Hot News

समस्तीपुर

समस्तीपुर

करंट लगने से वृद्ध महिला की मौ”त, गांव में पसरा मातम

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: प्रखंड के चिंताबनपुर भटगामा में शनिवार सुबह बिजली की करंट लगने से रामवली महतो की पत्नी सीता देवी (70)की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक्का के स्वजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात परिवार में पूजा और मुंडन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके बाद पोता-पोती के भोज का भी आयोजन हुआ। शनिवार सुबह करीब सात बजे सीता देवी ने गाय को चारा खिलाया। इसके बाद वह स्नान कर कपड़े पसारने के लिए गई थीं। इसी दौरान कपड़ा पसारते समय उनका हाथ बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं और उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिस घर में रात में पूजा और मुंडन के चलते खुशी का माहौल था, वहीं सुबह स्त्री की मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। मृतका के पुत्र रमेश कुमार महतो एवं राम कुमार महतो तथा पुत्री रेखा देवी एवं मोनू देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल था।ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर और खुले तारों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

समस्तीपुर

बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ की समस्तीपुर जिला इकाई का गठन सम्पन्न

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन: बिहार विद्यालय अध्यापक महासंघ, समस्तीपुर जिला इकाई का गठन शनिवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुंदन ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि सरोज कुमार झा एवं रतन कुमार उपस्थित थे।सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इनमें भुवन नारायण मिश्रा जिला अध्यक्ष, कुंदन कुमार सिंह एवं शशि कुमारी उपाध्यक्ष, राम पुकार सहनी जिला महासचिव, गोपाल महतो जिला सचिव, हरिओम प्रकाश कोषाध्यक्ष, अमरजीत कुमार सहनी मीडिया प्रभारी, कुमारी चाँदनी को जिला प्रवक्ता एवं प्रशांत कुमार सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए।इस अवसर पर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कुंदन ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। संगठन शिक्षक सम्मान और शिक्षा की गुणवत्ता के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव ने संगठन के आगामी रोडमैप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए हम प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों को मजबूती से रखेंगे। बैठक में मधुबाला, दिलीप कुमार, रोशन कुमार, अविनाश कुमार, मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, विमलेश चौधरी, पंकज कुमार, अविनाश कुमार झा, रमेश कुमार, राहुल, किशन, रवि कुमार सहित जिले भर से सैकड़ों शिक्षक साथी उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षक हित में समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

समस्तीपुर

सरायरंजन सीएचसी में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौ”त, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन (समस्तीपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायरंजन में प्रसव के दौरान एक स्त्री और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। मृतका की पहचान मोरवा हलई थाना क्षेत्र के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी अजय राम की पत्नी नविता देवी (22) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों में अस्पताल प्रबंधन के प्रति आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीण धीरज कुमार झा ने बताया कि नविता देवी को शुक्रवार को प्रसव के लिए सरायरंजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार गर्भावस्था के दौरान स्त्री की नियमित जांच कराई गई थी और उस समय उसकी स्थिति सामान्य बताई गई थी। सीएचसी में प्रसव के दौरान स्त्री को अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। इससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि स्त्री की हालत गंभीर होने के बाद चिकित्सक से उसे तत्काल बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की मांग की गई, लेकिन समय पर उचित कार्रवाई नहीं हो सकी। बाद में स्त्री की मौत हो गई। स्त्री की मौत के बाद उसके नवजात शिशु को भी रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रसव के दौरान अस्पताल में पर्याप्त अनुभवी चिकित्सक, स्त्री चिकित्सक और प्रशिक्षित स्त्री स्वास्थ्यकर्मी की मौजूदगी नहीं थी। ग्रामीणों का कहना है कि प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति में तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सकीय देखरेख और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होती तो जच्चा-बच्चा की जान बचाई जा सकती थी। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि रात के समय गंभीर स्थिति वाले मरीजों को समय पर उचित चिकित्सकीय सुविधा नहीं मिल पाती है। उनका कहना है कि स्त्री की स्थिति बिगड़ने के साथ ही यदि उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया जाता और समय पर वहां पहुंचाया जाता तो संभव है कि दोनों की जान बचाई जा सकती थी। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने बताया कि स्त्री को रेफर कर दिया गया था। उनके अनुसार परिजन स्त्री को सदर अस्पताल ले जाने में आनाकानी कर रहे थे और उसे निजी अस्पताल में ले जाने की बात कह रहे थे। उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओर से सदर अस्पताल रेफर करने की बात कही गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जांच के बाद ही स्त्री और नवजात की मौत के वास्तविक कारण तथा इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही हुई या नहीं, इसकी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

समस्तीपुर

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण

नया विचार न्यूज़ समस्तीपुर – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार मंडल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर की गई। इसके पश्चात उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनसीसी सीटीओ प्रो. अतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व एवं देशभक्ति की भावना पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद प्रो. कुमार सागर एवं प्रो. नंदिनी प्रिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और उनके योगदान को याद करते हुए छात्रों को राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। इसके उपरांत एनसीसी कैडेट्स द्वारा आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविता, शायरी एवं गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्रभक्ति का उत्साह भर दिया। कार्यक्रम के समापन पर महाविद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा (प्रभात फेरी) निकाली गई, जिसमें संस्थान के छात्र-छात्राओं के साथ सभी संकाय सदस्य एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा।

समस्तीपुर

तिरंगा लेकर निकले छात्र-छात्राएं, देशभक्ति के नारों से गूंजा मुसरीघरारी

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन (समस्तीपुर) । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को मुसरीघरारी नगर पंचायत क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में अल्फा मध्य विद्यालय, बी. एलौथ के छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं, नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर निकले बच्चों और लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए। इससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत अल्फा मध्य विद्यालय, बी. एलौथ के प्रांगण से हुई। विद्यालय परिसर से छात्र-छात्राएं कतारबद्ध होकर हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी बच्चों के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में शामिल शिशु हिंदुस्तान माता की जय, वंदे मातरम् सहित अन्य देशभक्ति के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। बच्चों में तिरंगा यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा विद्यालय परिसर से निकलकर समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य मार्ग से होते हुए मुसरीघरारी नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। इसके बाद यात्रा बी. एलौथ गांव की ओर रवाना हुई। मुख्य मार्ग से गुजरने के दौरान सड़क के दोनों ओर मौजूद लोगों ने तिरंगा यात्रा को देखा और बच्चों का उत्साह बढ़ाया। पूरे रास्ते देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम में मुसरीघरारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन के अलावा मुख्य पार्षद दिव्या कुमारी, उपमुख्य पार्षद मंजू देवी, अल्फा मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार चौधरी सहित सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे। नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मियों ने भी तिरंगा यात्रा में भाग लिया। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में अपनी भागीदारी निभाई। कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस के महत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण देश को आजादी मिली है। नई पीढ़ी को स्वतंत्रता के इतिहास और राष्ट्रीय एकता के महत्व की जानकारी देना जरूरी है। मुख्य पार्षद दिव्या कुमारी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान लोगों को राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और गौरव व्यक्त करना चाहिए। उपमुख्य पार्षद मंजू देवी ने कहा कि बच्चों की भागीदारी से इस अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंच रहा है। विद्यालयों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने से बच्चों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है। प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं में तिरंगा यात्रा को लेकर काफी उत्साह था। बच्चों ने पूरे अनुशासन के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को याद करने और उनके आदर्शों को अपनाने का दिन भी है। तिरंगा यात्रा के दौरान नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, वार्ड पार्षद, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ शामिल रहे। यात्रा के समापन पर सभी ने राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने तथा देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।

समस्तीपुर

बागमती के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी, खेत-खलिहानों में फैला पानी

नया विचार न्यूज़ कल्याणपुर।( प्रियांशु कुमार)-  प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में पिछले एक सप्ताह से लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बुधवार को भी नदी के जलस्तर में करीब छह इंच की बढ़ोतरी हुई। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे के निचले इलाकों में पानी फैलने लगा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बागमती नदी का पानी बढ़ने के कारण रमजान नगर, तीरा, रामदीरी, नामापुर सहित नदी किनारे बसे गांवों के निचले हिस्से के खेत-खलिहानों में पानी पहुंच रहा है। कई जगहों पर खेतों में पानी जमा होने से फसलों को नुकसान की आशंका है। इधर, बागमती के जलस्तर में वृद्धि के साथ उसकी उपधारा शांति नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। शांति नदी किनारे स्थित चौड़ में पानी फैलने से खेतों में लगी ढैंचा, जनेरा और सब्जियों की फसल प्रभावित हो रही है। किसानों के अनुसार, बैंगन समेत अन्य सब्जियों के खेतों में भी पानी प्रवेश कर गया है। पशुपालकों की बढ़ी परेशानी जलस्तर बढ़ने से पशुपालक किसानों की परेशानी भी बढ़ गई है। पशुओं के लिए चारा लाने के लिए उन्हें पानी हेलकर खेतों और चौर क्षेत्र तक जाना पड़ रहा है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

समस्तीपुर

NH-28 पर पेड़ से टकराया बिस्किट लदा ट्रक, चालक भागा; पुलिस के सामने लोग कार्टन ले गए

नया विचार न्यूज सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय रुपौली के निकट एनएच-28 पर बुधवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक वाहन से उतरकर पूरब दिशा में सातनपुर की ओर भागने लगा। चालक को इस तरह भागते देख घटनास्थल के सामने स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों को ट्रक में शराब होने का संदेह हुआ। इसके बाद कुछ लोग ट्रक के पास पहुंचे और उसकी तलाशी लेने लगे। लोगों ने ट्रक का केबिन और पीछे लदे कार्टन को खोलकर देखा तो उसमें बड़ी मात्रा में बिस्किट के पैकेट मिले। कार्टन पर ‘धूम’ कंपनी का नाम लिखा हुआ था। ट्रक पूरी तरह बिस्किट के कार्टन से भरा बताया गया। इसके बाद मौके पर मौजूद कुछ लोग कार्टन उठाकर ले जाने लगे। देखते ही देखते घटनास्थल पर बिस्किट ले जाने वालों की भीड़ जुट गई। पुलिस पहुंची, फिर भी जारी रही कार्टन ले जाने की होड़ घटना की सूचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस मौके पर पहुंची। थाना में कार्यरत एएसआई गीता कुमारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस के पहुंचने के बाद भी कुछ लोग ट्रक से बिस्किट के कार्टन निकालकर ले जाते नजर आए। इस दौरान घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। लोगों का कहना था कि पुलिस की मौजूदगी में भी ट्रक से सामान ले जाना गंभीर सवाल खड़े करता है। हालांकि, मौके पर कितनी मात्रा में बिस्किट लोगों द्वारा ले जाया गया, इसका तत्काल आकलन नहीं हो सका। चालक के भागने से ट्रक कहां से आया, नहीं हो सका स्पष्ट हादसे के बाद चालक के मौके से फरार हो जाने के कारण तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि ट्रक बिस्किट कहां से लोड कर निकला था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस अब ट्रक के नंबर और अन्य दस्तावेजों के आधार पर इसकी जानकारी जुटाने में लगी है। चालक की तलाश भी की जा रही है। पुलिस बोली- बिस्किट के कार्टन लूटे गए हैं मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने और उसमें लदे बिस्किट के कार्टन के लूटे जाने की घटना सही है। उन्होंने बताया कि ट्रक पर कितने कार्टन बिस्किट लदे थे और उसमें से कितने कार्टन लोगों द्वारा ले जाए गए, इसकी अभी गिनती नहीं की गई है। गिनती के बाद ही लूटे गए और ट्रक में बचे सामान की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद पुलिस की मौजूदगी में भी सामान ले जाने की बात को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा बनी हुई है। अब पुलिस की जांच में यह स्पष्ट होगा कि दुर्घटना के बाद ट्रक से कितनी मात्रा में बिस्किट गायब हुए और चालक के भागने की वास्तविक वजह क्या थी।

समस्तीपुर

साइबर अपराध से बचाव को लेकर स्कूली बच्चों को किया जागरूक

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : प्रखंड अंतर्गत आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय सरायरंजन में मंगलवार को समस्तीपुर साइबर थाना के सौजन्य से साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी।इस अवसर पर पुलिस उपनिरीक्षक सूरज कुमार ने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर ठगी का खतरा भी बढ़ा है। थोड़ी-सी सावधानी बरतकर इससे बचा जा सकता है। पुलिस उपनिरीक्षक राहुल कुमार ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने की सलाह दी। वहीं पुलिस उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार ने भी सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार ठाकुर संतोष कुमार सुमन मदन कुमार भगत रंजीत कुमार सुनील कुमार सहित सभी शिक्षक– शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यार्थियों ने साइबर अपराध से बचाव के उपाय अपनाने का संकल्प लिया।

समस्तीपुर

सरायरंजन में मोबाइल व बाइक चोरों का आतंक, आमजन परेशान

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के विभिन्न हाट-बाजारों में लगातार हो रही मोबाइल एवं बाइक चोरी की घटनाओं से आम लोगों में दहशत का माहौल है। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस अब तक चोरों के गिरोह तक पहुंचने में सफल नहीं हो सकी है। जानकारी के अनुसार, विगत सोमवार की शाम सरायरंजन हाट में खरीदारी करने पहुंचे स्थानीय पत्रकार बब्बन गिरि की मोबाइल चोरी हो गई। इससे पूर्व भगवतपुर स्थित मंगल हाट से गावपुर निवासी सुनील कुमार राय की बेशकीमती मोबाइल चोरी कर ली गई थी। वहीं, हाल ही में प्रखंड मुख्यालय स्थित बुधवार एवं शनिवार हाट से दो बाइक भी चोरी होने की घटनाएं सामने आई हैं।पीड़ितों द्वारा संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बावजूद अब तक चोरी की घटनाओं का उद्भेदन नहीं हो सका है। लगातार हो रही वारदातों से हाट-बाजारों में आने वाले लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से नियमित गश्ती बढ़ाने तथा चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

समस्तीपुर

रसलपुर स्कूल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, सेल्फी विथ तिरंगा और क्विज में दिखा राष्ट्रप्रेम

नया विचार न्यूज़ सरायरंजन । देश की स्वतंत्रता के गौरवपूर्ण इतिहास, वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने तथा नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिक कर्तव्य की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, रसलपुर में सोमवार से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की गई। बिहार शिक्षा परियोजना, समस्तीपुर के निर्देश के आलोक में विद्यालय में 10 से 14 अगस्त तक विभिन्न रचनात्मक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के पहले दिन विद्यालय परिसर में ‘सेल्फी विथ तिरंगा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के साथ सम्मानपूर्वक तस्वीरें लेकर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय का वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा। इसके साथ ही ‘वंदे मातरम्’ थीम पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का संचालन विद्यालय के शिक्षक प्रियरंजन झा, महेश कुमार राम एवं जितेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में किया गया। क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रगीत, स्वतंत्रता सेनानियों तथा हिंदुस्तानीय राष्ट्रीय चेतना से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी दी गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनीष चन्द्र प्रसाद ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए तिरंगे का सम्मान करने, राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में भी राष्ट्रप्रेम की भावना को सकारात्मक और रचनात्मक माध्यमों से समाज तक पहुंचाया जा सकता है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देश के इतिहास, संविधान, राष्ट्रीय प्रतीकों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक प्रियरंजन झा, जितेन्द्र कुमार राय, महेश कुमार राम, प्रमोद कुमार सहनी, असगर अली, ललित कुमार, फूलेन्द्र कुमार, गुड़िया कुमारी, कोमल कुमारी एवं ज्योति हिंदुस्तानी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top