Hot News

सादगी में जीने वाले अरिजीत सिंह कितने संपत्ति के हैं मालिक? जानकर रह जाएंगे हैरान

Arijit Singh Net Worth: मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह आज 25 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी भावुक और मधुर आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत आज हिंदुस्तानीय म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं. करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद वह बेहद साधारण जीवन जीने के लिए जाने जाते हैं.

400 करोड़ से ज्यादा की नेट वर्थ

TOI के रिपोर्ट के अनुसार अरिजीत सिंह की कुल संपत्ति करीब 414 करोड़ रुपये बताई जाती है. उन्होंने अपने लगभग एक दशक लंबे करियर में हिंदी, बंगाली, मराठी और तेलुगु समेत कई भाषाओं में 300 से अधिक गाने गाए हैं. उनकी लोकप्रियता हिंदुस्तान ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी काफी ज्यादा है.

लग्जरी प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट निवेश

अरिजीत सिंह के पास नवी मुंबई में लगभग 8 करोड़ रुपये का आलीशान घर है. इसके अलावा मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक ही इमारत में उनके चार अपार्टमेंट्स हैं, जिनकी कीमत करीब 9-9 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के जियागंज में उनका एक रेस्टोरेंट भी है, जो उनकी जड़ों से जुड़ाव को दिखाता है.

महंगी कारों का शानदार कलेक्शन

सिंगर के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं. उनके कार कलेक्शन में Range Rover Vogue, Hummer H3 और Mercedes-Benz जैसी प्रीमियम गाड़ियां शामिल हैं.

कमाई के बड़े स्रोत

अरिजीत सिंह की कमाई प्लेबैक सिंगिंग, लाइव कॉन्सर्ट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और म्यूजिक रॉयल्टी से होती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सालाना आय करीब 70 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. वह एक गाने के लिए 8 से 10 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं, जबकि बड़े प्रोजेक्ट्स में यह फीस और बढ़ जाती है.

लाइव कॉन्सर्ट से करोड़ों की कमाई

लाइव शोज के लिए अरिजीत सिंह की भारी डिमांड रहती है. बताया जाता है कि वह एक परफॉर्मेंस के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये लेते हैं. वहीं, दो घंटे के लाइव कॉन्सर्ट के लिए उनकी फीस करीब 14 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है. यही वजह है कि उनके शो हमेशा हाउसफुल रहते हैं और फैंस उनकी आवाज के दीवाने हैं.

सादगी और सफलता का अनोखा मेल

अपार सफलता और दौलत के बावजूद अरिजीत सिंह अपनी निजी जिंदगी को बेहद सादा रखते हैं. उनकी यही सादगी और मेहनत उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाती है.

यह भी पढ़ें: ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान, संजय दत्त फिर बनेंगे बल्लू, पहला लुक आउट

The post सादगी में जीने वाले अरिजीत सिंह कितने संपत्ति के हैं मालिक? जानकर रह जाएंगे हैरान appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top