Hot News

मुख्य खबर

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

जिस अमेरिका के दम पर उड़ता है पाकिस्तान, उसी ने दिखाई थी असली औकात! अब UNGA में फिर हुई फजीहत

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो आतंकवाद और लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद को लेकर पूछे गए सवाल को अंदेखा कर रहे हैं. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने दोनों सवालों का कोई जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गए. वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे. कई यूजर इसे पाकिस्तान की फजीहत बता रहे तो वहीं कुछ यूजर कहना है कि अमेरिका में पाकिस्तान की बेइज्जती नया नहीं है. पहले जानते हैं क्या है नया वीडियो ANI की 25 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, शहबाज शरीफ जब संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रवेश कर रहे थे, तब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेगा.शहबाज ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया. इसके बाद संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से निकलते समय उनसे लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद पर मुकदमा चलाने को लेकर सवाल किया गया. इस सवाल पर भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया. हाफिज सईद लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है और 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में हिंदुस्तान लंबे समय से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग करता रहा है. अमेरिका द्वारा पाकिस्तान की बेइज्जती का मामला क्या है दुनिया के सामने पाकिस्तान भले ही आज अमेरिका के करीब जाने की कोशिश करता नजर आ रहा हो, लेकिन दोनों देशों के रिश्तों का इतिहास उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. आतंकवाद से लेकर सुरक्षा सहायता और आर्थिक संकट तक, कई मौकों पर अमेरिका ने पाकिस्तान पर दबाव बनाया है. कुछ मामलों में पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असहज स्थिति का सामना भी करना पड़ा. 2011 में पाकिस्तान की जमीन पर हुआ ओसामा बिन लादेन ऑपरेशन 2 मई 2011 को अमेरिका ने पाकिस्तान के एबटाबाद में एक बेहद सीक्रेट सैन्य अभियान चलाया. इस अभियान में अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मार गिराया गया. अमेरिकी नेवी सील्स ने पाकिस्तान को पहले से जानकारी दिए बिना यह कार्रवाई की थी. सवाल इसलिए उठे क्योंकि बिन लादेन का ठिकाना एबटाबाद में पाकिस्तान सैन्य अकादमी के काफी करीब था. अमेरिकी टीम हेलीकॉप्टर से वहां पहुंची और अभियान पूरा करके वापस लौट गई. पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था को इस कार्रवाई की पहले से जानकारी नहीं थी. 2018 में ट्रंप ने पाकिस्तान पर लगाए थे गंभीर आरोप जनवरी 2018 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को लेकर कड़ा बयान दिया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि अमेरिका ने पिछले 15 वर्षों में पाकिस्तान को 33 अरब डॉलर से ज्यादा की सहायता दी, लेकिन बदले में उसे झूठ और धोखे के अलावा कुछ नहीं मिला. ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया था कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में अमेरिका जिन आतंकवादी संगठनों का पीछा कर रहा था, उन्हें सुरक्षित ठिकाने देता रहा. पाकिस्तान ने अमेरिकी आरोपों को खारिज किया था. अमेरिका ने सुरक्षा सहायता पर लगाई थी रोक 2018 में अमेरिकी प्रशासन ने पाकिस्तान को दी जाने वाली सुरक्षा सहायता रोकने का ऐलान किया. अमेरिका का कहना था कि पाकिस्तान को अफगान तालिबान और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई करनी होगी. इस फैसले से दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव और बढ़ गया. पाकिस्तान के लिए यह आर्थिक और कूटनीतिक दोनों स्तरों पर बड़ा झटका था. एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में रहा पाकिस्तान पाकिस्तान 2018 से 2022 तक वित्तीय कार्रवाई कार्यबल यानी FATF की ग्रे लिस्ट में रहा. इस दौरान उस पर आतंकवाद के वित्तपोषण और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े नियमों को मजबूत करने का दबाव रहा. हालांकि यह कहना सही नहीं होगा कि पाकिस्तान का ग्रे लिस्ट में रहना केवल अमेरिका के दबाव का नतीजा था. FATF में कई देशों की भूमिका होती है और फैसला सामूहिक प्रक्रिया के तहत लिया जाता है. हालांकि, अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों ने पाकिस्तान से आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की थी. इमरान खान से जुड़े विवाद ने भी खींचा ध्यान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर भी अमेरिका में कई विवाद सामने आए हैं. उनकी पार्टी और अमेरिकी अधिकारियों से जुड़े बयानों के बीच समय-समय पर नेतृत्वक तनाव देखने को मिला है. हालांकि, इमरान खान से जुड़े वायरल दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. ये भी पढ़ें: सलाद-स्मूदी नहीं…ये है डोनाल्ड ट्रंप की हेल्दी डाइट, जानिए फीट रहने के लिए क्या खाते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति आज कैसा है अमेरिका -पाकिस्तान रिश्ता अमेरिका और पाकिस्तान के रिश्ते सिर्फ टकराव पर आधारित नहीं रहे हैं. दोनों देशों ने सुरक्षा, आतंकवाद और क्षेत्रीय मुद्दों पर सहयोग भी किया है. पाकिस्तान के लिए अमेरिका आर्थिक और कूटनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है, जबकि अमेरिका के लिए दक्षिण एशिया में पाकिस्तान की भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा संबंधी मुद्दे अहम रहे हैं. The post जिस अमेरिका के दम पर उड़ता है पाकिस्तान, उसी ने दिखाई थी असली औकात! अब UNGA में फिर हुई फजीहत appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, EC ऑफिस के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस और हिंदुस्तानीय युवा कांग्रेस प्रदर्शन करने वाली है. प्रदर्शन को देखते हुए हिंदुस्तान निर्वाचन आयोग के दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस बल तैनात किया गया है. रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक विरोध मार्च करेगी यूथ कांग्रेस दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता आज चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे. वहीं, हिंदुस्तानीय युवा कांग्रेस 5, रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक विरोध मार्च निकालने वाली है. युवा कांग्रेस मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है. ऑनलाइन याचिका भी शुरू कर चुकी है युवा कांग्रेस हिंदुस्तानीय युवा कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर ऑनलाइन याचिका शुरू की थी. संगठन ने अपने अभियान का नाम ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’ रखा है. युवा कांग्रेस का कहना है कि अभियान को केवल सोशल मीडिया तक सीमित रखने के बजाय इसे युवाओं और नागरिकों की व्यापक भागीदारी वाला आंदोलन बनाया जाएगा. युवा कांग्रेस के अनुसार, ऑनलाइन याचिका में पांच प्रमुख मांगें रखी गई हैं. इनमें ज्ञानेश कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद से हटाना, उनकी गिरफ्तारी और अभियोजन की कार्रवाई, चुनावी प्रक्रिया की व्यापक जांच और मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं की जांच शामिल है. ये भी पढ़ें: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आएगा महाभियोग? प्रियंका गांधी की मांग – चले आपराधिक मुकदमा क्या कहा युवा कांग्रेस के नेताओं ने? युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की बुनियाद है. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग किसी प्रशासन या व्यक्ति की संपत्ति नहीं, बल्कि जनता की संस्था है और इसकी जवाबदेही होनी चाहिए. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि इस अभियान को कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, युवा संगठनों और समुदायों तक ले जाया जाएगा. निर्वाचन आयोग में मतभेद की समाचार से बढ़ा विवाद निर्वाचन आयोग के भीतर मतभेद की समाचार सामने आने के बाद नेतृत्वक विवाद भी बढ़ गया है. ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दो निर्वाचन आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में मतदाता सूची और एसआईआर से जुड़े कुछ फैसलों पर 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज कराई थी. हालांकि, निर्वाचन आयोग ने कहा है कि आंतरिक विचार-विमर्श के दौरान अलग-अलग राय और सुझाव देना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है. आयोग के मुताबिक, उसके फैसले सर्वसम्मति से और स्थापित वैधानिक प्रक्रिया के तहत लिए गए हैं. ये भी पढ़ें: SIR विवाद के बीच राहुल गांधी का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, ‘तुरंत इस्तीफा दें, जांच का सामना करें’ The post CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, EC ऑफिस के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

The Vvaan X Review: बिहार की छठ पूजा बनी लाइमलाइट, ‘द वन’ का टिकट खरीदने से पहले पढ़ें रिव्यू

जंगल का खौफ, सदियों पुरानी लोककथाएं और एकदम धांसू सस्पेंस. तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द वन’ फाइनली थिएटर्स में आ चुकी है और ये नया ‘मास अवतार’ लिटरली गूजबम्प्स दे रहा है. बिहार का छठ महापर्व लाइलाइट बना है. द वन को थियेटर एक्सपीरियंस बता रहे दर्शक फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शक एक्स पर अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”#TheVvaanReview : भक्ति और आस्था से भरपूर एक शानदार फैंटेसी लोककथा. मूवी रोमांचक, मनोरंजक और एक्शन से भरपूर है, जिसमें फैमिली ड्रामा और एक सामाजिक संदेश भी है. इसका क्लाइमेक्स सिनेमाघर में देखने लायक एक जबरदस्त एक्सपीरियंस है.” बिहार-यूपी के दर्शकों को कनेक्ट करेगी वन एक्स पर एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”’VVAAN‘ आम फिल्मों से हटकर एक ताजगी भरा एक्सपीरियंस है… इसमें रहस्य, हास्य, आस्था, एक्शन और रोमांच का भरपूर तड़का है… बिहार, छठ, वन देवी और अलौकिक लोक-कथाएं फिल्म को एक मजबूत ‘देसी पहचान’ देती हैं. सबसे खास बात यह है कि ‘वन’ में धर्म को जरूरत से ज्यादा नहीं दिखाया गया है. बिहार और यूपी के दर्शक इस फिल्म से भावनात्मक रूप से जुड़ पाएंगे.” द वन हिट हुई या फुस्स राहुल गुप्ता ने लिखा, यूपी और बिहार से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और फिल्म को अब पूरे हिंदुस्तान में खूब पसंद किया जा रहा है. पहली बार छठ पूजा पर कोई बड़ी फिल्म आई है और इसकी कहानी शुरू से आखिर तक नई, दमदार और दिलचस्प लगती है. #SidharthMalhotra और #TamannaahBhatia शानदार हैं और फिल्म आपको कहीं भी बोर नहीं होने देती. ‘वन’ (Vvan) एक ऐसी फिल्म लगती है जो लंबे समय तक चलेगी और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा सकती है. द वन के बारे में दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी इस माइथोलॉजिकल फैंटेसी ड्रामा ने अब तक दर्शकों के बीच अच्छी चर्चा बटोरी है. उम्मीद है कि यह फिल्म बिहार इलाके में सबसे अच्छा प्रदर्शन करेगी. सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म ने दो नेशनल चेन में 8,000 टिकट बेच लिए हैं. बिहार के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी टिकट बिके हैं, जो कि आम बात नहीं है. असल में, एडवांस बुकिंग के मामले में बिहार सर्किट सबसे आगे है, यहां दिल्ली और मुंबई शहरों से भी ज्यादा टिकट बिके हैं. ये भी पढ़ें: Vvaan First Review: छठी मैय्या की आस्था… बिहार का टच, फर्स्ट रिव्यू में मिले इतने स्टार्स, जानें हिट या फुस्स The post The Vvaan X Review: बिहार की छठ पूजा बनी लाइमलाइट, ‘द वन’ का टिकट खरीदने से पहले पढ़ें रिव्यू appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Asian Games 2026: कौन हैं कमलजीत और सुरुचि? एशियन गेम्स में भारत के लिए जीता गोल्ड

Asian Games 2026 : जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में हिंदुस्तान ने शूटिंग में अपना पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है. 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कमलजीत और सुरुचि इंदर सिंह की जोड़ी ने हिंदुस्तान को स्वर्ण पदक दिलाया. क्वालिफिकेशन से लेकर फाइनल तक दोनों निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हिंदुस्तान के खाते में एशियाड का पहला स्वर्ण जोड़ दिया. ऐसे में हर किसी की नजर अब इन दो युवा निशानेबाजों पर है-आखिर कौन हैं कमलजीत और सुरुचि, और कैसे उन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड तक का सफर तय किया? किस स्पोर्ट्स में जीता हिंदुस्तान ने गोल्ड? The post Asian Games 2026: कौन हैं कमलजीत और सुरुचि? एशियन गेम्स में हिंदुस्तान के लिए जीता गोल्ड appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

VIDEO: UNGA में ‘चौधरी’ बनने चले थे शहबाज शरीफ, हाफिज सईद-आतंकवाद पर सवाल हुआ तो दुम दबाकर भागे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंचे हैं. इस दौरान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के बाहर पत्रकारों ने उनसे आतंकवाद और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रमुख हाफिज सईद को लेकर सवाल किए. शहबाज शरीफ ने दोनों सवालों का जवाब नहीं दिया. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रवेश करते समय पत्रकारों ने शहबाज शरीफ से पूछा, “प्रधानमंत्री, आप आतंकवादियों को पनाह देना कब बंद करेंगे?” पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने इस सवाल पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और आगे बढ़ गए. बाद में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से बाहर निकलते समय पत्रकारों ने उनसे दोबारा सवाल किया. उनसे पूछा गया, “आप लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद पर मुकदमा कब चलाएंगे?” इस सवाल का भी शहबाज शरीफ ने कोई जवाब नहीं दिया. ईरान पर अमेरिका को घेरने की कोशिश शहबाज शरीफ का यह रवैया ऐसे समय सामने आया है, जब UNGA में ईरान को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव भी चर्चा के केंद्र में है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाया है, जबकि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने बातचीत और कूटनीति की बात कही है. शहबाज शरीफ ने ईरान के मुद्दे पर कूटनीतिक समाधान और तनाव कम करने की जरूरत पर जोर दिया है. पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत में भूमिका निभाने की इच्छा भी जताई है. ये भी पढ़ें: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने रखी 7 शर्तें, अमेरिका ने मान ली तो खुल जाएगा होर्मुज! खुद के घर के सवाल पर चुप्पी यही वजह है कि UNGA के दौरान शहबाज शरीफ के सामने आतंकवाद को लेकर पूछे गए सवाल चर्चा में आ गए. एक तरफ पाकिस्तान क्षेत्रीय विवादों और ईरान-अमेरिका तनाव पर अपनी भूमिका दिखाने की कोशिश कर रहा है, वहीं हाफिज सईद और लश्कर-ए-तैयबा को लेकर सवाल पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने जवाब नहीं दिया. UN में हिंदुस्तान ने भी पाकिस्तान को घेरा शहबाज शरीफ से सवाल किए जाने से एक दिन पहले हिंदुस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान पर आतंकवाद को लेकर निशाना साधा था. हिंदुस्तानीय राजनयिक क्षितिज त्यागी ने कहा कि पाकिस्तान को दूसरे देशों की जमीन पर दावा करने और सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने के बजाय अपनी वित्तीय स्थिति और विकास पर ध्यान देना चाहिए. हिंदुस्तान ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नागरिकों की मौत, छात्रों की गिरफ्तारी और भोजन, ईंधन तथा दवाओं की आपूर्ति से जुड़े आरोपों का भी मुद्दा उठाया. कौन है हाफिज सईद? हाफिज मुहम्मद सईद पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सरगोधा का रहने वाला है. हिंदुस्तान ने उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 (UAPA) के तहत नामित आतंकवादी घोषित किया है. वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है. हाफिज सईद 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मामले में हिंदुस्तान में वांछित आरोपी है. हाल में 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले की जांच में भी उसका नाम सामने आया है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में हाफिज मुहम्मद सईद को आरोपी नंबर 8 बनाया है. एजेंसी ने आरोप लगाया है कि पहलगाम हमले की बड़ी साजिश में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के ऑपरेटिव शामिल थे. ये भी पढ़ें: UN में नेतन्याहू का फूटा गुस्सा: वॉकआउट करने वाले डिप्लोमैट्स पर बरसे, बोले- कोई कायर बचा है तो चला जाए The post VIDEO: UNGA में ‘चौधरी’ बनने चले थे शहबाज शरीफ, हाफिज सईद-आतंकवाद पर सवाल हुआ तो दुम दबाकर भागे appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा

Sikkim Landslide Video: सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के रिंबी इलाके से लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो सामने आया है. भारी बारिश के बीच पहाड़ों की ऊपरी ढलानों से मिट्टी, चट्टानों और मलबे का तेज बहाव नीचे की ओर आया, जिससे निचले इलाकों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. इस घटना में 30 से ज्यादा घर प्रभावित हुए हैं. पहाड़ी ढलान से बड़ी मात्रा में नीचे आ रहा है मलबा वीडियो में पहाड़ी ढलान से बड़ी मात्रा में मिट्टी और मलबा नीचे की ओर बहता दिखाई दे रहा है. लगातार बारिश के कारण जमीन के और खिसकने का खतरा बना हुआ है. रिंबी-सिंगलिटाम इलाके में पहले से ही भूस्खलन की गतिविधियां प्रशासन के लिए चिंता का कारण बनी हुई हैं. सिक्किम प्रशासन के मुताबिक प्रभावित इलाकों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है. रिंबी का RCC पुल भी बहा रिंबी में भारी बारिश और बाढ़ के बाद 28 घरों के 128 लोगों को एहतियात के तौर पर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. वहीं, भूस्खलन के मलबे ने NiK Kholsa स्ट्रीम के आसपास भी खतरा बढ़ाया है. बारिश के दौरान मलबे से भरा पानी रिंबी गांव की ओर बह रहा है. प्रशासन के अनुसार मलबे के बहाव के कारण रिंबी का RCC पुल भी बह गया है. ये भी पढ़ें: Video: सिक्किम में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से घरों को नुकसान, 128 लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए CM प्रेम सिंह तमांग ने जताई चिंता सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रिंबी की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रशासन के लिए लोगों की सुरक्षा और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने, स्थिति की बारीकी से निगरानी करने और लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के बीच लोगों से सतर्क रहने, प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और एक-दूसरे की मदद करने की अपील की. उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाती रहेगी. The post Video: सिक्किम से आया लैंडस्लाइड का खौफनाक वीडियो, नेपाल की तरह पहाड़ों से नीचे बहा मलबा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

समस्तीपुर छेड़खानी मामला: गिरफ्तारी के बाद खुद बकने लगा आरोपी, कहा- लड़की को अकेला देखकर पकड़ा…

समस्तीपुर छेड़खानी मामला: कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में लड़की से छेड़खानी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस की जांच में कई अहम बातें सामने आयी हैं. पुलिस के अनुसार, घटना 15 सितंबर को जगतसिंहपुर गांव के बूढ़ी गंडक बांध बाइपास रोड पर हुई थी. वीडियो 22-23 सितंबर को सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में विकास और राहुल ने घटना के दौरान लड़की को घेरने की बात स्वीकार की है. आरोपी बोले- पहले युवक को पीटकर भगाया पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सड़क सुनसान थी. उन्होंने एक लड़के और लड़की को वहां फोटो खींचते देखा था. आरोपियों के अनुसार, दोनों के पास पहुंचने के बाद युवक के साथ मारपीट की गयी और उसे वहां से भगा दिया गया. युवती के साथ छेड़खानी करता मनचला युवक | सोर्स- नया विचार वीडियो में लड़की लगातार वहां से जाने देने की बात कहती नजर आती है. वह अपने भाई को बुलाने की बात कहती है, जिस पर युवकों की ओर से उसे भाई को बुलाने के लिए कहा जाता है. पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी. घटनास्थल के आसपास दूर तक आबादी नहीं घटना के बाद घटनास्थल की स्थिति भी सामने आयी है. नया विचार के रिपोर्टर उस सुनसान जगह पर पहुंचे, जहां यह घटना हुई. उन्होंने बताया कि बूढ़ी गंडक नदी के बांध बाइपास रोड का यह हिस्सा एकदम सुनसान है. घटनास्थल के आसपास करीब दो किलोमीटर तक घनी आबादी नहीं है. हालांकि, घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर एक प्राथमिक विद्यालय है. नदी किनारे का दृश्य अच्छा होने के कारण लोग यहां अक्सर रुककर तस्वीरें खींचते हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शाम के बाद आबादी कम होने के कारण यह इलाका काफी सुनसान हो जाता है. वीडियो सामने आते ही पुलिस ने की कार्रवाई समस्तीपुर पुलिस को 23 सितंबर को वीडियो की जानकारी मिली. इसके बाद तकनीकी सत्यापन के जरिए घटनास्थल की पहचान की गयी और आरोपियों की पहचान के लिए कार्रवाई शुरू हुई. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने वायरल वीडियो को साझा करने से बचने की अपील भी की है, ताकि पीड़िता की निजता प्रभावित न हो. बता दें, घटना के 24 घंटे के भीतर जिले से एक दूसरा वीडियो भी सामने आया था. दूसरा वीडियो मुसरीघरारी का बताया जा रहा है. हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है. पूरे मामले को शुरुआत से समझना है तो ये समाचार पढे़ं- समस्तीपुर में जमुई जैसी घटना: “बुला ले, जिसको बुलाना है…” युवक के साथ जा रही लड़की से छेड़खानी मामले को वीडियो में समझना है तो इसे देखें- घटना के दिन पल-पल क्या हुआ? ये पढ़ने के लिए इस समाचार को पढ़ें- समस्तीपुर में छेड़खानी मामला : कर्पूरीग्राम के बाद अब मुसरीघरारी से वायरल हुआ छेड़खानी का दूसरा VIDEO, मंत्री ने कहा- ये साजिश है The post समस्तीपुर छेड़खानी मामला: गिरफ्तारी के बाद खुद बकने लगा आरोपी, कहा- लड़की को अकेला देखकर पकड़ा… appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

झारखंड में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का आखिरी मौका, SIR के तहत दावा-आपत्ति के लिए 30 सितंबर तक समय

झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम से संबंधित आपत्ति दर्ज कराने, नाम विलोपित कराने, प्रविष्टियों में सुधार अथवा स्थानांतरण के लिए अब सिर्फ सात दिन शेष है. दावा-आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने पात्र हिंदुस्तानीय नागरिकों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने और निर्धारित समय के भीतर संबंधित प्रपत्र जमा करने की अपील की है. ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं है, तो फॉर्म-6 भरें श्री रविकुमार ने कहा कि जिन पात्र नागरिकों का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे फॉर्म-6 एवं आवश्यक घोषणा पत्र 30 सितंबर तक इसीआइनेट के माध्यम से अथवा संबंधित बीएलओ के सहयोग से जमा करें, उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ऐसे युवाओं को समय रहते मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिये आवेदन करना चाहिए, जो पात्र होने के बावजूद ड्राफ्ट सूची में शामिल नहीं है. यह भी पढ़ें : रांची में मौसम का कहर: 3 फ्लाइट्स डायवर्ट, इंडिगो ने रांची-दिल्ली उड़ान की रद्द फॉर्म-7 पर जांच और सुनवाई के बाद ही होगा फैसला मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फॉर्म-7 के माध्यम से दर्ज आपत्तियों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच एवं सुनवाई के बाद ही निर्णय लिया जायेगा. केवल फॉर्म 7 जमा कर देने मात्र से किसी मतदाता का नाम स्वतः विलीपित नहीं होगा. वहीं, मतदाता सूची में दर्ज विवरण में सुधारअथवा निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम स्थानांतरित कराने के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है. नेतृत्वक दलों और बीएलए से सहयोग की अपील श्री रवि कुमार ने सभी मान्यता प्राप्त नेतृत्वक दलों, बीएलए, बीएलओ तथा निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मियों से भी अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के पात्र नागरिकों को समय-सीमा के भीतर आवेदन करने के लिए जागरूक करें. नागरिक अपने नाम और अन्य विवरण की जांच कर लें तथा आवश्यकता होने पर संबंधित प्रपत्र 30 सितंबर से पहले जमा कर दें. इसके बाद दावा-आपत्ति के लिए अतिरिक्त समय नहीं बढ़ाया जा सकेगा. यह भी पढ़ें: झारखंड में आंधी-पानी का दौर जारी, रांची में सुबह से ही झमाझम बारिश The post झारखंड में मतदाता सूची में नाम जोड़ने का आखिरी मौका, SIR के तहत दावा-आपत्ति के लिए 30 सितंबर तक समय appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

पितृपक्ष मेला 2026 : गया जी और पुनपुन में श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम, टेंट सिटी से लेकर ई-पिंडदान तक की सुविधा

Pitru Paksha Mela 2026 : पितृपक्ष मेला 2026 का शुभारंभ शुक्रवार से गया जी और पुनपुन में होगा. यह मेला 10 अक्टूबर तक चलेगा. देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर अनुभव के लिए पर्यटन विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं. गया जी के गांधी मैदान, गया जंक्शन और पुनपुन समेत प्रमुख स्थानों पर कई सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं. गांधी मैदान में 2500 श्रद्धालुओं की क्षमता वाली टेंट सिटी गया के गांधी मैदान में 2500 लोगों की क्षमता वाली टेंट सिटी तैयार की गयी है. इसका निर्माण बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के माध्यम से कराया गया है. यहां श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. सुरक्षा और निगरानी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे, वॉच टावर, मेडिकल कैंप और ड्रोन की व्यवस्था की गयी है. टेंट सिटी में मंच का भी निर्माण कराया गया है. ई-रिक्शा और फल्गु महाआरती की भी व्यवस्था पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई-रिक्शा परिचालन की व्यवस्था की गयी है. इसके अलावा एयर बैलून, तोरण द्वार, वृत्तचित्र, नो-एंट्री वाले स्थानों पर टेंट और फल्गु महाआरती समेत विभिन्न गतिविधियों के लिए गया जिला प्रशासन को राशि उपलब्ध करायी गयी है. श्रद्धालुओं को मुफ्त में मिलेगा मेला ब्रोशर देश और दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं और पिंडदानियों को मेला क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ब्रोशर प्रकाशित कराया गया है. इसे श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क वितरित किया जाएगा. ब्रोशर में मेला और पर्यटन से संबंधित जरूरी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम पुनपुन में दो दिवसीय लेजर शो का आयोजन पुनपुन में पितृपक्ष मेला के दौरान दो दिवसीय लेजर शो का आयोजन भी किया जाएगा. इसके अलावा श्रद्धालुओं और पर्यटकों के बीच मेला से संबंधित ब्रोशर का निःशुल्क वितरण किया जाएगा. सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना उद्देश्य पर्यटन विभाग का उद्देश्य पितृपक्ष मेला 2026 में आने वाले श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है. विभाग की तैयारियों में श्रद्धालुओं की सुविधा के साथ मेला की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को ध्यान में रखा गया है. ALSO READ : बारिश से गया बेहाल: पितृपक्ष मेला क्षेत्र में घुटने से अधिक पानी, टेंट सिटी में भी बिगड़ी व्यवस्था The post पितृपक्ष मेला 2026 : गया जी और पुनपुन में श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम, टेंट सिटी से लेकर ई-पिंडदान तक की सुविधा appeared first on Naya Vichar.

ताजा ख़बर, मुख्य खबर

Gold-Silver Price Today: ₹15267 पर आया 24 कैरट सोना, चांदी ₹100 टूटी, देखें आपके शहर में कितना बदला दाम

बीते कुछ दिनों से कीमती धातुओं की कीमतों में सुस्ती के बाद आज सुबह बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए आंकड़े पिछले क्लोजिंग सेशन और आज सुबह के अपडेटेड मार्केट ट्रेंड के हिसाब से हैं.  आज सोने की चमक कैसी है? आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,267 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है, जिसमें कल के मुकाबले प्रति ग्राम मामूली ₹1 की गिरावट आई है. यानी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,52,670 है. वहीं, आभूषण बनाने वाले 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,994 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,450 प्रति ग्राम चल रहा है. पिछले एक हफ्ते में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जिससे खरीदारी करने वालों को थोड़ी राहत मिली है. शहरों के अनुसार सोने के भाव (24 कैरेट- 10 ग्राम) शहर आज का रेट (₹) कल का रेट (₹) बदलाव (₹) लखनऊ   1,52,820 1,52,830 -10 (घटा) पटना   1,52,720 1,52,730 -10 (घटा) दिल्ली 1,52,820 1,52,830 -10 (घटा) मुंबई 1,52,670 1,52,680 -10 (घटा) कोलकाता 1,52,670 1,52,680 -10 (घटा) बेंगलुरु 1,52,670 1,52,680 -10 (घटा) चांदी की चाल में कितना बदलाव आया? चांदी के शौकीनों के लिए समाचार यह है कि आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,44,900 पर आ गई है. कल के मुकाबले आज प्रति किलो चांदी में ₹100 की कमी आई है. अगर प्रति ग्राम के हिसाब से देखें तो आज चांदी ₹244.90 प्रति ग्राम बिक रही है. सितंबर के इस महीने में 25 तारीख को चांदी अपने सबसे निचले स्तर (Lowest rate) पर दर्ज की गई है. शहरों के अनुसार चांदी के भाव (1 किलोग्राम) शहर आज का रेट (₹) कल का रेट (₹) बदलाव (₹) लखनऊ   2,44,900 2,45,000 -100 (घटा) पटना  2,44,900 2,45,000 -100 (घटा) दिल्ली 2,44,900 2,45,000 -100 (घटा) मुंबई 2,44,900 2,45,000 -100 (घटा) कोलकाता 2,44,900 2,45,000 -100 (घटा) चेन्नई 2,49,900 2,50,000 -100 (घटा) ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today: 25 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए आपके शहर में तेल सस्ता हुआ या महंगा The post Gold-Silver Price Today: ₹15267 पर आया 24 कैरट सोना, चांदी ₹100 टूटी, देखें आपके शहर में कितना बदला दाम appeared first on Naya Vichar.

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top