Hot News

ताजा ख़बर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

डाॅ मारूफ हुसैन बने कांग्रेस अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय प्रवक्ता

पूर्णिया. जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा मारूफ़ हुसैन को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. इस आशय का एक पत्र आखिल हिंदुस्तानीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने जारी की है. मारूफ़ हुसैन अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली के जेएनयू एवं एमयू से पूरी की है.वे कांग्रेस में अपनी नेतृत्व छात्र, एनएसयूआई , यूथ कांग्रेस से शुरू की. इससे पूर्व वे बिहार प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता के पद पर कार्य कर चुके हैं. डा मारूफ़ हुसैन को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त होने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीरज सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के जिलाध्यक्ष अली खान, युवा कांग्रेस प्रवक्ता अजमेर करीम, युवा जिलाध्यक्ष शेख सद्दाम, सहित सैकड़ों नेता व कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post डाॅ मारूफ हुसैन बने कांग्रेस अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय प्रवक्ता appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

शांति व सौहार्द से मनायें त्योहार : विधायक

तोरपा. होली को लेकर शांति समिति की बैठक बुधवार को तपकारा थाना में हुई. जिसमें होली शांतिपूर्वक मनाने को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि पर्व त्योहार हमें आपसी भाईचारा के साथ रहना सिखाता है. शांति व सौहार्द के साथ त्योहार मनाने से आपसी प्रेम बढ़ता है. कहा कि होली रंगों का त्योहार है. बीडीओ नवीन चंद्र झा ने कहा कि त्योहार को एन्जॉय करें, बेवजह किसी दूसरे को जबरदस्ती रंग नहीं लगायें. बैठक के बाद समिति के सदस्यों ने एक-दूसरे को ग़ुलाल लगाकर होली की बधाई दी. बैठक में थाना प्रभारी नितेश कुमार गुप्ता, कुमुद चौधरी, पंकज चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी, रामकुमार केशरी, प्रदीप गुप्ता, निपुण चौधरी, प्रदीप चौधरी, रवि चौधरी, नीतिश केशरी, रामेश्वर ठाकुर, दीपक चौधरी आदि उपस्थित थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post शांति व सौहार्द से मनायें त्योहार : विधायक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एक दिवसीय जॉब कैंप में पांच अभ्यर्थियों का हुआ अंतिम चयन

सहरसा श्रम संसाधन विभाग के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा बुधवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया. जॉब कैंप में डिलीवरी पटना नियोजक ने भाग लिया. इस एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन सहायक निदेशक नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय भरत जी राम की देखरेख में आयोजित किया गया. जिसमें इच्छुक आवेदक ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इस जॉब कैंप में 16 प्रतिभागी शामिल हुए. सभी आवेदकों से बायोडाटा लिया गया. साक्षात्कार के बाद कुल पांच अभ्यर्थियों का चयन किया गया. सहायक निदेशक ने कहा कि अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा प्रति माह जॉब कैंप का आयोजन किया जाता है. जिसमें काफी संख्या में रिक्तियों उपलब्ध रहती है. उन्होंने आवेदकों से अनुरोध किया कि कार्यालय आकर इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. जॉब कैंप के सफल संचालन में जिला कौशल विशेषज्ञ एवं सभी नियोजनालय कर्मियों की सहभागिता रही. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एक दिवसीय जॉब कैंप में पांच अभ्यर्थियों का हुआ अंतिम चयन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Jamshedpur news. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के नये अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू करने को लेकर हुई बैठक

Jamshedpur news. डिमना चौक स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू होना है. इसमें कैंसर, न्यूरो, किडनी व हार्ट के मरीजों का इलाज होगा. इसके पहले चरण में ओपीडी सेवा शुरू करनी है. इसे लेकर बुधवार को आइटीडीए प्रोजेक्ट डायरेक्टर दीपांकर चौधरी ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ दिवाकर हांसदा, अधीक्षक डॉ आरके मंधान संबंधित विभागाध्यक्षों के साथ ऑनलाइन बैठक की. इसमें सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी को खोलने के लिए क्या-क्या समस्या है, किन-किन चीजों की जरूरत है. ओपीडी में लगने वाले उपकरणों की खरीदारी हुई या नहीं, इस पर चर्चा करते हुए जल्द ही सामानों की खरीदारी करने के लिए कहा गया, ताकि इन तीनों विभाग के ओपीडी को खोला जा सके. कुछ दिन पहले ही इन विभाग के ओपीडी के लिए डॉक्टर का इंटरव्यू हुआ है. उसको फाइनल करने के लिए कहा गया. सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में लगने वाले उपकरण इसीजी, इको मशीन, टेबल, चेयर सहित अन्य सामग्रियों की खरीदारी की जानी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Jamshedpur news. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के नये अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू करने को लेकर हुई बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बिहार प्रवासी कामगार एप का किया गया शुभारंभ

राज्य से बाहर काम पर जाने से पहले अपना निबंधन कराएं श्रमिकः श्रम अधीक्षक सहरसा श्रम संसाधन विभाग बिहार प्रशासन द्वारा राज्य से बाहर काम कर रहे कामगार का पंचायत स्तर पर डेटाबेस तैयार करने के उद्येश्य से उनके निबंधन के लिए बिहार प्रवासी कामगार एप का शुभारंभ किया गया है. जानकारी देते श्रम अधीक्षक संतोष कुमार झा ने बताया कि बिहार प्रवासी कामगार एप विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये एपीके एप पर उपलब्ध है. जिसे प्रखंड में पदस्थापित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी या जिला श्रम अधीक्षक से प्राप्त किया जा सकता है. साथ ही गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है. एपीके एप से बिहार प्रवासी कामगार एप डाउनलोड कर बिहार से बाहर काम कर रहे कामगार अपना निबंधन एप में मौजूद कंटीन्यू ऐज गेस्ट में जाकर स्वयं कर सकते हैं. जो प्रवासी कामगार वर्तमान में बिहार राज्य के अंदर हैं या अपने स्थायी घर पर हैं वे राज्य से बाहर काम पर जाने से पहले अपना निबंधन प्रखंड में पदस्थापित श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी या श्रम अधीक्षक कार्यालय से विहित प्रपत्र प्राप्त कर पूर्ण भरा हुआ आवेदन जमा करा सकते हैं. निबंधन के लिए प्रवासी कामगारों को अपना नाम, पिता का नाम, वर्तमान एवं स्थायी पता, शैक्षणिक योग्यता, ठिकेदार के माध्यम से जाने की स्थिति में ठिकेदार का नाम, आधार कार्ड सख्या, मोबाईल नंबर एवं बैंक खाता की आवश्यकता होगी. जिसके आधार पर एप में दिए गये प्रपत्र को भर कर जमा किया जा सकता है. प्रपत्र जमा करने पर उन्हें 12 अंकों का निबंधन संख्या प्राप्त होगा, जो भविष्य के उपयोग के लिए रखा जायेगा. जिससे योजना के क्रियान्वयन में सहुलियत हो सके. उन्होंने कहा कि बिहार के अदर वर्तमान में रह रहे प्रवासी कामगारों द्वारा इस एप को बिहार से बाहर रह रहे अपने सगे-संबंधियों एवं मित्रों को भी शेयर कर निबंधन के लिए प्रेरित कर सकते हैं. विभिन्न विभागों के प्रखंड, पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों, पंचायती राज निकायों के सभी स्तर के जन प्रतिनिधियों, एनजीओ, विकास मित्र, पंचायत रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका, टोला सेवक एवं श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों से श्रम संसाधन विभाग द्वारा प्रवासी श्रमिकों के डेटाबेस तैयार करने में सहयोग लिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में श्रम संसाधन विभाग बिहार प्रशासन द्वारा बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के तहत प्रवासी श्रमिकों की प्रवास के दौरान दुर्घटना मृत्यु एवं दुर्घटना के फलस्वरूप पूर्ण या आंशिक निशक्तता की स्थिति में क्रमशः दो लाख, एक लाख एवं पचास हजार रूपये की अनुदान राशि दी जाती है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बिहार प्रवासी कामगार एप का किया गया शुभारंभ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

कुपोषित बच्चों के पोषण व पुनर्वास को ले स्वास्थ्य अधिकारियों ने की समीक्षा बैठक

पूर्णिया. नवजात कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू से ही पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) भेजा जाता है जहां उपचार के दौरान बच्चों और परिजनों को आवश्यक पोषण और चिकित्सकीय सहायता के साथ साथ कुछ सहयोग राशि भी उपलब्ध कराई जाती है. इसी क्रम में कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र भेजने के लिए सभी प्रखंड के प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारी और समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के सीडीपीओ के साथ एक दिवसीय समीक्षा बैठक का आयोजन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में किया गया. इस दौरान सभी प्रखंड अधिकारियों को कुपोषित बच्चों की समय पर पहचान करते हुए उन्हें परिजनों के साथ पोषण पुनर्वास केन्द्र भेजने की जानकारी दी गई. पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों को सुरक्षित करने के लिए शिशु स्वास्थ्य अधिकारी और पोषण सलाहकार द्वारा आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है. जिसका लाभ उठाते हुए कुपोषित बच्चों को समय के साथ स्वस्थ और तंदुरुस्त किया जाता है. पोषण पुनर्वास केंद्र का किया गया निरीक्षण समीक्षा बैठक के बाद सभी प्रखंड स्वास्थ्य अधिकारियों और आईसीडीएस सीडीपीओ द्वारा कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने के लिए जीएमसीएच में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया गया. सभी अधिकारियों को जानकारी दी गयी कि कुपोषित बच्चों के लिए एनआरसी में 20 बेड का वार्ड उपलब्ध है. संबंधित वार्ड में कुपोषित बच्चों और उनके एक परिजन के रुकने और खाने के साथ साथ बच्चों के आनंद के लिए खिलौना सुविधा भी उपलब्ध है. प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. आरपी मण्डल ने कुपोषित बच्चों की पहचान करते हुए एनआरसी भेजते हुए आवश्यक चिकित्सकीय सहायता का लाभ उठाने के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया. अतिकुपोषित बच्चों की मृत्यु का खतरा नौ गुना अधिक जिला कार्यक्रम समन्यवक सह पोषण पुनर्वास केन्द्र के नोडल पदाधिकारी डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि सामान्य बच्चों की तुलना में गंभीर अतिकुपोषित बच्चों की मृत्यु का खतरा नौ गुना अधिक है. 100 में 80-85 प्रतिशत ऐसे कुपोषित शिशु पाए जाते हैं जिनका चिकित्सीय सहायता समुदाय स्तर पर किया जा सकता है. 10-15 प्रतिशत बच्चों को ही पोषण पुनर्वास केंद्र भेजने की जरूरत होती है. ऐसे बच्चों की समय से पहचान कर उनका इलाज करने से कुपोषण के कारण होने वाले बच्चों की मृत्यु को खत्म किया जा सकता है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post कुपोषित बच्चों के पोषण व पुनर्वास को ले स्वास्थ्य अधिकारियों ने की समीक्षा बैठक appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

एएनएमएमसीएच के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्पाइन का हुआ पहला ऑपरेशन

गया. एएनएमएमसीएच परिसर स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पहली बार स्पाइन का ऑपरेशन बुधवार को किया गया. ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तौर से स्वस्थ है. डॉक्टरों ने कहा ऑपरेशन पूरी तौर से सफल रहा है. न्यूरो सर्जन डॉ कनिष्क परमार ने बताया कि रसलपुर के रहनेवाले राम सिंहेश्वर सिंह के 52 वर्षीय वीरेंद्र सिंह का स्पाइनल कॉर्ड इंजरी की सर्जरी की गयी है. मरीज की रीढ़ की हड्डी की चोट के बाद रीढ़ की हड्डी की डिकंप्रेसिव सर्जरी की गयी. मरीज को रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी. ठीक होने के लिए ऑपरेशन बहुत ही जरूरी था. इसके बाद ही यहां ऑपरेशन करने का फैसला लिया गया. उन्होंने बताया कि बुधवार को मरीज का ऑपरेशन पूरी तौर से सफलतापूर्वक किया गया है. एनेस्थेटिक डॉ एके आदित्य, ओटी असिस्टेंट राकेश रंजन विद्यार्थी आदि मौजूद थे. सफल ऑपरेशन के लिए अधीक्षक डॉ केके सिन्हा ने डॉक्टर के टीम को बधाई दी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post एएनएमएमसीएच के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में स्पाइन का हुआ पहला ऑपरेशन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मनोज मंडल बने मनिहारी विधानसभा प्रभारी

पूर्णिया. जदयू प्रदेश नेतृत्व ने पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज मंडल को कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है. इस आशय का एक पत्र पार्टी की ओर से जारी किया गया है. मनोनयन के बाद श्री मंडल ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया है और कहा है कि पार्टी आलाकमान ने जो जवाबदेही उन्हें सौंपी है, उसपर सौ फीसदी खड़ा उतरने का कोशिश करूंगा. उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव में एक बार फिर बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की प्रशासन बनेगी. चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट गये हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post मनोज मंडल बने मनिहारी विधानसभा प्रभारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बगाही में होली मिलन समारोह में गुलाल लगाकर दी बधाई

परैया. प्रखंड के बगाही गांव में आयोजित होली मिलन समारोह में हीपारंपरिक गाने गाकर एक दूसरे को गुलाल लगाया. सामाजिक कार्यकर्ता राहुल रंजन उर्फ टुटु सिंह के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ प्रतिनिधि, पत्रकार व अधिकारी शामिल हुए. थानाध्यक्ष सर्वनारायण के साथ एसआई प्रमोद कुमार, मंटू राय और सुरक्षा बल का स्वागत ग्रामीणों ने उत्साह उमंग के साथ किया. इसके बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अनुमंडल अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि लगातार तीन वर्षों से आयोजित होने वाले होली मिलन बड़ी सामाजिक पहल है. जिससे होली पर्व के बीच ग्रामीण और प्रशासन के बीच सौहर्दपूर्ण वातावरण बनता है. कार्यक्रम में खिजरसराय से आये लोक कलाकारों ने पारंपरिक गीतों से सभी को होली के रंग में सराबोर कर दिया. कार्यक्रम में करहट्टा मुखिया अरुणोदय मिश्र, भाजपा नेता अनिल शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष चंदेश्वर मांझी, अजमतगंज मुखिया सुनील कुमार शर्मा, प्रिंस कुमार, राजेश पांडे, पूर्व उपप्रमुख श्रीकांत सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, अजमतगंज पैक्स अध्यक्ष धनंजय कुमार, रामाज्ञा सिंह, राघवेंद्र कुमार आदि शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बगाही में होली मिलन समारोह में गुलाल लगाकर दी बधाई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

साइबर ठगी से बचाव को लेकर किया जागरूक

पाकुड़ नगर. डीएलएसए के तत्वावधान में आउटरीच कार्यक्रम के तहत जागरुकता अभियान चलाया गया. यह अभियान जिले के सभी विद्यालयों में चलाया गया. इस दौरान पीएलवी की टीम ने स्कूलों व ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को विभिन्न कानूनी अधिकारों और प्रशासनी योजनाओं को लेकर जागरूक किया. अभियान के तहत बाल विवाह, साइबर ठगी से बचाव, सड़क सुरक्षा, डायन प्रथा उन्मूलन आदि के बारे में जानकारी दी गयी. इस अवसर पर पीएलवी अमूल्य रत्न रविदास, एजारूल शेख, चंदन रविदास ने जागरुकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. डालसा से मिलने वाले मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी दी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post साइबर ठगी से बचाव को लेकर किया जागरूक appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top