Hot News

Bihar News: छठ के दौरान हादसा, दानापुर का युवक मनेर में डूबा

Bihar News: मनेर. मनेर के दरवेशपुर गंगा घाट पर चैती छठ के अर्घ्यदान के दौरान शुक्रवार को गंगा नदी में नहा रहा एक युवक डूब करना लापता हो गया. युवक के गंगा नदी में डूबने के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया. छठ पर्व का खुशी का माहौल पूरी तरह से गम में बदल गया. गंगा नदी में डूबा युवक अपने रिश्तेदार के यहाँ छठ पर्व को लेकर आया हुआ था.

रिश्तेदार के घर आया था युवक

हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची मनेर पुलिस ने युवक की तलाश के लिए गोताखोर को लगाया है. पुलिस ने बताया कि दानापुर बांग्ला पर के रहने वाले बुटाई राय के 21 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार चैत छठ पर्व को लेकर पूरे परिवार के साथ मनेर के दरवेशपुर गांव रिश्तेदार मौसा मधेश्वर राय के यहाँ आया हुआ था. दरवेशपुर गांव स्थित गंगा घाट पर परिवार के सभी सदस्यों के साथ छठ पर्व को लेकर गंगा घाट पर उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्यदान के प्रक्रिया में लोग जुटे हुए थे.

नहाने के दौरान तेज धार में बहा युवक

इसी बीच, गंगा नदी में नहाने गया गोविंद अचानक डूबने लगा. देखते ही देखते गोविंद गंगा नदी के तेज धार में बहकर दूर होता ओझल हो गया. घटना की जानकारी के बाद पूरे परिवार में माहौल शोक की तब्दील हो गई. पूरे परिवार के सदस्य रोने बिलखने लगने लगे. स्थानीय लोगों के सहयोग से लापता युवक के शव के तलाश में जुटे रहे. इधर, पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी है. युवक को खोजने का काम जारी है.

Also Read: अगले तीन माह में नक्सलमुक्त होगा बिहार, पुलिस मुख्यालय ने तैयार किया एक्शन प्लान

The post Bihar News: छठ के दौरान हादसा, दानापुर का युवक मनेर में डूबा appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top