Hot News

Bihar Police News: एसएसपी और एसपी के लिये फरमान जारी, लोगों से वन टू वन करनी होगी बात, जानिये शेड्यूल

Bihar Police News: बिहार में पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में है. ऐसे में पुलिस और आम लोगों के बीच किसी भी तरह से दूरी ना रहे, इसे ध्यान में रखते हुए आदेश जारी किया गया है. दरअसल, एसएसपी और एसपी थाने में अब जनता दरबार लगायेंगे. सेंट्रल रेंज आईजी जितेंद्र राणा की तरफ से आदेश जारी किया गया है, जिसके मुताबिक एसएसपी और सभी एसपी को सप्ताह में दो-दो दिन थानों में जनता दरबार लगाना होगा.

ये है जनता दरबार का शेड्यूल

इसके साथ ही एसएसपी और एसपी को थानों का निरीक्षण करने का आदेश भी दिया गया. आदेश मिलने के बाद पूर्वी और ग्रामीण एसपी ने जनता दरबार का शेड्यूल जारी किया है. पूर्वी एसपी परिचय कुमार 18 दिसंबर को भगवानगंज थाना, 20 को सुल्तानगंज, 23 को चित्रगुप्त नगर, 27 को पिपरा और 30 दिसंबर को परसा बाजार थाना में जनता दरबार लगायेंगे. एसपी ने थाना इलाके के ज्यादा से ज्यादा लोगों को पहुंचने की अपील की है.

आईजी को सौंपनी होगी ये रिपोर्ट

इसके साथ ही ग्रामीण एसपी अपराजित लोहान भी 15 दिसंबर को बाढ़ और 18 दिसंबर को फतुहा थाना में जनता दरबार लगायेंगे. मिली जानकारी के अनुसार, एसपी जनता दरबार और थाने का निरीक्षण करने के बाद उसकी रिपोर्ट बनाकर आईजी को सौंपेंगे. किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

पुलिस प्रशासन की बेहद खास पहल

पुलिस प्रशासन की तरफ से उठाए गए इस कदम को बेहद खास माना जा रहा है. दरअसल, संभावना जताई जा रही है कि पुलिस प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ेगा. इसके साथ ही कई बार लोगों को अपनी शिकायतों को लेकर जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन अब तो अधिकारी खुद ही उनके पास पहुंच रहे हैं. इसके साथ ही जनता दरबार के जरिये लंबित मामलों में तेजी आने के साथ-साथ आपराधिक गतिविधियों पर ब्रेक लगाने के लिये लोगों की तरफ से फीडबैक भी आ सकेंगे.

Also Read: Bihar Traffic Rule: गाड़ी चलाते वक्त तीन बार से ज्यादा तोड़ा ये नियम तो लाइसेंस होगा जब्त, जानिये पूरा मामला

The post Bihar Police News: एसएसपी और एसपी के लिये फरमान जारी, लोगों से वन टू वन करनी होगी बात, जानिये शेड्यूल appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top