Hot News

Bihar Weather: बिहार का मौसम अब लेगा करवट, पटना समेत इन जिलों में दिखेगा बारिश और ठंडी हवाओं का असर

Bihar Weather: होली के बाद बिहार के मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं. हाल के दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन अब लोगों को कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार में ठंडी हवाएं प्रवेश कर रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है.

मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालयी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है. इसका असर बिहार में भी देखने को मिलेगा. अगले दो दिनों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

किन जिलों में होगा असर?

मौसम विभाग के अनुसार, पटना, गया, बक्सर, भोजपुर, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बेगूसराय, समस्तीपुर, औरंगाबाद और जमुई समेत कई जिलों में 16 और 17 मार्च को हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. वहीं, पछुआ हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का एहसास होगा.

तापमान में गिरावट के संकेत

दिन के समय हल्की धूप बनी रहेगी, लेकिन हवा में ठंडक महसूस होगी. मौसम विभाग ने बताया कि दिन का तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि रात का तापमान थोड़ा कम हो सकता है. जिन इलाकों में बादल छाए रहेंगे, वहां तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है.

क्या रखें सावधानी?

  • अचानक मौसम बदलने के कारण बुजुर्ग और बच्चों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
  • हल्की बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए खुले मैदानों में जाने से बचें.
  • ठंडी हवाओं से बचने के लिए हल्के गर्म कपड़े साथ रखें.

नया विचार प्रीमियम स्टोरी: मुगल राजदरबार में अकबर ने शुरू कराया था होली का जश्न, औरंगजेब ने लगा दिया था प्रतिबंध

बिहार में कैसा रहेगा आगे का मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह बदलाव कुछ दिनों तक ही रहेगा. 18 मार्च के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. हालांकि, इस दौरान सुबह और शाम हल्की ठंड बनी रह सकती है. बिहार के किसानों को भी मौसम के इस बदलाव पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है, ताकि वे अपनी फसल की सुरक्षा कर सकें.

The post Bihar Weather: बिहार का मौसम अब लेगा करवट, पटना समेत इन जिलों में दिखेगा बारिश और ठंडी हवाओं का असर appeared first on Naya Vichar.

Spread the love

विनोद झा
संपादक नया विचार

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top