Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पद्मिनी एकादशी है कल, जल्दी से नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Padmini Ekadashi 2026: पद्मिनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है. इसे कमला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. यह पर्व ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की सच्चे मन से आराधना करने से जाने-अनजाने में किए गए पापों का नाश होता है और यज्ञ व कठिन तपस्या के समान फल प्राप्त होता है. पद्मिनी एकादशी 2026: शुभ मुहूर्त और तिथि एकादशी तिथि प्रारंभ: 26 मई 2026 को सुबह 05:10 बजे से एकादशी तिथि समाप्त: 27 मई 2026 को सुबह 06:21 बजे तक व्रत की तिथि (उदया तिथि): 27 मई 2026, बुधवार व्रत पारण का समय: 28 मई 2026 को सुबह 05:25 बजे से 07:56 बजे के बीच पूजा सामग्री लिस्ट भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर एक लकड़ी की चौकी पीला कपड़ा दूध दही घी शहद गंगाजल देसी घी का दीपक धूपबत्ती अगरबत्ती कपूर पीला चंदन कुमकुम हल्दी अक्षत फूल तुलसी दल फल मिठाई पूजा विधि सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. घर के पूजा स्थल को साफ करके गंगाजल का छिड़काव करें. इसके बाद भगवान विष्णु के सामने बैठकर पूजा और व्रत का संकल्प लें. अब एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं और भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. इसके बाद भगवान का जलाभिषेक करें. फिर भगवान विष्णु को रोली, चंदन, फूल और अक्षत अर्पित करें. इसके बाद धूप, दीपक और अगरबत्ती जलाकर भगवान के सामने रखें. फिर भगवान विष्णु को फल और मिठाई का भोग लगाएं. पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें. इसके बाद पद्मिनी एकादशी व्रत कथा और विष्णु चालीसा का पाठ करें. अंत में कपूर या दीपक से भगवान विष्णु की आरती करें. अगले दिन स्नान और पूजन के बाद शुभ मुहूर्त में व्रत का पारण करें. यह भी पढ़ें: Padmini Ekadashi 2026: 3 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, जानिए व्रत का महत्व और पूजा विधि The post पद्मिनी एकादशी है कल, जल्दी से नोट कर लें पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

क्या बदलने वाला है कर्नाटक का सीएम? सिद्धारमैया और शिवकुमार को दिल्ली से आया बुलावा

कांग्रेस ने सोमवार (25 मई) को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को दिल्ली बुलाया. पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अब मुख्यमंत्री पद को लेकर लंबे समय से चल रही खींचतान खत्म करना चाहती है. हालांकि कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर कहा कि यह बैठक सिर्फ राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर सामान्य चर्चा के लिए बुलाई गई है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के सामने एक नया फॉर्मूला रख सकती है. इसके तहत उनसे सीएम पद छोड़ने को कहा जा सकता है. बदले में उन्हें राज्यसभा भेजने और उनके बेटे यतींद्र (जो फिलहाल विधान परिषद सदस्य हैं) को कैबिनेट में जगह देने की चर्चा चल रही है. हालांकि, पार्टी की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला क्या चाहते हैं? पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला तीनों सत्ता बदलाव के पक्ष में बताए जा रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि पार्टी अब कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन पर गंभीरता से विचार कर रही है. क्या डी.के. शिवकुमार को कांग्रेस बनाएगी सीएम? 2023 में कांग्रेस ने कर्नाटक में बड़ी जीत दर्ज की थी, लेकिन प्रशासन बनने के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर अंदरूनी खींचतान जारी है. सूत्रों के मुताबिक, दो बार मुख्यमंत्री रह चुके  सिद्धारमैया ने पिछड़े वर्ग, दलित और मुस्लिम वोटरों को साथ जोड़कर बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाई थी. बताया जाता है कि उन्होंने पहले ढाई साल बाद सत्ता साझा करने पर सहमति जताई थी, लेकिन अब तक डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनने का रास्ता नहीं दिया. शिवकुमार को पार्टी का मजबूत संकटमोचक और चुनावी रणनीति संभालने वाला बड़ा चेहरा माना जाता है. यह भी पढ़ें : Siddaramaiah DK Shivakumar Meeting: नाश्ते पर एक हुए सिद्दरमैया और DK Shivakumar, क्या CM पर बन गई बात? अब अगले विधानसभा चुनाव में करीब दो साल बचे हैं और प्रशासन की हालत को लेकर पार्टी में चिंता बढ़ रही है. ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व 77 वर्षीय मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से राज्यसभा जाने का प्रस्ताव रख सकता है. जून में कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सीट भी शामिल है. माना जा रहा है कि कांग्रेस इनमें से तीन सीटें जीत सकती है. इसी को देखते हुए पार्टी सत्ता बदलाव का रास्ता निकालने की कोशिश में जुटी है. The post क्या बदलने वाला है कर्नाटक का सीएम? सिद्धारमैया और शिवकुमार को दिल्ली से आया बुलावा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

Road Accident In Unnao: मंगलवार की सुबह यूपी के उन्नाव में एक डबल डेकर एसी बस अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में बिहार के सीवान जिले में पुलिस लाइन में तैनात दारोगा रामचंद्र राम (59 साल) और गुरुग्राम के रहने वाले कैदी छत्रपाल सिंह तोमर समेत 6 लोगों की मौत हो गई. यह घटना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुई, जब बस दिल्ली से बिहार आ रही थी. हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल भी हो गए हैं. बताया जा रहा है कि मृतक सब-इंस्पेक्टर रामचंद्र बिहार के सीवान से कैदी छत्रपाल के साथ दिल्ली गए थे और वहीं से लौट रहे थे. गंभीर रूप से घायल लोगों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. औरास थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा के अनुसार, यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 262 पर औरास पुलिस थाना इलाके में हुआ. कैसे हुई यह घटना? पुलिस की शुरूआती जांच में हादसे को लेकर यह बात सामने आई कि बस के ड्राइवर को झपकी आने की वजह से यह घटना हुई. जबकि मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, बस काफी रफ्तार में थी. इस दौरान बस के ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया. जिससे बस डिवाइडर से टकरा गई और यह हादसा हो गया. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. Also Read: बिहार के 8 जिलों में सोनू की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, STF की टीम को भी लगाया The post यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

Trump Iran Enriched Uranium: अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्धविराम और शांति वार्ताओं के बीच अब परमाणु मुद्दे पर बड़ी प्रगति के संकेत मिलने लगे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान अपने समृद्ध यूरेनियम को नष्ट करने पर सहमत हो सकता है. इसके लिए या तो यूरेनियम अमेरिका को सौंपा जाएगा या फिर किसी तय स्थान पर अंतरराष्ट्रीय निगरानी में उसे खत्म किया जाएगा. ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच कई दौर की बातचीत जारी है. दोनों देश क्षेत्रीय तनाव कम करने के लिए समझौते की दिशा में आगे बढ़ते दिख रहे हैं. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ सोश पर लिखा कि ईरान का ‘एनरिच्ड यूरेनियम’ को या तो तुरंत अमेरिका को सौंपा जाएगा ताकि उसे वहां ले जाकर नष्ट किया जा सके, या फिर ईरान के सहयोग और सहमति से किसी स्वीकार्य स्थान पर नष्ट किया जाएगा. ट्रंप ने ईरान के इस यूरेनियम को न्यूक्लियर डस्ट कहा. उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी परमाणु ऊर्जा आयोग या उसके समकक्ष संस्था करेगी.  US President Donald J Trump posts, “The enriched uranium (nuclear dust) will either be immediately turned over to the US to be brought home and destroyed or, preferably, in conjunction and coordination with the Islamic Republic of Iran, destroyed in place or, at another… pic.twitter.com/9EoikemUe9 — ANI (@ANI) May 25, 2026 परमाणु यूरेनियम US-Iran के बीच बड़ा मतभेदा का मुद्दा अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान को ईरान के रुख में नरमी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है. माना जा रहा है कि दोनों देश अब ऐसे समझौते की ओर बढ़ रहे हैं, जो लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम कर सकता है. इस बीच न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में भी दावा किया गया कि ईरान ने सिद्धांत रूप में अपने उच्च स्तर पर समृद्ध यूरेनियम के भंडार को छोड़ने पर सहमति जता दी है. यह प्रस्ताव अमेरिका की अगुवाई में तैयार किए जा रहे उस ढांचे का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्रीय संघर्ष को रोकना है. इस घटनाक्रम को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे दोनों देशों के बीच सबसे बड़ा विवाद सुलझता दिख रहा है. सीएनए ने पहले अपनी रिपोर्ट में बताया था कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े शब्दों और आर्थिक प्रतिबंध हटाने को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद थे, जिसके कारण व्यापक समझौते को अंतिम रूप देने में देरी हो रही थी. ये भी पढे़ं:- पीस डील की चर्चा के बीच अमेरिका का ईरान पर अटैक, होर्मुज के पास नावें और मिसाइल साइट्स बने निशाना, फिर जंग शुरू! कतर पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल इसी बीच एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कतर में ईरानी प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी को सकारात्मक संकेत माना गया. इस प्रतिनिधिमंडल में तेहरान की वार्ता टीम के वरिष्ठ सदस्य मोहम्मद बागेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल थे. अधिकारी के मुताबिक कतर दोनों देशों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और बातचीत को आगे बढ़ाने में मदद कर रहा है. गालिबाफ और अराघची ने कतर के पीएम अल थानी से मुलाकात की. कतर में ईरान के प्रतिनिधिमंडल का पहुंचना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि संभवतः ईरान के 12 बिलियन डॉलर के फ्रीज एसेट्स खोल दिए जाएं. ये भी पढे़ं:- ईरान में फिर हुई बागेर गालिबाफ की ताजपोशी, 7वीं बार बने संसद स्पीकर; मिला भारी समर्थन-बढ़ी जिम्मेदारी ट्रंप बोले- आधा अधूरा समझौता नहीं करेगा यूएस हालांकि ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका किसी भी कीमत पर आधा-अधूरा समझौता नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि ईरान के साथ होने वाली डील तभी स्वीकार की जाएगी, जब वह ‘बेहद अहम और सार्थक’ होगी. अन्यथा अमेरिका बातचीत से पीछे हट जाएगा. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक अन्य पोस्ट में लिखा, ‘ईरान के साथ समझौता या तो शानदार और अर्थपूर्ण होगा, या फिर कोई समझौता नहीं होगा.’ दूसरी ओर ईरान ने भी संकेत दिए हैं कि कई मुद्दों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों के लगातार बदलते बयानों को लेकर चिंता जताई गई है. ईरान का कहना है कि वॉशिंगटन के बदलते रुख की वजह से बातचीत मुश्किल हो रही है. ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा, ‘यह सही है कि कई मुद्दों पर हम निष्कर्ष तक पहुंच चुके हैं, लेकिन यह कहना जल्दबाजी होगी कि समझौता तुरंत हो जाएगा. अमेरिकी अधिकारियों के बार-बार बदलते रुख से हर बातचीत जटिल हो जाती है.’ The post ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

दिल्ली में CNG फिर महंगी, 2 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम

CNG Price Hike : दिल्ली में CNG फिर महंगी हो गई है. मंगलवार (26 मई) को कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई, जो दो हफ्तों से कम समय में तीसरी बढ़ोतरी है. नई दरें 26 मई सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं. अब राजधानी में CNG 83.09 रुपये प्रति किलो मिलेगी. बताया जा रहा है कि वैश्विक ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से यह फैसला लिया गया है, जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ेगा. CNG rates have been increased by Rs 2 from today, 26th May. — ANI (@ANI) May 26, 2026 पिछले 11 दिनों में CNG की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है. वहीं, नौ दिनों के अंदर दूसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं. इससे पहले 15 मई को 2 रुपये और शनिवार (23 मई) को 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई थी. अब 15 मई से अब तक दिल्ली में CNG कुल 5 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है. The post दिल्ली में CNG फिर महंगी, 2 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नई 2026 Tata Tiago EV में क्या बदला? पुराने मॉडल से 6 बड़े अपग्रेड जरूर देखें

Tata Motors ने 28 मई को होने वाली अपनी ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही नई Tata Tiago EV facelift की झलक दिखा दी है. खास बात ये है कि इसके साथ ICE (पेट्रोल/डीजल) वर्जन भी सामने आया है. नई Tiago EV अब पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न लुक में नजर आ रही है. बाहर से इसका डिजाइन ज्यादा फ्रेश और स्टाइलिश लगता है. वहीं अंदर केबिन को भी अपडेट किया गया है जिससे यह पहले से ज्यादा प्रीमियम फील देता है. अगर आप आने वाली Tata Tiago EV facelift खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो उससे पहले आपको इसके कुछ बड़े और खास बदलाव जरूर जान लेने चाहिए. इस कार में ऐसे 6 अपडेट्स दिए गए हैं जो आपके ड्राइविंग एक्सपीरियंस को पहले से काफी बेहतर बना सकते हैं. आइए जानते हैं. 2026 Tata Tiago EV vs old: नया फेस 2026 Tata Tiago EV का सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट लुक में देखने को मिलता है. पहले वाले मॉडल की तुलना में इसका फेस अब काफी ज्यादा साफ-सुथरा और मॉडर्न लगने लगा है. इसमें बॉडी-कलर्ड क्लोज्ड ग्रिल दी गई है, जो इसे एक प्रीमियम EV फील देती है. इसके अलावा नए LED हेडलैंप पहले से ज्यादा स्लिम हो गए हैं और इनके साथ आइब्रो जैसी LED DRLs दी गई हैं. बम्पर को भी पूरी तरह से नया डिजाइन दिया गया है, जिसमें वर्टिकल स्टाइलिंग एलिमेंट्स और किनारों पर एंगल्ड इंसर्ट्स दिए गए हैं. 2026 Tata Tiago EV vs old: साइड और रियर में बदलाव 2026 Tata Tiago EV में साइड और रियर हिस्से में छोटे बदलाव किए गए हैं. साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसकी कॉम्पैक्ट और स्टाइलिंग पहले जैसी ही रखी गई है. लेकिन अब इसमें नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे ज्यादा मॉडर्न लुक देते हैं. साथ ही ब्लैक व्हील आर्च सराउंड्स, ग्लॉस-ब्लैक ORVMs, शार्क-फिन एंटीना और दरवाजों पर Tata.ev ब्रांडिंग इसे पुराने मॉडल से आसानी से अलग पहचान देती है. रियर हिस्से में तो बदलाव और भी ज्यादा साफ नजर आते हैं. इसमें नए डिजाइन की LED टेल लैम्प्स दी गई हैं जिनमें वर्टीकल लाइट एलिमेंट्स शामिल हैं. इसके साथ एक मोटी ग्लॉस ब्लैक कनेक्टेड स्ट्रिप है जो पूरी टेलगेट पर फैली हुई है. साथ ही बम्पर को भी थोड़ा नया डिजाइन दिया गया है. 2026 Tata Tiago EV vs old: प्रीमियम केबिन  2026 Tata Tiago EV का इंटीरियर पहले से काफी बदल गया है. केबिन में अब आपको वही ड्यूल-टोन ब्लैक और ग्रे थीम मिलती है, लेकिन इसका पूरा लुक पहले से ज्यादा क्लीन और सॉफ्ट नजर आता है. डैशबोर्ड पर दिया गया फैब्रिक फिनिश इसे एक प्रीमियम टच देता है. इसके अलावा, पूरे केबिन में एक स्लीक हॉरिजॉन्टल लेआउट दिया गया है, जिसमें लेयर्ड टेक्सचर का यूज किया गया है. 2026 Tata Tiago EV vs old: ड्यूल फ्लोटिंग स्क्रीन इस कार के इंटीरियर में दो अलग-अलग फ्री-स्टैंडिंग डिस्प्ले दिए गए हैं. इसमें 10.25-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है और साथ में एक अलग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है. इसका फ्लोटिंग डिजाइन सिर्फ देखने में ही अच्छा नहीं है, बल्कि इससे नीचे की तरफ एक्स्ट्रा स्टोरेज स्पेस भी मिल जाता है. वहीं लोअर सेक्शन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि उसमें वायरलेस चार्जिंग पैड और चार्जिंग पोर्ट्स काफी साफ-सुथरे और ऑर्गनाइज्ड तरीके से फिट हो जाते हैं. इसके अलावा, डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी नया लुक लेकर आता है. इसमें अब बीच में स्टैंडर्ड लोगो की जगह ऑफसेट पोजिशन में एक इल्यूमिनेटेड Tata.ev लोगो दिया गया है. 2026 Tata Tiago EV vs old: फैब्रिक सीट्स और रियर AC वेंट्स इस अपडेट में एक और बड़ा बदलाव सीटों की अपहोल्स्ट्री में भी देखने को मिलता है. पहले वाले मॉडल के हाई वेरिएंट में जहां लेदरेट सीटें मिलती थीं, वहीं फेसलिफ्टेड वर्जन में अब पूरे केबिन में हल्के और ज्यादा प्रीमियम फील देने वाले डुअल-टोन फैब्रिक सीट्स दिए गए हैं. इसमें रियर AC वेंट्स और रियर चार्जिंग पोर्ट्स जैसे नए फीचर्स जोड़ दिए गए हैं. 2026 Tata Tiago EV vs old: 360-डिग्री कैमरा ड्राइविंग की सुविधा और सेफ्टी के फीचर्स की बात करें तो इस अपकमिंग Tiago EV फेसलिफ्ट में सबसे बड़ी खासियत इसका 360-डिग्री कैमरा होने वाला है. ये फीचर इसे और भी खास बना देता है, क्योंकि इसके साथ यह हिंदुस्तान की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में से एक बन जाएगी जिसमें इतना एडवांस कैमरा सिस्टम मिलेगा. यह भी पढ़ें: Kia की गाड़ियों पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट, जानें किस मॉडल पर होगा कितना फायदा The post नई 2026 Tata Tiago EV में क्या बदला? पुराने मॉडल से 6 बड़े अपग्रेड जरूर देखें appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Naagin 7 छोड़ते ही मोहित जसवानी की चमकी किस्मत, हाथ लगा नया स्टारप्लस का शो

टीवी अभिनेता मोहित जसवानी, एकता कपूर के सुपरनैचूरल शो नागिन 7 में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे थे. उन्होंने अर्जुन सूरी का किरदार निभाया था. हालांकि अब एक्टर ने शो को अलविदा कह दिया. इसी के साथ उन्हें नया शो भी मिल गया है. जी हां वह जल्द ही नए रोमांटिक ड्रामा सैराब में आने वाले हैं. नागिन 7 को छोड़ने पर क्या बोले मोहित मोहित ने फिल्मीबीट संग बात करते हुए कहा कि नागिन 7 को खत्म करने के बाद मन में कई तरह की भावनाएं थीं. जब आप किसी किरदार को लंबे समय तक जीते हैं और फिर अचानक उससे दूर हो जाते हैं, तो एक खालीपन महसूस होता है. उन्होंने कहा कि छह महीने तक किसी कहानी और टीम के साथ काम करने के बाद उससे अलग होना किसी रिश्ते के खत्म होने जैसा लगता है. मोहित ने एकता कपूर को किया थैंक्यू मोहित ने यह भी शेयर किया कि शूट खत्म होने के बाद पहली रात उन्हें काफी अजीब लगी. हालांकि बेहतरीन मौका देने के लिए एकता कपूर मैंम का दिल से धन्यवाद है. कुमकुम भाग्य के बाद यह बड़ा मौका था मेरे लिए. मोहित ने कहा कि वह भविष्य में भी एकता कपूर के साथ काम करना चाहेंगे, क्योंकि उनकी टीम से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है. न्यू शो सैराब मिलने पर क्या बोले मोहित स्टारप्लस के शो सैराब में अपनी एंट्री पर बात करते हुए मोहित ने कहा कि नए सफर की शुरुआत करना बेहद रोमांचक अनुभव होता है. उनके अनुसार, नए सेट, नई कहानी और नए लोगों के साथ काम करने का उत्साह कलाकार को फिर से जीने पर मजबूर कर देता है. सैराब, कन्नड़ हिट फिल्म मनसेला नीने का हिंदी रीमेक है. शो में रोहित चंदेल एक मशहूर सिंगर के किरदार में नजर आएंगे, जो शोहरत और पर्सनल लाइफ के बीच संघर्ष करता दिखाई देगा. यह शो 2 जून से प्रसारित होगा. यह भी पढ़े- रोज 2 पिज्जा और 3 ब्राउनी खाती थीं Sara Ali Khan, फिर ऐसे घटाया 45 किलो वजन The post Naagin 7 छोड़ते ही मोहित जसवानी की चमकी किस्मत, हाथ लगा नया स्टारप्लस का शो appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ईरान में शांति वार्ता के बीच तनाव बढ़ा: अमेरिकी सेना ने IRGC की नावों और मिसाइल लॉन्चर को बनाया निशाना

अमेरिका की सेना ने सोमवार (25 मई) को ईरान के दक्षिणी हिस्से में “सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक” की. इसमें मिसाइल लॉन्च साइट्स और होर्मुज के पास ईरानी नावों को निशाना बनाया गया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने फॉक्स न्यूज को बताया कि अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में अपने सैनिकों की सुरक्षा के लिए स्ट्राइक की. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई ईरानी सेना से मिल रहे खतरे के जवाब में की गई है और इसका मकसद अपने जवानों को सुरक्षित रखना है. हॉकिन्स ने कहा कि हमले में उन मिसाइल लॉन्च साइट्स और ईरानी नावों को निशाना बनाया गया, जिन पर होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश का आरोप है. उन्होंने आगे कहा कि सीजफायर जारी रहने के बावजूद अमेरिकी सेंट्रल कमांड अपने सैनिकों की सुरक्षा के लिए सतर्क है. साथ ही, अमेरिका इस दौरान संयम बरत रहा है और हालात को ज्यादा बिगड़ने से रोकने की कोशिश कर रहा है. अमेरिकी लड़ाकू विमानों को निशाना बनाने की कोशिश एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) की दो नावें होर्मुज में बारूदी सुरंगें बिछाते हुए पकड़ी गईं, जिसके बाद अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई की. वहीं, अमेरिकी सेना ने बंदर अब्बास में एक सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (SAM) साइट पर भी हमला किया, क्योंकि उस पर अमेरिकी लड़ाकू विमानों को निशाना बनाने का आरोप था.  यह भी पढ़ें : छिपकर रह रहे हैं ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा, कूरियर के जरिए भेजा जाता है मैसेज; रिपोर्ट ईरानी नाव और मिसाइल साइट दोनों पूरी तरह तबाह अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि “डिफेंसिव स्ट्राइक” में ईरानी नावों और मिसाइल साइट दोनों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया. वहीं, फॉक्स न्यूज से बात करने वाले दो अन्य सूत्रों ने कहा कि इस कार्रवाई का मतलब ईरान के साथ सीजफायर खत्म होना नहीं है, क्योंकि हमला सीमित दायरे में किया गया था. ईरानी मीडिया के मुताबिक बंदर अब्बास में विस्फोट हुए, जबकि दक्षिणी तट के सिरिक और जास्क इलाकों के पास भी धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया. The post ईरान में शांति वार्ता के बीच तनाव बढ़ा: अमेरिकी सेना ने IRGC की नावों और मिसाइल लॉन्चर को बनाया निशाना appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

तेजी से वजन घटाना चाहते हैं? ब्रेकफास्ट में शामिल करें लौकी का ये टेस्टी चीला, कम कैलोरी में लंबे समय तक रहेगा पेट भरा

Lauki Chilla Recipe: आज के समय में बढ़ा हुआ वजन होना एक कॉमन प्रॉब्लम बन गयी है. जब वजन बढ़ जाता है तो इसका असर सिर्फ हमारे कॉन्फिडेंस पर नहीं पड़ता है, इसका काफी गहरा असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है. जब वजन बढ़ता है तो उसे कम करने के लिए अक्सर इस तरह की चीजें खाना चाहते हैं जो सिर्फ हेल्दी ही न हों, बल्कि जिनमें कैलरीज की मात्रा भी काफी कम हों. अगर आपका भी वजन बढ़ा हुआ है और आप अपने लिए भी एक ऐसी ही रेसिपी की तलाश कर रहे हैं, तो लौकी का चीला आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. लौकी में आपको भरपूर मात्रा में पानी मिल जाता है और साथ ही इसमें फाइबर भी खूब होता है. जब आप इसे सुबह के समय खाते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. यह एक बड़ी वजह है कि जो लोग अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते हैं, उन्हें यह डिश काफी ज्यादा पसंद आती है. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह हेल्दी होने के साथ ही काफी ज्यादा टेस्टी भी है. आप इसे काफी आसानी से मिनटों में हो तैयार करके पूरी फैमिली के साथ एन्जॉय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी. लौकी का चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी 1 कप बेसन 1 बारीक कटी हरी मिर्च 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ 1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ 2 चम्मच हरा धनिया आधा चम्मच अजवाइन आधा चम्मच हल्दी पाउडर आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार नमक जरूरत के अनुसार पानी थोड़ा सा तेल लौकी का चीला बनाने की आसान रेसिपी लौकी का चीला बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें और उसे कद्दूकस कर लें. इसके बाद एक बड़े बाउल में बेसन डालें और उसमें कद्दूकस की हुई लौकी मिला दें. अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें और फिर हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. इसके बाद धीरे-धीरे इसमें पानी डालते हुए इसका बैटर तैयार करें. इस बात का ख्याल रखें कि बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा. बैटर तैयार होने के बाद इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए. अब गैस पर तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं. एक कलछी बैटर लेकर तवे पर फैलाएं और मीडियम आंच पर पकाएं. जब एक तरफ से गोल्डन होने लगे तो पलट दें और दूसरी तरफ भी अच्छे से सेक लें. इसी तरह बाकी सभी चीले भी तैयार कर लें. इसे और भी टेस्टी बनाने के टिप्स आप अगर इसका स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें थोड़ा सा सूजी मिलाकर चीले को ज्यादा क्रिस्पी बना सकते हैं. वहीं, अगर आप इसमें प्रोटीन की क्वांटिटी बढ़ाना चाहते हैं तो बैटर में ऊपर से पनीर भी मिक्स कर सकते हैं. जब आप इसे हरी चटनी या फिर दही के साथ सर्व करेंगे तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बेहतरीन लगने लगेगा. यह भी पढ़ें: टिफिन से लेकर इवनिंग स्नैक तक, हर मौके के लिए बेस्ट है पास्ता कटलेट, जानें आसान रेसिपी The post तेजी से वजन घटाना चाहते हैं? ब्रेकफास्ट में शामिल करें लौकी का ये टेस्टी चीला, कम कैलोरी में लंबे समय तक रहेगा पेट भरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बंगाल में हार के बाद ममता बनर्जी को याद आया INDIA गठबंधन! दिल्ली में बड़ी बैठक की तैयारी, क्या कांग्रेस देगी साथ?

खास बातें भवानीपुर में खुद चुनाव हार गयीं ममता बनर्जी अंतिम फैसला AICC लेगा : आशुतोष चटर्जी ममता के शासन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मर्डर हुए, उन्हें झूठे केस में फंसाया गया : चटर्जी मर्डर और बंगाल की लूट का जवाब ममता को देना होगा : आशुतोष हार का वो जख्म, जिसने ‘दीदी’ को झुकने पर किया मजबूर गठबंधन में कन्फ्यूजन : कांग्रेस और सपा को जानकारी ही नहीं? समाजवादी पार्टी की स्थिति और राहुल का सॉफ्ट रुख तमिलनाडु का ‘पंगा’ और गठबंधन में नयी दरार डर ही है गठबंधन का ‘गोंद’ Mamata Banerjee INDIA Bloc Meeting: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मिली ऐतिहासिक शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी खोयी हुई सियासी जमीन तलाशने के लिए INDIA ब्लॉक का री-सेट बटन दबा दिया है. समाचार है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ने विपक्षी गठबंधन की एक आपात बैठक बुलाने का आह्वान किया है. भवानीपुर में खुद चुनाव हार गयीं ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में 15 साल तक एकछत्र राज करने वाली ममता बनर्जी के लिए 2026 का चुनाव बड़ा झटका साबित हुआ. वह न केवल अपनी सत्ता गंवा बैठीं, बल्कि अपने ही गढ़ भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी से खुद भी चुनाव हार गयीं. अब सवाल है कि क्या दिल्ली की मदद से ममता बंगाल में वापसी कर पायेंगी? सवाल यह भी है कि क्या पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस ममता के साथ खड़ी होगी? अंतिम फैसला AICC लेगा : आशुतोष चटर्जी इस बारे में पूछे जाने पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव आशुतोष चटर्जी ने नया विचार (prabhatkhabar.com) से कहा कि इस पर कोई भी अंतिम फैसला ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) लेगी. प्रदेश स्तर पर कोई भी फैसला हमारे प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर प्रशासन लेंगे. उनकी राय सभी को मान्य होगी. हालांकि, आशुतोष चटर्जी ने साथ ही यह भी जोड़ा कि कुछ भी करने से पहले ममता बनर्जी को कुछ सवालों के जवाब देने होंगे. इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026 में हार के बाद ‘कॉकरोच’ के सहारे ममता-अभिषेक! वायरल CJP का किया समर्थन ममता के शासन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मर्डर हुए, उन्हें झूठे केस में फंसाया गया : चटर्जी बंगाल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव ने कहा कि ममता बनर्जी को और उनकी पार्टी को शायद याद नहीं होगा, लेकिन कांग्रेस पार्टी को याद है कि टीएमसी के शासन में पंचायत चुनाव में सबसे पहले जिस व्यक्ति की हत्या हुई थी, वह कांग्रेस का कार्यकर्ता था. ममता बनर्जी को पंचायत चुनाव से लेकर अन्य चुनावों के दौरान हुई हिंसा में नेतृत्वक कार्यकर्ताओं के मर्डर और कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश का जवाब देना होगा. बंगाल की समाचारें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मर्डर और बंगाल की लूट का जवाब ममता को देना होगा : आशुतोष चटर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की चुनावी हार के बाद ममता बनर्जी की बयानबाजी अलग बात है. जमीनी हकीकत कुछ और है. विपक्षी एकता की बात करना बिल्कुल सही है, लेकिन नेतृत्वक कार्यकर्ताओं के मर्डर और बंगाल की लूट का जवाब ममता बनर्जी को देना होगा. हार का वो जख्म, जिसने ‘दीदी’ को झुकने पर किया मजबूर अप्रैल 2026 में हुए पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे टीएमसी के लिए किसी बुरे सपने जैसे रहे. 2021 में 215 सीटें जीतने वाली टीएमसी 2026 में महज 80 सीटों पर सिमट गयी. सालों तक बीजेपी की ‘भगवा लहर’ को रोकने वाली ममता बनर्जी को उन्हीं के पुराने सहयोगी रहे शुभेंदु अधिकारी ने इस बार धूल चटा दी. जानकारों का मानना है कि राज्य में कमजोर पड़ने के बाद अब ममता बनर्जी कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ रिश्तों को सुधारकर खुद को राष्ट्रीय स्तर पर प्रासंगिक बनाये रखना चाहती हैं. इसे भी पढ़ें : टीएमसी में बगावत! काकोली घोष दस्तीदार का इस्तीफा, I-PAC पर फोड़ा हार का ठीकरा, ममता को दी सलाह- ‘भूंइफोड़’ संस्थाओं से बचें गठबंधन में कन्फ्यूजन : कांग्रेस और सपा को जानकारी ही नहीं? ममता बनर्जी ने बैठक की अपील तो कर दी, लेकिन गठबंधन के अन्य साथियों के बीच तालमेल की भारी कमी दिख रही है. इस बैठक के बारे में कांग्रेस के मीडिया विभाग से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा- मुझे कोई जानकारी नहीं है. समाजवादी पार्टी की स्थिति और राहुल का सॉफ्ट रुख अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने भी फिलहाल इस पर अनभिज्ञता जतायी है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि अगर ममता बनर्जी सीधे अखिलेश यादव से बात करती हैं, तभी जून में बैठक संभव है. उधर, चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने ममता बनर्जी पर तीखे हमले किये थे, लेकिन हार के बाद उन्होंने ममता को दिलासा देते हुए इसे बीजेपी और चुनाव आयोग की ‘वोट चोरी’ करार दिया था. इसे भी पढ़ें : क्या खत्म हो जायेगा अभिषेक बनर्जी का नेतृत्वक करियर? पढ़ें पूरा विश्लेषण तमिलनाडु का ‘पंगा’ और गठबंधन में नयी दरार INDIA गठबंधन की राह में केवल ममता की हार ही चुनौती नहीं है, बल्कि दक्षिण से आयी एक समाचार ने इसे और पेचीदा बना दिया है. तमिलनाडु में विजय की पार्टी TVK को प्रशासन बनाने के लिए कांग्रेस ने समर्थन दिया. इससे स्टालिन की DMK नाराज है. DMK ने अब संसद (लोकसभा और राज्यसभा) में कांग्रेस से अलग बैठने की व्यवस्था की मांग कर दी है. ऐसे में क्या DMK गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी, यह बड़ा सवाल है. संभावना जतायी जा रही है कि विजय की पार्टी TVK भी इस गठबंधन में शामिल हो सकती है. Mamata Banerjee INDIA Bloc Meeting: डर ही है गठबंधन का ‘गोंद’ नेतृत्वक विश्लेषकों का कहना है कि विपक्षी दलों के बीच आपसी मतभेद कितने भी हों, लेकिन बीजेपी का डर ही उन्हें एक साथ रहने पर मजबूर करता है. ममता बनर्जी भी इसी रणनीति पर काम कर रही हैं. वे जानती हैं कि संसद में विपक्षी एकता बनाये रखने और अपनी खोयी ताकत पाने के लिए कांग्रेस का साथ जरूरी है. इसे भी पढ़ें सत्ता छिनते ही TMC के अस्तित्व पर संकट, जानें क्यों अब ममता बनर्जी के लिए वापसी की राह है कठिन अंदरूनी कलह और ‘मिड-लेवल’ लीडरशिप की बेरुखी ने डुबोयी TMC की लुटिया! बंगाल में ममता का किला ढहने की इनसाइड स्टोरी बंगाल में हारीं ममता बनर्जी,

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top