Hot News

Beetroot Roti Recipe: रोज के नाश्ते को बनाएं खास, तैयार करें हेल्दी बीटरूट रोटी

Beetroot Roti Recipe: अगर आप रोजाना की सिंपल रोटी में कुछ नया और हेल्दी ट्विस्ट चाहते हैं, तो बीटरूट रोटी आपके लिए परफेक्ट है. बीटरूट से बनी पूरी और पराठा तो आपने ट्राई किया ही होगा लेकिन आज हम आपको बिना तेल का इस्तेमाल करके इसकी रोटी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. ये हेल्दी रोटी न सिर्फ रंग में खूबसूरत होती है बल्कि इसका स्वाद भी बहुत मजेदार होता है. साथ ही अगर आपके बच्चों को बीटरूट पसंद नहीं है, तो उन्हें आप इस रोटी को आसानी से खिला सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से कुछ आसान स्टेप को फॉलो करके बीटरूट रोटी बनाने की रेसिपी. 

बीटरूट रोटी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • बीटरूट – 1 
  • पानी – जरूरत के अनुसार
  • नमक –  आधा चम्मच 

बीटरूट रोटी बनाने की विधि क्या है? (How To Make Beetroot Roti)

  • सबसे पहले आप बीटरूट को धोकर टुकड़ों में काट लें. इसे मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लें. अब इसे छानकर रस निकालकर अलग कर दें.  
  • अब एक बर्तन में आटा लें फिर इसमें नमक, बीटरूट का रस डालकर गूंथ लें. जरूरत पड़े तो आप इसमें पानी भी डाल सकते हैं.  
  • अब आप आटे की लाई बनाएं फिर इससे गोल आकार की रोटी बेल लें. इसके बाद गैस में तवा गर्म करें और बेली हुई रोटी डालकर अच्छे से पकाएं.  
  • रोटी अच्छे से पक जाने के बाद आप इसे निकालकर गरमा-गरम सब्जी या चटनी के साथ सर्व करें.
  • ये खाने में बहुत टेस्टी और हेल्दी होती हैं जिसे आपको एक बार घर पर बनाकर जरूर ट्राई करना चाहिए.  

यह भी पढ़ें- Kulcha Recipe: पंजाबी फूड का मजा अब घर में, ढाबा स्टाइल में बनाएं मशहूर कुलचा

यह भी पढ़ें- How To Make Perfect Gol Roti: अब नहीं बनेगी टेढ़ी-मेढ़ी रोटी, जानें एकदम गोल रोटियां बनाने का आसान तरीका

The post Beetroot Roti Recipe: रोज के नाश्ते को बनाएं खास, तैयार करें हेल्दी बीटरूट रोटी appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top