Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

VIDEO: NEET पास युवक ने चुनी चोरी की राह… गर्लफ्रेंड के इलाज पर खर्च किए 80 लाख, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश आगरा कैंट गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) ने इंटरस्टेट चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो चालाक चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुनीत और आकाश के रूप में हुई है. इनके कब्जे से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की गई है. इस गिरोह का खुलासा होने के बाद पुलिस के सामने मुख्य आरोपी पुनीत की ऐसी कहानी सामने आई, जिसने जांच टीम को भी हैरान कर दिया. NEET पास कर चुका है मुख्य आरोपी पुलिस के अनुसार, गिरोह का मुख्य आरोपी पुनीत पढ़ा-लिखा है और वह NEET परीक्षा पास कर चुका है. खास बात यह है कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के साथ-साथ वह NEET की तैयारी भी करता रहा. पुलिस जांच में उसके खिलाफ पहले से 27 से ज़्यादा मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है. गर्लफ्रेंड के इलाज में खर्च कर दिए 80 लाख पुलिस के मुताबिक, पुनीत चोरी से हासिल रकम का इस्तेमाल अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ-साथ अपनी गर्लफ्रेंड की जरूरतें पूरी करने में करता था. जब उसकी गर्लफ्रेंड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी, तो पुनीत ने कथित तौर पर उसके इलाज में करीब 80 लाख रुपये खर्च कर दिए. यह ऐसी कहानी थी जिसने पुलिस को भी चौंका दिया. लॉकडाउन के बाद हुक्का पार्लर बंद किया और बन गया चोर पुलिस के मुताबिक, पुनीत लखनऊ में हुक्का पार्लर चलाता था. लॉकडाउन के दौरान परिस्थितियां बदलीं और बाद में उसने हुक्का पार्लर बंद कर दिया. इसके बाद वह चोरी की वारदातों में शामिल हो गया. पुलिस के मुताबिक, धीरे-धीरे उसने चोरी को अपना जरिया बना लिया और अलग-अलग राज्यों में वारदातें करने लगा. जिस जिले में पकड़ा, वहां दोबारा चोरी नहीं करता था पुलिस के मुताबिक, पुनीत चोरी के मामले में काफी चालाक था. वह जिस जिले में चोरी करते हुए गिरफ्तार हो जाता था, वहां दोबारा वारदात नहीं करता था. इसके बजाय दूसरे जिलों और राज्यों को निशाना बनाता था, ताकि पुलिस की पकड़ से बच सके. परिवार में भाई एयरफोर्स में, बहन डॉक्टर पुलिस के अनुसार, पुनीत के परिवार की पृष्ठभूमि भी सामान्य नहीं है. उसका भाई एयरफोर्स में है, जबकि बहन डॉक्टर बताई गई है. उसके पिता भी आर्मी से रिटायर्ड हैं. इसके बावजूद पुनीत ने कथित तौर पर चोरी का रास्ता अपना लिया. लाखों के गहने और नकदी बरामद आगरा कैंट GRP पुलिस की कार्रवाई में पुनीत और आकाश को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उनके कब्जे से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद करने का दावा किया है. पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है. ये भी पढ़ें: ब्रिटेन के बाद EU से भी ज्यादा फायदा, हिंदुस्तानीय चमड़ा-जूते की बढ़ेगी डिमांड, 5.5 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है एक्सपोर्ट The post VIDEO: NEET पास युवक ने चुनी चोरी की राह… गर्लफ्रेंड के इलाज पर खर्च किए 80 लाख, जानिए पूरा मामला appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

प्राइवेट नौकरी छोड़ फुलवारी शरीफ की प्रिया रानी बनीं IAS, पहली ही पोस्टिंग में मिली सासाराम की जिम्मेदारी

SDM Priya Rani: इन दिनों सासाराम की SDM प्रिया रानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. पोस्ट ऑफिस चौक पर कुछ लोगों को जांच और कार्रवाई का आश्वासन देती नजर आ रही हैं. वे लोगों से बार-बार शांति बनाए रखने की अपील कर रही हैं और कह रही हैं कि आपकी जो भी समस्या है, उसे लिखित में दीजिए, उसका समाधान जरूर होगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रिया रानी कौन हैं. BTech के बाद की प्राइवेट कंपनी की नौकरी प्रिया रानी मूल रूप से पटना के फुलवारी शरीफ स्थित कुरकुरी गांव की रहने वाली हैं. उनके पिता किसान हैं और मां हाउस वाइफ. प्रिया रानी ने रांची के BIT Mesra से BTech की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने कुछ सालों तक एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी भी की. हालांकि, उन्हें सिविल सेवा में जाना था. ऐसे में उन्होंने UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू की. ये भी पढ़ें: बिहार में शराबबंदी की कमान दिव्या शक्ति के हाथ में, IPS के बाद ऐसे बनीं IAS, देखें UPSC रैंक साल 2023 में IAS कैडर के लिए चुनीं गईं प्रिया रानी ने 2021 में अपने पहले ही प्रयास में 284वीं रैंक के साथ परीक्षा पास कर ली थी और IDES सेवा के लिए चुनी गई थीं. लेकिन उन्हें IAS कैडर चाहिए था. ऐसे में उन्होंने दोबारा से कोशिश की और साल 2023 में रैंक UPSC CSE परीक्षा पास कर ली. साल 2023 में प्रिया रानी ने UPSC CSE की परीक्षा में AIR रैंक 69 हासिल किया और IAS कैडर के लिए चुनी गईं. प्रिया रानी 22 अगस्त 2026 से सासाराम में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO/SDM) के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं. ये भी पढ़ें: चकरी की प्रियंका को BPSC में रैंक 58, पिता इंस्पेक्टर बेटी बनी SDM The post प्राइवेट नौकरी छोड़ फुलवारी शरीफ की प्रिया रानी बनीं IAS, पहली ही पोस्टिंग में मिली सासाराम की जिम्मेदारी appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- CJP प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए बनाई गई कमेटी का दोबारा नहीं होगा गठन, आरोप निराधार

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के खिलाफ आयोजित छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ज्यादतियों की जांच के लिए बनाई गई पांच मेंबर वाली कमेटी (HPEC) को फिर से बनाने से मना कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि इस कमेटी को दोबारा से बनाने के लिए जो आरोप पैनल पर लगाए जा रहे हैं वो अंदाजे और धारणाओं पर आधारित हैं. निष्पक्षता के साथ हुआ है कमेटी का गठन चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया(CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने कहा कि कमेटी को निष्पक्षता और ट्रांसपेरेंसी के ऊंचे स्टैंडर्ड और निष्पक्ष नजरिए के साथ बनाया गया है. अभी से कमेटी के कार्यों पर सवाल उठाना सही नहीं होगा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह हाई-पावर्ड इंक्वायरी कमेटी कोर्ट के सामने किसी एक या दूसरे पक्ष के कारणों का समर्थन करने के लिए नहीं बनाई गई है. इस कमेटी का उद्देश्य यह बताना है कि 20 जुलाई के दिन जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ ज्यादती हुई थी या नहीं? कमेटी में बदलाव की गुंजाइश नहीं सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने 10 सितंबर के ऑर्डर में इस मांग को ठुकरा दिया कि जांच कमेटी दोबारा बनाई जानी चाहिए. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को आज 16 सितंबर को कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. बेंच ने कहा, हम कमेटी के गठन में कोई बदलाव करने के पक्ष में नहीं हैं, खासकर तब जब ऐसे पुनर्गठन की प्रार्थना सिर्फ अंदाजे और पहले से बनी-बनाई बातों पर आधारित हैं. ये भी पढ़ें: Marital Rape : पति द्वारा की गई जबरदस्ती को क्यों नहीं कहा जाता रेप? जानिए, पति-पत्नी के संबंध पर क्या कहता है कानून The post सुप्रीम कोर्ट ने कहा- CJP प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए बनाई गई कमेटी का दोबारा नहीं होगा गठन, आरोप निराधार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

लोहरदगा के कुड़ू में नशेड़ी बाप ने कमरे में सो रहे बेटे को टांगी से काटा, जंगल से किया गया गिरफ्तार

Lohardaga Crime News: लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के सलगी गरभू टोली गांव में बुधवार सुबह करीब 9 बजे दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी. पिता ने अपने ही बेटे की टांगी से वार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब एक घंटे के भीतर उसे सलगी जंगल से हिरासत में ले लिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है. एक सप्ताह से चल रहा था विवाद जानकारी के अनुसार, सलगी गरभू टोली निवासी सुरेश वर्मा का पिछले करीब एक सप्ताह से अपने पुत्र संजय वर्मा के साथ विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि सुरेश अक्सर नशे की हालत में रहता था और उसका बेटा संजय इस बात का विरोध करता था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार कहासुनी होती रहती थी. परिवार के लोगों के अनुसार पिता-पुत्र के रिश्तों में पिछले कुछ दिनों से तनाव बना हुआ था. नशा कर लौटने के बाद किया वार बुधवार सुबह सुरेश वर्मा घर से निकला और पड़ोस में जाकर नशा करने के बाद करीब 8 बजे वापस लौटा. उस समय घर में संजय अकेला अपने कमरे में सो रहा था. पुलिस के अनुसार घर में प्रवेश करते ही सुरेश ने टांगी उठायी और सीधे कमरे में पहुंचकर सो रहे संजय के माथे पर जोरदार वार कर दिया. अचानक हुए हमले से संजय को संभलने का मौका भी नहीं मिला और गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. परिजनों ने देखा खून से लथपथ शव घटना की जानकारी तब हुई जब घर के अन्य सदस्य कमरे में पहुंचे. उन्होंने देखा कि संजय खून से लथपथ फर्श पर पड़ा है. इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गयी. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. घटना के बाद सुरेश वर्मा मौके से फरार हो गया, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया. जंगल से गिरफ्तार हुआ आरोपी सूचना मिलते ही कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया. इसके साथ ही आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू की गयी. पुलिस ने करीब एक घंटे के भीतर सलगी जंगल से सुरेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली गयी. इसे भी पढ़ें: BGR माइंस पर INTUC का हमला, बोले सुरजीत नागवाला – रैयत-विस्थापितों को ठगना बंद करे, नहीं तो होगी तालाबंदी मामले की जांच जारी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. गांव में इस घटना के बाद शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं. पिता के हाथों बेटे की हत्या की इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. इसे भी पढ़ें: Jharkhand SIR: वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और सुधार कराने की तारीख बढ़ी, अब 30 सितंबर तक मिलेगा मौका The post लोहरदगा के कुड़ू में नशेड़ी बाप ने कमरे में सो रहे बेटे को टांगी से काटा, जंगल से किया गया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

फटी एड़ियों और बेजान पैरों से हैं परेशान? घर पर ही ऐसे करें पेडिक्योर

DIY Pedicure at Home: पैरों की सफाई और देखभाल के लिए हर बार पार्लर जाने की जरूरत नहीं है. अगर पैरों की त्वचा रूखी हो गई है, एड़ियों पर गंदगी जमा है या पैर थके-थके लग रहे हैं, तो घर पर ही आसान सा पेडिक्योर किया जा सकता है. इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. घर में मौजूद शैंपू, नींबू और कुछ आसान चीजों की मदद से आप पैरों को साफ करने का एक सिंपल DIY Pedicure कर सकती हैं. आइए जानते हैं इसे करने का आसान तरीका. पेडिक्योर के लिए चाहिए ये चीजें एक टब या बाल्टी में गुनगुना पानी 1 छोटा चम्मच शैंपू 1-2 चम्मच नींबू का रस 1 चम्मच नमक फुट स्क्रबर या प्यूमिस स्टोन नेल कटर नेल फाइलर साफ तौलिया मॉइस्चराइजर या फुट क्रीम DIY Pedicure at Home: सबसे पहले पैरों को करें साफ एक टब में गुनगुना पानी लें. इसमें थोड़ा सा शैंपू और नमक डालकर मिला लें. अब इसमें अपने पैरों को करीब 10 से 15 मिनट तक रखें. इस दौरान पैरों पर लगी धूल-मिट्टी और पसीना साफ करने में मदद मिलेगी. गुनगुने पानी से पैरों की त्वचा भी कुछ नरम हो सकती है, जिससे आगे की सफाई करना आसान हो जाता है. नींबू का ऐसे करें इस्तेमाल पैरों को पानी से निकालने के बाद नींबू के रस को सीधे त्वचा पर रगड़ने के बजाय उसे पानी में अच्छी तरह मिलाकर इस्तेमाल करना बेहतर है. एक अलग बर्तन में थोड़ा पानी लेकर उसमें 1-2 चम्मच नींबू का रस मिला सकती हैं. इस मिश्रण को पैरों पर हल्के हाथों से लगाएं और कुछ मिनट बाद साफ पानी से धो लें. अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है या कहीं कट, खरोंच या जलन है, तो नींबू का इस्तेमाल न करें. अब एड़ियों की करें सफाई पैरों को कुछ देर भिगोने के बाद एड़ियों और तलवों पर फुट स्क्रबर या प्यूमिस स्टोन हल्के हाथों से चलाएं. इससे जमा हुई रूखी और डेड स्किन को धीरे-धीरे हटाने में मदद मिल सकती है. बहुत ज्यादा जोर से रगड़ने से बचें. अगर एड़ियों में गहरी दरार, कट या घाव है, तो उस जगह स्क्रबर इस्तेमाल न करें. यह भी पढ़ें: चेहरे की चमक फीकी पड़ रही है? इन 6 फलों को बनाएं अपने रोज के मेन्यू का हिस्सा नाखूनों को दें साफ-सुथरा लुक अब पैरों के नाखूनों को नेल कटर से जरूरत के हिसाब से काटें. इसके बाद नेल फाइलर से उन्हें शेप दें. नाखूनों को बहुत ज्यादा छोटा काटने से बचें और आसपास की त्वचा को किसी नुकीली चीज (DIY Pedicure at Home) से न कुरेदें. PC: AI Generated आखिर में लगाएं मॉइस्चराइजर पेडिक्योर के बाद पैरों को साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा लें. अब पैरों पर मॉइस्चराइजर या फुट क्रीम लगाएं. खासकर एड़ियों पर अच्छी तरह क्रीम लगाएं, क्योंकि यह हिस्सा अक्सर ज्यादा सूखा रहता है. रात में पेडिक्योर करने पर क्रीम लगाने के बाद कॉटन के मोजे पहने जा सकते हैं. इससे पैरों पर लगी क्रीम को कुछ देर त्वचा के संपर्क में रहने में मदद मिलेगी. DIY Pedicure at Home: इन बातों का रखें ध्यान घर पर पेडिक्योर करते समय नींबू या किसी भी घरेलू चीज को ज्यादा मात्रा में लगाने से बचें. नींबू कुछ लोगों की त्वचा में जलन पैदा कर सकता है. पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो थोड़ी मात्रा से शुरू करें और जलन होने पर तुरंत धो दें. पैरों में कट, घाव, संक्रमण या ज्यादा जलन हो तो घरेलू पेडिक्योर करने के बजाय पहले उचित सलाह लेना बेहतर है. थोड़ी सावधानी के साथ घर पर यह आसान रूटीन पैरों को साफ और मॉइस्चराइज रखने में मदद कर सकता है. यह भी पढ़ें: तकिए का कवर बदलने में आप भी तो नहीं करते ये गलती? इग्नोर करना पड़ सकता है भारी The post फटी एड़ियों और बेजान पैरों से हैं परेशान? घर पर ही ऐसे करें पेडिक्योर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अरब सागर में पाकिस्तानी जंगी पोत ने भारतीय जहाज को मारी टक्कर: भारत ने पाक अधिकारी को चेताया

15 सितंबर 2026 की शाम को उत्तरी अरब सागर में नियमित निगरानी पर तैनात हिंदुस्तानीय नौसेना के एक प्रमुख युद्धपोत के पास पाकिस्तानी नौसेना का एक जहाज अत्यधिक तेज रफ्तार में आया. उसने समुद्र में उकसावे वाली और खतरनाक हरकत की, जिसके कारण दोनों जहाजों के बीच टक्कर हो गई. हालांकि, इस घटना में किसी बड़े नुकसान की समाचार नहीं है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया, चार्ज डी अफेयर्स को तलब पाकिस्तानी दूतावास को समन: विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के ‘चार्ज डी अफेयर्स’ (कार्यवाहक प्रमुख) को तलब कर समुद्र में हुई इस गैर-पेशेवर घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया. समझौते का उल्लंघन: हिंदुस्तान ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुआ यह कृत्य अप्रैल 1991 के ‘हिंदुस्तान-पाकिस्तान सैन्य अभ्यास और सैनिक आवाजाही अग्रिम सूचना समझौते’ के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन है. भविष्य के लिए चेतावनी: पाकिस्तानी अधिकारी से कहा गया कि वे अपने उच्चाधिकारियों तक यह संदेश पहुंचाएं कि सैन्य इकाइयां भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सतर्कता बरतें और द्विपक्षीय समझौतों का पालन करें. इस्लामाबाद में विरोध: इस्लामाबाद स्थित हिंदुस्तानीय ‘चार्ज डी अफेयर्स’ को भी पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने औपचारिक रूप से यही विरोध दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है. ये भी पढ़ें: मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर क्या दिखाना चाहता है पाकिस्तान? हिंदुस्तान ने कहा- नौटंकी, आंखों में धूल झोंकने की कोशिश The post अरब सागर में पाकिस्तानी जंगी पोत ने हिंदुस्तानीय जहाज को मारी टक्कर: हिंदुस्तान ने पाक अधिकारी को चेताया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

मक्का पर ड्रोन हमले की बात से हूतियों का साफ इनकार: बोले- सऊदी का आरोप सरासर झूठ

Houthi Drone Attack on Mecca : मक्का पर ड्रोन हमले के दावे को लेकर यमन के हूती विद्रोहियों का बड़ा बयान सामने आया है. हूतियों ने कहा है कि सऊदी अरब का यह आरोप एकदम बेबुनियादी है. न्यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से हूतियों ने कहा कि उन्होंने पवित्र शहर मक्का पर कोई हमला नहीं किया है और सऊदी अरब उनपर वही पुराना घिसा-पिटा इल्जाम लगा रहा है. मुस्लिम देशों के संगठन OIC ने जताया गुस्सा सऊदी अरब द्वारा ड्रोन मार गिराने की समाचार आने के बाद कई मुस्लिम संगठन ने गंभीर चिंता जताई है. इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने इस घटना की पुरजोर निंदा करते हुए कहा कि मक्का और मदीना के पवित्र इलाके में इस तरह की हरकत दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाओं को आहत करने वाली हैं. OIC ने साफ कहा कि इबादत की जगहों और आम लोगों को निशाना बनाना इस्लामी उसूलों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है. ये भी पढ़ें: मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं सऊदी का आरोप: ऐन वक्त पर मार गिराया था ड्रोन इससे पहले बुधवार को सऊदी अरब ने दावा किया था कि हूतियों ने मक्का को निशाना बनाकर एक ड्रोन भेजा था, जिसे उसकी सेना ने शहर के दायरे में घुसने से पहले ही हवा में ढेर कर दिया. इस दावे के बाद अरब जगत में खलबली मच गई. सऊदी का कहना था कि यह दूसरी बार है जब हूतियों ने ऐसी नापाक हरकत की है; इससे पहले 2017 में भी मक्का की तरफ मिसाइल दागने की कोशिश की गई थी. सऊदी और इजरायल के बीच संपर्क की चर्चाएं तेज फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया कि हूतियों से निपटने के लिए सऊदी अरब ने इजरायल का रुख किया है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान द्वारा मक्का समझौते के तहत कदम पीछे खींचने के बाद सऊदी अब नए रक्षा विकल्प तलाश रहा है. हालांकि, सऊदी या इजरायल की तरफ से इस दावे पर अभी कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है. ये भी पढ़ें: UCC पर NDA में नया समीकरण: अमित शाह के 2029 वाले प्लान पर TDP-शिवसेना का साथ, JDU ने साधी चुप्पी The post मक्का पर ड्रोन हमले की बात से हूतियों का साफ इनकार: बोले- सऊदी का आरोप सरासर झूठ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Nepal Earthquake: बाढ़ से विनाश के बाद अब दो-दो भूकंप के झटकों से कांपी नेपाल की धरती, तीव्रता 4.5 आंकी गई

Nepal Earthquake: 26 अगस्त को भोटेकोशी में आई विनाशकारी बाढ़ से अभी नेपाल उबरा भी नहीं है और दो-दो भूकंप के झटकों से वहां की धरती कांप उठी. पीटीआई की समाचार के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी नेपाल में मंगलवार देर रात एक बजकर 51 मिनट पर लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप मापन तथा अनुसंधान केंद्र के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 4.5 थी. वहीं दूसरे भूकंप की तीव्रता 4.2 थी, जो स्थानीय समयानुसार सुबह 4:28 बजे आया. इसका केंद्र मुगु जिले के कलाई क्षेत्र के आसपास था. भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की तत्काल कोई सूचना नहीं है. डोल्पा और जुम्ला में भी महसूस किए गए झटके भूकंप के झटके डोल्पा और जुम्ला में भी महसूस किए गए. हालांकि, इनसे किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली. संभावित आफ्टरशॉक को लेकर अलर्ट नेपाल भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है. अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में किसी संभावित आफ्टरशॉक (बाद के झटकों) या ढांचागत नुकसान पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है. ये भी पढ़ें: नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? देखें सूची The post Nepal Earthquake: बाढ़ से विनाश के बाद अब दो-दो भूकंप के झटकों से कांपी नेपाल की धरती, तीव्रता 4.5 आंकी गई appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

आलू पराठा बनेगा एकदम क्रिस्पी, बस बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

Crispy Aloo Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में गरमा-गरम आलू पराठा मिल जाए तो दिन की शुरुआत ही मजेदार हो जाती है. ऊपर से थोड़ा मक्खन, साथ में दही या अचार और चाय हो, तो स्वाद और भी बढ़ जाता है. लेकिन कई बार घर पर आलू पराठा बनाते समय वह बाजार या ढाबे जैसा क्रिस्पी नहीं बन पाता. पराठा कभी ज्यादा नरम हो जाता है, तो कभी बेलते समय फटने लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आलू पराठे को कुरकुरा बनाने के लिए आटे से लेकर तवे का तापमान और सेंकने का तरीका, हर चीज का ध्यान रखना (Crispy Aloo Paratha Recipe) जरूरी है. आइए जानते हैं क्रिस्पी आलू पराठा बनाने की आसान रेसिपी. PC: Freepik आलू पराठा बनाने के लिए सामग्री आटे के लिए: {“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 कप गेहूं का आटा”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”स्वादानुसार नमक”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”जरूरत के अनुसार पानी”} आलू की स्टफिंग के लिए: {“type”:”recipeIngredient”,”text”:”4-5 उबले हुए आलू”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”1 छोटा चम्मच अदरक, बारीक कटा या कद्दूकस किया हुआ”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”2 बड़े चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”¼ छोटा चम्मच गरम मसाला”}{“type”:”recipeIngredient”,”text”:”स्वादानुसार नमक”} यह भी पढ़ें: मक्के के आटे से बनाएं ऐसी कुरकुरी पूड़ी, रोटी भी लगेगी फीकी, जानें आसान तरीका Crispy Aloo Paratha Recipe: ऐसे बनाएं क्रिस्पी आलू पराठा {“type”:”howToStep”,”text”:” आलू पराठे के लिए आटा बहुत ज्यादा नरम न गूंधें. इसके लिए 2 कप गेहूं का आटा लें और उसमें थोड़ा नमक डालकर मिलाएं. अब पानी की मदद से मध्यम नरम आटा गूंध लें. “}{“type”:”howToStep”,”text”:” आटे को अच्छी तरह गूंधने के बाद करीब 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे आटा सेट हो जाता है और पराठा बेलने में आसानी होती है. “}{“type”:”howToStep”,”text”:” स्टफिंग के लिए 4 से 5 उबले हुए आलू लें. ध्यान रखें कि आलू बहुत ज्यादा गीले न हों. उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें ताकि उसमें कोई बड़ा टुकड़ा न रहे. “}{“type”:”howToStep”,”text”:” अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, थोड़ा अदरक, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च, भुना जीरा पाउडर, थोड़ा अमचूर और स्वाद के अनुसार गरम मसाला डालें. सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. “}{“type”:”howToStep”,”text”:” स्टफिंग में पानी या ज्यादा तेल डालने से बचें. सूखी और अच्छी तरह बंधी हुई स्टफिंग से पराठा आसानी से बेलता है और तवे पर कुरकुरा भी बनता है. “}{“type”:”howToStep”,”text”:” आटे की एक लोई लेकर उसे थोड़ा बेलें और बीच में आलू की स्टफिंग रखें. अब किनारों को उठाकर स्टफिंग को अच्छी तरह बंद कर दें. “}{“type”:”howToStep”,”text”:” इसे हल्के हाथों से दबाएं और थोड़ा सूखा आटा लगाकर बेल लें. पराठा न बहुत पतला हो और न ही बहुत मोटा. अगर स्टफिंग बाहर निकलने लगे, तो ज्यादा जोर लगाकर बेलने के बजाय धीरे-धीरे चारों तरफ से बेलें. “}{“type”:”howToStep”,”text”:” अब तवे को अच्छी तरह गर्म करें. तवा बहुत ठंडा होगा तो पराठा ठीक से नहीं सिकेगा और ज्यादा तेल सोख सकता है. वहीं, बहुत ज्यादा गर्म तवे पर पराठा बाहर से जल्दी सिक सकता है और अंदर से कच्चा रह सकता है. “}{“type”:”howToStep”,”text”:” गरम तवे पर पराठा डालें और जब ऊपर की तरफ हल्के बुलबुले दिखने लगें, तब इसे पलट दें. दूसरी तरफ थोड़ा घी या तेल लगाएं. फिर पराठे को पलटकर दूसरी तरफ भी घी या तेल लगाएं. “}{“type”:”howToStep”,”text”:” अब कलछी से पराठे के किनारों और बीच वाले हिस्से को हल्के हाथ से दबाते हुए दोनों तरफ सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें. “} क्रिस्पी पराठे के लिए ये टिप्स अपनाएं स्टफिंग में पानी न रहने दें. आटा बहुत ज्यादा ढीला न रखें. पराठे को बहुत पतला न बेलें. तवा पहले से अच्छी तरह गर्म करें. घी या तेल एक साथ ज्यादा डालने के बजाय जरूरत के हिसाब से लगाएं. पराठे को मध्यम आंच पर सेंकें. दोनों तरफ अच्छी तरह सुनहरे निशान आने तक पकाएं. ऐसे करें सर्व गरमा-गरम क्रिस्पी आलू पराठे (Crispy Aloo Paratha Recipe) को ऊपर से थोड़ा मक्खन लगाकर सर्व करें. इसके साथ ठंडी दही, आम का अचार, हरी चटनी या प्याज परोस सकते हैं. बस इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें और घर पर भी बाहर से क्रिस्पी और अंदर से स्वादिष्ट आलू पराठा आसानी से तैयार करें. यह भी पढ़ें: न खोया, न मावा, कम सामान में बनाएं ऐसी लाजवाब मूंग दाल की बर्फी कि मेहमान भी मांगकर खाएंगे The post आलू पराठा बनेगा एकदम क्रिस्पी, बस बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Salman Khan Viral Video: सलमान खान कर रहे थे ‘उलटी आरती’, बहन अर्पिता ने बीच में टोककर बचाई भाईजान की इज्जत

Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने परिवार के साथ गणपति उत्सव मनाते नजर आए. इस बार अभिनेता अपने भाई सोहेल खान के घर आयोजित गणपति पूजा और विसर्जन में शामिल हुए. इस दौरान सलमान ने पूरे परिवार के साथ आरती की, लेकिन आरती करते समय उनसे एक छोटी सी गलती हो गई. बहन अर्पिता खान की नजर जैसे ही इस पर पड़ी, उन्होंने तुरंत सलमान को सही तरीका बताया. इसके बाद भाईजान भी अपनी गलती पर हंसते हुए नजर आए. समारोह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. आरती के दौरान सलमान ने की गलती सोहेल खान के घर गणपति विसर्जन के मौके पर पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया. सलमान खान भी इस पूजा में शामिल हुए और परिवार के साथ भगवान गणेश की आरती की. इसी दौरान वह आरती को एंटी-क्लॉकवाइज यानी उल्टी दिशा में घुमाते दिखाई दिए. #WATCH | Actor Salman Khan participated in ‘aarti’ at his brother and actor Sohail Khan’s house after Ganpati Visarjan. (Source: Salman Khan’s PR team) pic.twitter.com/xWemo7VKIA — ANI (@ANI) September 16, 2026 “> अर्पिता खान की नजर सलमान पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत भाई को सही दिशा में आरती करने के लिए कहा. सलमान ने भी बहन की बात मानी और अपनी गलती सुधार ली. इसके बाद वह मुस्कुराते और हंसते हुए नजर आए. यह छोटा सा पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है. परिवार के साथ पूजा में शामिल हुए भाईजान गणपति उत्सव के इस मौके पर सलमान खान के साथ उनकी बहन अर्पिता खान, अलवीरा खान अग्निहोत्री और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे. अभिनेता को यूलिया वंतूर के साथ भी आरती में शामिल होते देखा गया. गणपति विसर्जन के दौरान सोहेल खान के घर का माहौल काफी खुशनुमा नजर आया. परिवार के सदस्यों ने पूजा में हिस्सा लिया और इसके बाद बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. खास बात यह रही कि विसर्जन के लिए सोहेल के बिल्डिंग परिसर में ही पानी का एक बड़ा टैंक तैयार किया गया था. ये भी पढ़ें: अंबानी की गणपति पार्टी में छुपते-छुपाते क्यों पहुंचे शाहरुख खान? पैपराजी से नजरें चुराने की तस्वीरें वायरल पैपराजी को देखकर हंसते नजर आए सलमान गणपति उत्सव के दौरान सलमान खान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर ध्यान खींच रहा है. आमतौर पर पैपराजी के सामने ज्यादा देर रुकने से बचने वाले सलमान इस बार काफी खुश नजर आए. एक वीडियो में वह पैपराजी की तरफ देखते हैं और फिर मुस्कुराते हुए हंसने लगते हैं. View on Instagram इसके बाद अभिनेता कुछ मेहमानों का अभिवादन करते हुए घर के अंदर जाते दिखाई दिए. सलमान ने इस मौके पर कैजुअल फेस्टिव लुक चुना था. वह प्रिंटेड जींस के साथ मैचिंग जैकेट और बीनी पहने नजर आए. उनके बाल भी हाल में बदले हुए लुक में दिखाई दिए. यह भी पढ़ें: गंजापन छिपाने की कोशिश या वांटेड 2 की तैयारी? गणपति दर्शन में पहुंचे सलमान खान के ‘सफेद रुमाल’ वाले लुक पर इंटरनेट पर छिड़ी बहस The post Salman Khan Viral Video: सलमान खान कर रहे थे ‘उलटी आरती’, बहन अर्पिता ने बीच में टोककर बचाई भाईजान की इज्जत appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top