Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 इस बार सिर्फ फिल्मों और फैशन के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चन परिवार की खास मौजूदगी के कारण भी चर्चा में बना हुआ है. ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल की तरह इस बार भी अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों का ध्यान खींचती नजर आईं, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा उनकी बेटी आराध्या बच्चन की रही. आराध्या ने पहली बार अपनी मां ऐश्वर्या के साथ इंटरनेशनल रेड कार्पेट पर कदम रखा और आते ही सोशल मीडिया पर छा गईं. मां-बेटी की यह खूबसूरत जोड़ी अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है.
ऐश्वर्या राय बच्चन का ग्लैमरस अंदाज
कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन पहले एक ड्रामेटिक ब्लू आउटफिट में नजर आई थीं, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं. इसके कुछ घंटों बाद ऐश्वर्या ‘लाइट्स ऑन वीमेन’स वर्थ’ इवेंट में एक अलग अंदाज में दिखाई दी. इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने डिजाइनर सोफी कॉउचर का पेस्टल पिंक गाउन पहना था. उनके गाउन में फ्लोरल डिटेलिंग के साथ लंबी शीयर केप थी, जिसने उनके पूरे लुक को बेहद रॉयल बना दिया. मिनिमल मेकअप और क्लासी स्टाइल के साथ ऐश्वर्या ने फैंस का दिल जीत लिया.
AISHWARYA FOR THE LOREAL AWARDS pic.twitter.com/SVej3WeSnO
— wake up sidd (@siddanthdaily) May 22, 2026
aishwarya rai in pink omg we are eating SO GOOD TODAY pic.twitter.com/BDGE6lEEeZ
— kp (@earthlykisssed) May 22, 2026
आराध्या बच्चन ने पहली बार रेड कार्पेट पर खींचा ध्यान
इस बार सारी लाइमलाइट ऐश्वर्या से ज्यादा उनकी बेटी आराध्या बच्चन ने बटोर ली. 14 साल की आराध्या रेड साटन गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आईं. उनके आउटफिट के साथ लगी शिमरी केप ने उनके पूरे लुक को और खूबसूरत बना दिया. आराध्या ने अपने बाल खुले रखे थे और साइड-पार्टेड कर्ली हेयरस्टाइल अपनाया था. इवेंट से पहले होटल के बाहर के कुछ वीडियो भी सामने आए, जिनमें ऐश्वर्या अपनी बेटी का हाथ पकड़कर कार तक जाती नजर आईं.
THIS MOTHER DAUGHTER JOINT SLAY pic.twitter.com/bO2CSjXfum
— wake up sidd (@siddanthdaily) May 22, 2026
कान्स में ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रही हैं और इंटरनेशनल ब्यूटी ब्रांड की ग्लोबल एंबेसडर भी हैं. हालांकि आराध्या कई बार अपनी मां के साथ विदेश यात्राओं और इवेंट्स में नजर आ चुकी हैं. कान्स में हुए इस खास इवेंट में ईवा लोंगोरिया, एरियाना ग्रीनब्लैट, रेनाटा नोटनी, एमी जैक्सन और लेना महफूफ जैसी कई इंटरनेशनल हस्तियां भी शामिल हुईं.
यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil Box Office Collection Day 1: लक्ष्य और अनन्या पांडे की फिल्म की ओपनिंग धीमी, फिर भी ‘एक दिन’ से निकली आगे
The post Cannes 2026: 14 साल की आराध्या ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में मारी एंट्री, मां ऐश्वर्या राय संग दिए स्टाइलिश पोज appeared first on Naya Vichar.

