Hot News

Bihar: सड़क न बनने से नाराज ग्रामिणों ने RJD विधायक को घेरा, MLA बोले- ऐसे 400 गांव

Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. सभी नेतृत्वक दल अपने-अपने स्तर पर चुनावी तैयारियों में जुटे हैं. विधायक अपने क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं. इसी के तहत  रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा के राष्ट्रीय जनता दल के विधायक विजय कुमार मंडल अपने क्षेत्र के दौरे पर थे. इस दौरान एक गांव के लोगों ने विधायक के काफिले को रोक लिया और उनसे सड़क को लेकर सवाल करने लगे. इस पर विधायक ने कहा कि मेरे विधानसभा में ऐसे 400 गांव है. इस पूरी घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

रोहतास जिले से सामने आया मामला

यह पूरा मामला रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र का है. यहां राजद विधायक विजय कुमार मंडल स्थानीय योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के लिए पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया. ग्रामीणों का आरोप था कि उनके गांव में सड़क अब तक नहीं बनी है, जिससे आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार विधायक से शिकायत की गई, लेकिन संतोषजनक समाधान नहीं मिला.

बिहार की ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

उजियारपुर में भी RJD विधायक को झेलना पड़ा लोगों का गुस्सा

इससे पहले समस्तीपुर के उजियापुर से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक आलोक मेहता को अपनी ही विधानसभा के लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा. जानकारी के मुताबिक राजद विधायक शुक्रवार को उजियारपुर के रायपुर पंचायत के आईटीआई महादलित टोला में गए थे. विधायक जी को देखते ही कुछ लोग भड़क गए. लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्हें उल्टे पांव लौटना पड़ा. खुद को राजद वोटर बताने वाले कुछ लोगों ने विधायक से कहा कि आप लालटेन के नाम पर कलंक हैं. सब बेकार कर दिया. कुछ नहीं किए. पांच सालों में कभी पूछने नहीं आए. अब चुनाव करीब तो समय मिला है. यह सुनकर आलोक मेहता असहज हो गए. 

इसे भी पढ़ें: दशहरा से पहले मुंगेर में बड़ा बवाल, आपस में भिड़े दो समुदाय के लोग, इलाका छावनी में तब्दील

The post Bihar: सड़क न बनने से नाराज ग्रामिणों ने RJD विधायक को घेरा, MLA बोले- ऐसे 400 गांव appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top