Hot News

Author name: Vinod Jha

nayavichar.com पर संपादक हैं। पटना स्थित स्वतंत्र पत्रकार और लेखक व एक दशक से अधिक का व्यापक अनुभव है। पत्रकारिता, प्रकाशन और विज्ञापन में अनुभव सभी प्रकार की सामग्री के साथ काम करने में सक्षम बनाता है: ब्लॉग पोस्ट, सोशल मीडिया सामग्री अच्छी तरह से शोध किए गए लेख और साथ ही प्रेस विज्ञप्तियाँ। यदि आप उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री की तलाश में हैं, तो nayavicharnews@gmail.com पर संपर्क करें। विशेषताएँ: रिपोर्टिंग, पत्रकारिता, लेखन और संचार, सोशल मीडिया

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गर्मियों में दोपहर तक टिफिन से आने लगती है बदबू? खाने को फ्रेश और टेस्टी रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Tiffin Packing Tips: आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी स्कूल या ऑफिस जाते समय खाने की चीजें ले जाने के लिए टिफिन का इस्तेमाल करते हैं. घर में बनी चीजें न सिर्फ हेल्दी होती हैं, बल्कि बाहर मिलने वाले खाने की तुलना में ज्यादा सुरक्षित भी मानी जाती हैं. लेकिन गर्मियों के मौसम में अक्सर टिफिन में पैक किया गया खाना जल्दी खराब हो जाता है. कभी उसमें से अजीब बदबू आने लगती है, तो कभी उसका स्वाद पूरी तरह बदल जाता है. ऐसे खाने को खाने से पेट दर्द, गैस और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं. खासकर छोटे बच्चों की सेहत के लिए फ्रेश और न्यूट्रिशियस खाना बहुत जरूरी होता है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसी समस्या होती है, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें टिफिन पैक करते समय अपनाकर आप खाने को लंबे समय तक फ्रेश और टेस्टी बनाए रख सकते हैं. हमेशा सही टिफिन का करें इस्तेमाल अगर आप खाने की चीजों को लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहती हैं तो आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप एक सही टिफिन का चुनाव जरूर करें. हमेशा एक अच्छी क्वालिटी के एयरटाइट टिफिन का इस्तेमाल करें ताकि बाहर की हवा टिफिन के अंदर न जा सके. प्लास्टिक और स्टील वाले टिफिन की तुलना में ये एयरटाइट टिफिन सबसे सेफ और ड्यूरेबल माने जाते हैं. अगर आपका बच्चा काफी लंबे समय बाद खाना खाता है, तो आप एक इंसुलेटेड टिफिन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तरह के टिफिन में खाने का टेम्परेचर काफी देर तक सही बना हुआ रहता है. ये भी पढ़ें: छोटे से ट्रैवल बैग में कैसे फिट करें ज्यादा सामान? ये 5 स्मार्ट हैक्स मिनटों में खत्म कर देंगे आपकी टेंशन गर्म खाना तुरंत पैक करने की गलती न करें कई बार हम यह गलती भी करते हैं कि सुबह जल्दबाजी होने की वजह से हम गर्मागर्म खाने की चीजों को तुरंत ही टिफिन में पैक कर देते हैं. आपको कभी भी यह गलती नहीं करनी चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो टिफिन के अंदर भाप जमा होने लग जाती है जिससे अंदर मॉइस्चर बनने लगता है. यह मॉइस्चर खाने की चीजों को जल्दी खराब कर देती है. अगर आप खाने की चीजों को पैक कर रहे हैं, तो पहले उन्हें अच्छी तरह से ठंडा जरूर होने दें. जब आप इन्हें ठंडा कर लेते हैं, तो ये ज्यादा देर तक फ्रेश और टेस्टी बने रहते हैं. ड्राई सब्जियां और हल्का खाना रखें अगर आपको नहीं पता तो बता दें, टिफिन में रखी गयी ज्यादा ग्रेवी वाली सब्जियां या फिर बहुत ही ज्यादा स्पाइसी चीजें काफी जल्दी खराब हो जाती हैं. आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि आप टिफिन में ड्राई सब्जियां, पराठे, थेपला, पोहा, उपमा, इडली और वेज सैंडविच जैसी चीजें ही पैक करें. इस तरह की चीजें खाने में काफी ज्यादा लाइट होती हैं और लंबे समय तक टिफिन में फ्रेश भी रहती हैं. इसके अलावा इस तरह की चीजें शिशु आसानी से खा भी लेते हैं बिना टिफिन को गंदा किये. फल और सलाद अलग डिब्बे में पैक करें अगर आप अपने शिशु या फिर पति के टिफिन में फलों और सलाद को पैक कर रहे हैं, तो उन्हें अलग करके रखने में ही आपकी समझदारी है. कटे हुए फल काफी जल्दी खराब हो सकते हैं, जिस वजह से आपको इन्हें हमेशा एक एयरटाइट डिब्बे में पैक करना चाहिए. ऐपल, नाशपाती या केला जैसे फलों पर थोड़ा नींबू का रस डालने से उनका रंग और फ्रेशनेस लंबे समय तक बनी रहती है. इसके अलावा आपको सलाद को भी सूखा हुआ रखना है ताकि उसमें से पानी छूटे नहीं. ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते शिशु? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा साफ-सफाई का रखें खास ख्याल खाने की चीजें कितनी भी अच्छी क्यों न हो, अगर आपका टिफिन अच्छे से साफ नहीं है तो भी वह जल्दी ही खराब हो सकता है. टिफिन पैक करने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से जरूर धो लें और बर्तनों को भी अच्छी तरह से साफ करके सुखा लें. बता दें जब टिफिन गीला होता है तो उसमें बैक्टीरिया जल्दी पनपने लगते हैं. ऐसा न हो इसके लिए टिफिन को हर दिन गर्म पानी और साबुन से धोकर जरूर सुखाएं. दही और डेयरी प्रोडक्ट्स को संभालकर रखें गर्मियों के इन दिनों में डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे कि दूध, दही, पनीर या फिर क्रीम से बनी चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं. अगर आप इस तरह की चीजों को टिफिन में पैक करने जा रहे हैं तो सुबह के समय इन्हें फ्रेश तैयार करके ही टिफिन में पैक करें. इसके अलावा एक ही टिफिन में काफी ज्यादा डेयरी प्रोडक्ट्स न रखें. इसके अलावा इन्हें पैक करते समय ही अपने शिशु से इन्हें जल्दी खाकर खत्म करने को कहें. इस तरह के डेयरी प्रोडक्ट्स को पैक करने के लिए हमेशा ही एक इंसुलेटेड कंटेनर का इस्तेमाल करना बेस्ट होता है. ये भी पढ़ें: Toilet Seat Cleaning Hacks: चुटकियों में नए जैसा होगा पीला और गंदा पड़ा हुआ टॉयलेट सीट, घर पर मौजूद इन चीजों का करें इस्तेमाल The post गर्मियों में दोपहर तक टिफिन से आने लगती है बदबू? खाने को फ्रेश और टेस्टी रखने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आज से शुरू है CUET परीक्षा, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें NTA की गाइडलाइंस

CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कराई जाने वाली CUET UG 2026 परीक्षा 11 मई से शुरू होगी. देशभर के लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा CBT मोड में 31 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी. एग्जाम सेंटर जाने से पहले सभी परीक्षार्थी NTA द्वारा जारी गाइडलाइंस को पढ़ लें. ड्रेस कोड और जरूरी डॉक्यूमेंट्स पढ़ लें. NTA ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और केवल अनुमति प्राप्त सामान ही साथ लेकर जाएं. जिन उम्मीदवारों ने आस्था से जुड़ी कपड़े या चीजें पहनी हैं, उन्हें सिक्योरिटी चेक में समय लग सकता है. ऐसे कैंडिडेट्स समय से पहले पहुंचें. For a comfortable and hassle free exam experience, follow the official dress code and advisory.Carry only permitted items and arrive at the centre on time.#NTA #NTAUpdate #NTAExams #CUET2026 #StudentAdvisory pic.twitter.com/TCmXJzrfla — National Testing Agency (@NTA_Exams) May 8, 2026 परीक्षा केंद्र में क्या ले जा सकते हैं? एडमिट कार्ड और सेल्फ डिक्लेरेशन मूल वैध फोटो पहचान पत्र 2 पासपोर्ट साइज फोटो पारदर्शी पानी की बोतल पारदर्शी बॉल प्वाइंट पेन डायबिटिक उम्मीदवारों के लिए जरूरी खाने-पीने की चीजें PwD/PwBD सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) Before heading to your CUET UG 2026 examination centre, ensure all required documents are ready. Following the official guidelines will help make your exam experience smooth and hassle free.#NTA #NTAUpdate #NTAExams #CUET2026 #StudentAdvisory pic.twitter.com/j16VxlbntF — National Testing Agency (@NTA_Exams) May 9, 2026 क्या नहीं ले जा सकते? मोबाइल फोन स्मार्ट वॉच और ब्लूटूथ डिवाइस कैलकुलेटर नोट्स, किताबें या लिखित सामग्री भारी ज्वेलरी बैग, पर्स और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ड्रेस कोड को लेकर NTA की सलाह NTA के अनुसार उम्मीदवारों को हल्के और साधारण कपड़े पहनने चाहिए. बड़े बटन, ज्यादा पॉकेट वाले कपड़े और भारी एक्सेसरीज से बचने की सलाह दी गई है. सामान्य जूते, चप्पल और लो हील फुटवियर की अनुमति है. कलावा और धार्मिक धागे भी अनुमति प्राप्त वस्तुओं में शामिल हैं. रिपोर्टिंग टाइम का रखें ध्यान NTA ने छात्रों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 1-2 घंटे पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी है. गेट बंद होने के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. यह भी पढ़ें- UPSC प्रीलिम्स परीक्षा में बचे हैं सिर्फ 15 दिन, यहां देखें Do’s and Don’ts की लिस्ट  The post आज से शुरू है CUET परीक्षा, एग्जाम सेंटर जाने से पहले पढ़ लें NTA की गाइडलाइंस appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान की शर्तों पर भड़के ट्रंप: मुआवजा और होर्मुज कंट्रोल बना बड़ा विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के जरिए अमेरिका को भेजे गए ईरान के प्रस्ताव में युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा मांगा गया है. साथ ही ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी संप्रभुता (ईरान का नियंत्रण) को मान्यता देने की भी शर्त रखी है. रविवार (10 मई) को अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के जवाब को ठुकराते हुए कहा कि यह उन्हें बिल्कुल भी मंजूर नहीं है. अमेरिका के शांति प्रस्ताव पर ईरान का जवाब 1. ईरान ने अमेरिका के शांति प्रस्ताव के जवाब में कहा कि पहले तुरंत युद्ध रोका जाए. साथ ही उसने यह भी मांग रखी कि आगे से उस पर कोई नया हमला न किया जाए और इसकी पक्की गारंटी दी जाए. 2. ईरान ने अपने जवाब में यह भी कहा कि युद्ध में हुए नुकसान का उसे मुआवजा दिया जाए. साथ ही उसने होर्मुज पर अपने पूरे अधिकार को मान्यता देने की मांग रखी है. 3. रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने यह भी मांग की कि अमेरिका का OFAC कुछ समय के लिए उसके तेल बेचने पर लगी पाबंदियां हटाए और 30 दिन तक राहत दे. साथ ही उसने समुद्री घेराबंदी खत्म करने की भी बात कही. 4. ईरान ने यह भी कहा है कि अगर अमेरिका कुछ तय शर्तें मान ले, तो होर्मुज का मैनेजमेंट ईरान के हाथ में रहेगा. हालांकि ये शर्तें क्या होंगी, इसका साफ तौर पर खुलासा नहीं किया गया है. 5. ईरान ने अपने प्रस्ताव में साफ कहा है कि लड़ाई सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि हर मोर्चे पर पूरी तरह खत्म होनी चाहिए. यानी सभी जगहों पर चल रहे संघर्ष को एक साथ रोकने की मांग की गई है. 6. इस प्रस्ताव में यह भी शामिल है कि लड़ाई खत्म होने के बाद 30 दिन तक बातचीत का दौर चलेगा, जिसमें आगे की शर्तों और डिटेल्स को तय किया जाएगा. यह भी पढ़ें : क्या थम जाएगी मिडिल ईस्ट की जंग? ईरान ने दिया अमेरिकी प्रस्ताव का जवाब इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक रिपोर्ट दी है. इसमें कहा गया है कि ईरान ने संकेत दिया है कि वह यूरेनियम संवर्धन (Uranium Enrichment) को कुछ समय के लिए रोकने को तैयार है, लेकिन अमेरिका के 20 साल के प्रस्ताव से कम अवधि के लिये. हालांकि, तेहरान ने अपने परमाणु ठिकानों को खत्म करने की मांग को साफ तौर पर खारिज कर दिया है. The post ईरान की शर्तों पर भड़के ट्रंप: मुआवजा और होर्मुज कंट्रोल बना बड़ा विवाद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में अहम सुराग: हत्या से पहले हमलावरों ने टोल में किया था UPI भुगतान

Chandranath Rath Murder: जांच अधिकारी ने बताया- हत्या में इस्तेमाल की गई कार हमले से कुछ ही समय पहले बल्ली टोल प्लाजा से गुजरी थी. उसमें सवार लोगों ने यूपीआई के माध्यम से टोल का भुगतान किया था. एक मोबाइल नंबर की हुई पहचान यूपीआई भुगतान से जांचकर्ताओं को संदिग्धों में से एक से जुड़े मोबाइल नंबर की पहचान करने में मदद मिली. टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में वाहन और उसमें सवार लोगों की तस्वीरें भी रिकॉर्ड हुई हैं. ऑस्ट्रिया में निर्मित ग्लॉक 47 एक्स पिस्तौल से हुई थी चंद्रनाथ रथ की हत्या सीआईडी ​​और एसटीएफ ने इस मामले की जांच के लिए संयुक्त रूप से एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है. जांचकर्ताओं ने हत्या में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए हथियार की पहचान ऑस्ट्रिया में निर्मित ग्लॉक 47 एक्स पिस्तौल के रूप में की है, जो एक अत्याधुनिक हथियार है और जिसके इस्तेमाल से राज्य और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों दोनों में चिंता बढ़ गई है. 6 मई की रात को चंद्रनाथ रथ की हुई थी हत्या चंद्रनाथ रथ की हत्या छह मई की रात को कोलकाता हवाई अड्डे से लगभग सात किलोमीटर दूर मध्यमग्राम के दोहरिया लेन में कर दी गई थी. पुलिस के मुताबिक, रथ की एसयूवी को उनके घर के पास एक सिल्वर रंग की कार ने रोका, जिसके बाद दोपहिया वाहनों पर सवार हथियारबंद लोगों ने उन पर बेहद करीब से गोलियां चलाईं. हमले के बाद हमलावर कार छोड़कर एक लाल रंग की कार और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए. बाद में अपराध में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद हुईं, एक घटनास्थल के पास और दूसरी बारासात में, जो लगभग छह किलोमीटर दूर है. ये भी पढ़ें: चंद्रनाथ मर्डर केस का झारखंड कनेक्शन, पुलिस के हाथ लगे 2 ‘ब्रह्मास्त्र’, UPI पेमेंट करके कातिलों ने कर दी बड़ी गलती चंद्रनाथ हत्याकांड : आसनसोल के पते पर है हत्या में इस्तेमाल बाइक का रजिस्ट्रेशन, जांच में हुए कई खुलासे The post चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में अहम सुराग: हत्या से पहले हमलावरों ने टोल में किया था UPI भुगतान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या थम जाएगी मिडिल ईस्ट की जंग? ईरान ने दिया अमेरिकी प्रस्ताव का जवाब

Iran US Tension: ईरानी प्रशासनी मीडिया ने रविवार (10 मई) को बताया कि ईरान ने पाकिस्तान के जरिये अमेरिकी प्रस्ताव पर अपना जवाब भेज दिया है. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि वह सभी पहलुओं की समीक्षा के बाद ही अपना अंतिम रुख साफ करेगा. रविवार को प्रशासनी समाचार एजेंसी आईआरएनए (IRNA) ने पुष्टि की है कि तेहरान ने अमेरिकी प्रस्ताव के नए मसौदे पर अपना जवाब सौंप दिया है. इससे पहले ईरान को भेजे प्रस्ताप पर बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि जल्द ही ईरान का जवाब आएगा. ट्रंप ने यह भी उम्मीद जताई थी कि अमेरिकी प्रस्ताव का मकसद दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात को खत्म करना है. युद्ध खत्म करने पर ईरान का फोकस ईरान प्रशासनी मीडिया के मुताबिक ईरान का मकसद मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और सैन्य तनाव को खत्म करना है. न्यूज चैनल अल जजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने युद्ध विराम वार्ता के लिए 14 सूत्रीय योजना तैयार की है. इसमें 30 दिन के अस्थायी युद्धविराम को स्थायी शांति में बदलने का प्रस्ताव भी शामिल है. इसके अलावा तेहरान की शर्तों में ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाना, ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी खत्म करना और क्षेत्र से अमेरिकी सेना की वापसी शामिल है. ईरान ने लेबनान में जारी संघर्ष को खत्म करने की भी मांग की है. यह योजना अमेरिका की पहले की नौ-सूत्रीय शांति योजना के जवाब के रूप में पेश की गई है. खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव बातचीत की ओर बढ़ रही इस कूटनीतिक पहल के बीच मिडिल ईस्ट में तनाव हाल के दिनों में लगातार बढ़ा है. समुद्र में कई हमलों की घटनाएं सामने आई हैं. कतर के पास एक मालवाहक जहाज पर ड्रोन से हमला हुआ. कतर के समुद्री क्षेत्र में रविवार को एक मालवाहक जहाज पर अज्ञात मिसाइल से हमला होने के बाद तनाव काफी बढ़ गया. रविवार सुबह कुवैत के हवाई क्षेत्र में एक हमलावर ड्रोन नजर आया था. हालांकि कुवैत की सेना ने सीमा के अंदर दाखिल होने पर ड्रोन को नष्ट कर दिया. ईरान-अमेरिका वार्ता में कहां फंस रहा पेच ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच चल रही वार्ता में सबसे बड़ा विवाद ईरान के अत्यधिक संवर्धित यूरेनियम भंडार को लेकर है. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के अनुसार, ईरान के पास 440 किलोग्राम से अधिक यूरेनियम मौजूद है, जिसे 60 प्रतिशत तक संवर्धित किया गया है. विशेषज्ञों के मुताबिक यह स्तर हथियार बनाने योग्य क्षमता के काफी करीब माना जाता है. वहीं अमेरिका का कहना है कि किसी भी कीमत पर वो ईरान को परमाणु हथियार संपन्न राष्ट्र नहीं होने देगा. Also Read: The post क्या थम जाएगी मिडिल ईस्ट की जंग? ईरान ने दिया अमेरिकी प्रस्ताव का जवाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पीएम की अपील: एक साल नो गोल्ड, पेट्रोल-डीजल पर कंट्रोल

PM Modi Appeal: प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र प्रशासन लोगों को युद्ध के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के लिए प्रयास कर रही है. उन्होंने नागरिकों से भी चुनौतियों से पार पाने और देश की मदद करने के लिये कदम उठाने का आह्वान किया. एक साल सोना न खरीदें: पीएम मोदी तेलंगाना के सिकंदराबाद में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- सोने की खरीद एक और ऐसा क्षेत्र है जहां विदेशी मुद्रा का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है. राष्ट्रीय हित में, हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम एक साल तक सोना नहीं खरीदेंगे, चाहे हमारे घर में कितने भी कार्यक्रम क्यों न तय हों. #WATCH | Secunderabad, Telangana | On the impact of West Asia conflict, Prime Minister Narendra Modi says, “… Gold purchases are another area where foreign exchange is used extensively… In the national interest, we must resolve not to purchase gold for a year, no matter how… https://t.co/lNWTmHlf4q pic.twitter.com/konOsJ7Okp — ANI (@ANI) May 10, 2026 पेट्रोल-डीजल और गैस की बचत करें: पीएम मोदी मोदी ने कहा कि युद्ध के कारण पेट्रोल और उर्वरक की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है. उन्होंने कहा कि जब सप्लाई चेन पर दबाव होता है, तो संकट से निपटने के विभिन्न उपायों के बावजूद मुश्किलें बढ़ जाती हैं. इसीलिए, वैश्विक संकट के दौरान, देश को सर्वोपरि रखते हुए, हमें संकल्प लेने होंगे. आज के समय में यह भी आवश्यक है कि पेट्रोल, गैस, डीजल और ऐसे अन्य उत्पादों का बड़े संयम के साथ उपयोग किया जाए. हमें आयातित पेट्रोलियम उत्पादों का उपयोग केवल आवश्यकता के अनुसार करना चाहिए. इससे न केवल विदेशी मुद्रा की बचत होगी बल्कि युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव को भी कम किया जा सकेगा. ये भी पढ़ें: VIDEO: पीएम मोदी ने रेवंत रेड्डी को खुले मंच से दिया साथ आने का न्योता, अपनी हंसी नहीं रोक पाए सीएम पीएम मोदी ने तेलंगाना को दिया 9,400 करोड़ रुपये का तोहफा, पीएम मित्र पार्क का किया उद्घाटन PM मोदी की सुरक्षा में चूक? बेंगलुरु में कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन की स्टिक मिलने से हड़कंप The post पीएम की अपील: एक साल नो गोल्ड, पेट्रोल-डीजल पर कंट्रोल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डेवाल्ड ब्रेविस का रॉकेट थ्रो, डीप मिडविकेट से मारा डायरेक्ट हिट; मार्करम रह गए भौचक्के

CSK vs LSG: आईपीएल 2026 का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच स्पोर्ट्सा जा रहा है. इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने नाम किया. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस ने कमाल का फील्डिंग का नमूना पेश किया. जिसके कारण एडन मार्करम का विकेट मिला. 13वें ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ सुपर जायंट्स के अक्षत रघुवंशी ने गेंद को डीप मिडविकेट की दिशा में स्पोर्ट्सा. नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े एडन मार्करम ने तेजी से पहला रन पूरा किया और दोनों बल्लेबाज दूसरे रन के लिए भी दौड़ पड़े. इसी दौरान मिड ऑन पर तैनात डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार फुर्ती दिखाई. उन्होंने दौड़ते हुए गेंद उठाई और बिना समय गंवाए स्ट्राइकर एंड पर सटीक थ्रो फेंक दिया. गेंद सीधे विकेट्स पर जाकर लगी, जबकि मार्करम क्रीज तक नहीं पहुंच सके और रन आउट हो गए. Bullet throw…and the 𝗦𝗧𝗨𝗠𝗣𝗦 𝗟𝗜𝗚𝗛𝗧 𝗨𝗣! 🎯 |/ 🎥 A brilliant bit of fielding from Dewald Brevis stuns Aiden Markram 😮🫡 Updates ▶️ https://t.co/MoXhlWHk4O#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvLSG | @ChennaiIPL pic.twitter.com/20xOXzS07j — IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026 एडन मार्करम ने बनाए सिर्फ 6 रन लखनऊ सुपर जायंट्स के मध्यक्रम में स्पोर्ट्सते हुए एडन मार्करम ने 7 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 6 रन ही बना सके. वह 5वें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. पिछले सीजन 13 मैचों में लखनऊ के लिए 445 रन बनाने वाले मार्करम के इस साल 11 मैचों में 231 रन ही बना सके हैं. मुकाबले का हाल चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर किंग्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए. जवाब में इस बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया. इस जीत के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. यह भी पढ़ें: चेपॉक में आया उर्विल पटेल का तूफान, पर्ची निकालकर पिता के लिए लिखा भावुक संदेश… The post डेवाल्ड ब्रेविस का रॉकेट थ्रो, डीप मिडविकेट से मारा डायरेक्ट हिट; मार्करम रह गए भौचक्के appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CM बनते ही एक्शन में विजय, लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन पर अधिकारियों संग बैठक की

Tamil Nadu CM Vijay: मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद विजय की यह पहली समीक्षा बैठक थी. बैठक के दौरान तमिलनाडु में कानून और व्यवस्था की स्थिति का व्यापक आकलन किया गया. विजय ने स्त्रीओं की सुरक्षा बढ़ाने के उपायों के साथ-साथ मादक पदार्थों से संबंधित अपराधों को रोकने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की रणनीतियों पर भी चर्चा की. लॉ एंड ऑर्डर के साथ कोई समझौता नहीं मुख्यमंत्री विजय ने साफ कर दिया है कि लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कोई समझौता नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति की निरंतर और व्यापक समीक्षा की जाएगी. इस बैठक में मुख्य सचिव एम. साईकुमार, अपर मुख्य सचिव (गृह, निषेध और आबकारी विभाग) के. मणिवासन और पुलिस महानिदेशक संदीप राय राठौर उपस्थित थे. तमिलनाडु में सत्ता का एकमात्र केंद्र मैं ही रहूंगा : विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने कहा कि वह अपनी प्रशासन में एकमात्र सत्ता का केंद्र होंगे. उन्होंने कहा कि इसके अलावा, एक नई शुरुआत, एक नए युग का आरंभ हो चुका है. विजय ने कहा कि वह गरीबी और भूख से भलीभांति परिचित हैं, क्योंकि उनका जन्म एक साधारण सहायक फिल्म निर्देशक के पुत्र के रूप में हुआ था. मैं किसी शाही वंश से नहीं आता, मैं आप जैसा ही हूं और आप में से एक हूं, आपके परिवार का एक सदस्य हूं. उन्होंने कहा कि वे वास्तव में खुद को उनमें से एक, उनका बेटा या भाई जैसा महसूस कर रहे हैं. ये भी पढ़ें: विजय के शपथ ग्रहण में विवाद: वंदे मातरम के बाद तमिल थाई वाझथु बजाए जाने पर CPI नाराज तमिलनाडु के सीएम विजय ने की घोषणा, अब मिलेगी 200 यूनिट फ्री बिजली; स्त्रीओं को सुरक्षा और युवाओं को ड्रग्स के शिकंजे से बचाया जाएगा The post CM बनते ही एक्शन में विजय, लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन पर अधिकारियों संग बैठक की appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आपके सामने दोस्त और पीठ पीछे दुश्मन? इन 5 संकेतों से पहचानें लोगों का असली चेहरा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपनी नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातें बताई हैं जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखा रहे हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि आपके आसपास मौजूद हर इंसान ठीक वैसा ही नहीं होता है जैसा वह आपको दिखाई दे रहा है. कई बार ये लोग आपके सामने तो बहुत अच्छा बनते हैं, लेकिन पीठ पीछे आपके प्रति इनकी सोच कुछ और ही होती है. अगर आप जीवन में धोखा खाने से बचना और गलत संगति से दूर रहना चाहते हैं, तो आज की यह आर्टिकल आपके काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको चाणक्य नीति में बताये गए कुछ छोटे-छोटे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप समझ लें तो आपको यह पता चल जाएगा कि आखिर लोग आपके बारे में पीठ पीछे सोचते क्या हैं? तो चलिए ध्यान देने वाले इन संकेतों के बारे में जानते हैं विस्तार से. अचानक व्यवहार में बदलाव आना चाणक्य नीति के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति पहले आपके सामने नॉर्मल या फिर दोस्तों जैसा व्यवहार करता था, लेकिन अचानक से उसके व्यवहार और बर्ताव में बदलाव आ गया है, तो यह एक बेहद ही जरूरी संकेत है. वह इंसान अब आपसे कम बातें करता है और दूरी बनाने लग गया है या फिर पहले की तरह खुश होकर वह आपसे मिलता या बातें नहीं करता है. अगर ऐसा हो रहा है तो आचार्य चाणक्य के अनुसार यह बदलाव अक्सर उसके अंदर छिपी सोच की तरफ इशारा करता है. कई बार लोग आपसे सीधे आकर कुछ नहीं कहते हैं, लेकिन उनका लगातार बदलता हुआ व्यवहार उनके दिल में चल रही चीजों को साफ दिखा देता है. इस तरह के लोगों से मिलते और बात करते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए. यह भी पढ़ें: आपकी सोच और नजरिया दोनों को बदल देंगी चाणक्य की ये 4 बातें, हर इंसान के लिए जानना जरूरी आपकी सफलता पर चुप्पी या जलन जब आपको किसी भी काम में सफलता मिलती है तो आसपास कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो न तो खुश होते हैं और न और न ही खुलकर आपकी तारीफ ही करते हैं. अगर आपके आसपास ऐसा हो रहा है तो यह भी एक बड़ा संकेत है. इस तरह के जो लोग होते हैं वे आपके सामने तो नॉर्मल व्यवहार करते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर आपसे जलते रहते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार सच्चे लोग सिर्फ वही हैं जो आपकी सफलता में भी खुश होते हैं और आपके बेहतर करने के लिए मोटिवेट करते हैं. वहीं, जो भी लोग आपकी सफलता में चुप रहते है या फिर आपके अचीवमेंट्स को कम करके दिखाने की कोशिश करते हैं, वे आपके लिए कभी भी सही नहीं होते हैं. आपकी बातों को तोड़-मरोड़ कर बताना आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपको यह महसूस हो रहा है कि कोई भी व्यक्ति आपकी कही गयी बातों को अपने हिसाब से बदलकर या फिर बढ़ा-चढ़ाकर दूसरों के सामने पेश कर रहा है, तो आपको कभी भी इनपर भरोसा नहीं करना चाहिए. इस तरह के जो लोग होते हैं वे दूसरों के सामने आपकी छवि को नुकसान पहुंचा सकते हैं क्योंकि ये कभी भी दूसरों के सामने आपकी बातों को सही तरीके से नहीं रखते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार आपको इस तरह के लोगों से दूर रहना चाहिए, क्योंकि ये लोग सिर्फ रिश्तों में गलतफहमी पैदा नहीं करते हैं, ये आपकी प्रतिष्ठा पर भी बुरा असर डाल सकते हैं. यह भी पढ़ें: कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा पीठ पीछे आपके बारे में बातें करना चाणक्य नीति के अनुसार अगर लोग आपने सामने तो नॉर्मल रहते हैं, लेकिन जब आप उस जगह पर नहीं होते हैं लेकिन आपका नाम बार-बार चर्चा में आता है, तो इसे भी आप एक बड़े संकेत के रूप ले ले सकते हैं. अगर आपके पीठ पीछे की गयी बातें पॉजिटिव हैं, तो यह अच्छी बात है. यह बताता है कि लोग आपको याद करते हैं. लेकिन अगर अच्छी चीजों की जगह पर लोग आपका मजाक उड़ा रहे हैं, आपकी आलोचना कर रहे हैं या फिर निगेटिव बातें ज्यादा कही जा रही हैं, तो आपको यह समझ जाना चाहिए कि हर कोई आपके बार में एक जैसी सोच नहीं रखता है. चाणक्य के अनुसार आपको इन संकेतों को कभी भी अनदेखा नहीं करना चाहिए. जरूरत के समय दूरी बना लेना चाणक्य नीति के अनुसार आपके जीवन में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो सिर्फ अपने फायदे के लिए रिश्ते को निभाते हैं. इन लोगों को जब आपकी जरूरत होती है तो ये आपके पास आते हैं, लेकिन जब इन्हें आपकी जरूरत नहीं होती तो ये चुपचाप से दूर हो जाते हैं या फिर कोई बहाना बना देते हैं. चाणक्य के अनुसार सच्चे लोग सिर्फ वही होते हैं तो कठिन हालातों में भी आपके साथ खड़े रहें. अगर कोई भी इंसान सिर्फ अपने काम के समय में आपको याद कर रहा है और आपकी जरूरत के समय गायब हो रहा है, तो यह बताता है कि उसकी नीयत आपके प्रति पूरी तरह से साफ नहीं है. यह भी पढ़ें: क्या आपका सीधा स्वभाव ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी बन रहा है? जानें चाणक्य का क्या कहना है The post आपके सामने दोस्त और पीठ पीछे दुश्मन? इन 5 संकेतों से पहचानें लोगों का असली चेहरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CSK vs LSG: चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक, लखनऊ को 5 विकेट से हराया

CSK vs LSG: आईपीएल 2024 का 53वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच स्पोर्ट्सा गया. इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज की. चेन्नई की यह लगातार तीसरी जीत है. इस जीत के साथ चेन्नई की टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है. चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने पहले विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी की. मिचेल मार्श 10 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान जोश इंग्लिस ने अपना अर्धशतक पूरा किया. जोश इंग्लिस की अर्धशतकीय पारी उसके बाद निकोलस पूरन 1 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं जोश इंग्लिस ने 33 गेंदों का सामना करते हुए 85 रनों की पारी स्पोर्ट्सी. इस दौरान 10 चौके और 6 छक्के लगाए. इंग्लिस के आउट होने के बाद पंत भी 15 रन बनाकर आउट हो गए. मारक्रम 6 रन बनाकर चलते बने. अंत में शाहबाज अहमद ने 43 और हिम्मत सिंह ने 17 रनों की पारी स्पोर्ट्सकर टीम को 200 के पार पहुंचाया. चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन ने 3, अंशुल कंबोज ने 2 और नूर अहमद ने 1 विकेट चटकाए. चेन्नई की अच्छी शुरुआत बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी रही. पहले विकेट के लिए संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ ने 45 रनों की साझेदारी की. संजू सैमसन 28 रन बनाकर आउट हुए. उसके बाद गायकवाड़ को उर्विल पटेल का साथ मिला. उर्विल ने जड़ा सबसे तेज अर्धशतक उर्विल पटेल ने मात्र 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. वो आईपीएल इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक लगान वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी भी बन गए है. 126 के स्कोर पर उर्विल पटेल 23 गेंदों में 65 रन बनाकर आउट हुए. इस दौरान उर्विल ने 2 चौके और 8 छक्के लगाए. उर्विल के अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने 42, कार्तिक शर्मा ने 20, डेवाल्ड ब्रेविस ने 10 और अंत में दुबे ने नाबाद 15 एवं प्रशांत वीर नाबाद 18 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया. लखनऊ के लिए दिग्वेश राठी ने 2, शाहबाज अहमद ने 2 और आवेश खान ने 1 विकेट चटकाए. यह भी पढ़ें: 13 गेंदों पर उर्विल पटेल ने रचा इतिहास, IPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने The post CSK vs LSG: चेन्नई ने लगाई जीत की हैट्रिक, लखनऊ को 5 विकेट से हराया appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top