Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Balcony Decoration Tips: बालकनी को बनाएं और भी खूबसूरत, इन तरीकों का करें इस्तेमाल

Balcony Decoration Tips: हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है घर बनाने की और उसे सजाने की. आजकल अधिकांश घरों में ओपन स्पेस की जगह बालकनी होती है. आप रोजाना काम कर के जब थक जाते हैं तो अपने आप को रिचार्ज करने के लिए ऐसे ही किसी जगह की तलाश में रहते हैं. बालकनी को आपके लिए एक अच्छी जगह हो सकती है जहां पर आप अपना समय गुजार सकते हैं और सुबह या फिर शाम की चाय का मजा ले सकते हैं. अगर बालकनी अच्छे से सजाते हैं तो इससे आपके घर का पूरा लुक ही चेंज हो जाता है. आप इन तरीकों से बालकनी को डेकोरेट कर सकते हैं.  हल्की रोशनी लाइट से सजाएं अपने बालकनी को आप गोल्डन फेरी लाइट से सजा सकते हैं. शाम के समय में ये बहुत ही सुंदर लुक देता है. गोल्डन लाइट ज्यादा चमकदार नहीं होती है और आप इस जगह पर शाम के समय में अच्छा फील भी करेंगे. आप इसे लैम्प से भी सजा सकते हैं और अगर आप क्रिएटिव हैं तो घर पर ही लैन्टर्न तैयार कर लाइट लगा सकते हैं.  यह भी पढ़ें: Bedroom Color Ideas: बेडरूम को दें नया और मॉडर्न कलर, पेंट करें इन रंगों से इन चीजों की मदद से पाएं बेहतरीन लुक अगर आप भी अपने बालकनी को नया लुक देना चाहते हैं तो आप फर्नीचर लगा सकते हैं. दो चेयर और एक छोटा सा सेंटर टेबल आपके बालकनी के लुक को एक स्टेप आगे बढ़ा सकते हैं. आप बैठने का स्पेस भी रेडी कर सकते हैं और इसे पर्दे और कुशन से सजा सकते हैं. आप झूला का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. झूला बालकनी के लुक को और भी बेहतरीन बना देगा.  पौधों का करें यूज  पौधों और फूलों से किसी भी जगह की रौनक बढ़ जाती है. बालकनी को डेकोरेट करने के लिए आप छोटे गमलों में ऐसे प्लांट लगाएं जिनमें अधिक फूल आते हैं. प्लांट्स के बीच में समय गुजार कर आपका भी मन प्रसन्न रहेगा.  बालकनी फ्लोर  अगर आप बालकनी के फ्लोर को सजाने की सोच रहे हैं तो आप कार्पेट का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप चाहे तो सिंपल कार्पेट, मॉडर्न डिजाइन के कार्पेट, ग्रास कार्पेट या फिर सुंदर कढ़ाई वाले कार्पेट का भी यूज कर सकते हैं. यह भी पढ़ें: Living Room Tips: लिविंग रूम को लग्जरी लुक देने के लिए अपनाएं ये टिप्स, कम खर्चे में दें शानदार लुक   The post Balcony Decoration Tips: बालकनी को बनाएं और भी खूबसूरत, इन तरीकों का करें इस्तेमाल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

भागलपुर में विक्रमशिला विश्वविद्यालय-गंगा पुल समेत अन्य प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार, जायजा लेने आए मुख्य सचिव

बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा शुक्रवार को भागलपुर आए हैं. पटना से हेलीकॉप्टर के जरिए मुख्य सचिव भागलपुर हवाई अड्डा पहुंचे. जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मुख्य सचिव विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करने रवाना हुए. प्रधान सचिव के आगमन से अब भागलपुर के विकास कार्यों को रफ्तार मिलने के आसार तेज हुए हैं. सड़क और पुल समेत अन्य कई परियोजनाओं का जायजा लेने के साथ ही बैठक भी मुख्य सचिव करेंगे. भागलपुर में प्रधान सचिव का डीएम-एसएसपी ने किया स्वागत भागलपुर पहुंचे बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा के साथ राजस्व व भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, पंचायती राज विभाग के सचिव दिवेश सेहरा व शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव मौजूद रहे. भागलपुर के डीएम नवल किशोर चौधरी और एसएसपी हृदयकांत ने उनका स्वागत किया. ALSO READ: बिहार का कुर्सेला-बिहारीगंज रेल लाइन प्रोजेक्ट 27 साल बाद जिंदा हुआ, कोसी-सीमांचल में इस रूट पर भी दौड़ेगी ट्रेन… भागलपुर में मुख्य सचिव भागलपुर में मुख्य सचिव इन प्रोजेक्ट की तैयारी का लेंगे जायजा… भागलपुर हवाई अड्डा से प्रधान सचिव कहलगांव स्थित विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रस्तावित स्थल व स्मारक का निरीक्षण करने रवाना हुए. डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी भी उनके साथ कहलगांव के लिए रवाना हुए. पीरपैंती रेलवे ब्रिज के एलाइनमेंट का स्थल निरीक्षण भी मुख्य सचिव करेंगे. निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्टर एजेंसी व प्रोजेक्ट इंजीनियर आदि स्थल पर उपस्थित रहेंगे. समीक्षा बैठक प्रोजेक्ट कार्यालय में की जायेगी. जिसके बाद मुख्य सचिव भागलपुर वापस लौटेंगे. भागलपुर में मुख्य सचिव भागलपुर में मुख्य सचिव गंगा पर बन रहे पुल को भी देखेंगे, समीक्षा बैठक करेंगे विक्रमशिला सामानांतर सेतु के कार्यस्थल का निरीक्षण भी मुख्य सचिव करेंगे. भागलपुर में चल रही सड़क परियोजनाओं, स्मार्ट सिटी के कार्य और मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में की गयी घोषणाओं के संबंध में समीक्षा बैठक भी होनी है. इस समीक्षा बैठक में संबंधित पदाधिकारी शामिल होंगे. भागलपुर से मधेपुरा जाएंगे मुख्य सचिव मुख्य सचिव भागलपुर से हेलीकॉप्टर से बिहपुर, फुलौत (मधेपुरा) के लिए पटना से आये सभी अफसरों के साथ प्रस्थान करेंगे. यहां वे परियोजना स्थल का निरीक्षण करेंगे. उनके इस दौरे से भागलपुर में तैयार हो रहे प्रोजेक्ट में तेजी आएगी. (फोटो क्रेडिट: विद्यासागर) The post भागलपुर में विक्रमशिला विश्वविद्यालय-गंगा पुल समेत अन्य प्रोजेक्ट को मिलेगी रफ्तार, जायजा लेने आए मुख्य सचिव appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

धनबाद में फिर चली धांय धांय गोली, एक घायल, वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट

धनबाद, सुमन सिंह: धनबाद में कोयला को एक फिर गोलीबारी हुई है. इस घटना में एक की घायल होने की सूचना है. घटना जिले के के ईस्ट बसूरिया ओपी और गोंदुडीह सीमा क्षेत्र के पास की है. दरअसल गुरुवार की देर रात वर्चस्व को लेकर कोयला तस्करों और मजदूरों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है. वारदात के बाद फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है. वर्चस्व को लेकर अक्सर होता रहता है संघर्ष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धनबाद के इस्ट बसूरिया और गोंदुडीह ओपी क्षेत्र में लंबे समय से कोयला तस्करी का अवैध धंधा चल रहा है. इस इलाके में वर्चस्व को लेकर अक्सर दो गुटों के बीच संघर्ष होता रहता है. गुरुवार की देर भी यही हुआ. जिसमें इस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र के कोलडंप स्थित पासवान बस्ती का रहने वाला ललन पासवान को गोली लगी. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. Also Read: झारखंड में अब नहीं चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी, प्रशासन ने जारी किया निर्देश घायल बोला- कोयला कारोबार को लेकर पहले भी हुआ है विवाद डॉक्टरों की मानें तो उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. गोलीबारी की सूचना मिलते ही इस्ट बसूरिया ओपी पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ की. ललन ने पुलिस को बताया है कि कोयला कारोबार को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है. इस रंजिश में हमलोगों पर हमला किया गया. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर जाकर मामले की छानबीन कर रही है. आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. धनबाद की ताजा समाचारें यहां पढ़ें The post धनबाद में फिर चली धांय धांय गोली, एक घायल, वर्चस्व को लेकर भिड़े दो गुट appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार जल्द तीन और राज्यों से करेगा सांस्कृतिक समझौता, धरोहरों को मिलेगा नया आयाम

Culture in Bihar : पटना. राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ावा देने में एक कदम आगे बढ़ाते हुए बिहार प्रशासन जल्द ही तीन राज्यों के साथ एक सांस्कृतिक समझौता करने जा रही है. इससे संबंधित एमओयू पर हस्ताक्षर करने की तैयारी है. यह पहल ‘एक हिंदुस्तान, श्रेष्ठ हिंदुस्तान’ कार्यक्रम के अंतर्गत हो रही है, जिसका उद्देश्य विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है. सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ावा देने की पहल दिसंबर 2024 में ‘एक हिंदुस्तान श्रेष्ठ हिंदुस्तान’ कार्यक्रम के तहत बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच सांस्कृतिक साझेदारी का करार हुआ था. इस पहल का उद्देश्य दोनों राज्यों की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है. इस समझौते के तहत अगले तीन वर्षों तक बिहार और उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सहयोग करेंगे. हाल ही में बिहार दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने बिहार में अपनी प्रस्तुति दी और लोगों का मन मोह लिया. इससे पहले बिहार के कलाकार भी उत्तर प्रदेश दिवस में हिस्सा ले चुके हैं. दोनों राज्यों के प्रतीक चिन्ह का होगा इस्तेमाल इस साझेदारी के तहत लोक संगीत, नृत्य, नाटक, प्रदर्शनियों और संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा. साथ ही विद्यार्थियों के लिए विशेष कला प्रतियोगिताएं होंगी और सांस्कृतिक धरोहर पर आधारित पुस्तकें स्कूल-कॉलेजों में वितरित की जाएंगी. इन कार्यक्रमों का प्रसारण टेलीविजन और रेडियो पर भी होगा, जबकि प्रचार सामग्री में दोनों राज्यों के प्रतीक चिह्नों का इस्तेमाल किया जाएगा. Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना The post बिहार जल्द तीन और राज्यों से करेगा सांस्कृतिक समझौता, धरोहरों को मिलेगा नया आयाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कौन है ये गेंदबाज, जिसने तोड़ दिया काव्या मारन का दिल, ट्रेविस हेड और क्लासेन का एक साथ किया शिकार

IPL 2025 के इस सीजन में हर मैच में कोई न कोई खिलाड़ी अचानक से छा जा रहा है. पहले विग्नेश पुथुर, उसके बाद आशुतोष शर्मा और अब LSG vs SRH मैच में प्रिंस यादव ने तहलका मचा दिया. प्रिंस यादव ने हैदराबाद के खिलाफ दो विकेट लिए. लेकिन वे कोई मामूली विकेट नहीं थे. उन्होंने ऐन मौके पर दो धाकड़ बल्लेबाजों को चलता किया. उनके इस गेंदबाजी ने सनराइजर्स को झटका तो दिया ही, हैदराबाद फ्रेंचाइजी की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) को भी उदास कर दिया. हालांकि अपनी नवाबी अंदाज वाली ब्रिगेड के इस सितारे पर लखनऊ फ्रेंचाइजी के सर्वेसर्वा संजीव गोएनका काफी खुश दिखे. Who is Prince Yadav. LSG के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने ट्रैविस हेड को आउट करके मैच की शुरुआत में ही सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. विस हेड ने LSG पर आक्रमण किया और 27 गेंदों पर 47 रन बनाए, लेकिन इसके बाद वे अपने दूसरे ही IPL मैच में स्पोर्ट्स रहे युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की गेंद पर आउट हो गए. आठवें ओवर में प्रिंस यादव ने मिडल और ऑफ स्टंप पर फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर हेड बड़ा शॉट स्पोर्ट्सने गए, लेकिन गेंद सीधी स्टंप्स में जा लगी. उनके आउट होते ही पूरा स्टेडियम सन्न रह गया. तो वहीं काव्या मारना का चेहरा उतर गया. जबकि एलएसजी के मैंटोर जहीर खान काफी खुश दिखे. Kavya Maran reaction after Travis Head Wicket.   प्रिंस का हिट सुपरहिट 💥 pic.twitter.com/usjOls3sJb — Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 27, 2025 प्रिंस यादव ने हैदराबाद को एक और झटका दिया. जब 12वें ओवर में नीतीश रेड्डी ने प्रिंस की गेंद पर जोरदार शॉट लगाया. प्रिंस ने तेजी से प्रतिक्रिया देते हुए गेंद को हाथ से रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधा नॉन-स्ट्राइकर एंड के विकेटों से टकरा गई. उस समय हेनरिक क्लासेन क्रीज से काफी आगे निकल चुके थे, जिसके कारण उन्हें रन आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा. हालांकि गेंद इतनी तेज थी कि क्लासेन का विकेट गिरने और जश्न मनाने के बाद प्रिंस अपना हाथ सहलाते दिखे. क्लासेन का विकेट पूरी तरह से बदकिस्मती से गिरा, लेकिन कारण तो प्रिंस यादव ही थे. इस बार एलएसजी  के मालिक संजीव गोएनका काफी खुश दिखाई दिए.  मयंक यादव ना सही प्रिंस यादव, ट्रेविस हेड जैसे घातक बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड करते प्रिंस के सम्मान में लखनऊ के मालिक संजीव गोएंका ने खड़े होकर ताली बजाई pic.twitter.com/GsItcVDeI0 — RAMSINGH YADAV (@RAMSING05433145) March 27, 2025 प्रिंस यादव ने अपने 4 ओवर में केवल 29 रन दिए. जहां इस मैच में हर एक गेंदबाज की धुनाई हुई वहीं, प्रिंस ने केवल 7 के लगभग औसत से रन दिए. वहीं इस मैच की बात करें तो हैदराबाद में LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया, जिसके बाद शार्दुल ठाकुर ने लगातार गेंदों पर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के विकेट चटकाए और घरेलू टीम का स्कोर 2.2 ओवर में 15-2 हो गया. इसके बाद आईपीएल में बड़े बड़े स्कोर बनाने वाली एसआरएच 20 ओवर में 190 रन ही बना सकी. लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.1 ओवर में ही 193 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत लिया.   प्रिंस यादव का क्रिकेट करियर लगातार चर्चा में रहा है. वे पहली बार सुर्खियों में 2023 में आए, जब उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) के पहले संस्करण में पुरानी दिल्ली-6 टीम के लिए स्पोर्ट्सते हुए शानदार प्रदर्शन किया. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट लिए, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल थी. उनके इस प्रदर्शन ने घरेलू क्रिकेट में उनकी पहचान बनाई और वे युवा तेज गेंदबाजों में शामिल हो गए, जिन पर निगाहें टिकी थीं. IPL 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने उन्हें नेट बॉलर के रूप में अपनी टीम में शामिल किया था. उनकी गति और सटीक लाइन-लेंथ को देखते हुए फ्रैंचाइज़ी ने 2024 की नीलामी में उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा.  यह उनके लिए एक बड़ा मौका था, जिससे उन्होंने अपने क्रिकेट करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का अवसर पाया. घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा. विजय हजारे ट्रॉफी के नवीनतम संस्करण में उन्होंने दिल्ली के लिए स्पोर्ट्सते हुए छह मैचों में 11 विकेट हासिल किए और टीम के शीर्ष विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. उनकी काबिलियत और निरंतर अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें एक उभरते हुए तेज गेंदबाज के रूप में स्थापित किया है.  नीतीश रेड्डी का आक्रोश! आउट होने के बाद पटक दिया हेलमेट, चकनाचूर होते-होते बचा, Video रिप्लेसमेंट के तौर पर आए शार्दुल ने IPL में दिखाया अपना जौहर, हासिल की बड़ी उपलब्धि किस्मत पलटी! इंग्लैंड जा रहे थे लॉर्ड, फिर एक फोन आया और; एलएसजी से कैसे जुड़े शार्दुल ठाकुर खुद बताया The post कौन है ये गेंदबाज, जिसने तोड़ दिया काव्या मारन का दिल, ट्रेविस हेड और क्लासेन का एक साथ किया शिकार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के बच्चे के जन्म से पहले ही रोहित की होगी मौत, अरमान को दर्द में देख फूट-फूटकर रोएगी अभीरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि चारु रिसॉर्ट में कियारा से मिलती है. चारु कहती है कि वह रिसॉर्ट कुछ क्लाइंट से मिलने आई है. अभीर, कियारा से कहता है कि उन्हें अभी वहां से जल्दी जाना होगा. होटल के बाहर चारु को अभीर गले लगाता है और सिचुएशन के लिए माफी मांगता है. चारु गुस्सा हो जाती है और वहां से चली जाती है. दूसरी तरफ मंदिर के बाहर रूही और रोहित, अरमान और अभीरा को प्रसाद देते हैं. संजय उन्हें दूर से देखता है और उसे शक होता है. सरोगेसी के बारे में इस शख्स को चलेगा पता ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा और अरमान एक खिलौने के दुकान पर होते हैं. दोनों वहां पर खिलौने पसंद करते होते हैं, तभी विद्या उन्हें देख लेती है. विद्या को लगता है कि अभीरा मां बनने वाली है. पोद्दार हाउस में कावेरी, रूही को एक हीरे की रिंग देती है. तभी विद्या आकर घरवालों को बताती है कि अभीरा भी मां बनने वाली है. सब खुश हो जाते हैं और अरमान के घर जाने का फैसला करते हैं. दूसरी तरफ संजय, रोहित के ऑफिस में जाता है. वह रोहित के लैपटॉप में देखता है कि अस्पताल के कुछ पेपर्स है, जिसपर सरोगेसी के बारे में जिक्र किया गया है. शिशु के जन्म से पहले रोहित की हो जाएगी मौत अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गणगौर उत्सव के दौरान एक विस्फोट होता है, जिसमें रोहित, अरमान, शिवानी गंभीर रूप से जख्मी हो जाते हैं. उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया जाता है. विद्या अपने दोनों बेटों रोहित और अरमान को ऐसे देखकर फूट-फूटकर रोने लगती है. अभीरा उसे संभालती है. ये सीन काफी इमोशनल होने वाला है. अभीरा भी अपने पति को इस हाल में देखकर फूट-फूटकर रोती है. यह भी पढ़ें-  TRP Report: राघव की एंट्री अनुपमा के लिए बनी वरदान, डायन वाले शो जादू तेरी नजर को मिल रही तगड़ी टीआरपी, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट The post Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही के शिशु के जन्म से पहले ही रोहित की होगी मौत, अरमान को दर्द में देख फूट-फूटकर रोएगी अभीरा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

गाजियाबाद की फैक्ट्री में बॉयलर फटा, 3 मजदूरों की मौत

Boiler Exploded in Ghaziabad Factory: गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में बॉयरल फटने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है. गाजियाबाद के एसीपी ज्ञान प्रकाश ने बताया, “आज इस फैक्ट्री में बॉयलर फटने की घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.” #WATCH | Uttar Pradesh | Three workers killed in a boiler blast in a factory in Ghaziabad ACP Gyan Prakash says, “Three workers died on the spot in a boiler blast incident in this factory today.” pic.twitter.com/zExKMZengo — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 28, 2025 समाचार अपडेट हो रही है… The post गाजियाबाद की फैक्ट्री में बॉयलर फटा, 3 मजदूरों की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में अब नहीं चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी, सरकार ने जारी किया निर्देश

रांची : झारखंड के निजी स्कूलों के शुल्क निर्धारण को लेकर स्कूल और जिला स्तर पर कमेटी का गठन होगा. इस संबंध में स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह ने सभी आयुक्त व उपायुक्त को पत्र लिखा है. जिलों को भेजे गये पत्र में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम 2017 के आलोक में शुल्क समिति का गठन करने को कहा गया है. अधिनियम के प्रावधान के अनुरूप 15 दिनों के अंदर विद्यालय स्तर पर शुल्क समिति व जिलास्तर पर जिला समिति का गठन करने को कहा गया है. इस संबंध में शिक्षा विभाग को भी जानकारी देने को कहा गया है. गठित कमेटी ही करेगी फीस बढ़ोतरी के कारणों पर विचार अधिनियम के प्रावधान के अनुरूप शुल्क निर्धारण को लेकर पहले विद्यालय स्तर पर गठित कमेटी के समक्ष इसका प्रस्ताव रखना होता है. कमेटी फीस वृद्धि के विभिन्न कारणों पर विचार करेगी. इसमें विद्यालय में गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधा, प्रशासन और रख-रखाव पर होने वाले खर्च, शिक्षक और कर्मचारियों को मिलने वाला वेतन, वार्षिक वेतन वृद्धि, विद्यालय की कुल आय में से विद्यार्थियों पर होनेवाला खर्च, शिक्षा के विकास और विद्यालय के विस्तार के लिए आवश्यक राजस्व समेत अन्य आवश्यक कारक को ध्यान में रखने का प्रावधान अधिनियम में है. समिति प्रस्तावित शुल्क की संरचना प्राप्त होने के 30 दिन के अंदर फीस की मंजूरी देगी. Also Read: मार्च में ही गर्मी से हाल बेहाल, 40 के करीब पहुंचा पारा, जानें आज कैसा रहेगा मौसम विद्यालय की कमेटी में अभिभावक और शिक्षक रहेंगे विद्यालय स्तर पर शुल्क निर्धारण के लिए गठित कमेटी में बच्चों के अभिभावक के साथ शिक्षक भी शामिल होंगे. प्रावधान के अनुरूप निजी विद्यालय प्रबंधन द्वारा मनोनीत प्रतिनिधि कमेटी के अध्यक्ष होंगे. विद्यालय के प्राचार्य, सचिव, विद्यालय प्रबंधन द्वारा मनोनीत तीन शिक्षक व शिक्षक संघ द्वारा नामित चार माता-पिता इसके सदस्य होंगे. विद्यालय प्रबंधन को फीस निर्धारण के एजेंडा और बैठक की जानकारी एक सप्ताह पहले देना होगा. विद्यालय समिति अगर तय समय में शुल्क निर्धारण में विफल रहता है तो प्रबंधन यह प्रस्ताव जिलास्तरीय कमेटी के समक्ष रखेगा. विद्यालय में अगर पिछले वर्ष की तुलना में 10 फीसदी से अधिक फीस बढ़ोतरी की जाती है, तो भी इसको जिला कमेटी को भेजा जायेगा. जिलास्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित होगी कमेटी जिलास्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी. कमेटी में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला परिवहन पदाधिकारी, निजी विद्यालय के दो प्राचार्य, संबंधित क्षेत्र के सांसद और विधायक, दो अभिभावक और एक चार्टर्ड एकाउंटेंट शामिल होंगे. विद्यालय अगर जिलास्तरीय कमेटी के निर्णय से संतुष्ट नहीं है, तो प्रमंडलीय आयुक्त के समक्ष इसके खिलाफ अपील कर सकते हैं. झारखंड की ताजा समाचारें यहां पढ़ें The post झारखंड में अब नहीं चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी, प्रशासन ने जारी किया निर्देश appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जमुई के जंगल में भीषण आग, हजारों पेड़ राख, वन्यजीवों में हाहाकार

Fire in Bihar: जमुई. जिले के सिमुलतला क्षेत्र में जंगल की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है. हल्दिया झरना पहाड़ से लेकर तिलौना, बघावा और लीलावरण तक आग फैल चुकी है, जिससे हजारों पेड़ जलकर राख हो गए हैं. इस भीषण आग के कारण वन्यजीवों के अस्तित्व पर गंभीर संकट मंडरा रहा है. छोटे जीव इसकी चपेट में आ रहे हैं, जबकि बड़े जानवर सुरक्षित स्थान की तलाश में भटकने को मजबूर हैं. जंगलों में लगी इस आग से क्षेत्र की हरियाली भी तेजी से समाप्त हो रही है. पुरानी परंपरा बन रही संकट की वजह स्थानीय लोगों के अनुसार, यह आग गर्मी के मौसम में महुआ चुनने की पुरानी परंपरा के कारण फैलती है. लोग जानबूझकर सूखे पत्तों में आग लगाते हैं, जिससे कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां और नवजात पौधे नष्ट हो जाते हैं. यह प्रथा जंगलों के पारिस्थितिकी तंत्र को गहरा नुकसान पहुंचा रही है. वनपाल अजय कुमार पासवान ने बताया कि आग सेक्टर 07 और 03 में विकराल रूप ले चुकी है. इसे नियंत्रित करने के लिए वन विभाग ने दो अग्निशमन वाहनों को तैनात किया है. कटलगार्ड और सिपसी की मदद से फायर लाइन काटकर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इस पर नियंत्रण पाना अभी भी एक चुनौती बना हुआ है. जरूरत स्थायी समाधान की पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों में आग लगने की इस समस्या का स्थायी समाधान निकालना बेहद आवश्यक है. प्रशासन वृक्षारोपण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जंगलों को आग से बचाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. यदि यही स्थिति बनी रही, तो यह पूरा पारिस्थितिकी तंत्र को गंभीर रूप से प्रभावित करेगा. इससे न केवल वन्यजीवों का जीवन संकट में पड़ेगा, बल्कि इंसान और पर्यावरण को भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना The post जमुई के जंगल में भीषण आग, हजारों पेड़ राख, वन्यजीवों में हाहाकार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नीतीश रेड्डी का आक्रोश! आउट होने के बाद पटक दिया हेलमेट, चकनाचूर होते-होते बचा, Video

IPL 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हरा दिया. पिछले सीजन की हार का बदला लेते हुए  पंत की एलएसजी ने एसआरएच को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH की टीम 190 रन पर सिमट गई. जवाब में, LSG ने धमाकेदार शुरुआत की और 16.1ओवर में ही 193 रन बनाकर मैच जीता. SRH की बल्लेबाजी इस मैच में खास असर नहीं डाल पाई. हालांकि, ट्रैविस हेड और नितीश रेड्डी के बीच एक अच्छी साझेदारी देखने को मिली, लेकिन दोनों ही अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके. इस दौरान, नितीश रेड्डी का गुस्सा चर्चा का विषय बन गया. अपनी आउट होने की नाखुशी रेड्डी ने पवेलियन लौटते समय हेलमेट पर उतारी और उसे सीढ़ियों पर पटक दिया. Angry Nitish Kumar Reddy throws Helmet. इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर प्रशंसक भी हैरान हैं. आईपीएल 2024 में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले रेड्डी ने इस सीजन में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वह अपनी पारियों को बड़े स्कोर में तब्दील करने में सफल नहीं हो सके. उनकी हताशा उनके एक्शन से साफ झलक रही थी, क्योंकि पवेलियन लौटते समय उन्होंने गुस्से में अपना हेलमेट फेंक दिया. दाएं हाथ के बल्लेबाज एक मुश्किल स्थिति में क्रीज पर आए थे, जब SRH ने लगातार दो विकेट गंवा दिए थे. LSG vs SRH. रेड्डी ने क्रीज पर ट्रैविस हेड के साथ साझेदारी निभाई, लेकिन हेड 47 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद उन्होंने हेनरिक क्लासेन के साथ पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन क्लासेन भी ज्यादा देर टिक नहीं सके. इस स्थिति में, टीम की जिम्मेदारी रेड्डी के कंधों पर आ गई थी. हालांकि, वह इस चुनौती पर खरे नहीं उतर पाए और रवि बिश्नोई की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. रेड्डी 28 गेंद पर 2 चौके की मदद से केवल 32 रन ही बना सके. Nitish Kumar Reddy Disappointed throws Helmet in Pavilion. @itshitmanera pic.twitter.com/hO1xv3e6Qc — Follow @itshitmanera (@Itshitmanera45) March 27, 2025 बिश्नोई की पहली ही गेंद पर रेड्डी आगे बढ़कर शॉट स्पोर्ट्सने गए, लेकिन वह गेंद से सही संपर्क नहीं बना सके. गेंद सीधे स्टंप पर जा लगी, और रेड्डी को पवेलियन लौटना पड़ा. आउट होने के बाद उनका गुस्सा साफ झलक रहा था. जब वह मैदान से बाहर जा रहे थे, तो टेलीविजन कैमरों ने उन्हें सीढ़ियां चढ़ते हुए और ड्रेसिंग रूम की ओर जाते हुए कैद किया. वीडियो में साफ दिखा कि रेड्डी ने निराशा में अपना हेलमेट फेंक दिया, जिससे उनका गुस्सा पूरी तरह जाहिर हो गया. Nitish Kumar Reddy throws helmet. LSG vs SRH मैच की बात करें तो लखनऊ के कप्तान ने टॉस जीतकर हैदरबाद को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. लेकिन एलएसजी के ‘लॉर्ड’ शार्दुल ठाकुर ने उन्हें सिर उठाने का भी मौका नहीं दिया. धाकड़ शीर्ष बल्लेबाजों से सजे हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और इशान किशन केवल 15 रन पर ही चलते बने. इसके बाद तो हैदराबाद ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. हालांकि ट्रेविस हेड और रेड्डी के अलावा अनिकेत वर्मा (36 रन) और कप्तान पैट कमिंस के 4 गेदों पर 18 रन की पारी की बदौलत 190 रन का स्कोर बनाया. यह स्कोर कोई कम नहीं था, लेकिन लखनऊ ने अपने बल्लेबाजों के दम पर जीत हासिल की.  एलएसजी के बल्लेबाज एडम मार्कम तो नहीं चले, लेकिन निकोलस पूरन के 70 रन और मिचेल मार्श के 52 रन ने सारा दबाव ही हटा दिया. दोनों के बीच फिर शतकीय साझेदारी हुई, जिसकी बदौलत वे लक्ष्य के बैहद नजदीक पहुंच गए. इसके बाद अंत में मिलर और अब्दुल समद ने 16.1 ओवर में 5 विकेट गिरने के बाद 193 रन तक लखनऊ को पहुंचाकर 5 विकेट से ही जीत दिलाई.   रिप्लेसमेंट के तौर पर आए शार्दुल ने IPL में दिखाया अपना जौहर, हासिल की बड़ी उपलब्धि किस्मत पलटी! इंग्लैंड जा रहे थे लॉर्ड, फिर एक फोन आया और; एलएसजी से कैसे जुड़े शार्दुल ठाकुर खुद बताया लंबे हिट्स कैसे लगाते हैं निकोलस पूरन! खुद बताया ‘मैं छक्के मारने…’ जीत से गदगद पंत भी बोले- हमें उसे बस… The post नीतीश रेड्डी का आक्रोश! आउट होने के बाद पटक दिया हेलमेट, चकनाचूर होते-होते बचा, Video appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top