Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Exclusive: ‘मेरे इतने करीब मत आओ, मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगी…’ वाली ‘Raaz’ की भूतनी कहां गायब हो गईं? 23 साल बाद मालिनी शर्मा का पहला इंटरव्यू

हजारों Reels स्क्रॉल करने, सोशल मीडिया प्रोफाइल खंगालने और Google पर सर्च करने के बाद भी जब फैंस को ‘Raaz’ फेम मालिनी शर्मा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली, तो आखिरकार सवाल Quora तक पहुंच गया. एक फैन ने वहां एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट से पूछ ही लिया—“Raaz की भूतनी मैम कहां हैं?” 2002 में अपनी पहली ही फिल्म से रातोंरात पहचान बनाने वाली मालिनी शर्मा आखिर कहां गायब हो गईं? क्यों उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली? और इन 23 सालों में उनकी जिंदगी में क्या-क्या बदला? इन सवालों के जवाब के लिए Naya Vichar ने खुद मालिनी शर्मा से बात की. यानी जिस चेहरे को इंटरनेट इतने सालों से तलाश रहा था, उसकी कहानी अब खुद मालिनी की जुबानी सामने है. वन नाइट वंडर हो गया… साल 2002 में बनी फिल्म Razz जब सिनेमा घरों के पर्दे पर आती है तो कुछ ही सप्ताह में यह फिल्म हिट, सुपरहिट और फिर ब्लॉकबस्टर बन जाती है. 5 करोड़ में बनी यह फिल्म बजट से करीब 8 गुना ज्यादा कमाई करती है. इस फिल्म के बाद लीड ऐक्टर और ऐक्ट्रेस से भी ज्यादा फेम अगर किसी को मिली तो वह को-ऐक्ट्रेस मालिनी शर्मा थी. डिनो मोरया संग मालिनी शर्मा मालिनी बताती हैं, “Raaz की success के बाद मुझे इतना ज्यादा attention मिलने लगा, जो मैं कम उम्र होने की वजह से handle नहीं कर पाई. मैं इस तरह की one-night success के लिए ready भी नहीं थी. मैं mature नहीं थी.” यही वजह थी कि उन्होंने कैमरे के सामने लगातार बने रहने के बजाय कैमरे के पीछे अपने लिए ज्यादा comfort महसूस किया. Malini Sharma ने Bollywood छोड़ा नहीं, बदला अपना काम Raaz के बाद Malini Sharma को लेकर सबसे बड़ी धारणा यही बनी कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी. लेकिन उनकी कहानी इससे बिल्कुल अलग है. उन्होंने फिल्मों से रिश्ता खत्म नहीं किया, बल्कि अपना काम बदल लिया. मालिनी ने Art Direction में काम करना शुरू किया और कई फिल्मों में बतौर art director सक्रिय रहीं. यानी जिस दौर में दर्शकों को लगा कि Raaz की अभिनेत्री अचानक गायब हो गई हैं, उस समय वह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनी हुई थीं, बस कैमरे के सामने नहीं थीं. उनके लिए यह बदलाव शोहरत से भागने से ज्यादा अपने लिए सही जगह तलाशने जैसा था. शादी, दो बेटे और motherhood में बदली प्राथमिकताएं इसी दौरान मालिनी शर्मा की जिंदगी में परिवार आया. उनके दो बेटे हैं. बच्चों के जन्म के बाद उनका पूरा focus motherhood पर चला गया. वह इस दौर को अपनी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा मानती हैं. उन्होंने बच्चों की परवरिश को प्राथमिकता दी और homeschooling को भी promote किया. धीरे-धीरे उनकी दुनिया फिल्मों और glamour से ज्यादा बच्चों और परिवार के इर्द-गिर्द केंद्रित हो गई. मालिनी अपनी शादी को याद करते हुए इसे “tragic marriage” कहती हैं और मानती हैं कि इस रिश्ते ने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया. लेकिन इस मुश्किल दौर के बाद भी उन्होंने अपनी जिंदगी को नए तरीके से आगे बढ़ाया. COVID के बाद Mumbai छोड़कर Pune के जंगलों में पहुंचीं फिर कोरोना महामारी ने मालिनी शर्मा की जिंदगी में एक और बड़ा बदलाव ला दिया. COVID के दौरान उन्होंने और उनके partner ने तय किया कि अब किसी ऐसी जगह जाना चाहिए जहां वे प्रकृति के करीब रह सकें. इसके बाद उन्होंने Pune के जंगलों के बीच जमीन ली और वहीं रहने लगीं. यहीं से उनकी जिंदगी का सबसे अलग chapter शुरू हुआ. आज Raaz Fame Actress Malini Sharma Organic Farming कर रही हैं. खेतों में काम करती हैं, पसीना बहाती हैं और स्थानीय लोगों के साथ जुड़कर अपनी जिंदगी जी रही हैं. मालिनी इस बदलाव को लेकर बिल्कुल सहज हैं. वह कहती हैं कि अब एक अभिनेत्री किसान बन गई है और खेतों में पसीना बहाती है. उनके बाल भी अब grey हो चुके हैं, लेकिन उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है. “मेरे hair भी grey हो गए हैं और मुझे फर्क भी नहीं पड़ता.” View on Instagram लोग समझते रहे Malini Sharma गायब हो गईं Malini Sharma की कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा यही है कि जिस दौरान मीडिया और दर्शक उन्हें खोज रहे थे, वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही थीं. सोशल मीडिया पर अब लोग उन्हें दोबारा खोज रहे हैं. उनके posts और comments तक पहुंचकर उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर 23 साल तक वह कहां थीं. मालिनी को यह देखकर हैरानी भी होती है और खुशी भी. वह कहती हैं, “हैरानी होती है कि लोगों को अब भी याद हूं. 23 साल के बाद भी वो मुझे ढूंढकर निकाल रहे हैं और मुझसे comment पर सवाल कर रहे हैं. उनसे यहां जुड़कर मजा भी आ रहा है.” उनका जवाब भी बेहद दिलचस्प है. “जिसे मुझे ढूंढना होगा, वो ढूंढ ही लेगा.” Pune के गांव में आज भी Raaz वाली भूतनी हैं मालिनी शर्मा बॉलीवुड से हजारों किलोमीटर दूर अपनी नई जिंदगी जी रहीं मालिनी शर्मा के लिए Raaz आज भी पूरी तरह पीछे नहीं छूटी है. पुणे के जंगलों के बीच रहने वाले लोग उन्हें Sharma Madam कहकर बुलाते हैं. लेकिन गांव वालों को उनकी पुरानी पहचान भी मालूम है. उन्हें पता है कि उनके बीच रहने वाली यही स्त्री कभी Raaz में डरावनी भूतनी का किरदार निभा चुकी है. मालिनी बताती हैं कि गांव वाले कहते हैं, “यहां सभी जानते हैं कि मैं वो Raaz वाली भूतनी ही हूं.” 23 साल बाद भी लोगों को याद हैं Malini Sharma शायद यही मालिनी शर्मा की कहानी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है. एक समय जिस अचानक मिली popularity को वह संभाल नहीं पाई थीं, आज उसी popularity की बची हुई यादों को वह मुस्कुराकर स्वीकार कर रही हैं. वह बॉलीवुड से दूर जरूर हैं, लेकिन सिनेमा से उनका रिश्ता खत्म नहीं हुआ. उन्होंने अपनी जिंदगी को कैमरे, spotlight और glamour से हटाकर बच्चों, प्रकृति और खेती के करीब कर लिया. Raaz की मालिनी शर्मा गायब नहीं हुई थीं. उन्होंने बस अपनी जिंदगी की कहानी का अगला chapter ऐसी जगह लिखा, जहां कैमरों की चमक नहीं, मिट्टी की खुशबू है. 23 साल बाद जब लोग पूछ रहे हैं कि Malini Sharma अब कहां

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फिर भिड़े अमेरिका-कनाडा: ट्रंप ने लगाया 50% टैरिफ, PM कार्नी बोले- ‘डॉलर के बदले डॉलर’ वाला जवाब देंगे

US-Canada Trade War: अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापारिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है. शुक्रवार रात तय समय तक दोनों देशों के बीच कोई समझौता नहीं हो सका, जिसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका के साथ चल रही व्यापार वार्ता रोकने का ऐलान कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि कनाडा नए अमेरिकी टैरिफ का जवाब ‘डॉलर के बदले डॉलर’ के हिसाब से देगा. क्या-क्या बोले कार्नी? मार्क कार्नी ने बताया कि अमेरिका आधी रात से करीब 28 अरब डॉलर मूल्य के कनाडाई सामान पर 50% टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहा है. कनाडाई प्रधानमंत्री के मुताबिक, उनकी प्रशासन अमेरिकी सामान पर भी जवाबी शुल्क लगाएगी. इसका मकसद कनाडा के कामगारों और कारोबारियों को नए अमेरिकी शुल्क के असर से बचाना है. कार्नी ने कहा कि दोनों देशों के बीच वॉशिंगटन में लगातार तीन दिनों तक बातचीत चली थी. इन वार्ताओं में कुछ महत्वपूर्ण प्रगति भी हुई, लेकिन अंततः ऐसा समझौता नहीं बन सका जो कनाडा के हितों और लक्ष्यों को पूरा करता. उन्होंने कहा, ‘इसके परिणामस्वरूप, मैंने आज शाम अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता को निलंबित करने और कनाडा के वार्ताकारों को ओटावा लौटने का निर्देश देने का फैसला किया है.’ कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिकी प्रस्ताव में आखिरी समय पर किए गए बदलावों को ‘अनुचित और आर्थिक रूप से नुकसानदेह’ बताया. उन्होंने कहा कि इन बदलावों से किसी भी भविष्य के समझौते की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा होता है. कार्नी ने यह भी कहा कि कनाडा जल्द ही अपने कर्मचारियों और कारोबारियों के लिए अतिरिक्त सहायता की घोषणा करेगा. उन्होंने साफ किया कि कनाडा नए अमेरिकी टैरिफ का डॉलर-दर-डॉलर जवाब देगा. कार्नी के अनुसार, कनाडा पिछले 18 महीनों में करीब 25 अरब कनाडाई डॉलर की आर्थिक मदद पहले ही दे चुका है. कार्नी ने यह भी बताय कि अब कनाडा की रणनीति अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम करने की रहेगी. इसके लिए घरेलू वित्तीय स्थिति को मजबूत किया जाएगा और साथ ही दूसरे देशों के साथ बिजनेस बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.  ये भी पढ़ें:- जल उठा जेलेंस्की का शहर: यूक्रेन के शॉपिंग सेंटर पर रूस का ड्रोन हमला, 16 की मौत, 130 से ज्यादा घायल 880 अरब डॉलर के व्यापार पर असर टैरिफ की समयसीमा पहले बुधवार रात 12:01 बजे रखी गई थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय दिया, लेकिन नई समयसीमा खत्म होने तक समझौता नहीं हो सका. अमेरिका और कनाडा के बीच पिछले साल करीब 880 अरब डॉलर का गुड्स एंड सर्विसेज का ट्रेड हुआ था. उसने लगभग 72 प्रतिशत गुड्स एक्सपोर्ट अमेरिका को किया था. दोनों देशों के बीच पुराने विवादों में कनाडाई सॉफ्टवुड लंबर का एक्सपोर्ट और कनाडा के डेयरी बाजार में अमेरिकी पहुंच जैसे मुद्दे भी शामिल हैं. करीब 5,525 मील लंबी सीमा दोनों देशों के बीच बिना सैन्य सुरक्षा के है. हर दिन लगभग 3.30 लाख लोग और 2 अरब डॉलर का सामान सीमा पार करते हैं.  अमेरिका ने लगाया कनाडा पर बातचीत से पीछे हटने का आरोप हालांकि, बातचीत टूटने की अमेरिकी तस्वीर कुछ अलग है. अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीयर ने कहा कि समझौते की दिशा में प्रगति के बावजूद कनाडा खुद बातचीत की मेज से हट गया. ग्रीयर के अनुसार, वॉशिंगटन ने कनाडा को अमेरिका के बड़े निर्यातक देशों में सबसे बेहतर व्यापारिक व्यवहार देने की पेशकश की थी. उनका आरोप है कि कनाडा की नई मांगों और पहले किए गए कुछ वादों से पीछे हटने के कारण वार्ता में बना संतुलन बिगड़ गया.  जवाबी टैरिफ लगाया तो ट्रंप के पास होंगे नए विकल्प अमेरिकी अधिकारी ने चेतावनी दी कि अगर कनाडा ने नए अमेरिकी टैरिफ के जवाब में अपने शुल्क बढ़ाए, तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आगे की कार्रवाई के विकल्प दिए जाएंगे. अधिकारी के मुताबिक, ट्रंप को एक बार फिर ‘बराबरी का मैदान तैयार करने’ के लिए कदम उठाने के विकल्प दिए जा सकते हैं. आधी रात से लागू होंगे नए अमेरिकी शुल्क ग्रीयर की प्रेस ब्रीफिंग से कुछ समय पहले ही अमेरिकी कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन ने आयातकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की. इसके अनुसार, कनाडा के तय उत्पादों पर नए टैरिफ रात 12:01 बजे के बाद लागू हो जाएंगे. ये शुल्क पहले से लागू अमेरिकी टैरिफ के ऊपर होंगे. नए अमेरिकी टैरिफ उन कनाडाई उत्पादों पर भी लागू होंगे, जिन्हें अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (यूएसएमसीए) के तहत विशेष व्यापारिक लाभ हासिल है. अब तक इस समझौते ने कनाडा के उद्योगों के एक बड़े हिस्से को अमेरिका के पुराने टैरिफ से बचाने में मदद की थी. कनाडा के साथ अमेरिका का भी होगा नुकसान नए टैरिफ ऐसे समय में आ रहे हैं जब कनाडा अपनी आर्थिक रिकवरी को मजबूत करने की कोशिश कर रहा है. अतिरिक्त शुल्क से वहां की वित्तीय स्थिति पर दबाव बढ़ सकता है और दोनों देशों के बीच व्यापक मुक्त व्यापार समझौते को लेकर चल रही बातचीत भी मुश्किल हो सकती है. वहीं, अमेरिकी प्रशासन को भी ऊंचे टैरिफ की नेतृत्वक कीमत चुकानी पड़ सकती है. अमेरिकी आयातकों को शुल्क देना होगा और वे इसका बोझ ग्राहकों पर डाल सकते हैं. इससे सामान महंगा हो सकता है और नवंबर के मिडटर्म इलेक्शन से पहले जीवन-यापन की लागत को लेकर चिंता बढ़ सकती है. ये भी पढ़ें:- अमेरिका में दीपावली की धूम: कैलिफोर्निया असेंबली ने पास किया प्रस्ताव; 8 नवंबर को होगा दिवाली डे The post फिर भिड़े अमेरिका-कनाडा: ट्रंप ने लगाया 50% टैरिफ, PM कार्नी बोले- ‘डॉलर के बदले डॉलर’ वाला जवाब देंगे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Awarapan 2 बनी ब्लॉकबस्टर, KRK ने बताया फिल्म की सक्सेस का मंत्र, 8 दिन में छापे इतने करोड़

Awarapan 2 Blockbuster: इमरान हाशमी की आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फर्स्ट वीकेंड में धमाल मचाने के बाद दूसरे वीक में भी रोमांटिक थ्रिलर ने ऑडियंस के बीच अपना इंटरेस्ट बरकरार रखा है. खास बात ये है कि फिल्म इमरान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सोलो फिल्म बन चुकी है. Awarapan 2 Box Office Collection: आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़ आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर अब भी दर्शक बटोरने में कामयाब रहा है. फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 9,858 शोज से 5.75 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही हिंदुस्तान में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन 142.21 करोड़ और नेट कलेक्शन 119.25 करोड़ तक पहुंच गया है. वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 8वें दिन 1 करोड़ का बिजनेस किया. इसके बाद विदेशों में फिल्म की कुल कमाई 27.30 करोड़ हो गई. इन आंकड़ों को जोड़ें तो आवारापन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 169.51 करोड़ तक पहुंच चुका है. View on Instagram Awarapan 2 Day Wise Box Office Collection: डे वाइज आवारापन 2 की कमाई Awarapan 2 Box Office Collection Day 1- 22.00 करोड़ Awarapan 2 Box Office Collection Day 2- 33.75 करोड़ Awarapan 2 Box Office Collection Day 3- 26.00 करोड़ Awarapan 2 Box Office Collection Day 4- 9.25 करोड़ Awarapan 2 Box Office Collection Day 5- 9.75 करोड़ Awarapan 2 Box Office Collection Day 6- 6.75 करोड़ Awarapan 2 Box Office Collection Day 7- 6.00 करोड़ Awarapan 2 Box Office Collection Day 8- 5.75 करोड़ Awarapan 2 Total Box Office Collection- 119.25 करोड़ आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन KRK Calls Awarapan 2 Blockbuster: केआरके ने आवारापन 2 को बताया ब्लॉकबस्टर केआरके ने आवारापन 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अपना रिव्यू शेयर किया. उन्होंने लिखा, फिल्म #Awarapan2 ने पहले हफ्ते में 115 करोड़ का नेट बिजनेस किया है और यह वाकई एक ब्लॉकबस्टर है. मैं फिर से कहना चाहता हूं कि हमारे फिल्म निर्माताओं को सिर्फ कमर्शियल फिल्में ही बनानी चाहिए, क्योंकि इसके हिट होने की संभावना 98 परसेंट होती है. Awarapan Box Office: ओरिजिनल आवारापन ने कितनी कमाई की थी? साल 2007 में रिलीज हुई आवारापन में इमरान हाशमी के साथ श्रिया सरन, मृणालिनी शर्मा, आशुतोष राणा और आशीष विद्यार्थी नजर आए थे. फिल्म का डायरेक्शन मोहित सूरी ने किया था. रिलीज के समय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. हिंदुस्तान में इसका नेट कलेक्शन करीब 7.50 करोड़ रुपये रहा, जबकि दुनियाभर में फिल्म ने अपनी पूरी थिएट्रिकल रन के दौरान लगभग 12 करोड़ रुपये कमाए थे. ये भी पढ़ें: Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office: छठे दिन किसकी हुई बल्ले-बल्ले, किसकी कमाई हुई धड़ाम? जानें आंकड़े ये भी पढ़ें: Awarapan 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद आवारापन 3 पर आया अपडेट, राइटर ने बता दिया आगे का प्लान The post Awarapan 2 बनी ब्लॉकबस्टर, KRK ने बताया फिल्म की सक्सेस का मंत्र, 8 दिन में छापे इतने करोड़ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रक्षाबंधन पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, हाथों पर दिखेगा भाई-बहन का प्यारा रिश्ता

Raksha Bandhan Mehndi Design: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और अपनापन का खूबसूरत जश्न है. इस दिन नए कपड़े पहनने से लेकर मिठाई खाने और राखी बांधने तक, हर छोटी चीज खास लगती है. वहीं, अगर हाथों पर सुंदर मेहंदी लगी हो तो त्योहार की रौनक और भी बढ़ जाती है. अगर आप इस बार कुछ ऐसा मेहंदी डिजाइन (Raksha Bandhan Mehndi Design) लगाना चाहती हैं, जो भाई-बहन के रिश्ते को भी खास तरीके से दिखाए, तो यह मेहंदी डिजाइन आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकते हैं. आइए जानते हैं कुछ आसान और खूबसूरत डिजाइन आइडिया. भाई-बहन की तस्वीर वाला मेहंदी डिजाइन इस रक्षाबंधन पर आप हथेली के बीच भाई-बहन की छोटी-सी आकृति बनवा सकती हैं. इसमें भाई की कलाई पर राखी और बहन के हाथ में पूजा की थाली दिखाई जा सकती है. इसके आसपास फूल, पत्तियां और छोटी बेल बनाकर डिजाइन को पूरा किया जा सकता है.  PC: AI Generated यह भी पढ़ें: The post रक्षाबंधन पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, हाथों पर दिखेगा भाई-बहन का प्यारा रिश्ता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Exclusive: प्यार, पैसा और पॉपुलैरिटी सब कुछ छोड़कर क्यों गायब हो गई थीं Raaz की मालिनी शर्मा; 23 साल बाद खुद बताई पूरी कहानी

हजारों Reels स्क्रॉल करने, सोशल मीडिया प्रोफाइल खंगालने और Google पर सर्च करने के बाद भी जब फैंस को ‘Raaz’ फेम मालिनी शर्मा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली, तो आखिरकार सवाल Quora तक पहुंच गया. एक फैन ने वहां एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट से पूछ ही लिया—“Raaz की भूतनी मैम कहां हैं?” 2002 में अपनी पहली ही फिल्म से रातोंरात पहचान बनाने वाली मालिनी शर्मा आखिर कहां गायब हो गईं? क्यों उन्होंने ग्लैमर की दुनिया से दूरी बना ली? और इन 23 सालों में उनकी जिंदगी में क्या-क्या बदला? इन सवालों के जवाब के लिए Naya Vichar ने खुद मालिनी शर्मा से बात की. यानी जिस चेहरे को इंटरनेट इतने सालों से तलाश रहा था, उसकी कहानी अब खुद मालिनी की जुबानी सामने है. वन नाइट वंडर हो गया… साल 2002 में बनी फिल्म Razz जब सिनेमा घरों के पर्दे पर आती है तो कुछ ही सप्ताह में यह फिल्म हिट, सुपरहिट और फिर ब्लॉकबस्टर बन जाती है. 5 करोड़ में बनी यह फिल्म बजट से करीब 8 गुना ज्यादा कमाई करती है. इस फिल्म के बाद लीड ऐक्टर और ऐक्ट्रेस से भी ज्यादा फेम अगर किसी को मिली तो वह को-ऐक्ट्रेस मालिनी शर्मा थी. डिनो मोरया संग मालिनी शर्मा मालिनी बताती हैं, “Raaz की success के बाद मुझे इतना ज्यादा attention मिलने लगा, जो मैं कम उम्र होने की वजह से handle नहीं कर पाई. मैं इस तरह की one-night success के लिए ready भी नहीं थी. मैं mature नहीं थी.” यही वजह थी कि उन्होंने कैमरे के सामने लगातार बने रहने के बजाय कैमरे के पीछे अपने लिए ज्यादा comfort महसूस किया. Malini Sharma ने Bollywood छोड़ा नहीं, बदला अपना काम Raaz के बाद Malini Sharma को लेकर सबसे बड़ी धारणा यही बनी कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी. लेकिन उनकी कहानी इससे बिल्कुल अलग है. उन्होंने फिल्मों से रिश्ता खत्म नहीं किया, बल्कि अपना काम बदल लिया. मालिनी ने Art Direction में काम करना शुरू किया और कई फिल्मों में बतौर art director सक्रिय रहीं. यानी जिस दौर में दर्शकों को लगा कि Raaz की अभिनेत्री अचानक गायब हो गई हैं, उस समय वह फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनी हुई थीं, बस कैमरे के सामने नहीं थीं. उनके लिए यह बदलाव शोहरत से भागने से ज्यादा अपने लिए सही जगह तलाशने जैसा था. शादी, दो बेटे और motherhood में बदली प्राथमिकताएं इसी दौरान मालिनी शर्मा की जिंदगी में परिवार आया. उनके दो बेटे हैं. बच्चों के जन्म के बाद उनका पूरा focus motherhood पर चला गया. वह इस दौर को अपनी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा मानती हैं. उन्होंने बच्चों की परवरिश को प्राथमिकता दी और homeschooling को भी promote किया. धीरे-धीरे उनकी दुनिया फिल्मों और glamour से ज्यादा बच्चों और परिवार के इर्द-गिर्द केंद्रित हो गई. मालिनी अपनी शादी को याद करते हुए इसे “tragic marriage” कहती हैं और मानती हैं कि इस रिश्ते ने उन्हें भीतर तक तोड़ दिया. लेकिन इस मुश्किल दौर के बाद भी उन्होंने अपनी जिंदगी को नए तरीके से आगे बढ़ाया. COVID के बाद Mumbai छोड़कर Pune के जंगलों में पहुंचीं फिर कोरोना महामारी ने मालिनी शर्मा की जिंदगी में एक और बड़ा बदलाव ला दिया. COVID के दौरान उन्होंने और उनके partner ने तय किया कि अब किसी ऐसी जगह जाना चाहिए जहां वे प्रकृति के करीब रह सकें. इसके बाद उन्होंने Pune के जंगलों के बीच जमीन ली और वहीं रहने लगीं. यहीं से उनकी जिंदगी का सबसे अलग chapter शुरू हुआ. आज Raaz Fame Actress Malini Sharma Organic Farming कर रही हैं. खेतों में काम करती हैं, पसीना बहाती हैं और स्थानीय लोगों के साथ जुड़कर अपनी जिंदगी जी रही हैं. मालिनी इस बदलाव को लेकर बिल्कुल सहज हैं. वह कहती हैं कि अब एक अभिनेत्री किसान बन गई है और खेतों में पसीना बहाती है. उनके बाल भी अब grey हो चुके हैं, लेकिन उन्हें इसकी कोई परवाह नहीं है. “मेरे hair भी grey हो गए हैं और मुझे फर्क भी नहीं पड़ता.” View on Instagram लोग समझते रहे Malini Sharma गायब हो गईं Malini Sharma की कहानी का सबसे दिलचस्प हिस्सा यही है कि जिस दौरान मीडिया और दर्शक उन्हें खोज रहे थे, वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रही थीं. सोशल मीडिया पर अब लोग उन्हें दोबारा खोज रहे हैं. उनके posts और comments तक पहुंचकर उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर 23 साल तक वह कहां थीं. मालिनी को यह देखकर हैरानी भी होती है और खुशी भी. वह कहती हैं, “हैरानी होती है कि लोगों को अब भी याद हूं. 23 साल के बाद भी वो मुझे ढूंढकर निकाल रहे हैं और मुझसे comment पर सवाल कर रहे हैं. उनसे यहां जुड़कर मजा भी आ रहा है.” उनका जवाब भी बेहद दिलचस्प है. “जिसे मुझे ढूंढना होगा, वो ढूंढ ही लेगा.” Pune के गांव में आज भी Raaz वाली भूतनी हैं मालिनी शर्मा बॉलीवुड से हजारों किलोमीटर दूर अपनी नई जिंदगी जी रहीं मालिनी शर्मा के लिए Raaz आज भी पूरी तरह पीछे नहीं छूटी है. पुणे के जंगलों के बीच रहने वाले लोग उन्हें Sharma Madam कहकर बुलाते हैं. लेकिन गांव वालों को उनकी पुरानी पहचान भी मालूम है. उन्हें पता है कि उनके बीच रहने वाली यही स्त्री कभी Raaz में डरावनी भूतनी का किरदार निभा चुकी है. मालिनी बताती हैं कि गांव वाले कहते हैं, “यहां सभी जानते हैं कि मैं वो Raaz वाली भूतनी ही हूं.” 23 साल बाद भी लोगों को याद हैं Malini Sharma शायद यही मालिनी शर्मा की कहानी का सबसे खूबसूरत हिस्सा है. एक समय जिस अचानक मिली popularity को वह संभाल नहीं पाई थीं, आज उसी popularity की बची हुई यादों को वह मुस्कुराकर स्वीकार कर रही हैं. वह बॉलीवुड से दूर जरूर हैं, लेकिन सिनेमा से उनका रिश्ता खत्म नहीं हुआ. उन्होंने अपनी जिंदगी को कैमरे, spotlight और glamour से हटाकर बच्चों, प्रकृति और खेती के करीब कर लिया. Raaz की मालिनी शर्मा गायब नहीं हुई थीं. उन्होंने बस अपनी जिंदगी की कहानी का अगला chapter ऐसी जगह लिखा, जहां कैमरों की चमक नहीं, मिट्टी की खुशबू है. 23 साल बाद जब लोग पूछ रहे हैं कि Malini Sharma अब कहां

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Honda Shine 100 चला-चलाकर हो गए बोर? अपग्रेड के लिए ये हैं 3 सबसे दमदार ऑप्शन, कीमत ₹1 लाख से कम

वर्तमान में हिंदुस्तानीय टू-व्हीलर मार्केट में 125cc सेगमेंट बहुत तेजी से ग्राहकों के लिए एक ऑप्शन बन रहा है. यह सेगमेंट उन लोगों के लिए सबसे सही माना जाता है जो अपनी डेली राइड में बेहतर पिकअप, ज्यादा स्पीड और अट्रैक्टिव डिजाइन चाहते हैं. यदि आपका बजट करीब 1 लाख रुपये का है, तो यहां हम आपके लिए 3 दमदार ऑप्शन लेकर आए हैं. होंडा शाइन को छोड़ने के बाद ये बाइक्स बेहतर चॉइस हो सकते हैं.  Honda SP 125: भरोसा और स्मूथ परफॉर्मेंस अगर आप होंडा की रिलायबिलिटी को नहीं छोड़ना चाहते और एक ज्यादा स्टाइलिश और फीचर-लोड बाइक की तलाश में हैं, तो Honda SP 125 एक शानदार ऑप्शन है. इसमें 123.94cc का सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है, जो लगभग 10.87 PS की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका इंजन काफी साइलेंट और स्मूथ है, जिससे सिटी ट्रैफिक में बाइक चलाना बेहद आसान हो जाता है.  इसमें आपको फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें रियल-टाइम माइलेज, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी और गियर-पोजिशन इंडिकेटर जैसी जानकारियां दिखती हैं. इसके अलावा इसमें LED हेडलाइट और साइलेंट स्टार्टर टेक्नोलॉजी भी शामिल है. Honda SP 125 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 89,748 रुपये से शुरू होकर 97,365 रुपये तक जाती है. यह उन लोगों के लिए एकदम सही है जो फैमिली के लिए एक आरामदायक और टिकाऊ बाइक चाहते हैं. TVS Raider 125: स्पोर्टी लुक और एडवांस फीचर्स युवाओं के बीच TVS Raider 125 काफी पॉपुलर हो चुकी है. इसका स्पोर्टी डिजाइन और अग्रेसिव लुक्स इसे आम कम्यूटर बाइक्स से बिल्कुल अलग बनाते हैं. इस बाइक में 124.8cc का एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन लगा है, जो 11.38 PS की पावर और 11.2 Nm का टॉर्क देता है. इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसके राइडिंग मोड्स हैं.  इसमें आपको Eco और Power मोड्स मिलते हैं, जिन्हें आप अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं. इसमें डिजिटल TFT या LCD डिस्प्ले, अंडर-सीट स्टोरेज और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं. टीवीएस रेडर 125 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 83,910 रुपये से शुरू होती है, जो इसे इस सेगमेंट की सबसे किफायती और वैल्यू फॉर मनी स्पोर्टी बाइक बनाती है. ये भी पढ़ें: TVS Raider 125 या फिर Honda Shine SP 125: ₹1 लाख की बजट में किसे खरीदना रहेगा फायदे का सौदा? Hero Xtreme 125R: अग्रेसिव स्टाइल हीरो मोटोकॉर्प की Hero Xtreme 125R उन राइडर्स के लिए तैयार की गई है जो कम बजट में एक प्रॉपर स्पोर्टी और मस्कुलर बाइक का एक्सपीरियंस चाहते हैं. इसमें 124.7cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 11.55 PS की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस बाइक का एक्सीलरेशन काफी तेज है और यह देखने में किसी बड़ी स्पोर्ट्स बाइक जैसी लगती है.  फीचर्स की बात करें तो इसमें ऑल-LED लाइटिंग सेटअप, मस्कुलर फ्यूल टैंक और स्प्लिट-सीट दी गई है. सेफ्टी के मामले में भी यह काफी बेहतर है क्योंकि इसके टॉप मॉडल में सिंगल-चैनल ABS का विकल्प भी मिलता है. Hero Xtreme 125R की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 91,500 रुपये से शुरू होती है. ये भी पढ़ें: Honda Shine, Splendor Plus या HF Deluxe: कौन है 100cc वाली सबसे दमदार बाइक? खरीदने से पहले जानें आपके लिए कौन सी बाइक होगी सबसे बेस्ट इन तीनों बाइक्स की अपनी-अपनी खूबियां हैं, इसलिए सही बाइक का सेलेक्शन आपकी जरूरत पर निर्भर करता है. अगर आप रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं, फैमिली के साथ राइड करते हैं और आपको बहुत ज्यादा रीसेल वैल्यू तथा इंजन की स्मूथनेस चाहिए, तो Honda SP 125 आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगी. वहीं अगर आप एक कॉलेज स्टूडेंट या यंग प्रोफेशनल हैं, जिन्हें अट्रैक्टिव लुक, लेटेस्ट गैजेट्स और राइडिंग मोड्स पसंद हैं, तो TVS Raider 125 सबसे बढ़िया ऑप्शन साबित होगी. अगर आपकी प्राथमिकता स्पोर्टी डिजाइन, मस्कुलर बॉडी और बेहतर ब्रेकिंग सेफ्टी है, तो Hero Xtreme 125R आपके लिए सबसे सही चॉइस बनेगी.  The post Honda Shine 100 चला-चलाकर हो गए बोर? अपग्रेड के लिए ये हैं 3 सबसे दमदार ऑप्शन, कीमत ₹1 लाख से कम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड : रामगढ़ फैक्ट्री में टरबाइन ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत, एक गंभीर

पंकज सोनी की रिपोर्ट  Ramgarh Turbine Blast : रामगढ़ जिले के हेहल स्थित मां छिन्मस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात टरबाइन ब्लास्ट होने से तीन इंजीनियरों की मौत हो गई. जबकि एक इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गया. इस संबंध में फैक्ट्री में कार्यरत इंजीनियर अमित कुमार ने बताया कि टरबाइन पैनल कंट्रोल रूम का एसी बीते कई दिनों से खराब था. जिसकी शिकायत फैक्ट्री प्रबंधन से की गई थी, लेकिन प्रबंधन द्वारा इस और कोई भी सकारात्मक पहल नहीं किया गया. ओवरहीटिंग से पैनल फेल, टरबाइन ब्लास्ट  शुक्रवार देर रात शिफ्ट इंचार्ज संजीव केसरी, इंजीनियर विनीत महतो, अभिषेक पांडेय तथा तरुण रवानी अपने ड्यूटी पर तैनात थे. रात लगभग 11:10 पर ओवरहीटिंग होने के कारण पैनल सिस्टम फेल हो गया. तैनात इंजीनियरों की टीम द्वारा इमरजेंसी सिस्टम को शुरू करने का प्रयास किया गया. लेकिन इमरजेंसी सिस्टम शुरू नहीं हो पाया. जिससे जोरदार आवाज के साथ टरबाइन ब्लास्ट कर गया.  फैक्ट्री के बाहर वाहनों की कतार ये भी पढ़ें: JSSC भर्ती घोटाला: 2022 में CID के पास थी अरुण की पूरी कुंडली, 4 साल बाद हुई गिरफ्तारी तीन इंजीनियरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल टरबाइन ब्लास्ट के बाद उसके अंदर का तेल बाहर फैल गया, जिससे मौके पर भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से शिफ्ट इंचार्ज धनबाद हाउसिंग कॉलोनी निवासी संजीव केसरी, इंजीनियर नगर ऊंटारी निवासी अभिषेक पांडेय और इंजीनियर जागेश्वर बिहार निवासी विनीत महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, हजारीबाग निवासी इंजीनियर तरुण रवानी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. घटना के बाद फैक्ट्री के कर्मचारियों में काफी आक्रोश है. ये भी पढ़ें: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, अनूप सिंह और ढुलू महतो के बीच जुबानी जंग The post झारखंड : रामगढ़ फैक्ट्री में टरबाइन ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत, एक गंभीर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Govinda Son Yashvrdhn Ahuja Debut: मां सुनीता आहूजा संग बॉलीवुड में कदम रखेंगे यशवर्धन, हॉरर-कॉमेडी से होगा डेब्यू

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा अब अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. यशवर्धन जल्द ही ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे. फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं. फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता कपूर और अमर बुटाला के बैनर तले किया जा रहा है. फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा यशवर्धन के डेब्यू के साथ-साथ उनकी मां सुनीता आहूजा की मौजूदगी को लेकर है. Yashvrdhn Ahuja’s Debut With Mother : पहली फिल्म में मां संग दिखेंगे यशवर्धन ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ यशवर्धन के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि इस फिल्म में उनकी मां सुनीता आहूजा भी नजर आएंगी. खास बात यह है कि सुनीता फिल्म में यशवर्धन की मां का ही किरदार निभा रही हैं. एएनआई से बात करते हुए सुनीता आहूजा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने निर्माता एकता कपूर का आभार जताते हुए कहा कि शायद इंडस्ट्री में यह पहली बार होगा, जब मां और बेटा एक ही फिल्म के जरिए साथ में पर्दे पर लॉन्च हो रहे हैं. Yashvrdhn-Nitanshi New Pair : नितांशी गोयल संग बनेगी यशवर्धन की नई जोड़ी फिल्म में यशवर्धन आहूजा के साथ ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नितांशी गोयल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. दोनों की जोड़ी को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है. फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट में जैमी लीवर, चंकी पांडे, बिजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा शामिल हैं. ये भी पढ़ें: गोविंदा- सुनीता के रिश्ते में नया ट्विस्ट, राखी सावंत से बातचीत में सुनीता ने किया दूसरी शादी को लेकर दावा Film Release Date : 7 जनवरी 2027 को रिलीज होगी फिल्म निर्माताओं ने ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यशवर्धन के डेब्यू के साथ अब दर्शकों की नजर इस बात पर होगी कि गोविंदा की अगली पीढ़ी बॉलीवुड में अपने लिए कितनी मजबूत जगह बना पाती है. Govinda’s Comeback : गोविंदा भी करेंगे पर्दे पर वापसी यशवर्धन के डेब्यू की समाचार ऐसे समय सामने आई है, जब गोविंदा और सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं. वहीं, गोविंदा भी अपनी फिल्म ‘रूपा’ के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में आहूजा परिवार के लिए आने वाला समय काफी खास माना जा रहा है. एक तरफ गोविंदा की वापसी की चर्चा है, तो दूसरी ओर उनके बेटे यशवर्धन अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. ये भी पढ़ें: सुनीता आहूजा को धोखा दिया तो भिखारी बन जाओगे… जब गोविंदा को इस शख्स ने दी थी वार्निंग The post Govinda Son Yashvrdhn Ahuja Debut: मां सुनीता आहूजा संग बॉलीवुड में कदम रखेंगे यशवर्धन, हॉरर-कॉमेडी से होगा डेब्यू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

पाकिस्तान के बेहद संवेदनशील सैन्य शहर रावलपिंडी में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. पंजाब प्रशासन की मांग पर पाकिस्तान की संघीय प्रशासन ने यहां सेना की तीन कंपनियों को छह महीने के लिए तैनात करने की मंजूरी दे दी है. यह फैसला रावलपिंडी में सेना के जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) के पास हुई गोलीबारी की घटना के कुछ ही दिन बाद लिया गया है. इसके साथ ही हाल ही में पाकिस्तानी संसद ने ऐसे कानून पास किए हैं, जिन्होंने आर्मी चीफ आसिम मुनीर के हाथ में बेहिसाब ताकत दी है. पंजाब प्रशासन की मांग पर सेना की तैनाती सीएनएन-न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, पाकिस्तान प्रशासन ने रावलपिंडी में सेना की तीन कंपनियों की तैनाती को मंजूरी दी है. यह आदेश 21 अगस्त 2026 को जारी किया गया. पंजाब के गृह विभाग की ओर से रावलपिंडी में सैन्य बल की मांग किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया.  सेना के जवानों को सेंसिटिव सिक्योरिटी ड्यूटी में लगाया जाएगा और वे किसी भी अप्रत्याशित सुरक्षा स्थिति से निपटने में जिला प्रशासन की मदद करेंगे. आदेश के मुताबिक, तैनाती तुरंत प्रभाव से छह महीने के लिए होगी. किन इलाकों में होगी सेना की भूमिका? पाकिस्तान के गृह और नारकोटिक्स कंट्रोल मंत्रालय ने सेना की तैनाती को मंजूरी दी है. आदेश में कहा गया है कि सेना के जवानों को रावलपिंडी प्रशासन के अधीन सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारियों में लगाया जाएगा. इस आदेश की जानकारी पाकिस्तान के कई शीर्ष प्रशासनी और सैन्य अधिकारियों को भी भेजी गई है. इनमें राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट डिवीजन, पंजाब गृह विभाग, पंजाब के पुलिस महानिरीक्षक और रावलपिंडी स्थित जनरल हेडक्वार्टर (GHQ) शामिल हैं. आर्टिकल 245 के तहत हुआ फैसला पाकिस्तानी सेना की यह तैनाती पाकिस्तान के संविधान के आर्टिकल 245 के तहत की गई है. इस प्रावधान के तहत संघीय प्रशासन जरूरत पड़ने पर सशस्त्र बलों को नागरिक प्रशासन की सहायता के लिए तैनात कर सकती है. इसी संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए प्रशासन ने रावलपिंडी प्रशासन की मदद के लिए सेना की तीन कंपनियां उपलब्ध कराने का फैसला किया है. यह तैनाती इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि रावलपिंडी पाकिस्तान के सैन्य प्रतिष्ठान का प्रमुख केंद्र है. यहीं पाकिस्तानी सेना का GHQ स्थित है और शहर में कई अन्य संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठान भी मौजूद हैं. GHQ के पास हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा सेना की ताजा तैनाती का फैसला 11 अगस्त को GHQ के पास हुई एक सुरक्षा घटना के कुछ दिनों बाद आया है. उस दिन एक हथियारबंद व्यक्ति ने इलाके में एक सैन्य वाहन पर गोलीबारी की थी. हमले में एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने हमलावर को मार गिराया था. इस घटना के बाद अब रावलपिंडी में संवेदनशील सैन्य और रणनीतिक ठिकानों की सुरक्षा मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है. ये भी पढ़ें:- ईरान की अमेरिका को चेतावनी: नई धमकी मिली तो होगा ‘तबाह करने वाला’ जवाब; ट्रंप ने कड़े प्रतिबंधों का ऐलान किया था क्या बढ़ी हुई ताकत के बल पर मुनीर ने उठाया कदम? पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने ‘डिफेंस फोर्सेस ऑफ पाकिस्तान एक्ट, 2026’ और ‘नेशनल कमांड अथॉरिटी एक्ट, 2010’ में संशोधन को मंजूरी दे दी है. इन बदलावों के बाद जनरल आसिम मुनीर की भूमिका और अधिकारों में बड़ा विस्तार हुआ है. नए प्रावधानों ने पाकिस्तान की तीनों सेनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में सैन्य नेतृत्व की ताकत को पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दिया है. जनरल आसिम मुनीर पहले ही चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज हैं, यानी पाकिस्तान की थल सेना, नौसेना और वायुसेना का प्रशासन और कमान उनके हाथ में थी. वहीं नए कानून की मदद से वह पाकिस्तान में के सैन्य शक्ति का केंद्रीकरण कर रहे हैं.  अब मुनीर के हाथ कौन-कौन से अधिकार? नए कानून के तहत सैन्य कर्मियों को सेवा से हटाने, समय से पहले सेवानिवृत्त करने और इस्तीफा स्वीकार या अस्वीकार करने जैसे फैसलों में जनरल मुनीर की भूमिका बढ़ गई है. इसके अलावा सैन्य सेवा की उम्र सीमा में बदलाव से जुड़े अधिकार भी नए प्रावधानों का हिस्सा हैं.  अब जनरल आसिम मुनीर को राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा मामलों में प्रधानमंत्री के प्रमुख सैन्य सलाहकार की भूमिका भी मिल गई है. इस व्यवस्था से रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े फैसलों में सेना प्रमुख की सीधी भूमिका बढ़ती है. परमाणु हथियारों और रणनीतिक सैन्य क्षमताओं से जुड़ी कमान को भी नए सैन्य ढांचे में शामिल किया गया है. पाकिस्तान के 27वें संविधान संशोधन के तहत कमांडर ऑफ द नेशनल स्ट्रेटेजिक कमांड (CNSC) का नया चार सितारा पद बनाया गया है, जिस पर पिछले महीने ही जनरल सैयद आमेर रजा की नियुक्ति की गई थी.  पाकिस्तान में सबसे ताकतवर बने आसिम मुनीर अब डिफेंस लॉ और नेशनल कमांड अथॉरिटी एक्ट में किए गए संशोधनों के जरिए पाकिस्तान के परमाणु हथियारों और रणनीतिक सैन्य क्षमताओं के संचालन से जुड़े नए ढांचे को कानूनी आधार दिया गया है. इस तरह पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर की सैन्य और राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में भूमिका पहले की तुलना में काफी अधिक प्रभावशाली हो गई है. ये भी पढ़ें:- कनाडा के गुरुद्वारे में चाकूबाजी से हड़कंप, दो लोग घायल; हमलावर गिरफ्तार, 1 दिन पहले जेल से छूटा था The post रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार में सड़क हादसा: आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को अनियंत्रित बस ने कुचला, 6 की मौत

बेतिया एक्सीडेंट न्यूज: पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के बसवरिया पराउटोला पंचायत के बनकटवा मध्य विद्यालय के पास शुक्रवार की रात करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया. छठियार कार्यक्रम के दौरान सड़क किनारे आयोजित आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को एक बस ने कुचल दिया. हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गये. घायलों में कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है. 6 की मौत, कई घायल मृतक छांगुर राम (70 वर्ष), बनकटवा बहादुर महतो (45 वर्ष), बसवरिया संजय कुमार (28 वर्ष), बसवरिया राकेश कुमार दूबे (35 वर्ष), बनकटवा देवेन्द्र दूबे (35 वर्ष), बनकटवा घायल श्याम बाबू कुमार (16 वर्ष), बनकटवा/बसवरिया अजीत कुमार (18 वर्ष), बनकटवा/बसवरिया मोचन महतो (50 वर्ष), बनकटवा/बसवरिया नरेश राम (40 वर्ष), बनकटवा/बसवरिया सभी घायल बनकटवा और बसवरिया गांव के निवासी बताए गए हैं. बसवरिया, परसौनी टोला पंचायत क्षेत्र में आता है. गोरखपुर से बेतिया आ रही थी बस हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ. गोरखपुर से बेतिया आ रही शाही ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे छठीहार कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गयी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. इलाके में आक्रोश और मातम, मची है चीख पुकार घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है. हादसे में मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर प्रशासनिक स्तर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है. यह भी पढे़ं: लौरिया निबंधन कार्यालय में पांचवें दिन भी नहीं हुई एक भी रजिस्ट्री, पेपरलेस व्यवस्था पर सवाल The post बिहार में सड़क हादसा: आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को अनियंत्रित बस ने कुचला, 6 की मौत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top