Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Baby Names: सूरज की तरह चमकेगी आपके बच्चे की किस्मत, बेटे को दें सूर्य देव से जुड़ा ये प्यारा नाम

Baby Names: शिशु का नाम चुनने के लिए माता-पिता ज्यादा जल्दबाजी नहीं करते हैं. बहुत सोच-समझकर ही शिशु का नाम रखते हैं, क्योंकि यह माना जाता है कि नाम व्यक्तित्व निर्धारण में अहम किरदार निभाता है. ऐसे में अगर आप भी अपने शिशु को धार्मिक नाम के साथ-साथ यूनिक और मॉडर्न नाम देने की सोच रहे हैं, तो इस आर्टिकल में सूर्य देव से जुड़ा कई बेहतरीन नामों का सुझाव दिया गया है, जोकि शानदार अर्थ वाले हैं. इस लिस्ट में से कोई भी नाम आप अपने शिशु के लिए चुन सकते हैं. यह भी पढ़ें- Baby Names: बहुत ही मनमोहक हैं वेदो से जुड़े बच्चों के ये नाम, मतलब भी बहुत है खास यह भी पढ़ें- Baby Names: बच्चों को दें विभिन्न देवताओं के ये शानदार नाम, शायद ही पहले सुने होंगे ये नाम सूर्य देव से जुड़े बच्चों के 10 नाम आरुष– सूर्य देव से जुड़ा एक बहुत ही प्यारा नाम. सूर्याक्ष– जो सूर्य की समान आंखों वाला हो. मिहिर– सूर्य देव से जुड़ा एक शानदार नाम. अंशुल– इस नाम का अर्थ रोशनी होता है. भूवंयू– इस नाम का अर्थ आग होता है. ईशान– सूर्य देव से जुड़ा सुंदर ना. आदित्य– सूर्य देव से जुड़ा यह नाम भी आप अपने शिशु को दे सकते हैं.   दिव्यांशू– जिसकी सूरज की तरह दिव्य किरणें हो. अविराज– इस नाम का अर्थ सूरज का राजा होता है. मिथ्रा– यह सूरज से जुड़ा हुआ यूनिक नाम है. यह भी पढ़ें- Baby Names: राम जैसा बेटे चाहते हैं, तो शिशु को दें भगवान राम से जुड़ा ये प्यारा नाम The post Baby Names: सूरज की तरह चमकेगी आपके शिशु की किस्मत, बेटे को दें सूर्य देव से जुड़ा ये प्यारा नाम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Aaj Ka Mausam: यूपी में अब गर्मी की बारी! बढ़ने वाला है तापमान, ठंड के बीच इस दिन से बदलेगा मौसम

Aaj Ka Mausam: मौसम का मिजाज देखकर लगता है कि अगले एक सप्ताह में इसका मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा. भीषण सर्दी के बाद अब गर्मी का दौर शुरू होने वाला है. तापमान में इजाफा होना शुरू हो गया है. दिल्ली का तापमान एक बार फिर दहाई अंक में हैं. यहीं हाल यूपी का भी है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान में इजाफा हो रहा है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के कारण 12 फरवरी तक सर्दी की हालत बनी रहेगी. इसके बाद मौसम शुष्क रहने वाला है, जिसमें सर्दी में कमी आएगी. इस सप्ताह रहेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह हिंदुस्तान के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा. उत्तर-पश्चिम हिंदुस्तान के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे. इस दौरान हवा की रफ्तार में इजाफा होगा. कंपकंपी वाली सर्दी का अहसास होगा. 10 फरवरी से लेकर 12 फरवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे. यूपी में भी मौसम में इस दौरान बदलाव आ सकता है. हालांकि इसके बाद न्यूनतम तापमान में इजाफा होगा. ठंड में कमी आएगी. तापमान में गिरावट के संकेत नहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि यूपी में अगले एक सप्ताह के अंदर तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है. अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में कोहरा छाने से लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है. इसके साथ ही 14 फरवरी तक प्रदेश में तेज हवा और बारिश होने के आसार भी नहीं जताए गए हैं. यूपी में मौसम में बहुत खास बदलाव की उम्मीद नहीं है. Aaj ka mausam: यूपी में अब गर्मी की बारी! बढ़ने वाला है तापमान, ठंड के बीच इस दिन से बदलेगा मौसम 2 कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं. बादलों की आवाजाही नहीं रहने के कारण खिली धूप निकलेगी. हालांकि 10 से लेकर 12 फरवरी तक राजधानी लखनऊ से लेकर कानपुर, आगरा, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, मेरठ समेत कई और जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख सकता है. इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग का अनुमान है कि 10, 11,13 और 14 फरवरी तक राज्य में मौसम साफ और शुष्क रहेगा. मौसम विभाग की ओर से किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है. विभाग का अनुमान है कि एक सप्ताह के बाद तापमान में इजाफा हो सकता है. Also Read: Rain Alert: 10 से 12 फरवरी तक राहत नहीं, आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट, आईएमडी की वॉर्निंग The post Aaj Ka Mausam: यूपी में अब गर्मी की बारी! बढ़ने वाला है तापमान, ठंड के बीच इस दिन से बदलेगा मौसम appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

ऐसे दिन न दिखाए भगवान! CIBIL स्कोर के चलते टूटी शादी, वरमाला की तैयारी कर रहा था दूल्हा

CIBIL Score: महाराष्ट्र के मुरटीजापुर में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां दूल्हे के खराब Cibil स्कोर के चलते शादी तय होने के बाद भी टूट गई. इस घटना ने यह दिखाया कि अब शादी में पारिवारिक पृष्ठभूमि और व्यक्तिगत गुणों के साथ-साथ आर्थिक स्थिरता भी एक अहम पैमाना बनती जा रही है. CIBIL स्कोर बना नया वैवाहिक मानदंड टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच शादी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं. लेकिन एक पारंपरिक प्री-वेडिंग मीटिंग के दौरान लड़की के मामा ने अचानक एक अनोखी मांग रख दी. उन्होंने दूल्हे का Cibil स्कोर देखने की इच्छा जताई. Cibil रिपोर्ट में किसी व्यक्ति के क्रेडिट इतिहास, बकाया कर्ज़ और भुगतान व्यवहार की पूरी जानकारी होती है. जब दूल्हे की Cibil रिपोर्ट चेक की गई, तो दुल्हन के परिवार को यह जानकर झटका लगा कि दूल्हे पर कई वित्तीय संस्थानों के कर्ज़ थे, जिससे उसका क्रेडिट स्कोर काफी कम था. आर्थिक अस्थिरता बनी चिंता का कारण कम Cibil स्कोर का मतलब आमतौर पर यह होता है कि व्यक्ति ने समय पर कर्ज़ नहीं चुकाया है या उसके ऊपर पहले से ही बड़ा वित्तीय बोझ है. दुल्हन के परिवार ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इतना कर्ज़ झेल रहा व्यक्ति शादी के बाद आर्थिक रूप से स्थिर जीवन कैसे प्रदान करेगा? परिवार में चर्चा के बाद, सभी ने सर्वसम्मति से यह तय किया कि शादी तोड़ देना ही सही रहेगा क्योंकि वित्तीय जोखिम बहुत अधिक था. क्या है Cibil स्कोर? Cibil स्कोर एक तीन-अंकीय संख्या होती है, जो 300 से 900 के बीच होती है. यह किसी व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री को दर्शाता है और यह आंकड़ा उसकी कर्ज़ चुकाने की आदतों पर आधारित होता है. 750 से 900 का स्कोर बहुत अच्छा माना जाता है और इसे वित्तीय रूप से स्थिरता का संकेत माना जाता है. कम स्कोर होने पर व्यक्ति को लोन मिलने में दिक्कत हो सकती है या उसे ऊंची ब्याज दरों पर लोन लेना पड़ सकता है. कैसे सुधारें Cibil स्कोर? अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है तो कुछ उपाय अपनाकर इसे सुधारा जा सकता है. समय पर भुगतान करें – सभी लोन की EMI और क्रेडिट कार्ड बिल तय समय पर चुकाएं. कम क्रेडिट उपयोग करें – क्रेडिट कार्ड की सीमा का 30% से कम उपयोग करना बेहतर होता है. अधिक लोन आवेदन से बचें – बार-बार लोन के लिए आवेदन करने से क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. Also Read : जानें इतिहास के सबसे अमीर मुसलमान के बारे में, 18 टन सोना और 60,000 गुलामों के साथ किया था मक्का की यात्रा Also Read : नारियल के छिलकों से खड़ा किया करोड़ों का कारोबार, सालाना कमाई 75 करोड़ रुपये The post ऐसे दिन न दिखाए भगवान! CIBIL स्कोर के चलते टूटी शादी, वरमाला की तैयारी कर रहा था दूल्हा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Bihar Teacher: बिना सूचना दिए शिक्षकों को यह काम करने भारी, खतरे में 31 की नौकरी, मचा हड़कंप

Bihar Teacher: बिहार शिक्षा विभाग उन शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है जो नियम का पालन नहीं कर रहे हैं. अब बिहार के बांका जिले के 31 शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक रही है. विभाग ने इन शिक्षकों की सूची जारी कर दी है. शिक्षा विभाग ने बीईओ को निर्देश जारी किया है कि इन शिक्षकों के योगदान पर रोक लगाई जाए. बिना विभागीय अनुमति के इनकी सेवा बहाल नहीं की जाए. जारी सूची में कई फर्जी शिक्षक भी शामिल हैं. जब इनके फर्जीवाड़ा उजागर हुआ उसके बाद से ये शिक्षक फरार हो गए हैं. फरार शिक्षकों में कई तो ऐसे हैं जिन्होंने पिछले साल सक्षमता परीक्षा के लिए एक ही टीईटी सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर नौकरी हासिल की थी. एक साल से लापता कई शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची में सबसे ज्यादा फर्जी शिक्षक बांका में है. लिस्ट में बताया गया है कि मुकेश कुमार सहनी, अविनाश कुमार, नीलम कुमारी और नीतीश कुमार पिछले एक साल से बिना सूचना के लापता हैं. इनका वेतन भी रोका जा चुका है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) संजय कुमार यादव ने इस कार्रवाई पर बताया कि इन शिक्षकों की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया जारी है. सभी के नाम ई-शिक्षा कोष से हटाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में ये किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा कर न कर सकें. बांका डीपीओ ने आगे बताया कि सभी 31 शिक्षकों की पहचान की गई है, जो बिना सूचना दिए लंबे वक्त से अनुपस्थित हैं. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें 31 शिक्षकों के नाम जिन 31 शिक्षकों की सूची जारी की गई है उनमें आदित्य कुमार, मंजीत कुमार, स्वाती प्रिया, नीतीश कुमार, नीलम कुमारी, अविनाश कुमार, मुकेश कुमार सहनी, अजय कुमार, सोनी कुमारी, मुकेश कुमार, कुमारी नीलम, मधुकर कुमार राणा, कपिल कुमार, सुमन कुमार,दीपक कुमार सिंह, एजाज अहमद, मनोज दास, रंजना कुमारी वाजपेयी, खुशबू पांडेय, कुमारी सुप्रिया, हंस कुमार, आशुतोष कुमार, समुंदर प्रसाद, सद्दाम अंसारी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: महाकुंभ में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने लगाई डुबकी, कहा- यह मेला नहीं आस्था और संस्कृति का संगम The post Bihar Teacher: बिना सूचना दिए शिक्षकों को यह काम करने भारी, खतरे में 31 की नौकरी, मचा हड़कंप appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

नशे में धूत पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल ने किया हंगामा, बांका पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar News:बिहार के बांका जिला में रजौन प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल राजेश कुमार रविवार को शराब के नशे में धुत होकर संस्थान में हंगामा कर रहे थे. जब यह जानकारी पुलिस तक पहुंची, तो डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया. प्राचार्य की गिरफ्तारी और शराब के सेवन की पुष्टि थाना अध्यक्ष पंकज किशोर ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली कि राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं. पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद प्राचार्य को शराब के नशे में पाया गया. उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन भेजा गया, जहां जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया. स्थानीय छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप संस्थान के छात्रों ने आरोप लगाया कि प्राचार्य राजेश कुमार अक्सर शराब पीकर कॉलेज और छात्रावास में गाली-गलौज करते और हंगामा करते हैं. रविवार को भी शराब पीकर संस्थान में हंगामा शुरू कर दिया था, जिसके बाद छात्रों ने पुलिस को कॉल करके मदद मांगी. प्राचार्य का गांव और व्यक्तिगत जानकारी प्राचार्य राजेश कुमार भोजपुर जिले के बड़हरा थाना अंतर्गत कोलरामपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब प्राचार्य पर इस तरह के आरोप लगे हों, और छात्र-छात्राओं द्वारा उनकी हरकतों को लेकर विरोध किया गया हो. ये भी पढ़े: पवन सिंह ने चुनावी हार को लेकर दिया बयान, कहा- ‘पवनवा हारा नहीं है’, औरंगाबाद में गरजे पावर स्टार प्रशासन ने मामले की जांच शुरू की इस घटना के बाद प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. छात्रों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं से उनकी पढ़ाई और संस्थान का माहौल प्रभावित हो रहा है, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है. The post नशे में धूत पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रिंसिपल ने किया हंगामा, बांका पुलिस ने किया गिरफ्तार appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Premanand Ji Maharaj: पीरियड्स में महिलाएं क्या कर सकती हैं? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया

Premanand Ji Maharaj: स्त्रीओं को पीरियड्स आना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिसे हर महीने गुजरना पड़ता है. इस दौरान लड़कियों और स्त्रीओं को पूजा-पाठ करने, रसोई में जाने के साथ कई चीजों को करने की मनाही होती है. इतना ही नहीं स्त्रीओं के लिए अलग कमरे में रहने की व्यवस्था की जाती है. हालांकि, इन दिनों स्त्रीओं के साथ ऐसा व्यवहार करने के पीछे लोगों के अपने-अपने तर्क होते हैं. इसी मामले पर प्रेमानंद जी महाराज ने अपना विचार दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रेमानंद जी महाराज पीरियड्स के समय स्त्रीओं की पूजा-पाठ और अन्य कामों की मनाही पर क्या कहते हैं. यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: मुझे चुंगली करने की आदत है, जानें शख्स की समस्या पर प्रेमानंद जी महाराज ने क्या जवाब दिया यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन हुए दुर्लभ, श्रद्धालुओं में छाई बेचैनी ये चीजें नहीं कर सकती स्त्रीएं प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि मासिक धर्म यानी पीरियड्स के दौरान मंदिर में पूजा-पाठ करना निषेध माना जाता है. स्त्रीओं को मंदिर नहीं जाना चाहिए. इसके अलावा, उन्हें किसी भी तरह का धार्मिक अनुष्ठान भी नहीं करना चाहिए. इसके अलावा, स्त्रीएं किसी भी तरह की साप्ताहिक अनुष्ठान भी नहीं कर सकती हैं. महाराज जी का कहना है कि पीरियड्स के समय स्त्रीएं धार्मिक ग्रंथ, ठाकुर जी की सेवा करना, रसोई बनाना और मंदिर जाना सब निषेध माना जाता है. वह कहते हैं कि पीरियड्स के समय शरीर अपवित्र रहता है. इसी वजह से इन कामों को करने की मनाही है. सिर्फ ये चीजें कर सकती हैं स्त्रीएं प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, पीरियड्स के तीन दिनों में स्त्रीएं कुछ काम जरूर कर सकती हैं. स्त्रीएं मासिक धर्म आने के तीन दिनों तक पूरे मन से ठाकुर जी का नाम जप कर सकती हैं. इसके अलावा, भजन और भक्ति भी कर सकती हैं. यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: दिल से निकली बद्दुआ का क्या होता है असर? प्रेमानंद जी महाराज का जवाब कर देगा हैरान Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. नया विचार किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है. The post Premanand Ji Maharaj: पीरियड्स में स्त्रीएं क्या कर सकती हैं? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Siwan News: कार में 124 किलो गांजा देख पुलिस के उड़े होश, कीमत जान रह जायेंगे हैरान

Siwan News: सीवान में एक कार से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया है. कार सवार दो तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया है. कार से 124 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. जब्त गांजा की कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी जा रही है. गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई पेट्रोल पंप के पास पुलिस ने कार्रवाई की है. गोरेयाकोठी थाने की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोक कर तलाशी ली गई. तभी कार सवार दो युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया. पूर्वी चंपारण के हैं दोनों तस्कर पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार से भारी मात्रा में गांजा बरामद मिला. कार में तस्करों ने बोरे में बंद 124 किलो 300 ग्राम गांजा को छुपा रखा था. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. जब्त गांजा की अंतराष्ट्रीय बाजार की कीमत करीब 25 लाख रुपए आंकी जा रही है. गिरफ्तार दोनों तस्कर पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले के रहने वाले है. बिहार की ताजा समाचारों के लिए क्लिक करें माफिया की पहचान के लिए कार्रवाई जारी गिरफ्तार युवक की पहचान मोतिहारी जिले के भेलही थाना क्षेत्र के सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र प्रभात कुमार उर्फ विकास कुमार और गोविंदगंज थाना क्षेत्र के सरिया गांव निवासी शारदा प्रसाद के पुत्र ध्रुव कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. गिरफ्तार दोनों तस्करों से पुलिस पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि आखिर गांजा की इतनी बड़ी खेप कहां जा रही थी और किसके द्वारा मंगाई गई थी,ताकि माफिया की पहचान कर कार्रवाई की जा सके. इसे भी पढ़ें: सिवान में 12 और 13 फरवरी को होगी पक्षियों की गिनती The post Siwan News: कार में 124 किलो गांजा देख पुलिस के उड़े होश, कीमत जान रह जायेंगे हैरान appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

अखंड अष्टयाम से भक्तिमय हुआ माहौल

7-प्रतिनिधि, अररिया अररिया प्रखंड क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत गैयारी यादव चौक के समीप सार्वजनिक शिव मंदिर में रविवार से अखंड मानस पाठ के साथ-साथ 72 घंटे का अष्टयाम-संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें अलग-अलग पंचायतों से कीर्तन मंडली अपने दलपति के के साथ पहुंचने लगे हैं. जहां मुख्य रूप से पोखरिया, खरहट, कुपाड़ी, परमानंदपुर, बसगड़ा आदि जगहों से अष्टयाम को सफल बनाने के लिए अपने कलाकार के सहयोग से कुंज में प्रवेश करेंगे. अखंड मानस पाठ के लिए पुरोहित में भीम शंकर पांडे, शिवादित पांडे ,चंद्र भूषण पांडे, अरविंद कुमार झा को लेकर अखंड मानस पाठ को सफल बना रहा है. जिसमें रामपुर कोदरकट्टी, कुसियरगांव, दियारी , चातर, कमलदाहा आदि पंचायत के श्रद्धालुओं पहुंच रहे हैं. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post अखंड अष्टयाम से भक्तिमय हुआ माहौल appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

बालूटोल इस्लामपूर गांव में ठाढ़ी व्रत की पूजा, टेका मेला का उठाया लुत्फ

अमौर. अमौर प्रखंड के धुरपैली पंचायत के बालूटोल इस्लामपूर गांव में रविवार को एकदिवसीय ठाढ़ी व्रत पूजा समारोह व टेका मेला का आयोजन किया गया. मुख्य पुजारी मधु पंडित के सफल नेतृत्व में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की. इस अवसर पर 24 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन का भी आयोजन किया गया. पुजारी मधु पंडित ने बताया कि इस ठाढ़ी व्रत में सूर्य की उपासना की जाती है . मौके पर भव्य मेला का भी आयोजन किया गया . इस दौरान सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल भी कायम हुई. पूजा समारोह में स्थानीय पुलिस ने कड़ी चौकसी बरती. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post बालूटोल इस्लामपूर गांव में ठाढ़ी व्रत की पूजा, टेका मेला का उठाया लुत्फ appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

90 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का होगा सत्यापन

-4-प्रतिनिधि, भरगामा आगामी चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से बीडीओ शशि भूषण सुमन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. यह बैठक रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के तहत भरगामा प्रखंड में हुई. जिसमें 90 वर्ष या उससे अधिक आयु के मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में बताया गया कि निर्वाचन सूची की समीक्षा के दौरान पाया गया कि रानीगंज विधानसभा क्षेत्र 07 पंचायत में इस आयु वर्ग के 2673 मतदाता हैं. जिनका सत्यापन बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा निर्वाचन आयोग के एप के माध्यम से एक निश्चित समय सीमा के भीतर किया जाना आवश्यक है. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 47-रानीगंज अनुसूचित जाति विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 10 दक्ष बीएलओ कर्मियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में चयनित किया जायेगा. ये मास्टर ट्रेनर अन्य बीएलओ को प्रशिक्षण देंगे व उन्हें सत्यापन के लिए आवश्यक एप डाउनलोड करने की प्रक्रिया भी समझाएंगे. सत्यापन की प्रक्रिया के तहत प्रत्येक बीएलओ को प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं. यह रिपोर्ट बीडीओ के कार्यालय में भेजी जायेगी. ताकि सत्यापन कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सके. इस बैठक में संबंधित अधिकारियों व सभी बीएलओ ने भाग लिया व निर्वाचन प्रक्रिया को सटीक व निष्पक्ष बनाने के लिए अपने दायित्वों को जिम्मेदारी से निभाने का संकल्प लिया. डिस्क्लेमर: यह नया विचार समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे नया विचार डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है The post 90 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का होगा सत्यापन appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

Recent news

No Posts Found!

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top