गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट
Garhwa News: गढ़वा के पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने रंका अनुमंडल के विकास और जनसुविधाओं से संबंधित एक महत्वपूर्ण अनुरोध पत्र सौंपा.
रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग
बैठक में रंका में नए निबंधन कार्यालय स्थापित करने पर विशेष चर्चा हुई. मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने बताया कि रंका अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले बड़गड़, भंडरिया, रमकंडा, चिनिया और रंका के सुदूरवर्ती पंचायतों के ग्रामीणों को निबंधन जैसे कार्यों के लिए लंबी दूरी तय कर जिला मुख्यालय गढ़वा आना पड़ता है. इससे आम जनता के समय और संसाधनों की काफी हानि होती है. उन्होंने कहा कि जनहित में रंका अनुमंडल मुख्यालय में ही निबंधन कार्यालय की स्थापना बेहद जरूरी है.
मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन
मुलाकात के बाद पूर्व मंत्री ठाकुर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी मांगों को बेहद संवेदनशीलता के साथ सुना है. सीएम ने भरोसा दिलाया है कि वे इस विषय पर जल्द ही उचित निर्णय लेंगे. मिथिलेश ठाकुर ने विश्वास जताया है कि रंका अनुमंडल की जनता को जल्द ही यह सौगात मिलेगी, जिससे हजारों लोगों को जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी.
अन्य समस्याओं और योजनाओं पर भी चर्चा
निबंधन कार्यालय के अलावा पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा जिले की अन्य समस्याओं और विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया. उन्होंने जिले में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को सही तरीके से जारी रखने और उनमें आ रही परेशानियों को जल्द दूर करने की अपील की.
यह भी पढ़ें: अब सुरक्षा मानकों पर चलेंगी रांची की स्कूल वैन, बिना GPS और पुलिस वेरिफिकेशन वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग
यह भी पढ़ें: झारखंड बार काउंसिल चुनाव: मधुलता, रिंकू समेत 5 स्त्रीएं बनीं सदस्य, महेश तिवारी का परिणाम फिलहाल होल्ड पर
The post गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग appeared first on Naya Vichar.

