दामों में आई मामूली गिरावट, क्या यही है सोना-चांदी खरीदने का सही मौका?
Aaj Ka Sona Chandi Bhav 28 May 2026: सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे लोगों के लिए आज राहत वाली समाचार है. 28 मई 2026 को सोना और चांदी दोनों के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोना 10 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 100 रुपये प्रति किलो टूट गई. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट पिछले क्लोजिंग सेशन और आज सुबह के अपडेट के हिसाब से हैं. कितना सस्ता हुआ सोना? आज 24 कैरेट सोना 1,58,280 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं 22 कैरेट सोना 1,45,090 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है. बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के शहरों में भी मामूली गिरावट देखने को मिली है. पिछले कुछ दिनों से सोने में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, लेकिन मई महीने में अब तक सोना करीब 5% महंगा हो चुका है. शहरवार सोने का रेट (10 ग्राम/24 कैरेट) शहर आज का रेट कल का रेट कितना बदला पटना ₹1,58,330 ₹1,58,340 -₹10 लखनऊ ₹1,58,430 ₹1,58,440 -₹10 रांची ₹1,58,280 ₹1,58,290 -₹10 मुंबई ₹1,58,280 ₹1,58,290 -₹10 दिल्ली ₹1,58,430 ₹1,58,440 -₹10 कोलकाता ₹1,58,280 ₹1,58,290 -₹10 चेन्नई ₹1,59,810 ₹1,59,820 -₹10 चांदी में क्या चल रहा है? चांदी की कीमत में भी आज हल्की नरमी रही. एक किलो चांदी 2,84,900 रुपये पर पहुंच गई है. बाजार जानकारों के मुताबिक अमेरिका-ईरान तनाव और डॉलर मजबूत होने की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में दबाव बना हुआ है. हालांकि मई महीने में चांदी अब भी करीब 12% ऊपर चल रही है. शहरवार चांदी का रेट (1 किलो) शहर आज का रेट कल का रेट कितना बदला पटना ₹2,84,900 ₹2,85,000 -₹100 लखनऊ ₹2,84,900 ₹2,85,000 -₹100 रांची ₹2,84,900 ₹2,85,000 -₹100 मुंबई ₹2,84,900 ₹2,85,000 -₹100 दिल्ली ₹2,84,900 ₹2,85,000 -₹100 कोलकाता ₹2,84,900 ₹2,85,000 -₹100 चेन्नई ₹2,89,900 ₹2,90,000 -₹100 आगे क्या रह सकता है असर? इंटरनेशनल मार्केट में सोना और चांदी दोनों दबाव में हैं. डॉलर मजबूत होने और अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से इन्वेस्टर्स की नजर अब अगले कुछ दिनों के बाजार पर टिकी है. ऐसे में शादी-ब्याह या इनवेस्टमेंट के लिए खरीदारी करने वाले लोग अभी रेट पर नजर बनाए हुए हैं. ये भी पढ़ें: कहीं घटे दाम तो कहीं बढ़ी टेंशन, जानें 28 मई को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव The post दामों में आई मामूली गिरावट, क्या यही है सोना-चांदी खरीदने का सही मौका? appeared first on Naya Vichar.


