Hot News

Bihar Election 2025: 15 साल बाद बिहार के ये नेता लड़ेंगे चुनाव, इस सीट से किया नामांकन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की हलचल के बीच गुरुवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट से BJP के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रशासन ने बिहार को विकास और समृद्धि के रास्ते पर अग्रसर किया है.

15 साल बाद विधानसभा चुनावी मैदान में वापसी

डिप्टी CM सम्राट चौधरी इस बार 15 वर्षों के बाद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. वह वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य हैं और 2010 में परबत्ता सीट से RJD उम्मीदवार के रूप में विधायक रह चुके हैं. इस बार पार्टी ने उन्हें तारापुर से उम्मीदवार बनाकर NDA की ओर से मजबूत दावेदारी दी है. नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि तारापुर की जनता ने हमेशा उन्हें सहयोग दिया है और इस बार वे जनता के आशीर्वाद से अधूरे कार्य पूरे करेंगे.

Also Read: बिहार की इस सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबला, RJD के तीन बार के विधायक को टक्कर देंगे जन सुराज के अभय सिंह

मीडिया से बातचीत में डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी और CM नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने पिछले वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार जैसे हर क्षेत्र में राज्य ने ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार का बजट अब 3.17 लाख करोड़ रुपये का है, जो राज्य की विकास गति को दर्शाता है.

महागठबंधन पर साधा निशाना

डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने महागठबंधन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि RJD के नेतृत्व वाला गठबंधन बिहार को पीछे ले जाने का काम करता रहा है.

The post Bihar Election 2025: 15 साल बाद बिहार के ये नेता लड़ेंगे चुनाव, इस सीट से किया नामांकन appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top