैट्स और आवासीय योजनाओं (Residential Projects) की मांग में भारी उछाल आएगा. प्रॉपर्टी मार्केट का भविष्य और ग्राहकों को फायदा प्रॉपर्टी कंसल्टेंसी फर्म अनारॉक (ANAROCK) ग्रुप की रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुस्तान के टॉप 7 शहरों में प्रॉपर्टी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. अकेले दिल्ली-एनसीआर (NCR) में पिछले साल दामों में 23% का बड़ा इजाफा देखा गया है. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि साल 2026 में रियल एस्टेट मार्केट 10 से 11% की ग्रोथ दिखा सकता है. घर खरीदारों के लिए यह सबसे सही समय क्यों है? सस्ता होम लोन: हिंदुस्तानीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में 1% से ज्यादा की कटौती के बाद इस समय होम लोन की ब्याज दरें काफी कम हैं. बड़े बैंकों में होम लोन 7.1% से 8% के शुरुआती दायरे में मिल रहा है. शानदार ऑफर्स: बाजार में ग्राहकों को खींचने के लिए बिल्डर्स और डेवलपर्स आसान पेमेंट प्लान और कम डाउन पेमेंट जैसे आकर्षक ऑफर्स दे सकते हैं. शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स में भी आएगा ‘सैलाब’ दिल्ली यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर अक्षय मिश्रा बताते हैं कि नियमित बचत करने वाले मध्यम वर्ग का एक बड़ा हिस्सा शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड्स (विशेषकर SIP) की तरफ आकर्षित होगा. जब रिटेल निवेशक सीधे इक्विटी या हाइब्रिड फंड्स में पैसा लगाएंगे, तो देश के घरेलू पूंजी बाजार (Capital Market) को जबरदस्त मजबूती मिलेगी. कंपनियों के पास व्यापार बढ़ाने के लिए पर्याप्त पैसा होगा, जिससे अंततः देश की वित्तीय स्थिति और मजबूत होगी. Also Read : आंध्र प्रदेश में बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे पैसे! तीसरे शिशु पर ₹30,000 और चौथे पर ₹40,000 का इनाम The post सोने से हटेगा पैसा, तो कहां बरसेगी ‘लक्ष्मी’? पीएम मोदी की अपील के बाद रियल एस्टेट और शेयर बाजार में तेजी के संकेत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गोपालगंज में प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या की आशंका, मौत के बाद लड़की और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

Gopalganj Crime News🙁मनीष राज) महमदपुर थाना क्षेत्र के मझवालिया गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक की पीट-पीटकर और उसके प्राइवेट पार्ट को कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. मृतक युवक की पहचान मोतिहारी जिले के अरेराज स्थित झाकरा गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह के 23 वर्षीय पुत्र बादल सिंह के रूप में हुई है. क्या हैं पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, युवक का मझवालिया गांव की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी दौरान बीती रात उसकी निर्मम हत्या कर दिए जाने की बात सामने आ रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक की बेरहमी से पिटाई की गई और उसका प्राइवेट पार्ट कुचलकर हत्या कर दी गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अब तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है. घटना पर पुलिस ने क्या बताया? इस मामले में पुलिस ने काजल कुमारी नाम की एक लड़की और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे मामले का सच सामने आ सके। फिलहाल महमदपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, युवक का मझवालिया गांव की एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी दौरान बीती रात उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने की बात सामने आ रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक की बेरहमी से पिटाई की गई, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. हालांकि, हत्या के पीछे की असली वजह अब तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है. स्थानीय लोगों ने क्या बताया? स्थानीय लोगों के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है. लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा अभी नहीं की गई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. Also Read: नालंदा जिला का राजगीर सज-संवर कर हुआ तैयार , आज से शुरू राजकीय मलमास मेला The post गोपालगंज में प्रेम प्रसंग में युवक की पीट-पीटकर हत्या की आशंका, मौत के बाद लड़की और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

वीडी सतीशन सोमवार को लेंगे शपथ, खरगे, राहुल और प्रियंका भी रहेंगे मौजूद

V D Satheesan : केरल विधानसभा चुनाव परिणाम आने के लगभग दो हफ्ते बाद यूडीएफ की प्रशासन केरल में बनेगी. कांग्रेस नेता वी डी सतीशन सोमवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे और अपना पदभार ग्रहण करेंगे. केरल में कांग्रेस की प्रशासन लगभग 10 साल बाद फिर से बनी है. सेंट्रल स्टेडियम में शपथ ग्रहण की चल रही तैयारी वीडी सतीशन का शपथ ग्रहण समारोह सेंट्रल स्टेडियम में होगा. इसकी तैयारियां जोर शोर से जारी हैं. शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक विशाल मंच तैयार किया जा रहा है. स्टेडियम में शपथग्रहण के दौरान हजारों पार्टी कार्यकर्ता, राष्ट्रीय नेतृत्वक हस्तियां एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे. समारोह की तैयारियों में बारिश से बचाव के इंतजाम भी किये जा रहे हैं. सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम सोमवार 18 मई को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के लिए पूरे तिरुवनंतपुरम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. बड़ी संख्या में वीआईपी और यूडीएफ समर्थकों के तिरुवनंतपुरम आने के की वजह से विशेष यातायात व्यवस्था भी की गई है.कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में निर्णायक जीत हासिल की थी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (एलडीएफ) को सत्ता से बेदखल कर दिया था. 5 वर्षों तक विपक्ष के नेता रहे सतीशन वीडी सतीशन कांग्रेस के मजबूत जनाधार वाले नेता हैं. उन्हें व्यापक जनसमर्थन प्राप्त है. उनके बारे में यह कहा जाता है कि उन्होंने पार्टी के जनाधार को फिर से मजबूत किया.अखिल हिंदुस्तानीय कांग्रेस कमेटी द्वारा सतीशन को अगला मुख्यमंत्री घोषित किए जाने के बाद से उन्होंने गठबंधन सहयोगियों के साथ नए मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए कई बैठकें की हैं. ये भी पढ़ें : अफ्रीकी देशों में इबोला का कहर, WHO ने हेल्थ इमरजेंसी घोषित की The post वीडी सतीशन सोमवार को लेंगे शपथ, खरगे, राहुल और प्रियंका भी रहेंगे मौजूद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पत्नी के साथ बिहार पहुंचे गौतम अदाणी, सारण में दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण आई हॉस्पिटल नेटवर्क की रखी नींव

Bihar News: (आनंद तिवारी, सारण) पटना सहित पूरे बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में अदाणी समूह ने एक बड़ा कदम उठाया है. समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी अपनी पत्नी प्रीति अदाणी के साथ रविवार को सारण जिले के मस्तीचक पहुंचे. गायत्री मंदिर में पूजा के बाद हुआ भूमिपूजन मस्तीचक पहुंचने के बाद गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी ने सबसे पहले गायत्री मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे भूमिपूजन के लिए बनाए गए पंडाल में पहुंचे, जहां अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के भव्य विस्तार और नई योजनाओं की आधारशिला रखी गई. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह परियोजना देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण स्वास्थ्य अभियानों में से एक मानी जा रही है. ‘सेवा ही साधना है’ से प्रेरित है यह पहल यह पूरा सहयोग अदाणी समूह के चेयरमैन के ‘सेवा ही साधना है’ के मूल मंत्र से प्रेरित बताया जा रहा है. वर्ष 2022 में अपने 60वें जन्मदिन पर उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के लिए 60,000 करोड़ रुपये के दान की घोषणा की थी. बाद में उनके पुत्र के विवाह अवसर पर भी 10,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त सामाजिक योगदान की घोषणा की गई थी. इसी सामाजिक प्रतिबद्धता के तहत बिहार में यह बड़ी परियोजना शुरू की गई है. अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के पदाधिकारियों के अनुसार, Adani Foundation और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मिलकर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ा रहे हैं. इसका उद्देश्य उत्तर और मध्य हिंदुस्तान के पिछड़े और ग्रामीण क्षेत्रों तक सस्ती, सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है. View this post on Instagram A post shared by Naya Vichar Chapra (@prabhat.khabar_chapra) गांव-गांव तक पहुंचेगी यह पहल इस परियोजना के पूरा होने के बाद यह नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण नेत्र चिकित्सा केंद्रों में शामिल हो जाएगा. इसमें लोगों को कम खर्च में इलाज के साथ-साथ आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं भी मिलेंगी. साथ ही मोबाइल वैन के जरिए गांव-गांव तक नेत्र जांच और उपचार सेवाएं पहुंचाई जाएंगी, जिससे दूर-दराज के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा. ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा बड़ा बदलाव इस पहल के जरिए वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग और किफायती स्वास्थ्य सेवाओं को एक साथ जोड़कर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. इससे बिहार समेत पूरे क्षेत्र में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद जताई जा रही है. Also Read: बिहार के धनकुबेर इंजीनियर के घर रेड में क्या-क्या मिला? 18 साल की नौकरी में बनाई 10 करोड़ की संपत्ति The post पत्नी के साथ बिहार पहुंचे गौतम अदाणी, सारण में दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण आई हॉस्पिटल नेटवर्क की रखी नींव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कब है गंगा दशहरा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और स्नान का महत्व 

Ganga Dussehra 2026: हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को ‘गंगा दशहरा’ का पावन पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है. हिंदुस्तान में गंगा नदी को मां का दर्जा दिया गया है. धार्मिक मान्यता है कि गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसी कारण मां गंगा को मोक्षदायिनी और पापनाशिनी कहा जाता है. मान्यता के अनुसार, इसी पवित्र दिन मां गंगा का स्वर्गलोक से पृथ्वी पर अवतरण हुआ था.  गंगा दशहरा 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त गंगा दशहरा तिथि: 25 मई 2026, सोमवार  दशमी तिथि प्रारंभ: 25 मई 2026 को सुबह 04:30 बजे  दशमी तिथि समाप्त: 26 मई 2026 को सुबह 05:10 बजे  शास्त्रों के अनुसार, इस वर्ष ज्येष्ठ मास में अधिक मास का संयोग बन रहा है. ऐसे में गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा-पाठ का महत्व कई गुना बढ़ जाता है. गंगा दशहरा का महत्व गंगा दशहरा को ‘दशहरा’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि ‘दश’ का अर्थ है दस और ‘हरा’ का अर्थ है नष्ट होना. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पवित्र गंगा नदी में स्नान करने से मनुष्य के 10 प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं. इनमें 3 कायिक (शारीरिक), 4 वाचिक (वाणी से किए गए) और 3 मानसिक पाप शामिल हैं. इसलिए इस दिन गंगा स्नान, जप, तप और दान का विशेष महत्व माना गया है. भागीरथ की कठोर तपस्या की कथा पौराणिक कथाओं के अनुसार, राजा सगर के 60 हजार पुत्रों को कपिल मुनि के श्राप से मुक्ति दिलाने के लिए उनके वंशज राजा भागीरथ ने हजारों वर्षों तक कठोर तपस्या की थी. उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर ब्रह्मा जी ने मां गंगा को पृथ्वी पर भेजने की अनुमति दी. हालांकि, गंगा का वेग इतना प्रचंड था कि पृथ्वी उसे सहन नहीं कर सकती थी. तब भगवान शिव ने पृथ्वी की रक्षा के लिए मां गंगा को अपनी जटाओं में धारण किया और उनके वेग को नियंत्रित किया. इसके बाद मां गंगा शांत होकर ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन पृथ्वी पर अवतरित हुईं और राजा भागीरथ के पूर्वजों का उद्धार किया. इसी कारण मां गंगा को ‘भागीरथी’ नाम से भी जाना जाता है. यह भी पढ़ें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Naya Vichar The post कब है गंगा दशहरा? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और स्नान का महत्व  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गढ़वा-मेदिनीनगर फोरलेन पर सड़क हादसा, मामा और भांजे की मौत 

गढ़वा से प्रभाष मिश्रा की रिपोर्ट Garhwa News: गढ़वा-मेदिनीनगर फोरलेन पर हुर गांव स्थित टोल प्लाजा के पास रविवार को सड़क हादसा हुआ. बालू लदे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार मामा-भांजे की मौत हो गई. मृतकों की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी राघो पाल के बेटे उदय पाल (25 वर्ष) और मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी रमेश पाल के बेटे अंकज पाल (22 वर्ष) के रूप में हुई है. इस घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ट्रेन पकड़ने जा रहे थे दोनों युवक  घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उदय पाल को मजदूरी के काम के सिलसिले में विशाखापट्टनम जाना था. उसे ट्रेन पकड़वाने के लिए उसका भांजा अंकज पाल अपने ननिहाल (ओबरा गांव) आया हुआ था. रविवार को दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर पलामू जिले के गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन जा रहे थे, जहां से उदय को बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़नी थी. इसी दौरान हुर गांव टोल प्लाजा के पास विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उदय पाल की मौके पर ही मौत हो गई.   दूसरे ने रास्ते में तोड़ा दम  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल ले आई. यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उदय पाल को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायल अंकज पाल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. परिजन उसे नाजुक हालत में मेदिनीनगर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन उसके शव को वापस सदर अस्पताल ले आए. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.  परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़  इस हादसे ने दो हंसते-स्पोर्ट्सते परिवारों को उजाड़ दिया है. मृतक अंकज पाल अपनी मां का इकलौता बेटा था. तीन साल पहले ही उसके पिता रमेश पाल की मृत्यु हो चुकी थी. पिता के जाने के बाद अंकज ही बाहर रहकर मजदूरी करता था और अपनी मां का एकमात्र सहारा था. वहीं मृतक उदय पाल अपने पिता राघो पाल का बड़ा बेटा था (राघो पाल के दो बेटे हैं). उदय विशाखापट्टनम में रहकर मजदूरी करता था और उसी की कमाई से पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था.  अवैध बालू ढुलाई पर परिजनों का फूटा गुस्सा  इस मामले में परिजनों ने गंभीर स्थानीय पुलिस प्रशासन और टोल टैक्स कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि पुलिस और टोल कर्मियों की मिलीभगत से क्षेत्र में बालू का अवैध उठाव और ढुलाई धड़ल्ले से हो रही है. पकड़े जाने के डर से ट्रैक्टर चालक बिना साइड देखे, बेहद तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हैं. परिजनों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि इस रूट पर होने वाले अधिकांश हादसों के जिम्मेदार ये अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ही हैं, जिनपर प्रशासन अंकुश लगाने में नाकाम रहा है. यह भी पढ़ें: हजारीबाग के आकाश जैन बने एनटीए के जॉइंट डायरेक्टर, अब नीट परीक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी यह भी पढ़ें: नोवामुंडी में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की शुरुआत, बीडीओ ने जिम्मेदारी निभाने की अपील की The post गढ़वा-मेदिनीनगर फोरलेन पर सड़क हादसा, मामा और भांजे की मौत  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

किंग कोहली रह गए पीछे, साई सुदर्शन के सिर सजी ऑरेंज कैप 

orange cap: KKR बनाम GT मैच के बाद ऑरेंज कैप की रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. इस मुकाबले के बाद विराट कोहली भले ही रेस में थोड़े पिछड़ गए हों, लेकिन आज पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उनके पास नंबर-1 बनने का सुनहरा मौका है. फिलहाल, गुजरात के साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं.  ऑरेंज कैप किसके पास गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने केकेआर के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने इस मुकाबले में नाबाद 53 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. मैच की शुरुआत में वे रिटायर्ड हर्ट हो गए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने आखिरी ओवरों में मैदान पर वापसी की और अपना पचासा पूरा किया. हालांकि, वे अपनी टीम को जीत तो नहीं दिला सके, लेकिन ऑरेंज कैप अपने नाम करने में जरूर कामयाब रहे. वहीं, उनके साथी खिलाड़ी और कप्तान शुभमन गिल इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं.  ऑरेंज कैप (टॉप-5 बल्लेबाज) साईं सुदर्शन (GT)- 554 रन  शुभमन गिल (GT)- 552 रन हेनरिक क्लासेन (SRH)- 508 रन विराट कोहली (RCB)- 484 रन  अभिषेक शर्मा (SRH)- 481 रन   वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के नाम हैं. उन्होंने 12 मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 विकेट चटकाए हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा हैं, जो अब तक कुल 21 विकेट ले चुके हैं. पर्पल कैप (टॉप-5 गेंदबाज) भुवनेश्वर कुमार (RCB)- 22 विकेट कगिसो रबाडा (GT)- 21 विकेट अंशुल कंबोज (CSK)- 19 विकेट प्रिंस यादव (LSG)- 16 विकेट राशिद खान (GT)- 16 विकेट 2 बार पर्पल कैप विनर गौरतलब है कि तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इससे पहले भी दो बार पर्पल कैप अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने पहली बार साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से स्पोर्ट्सते हुए 23 विकेट चटकाए थे, जबकि साल 2017 में उन्होंने 27 विकेट लेकर लगातार दूसरी बार इस कैप पर कब्जा किया था.  The post किंग कोहली रह गए पीछे, साई सुदर्शन के सिर सजी ऑरेंज कैप  appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अब ChatGPT बताएगा आपकी सैलरी कहां उड़ रही है, खर्च और बचत का पूरा हिसाब, आया नया फीचर

OpenAI ने अब ChatGPT के अंदर एक नया पर्सनल फाइनेंस (Personal Finance) फीचर शुरू किया है. यह फीचर पैसों को समझना काफी आसान बना सकता है. आसान शब्दों में कहें तो अब यूजर्स अपने बैंक अकाउंट, क्रेडिट कार्ड और इन्वेस्टमेंट अकाउंट सीधे ChatGPT से कनेक्ट कर सकते हैं. इसके बाद AI आपके खर्च, सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट को समझकर बेहतर तरीके से जानकारी देने में मदद करेगा. फिलहाल यह फीचर सिर्फ अमेरिका में Pro यूजर्स के लिए उपलब्ध है. कंपनी ने बताया है कि आने वाले समय में Plus यूजर्स को भी यह सुविधा मिलेगी, और धीरे-धीरे इसे सभी यूजर्स के लिए खोलने की तैयारी है. आइए इस फीचर के बारे में डिटेल में जानते हैं. यह फीचर कैसे काम करता है और आप इससे क्या पूछ सकते हैं? अगर आप अपना अकाउंट कनेक्ट कर देते हैं, तो ChatGPT आपके पैसों का पूरा हिसाब एक ही जगह दिखाने लगता है. यानी आपने कहां कितना खर्च किया, कितने इन्वेस्ट हैं, कौन-कौन से सब्सक्रिप्शन चल रहे हैं और आने वाले बिल या पेमेंट क्या हैं. सब कुछ एक डैशबोर्ड में नजर आता है. कंपनी का कहना है कि यह फीचर Plaid के इंटीग्रेशन के जरिए 12,000 से ज्यादा फाइनेंशियल संस्थानों के साथ काम करता है. यानी अगर आप अपने अलग-अलग बैंक या निवेश खातों को जोड़ना चाहते हैं, तो ऑप्शन की कमी नहीं होगी. इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं, जैसे Chase, Fidelity, Robinhood, Charles Schwab, American Express और Capital One. आप उससे सीधे ऐसे सवाल पूछ सकते हैं, जो आमतौर पर लोग सोचते तो हैं लेकिन पूछने से बचते हैं. जैसे, क्या इस महीने मेरा खर्च ज्यादा हो रहा है? क्या मैं अगले पांच साल में घर खरीदने की सिचुएशन में रहूंगा? कौन-से सब्सक्रिप्शन ऐसे हैं जिनके पैसे अब भी कट रहे हैं और मुझे याद भी नहीं? इन सवालों के जवाब देने के लिए चैट्स डिफॉल्ट रूप से OpenAI के GPT-5.5 Thinking मॉडल पर चलते हैं. वहीं Pro यूजर्स को GPT-5.5 Pro भी मिलता है, जिसे कंपनी ज्यादा जटिल फाइनेंशियल सवालों को बेहतर तरीके से समझने वाला मॉडल बताती है. इसे इस्तेमाल करने के लिए बस साइडबार में Finances खोलना होता है, या सीधे चैट में ‘@Finances’ टाइप करके शुरू कर सकते हैं. क्या-क्या देख सकता है ये फीचर और कैसे हटाएं इसे इस फीचर की मदद से ChatGPT आपकी पैसों से जुड़ी जानकारी जैसे बैंक बैलेंस, ट्रांजैक्शन, निवेश और कर्ज देख सकता है. लेकिन यह आपके पैसे ट्रांसफर नहीं कर सकता और न ही आपके बैंक अकाउंट का पूरा नंबर देख पाता है. अगर बाद में आपका मन बदल जाए, तो आप कभी भी अपना अकाउंट डिस्कनेक्ट कर सकते हैं. ऐसा करने पर जो डेटा सिंक हुआ है, वह 30 दिनों के अंदर हटा दिया जाएगा.  आप चाहें तो ChatGPT की ‘financial memories’ भी मिटा सकते हैं. यानी जैसे आपने इसे बताया हो कि आपके ऊपर होम लोन है या आपने अपने माता-पिता से पैसे उधार लिए हैं. इससे आगे मिलने वाले जवाब आपकी सिचुएशन के हिसाब से थोड़े ज्यादा पर्सनल लग सकते हैं. Temporary chat में तो यह आपके अकाउंट्स को बिल्कुल नहीं छूता. Hiro की टीम के साथ मिलकर तैयार हुआ यह फीचर यह फीचर उस समय आया है जब एक महीने पहले OpenAI ने पर्सनल फाइनेंस स्टार्टअप Hiro को खरीद लिया था. Hiro की टीम ने इस फीचर को बनाने में मदद की है, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि डील कितने की हुई. अब अगला सपोर्ट Intuit का आने वाला है, जिससे ChatGPT के अंदर ही स्टॉक बेचने पर लगने वाले टैक्स का अंदाजा और क्रेडिट कार्ड मिलने की संभावना जैसी जानकारी भी मिल सकेगी. यह भी पढ़ें: एलन मस्क का विवादित बयान: इंस्टाग्राम को बताया ‘लड़कियों का ऐप’, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा The post अब ChatGPT बताएगा आपकी सैलरी कहां उड़ रही है, खर्च और बचत का पूरा हिसाब, आया नया फीचर appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top