Hot News

समस्तीपुर

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

आज समस्तीपुर आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री आज जिले को देंगे नौ अरब की योजनाओं की सौगात नया विचार समस्तीपुर : प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को समस्तीपुर आएंगे। यहां वे जिलेवासियों को विकास योजनाओं की सौगात देंगे। कुमार कुल 9 अरब 37 करोड़ 46 लाख 48 हजार रुपए की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। जिसमें कुल 5 अरब 8 करोड़ 22 लाख 9 हजार रुपए की 51 योजनाओं का उद्घाटन कर जिलेवासियों को सौगात देंगे। वहीं 4 अरब 36 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपए की 147 योजनाओं का शिलान्यास कर नए वर्ष 2025 का तोहफा देंगे। इसमें बिहार राज्य पुल निगम, पथ निर्माण विभाग, गा्रमीण विकास, सात निश्चय,पंचायती राज,शिक्षा,मनरेगा व सड़क आदि विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास शामिल है. उधर, सीएम की प्रगति यात्रा की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। सबसे पहले सीएम उजियारपुर प्रखंड के रायपुर गांव में डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस फैसिलिटि कम ट्रेनिंग सेंटरएवं 100 शैय्या वाले डा.भीम राव अंबेदकर राजकीय कल्याण छात्रावास का लोकापर्ण करेंगे। वहां विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। वहां से कल्याणपुर प्रखंड बासदेवपुर गांव आयेंगे। वहां से मुक्तापुर मोइन में पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित सौंदर्यीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन व निरीक्ष करेंगे। इसके बाद मुक्तापुर रेलवे गुमती पर समस्तीपुर-दरभंगा एनएच 32 पथ पर आरओबी एवं समस्तीपुर पूसा पथ पर लेवल क्रांसिंग संख्या 53ए के आरओबी का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वारिसनगर प्रखंड के शेखोपुर गांव वार्ड 3 में तालाब का भ्रमण एवं तालाब में मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन करेंगे। वहीं सोलर स्ट्रीट लाइट का निरीीक्षण कर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का शिलान्यास करेंगे। साथ ही पौधरोपण कर विभिन्न विभागों की ओर से लगाये गये स्टॉलों का भ्रमण करेंगे। यही पर जीविका दीदीयों, तालिमी मरकजों व टोला सेवकों से वार्ता करेंगे। हर घर नल का जल योजना का निरीक्षण कर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मगरदही घाट पहुंचकर बुढ़ी गंडक नदी पर वर्तमान पुल के समानांतर नवप्रस्तावित पुल का स्थल निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मगरदही घाट पहुंचकर बुढ़ी गंडक नदी पर वर्तमान पुल के समानांतर नवप्रस्तावित पुल का स्थल निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे जिला अतिथिगृह जाकर कुछ देर आराम करेंगे। अंत में कलेक्ट्रेट के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वे शाम में पटना लौट जाएंगे। 300 दंडाधिकारी व 5 हजार पुलिसकर्मी तैनात सीएम की प्रगति यात्रा को लेकर जिलेभर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। करीब 300 दंडाधिकारी और 5 हजार से अधिक पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। कल्याणुपर, उजियारपुर व वारिसनगर प्रखंड के विभिन्न जगहों सहित जिला मुख्यालय में सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। यहां दंडाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अशोक मिश्रा, डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी, एसी अजय कुमार तिवारी, एसी राजेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त केडी प्रौज्ज्वल, सदर एसडीएम दिलीप कुमार, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, सहित कई वरीय पदाधिकारियों की देखरेख में तैयारी की गयी है। डीएम व एसपी ने संयुक्तादेश जारी कर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की प्रतिनियुक्ति करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इन योजनाओं का करेंगे उद्घाटन 1. 3778.450 लाख से बिहार राज्य पथ विकास निगम के योजनाओं का उद्घाटन 2. 2220.560 लाख से भवन प्रमंडल के 4 योजनाओं का उद्घाटन 3. 1163.970 लाख से बिहार राज्य भवन लि. दरभंगा के 6 योजनाओं का उद्घाटन 4. 450.785 लाख से बिहार राज्य भवन लि. के एक योजना का उद्घाटन 5. 23699.220 लाख से पथ प्रमंडल समस्तीपुर के 9 योजनाओं का उद्घाटन 6. 2453.000 लाख से बिहार राज्य भवन लि. दरभंगा 1 योजना का उद्घाटन 7. 4228.400 लाख से ग्रामीण विकास विभाग समस्तीपुर के 7 योजनाओं का उद्घाटन 8. 10817.500 लाख से पथ प्रमंडल रोसड़ा के तीन योजनाओं का उद्घाटन 9. 83.540 लाख से स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल 01 समस्तीपुर के 3 योजनाओं का उद्घाटन 10.49.978 लाख से स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल 02 रोसड़ा के 1 योजना का उद्घाटन 11. 787.011 लाख से बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड शिक्षा विभाग के 8 योजनाओं का उद्घाटन 12. 69.125 लाख से परिवहन विभाग के 1 योजना का उद्घाटन 13. 280.690 लाख से लघु सिंचाई प्रमंडल समस्तीपुर के 6 योजनाओं का उद्घाटन इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास 1. 11951.900 लाख से बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि. दरभंगा के 1 योजना का शिलान्यास 2. 9923.000 लाख से पथ निर्माण विभाग राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल समस्तीपुर के 1 योजना का शिलान्यास 3. 6897.79 लाख से पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल समस्तीपुर के 1 योजना का शिलान्यास 4. 8577.870 लाख से भवन प्रमंडल समस्तीपुर के 5 योजनाओं का शिलान्यास 5. 47.971 लाख से विद्युत कार्यप्रमंडल दरभंगा भवन निर्माण विभाग के 2 योजनाओं का शिलान्यास 6. 398.890 लाख से ग्रामीण विकास विभाग के 52 योजनाओं का शिलान्यास 7. 1070.000 लाख से बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत सरंचना निगम लिमिटेड के 25 योजनाओं का शिलान्यास 8. 1308.230 लाख से बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लि. दरभंगा के 3 योजनाओं का शिलान्यास 9. 2273.340 लाख से बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लि. के 14 योजनाओं का शिलान्यास 10. 23.895 लाख से स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल 02 रोसड़ा के 1 योजना का शिलान्यास 11.766.542 लाख से नगर विकास एवं आवास विभाग समस्तीपुर के 29 योजनाओं का शिलान्यास 12. 86.050 लाख से पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 10 योजनाओं का शिलान्यास 13. 334.776 लाख से लघु सिंचाई प्रमंडल समस्तीपुर के 3 योजनाओं का शिलान्यास  

समस्तीपुर

जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक की गई राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के मुसरीघरारी में रविवार को जिला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अताउर रहमान ने कहा कि 13 जनवरी को प्रगति यात्रा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर पहुंच रहे हैं।यह हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है‌। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों एवं न्याय के साथ विकास किया है। मुख्यमंत्री को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लोगों के द्वारा सम्मानित करने पर विचार विमर्श किया गया। वहीं अन्य वक्ताओं ने कहा कि आजादी से लेकर आजतक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लोगों के पिछड़ेपन किसी ने दूर करने की कोशिश नहीं की। जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने तब से आज तक आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में विशेष काम किया है। हम मुसलमानों के लिए दर्जनों कल्याणकारी योजनाएं चलाई। जिसे भुलाया नहीं जा सकता । इसके लिए हम सभी इन समुदायों के लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हर हमेशा रहेंगे। बैठक का संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष इजहार असरफ ने किया। बैठक को मो.सरफराज, मो.असरार दानिश,कारी शाकिब,मो.फारूक , अब्दुल सलाम आजाद,मो.जावेद, मो.रमजानी,मो.सद्दाम,मो.सरवर,मो.अब्दुल सलाम आदि ने संबोधित किया। मौके पर दर्जनों अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता मौजूद थे।

समस्तीपुर

दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को करा लें दुरूस्त 

सरायरंजन के थाना परिसर में व्यवसायियों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक नया विचार सरायरंजन: सरायरंजन थाना परिसर में अपराध नियंत्रण को लेकर रविवार को बाजार के व्यवसायियों के साथ थानाध्यक्ष ने बैठक की । बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष प्रताप कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र में अपराध के नियंत्रण को लेकर स्थानीय व्यवसायी से सहयोग की अपील की। उन्होंने सभी बाजार के व्यवसायियों से अपनी– अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे को लगाने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि जिन दुकानों पर लगे कैमरे खराब स्थिति में हैं,उन्हें भी दुरुस्त करवा लें। बैठक में सरायरंजन के वार्ड पार्षद टिंकू कुमार ने दो सीसीटीवी कैमरे को सरायरंजन चौक एवं नरघोघी गांव स्थित इंजीनियरिंग कालेज के निकट लगाने का प्रस्ताव दिया। बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी कोई संदिग्ध लोग दिखाई दे तो तुरंत सूचित करें और वैसे लोगों पर विशेष रूप से ध्यान रखें। खासकर उन्होंने स्वर्ण व्यवसायियों को सावधान रहने की सलाह दी। बैठक में परमानंद साह, मनोज साह, संजय कुमार,गुरूदयाल साह, किशनलाल साह, रामभजन साह, रौशन कुमार साह, प्रमोद गिरि सहित कई अन्य व्यवसायी मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

किसानों को दी गई मशरूम की उन्नत खेती की जानकारी 

नया विचार सरायरंजन : प्रखंड के जितवारपुर कुम्हिरा पंचायत स्थित वार्ड 02 में रविवार को डॉ .रेड्डी फाउंडेशन के सौजन्य से मशरूम की उन्नत खेती का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक अखिलेश कुमार ने उन्नत किस्म के मशरूम की उत्पादन विधि,आवश्यक सामग्री एवं मात्रा,सावधानियां, विपणन तथा उसके उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं किसानों को मशरूम के बीज लगाने में प्रयुक्त होने वाले पॉलीबैग की तैयारी का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में कुल 30 किसानों ने भाग लिया। मौके पर चंद्र किशोर झा, सुनील कुमार झा,पिंकू झा, राज नारायण राय, शिव कुमार,श्रवण महतो,संजय कुमार झा,दिनेश राय, महेश राम,आलोक कुमार, धनेश्वर महतो, विशेश्वर पासवान,नीलम देवी, संजू देवी सहित तीन दर्जन किसान मौजूद रहे।

ताजा ख़बर, सड़क दुर्घटना, समस्तीपुर

सड़क हादसे में बाइक एजेंसी के मैनेजर की मौत

नया विचार सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित एनएच 28 पर शुक्रवार की दोपहर सड़क हादसे में घायल एक बाइक एजेंसी के मैनेजर की इलाज के दौरान देर शाम में मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड 31 निवासी स्व .शिवनारायण मिश्र के पुत्र सुजीत कुमार (49) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि उक्त मैनेजर अपने घर से ताजपुर के लिए चले थे। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर के समीप एनएच 28 पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। नतीजतन वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में घायल मैनेजर को इलाज के लिए समस्तीपुर स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर शाम में उनकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के पश्चात उसके स्वजनों को सौंप दिया गया।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

सीएम के आगमन को ले वारिसनगर का शेखोपुर तैयार

नया विचार समस्तीपुर –  अगामी 13 जनवरी को जिले में सीएम का प्रगति यात्रा को लेकर वारिसनगर प्रखंड के शेखोपुर पंचायत में तैयारी अंतिम चरण में चल रहाहै। वहीं तैयारी का जायजा लेने शनिवार को भी डीएम रोशन कुशवाहा व एसपी अशोक मिश्रा शेखोपुर गांव स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। साथ ही सभी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा की इसमें सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट व कर्मी 13 जनवरी को सुबह आठ बजे अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर हर हाल में आ जाना है। बीडीओ अजमल परवेज ने बताया की डीएम के द्वारा गाड़ी का पार्किंग स्थल, वीआईपी का अलग, भी भी आईपी का अलग, सभी प्रतिनियुक्ति पदाधिकारी का अलग पार्किंग बनाने का निर्देश दिया। बीडीओ अजमल परवेज ने बताया कि मुख्यमंत्री में निर्धारित कार्यक्रम को संपन्न कल्याणपुर सिंगार प्रखंड अंतर्गत मुकापुर रेल गुमटी के पास मंदिर के सामने लगे शिलापट्ट पर आरओबी का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास उपरांत सड़क मार्ग से 12 बजे दिन में शेखोपुर गांव स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सर्वप्रथम जनप्रतिनिधि लोगो से मुलाकात करेंगे उसके बाद शिव मंदिर के सामने पौधारोपण करेंगे, उसके बाद उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करेंगे और विभिन्न विभागों का लगाए गए स्टालों का दर्शन करेंगे। साथ ही स्टॉल के पास लाभार्थियों से भी मिलेंगे। उसके उपरांत तालाब में मछली का जीरा छोड़ेंगे और आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करेंगे। कल्याणपुर में यात्रा की तैयारी पूरी प्रखंड के वासुदेवपुर व मुक्तापु में अगामी 13 जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रगति यात्रा कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। वासुदेवपुर गांव में सीएम के आगमन को लेकर आमस दरभंगा सिक्स लेन पर बने हेलीपेड का काम पूर्ण कर लिया गया। वासुदेवपुर गांव से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर नगर निगम क्षेत्र के मुक्तापुर मोइन का जल जीवन हरियाली के तहत मोइन का जीणर्णोद्धार को लेकर मुख्यमंत्री के द्वारा भ्रमण कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारी के द्वारा हैलीपैड स्थल से लेकर मुक्तापुर मोइन तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैरिकेडिंग कर व्यवस्था चारों ओर चुस्त दुरुस्त की जा रही है। सीएम के कार्यक्रम को लेकर दोनों स्थल पर नियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की देख रेख में जगह जगह जिला पुलिस बल व अन्य जिला के पुलिस पदाधिकारी व स्त्री पुलिस बल सहित अन्य अधिकारी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे. समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी रही चौकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दरभंगा परिभ्रमण के मद्देनजर समस्तीपुर स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी द्वारा डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों, यात्री प्रतीक्षालय, नॉर्थ साइड सर्कुलेटिंग एरिया में गहन चेकिंग अभियान चलाया गया है। इसमें जीआरपी समस्तीपुर इंस्पेक्टर बीडी आलोक और आरपीएफ समस्तीपुर के इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा के साथ सब इंस्पेक्टर विवेक कुमार, सब इंस्पेक्टर श्याम सुन्दर कुमार, राजेश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी और जवानों ने भी हिस्सा लिया है।

बिहार, समस्तीपुर

मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दिन शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में की गई बदलाव

नया विचार समस्तीपुर : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समस्तीपुर ने शनिवार की संध्या प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा कार्यक्रम को लेकर समस्तीपुर के ट्रैफिक प्लान में बदलाव की जानकारी मीडिया कर्मियों को दिया है  जो निम्न प्रकार है। रूट डायवर्जन प्लान (नोट-गाडी चाहनों का परिचालन सुबह 09.00 बजे से सध्या 06.000 बजे पुर्णत प्रतिबंधित रहेगी) 1 . कल्याणपुर चौक-दरभंगा से पूसा एवं बेगुसराय जाने वाली वाहन को ताजपुर होते हुए अपने गंतव्य स्थल के लिए प्रस्थान करेगे। 2 .विशनपुर चौक रोसडा से आने सभी भाडी वाहनो को विसनपुर से दलसिंहसराय की ओर प्रस्थान करेगी। 3 . मुसरीघरारी चौराहा-दरभंगा जानेवाली वाहन को ताजपुर होते हुए अपने अपने गंतव्य स्थल के लिए प्रस्थान करेगें। किसी प्रकार के व्यवसायिक वाहन का परिचालन बंद रहेगा। 4 .ताजपुर सुभाष चौक-समस्तीपुर आने वाली वाहन को ताजपुर होते हुए अपने अपने गंतव्य स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। किसी प्रकार के व्यवासायिक वाहन का परिचालन बंद रहेगा। (समस्तीपुर नगर क्षेत्र का आंतरिक ट्रैफिक प्लान) सुबह 09.00 से संध्या 04.00 बजे तक चरपहिया, तीनपहिया वाहन पुर्णतः बंद रहेगी 1 . मसरीघरारी से आने वाली छोटी वाहनो का परिचालन समस्तीपुर शहर के लिए बारह पत्थर मोड से होते हुए एस०सी०एस०टी थाना डी०आर०एम०चौक से स्टेशन की ओर थानेश्वर स्थान से ऑभरब्रीज के नीचे से ताजपुर रोड जा सकेगी 2 .मुख्यमंत्री के समाहरणालय मे आगमन के उपरांत दो पहिया वाहनो को रेलवे ऑभरब्रीज से ताजपुर की ओर जा सकेगे। 3 . मगरदही से आनेवाली वाहने बहादुरपुर होते हुए रेलवे कॉसिग होते हुए मुसरीघरारी की ओर जा सकेंगे। नोट-एम्बुलेंन्स एवं फायर विग्रेड व अन्य आपाताकालीन वाहन का रास्ता  दिया जायेगा।

आपदा, शिक्षा, समस्तीपुर

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरूखी में स्कुली छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित दी गई जानकारी

नया विचार समस्तीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेला पंचरूखी में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा योजना अंतर्गत सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया।इस अवसर पर नोडल शिक्षिका कंचन कुमारी और बीबी शकीला रहमान ने सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी को साझा किया। उन्होंने सड़क परिवहन,सड़क पर वाहन चलाने हेतु बने नियमों का पालन करने,दो पहिए गाड़ी को चलाते समय हेलमेट,फिट कपड़े, जूते, चश्मा आदि का उपयोग करने पर बल दिया। ने वहीं शिक्षक संजीव कुमार झा ने ट्रांसपोर्ट रूल से बच्चों को अवगत कराया।मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

अपराध, बिहार, समस्तीपुर

बिथान में सीएसपी संचालक से हुई लुट काण्ड में पुलिस अनुसंधान जारी अपराधी पकड़ से बाहर

नया विचार समस्तीपुर : आज शनिवार दिन समय करीब 11:15 बजे बिथान थाना अन्तर्गत फुशहो-बरदौनी मार्ग के बीच सीएसपी संचालक नवीन कुमार पे०- राजेश साहू सा०-उजान वार्ड नं-09 थाना-बिथान, जिला-समस्तीपुर का एक मोटरसाईकिल पर सवार 03 अज्ञात अपराधकर्मियों से रूपये छीनने के कम मे हाथापाई हुई। इसी कम में अपराधकर्मियों के द्वारा सीएसपी संचालक नवीन कुमार को गोली मार दी गई एवं उनसे रूपये लेकर फरार हो गये। उक्त घटना की सूचना मिलते ही बिथान थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची एवं ग्रामीणों के सहयोग से घायल को इलाज हेतू बेगूसराय भेजा गया। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर गहनता से जाँच कर रही है। FSL टीम एवं DIU टीम को सूचना दी गई है। आस-पास के सी०सी०टी०वी० फूटेज खंगाले जा रहे हैं। विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घायल पीडित वर्तमान में खतरे से बाहर हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया हैं और पुलिस अधीक्षक महोदय, समस्तीपुर घटनास्थल के लिए प्रस्थान कर चुके हैं।

ताजा ख़बर, समस्तीपुर

दिल्ली में आयोजित, “विकसित भारत: यंग लीडर्स डायलॉग” में भाग लेंगे सरायरंजन के लाल 

दिल्ली में आयोजित, “विकसित हिंदुस्तान: यंग लीडर्स डायलॉग” में भाग लेंगे सरायरंजन के लाल नया विचार समस्तीपुर – दिल्ली में आयोजित, “विकसित हिंदुस्तान: यंग लीडर्स डायलॉग” में सरायरंजन अंतर्गत खालिसपुर निवासी, श्री मनोज सिंह जी के सुपुत्र गौरव सिंह जी की सहभागिता को लेकर चर्चा बनी हुई है। गौरव सिंह को इस आयोजन में “कृषि में उत्पादकता को बढ़ावा” विषय पर अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया है। भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने गौरव को बधाई देते हुए कहा कि यह हम सब के लिए गर्व का विषय है । यह एक अद्भुत मौका है जब देश के युवा विचारक एक साथ आकर देश के विकास पर चर्चा करते हैं। यह कार्यक्रम नई दिल्ली के हिंदुस्तान मंडपम में आयोजित किया गया, जिसमें देश भर के 3000 से अधिक युवा नेताओं ने भाग लिया है! मिलन सिंह, अमरेश झा, चंद्रमोहन महतो, सुधीर सिंह, मुन्ना शर्मा, बलवंत सिंह राठौर, चंदेंश्वर राय, राम कुमार सिंह, शानू ठाकूर समेत दर्जनों लोगों ने गौरव की सहभागिता पर हर्ष व्यक्त किया ।

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

नयाविचार एक आधुनिक न्यूज़ पोर्टल है, जो निष्पक्ष, सटीक और प्रासंगिक समाचारों को प्रस्तुत करने के लिए समर्पित है। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, समाज, तकनीक, शिक्षा और मनोरंजन से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया जाता है। नयाविचार का उद्देश्य पाठकों को विश्वसनीय और गहन जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे सही निर्णय ले सकें और समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।

Quick Links

Who Are We

Our Mission

Awards

Experience

Success Story

© 2025 Developed By Socify

Scroll to Top