Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

10 सितंबर की टॉप 20 खबरें: Apple ने लॉन्च किया iPhone Duo, 2022 से रची जा रही थी लाल किला ब्लास्ट की साजिश

1. Apple Event 2026: लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और Pro Max, पहली बार मिला वेरिएबल अपर्चर कैमरा और 2nm चिप ऐपल ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और Pro Max! 2nm A20 Pro प्रोसेसर, तगड़ी बैटरी और वेरिएबल अपर्चर कैमरे के साथ जानें क्या है नई कीमत और फीचर्स. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 2. Apple ने लॉन्च किया iPhone Duo: पहला फोल्डेबल iPhone Apple ने अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo को लॉन्च किया है. Galaxy Z Fold 8 जैसी फॉर्म फैक्टर के साथ यह डिवाइस A20 Pro चिप, Under-Display कैमरा और Apple Pencil सपोर्ट के साथ आता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 3. Red Fort Blast: 2022 से रची जा रही थी साजिश? NIA चार्जशीट में उमर उन नबी को बताया मास्टरमाइंड, ऐसे बना कार बम Red Fort Blast: लाल किला ब्लास्ट मामले में NIA की चार्जशीट ने साजिश की कई परतें खोली हैं. जांच एजेंसी ने उमर उन नबी की भूमिका से लेकर कार को VBIED में बदलने, विस्फोटक सामग्री जुटाने और नेटवर्क की तैयारी तक कई अहम आरोप दर्ज किए हैं.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 4. कोलकाता में शुभेंदु ने निकाली ‘गेरुआ सम्मान यात्रा’, कहा- जादवपुर विवि से ‘कश्मीर मांगे आजादी’, ‘लाल सलाम’ वाली ताकतों को उखाड़ फेंकेंगे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने जादवपुर विश्वविद्यालय में ‘कश्मीर मांगे आजादी’ जैसे नारे लगाने वालों को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है. उन्होंने भगवा रंग के अपमान पर कड़ी आपत्ति जतायी है. कोलकाता में ‘गेरुआ सम्मान यात्रा’ के बाद क्या-क्या बोले चीफ मिनिस्टर,यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट. 5. प्रशांत किशोर के ‘8 सिपहसालार’ कौन? MLC चुनाव में जन सुराज के 5 नाम लगभग फाइनल Bihar MLC Chunav: बांकीपुर में जीत के बाद प्रशांत किशोर अब विधान परिषद चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं. जन सुराज आठ सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहा है. पार्टी के करीब पांच संभावित उम्मीदवारों के नाम भी सामने आए हैं. जानिए पीके का पूरा MLC चुनाव प्लान. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 6. प्रशांत किशोर पर सम्राट चौधरी बोले- वो बेचारा है, उसको करने दीजिए, बांकीपुर हार पर कहा- BJP के लिए अलार्मिंग, गलती हुई है… Samrat Choudhary Interview: बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माना कि बीजेपी से गलती हुई है और पार्टी आत्ममंथन कर रही है. वहीं, प्रशांत किशोर की टिप्पणियों पर सीएम ने कहा, ‘वो बेचारा है, करने दीजिए.’ उन्होंने कहा कि उनका किसी से व्यक्तिगत विवाद नहीं है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 7. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के पूर्व CM मधु कोड़ा दोषी साबित होंगे या मिलेगी क्लीन चिट? झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 8. JPSC-JSSC परीक्षाओं की CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 15 सितंबर को सुनवाई झारखंड की JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर अब सुप्रीम कोर्ट 15 सितंबर को सुनवाई करेगा. इससे पहले 11 सितंबर की तारीख तय थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 9. ‘स्वार्थ में डुबोया आकाश आनंद का भविष्य!’ अशोक सिद्धार्थ पर मायावती का सीधा प्रहार, सियासत छोड़ने का दिया फरमान UP Politics: बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ को निशाना बनाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धार्थ ने निजी स्वार्थ के चलते पार्टी मिशन और अपने दामाद आकाश आनंद के भविष्य को नुकसान पहुंचाया है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 10. रायबरेली में राहुल गांधी के सामने ‘0’ का चक्रव्यूह, क्या 2027 में कांग्रेस की किस्मत बदलेगी या दूर रहेंगे सुनहरे दिन? UP News: राहुल गांधी रायबरेली में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की जमीन मजबूत करने की तैयारी में हैं. अपने दौरे में उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 11. Indian Railways: दिल्ली-मुंबई से चेन्नई-कोलकाता तक 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर को मंजूरी, मोदी कैबिनेट का फैसला Indian Railways: देश के 7 प्रमुख रेल कॉरिडोर पर 4-लेन बनाने की योजना को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. 11,000 किलोमीटर लंबे इन हाई-डेंसिटी रूटों पर रेलवे के 40% ट्रैफिक का दबाव रहता है. इस फैसले से रेलवे की क्षमता बढ़ेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 12. नाराज फूफा से दिमागी नक्सल तक… चिदंबरम ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- मेरे ट्वीट को मिले 55 लाख लाइक्स P Chidambaram on PM Modi: नाराज फूफा और दिमागी नक्सल जैसे शब्दों को लेकर सियासी तकरार तेज हो गई है. कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वे दिमागी नक्सल होकर खुश हैं. साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट पर 55 लाख लाइक्स मिलने का दावा किया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 13. TVK Alliance: गठबंधन को मिला नया नाम, लेकिन लेफ्ट बैठक से दूर, 2029 के पीएम फेस पर क्यों मची खींचतान? TVK Alliance: तमिलनाडु की सियासत में गठबंधन की नई पहचान सामने आ गई है, लेकिन इसके साथ मतभेद भी खुलकर दिखने लगे हैं. गठबंधन का नाम तय होने के साथ दो नेतृत्वक संकेत सामने आए हैं. CPI और CPI(M) बैठक में शामिल नहीं हुए, वहीं 2029 के प्रधानमंत्री पद के चेहरे को लेकर गठबंधन के नेताओं के अलग-अलग बयान चर्चा में हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 14. चांद के आगे अब इंसान कहां जाएगा? Sunita Williams ने बताया Deep Space का भविष्य, कहा- AI, रोबोट और इंसान साथ काम करेंगे अंतरिक्ष की दुनिया चांद से आगे बढ़ रही है. नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स के अनुसार, भविष्य में इंसान, रोबोट और AI मिलकर काम करेंगे. जानिए चांद से आगे के मिशन में इनकी क्या होगी भूमिका. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट 15. Manu Bhaker: दादी को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुईं मनु, पोस्ट में लिखा- ‘आप हमेशा दिलों में रहेंगी’ स्टार निशानेबाज मनु भाकर अपने दादी दया कौर के निधन से बेहद भावुक हैं. भोपाल में ट्रेनिंग कैंप छोड़कर पैतृक गांव पहुंचीं मनु ने दादी को अंतिम विदाई दी. दादी की पार्थिव देह को कंधा देते हुए मनु की आंखें

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Anurag Kashyap Birthday: फुटपाथ पर सोने के लिए देते थे 6 रुपये, पत्नी ने घर से निकाला, फिल्में हुईं ठप.. फिर ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ ने बदल दी पूरी कहानी

10 सितंबर को अनुराग कश्यप के 54वें बर्थडे पर जानिए उस डायरेक्टर की कहानी जिसने सड़कों पर रातें बिताईं और पर्सनल लाइफ में सब कुछ गंवाया. जानिए कैसे एक कमरे में बंद रहकर शराब में डूबने वाला बंदा आगे चलकर ओटीटी और सिनेमा का सबसे बड़ा ‘मास्टरमाइंड’ बना. हिंदी सिनेमा में जब भी रूल्स तोड़ने वाले डायरेक्टर्स का नाम आता है, तो अनुराग कश्यप की लिस्ट सबसे ऊपर होती है. 10 सितंबर को ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘देव डी’ और ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसे आइकॉनिक प्रोजेक्ट्स देने वाले अनुराग अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. आज भले ही पूरी दुनिया उनके सिनेमा की दीवानी हो, लेकिन एक टाइम ऐसा था जब उनके पास न घर था, न काम और न ही रहने का ठिकाना. फुटपाथ पर रात बिताने के लिए दिए ₹6 साल 1993 में जब अनुराग बॉलीवुड में किस्मत आजमाने मुंबई आए, तो उनके पास रहने की जगह तक नहीं थी. शुरुआती दिनों में वे पृथ्वी थिएटर में सुबह अपना बैग रखते थे और वहीं का वॉशरूम यूज करते थे. रात को सोने के लिए वे वर्सोवा लिंक रोड के फुटपाथ पर जाते थे. उस टाइम उस फुटपाथ पर लाइन से सोने के लिए भी हर रात ₹6 देने पड़ते थे. अनुराग कश्यप ‘सेक्रेड गेम्स’ से ओटीटी पर भी दिखाया असली स्वैग फिल्मों के बाद अनुराग ने डिजिटल स्पेस पर कदम रखा. हिंदुस्तान की पहली सबसे बड़ी हिट वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ का डायरेक्शन करके उन्होंने साबित कर दिया कि वे हर फॉर्मेट के किंग हैं. ‘उगली’, ‘रमन राघव 2.0’ और ‘मुक्काबाज़’ जैसी फिल्मों से उन्होंने लगातार अपने सिनेमा का लोहा मनवाया. फुटपाथ पर ₹6 देकर सोने वाले दिन से लेकर ग्लोबल लेवल पर पहचान बनाने तक, अनुराग कश्यप का यह सफर दिखाता है कि असली ‘मास्टर’ वही है जो गिरने के बाद दोबारा खड़ा होना जानता है. ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: काजी-आसिफ की लड़ाई से गरमाया बिग बॉस का घर, मैरी कॉम की चुगली ने लगाया तड़का, आम्रपाली का ‘जीजू’ कनेक्शन बना मजेदार ट्विस्ट ये भी पढ़ें: KBC 18: आंखों की रोशनी गई, लेकिन पत्नी ने नहीं छोड़ा हाथ, कमलजीत की कहानी सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन The post Anurag Kashyap Birthday: फुटपाथ पर सोने के लिए देते थे 6 रुपये, पत्नी ने घर से निकाला, फिल्में हुईं ठप.. फिर ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ ने बदल दी पूरी कहानी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साड़ी वही रहेगी, लेकिन लुक लगेगा एकदम नया, हरतालिका तीज पर ट्राई करें ये स्टाइलिंग ट्विस्ट

Hartalika Teej Saree Look 2026: हरतालिका तीज का त्योहार आते ही स्त्रीओं के बीच सजने-संवरने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इस दिन पूजा के साथ-साथ खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक का भी खास क्रेज रहता है. अगर आप भी इस बार हरतालिका तीज पर साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो थोड़े से स्टाइलिंग ट्विस्ट के साथ अपने लुक को और खास बना सकती हैं. सही रंग, ब्लाउज, ज्वेलरी और हेयरस्टाइल आपके पूरे लुक को खूबसूरत बना सकते हैं.  लाल साड़ी में दिखेंगी बेहद खूबसूरत हरतालिका तीज के लिए लाल रंग की साड़ी हमेशा से पसंदीदा रही है. आप बनारसी, सिल्क या जॉर्जेट की लाल साड़ी (Hartalika Teej Saree Look 2026) चुन सकती हैं. इसके साथ गोल्डन बॉर्डर वाला ब्लाउज लुक को और निखार देगा. अगर साड़ी प्लेन है, तो हैवी झुमके और चूड़ियों के साथ इसे स्टाइल करें. माथे पर छोटी सी बिंदी और सिंपल मेकअप आपके लुक को पूरा कर देगा.  हरी साड़ी से मिलेगा फ्रेश ट्रेडिशनल लुक तीज के मौके पर हरे रंग की साड़ी भी काफी खूबसूरत लगती है. ग्रीन सिल्क या बनारसी साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज पहन सकती हैं. लाल, गुलाबी या गोल्डन रंग का ब्लाउज हरे रंग की साड़ी के साथ अच्छा लगेगा. इसके साथ कांच की चूड़ियां और छोटे झुमके पहनें.  PC: AI Generated हेयरस्टाइल को रखें सिंपल साड़ी के साथ बालों में बन बनाकर उसमें गजरा लगाने का आइडिया (Hartalika Teej Saree Look 2026) कभी पुराना नहीं होता. अगर आप खुले बाल रखना चाहती हैं, तो हल्की वेव्स के साथ उन्हें स्टाइल कर सकती हैं. लो बन या साइड ब्रेड भी तीज के ट्रेडिशनल लुक के साथ काफी अच्छी लगेगी.  यह भी पढ़ें: तीज पर कौन सा मेकअप रहेगा सबसे बेस्ट? इन 5 लुक्स पर डालें नजर The post साड़ी वही रहेगी, लेकिन लुक लगेगा एकदम नया, हरतालिका तीज पर ट्राई करें ये स्टाइलिंग ट्विस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बात करियर की: पेपर लीक, थप्पड़, रिजल्ट और रद्द करने की मांग, वो परीक्षा जिसने बिहार को हिलाकर रख दिया

BPSC 70th Exam 2026: बिहार में इस साल लंबे इंतजार के बाद 70वीं कंबाइंड परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ. इसमें 2000 से ज्याजा कैंडिडेट्स स्टेट सिविल सर्विस के लिए सेलेक्ट हो गए. लेकिन इस परीक्षा में नोटिफिकेशन जारी होने से लेकर फाइनल रिजल्ट तक कई उतार चढ़ाव देखने को मिले हैं. करियर की बात सीरीज में आइए BPSC 70वीं परीक्षा की पूरी कहानी को सिलसिलेवार तरीके से समझते हैं. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा पिछले डेढ़ साल में राज्य की सबसे चर्चित और सबसे विवादित परीक्षाओं में गिनी जाने लगी है. एक तरफ यह लाखों अभ्यर्थियों के करियर का सवाल था, तो दूसरी तरफ श्रद्धा पांडेय UP PCS क्रैक करने के बाद BPSC में टॉपर बीपीएससी 70वीं परीक्षा में रैंक 1 लाने वाली श्रद्धा पांडेय यूपी के प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली हैं. श्रद्धा की स्कूलिंग से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई होम टाउन में ही हुई है. इसके बाद वो सिविल सर्विस की तैयारी में लग गईं. BPSC 70वीं की टॉपर श्रद्धा पांडेय और UP PCS का रिजल्ट BIPARD में ट्रेनिंग शुरू मसूरी में जैसे IAS अफसरों को LBSNAA में ट्रेनिंग मिलती है, ठीक वैसे ही बिहार के अफसरों की ट्रेनिंग गया के BIPARD में होती है. बिपार्ड की डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं- बिंदु जानकारी पूरा नाम Bihar Institute of Public Administration & Rural Development (BIPARD) स्थान कुशदिहरा, पहाड़पुर, गया, बिहार स्थापना का कारण झारखंड अलग राज्य बनने के बाद बिहार को अपने अधिकारियों की ट्रेनिंग के लिए अलग संस्थान की आवश्यकता पड़ी. तुलना मसूरी के LBSNAA की तर्ज पर विकसित होने के कारण इसे “बिहार का LBSNAA” कहा जाता है. कैंपस सुविधाएं हाईटेक क्लासरूम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खुला मैदान, हॉस्टल, मेस और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं. किन्हें ट्रेनिंग मिलती है BPSC से चयनित अधिकारी, SSC से चयनित ASO, सैनिटेशन अधिकारी, प्लानिंग असिस्टेंट, ब्लॉक एग्रीकल्चर ऑफिसर, हॉर्टिकल्चर ऑफिसर समेत कई प्रशासनी अधिकारी. ट्रेनिंग का पहला चरण फाउंडेशन ट्रेनिंग, जिसमें प्रशासनिक नियम, फाइल वर्क, प्रशासनी प्रक्रियाएं और कानून-व्यवस्था की जानकारी दी जाती है. अतिरिक्त एक्टिविटी ट्रेकिंग, एडवेंचर कैंप, माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट विजिट और टीम बिल्डिंग गतिविधियां. अन्य फोकस क्षेत्र पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम, यूनिसेफ के साथ वर्कशॉप, पंचायती राज प्रतिनिधियों और स्थानीय निकायों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम. RDO पद पर सेलेक्टेड सृष्टि साह की जर्नी View on Instagram फाइनल सेलेक्शन रद्द करने की मांग रिजल्ट आने के बाद भी विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ. अगस्त 2026 में कुछ अभ्यर्थियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि सफल उम्मीदवारों में हिंदी माध्यम के छात्रों की हिस्सेदारी सिर्फ 10 से 15 प्रतिशत के आसपास ही है, जबकि बिहार में ज्यादातर अभ्यर्थी हिंदी माध्यम से ही तैयारी करते हैं. अभ्यर्थियों ने RTI से जुटाई जानकारी के आधार पर कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप लगाया और संदिग्ध उत्तर पुस्तिकाओं के दोबारा मूल्यांकन की मांग की. CPI-ML के विधायक संदीप सौरभ ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए आयोग से स्पष्टीकरण मांगा. आयोग की तरफ से अब तक कोई ठोस जवाब सामने नहीं आया है, और यह देखना बाकी है कि प्रशासन व आयोग इस पर क्या रुख अपनाते हैं. ये भी पढ़ें: पिता वायुसेना से रिटायर, बेटी बनी SDM, साहिबा खान को BPSC में मिला रैंक 35 The post बात करियर की: पेपर लीक, थप्पड़, रिजल्ट और रद्द करने की मांग, वो परीक्षा जिसने बिहार को हिलाकर रख दिया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Weather Update: बंगाल की खाड़ी से बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 से 12 सितंबर तक इन राज्यों में बारिश का जोर

Weather Update : देशभर में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर कई इलाकों में तेज होती दिख रही हैं. हिंदुस्तानीय मौसम विभाग यानी IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले तीन दिनों यानी 10, 11 और 12 सितंबर को पूर्वी, मध्य और कुछ उत्तरी हिस्सों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र का असर मौसम पर पड़ने की संभावना है. इस दौरान कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर भी मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है. बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम बढ़ाएगा बारिश IMD के अनुसार, उत्तर बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से ओडिशा में 9 से 11 सितंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसका असर आसपास के पूर्वी और मध्य हिंदुस्तान के मौसम पर भी पड़ सकता है. यही सिस्टम अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियों को बढ़ाने वाला प्रमुख कारण बन सकता है. 10 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम? 10 सितंबर को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. कुछ स्थानों पर भारी बारिश की स्थिति भी बन सकती है. पूर्वी हिंदुस्तान में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है. ओडिशा में इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा बना हुआ है. दिल्ली-एनसीआर में भी बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है, हालांकि यहां लगातार भारी बारिश का अलर्ट नहीं है. 11 सितंबर को कई राज्यों में बारिश का दौर 11 सितंबर को भी पूर्वी और मध्य हिंदुस्तान में बारिश जारी रह सकती है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. उत्तर हिंदुस्तान के कुछ हिस्सों में भी स्थानीय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण हिंदुस्तान में बारिश का असर क्षेत्रवार अलग-अलग रह सकता है. 12 सितंबर को भी कई जगह सक्रिय रहेगा मानसून 12 सितंबर को भी देश के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. खासकर मध्य और पूर्वी हिंदुस्तान में बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं. IMD के मौजूदा पूर्वानुमान में पूर्वी हिंदुस्तान में अगले 3-4 दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. अगले 3 दिन में कहां-कहां बारिश का असर? तारीख प्रमुख इलाके मौसम का अनुमान 10 सितंबर ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, MP, छत्तीसगढ़, UP 🌧️ बारिश, ⛈️ गरज-चमक 11 सितंबर ओडिशा, बंगाल, झारखंड, बिहार, MP, छत्तीसगढ़ 🌧️ कई जगह बारिश, कुछ स्थानों पर भारी बारिश 12 सितंबर मध्य और पूर्वी हिंदुस्तान के कई हिस्से 🌦️ बारिश की गतिविधियां जारी किसानों के लिए भी अहम हैं अगले तीन दिन का मौसम सितंबर की बारिश खेती के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. इस समय खरीफ फसलें कई इलाकों में विकास के अहम चरण में हैं. हालांकि, लंबे सूखे के बाद अचानक बहुत ज्यादा बारिश होने पर खेतों में जलभराव की समस्या भी पैदा हो सकती है. किसानों को मौसम विभाग के स्थानीय अलर्ट पर नजर रखनी चाहिए और तेज हवा या आकाशीय बिजली के दौरान खुले खेतों में जाने से बचना चाहिए. मौसम विभाग की चेतावनी को हल्के में न लें बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना वाले इलाकों में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है. खासकर आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचना चाहिए. The post Weather Update: बंगाल की खाड़ी से बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 से 12 सितंबर तक इन राज्यों में बारिश का जोर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Pithori Amavasya: पितृ दोष दूर करने के लिए पिठोरी अमावस्या है खास, इन 4 जगहों पर जलाएं दीया; पूर्वज प्रसन्न होकर रखेंगे खुशहाल

Pithori Amavasya Upay: गुरुवार, 10 सितंबर 2026 को यानी आज भाद्रपद मास की अमावस्या है. अमावस्या तिथि को पितृ देव की कृपा पाने का शुभ अवसर माना गया है. धर्मशास्त्र के अनुसार, अमावस्या के दिन चार जगहों पर दीया जलाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. साथ ही, यह उपाय पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए मददगार है. पिठोरी अमावस्या पर किन चार जगहों पर दीया जलाना पूर्वजों की विशेष कृपा पाने के लिए खास है. दक्षिण दिशा में होता है पूर्वजों का वास धर्मशास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा पितृ देव को समर्पित है. इस दिशा में पूर्वजों का वास माना गया है. इसलिए पिठोरी अमावस्या पर दक्षिण दिशा में पूर्वज के नाम का एक दीया जलाना चाहिए. मान्यतानुसार, इससे पूर्वज प्रसन्न होते हैं. साथ ही उनकी कृपा प्राप्त होती है. पूर्वजों की कृपा से पितृ दोष दूर होने की मान्यता है. इस दिन घर के बाहर दक्षिण दिशा में एक दीया जलाएं. यहां ध्यान रखना है कि दीये की लौ दक्षिण दिशा की ओर हो. ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2026: कब से शुरू होगा पितृ पक्ष? किस तारीख को करें पूर्वजों का तर्पण, श्राद्ध या पिंडदान पीपल वृक्ष के नीचे दीया जलाने से दूर होगा पितृ दोष धार्मिक मान्यता के अनुसार अमावस्या के दिन पीपल वृक्ष के नीचे एक दीया शुभ और कल्याणकारी है. ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यतानुसार, पीपल में पितर का वास होता है. पिठोरी अमावस्या की शाम (सूर्यास्त के समय) दीया से जुड़ा उपाय करने पर पूर्वजों की कृपा प्राप्त होती है, जिससे पितृ दोष शांत होता है. नकारात्मक ऊर्जा दूर करेगा मुख्य द्वार का दीया पिठोरी अमावस्या के दिन घर के मुख्य दरवाजे पर भी एक दीया जलाना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मुख्य द्वार पर दीया जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता. साथ ही इससे देवता भी प्रसन्न होते हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है. पवित्र नदी में दीप दान से खुशहाल रहेगा परिवार भाद्रपद पिठोरी अमावस्या पर शाम के वक्त पवित्र नदी में दीप दान की परंपरा है. धर्मशास्त्र के अनुसार, इस दिन नदी में दीप दान करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं, जिससे पितृ दोष का असर धीरे-धीरे कम होने लगता है. इसके अलावा जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि के लिए भी अमावस्या के दिन का यह उपाय खास माना गया है. पिठोरी अमावस्या किन चार जगहों पर दीया जलाएं इंफोग्राफिक्स (Image- AI) ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2026: पूर्वज से पहले क्यों जरूरी है ऋषि तर्पण, नहीं करने पर क्या होगा; पहले जान लें तारीख और महत्व अमावस्या पर किस चीज का दीया जलाएं पंडित मणिभूषण झा ने बताया कि अमावस्या के दिन पूर्वजों के निमित्त सरसों के तेल का दीया जलाना शुभ है. चूंकि, इस दिन गुरुवार का संयोग बन रहा है इसलिए दीया जलाने के लिए शुद्ध घी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर शुद्ध सरसों का तेल या घी उपलब्ध न हो सके, तो तिल के तेल को प्रयोग में लाया जा सकता है. पिठोरी अमावस्या पर कब जलाएं दीया मिथिला पंचांग के अनुसार, आज 10 सितंबर 2026 को सूर्योदय का समय सुबह 5:33 बजे है. जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 58 मिनट पर होगा. ऐसे में आज पिठोरी अमावस्या पर दीया जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 43 मिनट से 6 बजकर 13 बजे तक रहेगा. दीया जलाने का शुभ समय तारीख 10 सितंबर 2026 सूर्योदय सुबह 5:33 बजे सूर्यास्त शाम 5: 58 बजे दीया जलाने का मुहूर्त 5:43 से 6:13 बजे तक नोट: मिथिला पंचांग के अनुसार, पिठोरी अमावस्या पर दीया जलाने का यह शुभ मुहूर्त बिहार और झारखंड के लिए है. अन्य पंचांग में सूर्योदय और सूर्यास्त के समय में कुछ मिनटों का अंतर हो सकता है. The post Pithori Amavasya: पितृ दोष दूर करने के लिए पिठोरी अमावस्या है खास, इन 4 जगहों पर जलाएं दीया; पूर्वज प्रसन्न होकर रखेंगे खुशहाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Apple Event 2026: लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और Pro Max, पहली बार मिला वेरिएबल अपर्चर कैमरा और 2nm चिप

टेक दिग्गज ऐपल ने अपने वार्षिक मेगा इवेंट में आधिकारिक तौर पर नई जनरेशन के फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max का अनावरण कर दिया है. इस बार कंपनी ने अपने प्रो लाइनअप में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी, ज्यादा एडवांस्ड थर्मल आर्किटेक्चर और ऑन-डिवाइस एआई क्षमता से लैस Apple Intelligence पेश किया है. नया सीरीज बर्गंडी (Burgundy), सिल्वर (Silver) और ब्लैक (Black) जैसे तीन प्रीमियम एल्यूमीनियम फिनिश कलर्स में बाजार में उतारा गया है. A20 Pro चिप: 2nm प्रोसेसर के साथ बेजोड़ स्पीड और पावर आईफोन 18 प्रो सीरीज में दुनिया का पहला 2-नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना A20 Pro चिपसेट दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह चिपसेट पिछले वेरिएंट्स की तुलना में प्रोसेसिंग स्पीड को काफी बढ़ा देता है और एआई टास्क को सीधे फोन पर ही प्रोसेस करने में सक्षम है. हैवी गेमिंग और भारी एआई टास्क के दौरान फोन को गर्म होने से बचाने के लिए एप्पल ने इसके थर्मल डिजाइन में नया वेपर चैंबर जोड़ा है, जिससे लंबे समय तक फोन बिना थ्रॉटल हुए स्मूथ परफॉर्मेंस देता है. इसके साथ ही इसमें Siri का नया एआई-पावर्ड अवतार भी मिलता है. पहली बार मिला मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर कैमरा फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस बार का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका नया कैमरा सेटअप है. iPhone 18 Pro सीरीज में ऐपल ने पहली बार Variable Aperture Camera तकनीक दी है. यह सेंसर लेंस में प्रवेश करने वाली रोशनी की मात्रा को परिस्थिति के हिसाब से खुद एडजस्ट करता है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी (रात के समय तस्वीरें) में कई गुना बेहतर डिटेल्स और कम नॉइज मिलती है. इसके अलावा, नए फोटोग्राफी स्टाइल्स और फोकस लॉक फीचर्स की मदद से यूजर्स अब शॉट लेने से पहले और बाद में ज्यादा मैन्युअल कंट्रोल हासिल कर सकते हैं. डीपफेक के दौर में फोटो प्रामाणिकता के लिए नया सुरक्षा फीचर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनी फर्जी और मैनिपुलेटेड तस्वीरों के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए एप्पल ने एक क्रांतिकारी टूल प्रस्तुत किया है. कंपनी ने Apple Referral Image नाम का एक नया प्राइवेसी व ऑथेंटिसिटी फीचर पेश किया है. यह टूल आईफोन के कैमरे से खींची गई असली तस्वीरों का डिजिटल प्रमाण (Proof of Authenticity) जनरेट करता है. यह फीचर यह साबित करने में मदद करता है कि तस्वीर असली है और इसके साथ कोई एआई छेड़छाड़ या एडिटिंग नहीं की गई है. कीमत और उपलब्धता (Price and Availability) ग्लोबल मार्केट में नई प्रो सीरीज की बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी. कीमतों की बात करें तो: iPhone 18 Pro (256GB Base Variant): इसकी शुरुआती कीमत $1,199 (अमेरिका में) रखी गई है. iPhone 18 Pro Max (256GB Base Variant): इसकी शुरुआती कीमत $1,299 तय की गई है. हिंदुस्तान में यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए जल्द उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री भी ग्लोबल लॉन्च के साथ 18 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) Q1: iPhone 18 Pro और Pro Max में कौन सा प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है? उत्तर: नए प्रो मॉडल्स में अगली जनरेशन का A20 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 2nm (2-नैनोमीटर) प्रोसेस पर आधारित है. Q2: वेरिएबल अपर्चर कैमरा फीचर से क्या फायदा होगा? उत्तर: वेरिएबल अपर्चर कैमरा सेंसर में जाने वाली रोशनी की मात्रा को नियंत्रित करता है, जिससे कम रोशनी और रात के वक्त बेहद साफ व क्लियर तस्वीरें खींची जा सकती हैं. Q3: नई iPhone 18 Pro सीरीज हिंदुस्तान में कब से खरीदने के लिए उपलब्ध होगी? उत्तर: दोनों ही नए प्रो मॉडल्स 18 सितंबर से बाजार और स्टोर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. ये भी पढ़ें: बिना प्रो-मॉडल का खर्च किए पाएं प्रीमियम अनुभव, ये 5 आईफोन्स हैं वैल्यू किंग ये भी पढ़ें: iPhone 18 पर पैसे लुटाने से बचें! 3 से 5 साल चलाने के लिए सबसे बेस्ट है यह मॉडल The post Apple Event 2026: लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और Pro Max, पहली बार मिला वेरिएबल अपर्चर कैमरा और 2nm चिप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bigg Boss 20 Episode 3: आसिफ ने काजी को दिया धक्का, फिर मारने के लिए दौड़े, कहा- हवा में उड़ा दूंगा

दोस्तों, डे 3 आते-आते बिग बॉस के घर का माहौल पूरी तरह गरमा चुका है, जो लोग कल तक एक-दूसरे के साथ हंसते-बोलते नजर आ रहे थे, आज उन्हीं के बीच शुरू हो गई है टेंशन, तकरार. आज घर में सिर्फ बातें नहीं हुईं… एक तरफ रिश्तों की गर्माहट दिखाई दी, तो दूसरी तरफ छोटी-छोटी बातों ने बड़ा रूप लेना शुरू कर दिया. कहीं ईगो क्लैश, कहीं नोकझोंक, कहीं दोस्ती की शुरुआत और कहीं ऐसा मोमेंट जिसने पूरे घर का माहौल बदल दिया. The post Bigg Boss 20 Episode 3: आसिफ ने काजी को दिया धक्का, फिर मारने के लिए दौड़े, कहा- हवा में उड़ा दूंगा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Creta-Sierra की बढ़ेगी टेंशन, दशहरा से पहले लॉन्च होगी इस कंपनी की SUV, डेट हुई कंफर्म

होंडा हिंदुस्तान में 6 अक्टूबर को अपनी एलिवेट फेसलिफ्ट (Honda Elevate Facelift) लॉन्च करेगी और डीलर सूत्रों का कहना है कि इसके टॉप-मॉडल की कीमत करीब 20.50 लाख रुपये तक जा सकती है, जो मौजूदा मॉडल के 16.36 लाख रुपये के टॉप प्राइस से एक बड़ा उछाल है. यह बात इसलिए मायने रखती है क्योंकि मौजूदा एलिवेट सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे आराम देने वाले फीचर्स के मामले में सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों से पहले ही पीछे है. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि इसमें क्या बदलाव होने की उम्मीद है और खरीदारों को किन बातों पर नजर रखनी चाहिए. होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट: सिटी से लिए गए कॉस्मेटिक अपडेट्स समाचारों के मुताबिक, पूरी तरह से नया डिजाइन बनाने के बजाय इसमें कुछ छोटे बदलाव किए जाएंगे, जिसमें एक नई ग्रिल, बदले हुए फ्रंट और रियर बंपर, अपडेटेड लाइट्स और एक नया अलॉय व्हील डिजाइन, इसके साथ ही नए कलर ऑप्शंस भी दिए जा सकते हैं. यह तरीका वैसा ही है जैसा होंडा ने इस साल की शुरुआत में सिटी फेसलिफ्ट के साथ अपनाया था, जिसमें मुख्य बॉडी स्ट्रक्चर को छेडे बिना बाहर की तरफ ऐसे ही छोटे बदलाव किए गए थे. चूंकि एलिवेट अपना प्लेटफॉर्म सिटी के साथ शेयर करती है, इसलिए इससे भी वैसी ही उम्मीद करना सही है. होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट: केबिन में संभावित बदलाव असली और बडी समाचार केबिन के अंदर देखने को मिल सकती है. सिटी फेसलिफ्ट में बडी टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अपडेटेड ADAS फीचर्स, फैक्ट्री-फिटेड 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई थीं और यही फीचर्स एलिवेट में भी दिए जाने की उम्मीद है. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि होंडा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल या पावर्ड को-ड्राइवर सीट जोडेगी या नहीं, क्योंकि ये ऐसे फीचर्स हैं जो मुकाबले की गाड़ियां पहले से दे रही हैं और मौजूदा एलिवेट में अब भी गायब हैं. ये भी पढ़ें: Gen-Z Driving Skills: ऑटोमैटिक की गोद में पली-बढ़ी नई पीढ़ी भूली क्लच और गियर, सर्वे में हुए हैरान करने वाले खुलासे होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट: इंजन और गियरबॉक्स इंजन में कोई बदलाव न होने की उम्मीद है. इसमें वही 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन रहेगा जो लगभग 120hp की पावर और 145Nm का टॉर्क देता है, जिसे 6-स्पीड मैनुअल या CVT के साथ जोडा गया है. होंडा के पास सिटी में इस इंजन का एक स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन पहले से मौजूद है, लेकिन क्या वह पावरट्रेन आखिरकार नई एलिवेट में आएगा, यह अभी भी एक ऐसा सवाल है जिसका आधिकारिक तौर पर कोई जवाब नहीं मिला है. ये भी पढ़ें: चलते-चलते जेम्स बॉन्ड स्टाइल में नंबर प्लेट गायब, गाड़ी पर 1 लाख रुपए से ज्यादा के चालान, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट: कीमत और फीचर्स की चुनौती लॉन्च की तारीख तय होने और कीमत के काफी ज्यादा बढने की उम्मीद के साथ, असली परीक्षा यह होगी कि क्या होंडा इस बढ़ी हुई कीमत को सही ठहराने के लिए उतने नए फीचर्स देती है या नहीं, खासकर तब जब 2023 में एलिवेट के पहली बार आने के बाद से इस सेगमेंट की बाकी गाड़ियां फीचर्स के मामले में काफी आगे निकल चुकी हैं. The post Creta-Sierra की बढ़ेगी टेंशन, दशहरा से पहले लॉन्च होगी इस कंपनी की SUV, डेट हुई कंफर्म appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

KBC 18: ₹25 लाख के सवाल ने IITian को भी किया कन्फ्यूज, जवाब सुन आप भी कहेंगे- अरे ये कैसे!

KBC 18: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में ₹25 लाख के सवाल पर एक दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिला. IIT Roorkee से पढ़ाई कर चुके कृतज्ञ नायर को ISRO से जुड़े सवाल ने इतना कन्फ्यूज कर दिया कि उन्होंने ₹12.5 लाख की रकम लेकर गेम क्विट करने का फैसला किया. हालांकि, गेम छोड़ने के बाद जब अमिताभ बच्चन ने उनसे सही जवाब का अनुमान लगाने को कहा, तो उन्होंने वही जवाब चुना जो बिल्कुल सही था. ₹25 लाख के सवाल पर अटक गए कृतज्ञ हॉट सीट पर बैठे कृतज्ञ नायर ने शानदार तरीके से गेम को आगे बढ़ाया. उनके सामने जब ₹25 लाख का सवाल आया तो मामला ISRO की वैज्ञानिक नंदिनी हरिनाथ से जुड़ा था. अमिताभ बच्चन ने पूछा कि नंदिनी हरिनाथ की कौन-सी चीज Smithsonian National Air and Space Museum में प्रदर्शित है. सवाल के विकल्प थे- चश्मा, साड़ी, डायरी और हैंडबैग. सवाल सुनते ही कृतज्ञ असमंजस में पड़ गए. उन्हें जवाब को लेकर पूरा भरोसा नहीं था. ऐसे में उन्होंने जोखिम लेने के बजाय सुरक्षित फैसला लिया और ₹12.5 लाख की रकम लेकर गेम से बाहर होने का फैसला किया. गेम छोड़ने के बाद दिया सही जवाब इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प ट्विस्ट इसके बाद आया. गेम क्विट करने के बाद अमिताभ बच्चन ने कृतज्ञ से पूछा कि अगर उन्हें सिर्फ अनुमान लगाना हो, तो वह कौन-सा विकल्प चुनेंगे? कृतज्ञ ने ‘साड़ी’ को अपना जवाब बताया. इसके बाद जब सही जवाब सामने आया तो वह साड़ी ही था. यानी जिस सवाल का सही जवाब कृतज्ञ गेम में रहते हुए नहीं दे पाए, उसका सही अनुमान उन्होंने गेम छोड़ने के बाद लगा दिया. क्या था सही जवाब? सही जवाब साड़ी था. ISRO की वैज्ञानिक नंदिनी हरिनाथ की साड़ी Smithsonian National Air and Space Museum में प्रदर्शित की गई है. यही वजह रही कि ₹25 लाख के इस सवाल ने पूरे गेम का रोमांच बढ़ा दिया. कृतज्ञ के पास जवाब का अंदाजा तो था, लेकिन वह अपने जवाब को लेकर इतने आश्वस्त नहीं थे कि ₹12.5 लाख का सुरक्षित दांव छोड़कर जोखिम उठा सकें. कृतज्ञ ने क्यों चुना सुरक्षित रास्ता? KBC जैसे गेम में सिर्फ सही जवाब जानना ही काफी नहीं होता. असली चुनौती दबाव में फैसला लेने की होती है. कृतज्ञ के सामने भी यही स्थिति थी. एक तरफ ₹25 लाख जीतने का मौका था और दूसरी तरफ ₹12.5 लाख की पक्की रकम. जवाब को लेकर संशय होने की वजह से उन्होंने जोखिम नहीं लिया. उनका फैसला भले ही बाद में गलत साबित हुआ हो, लेकिन ₹12.5 लाख की रकम लेकर लौटना भी उनके लिए बड़ी उपलब्धि रही. अमिताभ बच्चन के साथ मजेदार पल कृतज्ञ के गेम क्विट करने के बाद जब उन्होंने ‘साड़ी’ को अपना अनुमान बताया और यही सही जवाब निकला, तो यह पल काफी दिलचस्प बन गया. अगर वह गेम में रहते हुए इसी जवाब पर भरोसा कर पाते, तो उनकी रकम सीधे ₹25 लाख हो सकती थी. The post KBC 18: ₹25 लाख के सवाल ने IITian को भी किया कन्फ्यूज, जवाब सुन आप भी कहेंगे- अरे ये कैसे! appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top