Hot News

Bigg Boss 19: सलमान खान ने स्पेशल अंदाज में मनाया तान्या मित्तल का बर्थडे, भेजा ये खास गिफ्ट, देखें VIDEO में

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार हमेशा ही मजेदार होता है, क्योंकि इसमें सलमान खान आते हैं और कंटेस्टेंट्स संग जमकर मस्ती करते हैं, कभी-कभी उनकी क्लास भी लगाते हैं, जिसे देशने में दर्शकों को खूब मजा आता है. इस बार का भी वीकेंड काफी स्पेशल होने वाला है, क्योंकि तान्या मित्तल का जन्मदिन है. बिग बॉस सहित भाईजान उन्हें उनकी पसंदीदा मिठाई बकलवा से सरप्राइज देते हैं.

तान्या मित्तल का बर्थडे खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं सलमान खान और बिग बॉस

बिग बॉस 19 वीकेंड का वार एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया गया है. इसमें सलमान खान उस वक्त हैरान हो जाते हैं, जब क्रू मेंबर्स गिफ्ट्स और बकलवा की प्लेटें सजाते हैं. वह पूछते हैं, “ये सब क्या हो रहा है?” फिर उन्हें याद आता है, “ओह हो! बॉस का जन्मदिन है!” फिर वह तान्या को बताते हैं कि बिग बॉस की टीम ने उनके लिए कुछ स्पेशल भेजा है. इसके तुरंत बाद, अभिषेक बजाज और शहबाज बकलवा की प्लेटें लाते हैं. अभिषेक कहते हैं, “लो भाई, दुबई से बकलवा आया है.” तान्या मित्तल मुस्कुराती हैं और जवाब देती हैं, “मुझे उम्मीद है कि दुबई से ही हो!” तभी सलमान खान कहते हैं, “नहीं, दुबई से थोड़ा सा पहले है.”

नेहल को सलमान खान देंगे एक टास्क

इन सबके बाद सलमान खान नेहल को एक टास्क देते हैं, जिसमें उन्हें तीन कंटेस्टेंट्स का पर्दाफाश करने के लिए कहते हैं, जिनके असली चेहरे उन्होंने सीक्रेट रूम से देखे थे. सलमान ने कहा, “नेहल आज आप तीन चेहरों से नकाब उतारेंगी, जिनका असली चेहरा आपने सीक्रेट रूम में देख लिया था.” इसके बाद नेहल तान्या पर बिग बॉस के घर के अंदर कई मुखौटे पहनने का आरोप लगाती हैं. वह बताती हैं कि अमाल के साथ वह बिल्कुल अलग हैं.

यह भी पढ़ें- राहीगिरी फाउंडेशन की डॉक्यूमेंट्री ‘द साइलेंट एपिडेमिक’ को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, सड़क दुर्घटनाओं के विनाशकारी परिणामों को दिखाती है डॉक्यूमेंट्री

The post Bigg Boss 19: सलमान खान ने स्पेशल अंदाज में मनाया तान्या मित्तल का बर्थडे, भेजा ये खास गिफ्ट, देखें VIDEO में appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top