Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: परीक्षा केंद्र में बेहोश हुई छात्रा

धनबाद. धनबाद जिले के कतरास गुजराती स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र में शनिवार को जैक मैट्रिक की संस्कृत विषय की परीक्षा दे रही एक छात्रा अचानक बेहोश हो गयी. इससे परीक्षा केंद्र में अफरातफरी का माहौल हो गया. आनन-फानन में स्कूल के लोगों ने परिजनों को छात्रा के बेहोश होने की सूचना दी. इसके बाद परिजन छात्रा को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद ले गये. छात्रा की पहचान महुदा थाना क्षेत्र की निवासी रोजी खातून (16) के रूप में हुई. वह महुदा के एक प्रशासनी स्कूल की छात्रा है. रोजी के मामा अताबुद्दीन अंसारी ने बताया कि छात्रा की तबीयत पहले से थोड़ी खराब थी. वहीं परीक्षा के टेंशन के कारण भी वह बेहोश हुई है. इधर डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा की जांच की गयी है. फिलहाल वह खतरे से बाहर है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: परीक्षा केंद्र में बेहोश हुई छात्रा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: छठी से 12वीं तक की 23829 छात्राओं को दिया जायेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

Dhanbad News: प्रशासनी उच्च, माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जायेगा. झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद ने इसकी तैयारी की है. छठी से 12वीं तक की छात्राओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जायेगा. यू डायस में संबंधित कक्षाओं में अध्ययनरत छात्राओं को नामांकन के आधार पर कक्षा नौवीं से 12वीं के लिए 30 विद्यालय एवं छठी से आठवीं के लिए 30 विद्यालयों का चयन किया गया है. प्रति विद्यालय 15 हजार रुपये होंगे खर्च प्रशिक्षण के लिए प्रति विद्यालय 15 हजार रुपये स्वीकृत है, जो प्रशिक्षकों को मानदेय दिया जायेगा. प्रशिक्षण कम से कम तीन माह का होगा. जिले में चिह्नित विद्यालयाें में कार्यरत शारीरिक शिक्षा शिक्षक और स्त्री शिक्षिका को नोडल शिक्षक नामित किया जायेगा. जिला ताइक्वांडो संघ द्वारा दिये गये अभ्यावेदन के आधार पर प्रशिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है. पांच दिन में शुरू होगा प्रशिक्षण स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि पांच दिनों के अंदर में प्रशिक्षण शुरू करना है. प्रशिक्षण में 23 हजार 829 छात्राएं शामिल होंगी. प्रखंड वार इसकी रिपोर्ट तैयार की गयी है. प्रशिक्षण में छठी से आठवीं के चार हजार 967 तथा नौवीं से 12वीं के 18 हजार 862 छात्राएं शामिल होंगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: छठी से 12वीं तक की 23829 छात्राओं को दिया जायेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: 364 करोड़ की 847 योजना के अनुमोदन पर हुआ मंथन

धनबाद. जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के न्यास परिषद की बैठक शनिवार को न्यू टाउन हॉल में हुई. इसमें जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 364.77 करोड़ रुपये की 847 योजनाओं के अनुमोदन के प्रस्ताव पर मंथन किया गया. उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजलापूर्ति, समाज कल्याण समेत जिले के चौमुखी विकास पर जिला प्रशासन का ध्यान केंद्रित है. इस वर्ष गर्मी में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन पिछले वर्ष से बेहतर व्यवस्था करेगा. जिले में चल रही वृहद जलापूर्ति योजनाओं को पूरी कराकर सभी पंचायत को जलापूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है. वहीं सदर अस्पताल एवं शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को अपग्रेड किया जायेगा. बैठक में दोनों अस्पतालों में मैनपावर, बुनियादी संरचना के अलावा चिकित्सीय उपकरणों की कमी की समीक्षा की गई है. एएनएम, जीएनएम एवं टेक्नीशियनों के रिक्त पदों को भरा जायेगा. जिन आंगनबाड़ी के पास अपना भवन है, उसे मॉडल आंगनबाड़ी बनाया जायेगा. उपायुक्त ने नई नियमावली से कराया अवगत उपायुक्त ने झारखंड जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की सात अक्तूबर 2024 को जारी की गयी नई नियमावली से सभी जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया. इसी नियमावली के तहत योजना के चयन का अनुरोध किया. बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, सिटी एसपी अजीत कुमार, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, डीएमएफटी टीम लीडर शैलेश तिवारी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया व जनप्रतिनिधि आदि थे. इन योजनाओं पर हुई चर्चा बैठक में कार्यकारी एजेंसियों से प्राप्त प्राक्कलनों पर अनुमोदन के लिए पीएचइडी वन की 58.03 करोड़ की 71 योजना, पीएचइडी टू की 8.82 करोड़ की 31 योजना, पेयजल एवं स्वच्छता (यांत्रिक) प्रमंडल की 3.48 करोड़ की छह, जमाडा की 8.39 करोड़ की पांच, भवन प्रमंडल (स्वास्थ्य प्रक्षेत्र) की 99 लाख की एक, भवन प्रमंडल (शिक्षा प्रक्षेत्र) की 36.67 करोड़ की 184, लघु सिंचाई (जल संरक्षण) की 1.57 करोड़ की दो, लघु सिंचाई (आधारभूत संरचना) की 24.61 करोड़ की 77, ग्रामीण कार्य विभाग (आधारभूत संरचना) की 38.88 करोड़ की 26, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल (आधारभूत संरचना) की 12.97 करोड़ की 13 योजना के प्रस्ताव पर चर्चा की गयी. वहीं प्रबंधकीय समिति द्वारा स्वीकृत ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की 75.67 करोड़ की 167, ग्रामीण कार्य विभाग की 55.73 करोड़ की 65, लघु सिंचाई की 10.50 करोड़ की 24, पेयजल एवं स्वच्छता यांत्रिक प्रमंडल की 2.68 करोड़ की 12, भवन निर्माण विभाग की 23.90 करोड़ की 120, विद्युत कार्य प्रमंडल की 1.10 करोड़ की पांच, सिविल सर्जन की 7.57 लाख की एक, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की 23.01 लाख की एक, पीएचइडी टू की 42.08 लाख की दो एवं पीएचइडी वन की 6.21 लाख की एक योजना के अनुमोदन प्रस्ताव पर चर्चा की गयी. स्थानीय जनप्रतिनिधि के माध्यम से खर्च हो फंड : ढुलू धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कहा कि डीएमएफटी फंड से जो भी कार्य होते हैं वे ठेकेदार के माध्यम से नहीं, बल्कि स्थानीय जनप्रतिनिधि के माध्यम से हों. सभी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्य का शिलान्यास हो. स्थानीय जनप्रतिनिधि की अवहेलना करने पर ठेकेदार के बिल का भुगतान रोका जाये. उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों से कई जलापूर्ति योजनाएं धीमी गति से चल रही हैं. जिला प्रशासन इस पर निगरानी रख दोषियों पर कार्रवाई करे. सांसद ने डीएमएफटी की राशि से धनबाद में हवाईअड्डा निर्माण के लिए जमीन खरीदने का भी प्रस्ताव रखा. योजना की सूची उपलब्ध कराये प्रशासन : चंद्र प्रकाश गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने जनप्रतिनिधियों को स्वीकृत, पूर्ण और लंबित योजना की सूची उपलब्ध करानी की बात कही. कहा कि काम में विलंब होने पर संवेदक पर जवाबदेही तय होनी चाहिए. उन्होंने पारदर्शिता से काम करने, विस्थापितों को रोजगार से जोड़ने आदि पर जोर दिया है. अधिकारी व ठेकेदार तैयार कर रहे हैं योजना : राज सिन्हा धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि जिला प्रशासन डीएमएफटी फंड व योजना की ठीक से मोनेटरिंग करें. अधिकारी व ठेकेदार मिलीभगत कर डीएमएफटी की योजना बना रहे हैं और काम करा रहे हैं. योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी नहीं दी जाती है. किसी क्षेत्र में 55-60 योजना चल रही है तो कहीं एक भी नहीं. इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. विधायक श्री सिन्हा ने हर पंचायत में एक-एक विवाह भवन व मल्टीपरपज हॉल बनाने की मांग की. वहीं जलापूर्ति योजना में तेजी लाने, करकेंद शहरी स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने, हीरक चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण कराने, गया पुल अंडरपास का चौड़ीकरण कराने, रेड क्रॉस सोसाइटी में दस बेड की डायलिसिस यूनिट लगाने, अरलगड़िया में विवाह भवन बनाने की मांग की. डीएमएफटी से अधिक से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों का हो निर्माण : चंद्रदेव सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में डीएमएफटी फंड से अधिक से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण की मांग की. कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करें. सिंदरी में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ कराने, गौशाला अस्पताल को अपग्रेड करने, तिलैया में अलग पंचायत भवन का निर्माण कराने व पुलिस पिकेट बनाने का अनुरोध किया है. मेगा जलापूर्ति योजना का काम तेज हो : शत्रुघ्न महतो बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि गर्मी दस्तक दे चुकी है, लेकिन जिला प्रशासन की तैयारी शून्य है. बाघमारा कोल बेयरिंग क्षेत्र होने के कारण भू-जलस्तर काफी नीचे चला गया है. ऐसे में पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए युद्धस्तर पर काम हो. उन्होंने मेगा जलापूर्ति योजना के काम में तेजी लाने, बाघमारा में लीडर स्कूल निर्माण कराने एवं पंचायत सचिवालयों का जीर्णोद्धार कराने का अनुरोध किया. पेयजल व झरिया के सौंदर्यीकरण पर दें जोर : रागिनी सिंह झरिया विधायक रागिनी सिंह ने पेयजल, बिजली, सड़क, नाली जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित कराने, जर्जर भवनों की मरम्मत कराने और झरिया का सौंदर्यीकरण कराने का अनुरोध किया है. जलापूर्ति की हर योजना की जांच हो : मथुरा महतो टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने क्षेत्र में व्याप्त पानी की समस्या दूर करने की मांग रखी. कहा कि जिला प्रशासन जलापूर्ति की हर योजना की जांच करें. काम की गुणवत्ता बरकरार रखने, शिक्षा और पेयजल पर विशेष ध्यान देने का भी अनुरोध किया है. डीएमएफटी से मैथन व पंचेत के पर्यटन स्थलों को करें विकसित : अरुप

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: दीवार से टकरायी बाइक, युवक की मौत

एसएनएमएमसीएच में मृतक का शव. Dhanbad News: झरिया के रहने वाले थे दोनों युवक. एक युवक की हालत गंभीर. अस्पताल में इलाज चल रहा है. Dhanbad News: धनसार बस्ताकोला में शनिवार की शाम एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि पीछे बैठा एक अन्य युवक घायल हो गया. घायल की हालत गंभीर बताया जा रही है. बताया जाता है कि झरिया निवासी प्रेम पासी (18) व विकास बाउरी बाइक से धनसार घूमने गये थे. लौटने के दौरान बाइक अनियंत्रित होने से बस्ताकोला आइटीआइ की दीवार से टकरा गयी. इससे प्रेम पासी की मौके पर मौत हो गयी. वहीं विकास बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना के बाद विकास के बड़े भाई व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को धनबाद के एसएनएमएमसीएच लाया गया. यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रेम पासी को मृत घोषित कर दिया. वहीं विकास का इलाज चल रहा है. उसे पैर में चोट लगी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: दीवार से टकरायी बाइक, युवक की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhagalpur news यूनिटी थ्रू फुटबॉल मैच में केएफसी महेशी टीम का कप पर कब्जा

बिहार पुलिस सप्ताह पर शनिवार को कृष्णानंद स्टेडियम में सुलतानगंज थाना पुलिस की ओर से यूनिटी थ्रू फुटबॉल मैच हुआ. केएफसी महेशी बनाम अरुण स्पोर्ट्स क्लब सुलतानगंज के बीच मैच हुआ. उद्घाटन थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल ने किया. दोनों टीमों के रोमांचक मुकाबला हुआ. मैच के आखिरी समय में केएफसी महेशी टीम के खिलाड़ी अमरेंद्र कुमार ने पेनॉल्टी के क्रम अरुण स्पोर्ट्स क्लब सुलतानगंज टीम के विरुद्ध एक गोल कर मैच को अपने नाम कर लिया. मैच के अंत तक सुलतानगंज टीम के खिलाड़ियों ने गोल करने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. विजेता टीम के खिलाड़ियों को थानाध्यक्ष, नगर सभापति राजकुमार गूड्डू के हाथों शील्ड प्रदान किया गया. मैंन आंफ द मैच महेशी टीम के खिलाड़ी सोनू कुमार को दिया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि आयोजन पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध होने का परिचायक है. मौके पर सुलतानगंज थानाध्यक्ष,सभापति राजकुमार गूड्ड, प्रमोद कुमार, प्रणव ठाकुर, संजय कुमार, प्रियंका कुमारी, दीपंकर जी, शिवम चौधरी, मुकेश कुमार सिंह, सन्नी चौधरी, मनीष यादव, मनीष गुप्ता, पंकज यादव, कुंदन फ़ौजी, सुभाष चौधरी, निरंजन सिंह, मो सिराज, सभी वार्ड पार्षद, शहर के जनप्रतिनिधि मौजूद थे. दो बाइक की टक्कर में दोनों सवार जख्मी, मायागंज रेफर सुलतानगंज कोलगामा गांव के समीप एनएच-80 मुख्य सड़क पर दो बाइक में भीषण टक्कर शनिवार की शाम हो गयी. दुर्घटना मे दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये है. जख्मी दोनों बाइक सवार को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया. जख्मी बाइक सवार कोलगांवा गांव के इन्द्रदेव यादव का नाती हिंमाशु कुमार है. दूसरा बाइक सवार जख्मी की पहचान नहीं हो पायी है. शनिवार की शाम हिंमाशु कुमार दो दोस्त के साथ बाइक से बाजार गया था. लौटने के क्रम में दूसरे बाइक से टक्कर हो गयी. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी जख्मी को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थिति गंभीर देख मायागंज अस्पताल भेज दिया. जानका री मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन करने में जुटी है. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhagalpur news यूनिटी थ्रू फुटबॉल मैच में केएफसी महेशी टीम का कप पर कब्जा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bhubaneswar News: जाआंला तोटा ओड़िया अस्मिता की संदेशवाहक : सूर्यवंशी सूरज

Bhubaneswar News: भुवनेश्वर में कालंदी सामल के विचारोत्तेजक उपन्यास जाआंला तोटा पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित हुआ. ओडिशा के उच्च शिक्षा, ओड़िया भाषा, साहित्य, संस्कृति और स्पोर्ट्सों के साथ युवा व्यापार मंत्री सूर्यवंशी सूरज और राज्य भर से साहित्यकार इस उपन्यास के महत्व पर चर्चा करने के लिए एकत्रित हुए. श्री सूरज ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा ओड़िया अस्मिता के प्रतीक हैं. प्रत्येक ओड़िया के हर कार्यक्रम और सभी मांगलिक कार्यों में श्रीमंदिर के भगवान जगन्नाथ को निमंत्रण दिया जाता है. ठीक उसी तरह उपन्यास जाआंला तोटा में इस तरह का समर्पण देखा जा सकता है. प्रसिद्ध लेखक कालंदी सामल द्वारा लिखित जाआंला तोटा उपन्यास ओड़िया अस्मिता का संदेशवाहक है. ओड़िया साहित्य के विद्यार्थी व कई प्रतिष्ठित व्यक्ति हुए शामिल श्री सूरज ने कहा कि इस उपन्यास में लेखक ने राधवल्लभपुर गांव में तोटा (बागान) का निर्माण कराने से पूर्व और तालाब की खुदाई के कार्यक्रम से पहले भगवान जगन्नाथ के पास समर्पण किया गया है. उपन्यास के मुख्य पात्र रश्मीरेखा और दीप्तिरेखा के माध्यम से यह चित्रण किया गया है कि कैसे ओड़िया अस्मिता के संस्कारों से प्रेरित होकर यह कार्यक्रम शुरू हुआ. पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू द्वारा पांच साल पहले लॉन्च की गयी प्रसिद्ध लेखक कालंदी सामल के विचारोत्तेजक उपन्यास जाआंला तोटा एक बार फिर ओड़िया साहित्य प्रेमियों के बीच चर्चा का केंद्र बन गयी है. एक दिन के इस सेमिनार में ओड़िया साहित्य के विद्यार्थियों के अलावा कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व भी शामिल हुए और जाआंला तोटा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. इस प्रतिष्ठित पैनल में पद्मश्री प्रोफेसर दमयंती बेश्र, प्रोफेसर बसंत पंडा, सांसद रवि नारायण बेहेरा, समाजसेवी समीर मोहंती और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति शैक्षिक और अन्य क्षेत्रों से शामिल थे. ओड़िया संस्कृति और परंपरा की दिखती है गहरी लेखकीय निष्ठा उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर बसंत पंडा ने कहा कि जाआंला तोटा में ओड़िया संस्कृति और परंपरा की गहरी लेखकीय निष्ठा देखने को मिलती है. आयोजक के रूप में यह कार्यक्रम सारला भाषा साहित्य और पुरातत्व शोध न्यास के संचालक अजित दास ने आयोजित किया. डॉ मिहिर कुमार साहू और डॉ संगमित्रा महापात्र ने जाआंला तोटा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. जाजपुर लोकसभा सदस्य और शोधकर्ता डॉ रवि नारायण बेहेरा ने इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में भाग लिया और कहा कि एक छोटे गांव ने विकास की ऊंचाइयों को छुआ है, जैसा कि जाआंला तोटा उपन्यास में दिखाया गया है. इस कार्यक्रम में जनसहभागिता से विकसित गांव का प्रतिबिंब देखा गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Bhubaneswar News: जाआंला तोटा ओड़िया अस्मिता की संदेशवाहक : सूर्यवंशी सूरज appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Sambalpur News: साथियों की गोली से शिकारी घायल, छह गिरफ्तार, हथियार व अन्य सामान बरामद

Sambalpur News: बामड़ा वाइल्ड लाइफ डिवीजन में बुरोडीही गांव के असुरखोल जंगल में शिकार करने गया एक व्यक्ति साथियों की गोली से गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसे इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल, फिर वीर सुरेंद्र साय मेडिकल कॉलेज व अस्पताल बुर्ला में भर्ती कराया गया है. इधर, इस घटना की सूचना पर महुलपाली पुलिस ने सातों शिकारियों के खिलाप मामला दर्ज कर छह शिकारियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो बंदूक, कारतूस और अन्य हथियार जब्त किये जाने की सूचना मिली है. घायल सुदर्शन को वीएसएस मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर किया गया बुरोडीही गांव का सुदर्शन सुरेन (35) छह अन्य शिकारियों के साथ जंगल में शिकार करने गया था. साथी श्रीकर मुंडा की बंदूक से अचानक गोली चली, जो सुदर्शन के गले, सिर और हथेली में लग गयी थी. साथी शिकारी उसे गंभीर हालत में कुचिंडा अस्पताल लेकर आये. वहां प्राथमिक उपचार के बाद वीएसएस बुर्ला रेफर किया गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए महुलपाली पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और शुक्रवार को बुरोडीही गांव के पांच शिकारियों अनिल कुल्लू(26), रिश्तकुश कुल्लू (46), अरविंद किंडो (23), हरमन किंडो (30), मंगलू किसान(35) और सुधालोई गांव के श्रीकर मुंडा (25) को गिरफ्तार किया. सभी को शुक्रवार शाम कोर्ट चालान किये जाने की सूचना है एसडीपीओ प्रदीप कुमार दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. राउरकेला : सेक्टर-4 में चाली गोली, युवक गंभीर सेक्टर तीन थाना अंचल में शनिवार देर शाम हुई गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गयी. पुलिस टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. घायल युवक को इलाज के आइजीएच में भर्ती कराया गया है. यह घटना सेक्टर-4 पोस्ट ऑफिस के पास हुई. घायल युवक का नाम विजय लकड़ा बताया जा रहा है. उसकी गर्दन मे गोली लगने की सूचना है. समाचार लिखे जाने तक अपराधियों का पता नही चल पाया था. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Sambalpur News: साथियों की गोली से शिकारी घायल, छह गिरफ्तार, हथियार व अन्य सामान बरामद appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Rourkela News: बंडामुंडा के डी केबिन में अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर एसी लगाने चढ़े युवक की गिरकर मौत

Rourkela News: बंडामुंडा डी केबिन मुख्य सड़क के पास एक अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर एयर कंडीशनर लगाने के लिए चढ़े एक युवक की गिरकर मौत हो गयी है. मृत युवक की पहचान राउरकेला के सेक्टर-5 निवासी प्रकाश पाणिग्राही (27) के रूप में हुई है. इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है. सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण हुआ हादसा शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे उक्त अपार्टमेंट में रहनेवाले एक व्यक्ति के फ्लैट में एसी फिट करने के लिए प्रकाश पहुंचा था. लेकिन एसी फिट करने के दौरान वह नीचे गिर गया. इसकी सूचना पाकर बंडामुंडा थाना के अधिकारी श्रीकांत खमारी व सब इंस्पेक्टर सौम्यरंजन गिरी घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एसी फिट करने के दौरान सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने से यह दुर्घटना हुई. राउरकेला से पुरी जा रही बस बिजली की खंभे से टकरायी, 20 यात्री घायल सुंदरगढ़ जिले के लहुणीपाड़ा में राज्य राजमार्ग 10ए पर मुचुरनाली गांव के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. राउरकेला से पुरी जा रही ओडिशा राज्य सड़क परिवहन निगम (ओएसआरटीसी) द्वारा संचालित जगन्नाथ एक्सप्रेस सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराने के बाद खायीं में गिर गयी. बस में सवार 50 यात्रियों में से 20 घायल हो गये. जिनमें से एक स्त्री की हालत गंभीर बतायी गयी है. यह हादसा शुक्रवार रात 12:30 बजे हुआ. इस घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और गंभीर रूप से घायलों को राउरकेला भेजा गया. वहीं वाहन के टकराने से खंभा गिरने के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गयी थी. करंट लगने से एक स्त्री की गर्दन झुलस गयी है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों को एक अन्य बस से रवाना किया गया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Rourkela News: बंडामुंडा के डी केबिन में अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर एसी लगाने चढ़े युवक की गिरकर मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East singhbhum News : अल्पना में पायरागुड़ी की बेबी, पुतड़ू की लक्ष्मी व दारीसाई की सरला अव्वल

गालूडीह. गालूडीह थाना क्षेत्र की उलदा पंचायत के पुतड़ू स्थित पल्लीश्री कुटीर परिसर में शनिवार से बसंत उत्सव पर बंगाली समाज का दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ. पहले दिन उलदा पंचायत के पुतड़ू, बड़ाखुर्शी पंचायत के पायरगुड़ी और दारिसाई गांव में अल्पना प्रतियोगिता आयोजित हुई. जिसमें तीन गांव की स्त्रीओं ने भाग लिया. इस दौरान स्त्रीओं ने चावल के आटे (विस्वार से) से एक से बढ़ कर एक अल्पना बनायी. जजमेंट के लिए जमशेदपुर से जजों को आमंत्रित किया गया था. प्रतियोगिता में पायरागुड़ी गांव में बेबी मदिना प्रथम, तरनी सिंह द्वितीय, रूपां साहू तृतीय रहीं. पुतड़ू गांव में लक्ष्मी महतो प्रथम, मनीषा गोप द्वितीय व चंचला सिंह तृतीय और दारीसाई गांव में सरला सिंह प्रथम, मनी सिंह द्वितीय और सुष्मिता दास को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इसके साथ ही छह लोगों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. उत्सवों में अल्पना का बहुत ही महत्व आयोजक नियति गोप और भूषण गोप ने कहा कि हिंदुस्तानीय संस्कृति और उत्सवों में अल्पना का बहुत ही महत्व है. अल्पना खुशी, सकारात्मकता और जीवंतता को दर्शाती है. भूषण चंद्र गोप और नियति गोप के हाथों से विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार फैन, द्वितीय पुरस्कार इंडक्शन चूल्हा और तृतीय पुरस्कार के रूप में प्रेशर कुकर दिया गया. पल्लीश्री कुटीर परिसर में रविवार को बसंत उत्सव मनाया जायेगा. इस अवसर पर बंगाल समाज की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ नृत्य-संगीत आयोजित किये जायेंगे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East singhbhum News : अल्पना में पायरागुड़ी की बेबी, पुतड़ू की लक्ष्मी व दारीसाई की सरला अव्वल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

East singhbhum News : पंस व सेवक को लगी फटकार, झोपड़ीवासी की सूची तैयार करने का आदेश

गालूडीह. घाटशिला प्रखंड की बाघुड़िया पंचायत के बीहड़ गांव मिर्गीटांड़ का शनिवार को घाटशिला की बीडीओ युनिका शर्मा ने प्रखंड की टीम के साथ दौरा किया. बीडीओ ग्रामीण से मिलीं और स्थिति से अवगत हुईं. उन्होंने कहा कि इस गांव में कई ऐसे गरीब हैं, जिनको अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है. वैसे लोगों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया है, ताकि जरूरतमंदों को आवास मिल सके. वहीं, निरीक्षण के दौरान पाया कि अधिकतर स्त्रीएं मंईयां सम्मान योजना से भी वंचित हैं. इस गांव में विकास योजनाओं के लाभ से ग्रामीण वंचित हैं. निरीक्षण के बाद बाघुड़िया पंचायत पहुंचीं. यहां योजनाओं की जानकारी ली और कागजात की जांच की. पंचायत सचिव और रोजगार सेवक को फटकार लगायी. पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि मिर्गीटांड़ गांव के ग्रामीण से मिले. स्त्रीओं को मंईयां सम्मान योजना से जोड़ें. जरूरतमंदों व झोपड़ी में रहे रहे लोगों की सूची तैयार करें. ताकि प्राथमिकता के आधार पर अबुआ आवास की सूची में नाम दर्ज हो सके. प्राथमिकता के आधार पर आवास उन्हें दिया जायेगा. कई गांवों का बीडीओ ने लिया जायजा बीडीओ ने बाघुड़िया पंचायत के अन्य कई गांव का दौरा किया और योजना का निरीक्षण किया. मौके पर सहायक अभियंता गुम्दा मुर्मू, कनीय अभियंता राजीव कुमार महतो, गौरव गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. मिर्गीटाड़ गांव में बीडीओ स्त्रीओं और बच्चों से मिलीं और उनकी समस्याओं से अवगत हुईं. बच्चों के बीच में टॉफी और बिस्कुट का वितरण भी किया. इसके साथ आवास दिलाने का आश्वासन भी दिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post East singhbhum News : पंस व सेवक को लगी फटकार, झोपड़ीवासी की सूची तैयार करने का आदेश appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top