Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, वास्तु के अनुसार पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ सकती है दूरी

Bedroom Vastu Tips: बेडरूम घर का वह हिस्सा है जहां दिनभर की थकान के बाद लोग आराम करते हैं. यहां का माहौल शांत और सुकून भरा हो, तो नींद भी अच्छी आती है और मन भी हल्का महसूस करता है. वास्तु विशेषज्ञ बाबा बिमलेश के अनुसार, बेडरूम में रखी कुछ चीजों को लेकर वास्तु में खास बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. माना जाता है कि इनका असर कमरे के माहौल और पति-पत्नी के रिश्ते पर भी पड़ सकता है. इसलिए इस कमरे को सजाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आइए जानते हैं वास्तु के हिसाब से बेडरूम में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए. बेडरूम में धार्मिक चीजें रखने से बचें वास्तु के अनुसार, बेडरूम में भगवान की तस्वीरें, धार्मिक किताबें या चालीसा जैसी चीजें रखने से बचने की सलाह दी जाती है. वास्तु मान्यता में बेडरूम को आराम और निजी समय की जगह माना जाता है. इसलिए धार्मिक चीजों के लिए घर में अलग जगह रखना बेहतर माना जाता है. हालांकि, यह वास्तु से जुड़ी मान्यता है और इसके असर का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. बेडरूम में बहुत गहरे रंगों से बचें बेडरूम में बहुत गहरे रंगों के इस्तेमाल को लेकर भी वास्तु में कुछ बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. खासकर बेडशीट, पर्दों और कमरे की सजावट में बहुत ज्यादा काले या गहरे भूरे रंग से बचने की बात कही जाती है. इसकी जगह हल्का गुलाबी, क्रीम या हल्का नीला रंग चुना जा सकता है. इससे कमरे का लुक भी हल्का और सुकून भरा नजर आता है. उदास तस्वीरें कमरे में न लगाएं बेडरूम में ऐसी तस्वीरें लगाने से बचने की सलाह दी जाती है, जिनमें उदासी, अकेलापन या रोते हुए व्यक्ति जैसी भावनाएं दिखाई देती हों. वास्तु मान्यता के अनुसार, कमरे की सजावट ऐसी होनी चाहिए जो अच्छा और शांत माहौल बनाए. इसके लिए फूल, प्रकृति या खुशहाल पलों से जुड़ी तस्वीरें लगाई जा सकती हैं. बेडबॉक्स में इलेक्ट्रॉनिक सामान न भरें बेडबॉक्स में मोबाइल, लैपटॉप, पुराने चार्जर, तार, घड़ी और इस्तेमाल में नहीं आने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान को भरकर रखने से बचें. वास्तु के अनुसार, बेड के नीचे या बेडबॉक्स में इस तरह का सामान और सामान का बिखराव ठीक नहीं माना जाता. इसलिए बेडबॉक्स को साफ-सुथरा रखें और बेकार सामान को समय-समय पर हटा दें. यह भी पढ़ें: घर में कछुआ रखना शुभ या अशुभ? वास्तु के अनुसार जानें सही दिशा और नियम The post बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें, वास्तु के अनुसार पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ सकती है दूरी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

14वीं JPSC परीक्षा में 1 करोड़ में हुई सेटिंग, CID ने बेनकाब किया अभय-उमेश का सिंडिकेट, कोर्ट ने खारिज की जमानत

रांची : झारखंड में आयोजित 14वीं जेपीएससी (JPSC) और सीजीएल (CGL) परीक्षा धांधली मामले में सीआईडी (CID) ने अदालत के समक्ष कई नए और चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सीआईडी ने कोर्ट को बताया कि राज्य में अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से पास कराने के लिए एक अंतरराज्यीय सिंडिकेट सक्रिय था, जिसका मुख्य मास्टरमाइंड टीडीपीएल (TDPL) का पूर्व मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी था. इस सिंडिकेट के जरिए 14वीं JPSC परीक्षा में पास कराने के नाम पर सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 1 करोड़ रुपये और एससी-एसटी (SC-ST) अभ्यर्थियों से 80 लाख रुपये तक की मांग की जा रही थी. अपर न्यायायुक्त-1 सह विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुख्य आरोपी अभय तिवारी और उसके सहयोगी उमेश कुमार की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया. 500 से अधिक OMR शीट में गड़बड़ी सीआईडी की जांच रिपोर्ट के अनुसार, अभय तिवारी ने टीडीपीएल कंपनी में पदस्थापित रहने के दौरान जेपीएससी और सीजीएल परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली कराई. उसने अभ्यर्थियों से 5 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक की वसूली की और 500 से अधिक ओएमआर (OMR) शीटों के साथ छेड़छाड़ की. इतना ही नहीं, आरोपी ने स्ट्रांगरूम से मूल उत्तरपुस्तिकाओं (Answer Sheets) को बाहर निकालने और उन्हें बदलने में भी मुख्य भूमिका निभाई. अभ्यर्थियों से सुरक्षा गारंटी के तौर पर उनके मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र (Original Certificates) जब्त कर लिए जाते थे. ये भी पढ़ें: आज रांची समेत 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी मुख्य सचिव कार्यालय के कर्मी धर्मेंद्र और तत्कालीन अध्यक्ष से जुड़े तार सीआईडी ने अदालत को बताया कि गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र, जो मुख्य सचिव कार्यालय का कर्मी था और तत्कालीन जेपीएससी अध्यक्ष एल. खियांग्ते का करीबी बनकर काम कर रहा था, इस पूरे फर्जीवाड़े का एक प्रमुख हिस्सा था. धर्मेंद्र के पास से जेपीएससी परीक्षा के 8 अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं. अभय तिवारी के खाते से धर्मेंद्र के खाते में 50,000 रुपये ट्रांसफर किए जाने के सबूत भी मिले हैं, जिससे आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम बुलेट बाइक खरीदी थी. धर्मेंद्र पर टीडीपीएल कंपनी को जेपीएससी में काम दिलाने (एमओयू) का भी आरोप है. इसके अलावा, टीडीपीएल के निदेशकों के रांची प्रवास के दौरान उनके होटलों का खर्च भी अभय तिवारी ही यूपीआई (UPI) के जरिए उठाता था. ED ने दर्ज की दूसरी ECIR जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा घोटालों में मनी लॉन्ड्रिंग की बढ़ती गंध को देखते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शिकंजा कस दिया है. ईडी ने सीआईडी के थाना कांड संख्या 16/2026 (ओएमआर शीट हेराफेरी) के आधार पर एक नई ईसीआईआर (ECIR) दर्ज कर ली है. साथ ही, नामकुम थाने से जुड़ी पुरानी एफआईआर 01/2026 को भी अपनी जांच के दायरे में शामिल कर लिया है. वहीं दूसरी ओर, सीआईडी के बढ़ते दबाव और गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रवि शंकर ने रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सीआईडी अब रवि शंकर को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. ये भी पढ़ें: NPU कुलपति पर राज्यपाल की बड़ी कार्रवाई, वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर अगले आदेश तक रोक The post 14वीं JPSC परीक्षा में 1 करोड़ में हुई सेटिंग, CID ने बेनकाब किया अभय-उमेश का सिंडिकेट, कोर्ट ने खारिज की जमानत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

SSC Delhi Police Constable Admit Card 2026 जारी, 7565 पदों की भर्ती का अगला चरण होगा शुरू, अभी डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

SSC Delhi Police Constable Admit Card 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (Male & Female) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए PE&MT Admit Card 2026 जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती प्रक्रिया में सफलता हासिल की है, वे अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट sscnr.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं. SSC Delhi Police Constable Admit Card Out Date: कब जारी हुआ एडमिट कार्ड? इस भर्ती के लिए Physical Endurance & Measurement Test (PE&MT) की शुरुआत 18 सितंबर 2026 से होगी, जिसके लिए एडमिट कार्ड 10 सितंबर 2026 को जारी किया गया है. बता दें कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 से शुरू हुई थी और कैंडिडेट्स को 31 अक्टूबर 2025 तक आवेदन करने का मौका दिया गया था. कैंडिडेट्स के लिए सेल्फ स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया 5 से 10 दिसंबर 2025 तक हुई थी, जबकि लिखित परीक्षा का आयोजन 18 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 के बीच किया गया था. लिखित परीक्षा का रिजल्ट 19 जून 2026 को घोषित किया गया था. SSC Delhi Police Constable Total Vacancy 2026: कितनी है कुल वैकेंसी? कैटेगरी पदों की संख्या General 3,174 EWS 756 OBC 1,608 SC 1,386 ST 641 कुल 7,565 SSC Delhi Police Constable Admit Card कैसे करें डाउनलोड? सबसे पहले कैंडिटे्स को ऑफिशियल वेबसाइट sscnr.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद आप अपना राॅल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और दूसरी मांगी गई डिटेल्स भरकर लाॅगइन कर सकते हैं. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा. कैंडिडेट्स भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें. ये भी पढ़ें: एसएससी सीएचएसएल 2026: बंपर भर्ती के लिए ऐसे करें आवेदन, जानिए पूरी स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस SSC Delhi Police Constable Eligibility 2026: जानिए एलिजिबिलिटी के बारे में दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव पद के लिए कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 यानी इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है. इसके अलावा भर्ती के अगले चरण में मेल कैंडिडेट्स के लिए निर्धारित शारीरिक मापदंड के अनुसार न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए. उन्हें 1600 मीटर दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी. इसके अलावा लॉन्ग जंप में 14 फीट और हाई जंप में 3 फीट 9 इंच का मापदंड निर्धारित है. वहीं स्त्री कैंडिडेट्स की बात करें, तो न्यूनतम ऊंचाई 157 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है. उन्हें 1600 मीटर दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी. लॉन्ग जंप का मापदंड 10 फीट और हाई जंप का मापदंड 3 फीट निर्धारित है. ये भी पढ़ें: UP Assistant Professor Recruitment 2026: 1936 पदों पर 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करें Apply SSC Delhi Police Constable Fee 2026: कितनी थी एग्जाम फीस? जारी नोटिफिकेशन के अनुसार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए Gen, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स से 100 रुपए फीस लिया गया था. वहीं SC, ST और सभी कैटेगरी की स्त्री कैंडिडेट्स के लिए कोई फीस नहीं थी. कैंडिडेट्स फीस ई-चालान, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से जमा कर सकते थे. SSC Delhi Police Constable Age Limit 2026: कितनी हाेनी चाहिए थी एज लिमिट? कैंडिडेट्स की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष निर्धारित की गई थी. वहीं रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को SSC के दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती नियमों के अनुसार अधिकतम एज लिमिट में छूट दी गई है. ये भी पढ़ें: UPSSSC ने Livestock Extension Officer के पदों पर निकाली बंपर वैकेंसी, आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई The post SSC Delhi Police Constable Admit Card 2026 जारी, 7565 पदों की भर्ती का अगला चरण होगा शुरू, अभी डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO रीजनल डायरेक्टर का पद, जानिए इस्तीफे की वजह

Saima Wazed Resignation : बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के रीजनल डायरेक्टर पद से आधिकारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बुधवार को अपना त्यागपत्र सौंपा, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. वाजेद ने वर्ष 2024 की शुरुआत में पांच साल के कार्यकाल के लिए यह महत्वपूर्ण पद संभाला था. हालांकि, पद संभालने के कुछ समय बाद ही वह वित्तीय अनियमतिताओं और अन्य गंभीर आरोपों के घेरे में आ गई थीं, जिसके चलते संगठन ने उन्हें पहले ही बिना वेतन प्रशासनिक छुट्टी पर भेज दिया था. वित्तीय फ्रॉड के आरोप और शैक्षणिक योग्यता पर सवाल साइमा वाजेद पर मार्च 2025 में बांग्लादेश की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने वित्तीय धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के आरोप लगाए थे, जिसके बाद जुलाई 2025 में डब्ल्यूएचओ ने उन पर कार्रवाई की थी. संगठन ने उनकी चीन यात्रा से जुड़े खर्चों में वित्तीय गड़बड़ी और उनकी शैक्षणिक योग्यता पर सवाल खड़े किए थे. इसके अलावा, उन पर बांग्लादेश में गलत तरीके से जमीन का प्लॉट हासिल करने का भी आरोप लगा था. हालांकि, साइमा और उनके वकीलों ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि जमीन उन्हें डब्ल्यूएचओ में शामिल होने से पहले स्वतंत्रता संग्राम के नेता शेख मुजीबुर रहमान के परिवार से जुड़े नियमों के तहत मिली थी. हसीना परिवार पर बढ़ता कानूनी और नेतृत्वक शिकंजा साइमा वाजेद का यह इस्तीफा बांग्लादेश में साल 2024 के मध्य में हुए भारी विरोध प्रदर्शनों और शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद परिवार पर गहराते संकट का हिस्सा माना जा रहा है. सत्ता परिवर्तन के बाद से हसीना के कई करीबी नेताओं और सहयोगियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर मुकदमे दर्ज किए गए हैं. शेख हसीना के देश छोड़कर हिंदुस्तान में रहने के बीच उनकी बेटी पर अंतरराष्ट्रीय संगठन के भीतर हुई इस कार्रवाई को भी नेतृत्वक बदलावों के असर से जोड़कर देखा जा रहा है. WHO जल्द शुरू करेगा नए रीजनल डायरेक्टर का चुनाव विश्व स्वास्थ्य संगठन अब दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए नए निदेशक के चयन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है. सूत्रों के अनुसार, यह चुनाव प्रक्रिया अगले महीने से शुरू हो सकती है. चूंकि यह क्षेत्रीय कार्यालय हिंदुस्तान समेत दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों में स्वास्थ्य नीतियों और प्राथमिक कार्यक्रमों की निगरानी करता है, इसलिए नए प्रमुख का चुनाव संगठन के संचालन के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. ये भी पढ़ें: Weather Update: बंगाल की खाड़ी से बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 से 12 सितंबर तक इन राज्यों में बारिश का जोर The post शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO रीजनल डायरेक्टर का पद, जानिए इस्तीफे की वजह appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम

Bank Strike September 2026: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम अटका हुआ है जैसे चेक क्लियर कराना, पासबुक अपडेट या कैश निकालना तो इसे कल पर न टालें. आज 10 सितंबर को ही बैंक जाकर निपटा लें. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की ओर से जारी आधिकारिक सर्कुलर के मुताबिक, 5-Day Work Week जैसी मांगों को लेकर 11 सितंबर (शुक्रवार) को देशव्यापी हड़ताल बुलाई गई है. इसके तुरंत बाद सप्ताहांत और गणेश चतुर्थी की छुट्टियां हैं. छुट्टियां और हड़ताल का शेड्यूल तारीख दिन वजह  असर 11 सितंबर शुक्रवार देशव्यापी हड़ताल  प्रशासनी बैंकों में कामकाज ठप/धीमा 12 सितंबर शनिवार दूसरा शनिवार   सभी बैंक पूरी तरह बंद 13 सितंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश   सभी बैंक पूरी तरह बंद 14 सितंबर सोमवार गणेश चतुर्थी  कई राज्यों में क्षेत्रीय अवकाश किस काम पर पड़ेगा क्या असर? चेक क्लियरिंग व काउंटर काम: SBI, PNB, Canara Bank जैसे सार्वजनिक बैंकों में ड्राफ्ट, लोन अप्रूवल और मैनुअल ट्रांसफर रुक सकते हैं. ATM सेवाएं: लगातार 3-4 दिन शाखाएं बंद रहने से कई ATMs में कैश की किल्लत आ सकती है. प्राइवेट बैंक: HDFC, ICICI, Axis जैसे बड़े प्राइवेट बैंक हड़ताल में शामिल नहीं हैं, हालांकि शनिवार-रविवार को ये भी बंद रहेंगे. ये भी पढ़ें: ट्रेन 3 घंटे लेट? टिकट कैंसिल किए बिना मिलेगा 100% रिफंड, बस करना होगा ये काम The post Bank Strike September 2026: 11 सितंबर से बैंक बंद, आज ही निपटा लें चेक, कैश और पासबुक का काम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

‘Bollywood को prostitution का अड्डा समझ लिया…’ Sushant की मौत के बाद इंडस्ट्री पर बरसी गालियों से भड़के Tigmanshu Dhulia

बॉलीवुड की फिल्मों और इंडस्ट्री के काम करने के तरीके को लेकर बहस कोई नई नहीं है. लेकिन Sushant Singh Rajput की मौत के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ गया. नेपोटिज्म से लेकर ग्रुपिज्म तक, बॉलीवुड पर कई तरह के आरोप लगे और कई बार पूरी इंडस्ट्री को ही कटघरे में खड़ा कर दिया गया. अब फिल्ममेकर और अभिनेता Tigmanshu Dhulia ने इस पूरी सोच पर अपनी बेबाक राय रखी है. हाल ही में एक कार्यक्रम में बॉलीवुड और मौजूदा फिल्म इंडस्ट्री की स्थिति पर बात करते हुए Tigmanshu Dhulia ने कहा कि उन्हें लगता है कि आज इंडस्ट्री एक मुश्किल दौर से गुजर रही है. उन्होंने extreme capitalism को फिल्मों में एक जैसेपन की बड़ी वजह बताया. ‘हमें कोई बचाने वाला नहीं है’ Tigmanshu Dhulia के मुताबिक extreme capitalism के दौर में सिर्फ फिल्में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया एक जैसी दिखाई देने लगी है. उन्होंने कहा कि हर शहर एक जैसा लगने लगा है और शहर का अपना कॅरेक्टर खत्म होता जा रहा है. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में नेतृत्वक और दूसरे तरह के दबावों की ओर भी इशारा किया. उनका कहना था कि अलग-अलग संगठनों और नेतृत्वक ताकतों की रोक-टोक के बीच निर्माता भी डरे हुए हैं. उन्होंने बेबाक अंदाज में कहा, “हमें कोई बचाने वाला नहीं है.” Sushant की मौत के बाद Bollywood को क्यों मिली इतनी गालियां? बातचीत में Tigmanshu Dhulia ने Sushant Singh Rajput की मौत के बाद बॉलीवुड की बदली हुई छवि पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की. उनका कहना था कि अभिनेता की मौत के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री को जिस तरह निशाने पर लिया गया, उससे वह सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि बॉलीवुड को इतनी गालियां मिल रही हैं, जैसे यह इंडस्ट्री नहीं बल्कि prostitution का अड्डा हो. हालांकि उनका साफ कहना था कि बॉलीवुड को इस तरह देखना सही नहीं है. यानी Dhulia ने एक तरफ इंडस्ट्री की कमियों को स्वीकार किया, लेकिन दूसरी तरफ पूरी फिल्म इंडस्ट्री को एक ही नजर से देखने पर भी सवाल उठाया. 2017 के बाद अच्छी फिल्म बनाना भूल गए? Tigmanshu Dhulia ने मौजूदा हिंदी सिनेमा की कहानी और कंटेंट पर भी तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि 2017 के बाद अच्छी फिल्म बनाना भूल गए. हालांकि ऑनलाइन सामने आई उनकी बातचीत की रिपोर्ट्स में उनका मुख्य जोर इस बात पर था कि आज के commercial cinema में मौलिक कहानियों के लिए जगह कम होती जा रही है. उनके मुताबिक जो लोग अलग तरह की कहानियां सुनाना चाहते हैं, उन्हें मौका नहीं मिलता, क्योंकि पहले ही यह मान लिया जाता है कि ऐसी फिल्म नहीं चलेगी. ‘हर फिल्म fictional biopic बन रही है’ Tigmanshu Dhulia ने मौजूदा commercial cinema को लेकर सबसे दिलचस्प टिप्पणी “fictional biopic” वाली की. उन्होंने कहा कि corporate culture की वजह से एक ही तरह की फिल्में बन रही हैं और आज लगभग हर फिल्म एक fictional biopic जैसी हो गई है. उन्होंने इसके उदाहरण के तौर पर Pushpa, KGF और Dhurandhar का नाम लिया. उनका कहना था कि commercial mainstream cinema में अब एक तय template बन गया है और उसी के आसपास फिल्में तैयार की जा रही हैं. Dhurandhar को पसंद किया, फिर भी पूछ दिया- ‘क्या ये कहानी है?’ दिलचस्प बात यह है कि Tigmanshu Dhulia ने इसी दौरान Ranveer Singh स्टारर Dhurandhar का भी उदाहरण दिया. उन्होंने फिल्म की आलोचना जरूर की, लेकिन यह भी साफ किया कि उन्हें फिल्म का पहला हिस्सा पसंद आया. उन्होंने फिल्म की presentation, music और engagement की तारीफ की. लेकिन कहानी को लेकर उनका सवाल था कि अगर किसी से Dhurandhar की कहानी पूछी जाए तो वह क्या बताएगा? उनके मुताबिक फिल्म का basic premise एक undercover आदमी का पाकिस्तान जाकर वहां havoc मचाना है. इसी संदर्भ में उन्होंने सवाल उठाया कि “क्या ये कहानी है?” Dhurandhar को लेकर उनकी टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब फिल्म की commercial success को लेकर भी काफी चर्चा है. लेकिन Dhulia का सवाल box office से ज्यादा storytelling को लेकर था. ‘लोग एक जैसे दिखने लगे हैं, शहर भी एक जैसे’ Tigmanshu Dhulia ने सिर्फ फिल्मों की कहानी की बात नहीं की, बल्कि इसके पीछे की पूरी व्यवस्था पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि corporate culture के कारण एक तरह का cinema हावी हो रहा है. उनके मुताबिक आज फिल्मों में वही template बार-बार इस्तेमाल हो रहा है. इसका असर सिर्फ कहानियों पर नहीं बल्कि कलाकारों और उनकी appearance तक पर दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि लोग भी एक जैसे दिखने लगे हैं, यहां तक कि hairstyles भी एक जैसे हो गए हैं और शहरों की अपनी पहचान भी खत्म होती जा रही है. कहानी सुनाने वालों की कमी नहीं, मौका देने वालों की है कमी Tigmanshu Dhulia की बातों का सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आज का commercial cinema जोखिम लेने से डरता है? उनका मानना है कि कहानी सुनाने वाले लोग मौजूद हैं, लेकिन उन्हें अपनी कहानी कहने का मौका नहीं मिल रहा. फिल्ममेकर के मुताबिक जब किसी कहानी को यह सोचकर पहले ही खारिज कर दिया जाता है कि ‘ये नहीं चलेगी’, तो धीरे-धीरे एक ही तरह की फिल्मों का चलन बढ़ता जाता है. यही वजह है कि उन्हें आज के mainstream cinema में originality की कमी महसूस होती है. Tigmanshu Dhulia की यह टिप्पणी ऐसे वक्त में आई है जब बॉलीवुड एक तरफ बड़े-budget और बड़े-scale की फिल्मों की सफलता देख रहा है, वहीं दूसरी तरफ original storytelling, corporate control और creative freedom को लेकर बहस भी लगातार जारी है. ये भी पढ़े: Anurag Kashyap Birthday: फुटपाथ पर सोने के लिए देते थे 6 रुपये, पत्नी ने घर से निकाला, फिल्में हुईं ठप.. फिर ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ ने बदल दी पूरी कहानी The post ‘Bollywood को prostitution का अड्डा समझ लिया…’ Sushant की मौत के बाद इंडस्ट्री पर बरसी गालियों से भड़के Tigmanshu Dhulia appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bigg Boss 20: सिंगल हैं या रिलेशनशिप में मनोज तिवारी की बेटी रीति? डेटिंग और शादी को लेकर किया खुलासा

Bigg Boss 20 Rhiti Tiwaria and Kanika Maan on Relationship: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच सिर्फ गेम और रणनीति ही नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज भी सामने आ रहे हैं. शो के तीसरे एपिसोड में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की. कनिका मान के साथ बातचीत के दौरान रीति ने बताया कि वह फिलहाल सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने अपने सिंगल रहने की वजह भी बताई, जिसे सुनकर कनिका भी उनकी बात से सहमत नजर आईं. कनिका मान से रीति ने पूछा- आपका बॉयफ्रेंड है? बातचीत के दौरान रीति तिवारी ने सबसे पहले कनिका मान से उनकी लव लाइफ के बारे में पूछा. रीति ने सवाल किया कि क्या उनका कोई बॉयफ्रेंड है. इस पर कनिका ने साफ कहा कि वह सिंगल हैं. इसके बाद कनिका ने भी रीति से यही सवाल पूछ लिया कि क्या वह किसी को डेट कर रही हैं? #Livefeed #BiggBoss20#RhitiTiwari shares her take on relationships and marriage! pic.twitter.com/AEZqocEHzp — Livefeed Updates (@BBossLivefeed) September 9, 2026 “> रीति ने बिना किसी झिझक के जवाब दिया कि फिलहाल वह किसी रिलेशनशिप में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें रिलेशनशिप ‘टाइम वेस्ट’ लगता है. रीति की यह बात सुनकर कनिका ने भी दोबारा पूछा कि क्या उन्हें सच में ऐसा लगता है कि रिलेशनशिप समय की बर्बादी है. ‘मुझे कोई कंट्रोल करे, ये पसंद नहीं’- रीति  रीति ने अपने जवाब में बताया कि उनके लिए रिलेशनशिप से ज्यादा जरूरी इस समय उनका करियर है. उन्होंने कहा कि वह अपनी जिंदगी और फैसलों में किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं करतीं. रीति के मुताबिक, उनकी जिंदगी में जो भी लड़के आए, उन्होंने उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश की, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया. रीति ने कहा कि वह ऐसी जिंदगी नहीं चाहतीं, जहां किसी दूसरे व्यक्ति को उनके फैसलों पर अधिकार हो. यही वजह है कि फिलहाल उन्होंने सिंगल रहना ही बेहतर समझा है. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: काजी-आसिफ की लड़ाई से गरमाया बिग बॉस का घर, मैरी कॉम की चुगली ने लगाया तड़का, आम्रपाली का ‘जीजू’ कनेक्शन बना मजेदार ट्विस्ट ‘एक स्ट्रॉन्ग स्त्री को हर कोई नहीं संभाल सकता’ – रीति  रीति ने कनिका के सामने अपनी सोच रखते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि एक स्ट्रॉन्ग स्त्री को हर कोई संभाल नहीं पाता. उनके मुताबिक, एक खास तरह का इंसान ही ऐसी स्त्री को समझ सकता है और उसकी जिंदगी का हिस्सा बन सकता है. कनिका मान और रीति, फोटो- इंस्टाग्राम उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में जो भी लड़के आए, उन्होंने उन्हें किसी न किसी तरह से कंट्रोल करने की कोशिश की. रीति के लिए यह चीज स्वीकार करना मुश्किल है. वह अपने फैसले खुद लेना चाहती हैं और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना पसंद करती हैं. करियर को लेकर रीति का फोकस साफ रीति ने आगे कनिका से कहा कि वह अभी अपने करियर में उस मुकाम पर नहीं पहुंची हैं, जहां वह किसी दूसरे व्यक्ति को अपनी जिंदगी में इतनी अहमियत या पावर दे सकें. उन्होंने कनिका की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह पहले से ही अपने करियर में एस्टब्लिश है और अच्छा कर रहीं हैं, लेकिन उनका सफर अभी जारी है. रीति के मुताबिक, जब तक वह खुद अपने करियर में पूरी तरह स्थापित नहीं हो जातीं, तब तक वह किसी रिलेशनशिप में जाने का फैसला नहीं करना चाहतीं. ये भी पढ़ें: कौन हैं Bigg Boss 20 कंटेस्टेंट और मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी? जानिए ‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी संग क्या है इनका कनेक्शन The post Bigg Boss 20: सिंगल हैं या रिलेशनशिप में मनोज तिवारी की बेटी रीति? डेटिंग और शादी को लेकर किया खुलासा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

6 हफ्ते बाद 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल,जानिए आपके शहर में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल की क्या है कीमत

ब्रेंट क्रूड की कीमत छह हफ्ते बाद एक बार फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है.पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब कच्चे तेल के बाजार पर भी दिखने लगा है. इसके साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की सप्लाई प्रभावित होने की चिंता ने भी बाजार में हलचल बढ़ा दी है. अगर कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक इसी तरह बढ़ती रही, तो हिंदुस्तान में पेट्रोल-डीजल और महंगाई पर इसका असर पड़ सकता है. 9 सितंबर को क्यों महंगा हुआ कच्चा तेल? 9 सितंबर को ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई. जुलाई के बाद यह पहली बार है जब कच्चे तेल ने की कीमत 100 डॉलर को पार किया है. तेल की कीमत में इस तेजी की बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव बताया जा रहा है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, 8 सितंबर को अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच तेल टैंकरों को निशाना बनाया. इसके बाद ईरान की तरफ से भी जहाजों और अमेरिकी ठिकानों पर हमले की समाचारें आईं. इस पूरे घटनाक्रम से बाजार में यह डर बढ़ गया कि आने वाले दिनों में तेल की सप्लाई पर असर पड़ सकता है. क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? ऐसा जरूरी नहीं है. 9 सितंबर को कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बावजूद दिल्ली समेत बड़े शहरों में 10 सितंबर को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर था. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर रहा. दरअसल, पेट्रोल और डीजल की कीमत सिर्फ कच्चे तेल के भाव से तय नहीं होती. इसमें रुपये और डॉलर की कीमत, तेल को रिफाइन करने का खर्च, ढुलाई, डीलर का कमीशन और केंद्र व राज्य प्रशासनों के टैक्स भी शामिल होते हैं. तेल कंपनियों पर क्यों बढ़ रहा है दबाव? कच्चा तेल महंगा होने से तेल बेचने वाली कंपनियों पर भी दबाव बढ़ रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहती है, तो कंपनियों को पेट्रोल पर करीब 5 रुपये और डीजल पर करीब 23 रुपये प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा है. ऐसे में अगर कच्चे तेल की कीमत लंबे समय तक 100 डॉलर से ऊपर बनी रहती है, तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने का दबाव बढ़ सकता है. हालांकि, अभी यह कहना मुश्किल है कि पेट्रोल या डीजल की कीमत में प्रति लीटर कितनी बढ़ोतरी होगी. ये भी पढ़ें: Russia US Relations : पुतिन और ट्रंप के बीच 1 घंटे की बातचीत में क्या हुआ? दिल्ली के लिए क्यों अहम हैं अमेरिका-रूस के रिश्ते? The post 6 हफ्ते बाद 100 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल,जानिए आपके शहर में 1 लीटर पेट्रोल-डीजल की क्या है कीमत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला

कोलकाता : हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग ने विभाजित तृणमूल कांग्रेस को तलब किया है. निर्वाचन आयोग ने ममता बनर्जी समर्थक और रितब्रत बनर्जी समर्थक तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को एक ही दिन तलब किया है. राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को 12 सितंबर को दिल्ली बुलाया है, ताकि नंदीग्राम और रेजिनगर में होने वाले उपचुनावों से पहले यह तय किया जा सके कि तृणमूल कांग्रेस का दोहरा पुष्प चिन्ह किसे मिलेगा. आयोग ने दोनों पक्षों को बुलाया नंदीग्राम और रेजिनगर में उपचुनाव 6 अक्टूबर को होंगे. इन दोनों सीटों पर कौन सी पार्टी उम्मीदवार उतारेगी, इस पर काफी चर्चा हो रही है. तृणमूल कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर असमंजस बना हुआ है. इसी बीच, चुनाव आयोग ने दोनों पार्टियों को तलब किया है, ताकि यह तय किया जा सके कि तृणमूल कांग्रेस का दो फूल चिन्ह किसे मिलेगा. दोनों पक्षों को समय आवंटित ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी, दोनों खेमों को पत्र भेजे जा चुके हैं. रितब्रत के समर्थकों को 12 सितंबर को सुबह 11 बजे दिल्ली आने के लिए कहा गया है. वहीं, ममता बनर्जी के खेमे को उसी दिन दोपहर 12 बजे का समय दिया गया है. दोनों खेमों से पांच-पांच प्रतिनिधि उपस्थित हो सकते हैं. क्यों महत्वपूर्ण है यह समन चुनाव आयोग की यह घोषणा बेहद अहम मानी जा रही है. अगर रितब्रता समर्थकों को बहुमत से जोराफुल का चुनाव चिन्ह मिल जाता है, तो दूसरा विकल्प यह होगा कि ममता बनर्जी के खेमे को कौन सा चुनाव चिन्ह दिया जाएगा. वहीं दूसरी ओर, अगर जोराफुल का चुनाव चिन्ह कालीघाट खेमे को मिलता है, तो रितब्रता खेमे के अस्तित्व पर संकट मंडराएगा. पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण समाचारों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें सीज हो सकता है दो फूल वाला चिन्ह विश्वसनीय सूत्रों ने एक और सिद्धांत पेश किया है. उनके अनुसार, आयोग दोनों गुटों में से किसी एक को फूलों का जोड़ा देने के बजाय इस चिन्ह को भंग कर सकता है. ऐसे में दोनों गुटों को अलग-अलग चिन्ह दिए जाएंगे. हालांकि, यह सब अभी अटकलों के स्तर पर है. Also Read: शुभेंदु अधिकारी ने ठुकराई विश्व हिंदू परिषद की मांग, बोले- दुर्गा पूजा में मांसाहार पर रोक नहीं The post चुनाव आयोग ने किया ममता बनर्जी और रितब्रत को तलब, किसकी होगी टीएमसी, 12 सितंबर तक होगा फैसला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सम्राट सरकार का फैसला, संविदा डॉक्टरों का मानदेय 27 हजार तक बढ़ा; प्रोफेसर को अब 2.07 लाख

Bihar Doctors Salary Hike बिहार की सम्राट प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा तोहफा दिया है. राज्य प्रशासन ने मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में संविदा पर कार्यरत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के मानदेय में 10 हजार से लेकर 27 हजार रुपये प्रति माह तक की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि संविदा पर कार्यरत मेडिकल प्रोफेसरों के मानदेय में सबसे अधिक 27 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है. अब उन्हें प्रति माह 1.80 लाख रुपये के बजाय 2.07 लाख रुपये मानदेय मिलेगा. वहीं, मेडिकल कॉलेजों में संविदा पर तैनात एसोसिएट प्रोफेसरों के मानदेय में 20 हजार रुपये का इजाफा किया गया है. उनका मासिक मानदेय 1.35 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.55 लाख रुपये कर दिया गया है. बिहार से जुड़ी अन्य ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें.. जूनियर रेजिडेंट को अब 75 हजार वहीं, प्रशासन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के मानदेय में 15 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है. उनका मानदेय 1.10 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.25 लाख रुपये प्रति माह कर दिया गया है. इसी तरह, सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों अथवा शिक्षकों को अब 1.15 लाख रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा. जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का मानदेय 65 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये प्रति माह कर दिया गया है. 1 सितंबर से लागू स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि बढ़ा हुआ नया मानदेय 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा. यानी संविदा पर कार्यरत मेडिकल शिक्षकों और डॉक्टरों को इसी महीने से बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षक और रेजिडेंट डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इसलिए उनके योगदान को सम्मान और प्रोत्साहन देना प्रशासन की प्राथमिकता है. JDU ने की फैसले की तारीफ स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के इस फैसले की जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने सराहना की है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि मंत्री निशांत कुमार बिहार के हेल्थकेयर सिस्टम को मजबूत करने और लोगों तक बेहतर एवं आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में लगातार कदम उठा रहे हैं. डॉक्टरों के मानदेय में बढ़ोतरी का यह फैसला भी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि इससे बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को और मजबूती मिलेगी. Also Read : बिहार में घर की छत पर पहुंची स्कॉर्पियो, वीडियो देख आनंद महिंद्रा बोले- ‘नेक्स्ट लेवल’ पार्किंग The post सम्राट प्रशासन का फैसला, संविदा डॉक्टरों का मानदेय 27 हजार तक बढ़ा; प्रोफेसर को अब 2.07 लाख appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top