Hot News

‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, दूसरे वीकेंड में भी बरकरार रफ्तार

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने दूसरे वीकेंड की शुरुआत मजबूत अंदाज में की है. 8वें दिन 90 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि अब फिल्म को हॉलीवुड बायोपिक ‘माइकल’ से कड़ी चुनौती मिल रही है.

दूसरे वीकेंड में भी बरकरार रफ्तार

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को ‘भूत बंगला’ ने 5.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 84.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी और अब इसका कुल हिंदुस्तान नेट कलेक्शन 90.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

ओवरसीज में भी अच्छा प्रदर्शन

अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो हिंदुस्तान में फिल्म ने अब तक 107.20 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, विदेशों में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है. 8वें दिन ‘भूत बंगला’ ने ओवरसीज मार्केट में 2.50 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका कुल इंटरनेशनल कलेक्शन 37.50 करोड़ रुपये हो गया है. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 144.70 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.

‘माइकल’ से टकराव

अब तक बॉक्स ऑफिस पर अकेले राज कर रही ‘भूत बंगला’ को अचानक कड़ी टक्कर मिली है. हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’, जो पॉप स्टार माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित है, ने भी शानदार शुरुआत की है. इस फिल्म में जाफर जैक्सन लीड रोल में नजर आ रहे हैं. रिलीज के पहले दिन (शुक्रवार) ‘माइकल’ ने 3.80 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि प्रीव्यू शोज से 1.70 करोड़ रुपये पहले ही आ चुके थे. इस तरह फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन करीब 5.50 करोड़ रुपये रहा, जो ‘भूत बंगला’ से सिर्फ 25 लाख रुपये कम है.

‘धुरंधर 2’ से पहले ही मिल चुकी थी चुनौती

‘माइकल’ से पहले ‘भूत बंगला’ को सिर्फ बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से मुकाबला मिल रहा था. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने शुक्रवार को करीब 1.60 करोड़ रुपये कमाए. इसका कुल कलेक्शन अब लगभग 1124 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें- ‘खलनायक रिटर्न्स’ का ऐलान, संजय दत्त फिर बनेंगे बल्लू, पहला लुक आउट

The post ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम, दूसरे वीकेंड में भी बरकरार रफ्तार appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top