Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: आरएसपी कॉलेज को छोड़ अन्य पुराने अंगीभूत कॉलेजों का होम सेंटर

धनबाद. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने 28 फरवरी से शुरू होने वाली यूजी सेमेस्टर पांच की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची शुक्रवार को जारी कर दी है. आरएसपी कॉलेज को छोड़ अन्य सभी पुराने अंगीभूत कॉलेज के छात्र होम सेंटर पर परीक्षा देंगे. वहीं तीन नये अंगीभूत कॉलेजों के छात्रों का परीक्षा केंद्र दूसरे कॉलेजों में होगा. विवि के एक मात्र अल्पसंख्यक कॉलेज गुरुनानक कॉलेज के छात्र भी होम सेंटर पर परीक्षा देंगे. धनबाद के बाघमारा कॉलेज, बोकारो के आरवीएस कॉलेज चास और बीडीए कॉलेज के छात्र भी होम सेंटर पर परीक्षा देंगे. अन्य सभी संबद्ध कॉलेजों के छात्र दूसरे कॉलेजों में परीक्षा देंगे. विवि ने इस परीक्षा के लिए धनबाद-बोकारो में कुल 13 सेंटर बनाये हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: आरएसपी कॉलेज को छोड़ अन्य पुराने अंगीभूत कॉलेजों का होम सेंटर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: आधे घंटे के अंदर बाइक सवार अपराधियों ने दो लोगों की छीनी चेन

Dhanbad news: शहर में कोढ़ा गैंग का आतंक बढ़ गया है. शुक्रवार को आधे घंटे के अंदर गैंग के सदस्यों ने एक स्त्री और एक पुरुष को शिकार बनाया और दोनों की सोने की चेन छीन कर फरार हो गये. उन्हें न तो पुलिस पकड़ पायी और न ही सड़क पर खड़े ट्रैफिक पुलिस के जवानों को अपराधी नजर आये. घटना के बाद बरटांड़ सिगनोरा सिटी निवासी कमलेश कुमार सिंह ने धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है, जबकि छिनतई के दूसरे मामले में सरायढेला थाना क्षेत्र में रहने वाली पिंकी मंडल ने थाना में लिखित शिकायत की है. स्कूटी से जा रहे थे घर, बाइक रोकी, चेन छीन हो गये फरार : बरटांड़ सिगनोरा सिटी निवासी कमलेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह 10.45 बजे अपने स्कूटी से घर जा रहे थे. तभी एलसी रोड के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो अपराधी आये और अचानक मेरे पास आकर गाड़ी रोकी और तुरंत गले में पहना हुआ 30 ग्राम का सोने की चेन छीन कर सिटी सेंटर की तरफ भाग गये. जब तक मैं कुछ समझ पाता, वे आंखों से ओझल हो चुके थे. उन्होंने बताया कि पीछे बैठा हुआ युवक कम उम्र का था और आगे वाला युवक हेलमेट लगाये हुए थे. वह बाइक का नंबर नहीं देख पाये. घर के बाहर से छीन लिया चेन : सरायढेला के चूना गोदाम के निकट रहने वाली स्त्री पिंकी मंडल अपने शिशु को प्ले स्कूल से लेकर घर जा रही थी. वह जैसे ही घर के पास ही आयी, वहीं स्टील गेट की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक तेजी से आये और उसके घर के सामने ही उसके गले में पहना सोने की चेन झपट तक धनबाद की तरफ फरार हो गये. पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का मुआयना किया. स्त्री ने बताया कि उसके पति पिंटू मंडल बीआइटी सिंदरी में कार्यरत हैं. शहर में घूम कर देता रहा घटना को अंजाम : धनबाद पुलिस की स्थिति ऐसी हो गयी है कि अपराधी दिन भर शहर में घूम-घूम कर घटनाओं को अंजाम देता है और पुलिस उसे पकड़ नहीं पाती है. शुक्रवार को इसका नजारा देखने को मिला. यदि पुलिस सक्रिय होती तो अपराधी एक साथ दो अलग-अलग स्थानों पर घटनाओं को अंजाम नहीं दे पाते. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: आधे घंटे के अंदर बाइक सवार अपराधियों ने दो लोगों की छीनी चेन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: बैंकों में बहाली की मांग को लेकर यूएफबीयू ने किया प्रदर्शन

धनबाद. विभिन्न मांगों को लेकर यूएफबीयू ने शुक्रवार को स्टेट बैंक मुख्य शाखा के सामने प्रदर्शन किया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बैंकों में पर्याप्त भर्ती, पांच दिवसीय बैंकिंग, कर्मियों की सुरक्षा समेत अन्य मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है. आंदोलन के अगले चरण में 24 और 25 मार्च 2025 को राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल होगी. आज प्रदर्शन में बड़ी संख्या में यूनियन के सदस्य शामिल हुए. प्रदर्शन में हिंदुस्तानीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ धनबाद अंचल के सचिव सत्यम आनंद, रवि सिंह, शक्ति दास, रंजीत जायसवाल, राजीव कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह, पल्लवी, किशोर कुमार, अजीत विश्वकर्मा, मुरली चौधरी, आशुतोष कुमार, सुजीत कुमार, बैंक ऑफ इंडिया यूनियन से नंद कुमार महाराज, राकेश कुमार, राहुल देव, अमित चंद्रवंशी, सुमित कुमार, बिनोद कुमार, नौशाद, पुष्पा मांझी, बिंदु, आशा, रेखा, अल्पना, नीलम चतुर्वेदी, इस्मिता, केदार सिंह, चंदन कुमार तामरकर, वाहिम खान, शिवनंदन प्रसाद, रिया मुखर्जी, महादेव दास, मनीषा मॉडल, केनरा बैंक से रणधीर कुमार पासवान, सुशील ओझा, रंजू कुमारी, सूरज कुमार, अनिल मल्लिक आदि शामिल हुए. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: बैंकों में बहाली की मांग को लेकर यूएफबीयू ने किया प्रदर्शन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: कुंभ स्पेशल ट्रेन के आने के पहले ही प्लेटफॉर्म पर उमड़ा जनसैलाब

Dhanbad news: प्रयागराज में लगे महाकुंभ मेला में जाने को लेकर धनबाद रेलवे स्टेशन पर दिन प्रतिदिन यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है. रोज दो-तीन कुंभ स्पेशन ट्रेन चलायी जा रही है, लेकिन यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में रेल प्रशासन व सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट रहे हैं. शुक्रवार को भी प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में भारी भीड़ देखी गयी. ट्रेन यात्रियों से भरी होने के बाद भी प्लेटफॉर्म पर जमा लोग ट्रेन पर किसी भी तरह से सवार होने को उतारू थे. कई लोग जान-जोखिम में डाल कर दूसरी तरफ से ट्रैक पार कर ट्रेन में सवार हो रहे थे. कुंभ जाने का उत्साह ऐसा था कि किसी यात्री का टिकट वेटिंग में है तो कोई साधारण टिकट लेने के लिए लंबे कतार में लगे है, लेकिन कई यात्री ऐसे भी मिले, जो टिकट नहीं ले पाये, लेकिन कुंभ जाने के लिए स्टेशन पहुंच चुके थे. प्लेटफॉर्म पर पैर रखने की नहीं थी जगह : धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर कुंभ स्पेशल ट्रेन आने की घोषणा की गयी. फिर क्या था, हजारों यात्री अपने-अपने सामान लेकर कुंभ स्पेशल में सवार होने प्लेटफॉर्म पर पहुंच गये. देखते-देखते जन सैलाब उमड़ पड़ा, प्लेटफॉर्म पर लोगों को पैर रखने की जगह नहीं थी. लोग प्लेटफॉर्म के आगे खड़े रहने के लिए आपाधापी करते दिखे. सीट के लिए लगी होड़ : प्लेटफॉर्म संख्या चार पर कुंभ स्पेशल ट्रेन आयी. ट्रेन के आते ही कुछ यात्री दौड़ लगाते दरवाजा पर लटक गये और आगे तक जाकर बोगी के अंदर प्रवेश करने लगे. इतने में ट्रेन धीरे धीरे कर प्लेटफॉर्म पर लगी और लोग सीट लूटने के लिए अंदर जाने लगे. देखते-देखते पूरी बोगी फुल हो गयी. जिन यात्रियों को सीट नहीं मिली, वह सभी किसी तरह से बोगी के अंदर गये. सैकड़ों लोग फर्श पर चादर बिछा कर बैठ गये. कई लोग बाथरूम के बाहर फर्श पर बैठे थे. सुरक्षा कर्मियों के छूटे पसीने : कुंभ स्पेशल में सवार होने के लिए प्लेटफॉर्म पर जमा भीड़ देख कर वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट रहे थे. वह सभी लोगों को शांति से ट्रेन में चढ़ने की सलाह दे रहे थे और लोगों को समझा रहे थे. उसके बाद भी सैकड़ों लोग खिड़की के रास्ते अंदर जा रहे थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: कुंभ स्पेशल ट्रेन के आने के पहले ही प्लेटफॉर्म पर उमड़ा जनसैलाब appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: महाकुंभ से लौट रहे एक ही परिवार के छह लोग समेत सात घायल

धनबाद. प्रयागराज से महाकुंभ में पुण्य स्नान कर लौट रहे दुर्गापुर के एक ही परिवार छह समेत सात लोग शुक्रवार की अल सुबह निमियाघाट में सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. इनमें एक स्त्री व एक पुरुष की स्थिति गंभीर है. बताया जाता है कि दुर्गापुर का परिवार परिवार प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गया था. लौटते समय गिरिडीह के निमियाघाट के पास एसयूवी चला रहे ड्राइवर सूरज वाल्मीकि (45) की आंख लगने से वाहन डिवाइडर में जा कर टकरा कर पलट गया. स्थानीय लोगों ने सभी को गाड़ी से बाहर निकाला. इसके बाद पुलिस ने सभी को एम्बुलेंस से इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा. इलाज के दौरान हालत गंभीर होने की वजह से सुधा राय सेन (73) व शेखर राय सेन (53) को दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है. वहीं ड्राइवर सूरज व अन्य चार को सामान्य चोटें आयी हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: महाकुंभ से लौट रहे एक ही परिवार के छह लोग समेत सात घायल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: देर रात राजगंज में खड़े ट्रक से स्कॉर्पियो, कार व बस की टक्कर, चार की मौत

Dhanbad News: कई लोगों की हालत गंभीर, पश्चिम बंगाल से प्रयागराज जा रहे थे सभी. स्कॉर्पियो चालक का सिर धड़ से अलग हुआ. सभी स्कॉर्पियो में थे सवार.Dhanbad News: राजगंज में शुक्रवार की देर रात 1.15 बजे पश्चिम बंगाल से कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रही दो गाड़ियां राजगंज, दलुडीह के पास सिक्स लेन खड़े एक ट्रक से जा टकरायीं. इस बीच पटना की ओर से आ रही बस ने भी उन्हें टक्कर मार दी, इससे स्कॉर्पियो में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं. कार सवार लोग बाल-बाल बचे, जबकि बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आयीं. टक्कर की आवाज सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों व मृतकों को स्कॉर्पियो से निकाला. इस बीच वहां पहुंचीं राजगंज थानेदार अलीशा कुमारी ने घायलों को एसएनएमएमसीएच भेजवाया. घटना के बाद मचा कोहराम जानकारी के अनुसार बंगाल की ओर एक स्कॉर्पियो (डब्ल्यूबी 18टीबी 5672) प्रयागराज जा रही थी. उक्त गाड़ी राजगंज में कोलकाता बनारस लेन पर खड़े एक ब्रेक डाउन ट्रक (आरजे 14 जीपी 5425) को पीछे से टक्कर मार दी. इसी बीच उसके पीछे आ रही कार (डब्ल्यूबी 24 बीजी 6154) ने भी उन्हें टक्कर मार दी. वहीं दूसरी ओर पटना से बंगाल जा रही बंगाल टाइगर (डब्ल्यूबी 76 ए 5660) की भी उनसे टक्कर हो गयी. इसमें स्कॉर्पियों में सवार चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि अन्य घायल हो गये. घटना के बाद वहां जाम लग गया. घटनास्थल पर कोहराम मच गया. वहां पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को हटा कर जाम हटाया, तो यातायात सुचारू हुआ. घायलों को निकालने और व्यवस्था संभालने में पुलिस की स्थानीय होटल के मैनेजर पंकज कुमार, नीतीश कुमार, व्यास राय और तिवारी मिस्त्री ने मदद की. स्कॉर्पियो में जो थे सवार स्कॉर्पियो में सवार लोग सात कुड़िया, हुगली से कुंभ जा रहे थे. सभी एक ही परिवार के थे. इनमें स्वरूप साहा, अनीशा साहा, श्यामोली साहा, ओनिसा साहा (बच्चा), अमूल्यो साहा (बच्चा) व शहन्शा (बच्चा) शामिल थे. इनमें से चार लोगों की मौत हो गयी. पटना से कोलकाता जा रही बंगाल टाइगर बस पटना से कोलकाता जा रही बंगाल टाइगर बस (डब्ल्यूबी 76 ए 5660) में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे. इनमें से कुछ लोगों को चोट आयी. अचानक हुई घटना के कारण बस ने भी गाड़ी को टक्कर मार दी. समाचार लिखे जाने तक बस को पुलिस ने रोक रखा था. कार में सवार लोग बचे कार (डब्ल्यूबी 24 बीजी 6154) के लोग भी प्रयागराज जा रहे थे. इनकी गाड़ी भी स्कॉर्पियो से टकरा गयी, पर ये बाल-बाल बचे. कार में सवार लोग बैरकपुर के रहने वाले हैं. इनमें सुमित भगत, सुदीप घोष, विक्रम आदित्य गुहा व अभिशिक्ता घोष शामिल हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: देर रात राजगंज में खड़े ट्रक से स्कॉर्पियो, कार व बस की टक्कर, चार की मौत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad News: प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय में लगा रक्तदान शिविर

धनबाद. आयकर कार्यालय धनबाद में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन आयकर अधिकारी (मुख्य/प्रशासन) अशोक कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि देशभर में 25,000 यूनिट रक्त संग्रह करना है. इसलिए आयकर विभाग की ओर से राष्ट्रव्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. हर प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त क्षेत्र के लिए 1,500 यूनिट रक्त एकत्र करने का लक्ष्य है. इस दौरान प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय की ओर से सभी रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए रक्तदान प्रमाण पत्र प्रदान किया. शिविर में आयकर कार्यालय, धनबाद के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सदर अस्पताल, आयकर बार एसोसिएशन, आइआइटी (आइएसएम), विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, पीके रॉय कॉलेज व एसएसएसएलएनटी स्त्री महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. इस दौरान सदर अस्पताल, धनबाद की ओर से घोषणा की गई कि रक्तदान करने वाले लोगों व उनके परिजनों को जरूरत पड़ने पर आगामी तीन माह तक निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जायेगा. मौके पर मुख्य संयोजक आयकर अधिकारी (मुख्य/प्रशासन) अशोक कुमार, आयकर अधिकारी (छूट) राजीव रंजन झा, आयकर अधिकारी धनेश्वर महतो, प्रधान ब्लड बैंक, सदर अस्पताल के डॉ राकेश कुमार आदि थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad News: प्रधान आयकर आयुक्त कार्यालय में लगा रक्तदान शिविर appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: गोविंदपुर में जाम की समस्या को लेकर मंथन

Dhanbad news: बरवाअड्डा किसान चौक से गोविंदपुर तक दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का किया गया संयुक्त निरीक्षण Dhanbad news: सड़क सुरक्षा की बैठक में दिये निर्देश के आलोक में शुक्रवार को सड़क हादसों एवं जाम से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन की टीम तथा एनएचएआइ दुर्गापुर के प्रतिनिधि ने बरवाअड्डा किसान चौक से गोविंदपुर तक के दुर्घटना संभावित व जाम वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया. जिला प्रशासन की टीम में एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) पीयूष सिन्हा, एसडीएम राजेश कुमार, डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह शामिल थे. जिला प्रशासन की टीम ने गोविंदपुर में जीटी रोड का मुआयना किया. टीम ने जाम लगने के कारणों की पड़ताल की तथा इसके समाधान पर मंथन किया. नेतृत्व कर रहे एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) पीयूष सिन्हा ने सड़क चौड़ीकरण का काम यथाशीघ्र पूर्ण करने तथा जीटी रोड की जमीन से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने बाजार इलाके में सड़क चौड़ीकरण एवं नाली निर्माण का काम अब तक पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी जतायी और इसके लिए एनएचएआइ के अधिकारियों की खिंचाई की. उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर 2024 तक ही काम पूर्ण करने की हिदायत दी गयी थी, परंतु 20 फरवरी तक भी काम पूर्ण नहीं हो पाया है. श्री सिन्हा ने हाइवे इंजीनियर एलपी सिंह को शेष कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत कर काम हर हाल में जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी चौक-चौराहाें पर सुरक्षा की व्यवस्था करने की भी हिदायत दी. वहीं डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी ने बाजार इलाके में नाली निर्माण और सेपरेटर का काम यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. घर या दुकान के सामने जीटी रोड पर रेलिंग में गैप कराने वालों पर होगा मुकदमा : अनुमंडल अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि रतनपुर से लेकर कौआबांध तक भीड़भाड़ वाले इलाके में किसी भी हालत में रेलिंग के बीच लोगों के पार होने के लिए गैप नहीं छोड़ा जाना चाहिए. यदि जीटी रोड के सामने रहने वाले दुकानदार या घर वाले यदि जबरन गैप छुड़वाते हैं तो वह उन पर मुकदमा दर्ज करायेंगे. जीटी रोड का निर्माण प्रावधानों के अनुसार होगा. इसमें किसी का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अनुमंडल अधिकारी ने एनएचएआइ के हाइवे इंजीनियर को अपनी जमीन का सीमांकन कर मार्किंग करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने तथा इसे हमेशा क्लियर रखने की जिम्मेदारी गोविंदपुर अंचलाधिकारी एवं गोविंदपुर पुलिस इंस्पेक्टर को दी. मौके पर मौजूद अंचल निरीक्षक कुमार सत्यम भारद्वाज ने कहा कि अंचल प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटा दिया जाता है, परंतु फिर अतिक्रमण कर दिया जाता है और पुलिस देखती रहती है. टीम में डीएसपी शंकर कामती भी शामिल थे. सीओ व इंस्पेक्टर नहीं करें कार्रवाई, तो बताएं : एसडीएम अनुमंडल अधिकारी राजेश कुमार ने हाइवे इंजीनियर एलपी सिंह को कहा कि यदि गोविंदपुर अंचल अधिकारी एवं गोविंदपुर पुलिस इंस्पेक्टर सर्विस लेन खाली नहीं कराते हैं तो इसकी शिकायत सीधे उनसे करें. वह गोविंदपुर खुद आएंगे और अतिक्रमण हटाएंगे. उन्होंने कहा कि सर्विस लेन पर ऑटो लगा सकते हैं. मुख्य सड़क पर किसी भी हालत में नहीं. ऊपर बाजार व साहेबगंज मोड़ पर तैनात होगी पुलिस : डीएसपी ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि जगह-जगह अधूरा निर्माण व सर्विस लेन का अतिक्रमण जाम की समस्या का कारण है. उन्होंने कहा कि ऊपर बाजार एवं साहिबगंज मोड़ पर भी ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था की जायेगी. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: गोविंदपुर में जाम की समस्या को लेकर मंथन appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: नियमित काम देने की मांग को लेकर मजदूरों ने रोकी ट्रांसपोर्टिंग

केंदुआ. बिहार कोलियरी कामगार यूनियन समर्थित बीएनआर साइडिंग के असंगठित ठेका श्रमिकों ने नियमित काम देने की मांग को लेकर शुक्रवार को साइडिंग की ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी. इस दौरान मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. उनका कहना था बीएनआर साइडिंग में कुसुंडा व बस्ताकोला एरिया का कोयला रैक लोडिंग के लिए लाया जाता है. लंबे समय से साइडिंग के मजदूर यहां काम कर रहे हैं. पूर्व में बस्ताकोला एरिया प्रबंधन व यूनियन प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में डिपार्टमेंटल कार्य शुरू होने पर मजदूरों को नियमित काम देने का आश्वासन मिला था. इधर गत पांच फरवरी से कुसुंडा एरिया का डिपार्टमेंटल कोयला साइडिंग में पहुंचना शुरू होने पर भी मजदूरों को नियमित कार्य नहीं दिया जा रहा है. प्रदर्शन में शामिल असंगठित मजदूरों में मानिकचंद नोनिया, अशोक पासवान, धर्मेंद्र पासवान, दुखन पासवान, दिनेश ढाड़ी, प्रमोद ढाड़ी, धनेसर भुईयां, मो सलाऊदीन, मो मंसूर, श्यामपरी देवी, मुनी देवी, गीता देवी, माला देवी, मंजू देवी, विकास राउत आदि शामिल थे. इसके बाद देर शाम बस्ताकोला प्रबंधन ने यूनियन के प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बस्ताकोला एरिया ऑफिस बुलाया. इसमें मजदूरों को काम देने पर सहमति बनी. इसके बाद आंदोलन खत्म हो गया. वार्ता में प्रबंधन की ओर से कुसुंडा जीएम प्रणव दास, बस्ताकोला जीएम अनिल सिन्हा, एजीएम पी पासवान, पीओ एके झा आदि शामिल थे. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: नियमित काम देने की मांग को लेकर मजदूरों ने रोकी ट्रांसपोर्टिंग appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Dhanbad news: रेलवे पर वाटर टैक्स का 13 करोड़ बकाया, नगर निगम ने भेजा नोटिस

Dhanbad news: वाटर टैक्स को लेकर नगर निगम गंभीर है. 50 हजार से अधिक टैक्स बकायेदारों को नगर निगम ने नोटिस भेजा है. नोटिस में सात दिनों के अंदर टैक्स के भुगतान का निर्देश दिया गया है. इस क्रम में धनबाद रेल मंडल, बीआइटी सिंदरी व शांति भवन सहित 1130 उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा गया है. जानकारी के अनुसार धनबाद रेल मंडल पर 13 करोड़, बीआइटी सिंदरी पर चार करोड़ व शांति भवन बैंक मोड़ पर 17.50 लाख सहित 1130 उपभोक्ताओं पर लगभग 25 करोड़ रुपये वाटर टैक्स बकाया है. 1.5 प्रतिशत मासिक ब्याज के साथ होगी वसूली : नगर निगम के मुताबिक जल शुल्क का भुगतान लगातार दो माह तक नहीं किये जाने पर उपभोक्ता से 1.5 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज के साथ मासिक जल शुल्क वसूली की जायेगी. वहीं, लगातार छह माह तक जल शुल्क का भुगतान नहीं किये जाने की स्थिति में उपभोक्ता की जलापूर्ति रोकते हुए बकाये राशि का दोगुना जल दर वसूली का प्रावधान है. एक सप्ताह के अंदर भुगतान नहीं होने पर निगम आगे की कार्रवाई करेगी. 38000 वाटर यूजर, टैक्स देते हैं मात्र 22 हजार : नगर निगम के पोर्टल पर 38 हजार उपभोक्ता के घरों में पानी का कनेक्शन दिखता है. जानकारों के अनुसार इनमें मात्र 22 हजार उपभोक्ताओं के घरों से वाटर टैक्स का पैसा निगम को मिलता है. 16 हजार उपभोक्ताओं ने वर्षों से वाटर कनेक्शन का भुगतान नहीं किया है. ऐसे कनेक्शनधारियों को निगम फर्जी मान रही है. जानकारों के अनुसार वर्ष 2015 के बाद बिना किसी जांच-पड़ताल के उपभोक्ताओं में वाटर कनेक्शन बांटे गये हैं. इस क्रम में वैसे उपभोक्ता, जिन पर वाटर टैक्स का बकाया था, उन लोगों ने अपने पुराने होल्डिंग को बंद कर नया होल्डिंग जेनरेट लिया और फिर उसके आधार पर नया कनेक्शन ले लिया. ऐसे लोगों के कारण निगम का भारी परेशानी है. जांच हो तो इस मामले में निगम के कई अधिकारियों के फंसने की पूरी संभावना है.. ये हैं बड़े बकायेदार : धनबाद रेल मंडल : 13 करोड़, बीआइटी सिंदरी : 04 करोड़, शांति भवन : 17.50 लाख मुख्य बिंदु नगर निगम के पास कुल वैध कनेक्शन : 38000 16 हजार उपभोक्ताओं से वर्षों से नहीं आ रहा पेमेंट डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post Dhanbad news: रेलवे पर वाटर टैक्स का 13 करोड़ बकाया, नगर निगम ने भेजा नोटिस appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top